Advertisement
Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स, मैच 69 Commentary, Live Updates

हैदराबाद vs पंजाब, 2024 - टी-20 Live Commentary

सनराइज़र्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 69, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद , May 19, 2024
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
215/6 (19.1)
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
214/5 (20.0)
सनराइज़र्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 4 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    अभिषेक शर्मा
    66(28)
तो क्रिकेट फैन्स इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही, आइये अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जो कोलकाता और राजस्थान के बीच होने वाला है लेकिन फिलहाल गुवाहाटी के मैदान पर बारिश हो रही है और टॉस में अभी देरी है| तो ऐसे में हम उस मैच की तरफ चलते हैं और उम्मीद करते हैं कि आज का ये दूसरा मुकाबला जल्दी शुरू हो जाए, फ़िलहाल इस मैच में बस इतना ही, नमस्कार...
हालाँकि फिर बल्लेबाज़ी करने आये नीतीश कुमार रेड्डी (37) ने अभिषेक शर्मा का साथ दिया और उन्होंने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की और टीम के स्कोर को तेज़ी से बढ़ाते रहे| इसी बीच अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| वहीँ फिर शशांक सिंह ने आकर अभिषेक शर्मा की पारी का अंत कर दिया| उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आये हेनरिक क्लासेन (42) और नीतीश के बीच हुई 47 रनो की साझेदारी की बदौलत अपनी टीम को जीत के करीब ला दिया| हालाँकि हर्षल पटेल फिर गेंदबाज़ी करने आए और उन्होंने नीतीश को आउट करते हुए अपने कप्तान को खुश कर दिया| वहीं एक तरफ से हेनरिक क्लासेन का बल्ला चलता रहा और और अपनी टीम को जीत के बिलकुल नज़दीक पहुँचा दिया| हालाँकि जब जीत के 7 रनों की ज़रूरत तब क्लासेन ने अपना विकेट गवां दिया| वहीँ फिर सनवीर सिंह (6) ने आकर अपनी टीम के लिए विनिंग शॉट लगाकर टीम को जीत के पार ले गए| इसी बीच पंजाब के लिए हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि हरप्रीत ब्रार और शशांक सिंह के हाथ 1-1 सफलता लगी|
कमिंस की सेना ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 215 रनों के लक्ष्य को हासिल किया और पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है!! जी हाँ अभिषेक शर्मा के द्वारा खेली गई 66 रनों की अर्धशतकीय पारी के बदौलत हैदराबाद ने पंजाब की टीम को 4 विकेट से शिकस्त दे दी है| 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई हैदराबाद की टीम को शुरुआत में ही ट्रैविस हेड शून्य के रूप में बड़ा झटका लगा| जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करना शुरू कर दिया| वहीं दूसरे छोर से राहुल त्रिपाठी (33) ने अभिषेक का पूरा साथ दिया और छक्के चौकों की बौछार कर दी| ऐसे में दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| वहीँ फिर कप्तान जितेश शर्मा ने हर्षल पटेल को गेंद थमाई और उन्होंने खतरनाक दिख रहे राहुल त्रिपाठी को आउट कर दिया|
19.1
4
अथर्व तायडे To सनवीर सिंह
चौका!! इसी के साथ हैदराबाद ने पंजाब की टीम को 4 विकटों से शिकस्त दे दी है!! इसी के साथ कमिंस की आर्मी अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुँच गए हैं!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| ऐसे में हैदराबाद की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
ओवर की समाप्ति 19 : 211/6
4 रन
  • 118.1
  • W 18.2
  • 118.3
  • 118.4
  • 018.5
  • 118.6
स. सिंह
2 (3)
अ. समद
11 (8)
ह. ब्रार
3-0-36-1
18.6
1
हरप्रीत ब्रार To सनवीर सिंह
सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| हैदराबाद को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 4 रनों की दरकार है|
18.5
0
हरप्रीत ब्रार To सनवीर सिंह
डॉट गेंद! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
18.4
1
हरप्रीत ब्रार To अब्दुल समद
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
18.3
1
हरप्रीत ब्रार To सनवीर सिंह
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.2
W
हरप्रीत ब्रार To हेनरिक क्लासेन OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! हेनरिक क्लासेन 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! हरप्रीत ब्रार के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद की लाइन और स्पिन को परख नहीं सके| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा स्टंप्स को जा लगी| 208/6 हैदराबाद|
18.1
1
हरप्रीत ब्रार To अब्दुल समद
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
ओवर की समाप्ति 18 : 207/5
9 रन
  • 017.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 017.4
  • 617.5
  • 117.6
अ. समद
9 (6)
ह. क्लासेन
42 (25)
र. चाहर
4-0-43-0
17.6
1
राहुल चाहर To अब्दुल समद
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| 12 गेंदों पर अब 8 रनों की दरकार है|
17.5
6
राहुल चाहर To अब्दुल समद
छक्का!! अब्दुल समद के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने निकलकर लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| हैदराबाद को अब जीत के लिए 13 गेंदों पर 9 रनों की दरकार है|
17.4
0
राहुल चाहर To अब्दुल समद
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
17.3
1
राहुल चाहर To हेनरिक क्लासेन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
17.2
1
राहुल चाहर To अब्दुल समद
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.1
0
राहुल चाहर To अब्दुल समद
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 17 : 198/5
9 रन
  • 216.1
  • 416.2
  • 016.3
  • 1 WD 16.4
  • 116.4
  • W 16.5
  • 116.6
अ. समद
1 (1)
ह. क्लासेन
41 (24)
अ. सिंह
4-0-37-2
16.6
1
अर्शदीप सिंह To अब्दुल समद
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
अब्दुल समद नए बल्लेबाज़ हैं...
16.5
W
अर्शदीप सिंह To शाहबाज अहमद OUT!
विकेट! कॉट शशांक सिंह बोल्ड अर्शदीप सिंह| एक और झटका यहाँ पर हैदराबाद टीम को लगता हुआ!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की तरफ हवा में शॉट लगाया| इसी बीच वहां खड़े फील्डर शशांक सिंह ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 197/5 हैदराबाद, जीत के लिए 19 गेंदों पर 18 रनों की ज़रुरत है|
16.4
1
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! लॉन्ग ऑन की तरफ बल्लेबाज़ ने गेंद को खेलकर एक रन लिया|
16.4
wd
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
16.3
0
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं आ सका|
16.2
4
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
बाउंड्री!!! शानदार बैकफुट पंच!!! क्लासिकल क्रिकेटिंग शॉर्ट!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई लेंथ बॉल पर बल्लेबाज़ ने पंच किया| गेंद कवर और मिड ऑफ़ फील्डर के बीच से गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
16.1
2
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
दुग्गी!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ और कवर फील्डर के बीच से ड्राइव किया| इसी बीच फील्डर गेंद के पीछे भागे और बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 189/4
7 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 1 WD 15.4
  • 415.4
  • 115.5
  • 015.6
श. अहमद
3 (5)
ह. क्लासेन
34 (20)
ह. पटेल
4-0-49-2
15.6
0
हर्षल पटेल To शाहबाज अहमद
डॉट गेंद!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका| 24 गेंदों पर 26 रनों की दरकार है|
15.5
1
हर्षल पटेल To हेनरिक क्लासेन
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
15.4
4
हर्षल पटेल To हेनरिक क्लासेन
चौका!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर वहां पर गेंद को पकड़ने आए लेकिन बॉल को फील्ड करने के समय उनका पैर बाउंड्री लाइन को लग गया था| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया और चार रन दिया|
15.4
wd
हर्षल पटेल To हेनरिक क्लासेन
वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पुल शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद, कीपर के हाथ में गई| लेग अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.3
0
हर्षल पटेल To हेनरिक क्लासेन
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
15.2
0
हर्षल पटेल To हेनरिक क्लासेन
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.1
1
हर्षल पटेल To शाहबाज अहमद
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 182/4
6 रन
  • 114.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 214.4
  • 114.5
  • 114.6
श. अहमद
2 (3)
ह. क्लासेन
29 (16)
अ. सिंह
3-0-28-1
14.6
1
अर्शदीप सिंह To शाहबाज अहमद
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| हैदराबाद को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 33 रनों की दरकार है|
14.5
1
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
14.4
2
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से 2 रन मिल गया|
14.3
1
अर्शदीप सिंह To शाहबाज अहमद
कैच ड्रॉप!! शाहबाज़ अहमद को मिला जीवनदान यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया| बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद डीप मिड विकेट पर खड़े फील्डर की तरफ हवा में गई| इसी बीच हर्षल पटेल ने कैच पकड़ने का प्रयास किया और गेंद उनके हाथों में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
14.2
0
अर्शदीप सिंह To शाहबाज अहमद
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
14.1
1
अर्शदीप सिंह To हेनरिक क्लासेन
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
शाहबाज़ अहमद नए बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 14 : 176/4
9 रन
  • 213.1
  • 413.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • W 13.6
न. रेड्डी
37 (25)
ह. क्लासेन
25 (13)
ह. पटेल
3-0-42-2
13.6
W
हर्षल पटेल To नीतीश कुमार रेड्डी OUT!
आउट!! कैच आउट!! हैदराबाद को लगा चौथा झटका!! हर्षल पटेल के हाथ लगी दूसरी विकेट!! नीतीश कुमार रेड्डी 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद थे शिवम सिंह जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 176/4 हैदराबाद|
13.5
1
हर्षल पटेल To हेनरिक क्लासेन
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया|
13.4
1
हर्षल पटेल To नीतीश कुमार रेड्डी
आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
13.3
1
हर्षल पटेल To हेनरिक क्लासेन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
13.2
4
हर्षल पटेल To हेनरिक क्लासेन
चौका!! ये गेंद कवर फील्डर को बीट करती हुई गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
13.1
2
हर्षल पटेल To हेनरिक क्लासेन
दुग्गी!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 167/3
14 रन
  • 1 LB 12.1
  • 012.2
  • 012.3
  • 612.4
  • 112.5
  • 612.6
न. रेड्डी
36 (23)
ह. क्लासेन
17 (9)
ह. ब्रार
2-0-32-0
12.6
6
हरप्रीत ब्रार To नीतीश कुमार रेड्डी
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| हैदराबाद को अब जीत के लिए 42 गेंदों पर 48 रनों की दरकार है|
12.5
1
हरप्रीत ब्रार To हेनरिक क्लासेन
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.4
6
हरप्रीत ब्रार To हेनरिक क्लासेन
छक्का!! हेनरिक क्लासेन के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर पटकी है गेंद को बल्लेबाज़ ने फिर से बैक फुट पर जाकर लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट खेला| गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
12.3
0
हरप्रीत ब्रार To हेनरिक क्लासेन
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
12.2
0
हरप्रीत ब्रार To हेनरिक क्लासेन
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
12.1
lb
हरप्रीत ब्रार To नीतीश कुमार रेड्डी
लेग बाई के रूप में आया एक रन!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 153/3
19 रन
  • 111.1
  • 611.2
  • 011.3
  • 411.4
  • 1 WD 11.5
  • 111.5
  • 611.6
ह. क्लासेन
10 (5)
न. रेड्डी
30 (21)
र. चाहर
3-0-34-0
11.6
6
राहुल चाहर To हेनरिक क्लासेन
छक्का!! इस बार हेनरिक क्लासेन ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर पटकी गई लेग स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर बॉल स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
11.5
1
राहुल चाहर To नीतीश कुमार रेड्डी
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
11.5
wd
राहुल चाहर To नीतीश कुमार रेड्डी
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11.4
4
राहुल चाहर To नीतीश कुमार रेड्डी
चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने लेग स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा|
11.3
0
राहुल चाहर To नीतीश कुमार रेड्डी
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
11.2
6
राहुल चाहर To नीतीश कुमार रेड्डी
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
11.1
1
राहुल चाहर To हेनरिक क्लासेन
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 134/3
5 रन
  • W 10.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
ह. क्लासेन
3 (3)
न. रेड्डी
19 (17)
श. सिंह
1-0-5-1
10.6
1
शशांक सिंह To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला|
10.5
1
शशांक सिंह To नीतीश कुमार रेड्डी
बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|
10.4
1
शशांक सिंह To हेनरिक क्लासेन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
10.3
1
शशांक सिंह To नीतीश कुमार रेड्डी
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
10.2
1
शशांक सिंह To हेनरिक क्लासेन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
10.1
W
शशांक सिंह To अभिषेक शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! अभिषेक शर्मा की 66 रनों की पारी हुई समाप्त!! शशांक सिंह के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद थे शिवम सिंह जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 129/3 हैदराबाद|
ओवर की समाप्ति 10 : 129/2
19 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 5 WD 9.3
  • 09.3
  • 69.4
  • 69.5
  • 19.6
अ. शर्मा
66 (27)
न. रेड्डी
17 (15)
ह. ब्रार
1-0-19-0
9.6
1
हरप्रीत ब्रार To अभिषेक शर्मा
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर| हैदराबाद को 60 गेंदों पर 86 रनों की दरकार है|
9.5
6
हरप्रीत ब्रार To अभिषेक शर्मा
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
9.4
6
हरप्रीत ब्रार To अभिषेक शर्मा
छक्का! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ के सर के ऊपर से शॉट लगाया और गेंद सीधा स्टैंड्स में जा गिरी छह रनों के लिए|
9.3
0
हरप्रीत ब्रार To अभिषेक शर्मा
धीमी गति गेंद बल्लेबाज़ के पैड्स को जा लगी| कोई रन नहीं हुआ|
9.3
wd
हरप्रीत ब्रार To अभिषेक शर्मा
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चौका भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंदबाज़ ने बॉल उनसे दूर डाल दिया| ऐसे में बल्लेबाज़ के साथ कीपर को भी चकमा देती हुई फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| इसी बीच अम्पायर ने वाइड दिया और बाई के रूप में बाउंड्री का भी इशारा किया|
9.2
1
हरप्रीत ब्रार To नीतीश कुमार रेड्डी
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
9.1
0
हरप्रीत ब्रार To नीतीश कुमार रेड्डी
लेग स्टंप के बाहर की गेंद बल्लेबाज़ के पैड्स को जा लगी| एलबीडब्लू की अपील हुई लेकिन अंपायर सहमत नहीं दिखे|
ओवर की समाप्ति 9 : 110/2
11 रन
  • 28.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 68.4
  • 18.5
  • 08.6
अ. शर्मा
53 (23)
न. रेड्डी
16 (13)
र. चाहर
2-0-15-0
8.6
0
राहुल चाहर To अभिषेक शर्मा
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
8.5
1
राहुल चाहर To नीतीश कुमार रेड्डी
इस बार बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल किया|
8.4
6
राहुल चाहर To नीतीश कुमार रेड्डी
छक्का!! नीतीश कुमार के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| इसी बीच फील्डर शाशंक सिंह ने गेंद को देखा और हवा में उछलकर कैच पकड़ा| जिसके बाद वो अपना संतुलन बरकरार नहीं रख सके| ऐसे में उन्होंने गेंद को हवा में उछाला लेकिन वो सीमा रेखा के बाहर फेक बैठे और बल्लेबाज़ को छह रन मिल गया|
8.3
1
राहुल चाहर To अभिषेक शर्मा
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| एक रन मिला|
8.2
1
राहुल चाहर To नीतीश कुमार रेड्डी
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया|
8.1
2
राहुल चाहर To नीतीश कुमार रेड्डी
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में गैप में खेला| दो रन मिल गया यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 8 : 99/2
11 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 47.5
  • 47.6
अ. शर्मा
52 (21)
न. रेड्डी
6 (9)
ह. पटेल
2-0-33-1
7.6
4
हर्षल पटेल To अभिषेक शर्मा
चौका! इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया| गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7.5
4
हर्षल पटेल To अभिषेक शर्मा
चौका! इस बार बल्लेबाज़ ने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7.4
1
हर्षल पटेल To नीतीश कुमार रेड्डी
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.3
0
हर्षल पटेल To नीतीश कुमार रेड्डी
बल्लेबाज़ ने लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| कोई रन नहीं हुआ|
7.2
1
हर्षल पटेल To अभिषेक शर्मा
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
7.1
1
हर्षल पटेल To नीतीश कुमार रेड्डी
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 88/2
4 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
न. रेड्डी
4 (6)
अ. शर्मा
43 (18)
र. चाहर
1-0-4-0
6.6
1
राहुल चाहर To नीतीश कुमार रेड्डी
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.5
1
राहुल चाहर To अभिषेक शर्मा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
6.4
1
राहुल चाहर To नीतीश कुमार रेड्डी
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
6.3
0
राहुल चाहर To नीतीश कुमार रेड्डी
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं हुआ|
6.2
0
राहुल चाहर To नीतीश कुमार रेड्डी
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
6.1
1
राहुल चाहर To अभिषेक शर्मा
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 6 : 84/2
12 रन
  • 1 WD 5.1
  • 15.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 65.5
  • 15.6
अ. शर्मा
41 (16)
न. रेड्डी
2 (2)
ऋ. धवन
3-0-35-0
5.6
1
ऋषि धवन To अभिषेक शर्मा
सिंगल!! फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 84/2 है हैदराबाद, जीत के लिए 84 गेंदों पर 131 रनों की दरकार है|
5.5
6
ऋषि धवन To अभिषेक शर्मा
छक्का!! अभिषेक शर्मा के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!! इसी बीच इस सीज़न का ये 500वां सिक्स है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हव में शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
5.4
1
ऋषि धवन To नीतीश कुमार रेड्डी
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
5.3
1
ऋषि धवन To अभिषेक शर्मा
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
5.2
1
ऋषि धवन To नीतीश कुमार रेड्डी
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन ले लिया|
5.1
1
ऋषि धवन To अभिषेक शर्मा
सिंगल!! आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|
5.1
wd
ऋषि धवन To अभिषेक शर्मा
वाइड! एक अतिरिक्त रन वाइड के रूप में आया यहाँ पर|
नितीश रेड्डी नए बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 5 : 72/2
22 रन
  • 14.1
  • 64.2
  • 44.3
  • 14.4
  • 7 NB 4.5
  • 1 WD 4.5
  • 24.5
  • W 4.6
र. त्रिपाठी
33 (18)
अ. शर्मा
32 (12)
ह. पटेल
1-0-22-1
4.6
W
हर्षल पटेल To राहुल त्रिपाठी OUT!
आउट!! कैच आउट!! दूसरा बड़ा झटका हैदराबाद टीम को लगता हुआ!! हर्षल पटेल के हाथ लगी पहली विकेट!! राहुल त्रिपाठी 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलने का प्रयास किया| धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए| इसी बीच बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा मिड ऑफ पर खड़े फील्डर अर्शदीप सिंह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 72/2 हैदराबाद|
4.5
2
हर्षल पटेल To राहुल त्रिपाठी
दुग्गी!! फ्री हिट का कुछ खास फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|
4.5
wd
हर्षल पटेल To राहुल त्रिपाठी
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| फ्री हिट अभी भी बरकरार होगा|
4.5
nb
हर्षल पटेल To राहुल त्रिपाठी
नो बॉल और छक्का मिल गया है!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! हाई फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| इसी बीच फील्ड अम्पायर ने नो बॉल का इशारा किया|
4.4
1
हर्षल पटेल To अभिषेक शर्मा
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
4.3
4
हर्षल पटेल To अभिषेक शर्मा
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
4.2
6
हर्षल पटेल To अभिषेक शर्मा
टॉप एज!! छक्का मिल गया, रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की बॉल को लेग साइड की ओर खेलने गए बल्लेबाज़| गेंद की लाइन और उछाल से बीट हुए और इसी दौरान बल्ले का टॉप एज लाकर बॉल थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई छह रनों के लिए|
4.1
1
हर्षल पटेल To राहुल त्रिपाठी
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 4 : 50/1
11 रन
  • 03.1
  • 4 LB 3.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 63.6
अ. शर्मा
21 (9)
र. त्रिपाठी
24 (14)
ऋ. धवन
2-0-23-0
3.6
6
ऋषि धवन To अभिषेक शर्मा
छक्का!!! इसी के साथ हैदराबाद टीम का 50 रन पूरा हुआ!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
3.5
0
ऋषि धवन To अभिषेक शर्मा
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
3.4
1
ऋषि धवन To राहुल त्रिपाठी
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3.3
0
ऋषि धवन To राहुल त्रिपाठी
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
3.2
lb
ऋषि धवन To राहुल त्रिपाठी
चौका!! लेग बाई के रूप में रन आता हुआ!! इसी बीच पंजाब के द्वारा वाइड बचाने का रिव्यु हुआ सफ़ल!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स के करीब से होती हुई कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए| इसी बीच अम्पायर ने वाइड के साथ बाई के रूप में रन दिया| ऐसे में पंजाब के कप्तान ने रिव्यु लिया| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने के बाद पता लगा कि गेंद थाई पैड्स को लगकर गई थी| फील्ड अम्पायर ने वाइड का फ़ैसला बदला और लेग बाई का रन दिया|
3.1
0
ऋषि धवन To राहुल त्रिपाठी
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 3 : 39/1
14 रन
  • 42.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 42.4
  • 02.5
  • 62.6
अ. शर्मा
15 (7)
र. त्रिपाठी
23 (10)
अ. सिंह
2-0-22-1
2.6
6
अर्शदीप सिंह To अभिषेक शर्मा
छक्का!! इस बार फिर से बल्ला घुमाया और इस दफा मिल गया सिक्स यहाँ पर!! अभिषेक शर्मा काफी ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ करते हुए दिखाई दे रहे हैं!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
2.5
0
अर्शदीप सिंह To अभिषेक शर्मा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
2.4
4
अर्शदीप सिंह To अभिषेक शर्मा
चौका!! इस बार अभिषेक शर्मा के बीच बल्ले से लगी है गेंद और जाएगी सीमा रेखा के बाहर!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के पार गई चार रनों के लिए|
2.3
0
अर्शदीप सिंह To अभिषेक शर्मा
इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारों खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
2.2
0
अर्शदीप सिंह To अभिषेक शर्मा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
2.1
4
अर्शदीप सिंह To अभिषेक शर्मा
चौका!! इस बार अभिषेक शर्मा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! इस बार टॉप एज लगा और चार रन मिल गया!! बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी स्विंग और उछाल से चकमा दे दिया!! रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल शॉट लगाने गए| मिसटाइम कर बैठे जिसके कारण टॉप एज लगा और गेंद कीपर के ऊपर से गई फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 25/1
16 रन
  • 11.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 61.4
  • 41.5
  • 41.6
र. त्रिपाठी
23 (10)
अ. शर्मा
1 (1)
ऋ. धवन
1-0-16-0
1.6
4
ऋषि धवन To राहुल त्रिपाठी
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री राहुल त्रिपाठी के बल्ले से आती हुई!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
1.5
4
ऋषि धवन To राहुल त्रिपाठी
चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| मिला चार रन|
1.4
6
ऋषि धवन To राहुल त्रिपाठी
छक्का!! राहुल त्रिपाठी के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
1.3
0
ऋषि धवन To राहुल त्रिपाठी
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
1.2
1
ऋषि धवन To अभिषेक शर्मा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
1.1
1
ऋषि धवन To राहुल त्रिपाठी
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर कट शॉट खेलकर एक रन लिया|
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने ऋषि धवन आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 9/1
9 रन
  • W 0.1
  • 40.2
  • 00.3
  • 40.4
  • 00.5
  • 1 LB 0.6
र. त्रिपाठी
8 (5)
अ. शर्मा
0 (0)
अ. सिंह
1-0-8-1
0.6
lb
अर्शदीप सिंह To राहुल त्रिपाठी
एलबीडबल्यू की हलकी से अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| बल्ले पर नहीं आई गेंदऔर पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|
0.5
0
अर्शदीप सिंह To राहुल त्रिपाठी
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना बेहतर समझा| रन का मौका नहीं मिल सका|
0.4
4
अर्शदीप सिंह To राहुल त्रिपाठी
चौका!!! चालाकी दिखाते हुए बल्लेबाज़| ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई बॉल को अपर कट किया| बॉल गई कीपर के ऊपर से थर्ड मैन की दिशा में जहाँ कोई फील्डर मौजूद नहीं था| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
0.3
0
अर्शदीप सिंह To राहुल त्रिपाठी
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैअक फुट से डिफेंड करना बेहतर समझा|
0.2
4
अर्शदीप सिंह To राहुल त्रिपाठी
चौका! बल्लेबाज़ ने बाउंड्री के साथ अपना और टीम का खोला खाता| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, गैप हासिल हो गया| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
राहुल त्रिपाठी नए बल्लेबाज़ हैं...
0.1
W
अर्शदीप सिंह To ट्रैविस हेड OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! पहली गेंद और पहला बड़ा झटका हैदराबाद टीम को लगता हुआ!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी पहली सफ़लता!! ट्रैविस हेड शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट की तरफ खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से आउटस्विंग हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा ऑफ स्टंप पर जा लगी| बल्लेबाज़ बस पिच को ही देखते रह गए| 0/1 हैदराबाद|
मैच की जानकारी
  • स्थान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम सनराइज़र्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 4 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा
  • अंपायर नितिन मेनन, विरेंदर शर्मा, सैय्यद खालिद
  • रेफ़री प्रकाश भट्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement