Advertisement
Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 58 Commentary, Live Updates

हैदराबाद vs लखनऊ, 2023 - टी-20 Live Commentary

सनराइज़र्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 58, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद , May 13, 2023
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
182/6 (20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
185/3 (19.2)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    प्रेरक मांकड
    64(45)
तो क्रिकेट फैन्स, इस मुकाबले से महज़ इतना ही, अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जहाँ पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है|
मेयर्स के रूप में टीम को पहला बड़ा झटका लगा जिसके बाद डी कॉक भी ज्यादा देर क्रीज़ पर टिक नहीं सके| अब इस रन चेज़ में लखनऊ की टीम को एक अच्छी साझेदारी की दरकार थी जो उन्हें मार्कस (40) और प्रेरक (64) ने दिलाई| इसके बाद जब स्टोइनिस का विकेट गिरा तो लगा कि मैच हैदराबाद की तरफ वापिस आएगा लेकिन पूरन ने आते ही हैट्रिक सिक्स लगाकर गेम को पूरी तरह से अपनी तरफ झुका दिया| अभिषेक के उस ओवर से कुल 31 रन आये जो गेम को पूरी तरह से मोड़ गया| अब देखना ये है कि यहाँ से लखनऊ किस तरह से पॉइंट्स टेबल में आगे की तरफ बढ़ पाती है जबकि हैदराबाद के लिए ये हार उन्हें एक गहरी चोट देगी|
अभिषेक शर्मा द्वारा डाला गया 16वां ओवर जहाँ से 31 रन आये वो लखनऊ के लिए जीत का सूत्र बना और गेम का टर्निंग पॉइंट भी| इंडियन टी20 लीग के 58वें मुकाबले में लखनऊ की टीम ने हैदराबाद को 7 विकटों से मात दे दी है| इस जीत के साथ लखनऊ के 13 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुँच गई है जबकि हैदराबाद के लिए अब प्ले ऑफ्स का रास्ता बेहद कठिन हो गया है| 183 रनों के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ की तरफ से शुरुआत ठीक नहीं रही थी|
निकोलस पूरन यु ब्यूटी!! महज़ 13 गेंदों पर 44 रन जड़ते हुए अपनी टीम के लिए एक बेमिसाल पारी खेली| साथ ही साथ प्रेरक मांकड की भी 64 रनों की अर्धशतकीय पारी की तारीफ करनी होगी जिसने इस रन चेज़ में टीम की जीत की नींव रखी| एडन मार्करम, आपके लिए काफी अफ़सोस रहेगा, इस पूरे मुकाबले में आपने कप्तानी शानदार की लेकिन आपका एक ग़लत फैसला कहीं न कहीं मैच को आपसे छीन कर ले गया|
ओवर की समाप्ति 19.2 : 185/3
6 रन
  • 219.1
  • 419.2
न. पूरन
44 (13)
प. मांकड
64 (45)
फ. फारूकी
3.2-0-32-0
19.2
4
फजलहक फारूकी To निकोलस पूरन
चौका! पूरन ने टीम के लिए काम को सम्पूर्ण किया| लखनऊ की टीम ने 7 विकटों से जीता मुकाबला और दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किये| पैड्स की गेंद को बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला| इसी के बाद बल्लेबाज़ी टीम जीत का जश्न मनाती हुई दिखाई दी|
19.1
2
फजलहक फारूकी To निकोलस पूरन
दुग्गी!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, दो रन मिले| फिलिप्स द्वारा एक लाजवाब फील्डिंग देखने को मिली है| अपने बाएँ ओर भागते हुए फुल लेंथ डाईव लगाई और गेंद को रोका| दो रन मिले|
ओवर की समाप्ति 19 : 179/3
10 रन
  • 018.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 118.4
  • 618.5
  • 118.6
न. पूरन
38 (11)
प. मांकड
64 (45)
टी नटराजन
4-0-31-0
18.6
1
टी नटराजन To निकोलस पूरन
सिंगल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति| अब 6 गेंदों पर 4 रन की दरकार| जड़ में डाली गई इस गेंद पर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ इसे खेला था जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
18.5
6
टी नटराजन To निकोलस पूरन
छक्का! यॉर्कर का प्रयास था लेकिन फुल टॉस पड़ गई| पुल कर दिया उसे मिड विकेट की तरफ जहाँ से छह रन मिल गया| अब 7 गेंदों पर 5 रनों की दरकार है| पूरन इस मुकाबले में कमाल की पारी खेलते हुए|
18.4
1
टी नटराजन To प्रेरक मांकड
डीप पॉइंट की तरफ गेंद को खेला| फील्डर ने उसे रोका, एक ही रन मिल पाया| अब 8 गेंदों पर 11 रनों की दरकार|
18.3
1
टी नटराजन To निकोलस पूरन
एक और सिंगल!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
18.2
1
टी नटराजन To प्रेरक मांकड
सिंगल, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
18.1
0
टी नटराजन To प्रेरक मांकड
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 18 : 169/3
10 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 417.5
  • 417.6
न. पूरन
30 (8)
प. मांकड
62 (42)
भ. कुमार
4-0-30-0
17.6
4
भुवनेश्वर कुमार To निकोलस पूरन
एक और चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| मुकाबला अब पूरी तरह से बल्लेबाज़ी टीम की तरफ चला गया है| 12 गेंदों पर 14 रनों की दरकार|
17.5
4
भुवनेश्वर कुमार To निकोलस पूरन
चौका! महत्वपूर्ण बाउंड्री!! बैकवर्ड पॉइंट और पॉइंट के बीच से गैप मिला और चार रन टीम के खाते में चला गया| 13 गेंद 18 रनों की दरकार है अब| भुवि को अब शरीर पर डालनी होगी गेंद|
17.4
1
भुवनेश्वर कुमार To प्रेरक मांकड
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
17.3
0
भुवनेश्वर कुमार To प्रेरक मांकड
प्ले एंड मिस!! बीट हुए बल्लेबाज़! भुवि ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका| 15 गेंद 23 रनों की दरकार|
17.2
0
भुवनेश्वर कुमार To प्रेरक मांकड
सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने उसे सामने की तरफ खेला जिसे भुवि ने रोक दिया|
17.1
1
भुवनेश्वर कुमार To निकोलस पूरन
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
ओवर की समाप्ति 17 : 159/3
14 रन
  • 116.1
  • 216.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 616.5
  • 416.6
प. मांकड
61 (39)
न. पूरन
21 (5)
टी नटराजन
3-0-21-0
16.6
4
टी नटराजन To प्रेरक मांकड
बाहरी किनारा और चौका! रन्स आने से मतलब है चाहे जैसे भी आये| बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 18 गेंदों पर 24 रनों की दरकार| अब मुकाबला पूरी तरह से लखनऊ के पक्ष में जाता हुआ| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल टॉस गेंद पर आड़े बल्ले से शॉट लगाया लेकिन किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ निकल गई गेंद|
16.5
6
टी नटराजन To प्रेरक मांकड
छक्का! बड़ा शॉट सामने की तरफ| मांकड एक मैच विनिंग पारी खेलते हुए यहाँ पर| इस बार लो फुल टॉस गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेल दिया| बल्ले से लगने के बाद साईट स्क्रीन के पीछे जाकर गिरी बॉल|
16.4
0
टी नटराजन To प्रेरक मांकड
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बलाल चलाया था लेकिन लाइन और उछाल से चकमा खा गए|
16.3
1
टी नटराजन To निकोलस पूरन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
16.2
2
टी नटराजन To निकोलस पूरन
दुग्गी!! इस बार स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर दो रनों के लिए|
16.1
1
टी नटराजन To प्रेरक मांकड
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
ओवर की समाप्ति 16 : 145/3
31 रन
  • 615.1
  • 1 WD15.2
  • 615.2
  • W15.3
  • 615.4
  • 615.5
  • 615.6
न. पूरन
18 (3)
प. मांकड
50 (35)
अ. शर्मा
3-0-42-1
15.6
6
अभिषेक शर्मा To निकोलस पूरन
पांचवां छक्का इस ओवर से आता हुआ!!! इस ओवर ने पूरी तरह से मैच का रुख ही पलटकर रख दिया है| 24 गेंद पर 38 रनों की दरकार| गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
15.5
6
अभिषेक शर्मा To निकोलस पूरन
ये लीजिये एक और छक्का! मानो पूरन आज अलग मूड में आये हैं| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| ये ओवर मुकाबले में हैदराबाद को काफी नीचे ले गया है|
15.4
6
अभिषेक शर्मा To निकोलस पूरन
छक्का! पहली ही गेंद पर पूरन ने अपना काम किया| जी हाँ ये बल्लेबाज़ तो ऐसे ही शॉट्स खेलेगा| इस बार उनके पाले में डाली थी गेंद जिसे स्लॉग कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ छह रनों के लिए|
निकोलस पूरन नए बल्लेबाज़...
15.3
W
अभिषेक शर्मा To मार्कस स्टोइनिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अब्दुल समद बोल्ड अभिषेक शर्मा| 73 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 40 रन बनाकर स्टोइनिस लौटे पवेलियन| 27 गेंदों पर 56 रनों की दरकार| ये बड़ी विकेट यहाँ पर अभिषेक के हाथ लगती हुई| ऐसा लगा कि मिस टाइम कर बैठे मार्कस वरना ये भी छह मिल जाता| लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर समद का एक बढ़िया कैच देखने को मिला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर शॉट लगाया लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका| फील्डर समद का एक बढ़िया कैच देखने को मिला| 127/3 लखनऊ|
15.2
6
अभिषेक शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! 110 मीटर लम्बा!! बिलकुल सामने की तरफ| मोमेंटम बरकरार एक छोर से| इस बार खड़े-खड़े गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मार दिया और छह रन बटोरे|
15.2
wd
अभिषेक शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
वाइड! डाउन द लेग!! लेग स्टम्प लाइन के काफी बाहर| अम्पायर द्वारा उसे वाइड करार दिया गया|
15.1
6
अभिषेक शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! फुल टॉस गेंद और उसका पूरा फायदा उठाते हुए मार्कस ने उसे इतना कसकर मारा कि वो 100 मीटर दूर जाकर गिरी छह रनों के लिए| अब इस ओवर को बड़ा बनाने को देखेंगे|
ओवर की समाप्ति 15 : 114/2
11 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 614.5
  • 114.6
म. स्टोइनिस
28 (22)
प. मांकड
50 (35)
भ. कुमार
3-0-20-0
14.6
1
भुवनेश्वर कुमार To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 30 गेंदों पर 69 रनों की दरकार|
14.5
6
भुवनेश्वर कुमार To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! इस बार शॉट गेंद पर छक्के का ही पता लिखा था और बल्लेबाज़ ने उसे उसी पते पर भेज भी दिया है| पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर मार देना ये अलग कला है और उसमें माहिर हैं ये बल्लेबाज़|
14.4
1
भुवनेश्वर कुमार To प्रेरक मांकड
सिंगल और इसी के साथ मांकड का अर्ध शतक पूरा हुआ| समझी बूझी बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को इस रन चेज़ में बनाए रखा है| इस बार स्लॉग किया मिड ऑन की ओर एक रन के लिए और अपना पचास पूरा किया| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई|
14.3
1
भुवनेश्वर कुमार To मार्कस स्टोइनिस
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
14.2
1
भुवनेश्वर कुमार To प्रेरक मांकड
सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
14.1
1
भुवनेश्वर कुमार To मार्कस स्टोइनिस
गुड लेंथ गेंद!! सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ पंच कर दिया एक रन के लिए| इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई|
ओवर की समाप्ति 14 : 103/2
14 रन
  • 613.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 413.4
  • 113.5
  • 113.6
म. स्टोइनिस
19 (18)
प. मांकड
48 (33)
म. मार्कंडेय
3-0-39-1
13.6
1
मयंक मार्कंडेय To मार्कस स्टोइनिस
क्विक सिंगल!! ऑफ़ साइड पर गेंद को खेलने के साथ ही रन भाग खड़े हुए और उसे पूरा भी किया| 36 गेंदों पर 80 रनों की दरकार है|
13.5
1
मयंक मार्कंडेय To प्रेरक मांकड
इस बार गेंद को गैप में खेला और एक रन हासिल कर लिया|
13.4
4
मयंक मार्कंडेय To प्रेरक मांकड
चौका! इस बार छोटी गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| एक बड़ा गैप मिला वहां पर जहाँ से चार रनों का मौका बन गया| एक बड़ा ओवर यहाँ पर आता हुआ|
13.3
1
मयंक मार्कंडेय To मार्कस स्टोइनिस
इस बार बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| मार्कस को भी अब कड़क शॉट लगाना होगा|
13.2
1
मयंक मार्कंडेय To प्रेरक मांकड
सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
13.1
6
मयंक मार्कंडेय To प्रेरक मांकड
छक्का! ब्रेक के बाद लखनऊ की रणनीति साफ़ नज़र आती हुई| डाउन द ट्रैक!! गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा साईट स्क्रीन की तरफ और छह रन प्राप्त किया| अब इस बल्लेबाज़ को अपना हाथ खोलना होगा|
ओवर की समाप्ति 13 : 89/2
14 रन
  • 1 WD12.1
  • 112.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 1 WD12.4
  • 412.4
  • 112.5
  • 1 WD12.6
  • 412.6
म. स्टोइनिस
17 (16)
प. मांकड
36 (29)
फ. फारूकी
3-0-26-0
12.6
4
फजलहक फारूकी To मार्कस स्टोइनिस
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे| 42 गेंदों पर 94 रनों की दरकार है|
12.6
wd
फजलहक फारूकी To मार्कस स्टोइनिस
वाइड! तीसरी इस ओवर से आती हुई| स्लोवर बाउंसर!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
12.5
1
फजलहक फारूकी To प्रेरक मांकड
सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
12.4
4
फजलहक फारूकी To प्रेरक मांकड
चौका! ऐसे और भी कुछ बड़े शॉट्स यहाँ से लगाने होंगे| इस बार कवर्स फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|  सिर्फ इस शॉट से काम नहीं चलेगा और चाहिए होंगे|
12.4
wd
फजलहक फारूकी To प्रेरक मांकड
एक और वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
12.3
1
फजलहक फारूकी To मार्कस स्टोइनिस
डीप कवर्स की तरफ इस गेंद को खेला| फील्डर वहां पर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
12.2
0
फजलहक फारूकी To मार्कस स्टोइनिस
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| रन रेट काफी तेज़ी से ऊपर बढ़ते जा रहा है|
12.1
1
फजलहक फारूकी To प्रेरक मांकड
बड़े शॉट के लिए गए इस बार लेकिन मिस टाइम कर बैठे| मिड ऑफ़ की तरफ हवा में खिल गई गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी| एक ही रन मिला|
12.1
wd
फजलहक फारूकी To प्रेरक मांकड
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 75/2
4 रन
  • 011.1
  • 211.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 111.6
प. मांकड
30 (26)
म. स्टोइनिस
12 (13)
अ. शर्मा
2-0-11-0
11.6
1
अभिषेक शर्मा To प्रेरक मांकड
सिंगल के साथ हुई एक और कसे हुए ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| 48 गेंदों पर 108 रनों की दरकार है|
11.5
1
अभिषेक शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
छोटी गेंद!! पुल तो किया लेकिन मार्कस इसे कसकर नहीं मार सके| आधे ट्रैक पर थी जिसे खड़े-खड़े खेल दिया इस वजह से ताक़त नहीं लगा पाए| एक टप्पा बाद फील्डर तक गई गेंद| सिंगल ही मिला|
11.4
0
अभिषेक शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
11.3
0
अभिषेक शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
डॉट गेंद!! रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर| कोई रन नहीं हुआ|
11.2
2
अभिषेक शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
बेहतरीन फील्डिंग मिड विकेट बाउंड्री पर विव्रांत द्वारा| अपने दाहिने तरफ भागते हुए फुल लेंथ डाईव लगाई और गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया| दो ही रन यहाँ पर मिले|
11.1
0
अभिषेक शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ तेज़ शॉट खेला गया जिसे गेंदबाज़ ने रोक दिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 71/2
3 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 010.6
प. मांकड
29 (25)
म. स्टोइनिस
9 (8)
टी नटराजन
2-0-7-0
10.6
0
टी नटराजन To प्रेरक मांकड
डॉट बॉल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने लेग साइड पर खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ| 71/2 लखनऊ| 54 गेंद पर 112 रनों की दरकार|
10.5
1
टी नटराजन To मार्कस स्टोइनिस
फुल बॉल!! कवर्स की तरफ उसे ड्राइव कर दिया| एक बड़ा गैप मिला जहा से एक रन हासिल हुआ|
10.4
1
टी नटराजन To प्रेरक मांकड
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
10.3
0
टी नटराजन To प्रेरक मांकड
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की छोटी गेंद को पुल लगाने गए लेकिन गति और लाइन से चकमा खा गए| कीपर तक गई बॉल| अब यहाँ से रन रेट बढ़ रहा है इस वजह से बल्लेबाजों को बड़ा शॉट लगाना होगा|
10.2
1
टी नटराजन To मार्कस स्टोइनिस
इस बार शरीर पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर बल्लेबाज़ ने उसे फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
10.1
0
टी नटराजन To मार्कस स्टोइनिस
ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई|
ओवर की समाप्ति 10 : 68/2
7 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 49.5
  • 09.6
प. मांकड
28 (22)
म. स्टोइनिस
7 (5)
अ. शर्मा
1-0-7-0
9.6
0
अभिषेक शर्मा To प्रेरक मांकड
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हो पाया| 10 के बाद 68/2 लखनऊ|
9.5
4
अभिषेक शर्मा To प्रेरक मांकड
चौका! रूम बनाकर इस गेंद को कवर्स की तरफ खेला| बल्ले से लगने के बाद गैप में गई ये गेंद जहाँ से वन बाउंस चौका मिल गया|
9.4
1
अभिषेक शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
पैरों पर डाली गई गेंद को ऑन साइड पर खेला जहाँ से एक रन का ही मौका बन पाया|
9.3
0
अभिषेक शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाया लेकिन गेंदबाज़ ने उसे रोक दिया|
9.2
1
अभिषेक शर्मा To प्रेरक मांकड
इस बार आगे आकर गेंद को सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
9.1
1
अभिषेक शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 9 : 61/2
11 रन
  • 48.1
  • W8.2
  • 48.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 28.6
प. मांकड
23 (19)
म. स्टोइनिस
5 (2)
म. मार्कंडेय
2-0-25-1
8.6
2
मयंक मार्कंडेय To प्रेरक मांकड
दुग्गी!! दो रनों के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से दो रन मिले| 61/2 लखनऊ|
8.5
0
मयंक मार्कंडेय To प्रेरक मांकड
चेक ड्राइव किया था कवर्स की तरफ लेकिन फील्डर के आगे गिर गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
8.4
1
मयंक मार्कंडेय To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.3
4
मयंक मार्कंडेय To मार्कस स्टोइनिस
चौका! पहली ही गेंद पर बाउंड्री के साथ अपना खाता खोला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर तेज़ गति से फेंकी गई गेंद| ड्राइव किया उसे कवर्स की तरफ| शॉर्ट कवर्स फील्डर के ऊपर से निकली| डीप में एक बड़ा गैप था उस तरफ इस वजह से चौका हासिल हुआ|
मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...
8.2
W
मयंक मार्कंडेय To क्विंटन डी कॉक OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अभिषेक शर्मा बोल्ड मयंक मार्कंडेय| 42 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 29 रन बनाकर डी कॉक लौटे पवेलियन| मयंक के नाम एक बड़ी सफलता| पिछली गेंद पर चौका खाने के बाद यहाँ एक कड़क वापसी की है| लेग स्टम्प लाइन पर धीमी गति से डाली गई गेंद जिसपर रिवर्स स्वीप शॉट लगाया| गति से चकमा खाए और मिस टाइम कर बैठे| पॉइंट की तरफ हवा में खिल गई गेंद जिसे फील्डर ने आसानी से लपक लिया| 54/2 लखनऊ|
8.1
4
मयंक मार्कंडेय To क्विंटन डी कॉक
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 8 : 50/1
6 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
डी कॉक
25 (17)
प. मांकड
21 (17)
ग. फिलिप्स
2-0-10-1
7.6
1
ग्लेन फिलिप्स To क्विंटन डी कॉक
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| इसी के साथ लखनऊ का 50 रन भी पूरा हो गया|
7.5
1
ग्लेन फिलिप्स To प्रेरक मांकड
एक और सिंगल हवा में खेलते हुए लिया गया| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
7.4
1
ग्लेन फिलिप्स To क्विंटन डी कॉक
सिंगल, कवर्स के ऊपर से इनसाइड आउट खेला एक रन के लिए|
7.3
1
ग्लेन फिलिप्स To प्रेरक मांकड
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7.2
1
ग्लेन फिलिप्स To क्विंटन डी कॉक
क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को हलके हाथों से पॉइंट की तरफ पुश किया और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया| इस बीच त्रिपाठी ने तेज़ी से भागते हुए गेंद को पिक करते हुए थ्रो करना चाहा लेकिन गेंद को उठा नहीं पाए|
7.1
1
ग्लेन फिलिप्स To प्रेरक मांकड
सिंगल!! इस ऑफ़ स्पिन गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 7 : 44/1
14 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 66.5
  • 46.6
डी कॉक
22 (14)
प. मांकड
18 (14)
म. मार्कंडेय
1-0-14-0
6.6
4
मयंक मार्कंडेय To क्विंटन डी कॉक
एक और बार स्वीप शॉट लगाया और इस बार चौका हासिल किया| करारा शॉट फाइन लेग के ऊपर से खेला गया चार रनों के लिए| 44/1 लखनऊ|
6.5
6
मयंक मार्कंडेय To क्विंटन डी कॉक
छक्का! डी कॉक स्पेशल!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| सीमा रेखा पर त्रिपाठी थे मौजूद, गेंद को रोकने का एक भरसक प्रयास भी किया लेकिन बॉल उनके ऊपर से निकल गई छह रनों के लिए|
6.4
1
मयंक मार्कंडेय To प्रेरक मांकड
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
6.3
1
मयंक मार्कंडेय To क्विंटन डी कॉक
रिवर्स स्वीप शॉट!! ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं गेंद| टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकली बॉल| शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
6.2
1
मयंक मार्कंडेय To प्रेरक मांकड
सिंगल, इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर से स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
6.1
1
मयंक मार्कंडेय To क्विंटन डी कॉक
सिंगल!! मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
मयंक मार्कंडेय अब गेंदबाजी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 6 : 30/1
10 रन
  • 05.1
  • 45.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 15.6
डी कॉक
10 (10)
प. मांकड
16 (12)
फ. फारूकी
2-0-12-0
5.6
1
फजलहक फारूकी To क्विंटन डी कॉक
सटीक टप्पे पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसपर ठीक तरह से शॉट नहीं लगा सके| एज लेकर पैड्स से टकराई बॉल और ऑफ़ साइड पर गैप में गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 6 के बाद 30/1 लखनऊ|
5.5
1
फजलहक फारूकी To प्रेरक मांकड
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
5.4
0
फजलहक फारूकी To प्रेरक मांकड
डॉट बॉल!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
5.3
4
फजलहक फारूकी To प्रेरक मांकड
चौका! कड़क ड्राइव!! मिस फील्ड हुई शॉर्ट कवर्स पर अभिषेक द्वारा| गेंद सीमा रेखा की तरफ गई| फील्डर उसके पीछे भागे फिलिप्स| स्लाइड करते हुए उसे पहले बार में रोक नहीं पाए| दूसरी बार भी छलांग लगाकर भरसक प्रयास किया लेकिन चूक गए और बॉल सीमा रेखा के पार चली गई|
5.2
4
फजलहक फारूकी To प्रेरक मांकड
चौका! हलकी सी थी ये दरार और उसमें से जड़ दिए हैं चार| इससे बल्लेबाज़ को काफी आत्मविश्वास आया होगा| विकेट लाइन पर थी ये गेंद जिसे रूम बनाकर कट किया बैकवर्ड पॉइंट और पॉइंट के बीच से और गैप हासिल किया|
5.1
0
फजलहक फारूकी To प्रेरक मांकड
एंगल से बाहर निकलती गेंद को कट किया पॉइंट की तरफ| फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं हो पायेगा|
ओवर की समाप्ति 5 : 20/1
4 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 24.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 04.6
डी कॉक
9 (9)
प. मांकड
7 (7)
टी नटराजन
1-0-4-0
4.6
0
टी नटराजन To क्विंटन डी कॉक
आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया| 20/1 लखनऊ|
4.5
1
टी नटराजन To प्रेरक मांकड
इस बार आउटस्विंगर गेंद को एंगल बल्ले से थर्ड मैन की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया| फील्डर इस दौरान स्लाइड करते हुए गेंद को रोकते दिखे|
4.4
0
टी नटराजन To प्रेरक मांकड
डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
4.3
2
टी नटराजन To प्रेरक मांकड
बेहतरीन फील्डिंग फिलिप्स द्वारा| एक शानदार स्वीप शॉट लेकिन बेहतरीन फील्डिंग करते हुए चौका बचाया| टीम के लिए दो रन बचा लिए| ऑफ़ स्टम्प के इबाह्र से इस गेंद को स्वीप कर दिया था| सीमा रेखा पर एक बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली|
4.2
1
टी नटराजन To क्विंटन डी कॉक
सिंगल से यहाँ पर काम चला होगा| बैक फुट से गेंद को पंच किया ऑफ़ साइड पर और गैप से एक रन हासिल किया|
4.1
0
टी नटराजन To क्विंटन डी कॉक
डॉट बॉल!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 4 : 16/1
4 रन
  • 03.1
  • W3.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 03.6
प. मांकड
4 (4)
डी कॉक
8 (6)
ग. फिलिप्स
1-0-4-1
3.6
0
ग्लेन फिलिप्स To प्रेरक मांकड
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| 16/1 लखनऊ|
3.5
0
ग्लेन फिलिप्स To प्रेरक मांकड
डॉट गेंद आई यहाँ पर!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं हुआ|
3.4
4
ग्लेन फिलिप्स To प्रेरक मांकड
चौका! बाउंड्री के साथ मांकड ने खोला अपना खाता| ड्राइव किया इस गेंद को गैप में और बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए| इससे इस बल्लेबाज़ को काफी आत्मविश्वास मिलेगा|
3.3
0
ग्लेन फिलिप्स To प्रेरक मांकड
कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
प्रेरक मांकड क्रीज़ पर आयेंगे...
3.2
W
ग्लेन फिलिप्स To काईल मेयर्स OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट एडन मार्करम बोल्ड ग्लेन फिलिप्स| ये तो होना ही था| एक बार फिर से ऑफ़ स्पिनर के सामने अपना विकेट गंवा बैठे मेयर्स| महज़ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| कप्तान मार्करम की चाल कामयाब हो गई| आज लय में नहीं नज़र आ रहे थे मेयर्स और बड़े शॉट के चक्कर में अपनी विकेट गँवा बैठे| ऑफ़ स्पिन गेंद| उसकी लाइन में आकर मिड ऑन के ऊपर से मारने गए| बल्ले पर तो आई लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका| हवा में गई जहाँ से कप्तान मार्करम ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर उसे लपका| 12/1 लखनऊ|
3.1
0
ग्लेन फिलिप्स To काईल मेयर्स
ऑफ़ स्पिन गेंद!! लेग साइड पर खेलने गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे|
ग्लेन फिलिप्स को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 3 : 12/0
8 रन
  • 02.1
  • 12.2
  • 12.3
  • 12.4
  • 12.5
  • 42.6
डी कॉक
8 (6)
क. मेयर्स
2 (12)
भ. कुमार
2-0-9-0
2.6
4
भुवनेश्वर कुमार To क्विंटन डी कॉक
चौका! पहली बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| बल्लेबाज़ ने इसे कट किया डीप कवर्स की तरफ| फील्डर वहां नहीं थे इस वजह से गैप से निकल गई गेंद चार रनों के लिए| 3 के बाद 12/0 लखनऊ|
2.5
1
भुवनेश्वर कुमार To काईल मेयर्स
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
2.4
1
भुवनेश्वर कुमार To क्विंटन डी कॉक
लेंथ गेंद| ऑन साइड पर उसे खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
2.3
1
भुवनेश्वर कुमार To काईल मेयर्स
सिंगल!! पहला रन यहाँ पर मेयर्स के बल्ले से आता हुआ| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और अपने खाते में एक रन जोड़ा|
2.2
1
भुवनेश्वर कुमार To क्विंटन डी कॉक
सिंगल मिलेगा यहाँ पर, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.1
0
भुवनेश्वर कुमार To क्विंटन डी कॉक
डॉट बॉल!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| काफी टाईट गेंदबाजी यहाँ पर देखने को मिल रही है|
ओवर की समाप्ति 2 : 4/0
2 रन
  • 11.1
  • 1 WD1.2
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
क. मेयर्स
0 (10)
डी कॉक
2 (2)
फ. फारूकी
1-0-2-0
1.6
0
फजलहक फारूकी To काईल मेयर्स
बेहतरीन इनस्विन्गिंग यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
1.5
0
फजलहक फारूकी To काईल मेयर्स
लगातार 9 डॉट गेंद मेयर्स द्वारा!! अब ये बल्लेबाज़ अंदर से छटपटा रहा होगा| शॉर्टपिच गेंद के साथ पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चौंकाया| गेंद की लाइन को देखते हुए पुल करने गए लेकिन असफल हुए|
1.4
0
फजलहक फारूकी To काईल मेयर्स
फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ मेयर्स ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
1.3
0
फजलहक फारूकी To काईल मेयर्स
प्ले एंड मिस!! इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर शॉट लगाने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे| कोई रन नहीं हुआ|
1.2
0
फजलहक फारूकी To काईल मेयर्स
स्विंग देखने को मिली है फारूकी द्वारा!!! लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
1.2
wd
फजलहक फारूकी To काईल मेयर्स
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
1.1
1
फजलहक फारूकी To क्विंटन डी कॉक
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 1 : 2/0
2 रन
  • 00.1
  • 1 LB0.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
क. मेयर्स
0 (5)
डी कॉक
1 (1)
भ. कुमार
1-0-1-0
0.6
0
भुवनेश्वर कुमार To काईल मेयर्स
डॉट गेंद के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| 2/0 लखनऊ|
0.5
0
भुवनेश्वर कुमार To काईल मेयर्स
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
0.4
0
भुवनेश्वर कुमार To काईल मेयर्स
डॉट बॉल!! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| कोई रन नहीं हुआ|
0.3
1
भुवनेश्वर कुमार To क्विंटन डी कॉक
सिंगल!! पहली ही गेंद पर डी कॉक ने सिंगल हासिल किया| इस बार पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
0.2
lb
भुवनेश्वर कुमार To काईल मेयर्स
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| इनस्विंगर से इस बार बल्लेबाज़ को सेट किया था| थोड़ा अंदर होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी और गैप में गई जहाँ से लेग बाई का का एक रन आ गया|
0.1
0
भुवनेश्वर कुमार To काईल मेयर्स
आउटस्विंगर के साथ हुई शुरुआत!! ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं होगा|
मैच की जानकारी
  • स्थान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस सनराइज़र्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच प्रेरक मांकड
  • अंपायर -, जयरमन मदनगोपाल, यशवंत बर्डे
  • रेफ़री प.धर्मानि
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement