Advertisement
Advertisement

Sri Lanka vs Ireland, सुपर 12 - मैच 3 Commentary, Live Updates

SL vs IRE, 2022 - टी-20 Live Commentary

Sri Lanka vs Ireland स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 3, बेलेरीव ओवल, होबार्ट , Oct 23, 2022
Sri Lanka Sri Lanka
133/1 (15.0)
Ireland Ireland
128/8 (20.0)
श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    Kusal Mendis
    68(43)
कुसल मेंडिस को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया| तो दोस्तों इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे और बेहद ही अहम मैच की तरफ जो मेलबर्न के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा| आइये अब आपसे उस मुकाबले में होगी मुलाकात...
129 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इसके बाद श्रीलंकाई टीम ने काफी समझ बूझ भी दिखाई| पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों ने 63 रन जोड़ दिए जिसने इस रन चेज़ को उनके लिए काफी आसान बना दिया| उसके बाद कुसल मेंडिस ने एक छोर पकड़कर बल्लेबाज़ी की और चरिथ असलंका के साथ मिलकर टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया| 30 गेंदों पहले 9 विकटों की एक बड़ी जीत के साथ श्रीलंका ने अपने नेट रन रेट को भी काफी अच्छा कर लिया होगा|
साथ ही साथ फील्डिंग में भी आज इस टीम की तरफ से कैच ड्रॉप्स और रन आउट मिस देखने को मिले| वहीँ दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए आज सबकुछ उनके प्लान के अनुसार ही चला| कप्तान दसुन शनाका ने चतुराई के साथ अपने गेंदबाजों को चलाया और विकेट्स हासिल किये| इस दौरान उन्होंने स्पिनर्स के ओवर अंत तक बचाकर रखे ताकि इस धीमी पिच पर अंतिम के ओवरों में शॉट लगाना मुश्किल हो जाए और वही हुआ भी|
पूरे 20 ओवर बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने 8 विकेट के नुक्सान पर महज़ 128 ही रन्स बनाये| जी हाँ ये रन काफी कम थे लेकिन एक अहम बात जो आज उनकी पारी में दिखी वो थी उनकी सोच| आज एक अलग ही सोच के साथ बल्लेबाज़ी करने उतरे थे वो जहाँ कुछ भी प्लान के अनुसार चलता हुआ नहीं दिख रहा था| जब बड़े शॉट्स लगाने थे तब सिंगल-डबल पर ध्यान दिया और फिर अंत में गुच्छों में विकेट्स गंवाते चले गए|
सुपर 12 में जीत के साथ श्रीलंका ने किया आगाज़| 9 विकटों से आयरलैंड को करारी शिकस्त देते हुए अपने शानदार फॉर्म को जारी रखा है| दूसरी तरफ आज आयरलैंड की टीम पूरी तरह से फीकी नज़र आई| ना ही बल्लेबाज़ी में उनका जोर दिखा और ना ही गेंदबाजी में दिखाया कोई दम| अबतक देखा जा रहा था कि आयरिश टीम चेज़ करते हुए मुकाबला जीत रही रही लेकिन आज टॉस जीतकर इस टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया जो उनके हक में नहीं गया|
ओवर की समाप्ति 15 : 133/1
16 रन
  • 614.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 214.4
  • 014.5
  • 614.6
K. Mendis
68 (43)
C. Asalanka
31 (22)
S. Singh
2-0-20-0
14.6
6
Simi Singh To Kusal Mendis
सिक्स!! इसी के साथ श्रीलंका ने आयरलैंड की टीम को 9 विकटों से शिकस्त दे दी है!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| इसी के साथ सभी श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने जीत का मनाया जश्न|
14.5
0
Simi Singh To Kusal Mendis
कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
14.4
2
Simi Singh To Kusal Mendis
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, दो रन मिल गए| श्रीलंका जीत से बस 2 रन दूर|
14.3
1
Simi Singh To Charith Asalanka
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
14.2
1
Simi Singh To Kusal Mendis
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद, 1 रन मिल गया|
14.1
6
Simi Singh To Kusal Mendis
छक्का!!! इसी के साथ श्रीलंका को अब जीत के लिए 6 रनों की दरकार| स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
ओवर की समाप्ति 14 : 117/1
17 रन
  • 213.1
  • 1 WD 13.2
  • 213.2
  • 213.3
  • 213.4
  • 413.5
  • 413.6
C. Asalanka
30 (21)
K. Mendis
53 (38)
J. Little
4-0-45-0
13.6
4
Josh Little To Charith Asalanka
एक और चौका! अब एक बड़ी जीत से महज़ 12 रन दूर श्रीलंका| लाजवाब शॉट और बढ़िया टाइमिंग के चलते चौका बटोर लिया| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे|
13.5
4
Josh Little To Charith Asalanka
चौका! धीरे धीरे लक्ष्य के काफी नज़दीक जाती हुई श्रीलंकाई टीम| इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी भी पूरी हुई| इस फुल गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप था जहाँ से चार रन मिल गया| अब जीत से 16 रन दूर श्रीलंका|
13.4
2
Josh Little To Charith Asalanka
ओह!! मिस फील्ड हुई एक बार फिर से जिसकी वजह से एक की जगह दो रन मिल गया| शॉर्ट स्क्वायर लेग फील्डर से हुई चूक| गेंद को पकड़ नहीं पाए और एक की जगह दो रन दे दिए|
13.3
2
Josh Little To Charith Asalanka
एक और दुग्गी!! पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट लगाया डीप मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से दो रन मिल गए|
13.2
2
Josh Little To Charith Asalanka
दो रन, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
13.2
wd
Josh Little To Charith Asalanka
वाइड! बाउंसर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ से काफी ऊपर| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया| ओवर का एक बाउंसर का इशारा भी अम्पायर ने किया|
13.1
2
Josh Little To Charith Asalanka
धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद को कट किया डीप पॉइंट पर जहाँ से गैप मिला और दो रन टीम के खाते में चले गए|
ओवर की समाप्ति 13 : 100/1
11 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 412.4
  • 412.5
  • 012.6
K. Mendis
53 (38)
C. Asalanka
14 (15)
G. Delany
4-0-28-1
12.6
0
Gareth Delany To Kusal Mendis
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
12.5
4
Gareth Delany To Kusal Mendis
चौका! इसी के साथ मेंडिस का एक और अर्धशतक पूरा हुआ| टी20 में ये उनका 10वां अर्धशतक है| कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए करते हुए| इसी के साथ 100 रन भी श्रीलंका के पूरे हुए| रूम बनाकर कट करने गए लेकिन किनारा लेकर थर्ड मैन बाउंड्री को पार कर गई गेंद चार रनों के लिए|
12.4
4
Gareth Delany To Kusal Mendis
शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, सर के पास गेंद को आने दिया, आँखों के सामने खेला गया शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए|
12.3
1
Gareth Delany To Charith Asalanka
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
12.2
1
Gareth Delany To Kusal Mendis
कट शॉट खेला लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिला|
12.1
1
Gareth Delany To Charith Asalanka
इस बार ऑफ़ स्टम्प पर जाकर मिड विकेट की दिशा में खेला स्वीप शॉट जहाँ से एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 12 : 89/1
7 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • 311.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 111.6
C. Asalanka
12 (13)
K. Mendis
44 (34)
B. McCarthy
2-0-16-0
11.6
1
Barry McCarthy To Charith Asalanka
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी पटकी हुई इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से एक रन मिल गया|
11.5
1
Barry McCarthy To Kusal Mendis
एक और सिंगल गैप से मिल गया| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
11.4
1
Barry McCarthy To Charith Asalanka
सिंगल, इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
11.3
3
Barry McCarthy To Kusal Mendis
तीन रन मिल गया यहाँ पर!! लॉफ्ट किया कवर्स के क्षेत्र में| बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच और तीन रन हासिल कर लिए|
11.2
1
Barry McCarthy To Charith Asalanka
डायरेक्ट हिट की दरकार लेकिन शॉर्ट मिड विकेट फील्डर चूक गए| एक बार फिर से खराब फील्डिंग आयरलैंड द्वार देखने को मिली| अगर ये थ्रो लग जाता तो बल्लेबाज़ दूर दूर तक फ्रेम में भी नहीं थे| हलके हाथों से गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और रन भाग लिया|
11.1
0
Barry McCarthy To Charith Asalanka
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 11 : 82/1
7 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 1 WD 10.3
  • 110.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 1 WD 10.6
  • 110.6
C. Asalanka
9 (9)
K. Mendis
40 (32)
G. Delany
3-0-17-1
10.6
1
Gareth Delany To Charith Asalanka
सिंगल, इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
10.6
wd
Gareth Delany To Charith Asalanka
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
10.5
1
Gareth Delany To Kusal Mendis
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.4
1
Gareth Delany To Charith Asalanka
कैच ड्रॉप!! 7 रनों पर असलंका को मिला एक बड़ा जीवनदान| एक आसान सा कैच मिड विकेट बाउंड्री पर फील्डर से छूट गया| पूरी तरह से निराश दिखे सभी खिलाड़ी| विकेट लाइन की गेंद पर घुटना टेक कर स्लॉग स्वीप कर दिया था और मिस टाइम कर बैठे थे बल्लेबाज़| फील्डर से हुई चूक के बाद एक रन का मौका बन गया| जब कैच को लपकने गए थे फील्डर जब हल्का सा हवा में उछले शायद इस वजह से गेंद उनके हाथों में नहीं आई|
10.3
1
Gareth Delany To Kusal Mendis
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.3
wd
Gareth Delany To Kusal Mendis
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के थोड़ा सा बाहर थी ये गेंद| अम्पायर का मानना है कि ये वाइड होगी|
10.2
0
Gareth Delany To Kusal Mendis
फुल टॉस गेंद!! लेग साइड पर खेलने गए लेकिन बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
10.1
1
Gareth Delany To Charith Asalanka
सिंगल से हुई है शुरुआत!! स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 75/1
8 रन
  • 49.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 29.4
  • 09.5
  • 19.6
C. Asalanka
6 (6)
K. Mendis
38 (29)
J. Little
3-0-28-0
9.6
1
Josh Little To Charith Asalanka
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
9.5
0
Josh Little To Charith Asalanka
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पुल शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद, कीपर के हाथ में गई|
9.4
2
Josh Little To Charith Asalanka
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| 2 रन मिल गया|
9.3
1
Josh Little To Kusal Mendis
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओह!! पुल शॉट लगाने के दौरान कुसल मेंडिस को शरीर में लगी चोट| फिजियो मैदान पर आते हुए...
9.2
0
Josh Little To Kusal Mendis
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा शरीर को जा लगी| रन नहीं हुआ|
9.1
4
Josh Little To Kusal Mendis
चौका! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
ओवर की समाप्ति 9 : 67/1
5 रन
  • 18.1
  • W 8.2
  • 28.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 08.6
C. Asalanka
3 (3)
K. Mendis
33 (26)
G. Delany
2-0-10-1
8.6
0
Gareth Delany To Charith Asalanka
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
8.5
1
Gareth Delany To Kusal Mendis
एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
8.4
1
Gareth Delany To Charith Asalanka
सिंगल, इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
8.3
2
Gareth Delany To Charith Asalanka
दुग्गी!! दो रनों के साथ चरिथ ने खोला अपना खाता| फुल टॉस डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला| फील्डर से हुई चूक| सीमा रेखा की तरफ गई गेंद जहाँ से डीप फील्डर ने उसे कट किया| दो रन मिल गए|
चरिथ असलंका नए बल्लेबाज़ होंगे...
8.2
W
Gareth Delany To Dhananjaya de Silva OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! पहला झटका यहाँ पर श्रीलंकाई टीम को लगता हुआ!! 63 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! धनंजय डी सिल्वा 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गैरेथ डेलानी के हाथ लगी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधा कीपर के ग्लव्स में गई जहाँ से लॉर्कन टकर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 63/1 श्रीलंका|
8.1
1
Gareth Delany To Kusal Mendis
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 8 : 62/0
4 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 17.6
K. Mendis
31 (24)
de Silva
31 (24)
S. Singh
1-0-4-0
7.6
1
Simi Singh To Kusal Mendis
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.5
0
Simi Singh To Kusal Mendis
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
7.4
1
Simi Singh To Dhananjaya de Silva
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
7.3
0
Simi Singh To Dhananjaya de Silva
पॉइंट की ओर बल्लेबाज़ ने कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
7.2
1
Simi Singh To Kusal Mendis
पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाकर एक रन लिया|
7.1
1
Simi Singh To Dhananjaya de Silva
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 7 : 58/0
8 रन
  • 06.1
  • 26.2
  • 46.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
de Silva
29 (21)
K. Mendis
29 (21)
C. Campher
1-0-8-0
6.6
1
Curtis Campher To Dhananjaya de Silva
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन हो गया|
6.5
1
Curtis Campher To Kusal Mendis
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन निकाला|
6.4
0
Curtis Campher To Kusal Mendis
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
6.3
4
Curtis Campher To Kusal Mendis
चौका!!! कुसल मेंडिस के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
6.2
2
Curtis Campher To Kusal Mendis
कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर 2 रन हासिल किया|
6.1
0
Curtis Campher To Kusal Mendis
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 6 : 50/0
5 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 05.6
de Silva
28 (20)
K. Mendis
22 (16)
G. Delany
1-0-5-0
5.6
0
Gareth Delany To Dhananjaya de Silva
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.5
0
Gareth Delany To Dhananjaya de Silva
सामने की ओर गेंद को खेला, गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
5.4
0
Gareth Delany To Dhananjaya de Silva
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.3
4
Gareth Delany To Dhananjaya de Silva
चौका!!! इसी के साथ श्रीलंका टीम का 50 रन पूरा हुआ!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.2
0
Gareth Delany To Dhananjaya de Silva
कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं मिल सका|
5.1
1
Gareth Delany To Kusal Mendis
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 45/0
9 रन
  • 14.1
  • 14.2
  • 14.3
  • 24.4
  • 04.5
  • 44.6
de Silva
24 (15)
K. Mendis
21 (15)
M. Adair
2-0-16-0
4.6
4
Mark Adair To Dhananjaya de Silva
चौका!!! करारा पुल शॉट!! पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| आक्रामक बल्लेबाज़ी श्रीलंका द्वारा देखने को मिल रही है| 5 के बाद 45/0 श्रीलंका|
4.5
0
Mark Adair To Dhananjaya de Silva
अच्छी सोच गेंदबाज़ द्वारा!! शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये|
4.4
2
Mark Adair To Dhananjaya de Silva
दुग्गी!!! छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया|
4.3
1
Mark Adair To Kusal Mendis
इस बार बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
4.2
1
Mark Adair To Dhananjaya de Silva
डायरेक्ट हिट की दरकार लेकिन चूक गए मिड ऑफ़ फील्डर!! अगर ये थ्रो लग जाता तो फ्रेम में भी नहीं थे बल्लेबाज़| आगे की गेंद को सामने की तरफ खेलकर रन भाग खड़े हुए थे|
4.1
1
Mark Adair To Kusal Mendis
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 4 : 36/0
9 रन
  • 23.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 63.6
de Silva
17 (11)
K. Mendis
19 (13)
B. McCarthy
1-0-9-0
3.6
6
Barry McCarthy To Dhananjaya de Silva
छक्का! छोटी गेंद को पुल कर दिया मिड विकेट की दिशा में जहाँ से छोटी बाउंड्री की वजह से छह रन्स मिल गए| आयरलैंड को विकेट की तलाश| श्रीलंकाई बल्लेबाज़ देने के मूड में नहीं| 4 के बाद 36/0 श्रीलंका|
3.5
0
Barry McCarthy To Dhananjaya de Silva
कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
3.4
0
Barry McCarthy To Dhananjaya de Silva
एक और प्ले एंड मिस!! फिर से बल्ला चलाया लेकिन संपर्क नहीं हो सका| कोई रन नहीं|
3.3
0
Barry McCarthy To Dhananjaya de Silva
कैच की अपील!! अम्पायर ने नकार दिया| फील्डिंग तेम ने काफी देर बात की लेकिन रिव्यु नहीं लिया| सही फैसला किया, थाई पैड्स को लगकर कीपर की तरफ गई थी गेंद| बल्ला काफी जोर से घुमाया था लेकिन संपर्क नहीं हो सका| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं|
3.2
1
Barry McCarthy To Kusal Mendis
इस बार तेज़ी से भागकर रन पूरा किया| ऑफ़ स्टम्प पर शफल लरते हुए फाइन लेग की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिल गया|
3.1
2
Barry McCarthy To Kusal Mendis
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में खेला| गैप मिला जहाँ से दो रन मिल गए|
ओवर की समाप्ति 3 : 27/0
14 रन
  • 22.1
  • 12.2
  • 62.3
  • 12.4
  • 32.5
  • 12.6
K. Mendis
16 (11)
de Silva
11 (7)
J. Little
2-0-20-0
2.6
1
Josh Little To Kusal Mendis
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला और गैप से एक रन बटोर|
2.5
3
Josh Little To Dhananjaya de Silva
बैकफुट से कवर्स की दिशा में गेंद को पंच कर दिया| फील्डर ने चेज़ करते हुए उसे रोका| टीम के लिए एक रन बचाए|
2.4
1
Josh Little To Kusal Mendis
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
2.3
6
Josh Little To Kusal Mendis
छक्का! इस रन चेज़ का पहला सिक्स!! गेंद को काफी पहले पढ़ लिया| शॉर्ट गेंद को ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ पुल शॉट लगाया जहाँ से छह रन मिल गए|
2.2
1
Josh Little To Dhananjaya de Silva
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
2.1
2
Josh Little To Dhananjaya de Silva
टॉप एज और कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद| पुल लगाने गए थे लेकिन उछाल को परख नहीं सके| फील्डर द्वारा उसे चेज़ किया जहाँ से दो रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 2 : 13/0
7 रन
  • 21.1
  • 11.2
  • 11.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 21.6
K. Mendis
8 (8)
de Silva
5 (4)
M. Adair
1-0-7-0
1.6
2
Mark Adair To Kusal Mendis
छोटी लेंथ की गेंद पर मिड विकेट की तरफ खेला गया पुल शॉट| फील्डर ने भागते हुए गेंद को सीमा रेखा से पहले रोका जहाँ से दो रन मिले|
1.5
0
Mark Adair To Kusal Mendis
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
1.4
1
Mark Adair To Dhananjaya de Silva
सिंगल यहाँ पर भी मिलेगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
1.3
1
Mark Adair To Kusal Mendis
एक और सिंगल!! एंगल बल्ले से पॉइंट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
1.2
1
Mark Adair To Dhananjaya de Silva
इस आर बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
1.1
2
Mark Adair To Dhananjaya de Silva
अच्छी फील्डिंग पॉइंट बाउंड्री पर!! फील्डर ने सीमा रेखा के ठीक आगे गेंफ्द को रोका| दो ही रन मिले| बाहर की गेंद पर कट शॉट लगाते हुए रन बटोरा गया|
ओवर की समाप्ति 1 : 6/0
6 रन
  • 10.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 40.6
K. Mendis
5 (5)
de Silva
1 (1)
J. Little
1-0-6-0
0.6
4
Josh Little To Kusal Mendis
चौका! इस रन चेज़ की पहली बाउंड्री पुल शॉट के रूप में आती हुई| 6 रन इस पहले ओवर से आये| छोटी लेंथ की गेंद पर पुल शॉट लगाया मिड विकेट की तरफ| कोई फील्डर नहीं था वहां पर इस वजह से चार रन मिल गए|
0.5
0
Josh Little To Kusal Mendis
ओह!! गेंद डालने के दौरान गिर पड़े लिटिल!! बल्लेबाज़ ने आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
0.4
0
Josh Little To Kusal Mendis
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
0.3
0
Josh Little To Kusal Mendis
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
0.2
1
Josh Little To Dhananjaya de Silva
हवा में गेंद!! शॉर्ट फाइन लेग फील्डर की तरफ गई लेकिन उनसे आगे गिर गई| बाल बाल बचे बल्लेबाज़ धनंजय| छोटी गेंद से चकमा खा गए थे और मिस टाइम पुल लगा दिया था| अच्छी बात ये रही कि फील्डर तक गई नहीं गेंद| एक रन मिल गया|
0.1
1
Josh Little To Kusal Mendis
अच्छा स्टार्ट लिटिल द्वारा| अपनी गति और सिंग से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया था| गति से चकमा दिया लेकिन बल्ले पर लग गई गेंद| ऑन साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
मैच की जानकारी
  • स्थान बेलेरीव ओवल, होबार्ट
  • मौसम घने बादल छाये है
  • टॉस Ireland ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम श्रीलंका ने आयरलैंड को 9 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच Kusal Mendis
  • अंपायर अहसान रजा, क्रिस गॅफने, नितिन मेनन
  • रेफ़री डेविड बून
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement