Advertisement
Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स, मैच 34 Commentary, Live Updates

हैदराबाद vs दिल्ली, 2023 - टी-20 Live Commentary

सनराइज़र्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 34, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद , Apr 24, 2023
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
137/6 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
144/9 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 7 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    अक्षर पटेल
    34(34)&2/21(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो मुंबई और गुजरात के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अक्षर पटेल को उनकी ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद अक्षर ने बताया कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी के दौरान लाइन और लेंथ पर ध्यान दिया| आगे अक्षर ने कहा कि जब हमारी बल्लेबाज़ी चल रही थी तो मैं कॉफ़ी लेने गए था लेकिन जैसे ही मैं आया तो देखा कि एक ही ओवर में हमने तीन विकेट गंवा दिए हैं| ऐसे में जब मैं मैदान पर बल्लेबाज़ी करने गया तो मैंने यहीं सोच कि टीम के स्कोर को एक बेहतर टोटल तक पहुँचाना है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं अपनी ट्रॉफी को काफी संभलकर रखता हूँ और आगे भी बेहतर खेलते हुए ट्रॉफी हासिल करना की कोशिश करूँगा|
मुकाबले को अपने नाम करने के बाद बात करने आए दिल्ली टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने बताया कि हमारे गेंदबाजों ने आज बेहतर खेल दिखाया और हमने मैच को अपने नाम किया| आगे वॉर्नर ने कहा कि इशांत शर्मा काफी अच्छा कर रहे हैं| जाते-जाते उन्होंने ये भी कहा कि अब हम अपने बाकी मुकाबलों में भी जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे|
मैच गंवाकर बात करने आए हैदराबाद टीम के कप्तान एडेन मार्करम ने बताया कि हमने आज बल्लेबाज़ी बेहतर नहीं की जिसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा| आगे मार्करम ने कहा कि हमें शुरुआत से ही बड़े शॉट लगाने को देखना चाहिए था| जाते-जाते उन्होंने ये भी कहा कि हम अपनी आज की गलतियों को भूलकर अगले मुकाबले में बेहतर करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि फिर वॉर्नर ने एनरिक नॉर्तजे के हाथ में बॉल दी और उन्होंने क्लासेन का विकेट लेकर अपनी टीम को मैच में वापसी कराई| अंत में वाशिंगटन सुंदर (24) ने एक छोर पकड़कर खेला लेकिन वो अपनी टीम को जीत के पार नहीं ले जा सके| इसी बीच दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और एनरिक नॉर्तजे ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि इशांत शर्मा और कुलदीप यादव के हाथ 1-1 सफ़लता आई और दिल्ली ने अपनी बेहतरीन गेंदबाज़ी के बदौलत मुकाबले को अपने नाम किया|
इसी बीच फिर इशांत ने आकर राहुल त्रिपाठी (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया और हैदराबाद को बैक फुट पर ला दिया| जिसके बाद तो बल्लेबाज़ मैदान पर आते रहे और पवेलियन की ओर जाते रहे| अभिषेक शर्मा और कप्तान एडेन मार्करम बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में स्पिनर्स का शिकार बन गए| ऐसे में हैदराबाद टीम की बल्लेबाज़ी डगमगाती हुई नज़र आ रही थी और अंतिम 30 गेंदों पर 56 रनों की दरकार थी| तभी मैदान पर हेनरिक क्लासेन (31) ने आते ही बड़े-बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिया और अपनी टीम को लक्ष्य की ओर ले जाने लगे|
जिसके बाद मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आए राहुल त्रिपाठी ने एक छोर से संभलकर रन गति को आगे की ओर बढ़ाया| वहीँ उनका पूरा साथ मयंक अग्रवाल (49) ने देते हुए बाउंड्री लगाने के सिलसिले को बरकरार रखा और तेज़ी से रन बनाने लगे| दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी हुई| इसी बीच दिल्ली टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने गेंदबाज़ी में बदलाव करते हुए अक्षर पटेल के हाथों में गेंद थमाई और फिर ख़तरनाक दिखा रहे मयंक को आउट करते हुए अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिलाया|
दिल्ली ने हासिल की इस सीज़न अपनी दूसरी जीत और साथ ही वॉर्नर की सेना ने 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम किया!! पहले अक्षर ने की बेहतरीन बल्लेबाज़ी तो अब बाद में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पटेल साहब ने अपनी टीम को जीत के पार पहुँचाया!!! इसी बीच दिल्ली ने हैदराबाद की टीम को एक रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से शिकस्त दे दी है!!! मयंक, क्लासेन और सुंदर के द्वारा ज़रूर खेली गई बेहतरीन पारी लेकिन वो टीम को लक्ष्य के पार नहीं ले जा सके!! 145 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई हैदराबाद की टीम ने शुरुआत में ही हैरी ब्रुक के विकेट को गंवा दिया|
ओवर की समाप्ति 20 : 137/6
5 रन
  • 219.1
  • 019.2
  • 119.3
  • 119.4
  • 119.5
  • 019.6
म. येन्सन
2 (3)
व. सुंदर
24 (15)
म. कुमार
3-0-27-0
19.6
0
मुकेश कुमार To मार्को येन्सन
डॉट गेंद!!! इसी के साथ दिल्ली ने हैदराबाद को 7 रनों से शिकस्त दे दी है!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका| इसी दौरान दिल्ली की पूरी टीम ने मनाया जीत का जश्न|
19.5
1
मुकेश कुमार To वॉशिंगटन सुंदर
एक रन!! मुकाबला अब दिल्ली की ओर होता हुआ!!! अब 1 गेंद पर 8 रन चाहिए| ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, एक रन ही मिल सका|
19.4
1
मुकेश कुमार To मार्को येन्सन
सिंगल!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
19.3
1
मुकेश कुमार To वॉशिंगटन सुंदर
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| 3 गेंदों पर अब 10 रनों की दरकार है|
19.2
0
मुकेश कुमार To वॉशिंगटन सुंदर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.1
2
मुकेश कुमार To वॉशिंगटन सुंदर
दुग्गी!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया| 5 गेंदों पर अब 11 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 19 : 132/6
10 रन
  • 218.1
  • 218.2
  • W 18.3
  • 118.4
  • 418.5
  • 118.6
व. सुंदर
20 (11)
म. येन्सन
1 (1)
ए. नॉर्तजे
4-0-33-2
18.6
1
एनरिक नॉर्तजे To वॉशिंगटन सुंदर
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया| हैदराबाद को जीत के लिए 6 गेंदों पर 13 रनों की दरकार है|
18.5
4
एनरिक नॉर्तजे To वॉशिंगटन सुंदर
चौका! फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा मिड विकेट की ओर सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| हैदराबाद को जीत के लिए 7 गेंदों पर 14 रनों की दरकार है|
18.4
1
एनरिक नॉर्तजे To मार्को येन्सन
फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल किया|
18.3
W
एनरिक नॉर्तजे To हेनरिक क्लासेन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर हैदराबाद टीम को लगता हुआ!! एनरिक नॉर्तजे के हाथ लगी सफ़लता!! हेनरिक क्लासेन 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर पीछे मौजूद थे अमन खान जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 126/6 हैदराबाद|
18.2
2
एनरिक नॉर्तजे To हेनरिक क्लासेन
एक और दुग्गी!!! कैच ड्रॉप!!! क्लासेन को मिला जीवनदान!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| मिचेल मार्श ने उल्टा भागकर कैच करना चाहा| बॉल हाथ में लगकर सीधा ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिया|
18.1
2
एनरिक नॉर्तजे To हेनरिक क्लासेन
दुग्गी!!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 122/5
15 रन
  • 417.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 417.4
  • 117.5
  • 417.6
व. सुंदर
15 (9)
ह. क्लासेन
27 (16)
म. कुमार
2-0-22-0
17.6
4
मुकेश कुमार To वॉशिंगटन सुंदर
चौका!!! ओवर की अंतिम गेंद पर सुंदर ने लगाया बाउंड्री!! हैदराबाद को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 23 रनों की दरकार होगी!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट लगाया| बल्ले को लगकर गेंद सीधा फाइन लेग बाउंड्री के पार गई चार रनों के लिए|
17.5
1
मुकेश कुमार To हेनरिक क्लासेन
एक रन!! पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
17.4
4
मुकेश कुमार To हेनरिक क्लासेन
चौका!!! क्लासेन के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर हवा में शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
17.3
1
मुकेश कुमार To वॉशिंगटन सुंदर
आगे निकलकर मिड ऑफ़ की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
17.2
1
मुकेश कुमार To हेनरिक क्लासेन
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया|
17.1
4
मुकेश कुमार To हेनरिक क्लासेन
चौका!!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद लेकिन लॉन्ग ऑन से भागकर वॉर्नर वहां पर आए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके|
ओवर की समाप्ति 17 : 107/5
13 रन
  • 116.1
  • 416.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 616.5
  • 116.6
ह. क्लासेन
17 (12)
व. सुंदर
10 (7)
ए. नॉर्तजे
3-0-23-1
16.6
1
एनरिक नॉर्तजे To हेनरिक क्लासेन
जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया| हैदराबाद को जीत के लिए 18 गेंदों पर 38 रनों की दरकार है|
16.5
6
एनरिक नॉर्तजे To हेनरिक क्लासेन
छक्का!!! हेनरिक क्लासेन के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
16.4
0
एनरिक नॉर्तजे To हेनरिक क्लासेन
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद की गति से बीट हो गए| बॉल थाई पैड्स को लगकर कीपर के हाथ में गई| इसी बीच फिलिप से कैच की अपील की| अम्पायर ने नकारा|
16.3
1
एनरिक नॉर्तजे To वॉशिंगटन सुंदर
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
16.2
4
एनरिक नॉर्तजे To वॉशिंगटन सुंदर
चौका!!! सुंदर ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया और आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गेंद गई तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
16.1
1
एनरिक नॉर्तजे To हेनरिक क्लासेन
फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल गया|
ओवर की समाप्ति 16 : 94/5
5 रन
  • 115.1
  • 215.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 015.6
व. सुंदर
5 (5)
ह. क्लासेन
9 (8)
क. यादव
4-0-22-1
15.6
0
कुलदीप यादव To वॉशिंगटन सुंदर
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| हैदराबाद को जीत के लिए 24 गेंदों पर 51 रनों की दरकार है|
15.5
1
कुलदीप यादव To हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.4
0
कुलदीप यादव To हेनरिक क्लासेन
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
15.3
1
कुलदीप यादव To वॉशिंगटन सुंदर
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
15.2
2
कुलदीप यादव To वॉशिंगटन सुंदर
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|
15.1
1
कुलदीप यादव To हेनरिक क्लासेन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 15 : 89/5
4 रन
  • W 14.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
ह. क्लासेन
7 (5)
व. सुंदर
2 (2)
अ. पटेल
4-0-21-2
14.6
1
अक्षर पटेल To हेनरिक क्लासेन
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
14.5
1
अक्षर पटेल To वॉशिंगटन सुंदर
क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.4
1
अक्षर पटेल To हेनरिक क्लासेन
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
14.3
0
अक्षर पटेल To हेनरिक क्लासेन
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
14.2
1
अक्षर पटेल To वॉशिंगटन सुंदर
रिवर्स स्वीप खेलकर पॉइंट की ओर से एक रन लिया|
वॉशिंगटन सुंदर होंगे अगले बल्लेबाज़... 
14.1
W
अक्षर पटेल To एडन मार्करम OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! हैदराबाद की आधी टीम अब पवेलियन की ओर लौटती हुई!!! अक्षर पटेल ने किया एक और शिकार!! एडन मार्करम 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर शॉट लगाने गए| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधा स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 85/5 हैदराबाद|
ओवर की समाप्ति 14 : 85/4
8 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • W 13.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 413.6
ह. क्लासेन
5 (2)
ए. मार्करम
3 (4)
क. यादव
3-0-17-1
13.6
4
कुलदीप यादव To हेनरिक क्लासेन
चौका!!! हेनरिक क्लासेन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
13.5
1
कुलदीप यादव To एडन मार्करम
कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया|
13.4
1
कुलदीप यादव To हेनरिक क्लासेन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
हेनरिक क्लासेन होंगे अगले बल्लेबाज़ ...
13.3
W
कुलदीप यादव To अभिषेक शर्मा OUT!
विकेट! कॉट एंड बोल्ड कुलदीप यादव के हाथ लगी विकेट!!! अभिषेक शर्मा 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे आकर स्पिन गेंद के खिलाफ़ बड़ा शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| कुलदीप ने उन्हें चहलकदमी करते हुए देखा और बॉल को धीमी कर दिया| बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| कुलदीप ने दोनों हाथों से गेंद को कैच करते हुए अभिषेक की पारी का अंत कर दिया| 79/4 हैदराबाद|
13.2
1
कुलदीप यादव To एडन मार्करम
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
13.1
1
कुलदीप यादव To अभिषेक शर्मा
क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 77/3
4 रन
  • 212.1
  • 012.2
  • W 12.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 112.6
अ. शर्मा
4 (3)
ए. मार्करम
1 (2)
इ. शर्मा
3-0-18-1
12.6
1
इशांत शर्मा To अभिषेक शर्मा
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.5
1
इशांत शर्मा To एडन मार्करम
आगे निकलकर मिड ऑन की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
12.4
0
इशांत शर्मा To एडन मार्करम
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
एडन मार्करम होंगे अगले बल्लेबाज़... 
12.3
W
इशांत शर्मा To राहुल त्रिपाठी OUT!
आउट!!! कैच आउट!! तीसरा झटका यहाँ पर हैदराबाद की टीम को लगता हुआ!! इशांत शर्मा के हाथ लगी विकेट!!! राहुल त्रिपाठी 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर फील्डर के ऊपर से शॉट लगाने का सोचा| इसी बीच बॉल की गति और उछाल से चकमा खा गए और बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई बॉल सीधा कीपर की ओर गई जहाँ से फिलिप साल्ट ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 75/3 हैदराबाद|
12.2
0
इशांत शर्मा To राहुल त्रिपाठी
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
12.1
2
इशांत शर्मा To राहुल त्रिपाठी
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर 2 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 73/2
6 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • W 11.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 211.6
अ. शर्मा
3 (2)
र. त्रिपाठी
13 (18)
अ. पटेल
3-0-17-1
11.6
2
अक्षर पटेल To अभिषेक शर्मा
दुग्गी!!! बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन लिया|
11.5
1
अक्षर पटेल To राहुल त्रिपाठी
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
11.4
1
अक्षर पटेल To अभिषेक शर्मा
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर खेलकर एक रन लिया|
अभिषेक शर्मा होंगे अगले बल्लेबाज़...
11.3
W
अक्षर पटेल To मयंक अग्रवाल OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! दूसरा झटका यहाँ पर हैदराबाद की टीम को लगता हुआ!!! मयंक अग्रवाल 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे!!! अक्षर पटेल के हाथ लगी विकेट| आगे आकर स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद थे अमन खान जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 69/2 हैदाराबाद|
11.2
1
अक्षर पटेल To राहुल त्रिपाठी
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
11.1
1
अक्षर पटेल To मयंक अग्रवाल
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 67/1
9 रन
  • 210.1
  • 410.2
  • 210.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 010.6
र. त्रिपाठी
11 (16)
म. अग्रवाल
48 (37)
म. मार्श
2-0-16-0
10.6
0
मिचेल मार्श To राहुल त्रिपाठी
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
10.5
1
मिचेल मार्श To मयंक अग्रवाल
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| गेंद एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई| इसी बीच फील्डर से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
10.4
0
मिचेल मार्श To मयंक अग्रवाल
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
10.3
2
मिचेल मार्श To मयंक अग्रवाल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन लिया|
10.2
4
मिचेल मार्श To मयंक अग्रवाल
चौका!!! मयंक के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
10.1
2
मिचेल मार्श To मयंक अग्रवाल
दुग्गी!! मयंक ने लगाया गैप में शॉट और तेज़ी से भागकर 2 रन पूरा कर लिया| ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया था|
ओवर की समाप्ति 10 : 58/1
5 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
म. अग्रवाल
39 (32)
र. त्रिपाठी
11 (15)
क. यादव
2-0-9-0
9.6
1
कुलदीप यादव To मयंक अग्रवाल
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया|
9.5
1
कुलदीप यादव To राहुल त्रिपाठी
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
9.4
1
कुलदीप यादव To मयंक अग्रवाल
पुल शॉट खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन ले लिया|
9.3
0
कुलदीप यादव To मयंक अग्रवाल
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
9.2
1
कुलदीप यादव To राहुल त्रिपाठी
स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
9.1
1
कुलदीप यादव To मयंक अग्रवाल
मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाकर एक रन पूरा किया|
ओवर की समाप्ति 9 : 53/1
7 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 1 NB 8.5
  • 28.5
  • 18.6
म. अग्रवाल
36 (28)
र. त्रिपाठी
9 (13)
म. मार्श
1-0-7-0
8.6
1
मिचेल मार्श To मयंक अग्रवाल
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.5
2
मिचेल मार्श To मयंक अग्रवाल
फ्री हिट बॉल का ज़्यादा फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद सीधा फाइन लेग की ओर गई जहाँ से 2 रन मिल गया|
8.5
nb
मिचेल मार्श To मयंक अग्रवाल
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
8.4
1
मिचेल मार्श To राहुल त्रिपाठी
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
8.3
0
मिचेल मार्श To राहुल त्रिपाठी
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
8.2
1
मिचेल मार्श To मयंक अग्रवाल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
8.1
1
मिचेल मार्श To राहुल त्रिपाठी
पॉइंट की ओर राहुल ने हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 46/1
4 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
र. त्रिपाठी
7 (10)
म. अग्रवाल
32 (24)
क. यादव
1-0-4-0
7.6
1
कुलदीप यादव To राहुल त्रिपाठी
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.5
1
कुलदीप यादव To मयंक अग्रवाल
क्रीज़ में रह कर पॉइंट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.4
1
कुलदीप यादव To राहुल त्रिपाठी
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
7.3
0
कुलदीप यादव To राहुल त्रिपाठी
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
7.2
1
कुलदीप यादव To मयंक अग्रवाल
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
7.1
0
कुलदीप यादव To मयंक अग्रवाल
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| ऑफ साइड पर शॉट लगाने गए थे और टर्न से पूरी तरह से बीट हुए थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| बिजली की फूर्ती के साथ कीपर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी| लेकिन थर्ड अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 42/1
6 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 26.6
र. त्रिपाठी
5 (7)
म. अग्रवाल
30 (21)
अ. पटेल
2-0-11-0
6.6
2
अक्षर पटेल To राहुल त्रिपाठी
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|
6.5
1
अक्षर पटेल To मयंक अग्रवाल
फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल किया|
6.4
1
अक्षर पटेल To राहुल त्रिपाठी
हलके हाथों से खेलते हुए एक रन बटोरा|
6.3
1
अक्षर पटेल To मयंक अग्रवाल
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
6.2
1
अक्षर पटेल To राहुल त्रिपाठी
बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
6.1
0
अक्षर पटेल To राहुल त्रिपाठी
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 6 : 36/1
5 रन
  • W 5.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 45.5
  • 05.6
म. अग्रवाल
28 (19)
र. त्रिपाठी
1 (3)
ए. नॉर्तजे
2-0-10-1
5.6
0
एनरिक नॉर्तजे To मयंक अग्रवाल
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.5
4
एनरिक नॉर्तजे To मयंक अग्रवाल
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने आगे आकर इस गेंद को मिड ऑफ़ की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
5.4
1
एनरिक नॉर्तजे To राहुल त्रिपाठी
फाइन लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
5.3
0
एनरिक नॉर्तजे To राहुल त्रिपाठी
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
5.2
0
एनरिक नॉर्तजे To राहुल त्रिपाठी
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में राहुल त्रिपाठी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ...
5.1
W
एनरिक नॉर्तजे To हैरी ब्रूक OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! हैदराबाद को लगा पहला झटका!!! हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! एनरिक नॉर्तजे के हाथ लगी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लैप शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद की गति को यहाँ पर समझ नहीं सके हैरी| बॉल सीधा बल्ले को बीट करती हुई स्टंप्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 31/1 हैदराबाद|
ओवर की समाप्ति 5 : 31/0
5 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 44.6
म. अग्रवाल
24 (17)
ह. ब्रूक
7 (13)
अ. पटेल
1-0-5-0
4.6
4
अक्षर पटेल To मयंक अग्रवाल
चौका!!! मयंक के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
4.5
0
अक्षर पटेल To मयंक अग्रवाल
एक और डॉट गेंद!!! स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|
4.4
0
अक्षर पटेल To मयंक अग्रवाल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
4.3
0
अक्षर पटेल To मयंक अग्रवाल
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
4.2
0
अक्षर पटेल To मयंक अग्रवाल
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
4.1
1
अक्षर पटेल To हैरी ब्रूक
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 26/0
7 रन
  • 13.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 43.6
म. अग्रवाल
20 (12)
ह. ब्रूक
6 (12)
म. कुमार
1-0-7-0
3.6
4
मुकेश कुमार To मयंक अग्रवाल
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाया और पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3.5
0
मुकेश कुमार To मयंक अग्रवाल
क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
3.4
1
मुकेश कुमार To हैरी ब्रूक
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
3.3
0
मुकेश कुमार To हैरी ब्रूक
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
3.2
1
मुकेश कुमार To मयंक अग्रवाल
सिंगल!! डीप पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
3.1
1
मुकेश कुमार To हैरी ब्रूक
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया| ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
गेंदबाज़ी में बदलाव, इम्पैक्ट प्लेयर मुकेश कुमार गेंदबाज़ी करने आए...
ओवर की समाप्ति 3 : 19/0
7 रन
  • 12.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 12.6
ह. ब्रूक
4 (9)
म. अग्रवाल
15 (9)
इ. शर्मा
2-0-14-0
2.6
1
इशांत शर्मा To हैरी ब्रूक
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई फाइन लेग की ओर गई बॉल| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
2.5
0
इशांत शर्मा To हैरी ब्रूक
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिल सका|
2.4
1
इशांत शर्मा To मयंक अग्रवाल
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
2.3
0
इशांत शर्मा To मयंक अग्रवाल
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया|
2.2
4
इशांत शर्मा To मयंक अग्रवाल
चौका!!! मयंक अग्रवाल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से कट शॉट लगाया| गैप में गई गेंद तेज़ी के साथ सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
2.1
1
इशांत शर्मा To हैरी ब्रूक
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/0
5 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 11.3
  • 41.4
  • 01.5
  • 01.6
म. अग्रवाल
10 (6)
ह. ब्रूक
2 (6)
ए. नॉर्तजे
1-0-5-0
1.6
0
एनरिक नॉर्तजे To मयंक अग्रवाल
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
1.5
0
एनरिक नॉर्तजे To मयंक अग्रवाल
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
1.4
4
एनरिक नॉर्तजे To मयंक अग्रवाल
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
1.3
1
एनरिक नॉर्तजे To हैरी ब्रूक
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
1.2
0
एनरिक नॉर्तजे To हैरी ब्रूक
नॉट आउट!!! दिल्ली का रिव्यु हुआ असफ़ल!!! लेग स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर बड़ा शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद की गति से यहाँ पर चकमा खा गए ब्रूक| बॉल सीधा कीपर के हाथ में गई| इसी बीच कीपर ने की कैच की अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक करने के बाद बताया कि गेंद थाई पैड्स को लगकर गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
1.1
0
एनरिक नॉर्तजे To हैरी ब्रूक
कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
ओवर की समाप्ति 1 : 7/0
7 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 40.5
  • 20.6
म. अग्रवाल
6 (3)
ह. ब्रूक
1 (3)
इ. शर्मा
1-0-7-0
0.6
2
इशांत शर्मा To मयंक अग्रवाल
दुग्गी!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बलेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाकर 2 रन ले लिया|
0.5
4
इशांत शर्मा To मयंक अग्रवाल
चौका!!! मंयक ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे|
0.4
0
इशांत शर्मा To मयंक अग्रवाल
कैच का मौका लेकिन मार्श उसे लपक नहीं सके!!! बेहतरीन प्रयास किया था मार्श ने लेकिन गेंद को कैच में तब्दील नहीं कर सके!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप की ओर गई| मिचेल मार्श ने अपने दाँए ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके हाथ में लगकर ज़मीन को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
0.3
1
इशांत शर्मा To हैरी ब्रूक
सिंगल!! इसी के साथ हैरी ब्रूक ने अपना खाता खोला!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
0.2
0
इशांत शर्मा To हैरी ब्रूक
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|
0.1
0
इशांत शर्मा To हैरी ब्रूक
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 7 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच अक्षर पटेल
  • अंपायर रॉड टकर, जयरमन मदनगोपाल, उल्हास गान्धे
  • रेफ़री -
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement