Advertisement
Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 47 Commentary, Live Updates

हैदराबाद vs कोलकाता, 2023 - टी-20 Live Commentary

सनराइज़र्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 47, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद , May 04, 2023
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
166/8 (20.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
171/9 (20.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 5 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    वरुण चक्रवर्ती
    1/20(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो राजस्थान और गुजरात के बीच जयपुर के स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
वरुण चक्रवर्ती को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखे| आगे उस आखिरी ओवर पर कहा कि मैं बड़ी बाउंड्री को काम में लाने को देख रहा था| उसी अनुसार मैंने गेंद भी डाली और खुश हूँ कि वो मेरे काम आई| इस साल अपनी गेंदबाजी में मैंने काफी काम किया है| मैंने अपनी गेंदों की गति पर भी काम किया जो इस साल मुझे फायदा पहुंचा रही है|
विनिंग कप्तान नितीश राणा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हाँ ये काफी रोमांचक मैच था| बीच में हमने थोड़ी खराब गेंद डाली जिससे हम मुकाबले से दूर हो गए लेकिन फिर मैंने गैम्बल लिया और शार्दूल और वैभव को ओवर दिया जो काम कर गया| क्लासेन और मार्करम दोनों का ही विकेट यहाँ पर अहम था| वरुण एक शानदार गेंदबाज़ हैं और वो हमेशा से टीम के लिए टाईट ओवर डालते हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
एडन मार्करम की कप्तानी पारी हुई असफल| कोलकाता की टीम ने किया बदला वसूल, हैदराबाद ने उन्हें उन्ही के घर पर हराया था तो इस बार उन्होंने पलटवार किया और पॉइंट टेबल पर 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए| हालाँकि इस रन चेज़ में हैदराबाद को शुरूआती झटके लगे जिसके बाद राहुल त्रिपाठी ने 20 रनों की तेज़ तर्रार पारी खेली लेकिन जल्द ही वो भी रसेल का शिकार बन गए| फिर कप्तान मर्क्रम ने क्लासेन के साथ मिलकर 70 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत के करीब ले गए लेकिन ग़लत समय पर विकेट गंवा बैठे और वहीँ से कोलकाता इस मुकाबले में वापसी कर गई| दाद देनी होगी राणा की कप्तानी की भी यहाँ पर कि सुनील नरेन का ओवर रहते हुए वरुण से आखिरी ओवर डलवाया और इस गेंदबाज़ ने अपने कप्तान के भरोसे को ग़लत साबित नहीं होने दिया|
नेल बाईट फिनिश!! क्या शानदार मुकाबला आज हमें देखने को मिला है| कोलकाता यु ब्यूटी!! हैदराबाद के मुंह से जीत को छीन ली| एडन मार्करम और क्लासेन का विकेट पतन हैदराबाद की टीम को इतना महंगा पड़ गया कि वो अपने हाथों में आया हुआ मुकाबला गंवा बैठे| आखिरी के ओवर में अब्दुल समद के पास भी हीरो बनने का मौका था लेकिन वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें एक बड़ा शॉट लगाने नहीं दिया और खुद अपनी टीम के लिए जीत के सूत्रधारक बनकर उभरे| पहली पारी में नितीश राणा और रिंकू सिंह की जोड़ी काम दे गई थी तो दूसरी पारी में क्लासेन और मार्करम की जोड़ी उस काम को अंजाम दे रही थी लेकिन लॉर्ड ठाकुर ने उस साझेदारी को तोड़कर मुकाबले को पूरी तरह से घुमा दिया|
ओवर की समाप्ति 20 : 166/8
3 रन
  • 119.1
  • 1 LB 19.2
  • W 19.3
  • 019.4
  • 119.5
  • 019.6
भ. कुमार
5 (5)
म. मार्कंडेय
1 (2)
व. चक्रवर्ती
4-0-20-1
19.6
0
वरुण चक्रवर्ती To भुवनेश्वर कुमार
डॉट गेंद!! इसी के साथ कोलकाता ने 5 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया| जीता हुआ मुकाबला हैदराबाद की झोली से निकल गया| इस बार तेज़ गति की गेंद को पुल करने गए थे और बीट हो गए|
19.5
1
वरुण चक्रवर्ती To मयंक मार्कंडेय
सिंगल!! अब 1 गेंद 6 रनों की दरकार| इस गेंद को सामने की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
19.4
0
वरुण चक्रवर्ती To मयंक मार्कंडेय
नॉट आउट!! स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने इसे चेक किया और पाया कि बल्लेबाज़ का पैर क्रीज़ के अंदर ही था| लैप शॉट लगाने गए थे लेकिन बीट हो गए| कीपर ने बेल्स उड़ाई लेकिन बल्लेबाज़ सुरक्षित रहे| 2 गेंद 7 रन की दरकार|
मयंक मार्कंडेय अगले बल्लेबाज़...
19.3
W
वरुण चक्रवर्ती To अब्दुल समद OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अनुकूल रॉय बोल्ड वरुण चक्रवर्ती| मुकाबला पलट गया| अब 3 गेंद 7 रनों की दरकार| छोटी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे पुल कर दिया| बल्ले से लगने के बाद ऐसा लगा कि सीधा सीमा रेखा के पार चली जायेगी ये गेंद लेकिन सीधा फील्डर के हाथों में चली गई| अब मुकाबला यहाँ से कोलकाता की तरफ झुक गया|
19.2
lb
वरुण चक्रवर्ती To भुवनेश्वर कुमार
लेग बाई का रन आया| 4 गेंद 7 रन की दरकार| पैड्स की गेंद, फ्लिक करने गए और बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन भाग लिया|
19.1
1
वरुण चक्रवर्ती To अब्दुल समद
छोटी गेंद!! लॉन्ग ऑन की तरफ उसे खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया| अब 5 गेंद पर 8 रनों की दरकार|
वरुण चक्रवर्ती आखिरी ओवर लेकर आयेंगे, 6 गेंद 9 रन की दरकार है...
ओवर की समाप्ति 19 : 163/7
12 रन
  • 1 WD 18.1
  • W 18.1
  • 418.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 5 NB 18.5
  • 018.5
  • 118.6
अ. समद
20 (16)
भ. कुमार
5 (3)
व. अरोड़ा
3-0-32-2
18.6
1
वैभव अरोड़ा To अब्दुल समद
सिंगल के साथ हुई एक रोमांचक ओवर की समाप्ति| इस बार आगे आकर मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| 6 गेंदों पर 9 रनों की दरकार है|
18.5
0
वैभव अरोड़ा To अब्दुल समद
डॉट गेंद!! 7 गेंद 10 रनों की दरकार| फ्री हिट का फायदा नहीं उठा अपाये बल्लेबाज़| बीट हो गए| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए बल्ला चलाया लेकिन बीट हो गए|
18.5
nb
वैभव अरोड़ा To अब्दुल समद
नो बॉल और चौका! ओह!! ग़लत समय पर ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ यहाँ पर| लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए थर्ड मैन की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार अहम रन बटोरे| 8 गेंद 10 रन की दरकार|
18.4
1
वैभव अरोड़ा To भुवनेश्वर कुमार
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर!!! 8 गेंद 15 रनों की दरकार| इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.3
0
वैभव अरोड़ा To भुवनेश्वर कुमार
कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
18.2
4
वैभव अरोड़ा To भुवनेश्वर कुमार
चौका! कवर्स फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| 10 गेंद पर 16 रनों की दरकार|
18.1
W
वैभव अरोड़ा To मार्को येन्सन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रहमानुल्लाह गुरबाज बोल्ड वैभव अरोड़ा| 11 गेंद 20 रनों की दरकार| गुरबाज यु ब्यूटी!! क्या कमाल का कैच पकड़ते हुए मुकाबले को अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया है| 1 रन बनाकर मार्को लौटे पवेलियन| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए एक हाथ से कैच को लपका और बल्लेबाज़ को पवेलियन लौटने पर मजबूर कर दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ड्राइव कर दिया था जहाँ अंदरूनी किनारा लेकर कीपर की तरफ गई थी ये गेंद|
18.1
wd
वैभव अरोड़ा To मार्को येन्सन
वाइड! बाउंसर गेंद!! फील्डिंग टीम द्वारा रिव्यु लिया गया लेकिन असफल रहा| पुल लगाने गए थे लेकिन उनके काफी ऊपर से निकल गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 18 : 151/6
5 रन
  • 2 LB 17.1
  • 1 B 17.2
  • 217.3
  • 017.4
  • 017.5
  • 017.6
अ. समद
15 (13)
म. येन्सन
1 (3)
व. चक्रवर्ती
3-0-18-0
17.6
0
वरुण चक्रवर्ती To अब्दुल समद
रन आउट का मौका लेकिन ग़लत एंड पर थ्रो हो गया| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| ऑफ़ साइड पर गई थी ये गेंद जहाँ से रन का मौका नहीं बन पाया| 12 गेंद 21 रनों की दरकार|
17.5
0
वरुण चक्रवर्ती To अब्दुल समद
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
17.4
0
वरुण चक्रवर्ती To अब्दुल समद
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.3
2
वरुण चक्रवर्ती To अब्दुल समद
बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गेंद को पंच किया और गैप से दो रन बटोरा|
17.2
b
वरुण चक्रवर्ती To मार्को येन्सन
बाई का रन आ गया| इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| गैप में गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
17.1
lb
वरुण चक्रवर्ती To मार्को येन्सन
लेग बाईज का दो रन मिल गया| रन आउट की अपील हुई लेकिन लेकिन मार्को अपनी लम्बाई के चलते क्रीज़ के अंदर पहुँच गए| शॉर्ट फाइन लेग फील्डर थ्रो करने में देरी कर बैठे| रिवर्स स्वीप शॉट खेलने गए थे और पैड्स से लगकर गैप में गई थी गेंद|
ओवर की समाप्ति 17 : 146/6
8 रन
  • 416.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 116.4
  • W 16.5
  • 116.6
म. येन्सन
1 (1)
अ. समद
13 (9)
व. अरोड़ा
2-0-20-1
16.6
1
वैभव अरोड़ा To मार्को येन्सन
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 18 गेंद 26 रनों की दरकार|
16.5
W
वैभव अरोड़ा To एडन मार्करम OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रिंकू सिंह बोल्ड वैभव अरोड़ा| बड़ा विकेट, गेम चेंजिंग मोमेंट!! 41 रन बनाकर मार्करम लौटे पवेलियन| मुकाबले में कोलकाता की वापसी| वैभव ने एक बड़ा विकेट यहाँ पर हासिल कर लिया है| मार्करम के खिलाफ़ ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई छोटी गेंद| उसपर थप्पड़ शॉट लगाया लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| 145/6 हैदराबाद|
16.4
1
वैभव अरोड़ा To अब्दुल समद
बेहतरीन फील्डिंग पॉइंट पर फील्डर द्वारा| अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर गेंद को रोक दिया| इस बीच बल्लेबाजों ने रन भाग लिया| एक ही रन मिला|
16.3
1
वैभव अरोड़ा To एडन मार्करम
फुल गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और डीप से एक रन हासिल किया|
16.2
1
वैभव अरोड़ा To अब्दुल समद
सिंगल!! इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
16.1
4
वैभव अरोड़ा To अब्दुल समद
चौका! ओवर की बेहतरीन शुरुआत हो गई है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गैप मिला और गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| अब इस ओवर को बड़ा बनाने को देखेगी बल्लेबाज़ी टीम|
ओवर की समाप्ति 16 : 138/5
4 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 115.6
अ. समद
7 (6)
ए. मार्करम
40 (38)
व. चक्रवर्ती
2-0-16-0
15.6
1
वरुण चक्रवर्ती To अब्दुल समद
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 138/5 हैदराबाद| 24 गेंद 34 रनों की दरकार|
15.5
1
वरुण चक्रवर्ती To एडन मार्करम
सिंगल, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
15.4
0
वरुण चक्रवर्ती To एडन मार्करम
डॉट बॉल!! इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
15.3
1
वरुण चक्रवर्ती To अब्दुल समद
सिंगल!! बड़े आराम से ऑन साइड पर बॉल को खेल दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
15.2
0
वरुण चक्रवर्ती To अब्दुल समद
इस बार ऑन साइड पर गेंद को खेलना चाहा लेकिन पैड्स पर खा बैठे|
15.1
1
वरुण चक्रवर्ती To एडन मार्करम
सिंगल!! फ्रंट फुट से गेंद को गैप में पंच किया, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 15 : 134/5
10 रन
  • W 14.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 414.6
अ. समद
5 (3)
ए. मार्करम
38 (35)
श. ठाकुर
3-0-23-2
14.6
4
शार्दूल ठाकुर To अब्दुल समद
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर आगे आकर कवर्स की दिशा में खेला| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनो के लिए|
14.5
0
शार्दूल ठाकुर To अब्दुल समद
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
14.4
1
शार्दूल ठाकुर To एडन मार्करम
बाउंसर गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला और सिंगल मिल गया|
14.3
4
शार्दूल ठाकुर To एडन मार्करम
चौका! ऑफ़ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला और गेंद सीमा रेखा के पार गई चार रनो के लिए|
14.2
1
शार्दूल ठाकुर To अब्दुल समद
ऑफ़ साइड की गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन  की तरफ और सिंगल मिल गया|
अब्दुल समद हैं नए बल्लेबाज़...
14.1
W
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट आंद्रे रसेल बोल्ड शार्दूल ठाकुर| 70 रनों की एक अहम साझेदारी का हुआ अंत| लॉर्ड ठाकुर ने एक बार फिर से एक साझेदारी का अंत किया| 36 रनों पर क्लासेन की पारी का हुआ अंत| अब यहाँ से मुकाबला फिर से कोलकाता की तरफ घूम गया| शार्दूल को जिस काम के लिए लाया गया था वो पहली ही गेंद पर करके दिया है| इस बार लेंथ गेंद को मिड विकेट की तरफ खेल दिया था| मिस टाइम हुआ और सीधा रसेल की तरफ चली गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| 124/5 हैदराबाद|
ओवर की समाप्ति 14 : 124/4
10 रन
  • 213.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 413.4
  • 113.5
  • 113.6
ह. क्लासेन
36 (19)
ए. मार्करम
33 (33)
स. नरेन
2-0-16-0
13.6
1
सुनील नरेन To हेनरिक क्लासेन
सिंगल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया| 36 गेंदों पर 48 रनों की दरकार|
13.5
1
सुनील नरेन To एडन मार्करम
सिंगल!! गुड लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
13.4
4
सुनील नरेन To एडन मार्करम
चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए डीप पॉइंट बाउंड्री से चौका बटोरा| मुकाबला धीरे-धीरे हैदराबाद की तरफ जाता हुआ|
13.3
1
सुनील नरेन To हेनरिक क्लासेन
इस बार बैक फुट से गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
13.2
1
सुनील नरेन To एडन मार्करम
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.1
2
सुनील नरेन To एडन मार्करम
दुग्गी!! ऑफ़ अपीन गेंद!! फ्लिक किया उसे मिड विकेट की दिशा में जहाँ से दो रन का मौका हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 13 : 114/4
12 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 1 WD 12.5
  • 112.5
  • 612.6
ह. क्लासेन
34 (17)
ए. मार्करम
25 (29)
ह. राणा
4-0-27-1
12.6
6
हर्षित राणा To हेनरिक क्लासेन
छक्का! शानदार शॉट!! पैड्स लाइन की गेंद को हवा में खेला स्क्वायर लेग की दिशा में, गेंद सीधा स्टैंड्स में जा गिरी छह रनो के लिए|
12.5
1
हर्षित राणा To एडन मार्करम
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन मिलेगा यहाँ पर|
12.5
wd
हर्षित राणा To एडन मार्करम
वाइड! लेग स्टंप के बाहर की गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया|  एक अतिरिक्त रन यहाँ पर आया|
12.4
1
हर्षित राणा To हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
12.3
1
हर्षित राणा To एडन मार्करम
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल लिया|
12.2
1
हर्षित राणा To हेनरिक क्लासेन
विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया|
12.1
1
हर्षित राणा To एडन मार्करम
ऑफ़ साइड पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में प्लेस किया| एक रन मिलेगा यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 12 : 102/4
12 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 411.3
  • 411.4
  • 211.5
  • 111.6
ए. मार्करम
22 (26)
ह. क्लासेन
26 (14)
व. चक्रवर्ती
1-0-12-0
11.6
1
वरुण चक्रवर्ती To एडन मार्करम
सिंगल के साथ 12 रनों वाला ओवर हुआ समाप्त| इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका मिल गया| 102/4 हैदराबाद| 48 गेंदों पर 70 रनों की दरकार|
11.5
2
वरुण चक्रवर्ती To एडन मार्करम
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
11.4
4
वरुण चक्रवर्ती To एडन मार्करम
बैक टू बैक चौका! फिर से उसी दिशा में गेंद को खेला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की| अब गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में होंगे|
11.3
4
वरुण चक्रवर्ती To एडन मार्करम
शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया| पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए| दबाव कुछ कम होगा बल्लेबाजों पर से यहाँ पर|
11.2
0
वरुण चक्रवर्ती To एडन मार्करम
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ|
11.1
1
वरुण चक्रवर्ती To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! छोटी लेंथ की गेंद डाली गई| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की तरफ पुल कर दिया| एक ही रन मिला|
ओवर की समाप्ति 11 : 90/4
15 रन
  • 610.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 610.5
  • 110.6
ह. क्लासेन
25 (13)
ए. मार्करम
11 (21)
अ. रॉय
3-0-26-1
10.6
1
अनुकूल रॉय To हेनरिक क्लासेन
समझदारी के साथ सिंगल लिया गया| 15 रनों का एक महंगा ओवर हुआ समाप्त| 90/4 हैदराबाद, 54 गेंदों पर 82 रनों की दरकार|
10.5
6
अनुकूल रॉय To हेनरिक क्लासेन
एक और छक्का इस ओवर से आता हुआ! रॉय को आड़े हाथ लेते हुए| ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
10.4
1
अनुकूल रॉय To एडन मार्करम
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
10.3
0
अनुकूल रॉय To एडन मार्करम
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
10.2
1
अनुकूल रॉय To हेनरिक क्लासेन
इस बार समझदारी के साथ कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
10.1
6
अनुकूल रॉय To हेनरिक क्लासेन
छक्का! डाउन द ट्रैक!! लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से उठाकर मारा| मैक्सिमम!! इस बल्लेबाज़ को स्पिन खेलना आती है और उसका सही नमूना पेश किया जा रहा है|
ओवर की समाप्ति 10 : 75/4
6 रन
  • 19.1
  • 29.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
ह. क्लासेन
11 (9)
ए. मार्करम
10 (19)
स. नरेन
1-0-6-0
9.6
1
सुनील नरेन To हेनरिक क्लासेन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
9.5
1
सुनील नरेन To एडन मार्करम
विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला और सिंगल मिल गया|
9.4
0
सुनील नरेन To एडन मार्करम
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
9.3
1
सुनील नरेन To हेनरिक क्लासेन
सिंगल, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया| एक रन मिलेगा यहाँ पर|
9.2
2
सुनील नरेन To हेनरिक क्लासेन
दुग्गी! इस बार मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला और दो रन मिल गए|
9.1
1
सुनील नरेन To एडन मार्करम
विकेट लाइन की गेंद को फ्लिक किया स्क्वायर लेग की तरफ और एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 9 : 69/4
3 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 08.5
  • 18.6
ए. मार्करम
8 (16)
ह. क्लासेन
7 (6)
अ. रॉय
2-0-11-1
8.6
1
अनुकूल रॉय To एडन मार्करम
सिंगल! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
8.5
0
अनुकूल रॉय To एडन मार्करम
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
8.4
0
अनुकूल रॉय To एडन मार्करम
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| डॉट बॉल रही यहाँ पर|
8.3
0
अनुकूल रॉय To एडन मार्करम
आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
8.2
1
अनुकूल रॉय To हेनरिक क्लासेन
बैक फुट से फ्लिक किया स्क्वायर लेग की तरफ और सिंगल लिया|
8.1
1
अनुकूल रॉय To एडन मार्करम
विकेट के लाइन पर आती हुई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| सिंगल ही मिल पायेगा|
ओवर की समाप्ति 8 : 66/4
5 रन
  • 27.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 07.6
ह. क्लासेन
6 (5)
ए. मार्करम
6 (11)
श. ठाकुर
2-0-13-1
7.6
0
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| कोई रन नहीं| 8 के बाद 66/4 हैदराबाद|
7.5
1
शार्दूल ठाकुर To एडन मार्करम
इस बार भी ऑन साइड पर गेंद को खेल दिया जहाँ से एक रन हासिल किया|
7.4
1
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| छोटी गेंद पर हुक किया फाइन लेग की ओर| फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिला|
7.3
1
शार्दूल ठाकुर To एडन मार्करम
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
7.2
0
शार्दूल ठाकुर To एडन मार्करम
इस बार कवर्स की तरफ गैप हासिल नहीं हो सका| कवर्स की तरफ खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ|
7.1
2
शार्दूल ठाकुर To एडन मार्करम
दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 7 : 61/4
8 रन
  • 16.1
  • W 6.2
  • 16.3
  • 1 WD 6.4
  • 16.4
  • 46.5
  • 06.6
ह. क्लासेन
5 (3)
ए. मार्करम
2 (7)
अ. रॉय
1-0-8-1
6.6
0
अनुकूल रॉय To हेनरिक क्लासेन
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं होगा|
6.5
4
अनुकूल रॉय To हेनरिक क्लासेन
चौका! कडक पुल शॉट यहाँ पर क्लासेन द्वारा लगाया गया| इस बार तुरन्त बैकफुट पर गए और पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|
6.4
1
अनुकूल रॉय To एडन मार्करम
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन का मौका बन गया|
6.4
wd
अनुकूल रॉय To एडन मार्करम
वाइड! लेग स्टंप के बाहर की गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया|
6.3
1
अनुकूल रॉय To हेनरिक क्लासेन
बैक फुट से गेंद को पंच किया पॉइंट की दिशा में और सिंगल का मौका बन गया|
हेनरिक क्लासेन हैं नए बल्लेबाज़...
6.2
W
अनुकूल रॉय To हैरी ब्रूक OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया यहाँ पर| खतरनाक ब्रूक को जाना होगा वापिस| बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए| एलबीडबल्यू की अपील थी, अम्पायर ने उसे नॉट आउट दिया, फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद सीधा जाकर लेग स्टम्प को हिट कर रही थी| इस वजह से थर्ड अम्पायर ने भी इसे आउट करार दिया| विकेट लाइन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाने गए थे, टर्न से बीट हुए और बॉल सीधा जाकर फ्रंट पैड्स पर लग गई जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई| 54/4 हैदराबाद|
6.1
1
अनुकूल रॉय To एडन मार्करम
सिंगल, बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 6 : 53/3
15 रन
  • 5 NB 5.1
  • 65.1
  • 45.2
  • W 5.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 05.6
ह. ब्रूक
0 (3)
ए. मार्करम
0 (5)
आ. रसेल
1-0-15-1
5.6
0
आंद्रे रसेल To हैरी ब्रूक
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
5.5
0
आंद्रे रसेल To हैरी ब्रूक
डॉट गेंद| बल्लेबाज़ ने ऑफ़ साइड पर डाली गई गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए|
5.4
0
आंद्रे रसेल To हैरी ब्रूक
कोई रन नहीं, इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
हैरी ब्रूक हैं नए बल्लेबाज़...
5.3
W
आंद्रे रसेल To राहुल त्रिपाठी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट वैभव अरोड़ा बोल्ड आंद्रे रसेल| महज़ 9 गेंदों पर 20 रनों की आक्रामक पारी का हुआ अंत| लैप शॉट लगाने के चक्कर में फाइन लेग फील्डर को अपना कैच थमा बैठे त्रिपाठी| रसेल ने आखिरकार इस बल्लेबाज़ के सामने जीत हासिल की| विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद| लैप शॉट खेला| बल्ले पर लगकर सही दिशा में तो गई गेंद लेकिन गेंदबाज़ की गति कम थी इस वजह से बाउंड्री को क्लियर नहीं कर पाए राहुल| सीमा रेखा पर एक अच्छा कैच देखने को मिला| 53/3 हैदराबाद|
5.2
4
आंद्रे रसेल To राहुल त्रिपाठी
एक और चौका! काउंटर अटैक त्रिपाठी द्वारा यहाँ पर किया जा रहा है| इस बार इनफील्ड के ऊपर से फुल गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
5.1
6
आंद्रे रसेल To राहुल त्रिपाठी
छक्का! फ्री हिट का पूरा फायदा बल्लेबाज़ ने उठाया| इस बार शानदार फ्लिक शॉट| पैरों पर डाली गई गेंद पर फ्लिक किया स्क्वायर लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए|
5.1
nb
आंद्रे रसेल To राहुल त्रिपाठी
नो बॉल और चौका! अब अगली गेंद फ्री हिट हो गई| ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| इस बार कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
आंद्रे रसेल अब गेंदबाजी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 5 : 38/2
1 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 04.6
ए. मार्करम
0 (5)
र. त्रिपाठी
6 (5)
ह. राणा
3-0-15-1
4.6
0
हर्षित राणा To एडन मार्करम
इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
4.5
0
हर्षित राणा To एडन मार्करम
नॉट आउट!! बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| सही समय पर क्रीज़ में पहुँच गए थे| छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेलकर रन लेना चाहा| गेंदबाज़ ने गेंद को पकड़कर विकेट पर मारा| रन आउट की अपील हुई| थर्ड अंपायर ने बिग स्क्रीन पर चेक करने के बाद उसे नॉट आउट दिया|
अम्पायर गेंद को चेक करते हुए| लगता है कि उसका धागा निकल गया है जिसे कैंची से काटा गया है...
4.4
0
हर्षित राणा To एडन मार्करम
इस बार छोटी गेंद को क्रीज़ में रहकर डिफेंड किया| रन नहीं मिल पायेगा|
4.3
0
हर्षित राणा To एडन मार्करम
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
4.2
1
हर्षित राणा To राहुल त्रिपाठी
विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेलकर बल्लेबाज़ ने तेज़ी से एक रन पूरा किया|
4.1
0
हर्षित राणा To राहुल त्रिपाठी
ऑफ़ साइड पर डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं मिलेगा|
ओवर की समाप्ति 4 : 37/2
8 रन
  • 23.1
  • 13.2
  • 43.3
  • 13.4
  • W 3.5
  • 03.6
ए. मार्करम
0 (1)
र. त्रिपाठी
5 (3)
श. ठाकुर
1-0-8-1
3.6
0
शार्दूल ठाकुर To एडन मार्करम
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
एडन मार्करम हैं नए बल्लेबाज़...
3.5
W
शार्दूल ठाकुर To अभिषेक शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट आंद्रे रसेल बोल्ड शार्दूल ठाकुर| ऑन साइड पर एक बढ़िया जज कैच रसेल द्वारा लपका गया| शार्दूल ने अपने पहले ही ओवर में एक ब्रेक थ्रू दिलाई| 9 रन बनाकर अभिषेक लौटे पवेलियन| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए| गति से चकमा खाए और बल्ले के उपरी हिस्से पर लग गई गेंद और हवा में खिल गई| लेग साइड से आगे की तरफ आते हुए रसेल ने एक बेहतरीन जज कैच लपका| 37/2 हैदराबाद|
3.4
1
शार्दूल ठाकुर To राहुल त्रिपाठी
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
3.3
4
शार्दूल ठाकुर To राहुल त्रिपाठी
चौका! वेलडन! त्रिपाठी स्पेशल!! बल्लेबाज़ ने झुककर इसे स्कूप किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से चौका बटोरा|
3.2
1
शार्दूल ठाकुर To अभिषेक शर्मा
सिंगल, इस बार फ्रंट फुट से गेंद को गैप में पंच किया, एक रन मिला|
3.1
2
शार्दूल ठाकुर To अभिषेक शर्मा
दुग्गी, बैकफुट से गेंद को पंच किया स्क्वायर लेग की तरफ और दो रन लिया|
ओवर की समाप्ति 3 : 29/1
7 रन
  • 1 LB 2.1
  • 02.2
  • 62.3
  • 02.4
  • W 2.5
  • 02.6
र. त्रिपाठी
0 (1)
अ. शर्मा
6 (7)
ह. राणा
2-0-14-1
2.6
0
हर्षित राणा To राहुल त्रिपाठी
डॉट गेंद के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार पॉइंट की दिशा में खेला| लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
इम्पैक्ट प्लेयर राहुल त्रिपाठी हैं नए बल्लेबाज़...
2.5
W
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रहमानुल्लाह गुरबाज बोल्ड हर्षित राणा| 29 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 18 रन बनाकर मयंक लौटे पवेलियन| बाउंसर डाली गई गेंद पर पुल शॉट लगाने गए| उछाल से चकमा खा गए| बल्ले पर ना आकर गेंद ग्लव्स से लगी और कीपर के दाएं ओर गई जहाँ से कीपर के पास कैच का मौका बन गया| अब कोलकाता की टीम यहाँ से वापसी करना चाहेगी| 29/1 हैदराबाद|
2.4
0
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
इस बार भी फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन सका|
2.3
6
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
छक्का! डीप पॉइंट फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद छह रनों के लिए| फील्डर द्वारा छलांग लगाते हुए एक भरसक प्रयास था लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| शरीर पर आई गेंद पर एक कड़क कट शॉट लगाया गया था जहाँ से छह रन मिला|
2.2
0
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
2.1
lb
हर्षित राणा To अभिषेक शर्मा
लेग बाई का सिंगल आ गया| पुल लगाने गए थे, ऑफ साइड पर गई शरीर से लगने के बाद गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन भाग लिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 22/0
13 रन
  • 01.1
  • 5 NB 1.2
  • 11.2
  • 1 LB 1.3
  • 11.4
  • 11.5
  • 41.6
म. अग्रवाल
12 (7)
अ. शर्मा
6 (6)
व. अरोड़ा
1-0-12-0
1.6
4
वैभव अरोड़ा To मयंक अग्रवाल
चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 22/0 हैदराबाद| इस रन चेज़ में एक शानदार स्टार्ट|
1.5
1
वैभव अरोड़ा To अभिषेक शर्मा
सिंगल!! इस बार क्रीज़ में रहकर ही गेंद को पंच किया कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन मिला|
1.4
1
वैभव अरोड़ा To मयंक अग्रवाल
सिंगल!! इस बार डीप पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को और गैप से एक रन हासिल कर लिया|
1.3
lb
वैभव अरोड़ा To अभिषेक शर्मा
लेग बाई के रूप में एक सिंगल आया| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद सीधा जाकर पैड्स से टकराई और गैप में गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
1.2
1
वैभव अरोड़ा To मयंक अग्रवाल
फ्री हिट पर फायदा नहीं उठा पाए मयंक| लो फुल टॉस गेंद पर बड़ा शॉट नहीं लगा पाए| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ फील्डर की तरफ और उसके आगे से एक रन भाग लिया| इस बीच राणा के हाथों में कैच गया था जो छूट गया|
1.2
nb
वैभव अरोड़ा To मयंक अग्रवाल
नो बॉल और चौका! एक तो बाउंड्री और साथ में फ्री हिट का तोहफा!! आगे की गेंद पर ऑन द अप शॉट लगाया| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| अब अगली गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहेंगे|
1.1
0
वैभव अरोड़ा To मयंक अग्रवाल
फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर वैभव अरोड़ा आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 9/0
9 रन
  • 40.1
  • 10.2
  • 1 WD 0.3
  • 20.3
  • 1 LB 0.4
  • 00.5
  • 00.6
अ. शर्मा
5 (4)
म. अग्रवाल
2 (2)
ह. राणा
1-0-8-0
0.6
0
हर्षित राणा To अभिषेक शर्मा
डॉट बॉल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| 9/0 हैदराबाद|
0.5
0
हर्षित राणा To अभिषेक शर्मा
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
0.4
lb
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| हाईट थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे मयंक| थोड़ा नीचे होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| गैप में गई गेंद जहाँ से लेग बाई का एक रन मिल गया|
0.3
2
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
पैड्स पर डाली गई गेंद| ऑन साइड पर उसे फ्लिक कर दिया| सीमा रेखा के ठीक आगे स्क्वायर लेग फील्डर ने भागते हुए उसे रोका, दो ही रन मिल पाए|
0.3
wd
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
0.2
1
हर्षित राणा To अभिषेक शर्मा
समझदारी भरा सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
0.1
4
हर्षित राणा To अभिषेक शर्मा
चौका! आक्रामक शुरुआत अभिषेक द्वारा| ऑफ़ साइड के फील्डर के ऊपर से गेंद को टपाया और गैप हासिल करते हुए चार रन टीम के खाते में डाले|
मैच की जानकारी
  • स्थान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 5 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच वरुण चक्रवर्ती
  • अंपायर माइकल गौफ, केएन अनंथापद्मनाभन, -
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement