Advertisement
Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 41 Commentary, Live Updates

हैदराबाद vs बेंगलुरु, 2024 - टी-20 Live Commentary

सनराइज़र्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 41, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद , Apr 25, 2024
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
171/8 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
206/7 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 35 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रजत पाटीदार
    50(20)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो कोलकाता और पंजाब के बीच इडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
रजत पाटीदार को उनकी अर्ध शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नज़र आये| आगे कहा कि मैं चीज़ों को साधारण रखने की कोशिश कर रहा हूँ| मैं जो करता आया हूँ उसी को बैक करना चाहता हूँ| मुझे जो भी परेशानी होती है मैं उसका सामना करने को देखता हूँ|
विनिंग कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने बात करते हुए कहा कि इस जीत के बाद काफी अच्छा महसूस हो रहा है| हमने जिस प्लान के अनुसार अपनी रणनीति बनाई थी वो आज काम कर गई| हमने पिछला कुछ मुकाबला काफी नज़दीक जाकर हारा जो हमें खल गया| अगर आपको आत्मविश्वास वापिस चाहिए होता है तो आपको मुकाबले जीतने होते हैं| इस जीत से हमारा मनोबल ज़रूर बढ़ेगा| हमें अपना 100 प्रतिशत देना होता है जो हम नहीं दे पा रहे थे लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से बल्लेबाज़ी निखरकर आई है| कर्ण शर्मा अच्छे गेंदबाज़ हैं| चिन्नास्वामी में गेंदबाजी करना आसान नहीं होता है| टी20 क्रिकेट में आपको एक लेग स्पिनर को टीम में रखना ज़रूरी होता है|
हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस हार से हम काफी निराश हैं| आगे कहा कि हमने गेंदबाजी में कुछ ग़लतियाँ की और फिर रन चेज़ के दौरान पॉवर प्ले में काफी विकेट्स गंवा दिए जो हार का कारण बना| लड़के काफी अच्छा खेल रहे हैं| इस टी20 क्रिकेट में आप हर मुकाबला नहीं जीत सकते लेकिन रणनीति आपको तगड़ी रखनी होती है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
उसके बाद एडन मार्करम भी ज़्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सके और उन्हें स्वप्निल सिंह ने एलबीडब्लू आउट कर दिया| उसी ओवर में स्वप्निल ने खतरनाक हेनरिक क्लासेन का विकेट भी लिया जिससे बेंगलुरु ड्राइविंग सीट पर आ गई| ऐसे में पावर प्ले में हैदराबाद ने अपने 4 बल्लेबाज़ों को खो दिया| उसके बाद भी विकटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा और कोई भी बल्लेबाज़ ज़्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सका| हालाँकि कप्तान पैट कमिंस (31) ने शाहबाज़ अहमद (40) के साथ मिलकर 39 रनों की साझेदारी निभाई लेकिन वो जीत के लिए काफी नहीं थी| इसी बीच बेंगलुरु को कैमरून ग्रीन, कर्ण शर्मा और स्वप्निल सिंह ने 2-2 विकेट निकालकर दिए तो वहीँ यश दयाल और विल जैक्स के हाथ 1-1 सफलता लगी|
बेंगलुरु टीम के गेंदबाजों ने दिखाया आज के मैच में अपनी गेंदबाज़ी का जलवा और खतरनाक बैटिंग लाइन अप वाली हैदराबाद की टीम को 35 रनों से शिकस्त दे दी है| 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई हैदराबाद की टीम ने शुरुआत काफी धीमे अंदाज़ में किया और हैदराबाद ने अपना पहला विकेट ट्रैविस हेड (1) के रूप में 3 रन के स्कोर पर पहले ही ओवर में खो दिया| वहीँ फिर अभिषेक शर्मा (31) ने एडन मार्करम (7) के साथ मिलकर खेला और मिले हुए मौकों पर छक्के चौके लगाते हुए स्कोर बोर्ड को चलाते रहे| फिर कप्तान फाफ ने यश दयाल को गेंद थमाई और उन्होंने खतरनाक दिख रहे अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया|
आज ना चला ट्रैविस हेड का बल्ला और ना ही हेनरिक कलासेन शो देखने को मिला| बेंगलुरु के गेंदबाजों ने अपने प्लान के हिसाब से गेंदबाजी की और पॉवर प्ले के अंदर ही अपनी टीम को ड्राइविंग सीट पर ला दिया| वहीँ आज टॉस जीतकर कप्तान फाफ डू प्लेसिस का पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला सही साबित हो गया| साथ ही साथ यहाँ से दूसरी टीमों को भी एक संदेश चला जाएगा कि हैदराबाद की इस खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम के सामने क्या रणनीति तैयार करनी होगी|
बेंगलुरु विजयी!! 25 मार्च के बाद आज 25 अप्रैल यानी पूरे एक महीने बाद जीत का स्वाद बेंगलुरु ने चखा है| जी हाँ दोस्तों आखिरकार हार का छक्का लगाने के बाद एक जीत फाफ एंड आर्मी के खाते में आई है| वो भी उस टीम को हराया जो अंक तालिका में तीसरे पायदान पर बैठी है| पिछला कुछ मुकाबला नज़दीक आकर इस टीम ने गंवाया था लेकिन आज ये सुनिश्चित किया कि जीत उनके खाते में चली जाए| दो अंक के साथ बेंगलुरु की टीम अभी भी दसवें पायदान पर ही बनी हुई है|
ओवर की समाप्ति 20 : 171/8
8 रन
  • 219.1
  • 019.2
  • 1 WD 19.3
  • 1 WD 19.3
  • 219.3
  • 019.4
  • 119.5
  • 119.6
ज. उनादकट
8 (10)
श. अहमद
40 (37)
यश दयाल
3-0-18-1
19.6
1
यश दयाल To जयदेव उनादकट
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इसी के साथ बेंगलुरु ने हैदराबाद को 35 रनों से हरा दिया है| काफी समय बाद इस टीम के लिए जीत आई है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ उसे फील्ड किया गया| एक रन ही मिला|
19.5
1
यश दयाल To शाहबाज अहमद
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर शफल करते हुए गेंद को वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| विराट ने सीमा रेखा पर उसे फील्ड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
19.4
0
यश दयाल To शाहबाज अहमद
डॉट गेंद!! इस बार धीमी गति से बल्लेबाज़ को लगभग चकमा दे दिया| ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
19.3
2
यश दयाल To शाहबाज अहमद
दुग्गी!! वाइड यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
19.3
wd
यश दयाल To शाहबाज अहमद
वाइड! एक और बार दिशा से भटके दयाल| इस बार लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे| बाकी का काम कीपर ने किया|
19.3
wd
यश दयाल To शाहबाज अहमद
वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके यश, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
19.2
0
यश दयाल To शाहबाज अहमद
स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने उसे वाइड समझकर लीव कर दिया लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ| बाकी का काम कीपर ने किया है|
19.1
2
यश दयाल To शाहबाज अहमद
दुग्गी!! अब 5 गेंद पर 42 रनों की दरकार है| ओवरपिच गेंद को सामने की तरफ खेला| मिड ऑफ़ से पीछे भागते हुए फाफ ने उसे रोका| दो ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 19 : 163/8
4 रन
  • 018.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 1 WD 18.4
  • 1 LB 18.4
  • 118.5
  • 018.6
ज. उनादकट
7 (9)
श. अहमद
35 (32)
म. सिराज
4-0-20-0
18.6
0
मोहम्मद सिराज To जयदेव उनादकट
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| 43 रनों की दरकार है 6 गेंदों पर यहाँ पर|
18.5
1
मोहम्मद सिराज To शाहबाज अहमद
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
18.4
lb
मोहम्मद सिराज To जयदेव उनादकट
लेग बाई| लेग स्टंप के बाहर की गेंद बल्लेबाज़ के पैड्स को लगकर गेंद ऑन साइड पर गई| सिंगल मिल गया|
18.4
wd
मोहम्मद सिराज To जयदेव उनादकट
वाइड! बाउंसर गेंद बल्लेबाज़ के सर के काफी ऊपर से निकल गयी| अंपायर ने वाइड दिया| बेंगलुरु ने रिव्यु लिया जो असफल हो गया||
18.3
0
मोहम्मद सिराज To जयदेव उनादकट
यॉर्कर गेंद पर बल्लेबाज़ ने बल्ला तो घुमाया लेकिन बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ| गेंद कीपर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
18.2
1
मोहम्मद सिराज To शाहबाज अहमद
लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल किया|
18.1
0
मोहम्मद सिराज To शाहबाज अहमद
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 18 : 159/8
15 रन
  • 617.1
  • 017.2
  • 217.3
  • 117.4
  • 417.5
  • 217.6
ज. उनादकट
7 (6)
श. अहमद
33 (29)
ल. फर्ग्यूसन
2-0-28-0
17.6
2
लॉकी फर्ग्यूसन To जयदेव उनादकट
दुग्गी!! अब 12 गेंद पर 48 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गया|
17.5
4
लॉकी फर्ग्यूसन To जयदेव उनादकट
चौका! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! इसपर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की तरफ से बाउंड्री बटोरी है|
17.4
1
लॉकी फर्ग्यूसन To शाहबाज अहमद
सिंगल!! इस बार गेंद को शॉर्ट कवर्स की तरफ खेला और गैप से एक रन हासिल कर लिया|
17.3
2
लॉकी फर्ग्यूसन To शाहबाज अहमद
दुग्गी!! एक बार फिर से मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| एक टप्पा बाद फील्डर ने इसे फील्ड किया जहाँ से दो रन मिले|
17.2
0
लॉकी फर्ग्यूसन To शाहबाज अहमद
इस बार मिड विकेट की तरफ हवा में पुल शॉट खेला| फील्डर अपने आगे की तरफ भागते हुए आये और कैच को पकड़ना चाहा लेकिन आगे गिर गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
17.1
6
लॉकी फर्ग्यूसन To शाहबाज अहमद
छक्का! कड़क शॉट जो बड़े आराम से मिड विकेट बाउंड्री के पार निकल गया छह रनों के लिए| शाहबाज़ ने पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 144/8
3 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 016.6
ज. उनादकट
1 (4)
श. अहमद
24 (25)
म. सिराज
3-0-17-0
16.6
0
मोहम्मद सिराज To जयदेव उनादकट
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर सामने की तरफ खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
16.5
1
मोहम्मद सिराज To शाहबाज अहमद
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला, एक रन मिला|
16.4
1
मोहम्मद सिराज To जयदेव उनादकट
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
16.3
0
मोहम्मद सिराज To जयदेव उनादकट
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.2
1
मोहम्मद सिराज To शाहबाज अहमद
हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जाकर गिरी जहाँ से एक रन हासिल हो गया| शॉर्ट मिड विकेट की ओर खेला गया मिस टाइम पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
16.1
0
मोहम्मद सिराज To शाहबाज अहमद
डॉट गेंद!! इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन गैप को नहीं ढून्ढ पाए बल्लेबाज़| रन का मौका नही बन सका|
ओवर की समाप्ति 16 : 141/8
9 रन
  • 115.1
  • 415.2
  • 415.3
  • 015.4
  • W 15.5
  • 015.6
ज. उनादकट
0 (1)
श. अहमद
22 (22)
क. ग्रीन
2-0-12-2
15.6
0
कैमरन ग्रीन To जयदेव उनादकट
डॉट गेंद!! इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन सका|
15.5
W
कैमरन ग्रीन To भुवनेश्वर कुमार OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मोहम्मद सिराज बोल्ड कैमरन ग्रीन| एक और विकेट का पतन हुआ| 25 गेंद पर 66 रन की दरकार है| शॉर्ट मिड विकेट पर सिराज का एक बढ़िया जज कैच देखने को मिला है| 13 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार वापिस लौट गए पवेलियन| पैरों पर डाली गई फुल गेंद को शॉर्ट मिड विकेट की तरफ चिप कर दिया था| हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने दोनों हाथ ऊपर करते हुए लपक लिया है| 141/8 हैदराबाद|
15.4
0
कैमरन ग्रीन To भुवनेश्वर कुमार
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
15.3
4
कैमरन ग्रीन To भुवनेश्वर कुमार
चौका! एक और बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| इस बार फाइन लेग की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|
15.2
4
कैमरन ग्रीन To भुवनेश्वर कुमार
बाहरी किनारा और चौका मिल गया!! भुवि को मिला भाग्य का साथ| हवा में थी गेंद लेकिन कीपर के दाएं ओर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की ओर जहाँ बाउंड्री मिल गई| उछाल और स्विंग से इस बार चकमा खा गये थे बल्लेबाज़ लेकिन भाग्य का साथ मिला| दूर से ही ड्राइव मारने गए थे|
15.1
1
कैमरन ग्रीन To शाहबाज अहमद
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है यहाँ पर| इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 132/7
6 रन
  • 114.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 014.4
  • 414.5
  • 1 WD 14.6
  • 014.6
भ. कुमार
5 (9)
श. अहमद
21 (21)
क. शर्मा
4-0-29-2
14.6
0
कर्ण शर्मा To भुवनेश्वर कुमार
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 30 गेंद पर 75 रन की दरकार है| लेग स्पिन डाली गई गेंद| भुवि ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन सका| 132/7 हैदराबाद|
14.6
wd
कर्ण शर्मा To भुवनेश्वर कुमार
वाइड! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
14.5
4
कर्ण शर्मा To भुवनेश्वर कुमार
चौका! भुवि के बल्ले से एक अहम् बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
14.4
0
कर्ण शर्मा To भुवनेश्वर कुमार
डॉट बॉल!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
14.3
0
कर्ण शर्मा To भुवनेश्वर कुमार
कैच ड्रॉप!! इस बार बाहरी किनारा लेकर स्लिप फील्डर की तरफ तेज़ी के साथ गई थी गेंद जिसे ग्रीन लपक नहीं पाए| कवर ड्राइव करने गए थे जहाँ टर्न हुई बॉल और आउट साइड एज लेकर फील्डर की तरफ तेज़ी के साथ गई थी| ग्रीन ने दोनों हाथों से उसे लपकना चाहा लेकिन असफल रहे|
14.2
0
कर्ण शर्मा To भुवनेश्वर कुमार
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़| कैच आउट की अपील थी| अम्पायर सहमत नहीं हुए| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले ने साफ़ कर दिया कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए थे|
14.1
1
कर्ण शर्मा To शाहबाज अहमद
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| शाहबाज़ ने अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और डीप से एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 14 : 126/7
3 रन
  • 1 WD 13.1
  • W 13.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 013.6
भ. कुमार
1 (4)
श. अहमद
20 (20)
क. ग्रीन
1-0-3-1
13.6
0
कैमरन ग्रीन To भुवनेश्वर कुमार
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| 36 गेंद पर 81 रन की दरकार है|
13.5
1
कैमरन ग्रीन To शाहबाज अहमद
सिंगल से ही काम चलाना होगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर फाइन लेग की ओर गेंद को ग्लांस किया| फील्डर से मिस फील्ड हुई और एक रन मिल गया|
13.4
1
कैमरन ग्रीन To भुवनेश्वर कुमार
सिंगल!! इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
13.3
0
कैमरन ग्रीन To भुवनेश्वर कुमार
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाना चाहा| बल्लेबाज़ के ग्लव्स को लगकर गेंद कीपर के आगे गिर गई| रन का मौका नहीं बना|
13.2
0
कैमरन ग्रीन To भुवनेश्वर कुमार
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
भुवनेश्वर कुमार नए बल्लेबाज़ हैं...
13.1
W
कैमरन ग्रीन To पैट कमिंस OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मोहम्मद सिराज बोल्ड कैमरन ग्रीन| कप्तान पैट कमिंस की 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी का अंत हो गया| कैमरन ग्रीन ने आकर स्लोवर बाउंसर का इस्तेमाल किया और बल्लेबाज़ पैट को फंसा लिया| पॉइंट की तरफ पीछे भागते हुए सिराज ने एक बढ़िया जज कैच पकड़ा है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर कवर्स की तरफ शॉट लगाने गए थे जहाँ मिस टाइम हुए और कैच का मौका बन गया| 124/7 हैदराबाद|
यहाँ से विकेट की तलाश में होगी बेंगलुरु की टीम!!
13.1
wd
कैमरन ग्रीन To पैट कमिंस
वाइड! स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ के ऊपर से निकल रही थी| अपर कट शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
ओवर की समाप्ति 13 : 123/6
4 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 112.6
प. कमिंस
31 (14)
श. अहमद
19 (19)
यश दयाल
2-0-10-1
12.6
1
यश दयाल To पैट कमिंस
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 42 गेंद पर 84 रनों की दरकार है|
12.5
0
यश दयाल To पैट कमिंस
प्ले एंड मिस!! स्लोवर गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा लेकिन गति से चकमा खा गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
12.4
0
यश दयाल To पैट कमिंस
डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं होगा|
12.3
1
यश दयाल To शाहबाज अहमद
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली जा रही है गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
12.2
1
यश दयाल To पैट कमिंस
सिंगल!! जड़ की गेंद पर ऑफ़ साइड पर शॉट लगाने गए| लेट हुए| अंदरूनी किनारा लगने के बाद टप्पा खाई गेंद और कीपर के पास गई जहाँ कार्तिक से मिस फील्ड हुई| एक रन का मौका बन गया|
12.1
1
यश दयाल To शाहबाज अहमद
छोटी गेंद| शाहबाज अहमद ने मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया| डीप में फील्डर तैनात जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 119/6
15 रन
  • 111.1
  • 411.2
  • 611.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 211.6
प. कमिंस
29 (10)
श. अहमद
17 (17)
क. शर्मा
3-0-23-2
11.6
2
कर्ण शर्मा To पैट कमिंस
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गया| 48 गेंदों पर 88 रनों की दरकार है|
11.5
1
कर्ण शर्मा To शाहबाज अहमद
एक और सिंगल यहाँ पर हासिल हो पायेगा| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन हासिल हुआ|
11.4
1
कर्ण शर्मा To पैट कमिंस
सिंगल!! इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
11.3
6
कर्ण शर्मा To पैट कमिंस
छक्का! एक और बड़ा शॉट कप्तान कमिंस के बल्ले से आता हुआ| ये लो दोस्तों, मुकाबला अभी भी ख़त्म नही हुआ है| मानो कप्तान पैट कह र इस बार मिड विकेट के पार गेंद को भेज दिया है|हे हों कि हैदराबाद है तो मुमकिन है|
11.2
4
कर्ण शर्मा To पैट कमिंस
चौका! ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
11.1
1
कर्ण शर्मा To शाहबाज अहमद
सिंगल!! इस बार पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 11 : 104/6
15 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 610.5
  • 610.6
प. कमिंस
16 (6)
श. अहमद
15 (15)
स. सिंह
3-0-40-2
10.6
6
स्वप्निल सिंह To पैट कमिंस
बैक टू बैक छक्का! इस बार शॉट गेंद पर छक्के का ही पता लिखा था और बल्लेबाज़ ने उसे उसी पते पर भेज भी दिया है| आगे डाली गई गेंद पर एक बड़ा हीव शॉट खेला जहाँ से छह रन लगा दिया|
10.5
6
स्वप्निल सिंह To पैट कमिंस
फ्लैट छक्का!!! मिस विकेट फील्डर कैमरन ग्रीन ने अपने बाएँ ओर जाते हुए एक हाथ से कैच को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथों के ऊपर से निकल गई छह रनों के लिए| अब कप्तान अपना हाथ खोलते हुए|
10.4
1
स्वप्निल सिंह To शाहबाज अहमद
सिंगल मिलेगा यहाँ पर!! इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट| डीप में फील्डर तैनात जहाँ से एक रन मिला|
10.3
1
स्वप्निल सिंह To पैट कमिंस
ऑफ़ ड्राइव और सिंगल!! इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
10.2
1
स्वप्निल सिंह To शाहबाज अहमद
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
10.1
0
स्वप्निल सिंह To शाहबाज अहमद
डॉट गेंद!! गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर की समाप्ति 10 : 89/6
4 रन
  • W 9.1
  • 09.2
  • 29.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 19.6
श. अहमद
13 (12)
प. कमिंस
3 (3)
क. शर्मा
2-0-8-2
9.6
1
कर्ण शर्मा To शाहबाज अहमद
सिंगल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
9.5
0
कर्ण शर्मा To शाहबाज अहमद
डॉट गेंद!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
9.4
1
कर्ण शर्मा To पैट कमिंस
इस बार बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| बाउंड्री पर फील्डर द्वारा अच्छा प्रयास और बाउंड्री रोकने में सफल हुए| सिंगल मिल गया|
9.3
2
कर्ण शर्मा To पैट कमिंस
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| दो रन मिल गया यहाँ पर|
9.2
0
कर्ण शर्मा To पैट कमिंस
गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलने में ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
पैट कमिंस नए बल्लेबाज़ हैं...
9.1
W
कर्ण शर्मा To अब्दुल समद OUT!
आउट! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड कर्ण शर्मा| ब्रेक के ठीक बाद आई ब्रेक थ्रू| एक और विकेट का पतन हुआ| हैदराबाद पूरी तरह से मुकाबले में पिछड़ गई है| अब्दुल समद 10 रन बनाकर वापिस लौट गए| कर्ण शर्मा को मिली दूसरी विकेट| इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर गेंद को खेलने गए| इसे देखते हुए कर्ण ने लेंथ को खींच लिया| बल्लेबाज़ ने उसपर अपना शॉट चेक किया| हवा में फ्लैट गई गेंद सामने की तरफ| कर्ण ने अपने दाहिने तरफ जाते हुए कैच को दोनों हाथों से लपक लिया| 85/6 हैदराबाद|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक हुआ यहाँ पर जहाँ अब दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| हैदराबाद का अभी 5 विकेटों का झटका लग चूका है| ऐसे में अब बाकी बचे 11 ओवरों में बड़े शॉट्स लगते हुए दिख सकते हैं या फिर विकटों का पतन जारी रह सकता है| 
ओवर की समाप्ति 9 : 85/5
13 रन
  • 68.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 48.4
  • 18.5
  • 18.6
अ. समद
10 (5)
श. अहमद
12 (10)
ल. फर्ग्यूसन
1-0-13-0
8.6
1
लॉकी फर्ग्यूसन To अब्दुल समद
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया| 85/5 हैदराबाद|
8.5
1
लॉकी फर्ग्यूसन To शाहबाज अहमद
इस बार लेग साइड पर फील्डर ने गेंद को फील्ड कर लिया| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया गया|
8.4
4
लॉकी फर्ग्यूसन To शाहबाज अहमद
चौका! लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर फाइन लेग की तरफ खेला पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
8.3
0
लॉकी फर्ग्यूसन To शाहबाज अहमद
शॉर्टपिच गेंद यहाँ पर आती हुई!! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| बाकी का काम कीपर ने किया|
8.2
1
लॉकी फर्ग्यूसन To अब्दुल समद
सिंगल!! इस बार हार्ड लेंथ गेंद पर सामने की तरफ पुल कर दिया| पूरी तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद, जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
8.1
6
लॉकी फर्ग्यूसन To अब्दुल समद
छक्का! लॉकी का स्वागत बड़े शॉट के साथ हुआ है| फ्लैट सिक्स सामने की तरफ| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| लेंथ को पिक करते हुए उसपर शॉट लगा दिया था|
लॉकी फर्ग्यूसन को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 8 : 72/5
4 रन
  • 07.1
  • 1 WD 7.2
  • W 7.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 07.6
श. अहमद
7 (7)
अ. समद
2 (2)
क. शर्मा
1-0-4-1
7.6
0
कर्ण शर्मा To शाहबाज अहमद
डॉट के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
7.5
1
कर्ण शर्मा To अब्दुल समद
लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
7.4
1
कर्ण शर्मा To शाहबाज अहमद
इस बार लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल किया|
7.3
1
कर्ण शर्मा To अब्दुल समद
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
अब्दुल समद नए बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...
7.2
W
कर्ण शर्मा To नीतीश कुमार रेड्डी OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! कर्ण शर्मा के नाम इस मुकाबले की पहली विकेट| 13 रन बनाकर नीतीश कुमार रेड्डी वापिस लौट गए हैं| बेंगलुरु की टीम पूरी तरह से इस मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| नितीश ने उसपर रिवर्स स्वीप शॉट लगाना चाहा| गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हो गए और बल्ले को मिस करने के बाद सीधा लेग स्टम्प से जा टकराई ये गेंद और बूम| 69/5 हैदराबाद|
7.2
wd
कर्ण शर्मा To नीतीश कुमार रेड्डी
वाइड! एक अतिरिक्त रन वाइड के रूप में आता हुआ यहाँ पर|
7.1
0
कर्ण शर्मा To नीतीश कुमार रेड्डी
लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेलना चाहा लेकिन बल्ले का एज लगकर गेंद पॉइंट की तरफ गई| रन का मौका नहीं बना|
कर्ण शर्मा को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 7 : 68/4
6 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
न. रेड्डी
13 (11)
श. अहमद
6 (5)
स. सिंह
2-0-25-2
6.6
1
स्वप्निल सिंह To नीतीश कुमार रेड्डी
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 68/4 हैदराबाद|
6.5
1
स्वप्निल सिंह To शाहबाज अहमद
सिंगल यहाँ भी मिल जाएगा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर एक कट शॉट लगाया और डीप कवर्स से सिंगल हासिल किया है|
6.4
1
स्वप्निल सिंह To नीतीश कुमार रेड्डी
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर खेला और एक रन बटोर लिया|
6.3
1
स्वप्निल सिंह To शाहबाज अहमद
एक और सिंगल यहाँ पर हासिल हुआ| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
6.2
1
स्वप्निल सिंह To नीतीश कुमार रेड्डी
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल किया है|
6.1
1
स्वप्निल सिंह To शाहबाज अहमद
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 6 : 62/4
6 रन
  • 25.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 25.5
  • 15.6
श. अहमद
3 (2)
न. रेड्डी
10 (8)
म. सिराज
2-0-14-0
5.6
1
मोहम्मद सिराज To शाहबाज अहमद
हवा में थी गेंद लेकिन स्क्वायर लेग फील्डर से थोड़ा आगे गिर गई| अगर लॉकी उसके लिए जाते तो शायद कैच का मौका बन सकता था| गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से सिंगल मिल गया|
5.5
2
मोहम्मद सिराज To शाहबाज अहमद
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ गैप में खेला जहाँ से दो रन मिल गया|
5.4
1
मोहम्मद सिराज To नीतीश कुमार रेड्डी
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
5.3
0
मोहम्मद सिराज To नीतीश कुमार रेड्डी
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
5.2
0
मोहम्मद सिराज To नीतीश कुमार रेड्डी
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
5.1
2
मोहम्मद सिराज To नीतीश कुमार रेड्डी
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट दिशा में खेला| दो रन का मौका बन गया|
शाहबाज़ अहमद नए बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 5 : 56/4
19 रन
  • 44.1
  • W 4.2
  • 2 NB 4.3
  • 64.3
  • 14.4
  • 64.5
  • W 4.6
ह. क्लासेन
7 (3)
न. रेड्डी
7 (4)
स. सिंह
1-0-19-2
4.6
W
स्वप्निल सिंह To हेनरिक क्लासेन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट कैमरन ग्रीन बोल्ड स्वप्निल सिंह| सबसे बड़ी मछली का शिकार यहाँ पर हो गया है| हेनरिक क्लासेन महज़ 7 रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| एक ही ओवर में दो विकेट लेकर स्वप्निल सिंह ने मुकाबले का रुख अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया है| विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| लेंथ काफी खिची हुई थी| इसपर बड़ा शॉट लगाने गए क्लासेन| मिड टाइम हुआ| हवा में मिड ऑन की तरफ खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और कैच को पूरा किया| 56/4 हैदराबाद|
4.5
6
स्वप्निल सिंह To हेनरिक क्लासेन
छक्का! क्लासेन ऑन फायर!! स्टैंड एंड डेलिवर!! खड़े-खड़े शॉट लगाया!! गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा साईट स्क्रीन की तरफ और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ अय्यर और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है|
4.4
1
स्वप्निल सिंह To नीतीश कुमार रेड्डी
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| कोहली ने वहां क्विक थ्रो किया| रन आउट का मौका था लेकिन रिव्यु में पता चला की बल्लेबाज़ क्रीज़ के अंदर पहुँच गए थे|
4.3
6
स्वप्निल सिंह To नीतीश कुमार रेड्डी
छक्का! फ्री हिट का पूरी तरह से फायदा उठाया| फुल टॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का एक और बार बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
4.3
nb
स्वप्निल सिंह To हेनरिक क्लासेन
नो बॉल का हुआ इशारा अगली गेंद फ्री हिट होगी| विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
हेनरिक क्लासेन नए बल्लेबाज़ हैं...
4.2
W
स्वप्निल सिंह To एडन मार्करम OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! स्वप्निल सिंह के खाते में गई पहली विकेट| एडन मार्करम महज़ 7 रन बनाकर वापिस लौट गए| बल्लेबाज़ी टीम ने अपना रिव्यु भी गँवा दिया है यहाँ पर| लो फुल टॉस डाली गई गेंद को आगे आकर सामने की तरफ शॉट लगाने गए| गेंद की लाइन से पूरी तरह से बीट हो गए| बल्ले को मिस करते हुए थाई पैड्स के आस पास लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई| अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| एडन ने रिव्यु लिया और रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद सीधा जाकर लेग स्टम्प को हिट कर रही थी| 41/3 हैदराबाद|
4.1
4
स्वप्निल सिंह To एडन मार्करम
चौका! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में गैप में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 4 : 37/2
6 रन
  • 03.1
  • 13.2
  • 43.3
  • 1 WD 3.4
  • W 3.4
  • 03.5
  • 03.6
न. रेड्डी
0 (2)
ए. मार्करम
3 (6)
यश दयाल
1-0-6-1
3.6
0
यश दयाल To नीतीश कुमार रेड्डी
कैच ड्रॉप!! शून्य के स्कोर पर नितीश को मिला एक बड़ा जीवनदान!! सामने की तरफ शॉट लगाया था| गेंदबाज़ ने उसे दोनों हाथों से लपकना चाहा लेकिन हाथों में आकर निकल गई गेंद| किस्मत का साथ बल्लेबाज़ को मिला है|
3.5
0
यश दयाल To नीतीश कुमार रेड्डी
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर इस गेंद को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
बेंगलुरु को जिस तरह की शुरुआत की दरकार थी वो यहाँ पर मिल गई है...
नितीश कुमार रेड्डी नए बल्लेबाज़ हैं...
3.4
W
यश दयाल To अभिषेक शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट दिनेश कार्तिक बोल्ड यश दयाल| 31 रन बनाकर अभिषेक शर्मा पवेलियन लौट गए| इस बार विकेट लाइन पर डाली गई तेज़ गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर क्रॉस बल्ले से शॉट लगाना चाहा| लाइन और लेंथ से चकमा खा गए| मिस टाइम हुआ, हवा में कीपर की तरफ काफी ऊपर खिल गई गेंद| कीपर कार्तिक ने उसको जज किया और नीचे आते हुए एक बढ़िया कैच पकड़ा| जिस विकेट की बेंगलुरु को दरकार थी वो यहाँ पर मिल गई| 37/2 हैदराबाद|
3.4
wd
यश दयाल To अभिषेक शर्मा
वाइड! एक अतिरिक्त रन वाइड के रूप में आता हुआ यहाँ पर |
3.3
4
यश दयाल To अभिषेक शर्मा
चौका! फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में हवा में शॉट खेला| फील्डर कारण शर्मा गेंद को पकड़ने में असफल रहे| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3.2
1
यश दयाल To एडन मार्करम
बेहतरीन फील्डिंग विराट के द्वारा और चौका रोक दिया| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| शानदार फील्डिंग वहां विराट कोहली द्वारा| एक ही रन मिल पायेगा| अपने दाहिने तरफ डाईव लगाते हुए गेंद को रोका था|
3.1
0
यश दयाल To एडन मार्करम
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे मिड ऑफ़ की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 3 : 31/1
20 रन
  • 42.1
  • 62.2
  • 22.3
  • 12.4
  • 12.5
  • 62.6
अ. शर्मा
27 (11)
ए. मार्करम
2 (4)
व. जैक्स
2-0-23-1
2.6
6
विल जैक्स To अभिषेक शर्मा
छक्का! कड़क पुल शॉट| लेंथ को काफी जल्दी पिक कर लिया| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी| अभिषेक शर्मा इस सीज़न तगड़ी बल्लेबाज़ी करते हुए नज़र आये हैं और हैदराबाद की सफलता का ये भी एक कारण बने हैं| 31/1 हैदराबाद|
2.5
1
विल जैक्स To एडन मार्करम
सिंगल से एडन ने यहाँ पर काम चलाया है| सीधे बल्ले से गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
2.4
1
विल जैक्स To अभिषेक शर्मा
सिंगल!! इस बार ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
2.3
2
विल जैक्स To अभिषेक शर्मा
दुग्गी!! इस बार भी आगे आकर गेंद को लेग साइड पर हीव किया| गैप में गई गेंद| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से दो रन हासिल हुआ|
2.2
6
विल जैक्स To अभिषेक शर्मा
छक्का! डाउन द ट्रैक!! मिड विकेट के ऊपर से उठाकर मारा और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ अभिषेक और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है| इस बल्लेबाज़ का विकेट लेना भी बेहद ज़रूरी होगा|
2.1
4
विल जैक्स To अभिषेक शर्मा
चौका! इन साइड आउट ओवर कवर्स!! इस बार फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 11/1
8 रन
  • 11.1
  • 01.2
  • 11.3
  • 1 WD 1.4
  • 41.4
  • 11.5
  • 01.6
ए. मार्करम
1 (3)
अ. शर्मा
8 (6)
म. सिराज
1-0-8-0
1.6
0
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
इस बार लहराते हुए बाहर की तरफ निकल रही थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| रन का मौका यहाँ भी नहीं बन पाया|
1.5
1
मोहम्मद सिराज To अभिषेक शर्मा
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार विकेट लाइन पर आई लहराते हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन उनके खाते में जुड़ गया|
1.4
4
मोहम्मद सिराज To अभिषेक शर्मा
चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| शॉर्ट बॉल बाउंसर पर संतुलन में तो नहीं थे लेकिन पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|
1.4
wd
मोहम्मद सिराज To अभिषेक शर्मा
वाइड! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! बल्लेबाज़ के ऊपर से निकली| अम्पायर ने उसे जज किया और वाइड करार दे दिया|
1.3
1
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
1.2
0
मोहम्मद सिराज To एडन मार्करम
इस बार बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हुआ|
1.1
1
मोहम्मद सिराज To अभिषेक शर्मा
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
एडन मार्करम नए बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 3/1
3 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 10.5
  • W 0.6
ट. हेड
1 (3)
अ. शर्मा
2 (3)
व. जैक्स
1-0-3-1
0.6
W
विल जैक्स To ट्रैविस हेड OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट कर्ण शर्मा बोल्ड विल जैक्स| सबसे बड़ी मछली जाल में फंस गई| बेंगलुरु की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा| ट्रैविस हेड महज़ 1 रन बनाकर वापिस लौट गए| शॉर्ट थर्ड मैन पर कर्ण शर्मा का एक बढ़िया जज कैच देखने को मिला है| विकेट लाइन से बाहर की तरफ गेंद को टर्न कराया| लेग साइड पर शॉट लगाने गए और बल्ले का आउट साइड एज लेकर हवा में गई गेंद| फील्डर ने दो तीन कदम पीछे जाते हुए कैच को लपक लिया| 3/1 हैदराबाद|
0.5
1
विल जैक्स To अभिषेक शर्मा
सिंगल के साथ अभिषेक ने एक बार फिर से स्ट्राइक बदला| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
0.4
0
विल जैक्स To अभिषेक शर्मा
डॉट बॉल!! इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
0.3
1
विल जैक्स To ट्रैविस हेड
सिंगल के साथ हेड ने खोला है अपना खाता| इस बार बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया और अपना खाता खोला है|
0.2
0
विल जैक्स To ट्रैविस हेड
डॉट गेंद हेड के लिए| विकेट लाइन पर रखी गई गेंद| बैक फुट से कवर की तरफ पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
0.1
1
विल जैक्स To अभिषेक शर्मा
सिंगल के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ है| ऑफ़ स्पिन डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 35 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रजत पाटीदार
  • अंपायर नितिन मेनन, सैय्यद खालिद, विरेंदर शर्मा
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement