Advertisement
Advertisement

श्रीलंका vs नामीबिया, मैच 1 Commentary, Live Updates

श्रीलंका vs नामीबिया, 2022 - टी-20 Live Commentary

श्रीलंका vs नामीबिया स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 1, साइमंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग , Oct 16, 2022
श्रीलंका श्रीलंका
108 (19.0)
नामीबिया नामीबिया
163/7 (20.0)
नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जैन फ्रायलिंक
    44(28)&2/26(4)
तो दोस्तों इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो इसी मैदान पर युएई और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा| आइये अब आपसे उस मुकाबले में होगी मुलाकात...
एक बात तो कहनी होगी कि आज इस टीम की फील्डिंग काफी शानदार रही| हवा में खिला एक भी कैच आज इन्होंने मिस नहीं किया| फ्राईलिंक और स्मित के बीच हुई शानदार साझेदारी की वजह से नामीबिया ने श्रीलंका के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए शनाका एंड कम्पनी की तरफ से बड़ा कोलैप्स देखने को मिला| भानुका (20) और शनाका (29) को छोड़ दें तो कोई भी बल्लेबाज़ 15 के स्कोर तक को पार नहीं कर पाया| गेंदबाजी तो टाईट थी नामीबिया द्वारा लेकिन श्रीलंका की बल्लेबाज़ी आज उस स्तर की नहीं रही जो उनकी हार का कारण बनी|
कप्तान दसुन शनाका का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला बिलकुल ग़लत साबित हो गया| पहली पारी में महज़ 93 रनों पर 6 विकेट गंवाने के बाद डेथ ओवरों में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए जिस मोमेंटम को नामीबिया टीम ने हासिल किया था उसे आगे लेकर चले और श्रीलंका के कोलैप्स का कारण भी बने| नामीबिया के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है| महज़ 108 रनों पर सिमट गई पूरी श्रीलंकाई टीम| इस जीत के साथ नामीबिया के हौंसले आगे के मुकाबलों के लिए काफी बुलंद होंगे|
टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में एक बड़ा अपसेट| नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हाराया| एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है हमें| जिस तरह की शुरुआत श्रीलंका को चाहिए थी आज ठीक उससे विपरीत प्रदर्शन किया| श्रीलंका के लिए ये हार केवल हार नहीं बल्कि उनकी मानसिकता पर भी एक बड़ा प्रभाव पड़ा होगा| साथ ही साथ इतने बड़े मार्जिन से हारने की वजह से उनके नेट रन रेट पर भी काफी फर्क पड़ने वाला है|
ओवर की समाप्ति 19 : 108/10
2 रन
  • 118.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 018.4
  • 018.5
  • W 18.6
द. चमीरा
8 (15)
म. थीक्षाना
11 (11)
ड. वीजे
4-0-16-2
18.6
W
डेविड वीजे To दुशमंथा चमीरा OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! इसी के साथ नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से शिकस्त दे दी है!! डेविड वीजे के हाथ लगी दूसरी सफ़लता| दुशमंथा चमीरा 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ बड़ा शॉट लगाने गए| गेंद टप्पा खाकर धीमी रही और बल्लेबाज़ ने अपने बल्ले को ज़ोर से घुमाया| बल्ले के निचले भाग पर लगकर बॉल मिड विकेट की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद गेरहार्ड इरासमस जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| इसी के साथ पूरी नामीबिया टीम ने मनाया जीत का जश्न|
18.5
0
डेविड वीजे To दुशमंथा चमीरा
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और अपर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई बॉल सीधा कीपर की ओर गई| रन नहीं मिल सका|
18.4
0
डेविड वीजे To दुशमंथा चमीरा
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
18.3
0
डेविड वीजे To दुशमंथा चमीरा
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
18.2
1
डेविड वीजे To महीश थीक्षाना
विकेट लाइन पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
18.1
1
डेविड वीजे To दुशमंथा चमीरा
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
ओवर की समाप्ति 18 : 106/9
9 रन
  • 017.1
  • 117.2
  • 017.3
  • 617.4
  • 117.5
  • 117.6
द. चमीरा
7 (10)
म. थीक्षाना
10 (10)
ज. फ्रायलिंक
4-0-26-2
17.6
1
जैन फ्रायलिंक To दुशमंथा चमीरा
मिड विकेट की ओर बल्लेबाज़ ने गेंद को हवा में खेला| फील्डर बाउंड्री लाइन से आगे की ओर भागकर कैच करने आए लेकिन बॉल एक टप्पा खाकर उनके हाथ में आई| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
17.5
1
जैन फ्रायलिंक To महीश थीक्षाना
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
17.4
6
जैन फ्रायलिंक To महीश थीक्षाना
छक्का!!! इसी के साथ श्रीलंकाई टीम का 100 रन पूरा हुआ!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पॉवर के साथ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
17.3
0
जैन फ्रायलिंक To महीश थीक्षाना
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
17.2
1
जैन फ्रायलिंक To दुशमंथा चमीरा
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर एक रन लिया|
17.1
0
जैन फ्रायलिंक To दुशमंथा चमीरा
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 17 : 97/9
2 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 016.6
म. थीक्षाना
3 (7)
द. चमीरा
5 (7)
ड. वीजे
3-0-14-1
16.6
0
डेविड वीजे To महीश थीक्षाना
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
16.5
0
डेविड वीजे To महीश थीक्षाना
बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डक कर दिया|
16.4
0
डेविड वीजे To महीश थीक्षाना
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
16.3
1
डेविड वीजे To दुशमंथा चमीरा
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
16.2
1
डेविड वीजे To महीश थीक्षाना
कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
16.1
0
डेविड वीजे To महीश थीक्षाना
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई बॉल, सीधा कीपर के हाथ में गई| रन नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 16 : 95/9
4 रन
  • 115.1
  • W 15.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 115.6
म. थीक्षाना
2 (2)
द. चमीरा
4 (6)
जे स्मित
3-0-16-1
15.6
1
जे जे स्मित To महीश थीक्षाना
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
15.5
1
जे जे स्मित To दुशमंथा चमीरा
शरीर पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन बटोर लिया|
15.4
0
जे जे स्मित To दुशमंथा चमीरा
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
15.3
1
जे जे स्मित To महीश थीक्षाना
सिंगल, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
15.2
W
जे जे स्मित To चामिका करुणारत्ने OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! एक और झटका यहाँ पर श्रीलंकाई टीम को लग गया!! जे जे स्मित के हाथ लगी पहली विकेट| चामिका करुणारत्ने 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| गेंद पूरी तरह से बल्ले के बीच में नहीं आ सकी और निचले भाग पर लगकर सीधा लॉन्ग ऑफ की ओर खड़े फील्डर स्टीफन बार्ड के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 92/9 श्रीलंका|
15.1
1
जे जे स्मित To दुशमंथा चमीरा
इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
ओवर की समाप्ति 15 : 91/8
3 रन
  • 014.1
  • W 14.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 114.6
द. चमीरा
2 (3)
च. करुणारत्ने
5 (7)
ब. शॉल्ट्ज
4-0-18-2
14.6
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दुशमंथा चमीरा
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 91/8 श्रीलंका|
14.5
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दुशमंथा चमीरा
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
14.4
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To चामिका करुणारत्ने
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.3
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दुशमंथा चमीरा
सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
14.2
W
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To चामिका करुणारत्ने OUT!
आउट!!!! रन आउट!!! एक और झटका यहाँ पर श्रीलंकाई टीम को लगता हुआ!! प्रमोद मदुशन बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया और रन लेने भागे| फील्डर ने बॉल को पकड़ा और कीपर की ओर थ्रो किया| इसी बीच कीपर ने गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| रन आउट की हुई अपील, अम्पायर ने लिया थर्ड अम्पायर का सहारा| रिप्ले में थर्ड अम्पायर ने देखने के बाद बताया कि जब गेंद को कीपर ने स्टंप्स पर लगाया था तो बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 88/8 श्रीलंका|
14.1
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To चामिका करुणारत्ने
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
प्रमोद मदुशनी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर की समाप्ति 14 : 88/7
5 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 213.5
  • W 13.6
द. शनाका
29 (23)
च. करुणारत्ने
4 (4)
ज. फ्रायलिंक
3-0-17-2
13.6
W
जैन फ्रायलिंक To दसुन शनाका OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जेन ग्रीन बोल्ड जैन फ्राइलिंक| कप्तान शनाका के रूप में श्रीलंका की आखिरी उम्मीद भी पवेलियन की तरफ लौट गई| 29 रन बनाकर शनाका लौटे पवेलियन| एक और बढ़िया जज कैच कीपर ग्रीन द्वारा लपका गया| लेंथ गेंद को हीव करने गए| क्रॉस मारने के चक्कर में टॉप एज दे बैठे| कीपर ने खुद कैच की कॉल की और अंतिम समय तक उसपर नज़र जमाते हुए उसे लपक लिया| 88/7 श्रीलंका|
13.5
2
जैन फ्रायलिंक To दसुन शनाका
फुल लेंथ गेंद| हीव किया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| फील्डर ने अपने दायें ओर भागते हुए गेंद को रोका| चौका बचाया, दो ही मिला|
13.4
1
जैन फ्रायलिंक To चामिका करुणारत्ने
एक और बार टैप किया गेंद को ऑफ़ साइड पर और रन चुरा लिया|
13.3
1
जैन फ्रायलिंक To दसुन शनाका
ये सही क्रिकेट है| इसी तरह से अभी साझेदारी बुनने की दरकार है| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
13.2
0
जैन फ्रायलिंक To दसुन शनाका
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
13.1
1
जैन फ्रायलिंक To चामिका करुणारत्ने
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
ओवर की समाप्ति 13 : 83/6
4 रन
  • 012.1
  • 112.2
  • W 12.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
च. करुणारत्ने
2 (2)
द. शनाका
26 (19)
ब. शॉल्ट्ज
3-0-15-2
12.6
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To चामिका करुणारत्ने
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.5
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दसुन शनाका
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
12.4
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To चामिका करुणारत्ने
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
चमिका करुणारत्ने बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
12.3
W
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To वानिंदु हसरंगा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट निकोल लॉफ्टी-ईटन बोल्ड बर्नार्ड शॉल्ट्ज| 4 रन बनाकर हसरंगा लौटे पवेलियन| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| स्वीप किया इसे मिड विकेट की तरफ| हवा में मार बैठे| बड़ी बाउंड्री होने के कारण सीमा रेखा को पार नहीं कर पाए| बाउंड्री से काफी आगे की तरफ भागते हुए फील्डर ने एक बेहतरीन स्लाइडिंग कैच लपका| 80/6 श्रीलंका, लक्ष्य से 84 रन दूर|
12.2
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दसुन शनाका
सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
12.1
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दसुन शनाका
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 12 : 79/5
4 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 211.4
  • 011.5
  • 011.6
व. हसरंगा
4 (7)
द. शनाका
24 (16)
जे स्मित
2-0-12-0
11.6
0
जे जे स्मित To वानिंदु हसरंगा
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|
11.5
0
जे जे स्मित To वानिंदु हसरंगा
गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
11.4
2
जे जे स्मित To वानिंदु हसरंगा
इनसाइड आउट!! कवर्स के ऊपर से शॉट खेला| सीमा रेखा के ठीक आगे गिरी गेंद लेकिन फिर वहीँ पर रुक गई और सीमा रेखा के पार नहीं गई| दो रन मिले|
11.3
1
जे जे स्मित To दसुन शनाका
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की तरफ खेला| डीप से एक रन हासिल किया|
11.2
0
जे जे स्मित To दसुन शनाका
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
11.1
1
जे जे स्मित To वानिंदु हसरंगा
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 75/5
3 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • W 10.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 110.6
व. हसरंगा
1 (3)
द. शनाका
23 (14)
ब. शॉल्ट्ज
2-0-11-1
10.6
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To वानिंदु हसरंगा
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10.5
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To वानिंदु हसरंगा
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
10.4
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To वानिंदु हसरंगा
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
10.3
W
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To भानुका राजपक्षे OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट दीवान ला कॉक बोल्ड बर्नार्ड शॉल्ट्ज| 20 रन बनाकर इनफॉर्म बल्लेबाज़ राजपक्षे लौटे पवेलियन| काफी बड़ा झटका श्रीलंकाई टीम को लगता हुआ| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए बड़ा शॉट खेलना चाहा| गेंदबाज़ ने उन्हें आगे आता देख लाइन को थोड़ा सा पीछे की तरफ खींच लिया| लेंथ बॉल पर लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेल बैठे| बड़ी बाउंड्री थी उस तरफ इस वजह से उसे क्लियर नहीं कर पाए और फील्डर के हाथों में कैच थमा बैठे| 74/5 श्रीलंका, लक्ष्य से 90 रन दूर|
10.2
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To दसुन शनाका
इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को और रन बटोर लिया|
10.1
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To भानुका राजपक्षे
शरीर पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 10 : 72/4
12 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 49.3
  • 49.4
  • 19.5
  • 19.6
भ. राजपक्षे
19 (19)
द. शनाका
22 (13)
ब. शिकोंगो
3-1-22-2
9.6
1
बेन शिकोंगो To भानुका राजपक्षे
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 10 के बाद 72/4 श्रीलंका|
9.5
1
बेन शिकोंगो To दसुन शनाका
स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
9.4
4
बेन शिकोंगो To दसुन शनाका
चौका!!! शनाका के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.3
4
बेन शिकोंगो To दसुन शनाका
चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
9.2
1
बेन शिकोंगो To भानुका राजपक्षे
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| हवा में गई बॉल लेकिन एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
9.1
1
बेन शिकोंगो To दसुन शनाका
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड किया| एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 9 : 60/4
8 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 68.5
  • 18.6
द. शनाका
12 (9)
भ. राजपक्षे
17 (17)
ज. फ्रायलिंक
2-0-12-1
8.6
1
जैन फ्रायलिंक To दसुन शनाका
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
8.5
6
जैन फ्रायलिंक To दसुन शनाका
छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
8.4
0
जैन फ्रायलिंक To दसुन शनाका
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| बल्लेबाज़ रन लेने क्रीज़ से आगे की ओर भागे| गेंदबाज़ ने बॉल को पकड़ने का प्रयास किया| रन नहीं हुआ|
8.3
0
जैन फ्रायलिंक To दसुन शनाका
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
8.2
0
जैन फ्रायलिंक To दसुन शनाका
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन सका|
8.1
1
जैन फ्रायलिंक To भानुका राजपक्षे
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 8 : 52/4
10 रन
  • 27.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 47.5
  • 17.6
भ. राजपक्षे
16 (16)
द. शनाका
5 (4)
ब. शिकोंगो
2-1-10-2
7.6
1
बेन शिकोंगो To भानुका राजपक्षे
स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
7.5
4
बेन शिकोंगो To भानुका राजपक्षे
बाहरी किनारा और चौका!!! कवर्स के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और कीपर के बाँए ओर से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
7.4
1
बेन शिकोंगो To दसुन शनाका
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
7.3
1
बेन शिकोंगो To भानुका राजपक्षे
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड किया| एक रन मिल गया|
7.2
1
बेन शिकोंगो To दसुन शनाका
ऑफ साइड की ओर बल्लेबाज़ ने गेंद को खेलकर सिंगल निकाला|
7.1
2
बेन शिकोंगो To दसुन शनाका
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 42/4
4 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • W 6.3
  • 16.4
  • 1 WD 6.5
  • 06.5
  • 06.6
भ. राजपक्षे
10 (13)
द. शनाका
1 (1)
ज. फ्रायलिंक
1-0-4-1
6.6
0
जैन फ्रायलिंक To भानुका राजपक्षे
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
6.5
0
जैन फ्रायलिंक To भानुका राजपक्षे
धीमी गति की गेंद!! बीट हुए बल्लेबाज़! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
6.5
wd
जैन फ्रायलिंक To भानुका राजपक्षे
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
6.4
1
जैन फ्रायलिंक To दसुन शनाका
सिंगल के साथ खोला अपना खाता| फुल लेंथ गेंद को कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक रन ही मिल पायेगा|
कप्तान दसुन शनाका अब बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
6.3
W
जैन फ्रायलिंक To धनंजय डी सिल्वा OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! चौथा बड़ा झटका यहाँ पर श्रीलंकाई टीम को लगता हुआ!! जैन फ्राइलिंक के हाथ लगी पहली विकेट| धनंजय डी सिल्वा 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड बाउंड्री की ओर फ्लिक किया| हवा में गई बॉल फील्डर बाउंड्री लाइन पर मौजूद थे बेन शिकोंगो जिन्होंने बॉल पर नज़रे जमाई रखी और आसान सा कैच लपकने में कामयाब हो गए| श्रीलंका की टीम यहाँ पर दिक्कतों में नज़र आती हुई| 40/4 श्रीलंका|
6.2
1
जैन फ्रायलिंक To भानुका राजपक्षे
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
6.1
1
जैन फ्रायलिंक To धनंजय डी सिल्वा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 38/3 श्रीलंका, लक्ष्य से अभी भी 126 रन दूर| एक जुझारू भरी शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर टीम श्रीलंका के बल्लेबाजों द्वारा लेकिन अभी भी उनके पास ऐसे-ऐसे बल्लेबाज़ हैं जो इस रन चेज़ को हासिल करने में सक्षम हैं| टीम नामीबिया को विकटों की तलाश होगी|
ओवर की समाप्ति 6 : 38/3
8 रन
  • 45.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 1 LB 5.5
  • 15.6
डी सिल्वा
11 (9)
भ. राजपक्षे
9 (10)
ड. वीजे
2-0-12-1
5.6
1
डेविड वीजे To धनंजय डी सिल्वा
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
5.5
lb
डेविड वीजे To भानुका राजपक्षे
गेंदबाज़ के द्वारा हुई एलबीडबल्यू की हलकी सी अपील, अम्पायर ने नकारा!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
5.4
1
डेविड वीजे To धनंजय डी सिल्वा
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर गाइड करते हुए एक रन निकाला|
5.3
1
डेविड वीजे To भानुका राजपक्षे
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया| ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
5.2
0
डेविड वीजे To भानुका राजपक्षे
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
5.1
4
डेविड वीजे To भानुका राजपक्षे
चौका!!! राजपक्षे के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 30/3
8 रन
  • 1 WD 4.1
  • 14.1
  • 04.2
  • 34.3
  • 24.4
  • 14.5
  • 04.6
डी सिल्वा
9 (7)
भ. राजपक्षे
4 (6)
जे स्मित
1-0-8-0
4.6
0
जे जे स्मित To धनंजय डी सिल्वा
लेट कट करना चाहते थे इस गेंद पर लेकिन शरीर के काफी पास से खेला| किनारा लेकर कीपर के आगे गिरी गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| 5 के बाद 30/3 श्रीलंका|
4.5
1
जे जे स्मित To भानुका राजपक्षे
एक आसान सा सिंगल यहाँ पर मिल जाएगा| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
4.4
2
जे जे स्मित To भानुका राजपक्षे
दुग्गी, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, दो रन मिल गए|
4.3
3
जे जे स्मित To धनंजय डी सिल्वा
गैप में ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला| तेज़ी से दो रन पूरे किया| फील्डर जबतक गेंद को उठाकर वापिस फेंकते बल्लेबाजों ने उसका फायदा उठाते हुए तीसरा भी ले लिया|
4.2
0
जे जे स्मित To धनंजय डी सिल्वा
इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
4.1
1
जे जे स्मित To भानुका राजपक्षे
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर ने बॉल को उठाकर थ्रो किया लेकिन विकटों से दूर|
4.1
wd
जे जे स्मित To भानुका राजपक्षे
वाइड! डाउन द लेग साइड थी गेंद| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 22/3
1 रन
  • 03.1
  • W 3.2
  • W 3.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 1 LB 3.6
भ. राजपक्षे
0 (3)
डी सिल्वा
6 (4)
ब. शिकोंगो
1-1-0-2
3.6
lb
बेन शिकोंगो To भानुका राजपक्षे
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
3.5
0
बेन शिकोंगो To भानुका राजपक्षे
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
3.4
0
बेन शिकोंगो To भानुका राजपक्षे
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! हैट्रिक से चूक गए शिकोंगो| लेकिन ये गेंद शानदार थी| अब नामीबिया के पास एक ही रिव्यु बचा है| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि पिचिंग लेग थी इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| गति से बीट हुए थे बल्लेबाज़ और पैड्स पर खा बैठे थे बॉल| एक बड़ी अपील हुई थी जिसके बाद अंत में निर्णय बल्लेबाज़ के हक में गया|
हैट्रिक बॉल!!! भानुका राजपक्षे नए बल्लेबाज़...
3.3
W
बेन शिकोंगो To दनुष्का गुणातिलाका OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! बैक टू बैक विकेट यहाँ पर बेन शिकोंगो हासिल करते हुए!! तीसरा झटका यहाँ पर श्रीलंकाई टीम को लगता हुआ!! हैट्रिक पर होंगे गेंदबाज़ यहाँ पर| दनुष्का गुणाथिलका पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई आउटस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले के बाहरी किनारा लेती हुई सीधा कीपर की ओर हवा में गई जहाँ से जेन ग्रीन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ ने मनाया विकेट हासिल करने का जश्न| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| 21/3 नामीबिया|
दनुष्का गुणाथिलका बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.2
W
बेन शिकोंगो To पाथुम निसंका OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जे जे स्मित बोल्ड बेन शिकोंगो| आते ही अपने पहले ओवर में एक बड़ा विकेट झटक लिया| 9 रन बनाकर निसंका लौटे पवेलियन| ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑन फील्डर के ऊपर से मारना चाहते थे लेकिन एलिवेशन नहीं मिल सका| मिड ऑन पर खड़े फील्डर की गोद में चली गई ये गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच लपका गया| 21/2 श्रीलंका, लक्ष्य से 143 रन दूर|
3.1
0
बेन शिकोंगो To पाथुम निसंका
यॉर्कर गेंद से की है शुरुआत!! बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 21/1
8 रन
  • 02.1
  • 42.2
  • 12.3
  • 22.4
  • 02.5
  • 12.6
प. निसंका
9 (8)
डी सिल्वा
6 (4)
ब. शॉल्ट्ज
1-0-8-0
2.6
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To पाथुम निसंका
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
2.5
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To पाथुम निसंका
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
2.4
2
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To पाथुम निसंका
छोटी गेंद!! ऑन साइड पर पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया|
2.3
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To धनंजय डी सिल्वा
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| विकेट के काफी पास से निकला थ्रो| अगर ये डायरेक्ट हिट होती तो बल्लेबाज़ खतरे में आ सकता था|
2.2
4
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To धनंजय डी सिल्वा
चौका! अपनी ताक़त पर बल्लेबाज़ी करते हुए धनंजय| मिड ऑन फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
2.1
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To धनंजय डी सिल्वा
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 2 : 13/1
5 रन
  • 01.1
  • 21.2
  • 21.3
  • W 1.4
  • 11.5
  • 01.6
प. निसंका
6 (5)
डी सिल्वा
1 (1)
ड. वीजे
1-0-5-1
1.6
0
डेविड वीजे To पाथुम निसंका
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|
1.5
1
डेविड वीजे To धनंजय डी सिल्वा
सिंगल!!! इसी के साथ धनंजया डी सिल्वा ने अपना खाता खोला!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
धनंजया डी सिल्वा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
1.4
W
डेविड वीजे To कुसल मेंडिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जेन ग्रीन बोल्ड डेविड वीजे| पहला झटका श्रीलंका को लगता हुआ| 6 रन बनाकर मेंडिस लौटे पवेलियन| उछाल को परख नहीं पाए और पुल शॉट खेल बैठे| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं गेंद और टॉप एज लग गया| हवा में खिली गेंद और कीपर के कैच की कॉल करते हुए उसे अपने दस्तानों में लिया| अपने इस शॉट से काफी निराश दिखाई दिए मेंडिस| 12/1 श्रीलंका, लक्ष्य से 152 रन दूर|
1.3
2
डेविड वीजे To कुसल मेंडिस
एक और दुग्गी!! इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया दो रनों के लिए| रन्स बड़े आसानी से आते हुए|
1.2
2
डेविड वीजे To कुसल मेंडिस
दुग्गी, छोटी लेंथ की गेंद पर पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया|
1.1
0
डेविड वीजे To कुसल मेंडिस
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
दूसरे छोर से डेविड वीजे आये हैं..
ओवर की समाप्ति 1 : 8/0
8 रन
  • 40.1
  • 10.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 10.6
क. मेंडिस
2 (2)
प. निसंका
6 (4)
ग. इरासमस
1-0-8-0
0.6
1
गेरहार्ड इरासमस To कुसल मेंडिस
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| 8/0 श्रीलंका|
0.5
1
गेरहार्ड इरासमस To पाथुम निसंका
छोटी गेंद को ऑन साइड पर खेला और एक रन बटोर लिया|
0.4
0
गेरहार्ड इरासमस To पाथुम निसंका
इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ|
0.3
1
गेरहार्ड इरासमस To कुसल मेंडिस
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से एक रन चुरा लिया|
0.2
1
गेरहार्ड इरासमस To पाथुम निसंका
एक बार फिर से पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| इस बार फील्डर वहां पर तैनात थे|
0.1
4
गेरहार्ड इरासमस To पाथुम निसंका
चौका! खराब गेंद और सही नसीहत| शॉर्ट बॉल के साथ हुई है शुरुआत!! मिड विकेट की दिशा में खेला गया पुल शॉट और गैप से चौका बटोरा|
मैच की जानकारी
  • स्थान साइमंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम नामीबिया ने श्रीलंका को 55 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जैन फ्रायलिंक
  • अंपायर जोएल विलसन, रॉड टकर, पॉल राईफल
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement