Advertisement
Advertisement

सनराइज़र्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 46 Commentary, Live Updates

हैदराबाद vs चेन्नई, 2022 - टी-20 Live Commentary

सनराइज़र्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 46, महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे , May 01, 2022
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
189/6 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
202/2 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 13 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    ऋतुराज गायकवाड
    99(57)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको ये मुकाबला जहाँ चेन्नई ने हैदराबाद को 13 रनों से शिकस्त दी!! आज के लिए बस इतना ही, अब आपसे फिर कल होगी मुलाकात कोलकाता और राजस्थान के बीच होने वाले मैच के साथ| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार रुतुराज गायकवाड को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| जिसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखे| आगे ये कहते हुए सुनाई दिए कि हाँ इस पारी के बाद काफी अच्छा महसूस कर रहा हूँ| बल्ले से रन्स आये हैं जिसके आत्मविश्वास को आगे लेकर जाना चाहूँगा| कभी-कभी कुछ ऐसी गेंद गिर जाती है जिसपर आप आउट हो जाते हैं| इस पारी के बाद अच्छा लग रहा है लेकिन अगले मुकाबले में फिर से ज़ीरो से शुरुआत करनी होती है| जाते-जाते कहा कि डिवोन से मैंने बातचीत की और कहा कि आप समय लेकर खेलिए मैं बड़े शॉट्स लगाता हूँ|
मैच जीतकर बात करने आए चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने बताया कि हमने शुरुआत से ही बेहतरीन खेल दिखाया| सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी जिसके कारण हम हैदराबाद जैसी टीम के सामने स्कोर बोर्ड पर एक बड़ा लक्ष्य खड़ा कर पाए| आगे धोनी ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाज़ी की, ख़ासकर स्पिनरों ने कसी हुई बोलिंग की जिसके कारण हमने स्कोर को डिफेंड कर लिया| जाते-जाते धोनी ने बताया कि हमें अपनी फील्डिंग पर काफी ध्यान देना होगा क्योंकि एक कैच मैच को बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने बताया कि मैच के शुरुआत में ही हम विकेट हासिल नहीं कर सके जिसके कारण चेन्नई के सलामी बल्लेबाजों ने एक बड़ी साझेदारी कर दी| आगे केन ने बोला कि जब हम बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए तो हर ओवर में 10 रनों के ऊपर का स्कोर करना था जो हमने पॉवर प्ले के शुरुआती ओवरों में किया भी लेकिन विकटों का गंवाना हमें मैच से दूर कर गया| ये भी कहा कि पिच थोड़ी धीमी थी लेकिन हमने अपना पूरा एफर्ट दिया मगर अंत में कुछ रनों से पीछे रह गए| जाते-जाते ये भी बताया कि सुंदर का चोटिल होना आज हमें काफी खल गया|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
फिर इस रन चेज़ में हैदराबाद की शुरुआत भी शानदार रही और 10 के औसत से रन भी बन रहे थे लेकिन मुकेश चौधरी ने दो बैक टू बैक झटके देकर हैदराबाद की रफ़्तार को कम कर दिया| उसके बाद सही अंतराल पर चेन्नई के गेंदबाजों एक के बाद एक विकेट्स हासिल करते चले गए और मुकाबले को अपनी ओर मोड़ दिया| लेकिन निकोलस पूरन जो एक छोर से अंतिम ओवरों तक खड़े रह गए, लगातार बड़े-बड़े शॉट्स लगाते हुए दिखे| आखिरी ओवर में 38 रनों की दरकार थी जिसमें पूरन ने 24 रन बटोरे और रन चेज़ में 13 रनों से पीछे रह गई हैदराबाद की टीम| वहीँ अगर सुंदर की चोट पर नज़र डाली जाए तो उनकी कमी भी कहीं न कहीं हैदराबाद को खली होगी|
हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता और चेज़ करने का फैसला किया लेकिन आज उनका गणित ग़लत साबित हो गया| हालांकि इसके पहले उन्होंने इस लीग में 5 मुकाबले चेज़ करते हुए ही जीते थे लेकिन आज टारगेट 200 के पार का था शायद इस वजह से टीम मात खा गई| टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करने आई चेन्नई की टीम ने बेमिसाल शुरुआत की| सलामी जोड़ी ने 182 रनों की शानदार शुरुआत दी जिसकी वजह से टीम 202 रनों के विशाल स्कोर तक पहुँच गई|
कप्तान बदला और बदल गई है टीम की किस्मत!!! जीत के ट्रैक पर धोनी की चेन्नई ने की है वापसी!! दो महत्वपूर्ण अंक हासिल करते हुए पॉइंट्स टेबल में तब्दीली हासिल करते हुए येलो आर्मी| शतक से भले ही चूके होंगे गायकवाड लेकिन उनकी इस पारी को लम्बे समय तक याद रखा जाएगा| जैसे ही धोनी ने टीम की कमान संभाली ऐसा लगा रहा है कि सभी खिलाड़ियों का फॉर्म खुद से वापिस आ गया| रुतुराज गायकवाड को ही देख लो, अब तब जिस खिलाड़ी के बल्ले से रन नहीं आ रहे थे वो आज एक बेमिसाल पारी खेल गया| टीम की गेंदबाजी भी अच्छी हो गई और जड्डू के प्रदर्शन में भी सुधार आया|
ओवर की समाप्ति 20 : 189/6
24 रन
  • 619.1
  • 419.2
  • 019.3
  • 1 WD 19.4
  • 619.4
  • 619.5
  • 119.6
न. पूरन
64 (33)
म. येन्सन
0 (0)
म. चौधरी
4-0-46-4
19.6
1
मुकेश चौधरी To निकोलस पूरन
सिंगल!! इसी के साथ चेन्नई ने हैदराबाद को 13 रनों से शिकस्त दी!! लो फुलटॉस गेंद को पूरन ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में खेला| एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई बॉल| एक रन ही मिल सका| जीत का जश्न मनाती हुई चेन्नई की टीम दिखी| लेकिन दूसरी ओर कमाल की पॉवर हिटिंग पूरन द्वारा देखने को मिली|
19.5
6
मुकेश चौधरी To निकोलस पूरन
छक्का!!! अब 1 गेंद 15 रनों की दरकार!! शानदार शॉट एक और दफ़ा पूरन के बल्ले से देखने को मिला!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने घुटनों पर बैठकर डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| गेंद गई सीधा स्टैंड्स में और मिला सिक्स|
19.4
6
मुकेश चौधरी To निकोलस पूरन
छक्का!!! पूरन के बल्ले से आती हुई एक और बड़ी हिट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| बल्ले को लगकर गेंद दर्शकों के बीच में गई और मिला सिक्स| अब 2 गेंदों पर 21 रनों की दरकार|
19.4
wd
मुकेश चौधरी To निकोलस पूरन
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
19.3
0
मुकेश चौधरी To निकोलस पूरन
डॉट बॉल!! अब 3 गेंदों पर 28 रनों की दरकार| इस बार लेंथ गेंद को लेग साइड पर पुल मारने गए पूरन लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं|
19.2
4
मुकेश चौधरी To निकोलस पूरन
चौका! 4 गेंदों पर अब 28 रनों की दरकार| इस बाउंड्री के साथ 22 पारियों के बाद पूरन ने अपना अर्धशतक पूरा किया| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट फील्डर के ऊपर से मार दिया और चौका बटोर| अब चेन्नई के पंजे में जीत|
19.1
6
मुकेश चौधरी To निकोलस पूरन
छक्का! 5 गेंदों पर 32 रनों की दरकार| मिड विकेट की दिशा में पॉवर फुल शॉट लगाया और गैप मिला इस वजह से छह रन हासिल हो गए|
ओवर की समाप्ति 19 : 165/6
12 रन
  • 018.1
  • 418.2
  • 018.3
  • 1 WD 18.4
  • 218.4
  • 418.5
  • 1 LB 18.6
न. पूरन
41 (27)
म. येन्सन
0 (0)
ड. प्रिटोरियस
4-0-40-1
18.6
lb
ड्वेन प्रिटोरियस To निकोलस पूरन
नॉट आउट!!! चेन्नई की टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! लेग बाई के रूप में एक रन मिल गया| पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया| गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील किया| अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| रिप्ले में देखने के बाद थर्ड अम्पायर ने बताया कि गेंद लेग स्तुम को मिस कर रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| हैदराबाद को जीत के लिए अब 6 गेंद पर 38 रन चाहिए|
18.5
4
ड्वेन प्रिटोरियस To निकोलस पूरन
चौका!!! लो फुलटॉस गेंद को कवर्स की ओर खेलना चाहते थे पूरन| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से गैप मिला और चार रन भी मिल गए|
18.4
2
ड्वेन प्रिटोरियस To निकोलस पूरन
बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर नो मेंस लैंड में गई| फील्डर उसके पीछे भागे| बल्लेबाजों ने दो रन ले लिया|
18.4
wd
ड्वेन प्रिटोरियस To निकोलस पूरन
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.3
0
ड्वेन प्रिटोरियस To निकोलस पूरन
कैच ड्रॉप!! एक और चूक चेन्नई के फील्डर से हुई| इस बार सैंटनर से हुई एक बड़ी ग़लती और पूरन को दूसरा जीवनदान मिला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ उठाकर मारा था और बॉल सीधा फील्डर के हाथों में गई थी जहाँ उने एक बड़ी ग़लती हो गई| आज चेन्नई के फील्डरों के हाथ में गेंद ही नहीं आ रही ऐसा लग रहा|
18.2
4
ड्वेन प्रिटोरियस To निकोलस पूरन
चौका! सामने की तरफ खेला गया शॉट और गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया मिड ऑफ़ की तरफ चार रनों के लिए|
18.1
0
ड्वेन प्रिटोरियस To निकोलस पूरन
कैच ड्रॉप!! पूरन को 31 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान| पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की ओर खेला| हवा में गई बॉल, फील्डर नीचे मौजूद जिन्होंने एक आसान सा कैच टपका दिया| बल्लेबाजों ने रन भी नहीं लिया यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 18 : 153/6
6 रन
  • 417.1
  • 017.2
  • 017.3
  • W 17.4
  • 217.5
  • W 17.6
व. सुंदर
2 (2)
न. पूरन
31 (21)
म. चौधरी
3-0-22-4
17.6
W
मुकेश चौधरी To वॉशिंगटन सुंदर OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! चौथी सफलता मुकेश चौधरी को मिलती हुई| अब हैदराबाद को जीत के लिए 12 गेंदों पर 50 रनों की दरकार| सुंदर विकेट लाइन की गेंद पर ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की ओर लैप शॉट लगाने गए लेकिन बीट हो गए| गेंद सीधा जाकर मिडिल स्टम्प्स को लगी और बूम| बड़े शॉट्स लगाने हैं और उसी के चक्कर में बल्लेबाज़ अपना विकेट देते जा रहे हैं|
17.5
2
मुकेश चौधरी To वॉशिंगटन सुंदर
बढ़िया फील्डिंग सीमा रेखा पर डेवोन द्वारा! बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर स्क्वायर लेग की ओर गेंद को ग्लांस किया दो रनों के लिए| 13 गेंदों पर 50 रनों की दरकार|
वाशिंगटन सुंदर अगले बल्लेबाज़...
17.4
W
मुकेश चौधरी To शशांक सिंह OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! हैदराबाद की आधी टीम पवेलियन की ओर लौटती हुई!! केन की सेना का रिव्यु हुआ असफ़ल यहाँ पर!! मुकेश चौधरी के हाथ लगी तीसरी विकेट| शशांक सिंह 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शॉटपिच गेंद को पुल शॉट लगाने गए| गेंद की गति और उछाल को समझ नहीं पाए बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर की ओर गई| धोनी ने गेंद को पकड़ने के साथ ही कैच की अपील किया| अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने बाद बताया कि बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर के हाथ में गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 151/5 हैदराबाद|
17.3
0
मुकेश चौधरी To शशांक सिंह
कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ ने यहाँ स्कूप शॉट का किया इस्तेमाल|
17.2
0
मुकेश चौधरी To शशांक सिंह
लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद पर कट लगाना चाहते थे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और एक टप्पा खाकर गेंदबाज़ के हाथ में गई| रन नहीं आया|
17.1
4
मुकेश चौधरी To शशांक सिंह
चौका!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट खेला| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 147/4
12 रन
  • 616.1
  • 116.2
  • 216.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 116.6
श. सिंह
11 (10)
न. पूरन
31 (21)
ड. प्रिटोरियस
3-0-29-1
16.6
1
ड्वेन प्रिटोरियस To शशांक सिंह
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला| एक रन मिल पाया| हैदराबाद को जीत के लिए 18 गेंद पर 56 रन चाहिए|
16.5
1
ड्वेन प्रिटोरियस To निकोलस पूरन
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
16.4
1
ड्वेन प्रिटोरियस To शशांक सिंह
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.3
2
ड्वेन प्रिटोरियस To शशांक सिंह
शानदार फील्डिंग यहाँ पर सिमरजीत के द्वारा देखने को मिला!! अपनी टीम के लिए दो रन बचा लिए एस खिलाड़ी ने यहाँ पर| पैड्स लाइन की गेंद को फाइन लेग की ओर फ्लिक किया| मिड विकेट से भागकर फील्डर आये और गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| बल्लेबाजों ने दो रन इसी बीच ले लिया|
16.2
1
ड्वेन प्रिटोरियस To निकोलस पूरन
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर एक रन ले लिया|
16.1
6
ड्वेन प्रिटोरियस To निकोलस पूरन
छक्का!!! पूरन के बल्ले से आती हुई बड़ी हिट!! आगे डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने सीधा शॉट लगाया लॉन्ग ऑन की ओर| गेंद गई दर्शकों के बीच और मिला सिक्स|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी...
ओवर की समाप्ति 16 : 135/4
4 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 015.6
श. सिंह
7 (7)
न. पूरन
23 (18)
म. थीक्षाना
4-0-26-0
15.6
0
महीश थीक्षाना To शशांक सिंह
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| हवा में गई बॉल लेकिन एक टप्पा खाकर गेंदबाज़ के हाथ में गई| रन नहीं मिल पाया| हैदराबाद को जीत के लिए 24 गेंद पर 68 रन चाहिए|
15.5
1
महीश थीक्षाना To निकोलस पूरन
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.4
1
महीश थीक्षाना To शशांक सिंह
मिड विकेट की ओर गेंद को पुश किया, एक रन आ गया|
15.3
1
महीश थीक्षाना To निकोलस पूरन
लॉन्ग ऑन की ओर पूरन ने खेलकर सिंगल लिया|
15.2
0
महीश थीक्षाना To निकोलस पूरन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
15.1
1
महीश थीक्षाना To शशांक सिंह
पैड्स लाइन की गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 131/4
6 रन
  • 114.1
  • W 14.2
  • 214.3
  • 214.4
  • 014.5
  • 114.6
श. सिंह
5 (4)
न. पूरन
21 (15)
ड. प्रिटोरियस
2-0-17-1
14.6
1
ड्वेन प्रिटोरियस To शशांक सिंह
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति जहाँ से केन का एक बड़ा विकेट हासिल हुआ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और रन हासिल किया| 131/4 हैदराबाद| 30 गेंदों पर 72 रनों की दरकार|
14.5
0
ड्वेन प्रिटोरियस To शशांक सिंह
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधा डिफेंड किया|
14.4
2
ड्वेन प्रिटोरियस To शशांक सिंह
एक और दुग्गी!!! आगे डाली गई गेंद को शशांक सिंह ने फाइन लेग की ओर पुश करते हुए दो रन लिया|
14.3
2
ड्वेन प्रिटोरियस To शशांक सिंह
फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
शशांक सिंह बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.2
W
ड्वेन प्रिटोरियस To केन विलियमसन OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! केन तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| एक बड़ा विकेट यहाँ पर चेन्नई को हासिल होता हुआ| 47 रन बनाकर केन लौटे पवेलियन| गुड लेंथ से धीमी गति के साथ पड़कर अंदर की तरफ आई थी गेंद| बल्लेबाज़ इसे लेग साइड पर मोड़ने गए| गति और स्विंग दोनों से बीट हुए और पैड्स पर जा खा बैठे| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद विकेट्स को लग रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 126/4 हैदराबाद|
14.1
1
ड्वेन प्रिटोरियस To निकोलस पूरन
पैड्स पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 14 : 125/3
12 रन
  • 113.1
  • 613.2
  • 213.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
न. पूरन
20 (14)
क. विलियमसन
47 (36)
म. थीक्षाना
3-0-22-0
13.6
1
महीश थीक्षाना To निकोलस पूरन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| 125/3 हैदराबाद| एक अच्छा रन चेज़ देखने को मिल रहा है हमें यहाँ पर|
13.5
1
महीश थीक्षाना To केन विलियमसन
इस बार पैरों पर डाली गई गेंद जिसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से फील्डर तेज़ी से आये और एक रन पर रोक दिया|
13.4
1
महीश थीक्षाना To निकोलस पूरन
इस गेंद को शॉर्ट फ़ाईन लेग की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
13.3
2
महीश थीक्षाना To निकोलस पूरन
आगे डाली गई गेंद पर पूरन ने मिड विकेट की ओर पुश किया| गैप में गई बॉल तेज़ी से दोनों बल्लेबाजों ने भागकर दो रन ले लिया|
13.2
6
महीश थीक्षाना To निकोलस पूरन
छक्का! स्विच हिट पूरन द्वारा!! ओहोहो!! पहली बार उनसे इस तरह का शॉट लगते देखा गया है| संपर्क काफी बढ़िया हुआ और छह रन मिल गए|
13.1
1
महीश थीक्षाना To केन विलियमसन
सिंगल यहाँ पर मिलेगा| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 13 : 113/3
11 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 612.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
क. विलियमसन
45 (34)
न. पूरन
10 (10)
ड. प्रिटोरियस
1-0-11-0
12.6
1
ड्वेन प्रिटोरियस To केन विलियमसन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला और एक रन हासिल किया| 113/3 हैदराबाद| 42 गेंदों पर 90 रनों की दरकार|
12.5
1
ड्वेन प्रिटोरियस To निकोलस पूरन
जड़ में डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेल दिया जहाँ से एक रन मिल गया|
12.4
1
ड्वेन प्रिटोरियस To केन विलियमसन
इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
12.3
6
ड्वेन प्रिटोरियस To केन विलियमसन
छक्का! एक हाथ से आगे आकर लगाया बड़ा शॉट!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद की पिच तक पहुंचे और मिड विकेट बाउंड्री लाइन के पार पहुंचा दिया जहाँ से छह रन मिल गए|
12.2
1
ड्वेन प्रिटोरियस To निकोलस पूरन
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
12.1
1
ड्वेन प्रिटोरियस To केन विलियमसन
धीमी गति की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| एक ही रन मिल पायेगा|
ओवर की समाप्ति 12 : 102/3
5 रन
  • 011.1
  • 211.2
  • 111.3
  • 011.4
  • 1 LB 11.5
  • 111.6
क. विलियमसन
36 (30)
न. पूरन
8 (8)
म. थीक्षाना
2-0-10-0
11.6
1
महीश थीक्षाना To केन विलियमसन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला| 102/3 हैदराबाद| 48 गेंदों पर 101 रनों की दरकार|
11.5
lb
महीश थीक्षाना To निकोलस पूरन
लेग बाई के रूप में सिंगल आ गया| टर्न के लिए खेले और बीट हुए| पैड्स को लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
11.4
0
महीश थीक्षाना To निकोलस पूरन
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| टर्न के साथ बॉल को लेग साइड पर मारने गए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
11.3
1
महीश थीक्षाना To केन विलियमसन
एक और सिंगल| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
11.2
2
महीश थीक्षाना To केन विलियमसन
इस बार स्क्वायर लेग की तरफ खेला| फील्डर ने डाईव लगाकर बॉल को रोका, दो रन मिला|
11.1
0
महीश थीक्षाना To केन विलियमसन
धीमी गति की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 11 : 97/3
8 रन
  • 610.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 010.6
न. पूरन
8 (6)
क. विलियमसन
32 (26)
र. जडेजा
3-0-15-0
10.6
0
रवींद्र जडेजा To निकोलस पूरन
हवा में थी गेंद लेकिन पॉइंट फील्डर से आगे गी गई बॉल| टर्न होकर बल्लेबाज़ की तरफ आई थी जिसे कट करने गए लेकिन अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए| बल्ले के उपरी हिस्से को लगकर हवा में गई थी बॉल और फील्डर के आगे गिर गई|
10.5
0
रवींद्र जडेजा To निकोलस पूरन
एक और डॉट बॉल| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
10.4
0
रवींद्र जडेजा To निकोलस पूरन
कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
10.3
1
रवींद्र जडेजा To केन विलियमसन
एक और बार हलके हाथों से गेंद को ऑन साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
10.2
1
रवींद्र जडेजा To निकोलस पूरन
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.1
6
रवींद्र जडेजा To निकोलस पूरन
छक्का! सिक्स के साथ पारी में शुरुआत की है| लेग साइड पर गेंद को पुल कर दिया जहां से पूरे छह रन मिले|
ओवर की समाप्ति 10 : 89/3
14 रन
  • 19.1
  • 09.2
  • 69.3
  • 69.4
  • W 9.5
  • 19.6
न. पूरन
1 (1)
क. विलियमसन
31 (25)
म. सैंटनर
3-0-36-1
9.6
1
मिचेल सैंटनर To निकोलस पूरन
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
9.5
W
मिचेल सैंटनर To एडन मार्करम OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! तीसरा झटका हैदराबाद की टीम को यहाँ पर लगता हुआ!! मिचेल सैंटनर के हाथ लगी पहली विकेट| एडन मार्करम 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का सही ताल मेल नहीं हो सका और गेंद सीधा लेग साइड बाउंड्री पर खड़े फील्डर जडेजा के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 88/3 हैदराबाद| दो सिक्स लगातार लगाने के बाद तीसरा भी छक्का लगाने के प्रयास में मार्करम ने अपना विकेट गंवाया|
9.4
6
मिचेल सैंटनर To एडन मार्करम
छक्का!!! गगनचुम्भी सिक्स!!! मार्करम ने लगाया बैक टू बैक छक्का!! ओवरपिच गेंद जो कि बल्लेबाज़ के रडार में थी उसे सामने की ओर आगे आकर शॉट खेला| गेंद गई सीधा स्टैंड में और मिला सिक्स|
9.3
6
मिचेल सैंटनर To एडन मार्करम
सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद थी जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया| बॉल और बल्ले का संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई|
9.2
0
मिचेल सैंटनर To एडन मार्करम
कवर्स की दिशा में गेंद को खेला| रन नहीं मिला|
9.1
1
मिचेल सैंटनर To केन विलियमसन
पॉइंट की ओर गेंद को पुश करते हुए केन से एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 75/2
3 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 08.6
ए. मार्करम
5 (6)
क. विलियमसन
30 (24)
र. जडेजा
2-0-7-0
8.6
0
रवींद्र जडेजा To एडन मार्करम
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
8.5
1
रवींद्र जडेजा To केन विलियमसन
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
8.4
0
रवींद्र जडेजा To केन विलियमसन
पटकी हुई गेंद को केन से सामने की ओर पुश किया| हवा में गई गेंद लेकिन एक टप्पा खाकर गेंदबाज़ के पास पहुँची| रन नहीं मिल सका|
8.3
0
रवींद्र जडेजा To केन विलियमसन
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
8.2
1
रवींद्र जडेजा To एडन मार्करम
शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हलके हाथों से खेलकर सिंगल लिया|
8.1
1
रवींद्र जडेजा To केन विलियमसन
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 72/2
10 रन
  • 17.1
  • 27.2
  • 47.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
क. विलियमसन
28 (20)
ए. मार्करम
4 (4)
म. सैंटनर
2-0-22-0
7.6
1
मिचेल सैंटनर To केन विलियमसन
कवर्स की ओर केन ने खेलकर सिंगल लिया|
7.5
1
मिचेल सैंटनर To एडन मार्करम
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
7.4
1
मिचेल सैंटनर To केन विलियमसन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.3
4
मिचेल सैंटनर To केन विलियमसन
चौका!!! ऑफ स्टंप की गेंद को कट करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर स्लिप फील्डर के ऊपर से गई थर्ड मैन की ओर चार रनों के लिए|
7.2
2
मिचेल सैंटनर To केन विलियमसन
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स फील्डर के ऊपर से शॉट खेला| गैप में गई बॉल, दो रन आया|
7.1
1
मिचेल सैंटनर To एडन मार्करम
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर शॉट खेला| एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 62/2
4 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
ए. मार्करम
2 (2)
क. विलियमसन
20 (16)
र. जडेजा
1-0-4-0
6.6
1
रवींद्र जडेजा To एडन मार्करम
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल निकाला|
6.5
1
रवींद्र जडेजा To केन विलियमसन
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
6.4
1
रवींद्र जडेजा To एडन मार्करम
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
6.3
1
रवींद्र जडेजा To केन विलियमसन
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
6.2
0
रवींद्र जडेजा To केन विलियमसन
कैच ड्रॉप!! केन विलियमसन को 18 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! माही से इस बार हो गई चूक| आगे से टर्न कराई गई गेंद| बल्लेबाज़ उसे डिफेंड करने गए| गेंद टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर की ओर गई| धोनी ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बॉल हाथ में आकर निकल गई और ज़मीन पर जा गिरी| बाल बाल बचे केन यहाँ पर|
6.1
0
रवींद्र जडेजा To केन विलियमसन
टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक...
ओवर की समाप्ति 6 : 58/2
6 रन
  • 15.1
  • 15.2
  • 25.3
  • 25.4
  • W 5.5
  • W 5.6
र. त्रिपाठी
0 (1)
क. विलियमसन
18 (12)
म. चौधरी
2-0-16-2
5.6
W
मुकेश चौधरी To राहुल त्रिपाठी OUT!
आउट!! कैच आउट!!! दो बैक टू बैक विकेट्स!! अब हैट्रिक पर होंगे मुकेश| कॉट सिमरजीत सिंह बोल्ड मुकेश चौधरी| कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली और उसके साथ साथ एक बेहतरीन फील्ड सेटिंग भी| खतरनाक बल्लेबाज़ राहुल त्रिपाठी बिना खाता खोले पवेलियन की तरफ लौट गए| शरीर के पास डाली गई छोटी गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ हवा में गाइड कर दिया था| गेंद हवा में गई सीधा फील्डर की ओर जहाँ से सिमरजीत ने एक आसान सा कैच लपक लिया| अब चेन्नई यहाँ से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाने को देखेगी| 58/2 हैदराबाद, लक्ष्य से अभी भी 145 रन दूर|
राहुल त्रिपाठी अगले बल्लेबाज़ होंगे...
5.5
W
मुकेश चौधरी To अभिषेक शर्मा OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! पहला झटका हैदराबाद की टीम को यहाँ पर लगता हुआ!! मुकेश चौधरी के हाथ लगी पहली विकेट| 58 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| अभिषेक शर्मा 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| बल्ले के बीच में तो आई  गेंद लेकिन शॉट में पॉवर नहीं लगा सके अभिषेक| बॉल सीधा बाउंड्री लाइन पर खड़े फील्डर ड्वेन प्रिटोरियस के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच | 58/1 हैदराबाद|
5.4
2
मुकेश चौधरी To अभिषेक शर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर शॉट खेला| दो रन मिल गया|
5.3
2
मुकेश चौधरी To अभिषेक शर्मा
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
5.2
1
मुकेश चौधरी To केन विलियमसन
थर्ड मैन की तरफ गेंद को पुश करते हुए एक रन निकाला|
5.1
1
मुकेश चौधरी To अभिषेक शर्मा
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 52/0
6 रन
  • 14.1
  • 14.2
  • 14.3
  • 24.4
  • 14.5
  • 04.6
क. विलियमसन
17 (11)
अ. शर्मा
34 (20)
म. थीक्षाना
1-0-6-0
4.6
0
महीश थीक्षाना To केन विलियमसन
ऑफ़ स्पिन गेंद को केन ने कवर्स की दिशा में खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| 5 के बाद 52/0 हैदराबाद|
4.5
1
महीश थीक्षाना To अभिषेक शर्मा
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
4.4
2
महीश थीक्षाना To अभिषेक शर्मा
ऑफ़ स्पिन गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बाहरी किनारा लेकर एक बार फिर से थर्ड मैन की तरफ गई गेंद लेकिन इस बार चौका नहीं मिल पायेगा|
4.3
1
महीश थीक्षाना To केन विलियमसन
लो फुल टॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला जहाँ से रन का मौका बन गया|
4.2
1
महीश थीक्षाना To अभिषेक शर्मा
विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेल दिया जहाँ से सिंगल मिल गया|
4.1
1
महीश थीक्षाना To केन विलियमसन
गुड लेंथ बॉल को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 4 : 46/0
10 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 43.3
  • 13.4
  • 13.5
  • 43.6
अ. शर्मा
30 (17)
क. विलियमसन
15 (8)
स. सिंह
2-0-24-0
3.6
4
सिमरजीत सिंह To अभिषेक शर्मा
बाहरी किनारा और चौका मिल जाएगा!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर और कीपर के बीच से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| 4 के बाद 46/0 हैदराबाद|
3.5
1
सिमरजीत सिंह To केन विलियमसन
पटकी हुई गेंद को केन ने स्क्वायर लेग की तरफ पुल किया जहाँ से एक रन हासिल किया|
3.4
1
सिमरजीत सिंह To अभिषेक शर्मा
इस बार बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
3.3
4
सिमरजीत सिंह To अभिषेक शर्मा
चौका! चीकी शॉट!! शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ठीक ऊपर से निकल गई ये गेंद और चौका मिल गया| चतुराई भरा क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं युवा अभिषेक|
3.2
0
सिमरजीत सिंह To अभिषेक शर्मा
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
3.1
0
सिमरजीत सिंह To अभिषेक शर्मा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 36/0
12 रन
  • 12.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 62.4
  • 02.5
  • 12.6
अ. शर्मा
21 (12)
क. विलियमसन
14 (7)
म. सैंटनर
1-0-12-0
2.6
1
मिचेल सैंटनर To अभिषेक शर्मा
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.5
0
मिचेल सैंटनर To अभिषेक शर्मा
कैच ड्रॉप!! मिड ऑफ़ पर मुकेश से हुई एक बड़ी चूक और 20 रनों पर अभिषेक का एक आसान सा कैच टपका दिया| ओह मुकेश जी ये क्या कर दिया आपने| इससे आसान मौका नहीं मिल सकता था आपको| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधा शॉट मिड ऑफ़ फील्डर की तरफ मार दिया था जहाँ से फील्डर की गोद में आकर निकल गई बॉल| काफी महंगा पड़ सकता है ये कैच|
2.4
6
मिचेल सैंटनर To अभिषेक शर्मा
सिक्स!!! बेहतरीन कवर ड्राइव| हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद और छक्का मिल गया|
2.3
0
मिचेल सैंटनर To अभिषेक शर्मा
लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| रन नहीं मिल सका|
2.2
4
मिचेल सैंटनर To अभिषेक शर्मा
चौका! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद जिसका फायदा उठाकर फैन लेग की दिशा में खेल दिया| फाइन लेग ऊपर था जिस वजह से एक चौका मिल गया|
2.1
1
मिचेल सैंटनर To केन विलियमसन
ऊपर डाली गई गेंद को हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 2 : 24/0
14 रन
  • 01.1
  • 41.2
  • 11.3
  • 2 NB 1.4
  • 61.4
  • 11.5
  • 01.6
अ. शर्मा
10 (7)
क. विलियमसन
13 (6)
स. सिंह
1-0-14-0
1.6
0
सिमरजीत सिंह To अभिषेक शर्मा
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं| 2 के बाद 24/0 हैदराबाद, तेज़ तर्रार शुरुआत|
1.5
1
सिमरजीत सिंह To केन विलियमसन
फिर से पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
1.4
6
सिमरजीत सिंह To केन विलियमसन
छक्का! फ्री हिट का पूरा फायदा उठाया और छह रन जड़ दिया| आधे पिच पर डाल दिया गेंद को और स्टैंड्स में पहुंचा दिया| गेंदबाज़ अपने पहले ओवर में पूरी तरह से दबाव में होंगे|
1.4
nb
सिमरजीत सिंह To अभिषेक शर्मा
नो बॉल यानी अगली गेंद फ्री हिट होगी| ओवर स्टेप कर बैठे थे बल्लेबाज़| इस बॉल को लेग साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
1.3
1
सिमरजीत सिंह To केन विलियमसन
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
1.2
4
सिमरजीत सिंह To केन विलियमसन
चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये| दो नज़दीक फील्डरों के बीच से गैप हासिल कर लिया|
1.1
0
सिमरजीत सिंह To केन विलियमसन
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ओवर की समाप्ति 1 : 10/0
10 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 10.4
  • 40.5
  • 40.6
अ. शर्मा
9 (5)
क. विलियमसन
1 (1)
म. चौधरी
1-0-10-0
0.6
4
मुकेश चौधरी To अभिषेक शर्मा
चौका! दो बैक टू बैक बाउंड्री!! अच्छी लय में नज़र आ रहे हैं बल्लेबाज़| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|
0.5
4
मुकेश चौधरी To अभिषेक शर्मा
चौका! चिप किया मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को और वन बाउंस चौका हासिल किया| कमाल का शॉट था सामने की तरफ और बाउंड्री बटोर ली|
0.4
1
मुकेश चौधरी To केन विलियमसन
सिंगल के साथ केन का खुला खाता| पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर पुल किया और गैप से सिंगल हासिल किया|
0.3
1
मुकेश चौधरी To अभिषेक शर्मा
बढ़िया स्विंग और एक बढ़िया गेंद| अभिषेक ने इसे हलके हाथों से पॉइंट की तरफ खेला| गैप से सिंगल मिल गया|
0.2
0
मुकेश चौधरी To अभिषेक शर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं|
0.1
0
मुकेश चौधरी To अभिषेक शर्मा
डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
मैच की जानकारी
  • स्थान महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे
  • मौसम साफ़
  • टॉस सनराइज़र्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 13 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच ऋतुराज गायकवाड
  • अंपायर अनिल चौधरी, केएन अनंथापद्मनाभन, माइकल गौफ
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement