Advertisement
Advertisement

श्रीलंका vs भारत, तीसरा टी-20 Commentary, Live Updates

श्रीलंका vs भारत, 2024 - टी-20 Live Commentary

श्रीलंका vs भारत स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी , Jul 30, 2024
श्रीलंका श्रीलंका
137/8 (20.0) & 2/2 (0.3/1) SO
भारत भारत
137/9 (20.0) & 4/0 (0.1/1) SO
भारत और श्रीलंका के बीच मैच टाई (भारत ने 2 विकेट से सुपर ओवर जीता)
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    वॉशिंगटन सुंदर
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज
    सूर्यकुमार यादव
सुपर ओवर!! ओहोहो, ये है टी20 क्रिकेट का जलवा| अब तो यहाँ से मुकाबला फिर से दोनों टीमों को जीतने का बराबरी का मौका दे गया| काफी कुछ इस आखिरी ओवर में देखने को मिला जहाँ श्रीलंका को जीत के लिए 6 रन चाहिए था और स्काई खुद ही गेंद लेकर आये जबकि मोहम्मद सिराज के स्पेल का एक ओवर बचा हुआ था| हालाँकि इस ओवर में कप्तान स्काई को दो विकेट ज़रूर मिली लेकिन वो पांच रन भी दे बैठे जिसकी वजह से मुकाबला सुपर ओवर में चला गया| अब इस सुपर ओवर में भारत पहले गेंदबाजी करेगा और श्रीलंकाई टीम बल्लेबाज़ी करेगी| अब देखना ये है कि श्रीलंका की तरफ से वो कौन से तीन बल्लेबाज़ होंगे जो सुपर ओवर में बल्लेबाज़ी के लिए आयेंगे| कुसल परेरा और उनके साथ हैं कुसल मेंडिस जो बल्लेबाज़ी करेंगे जबकि सुपर ओवर में गेंद लेकर वॉशिंगटन सुंदर हैं|
ओवर की समाप्ति 20 : 137/8
5 रन
  • 019.1
  • W 19.2
  • W 19.3
  • 119.4
  • 219.5
  • 219.6
च. विक्रमासिंघे
4 (2)
अ. फर्नान्डो
1 (1)
स. यादव
1-0-5-2
19.6
2
सूर्यकुमार यादव To चमिंदु विक्रमासिंघे
दुग्गी!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ यहाँ पर!! यानी अब होगा सुपर ओवर!! जी हाँ बेहतरीन मुकाबला अभी तक देखने को मिला है यहाँ पर!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला और पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरे के लिए भागे| तभी फील्डर ने गेंदबाज़ की तरफ थ्रो किया लेकिन गेंद उनके हाथों में नहीं आई और बल्लेबाजों ने 2 रन पूरा कर लिया|
19.5
2
सूर्यकुमार यादव To चमिंदु विक्रमासिंघे
दुग्गी!! अब 1 गेंद पर 3 रन की दरकार है| अब यहाँ से सुपर ओवर भी हो सकता है| अगर यहाँ पर स्काई अपने एंड पर बेल्स उड़ा देते तो बल्लेबाज़ रन आउट हो जाते लेकिन उन्होंने बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो कर दिया| इस बीच दो रन ले लिया गया| लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेला था जहाँ से पहला रन तेज़ी से लिया था| दूसरे के लिए भागे और उसे हासिल भी किया|
19.4
1
सूर्यकुमार यादव To असिता फर्नान्डो
क्विक सिंगल!! अब 2 गेंद पर 5 रनों की दरकार है| ऑफ़ स्पिन गेंद को लेग साइड पर टैप किया और तेज़ी से भागते हुए एक रन हासिल कर लिया है|
19.3
W
सूर्यकुमार यादव To महीश थीक्षाना OUT!
आउट!! कैच आउट!! बैक टू बैक विकेट सूर्यकुमार यादव के हाथ लगती हुई!! ऐसे में अब स्काई हैट्रिक पर होंगे!! महीश थीक्षाना बिना रन बनाए पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद बल्ले के करीब से होती हुई कीपर के दस्तानों में गई| ऐसे में कैच की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| तभी फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने के बाद पता लगा कि ग्लव्स को लगकर गेंद कीपर के पास गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 132/8 श्रीलंका|
19.2
W
सूर्यकुमार यादव To कामिंदु मेंडिस OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट रिंकू सिंह बोल्ड सूर्यकुमार यादव| एक और विकेट का पतन हुआ| अब 4 गेंदों पर 6 रनों की दरकार है| मुकाबला पूरी तरह से रोमांचक हो गया है| टीम इंडिया गेम में वापसी करती हुई| कामिंदु मेंडिस 1 रन बनाकर वापिस लौट गए| सोच सही थी बल्लेबाज़ के द्वारा| रिवर्स स्वीप शॉट सही लगाया था लेकिन उसमें ताक़त नहीं लगा पाए और सीधा थर्ड मैन फील्डर रिंकू के हाथों में कैच थमा बैठे| 132/7 श्रीलंका|
19.1
0
सूर्यकुमार यादव To कामिंदु मेंडिस
इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा ऐसे में गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले को बीच करती हुई सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया|
चमिंदु विक्रमासिंघे नए बल्लेबाज़ हैं| अब 6 गेंदों पर 6 रनों की दरकार है| ओवर रेट की वजह से भारत को अब एक अतिरिक्त फील्डर घेरे के अंदर लेना होगा| स्काई अब आखिरी ओवर लेकर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 19 : 132/6
3 रन
  • 018.1
  • W 18.2
  • 118.3
  • 218.4
  • 018.5
  • W 18.6
र. मेंडिस
3 (6)
क. मेंडिस
1 (1)
र. सिंह
1-0-3-2
18.6
W
रिंकू सिंह To रमेश मेंडिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! रमेश मेंडिस 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! रिंकू सिंह के हाथ लगी दूसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट खेला| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद बाउंड्री लाइन तक गई| फील्डर शुभमन गिल ने अपने बाँए ओर तेज़ी से भागकर शानदार रनिंग कैच पकड़ा| 132/6 श्रीलंका, जीत के लिए 6 गेंदों पर 6 रनों की दरकार है|
18.5
0
रिंकू सिंह To रमेश मेंडिस
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आई है| इस बार बैक फुट से लगाया गया पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
18.4
2
रिंकू सिंह To रमेश मेंडिस
दुग्गी!! जोखिम भरा शॉट और दो रन मिल जाएगा| अब जीत से 6 रन दूर श्रीलंका| ऑफ़ स्पिन गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट खेला| कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर उसके पीछे भागे, तब तक गैप से दो रन ले लिया गया|
18.3
1
रिंकू सिंह To कामिंदु मेंडिस
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और गैप से सिंगल बटोर लिया| लक्ष्य से 8 रन दूर श्रीलंका|
कामिंदु मेंडिस अब क्रीज़ पर आये हैं, 10 गेंद पर 9 रन की दरकार है|
18.2
W
रिंकू सिंह To कुसल परेरा OUT!
आउट!! कॉट एंड बोल्ड!! इस बार रिंकू सिंह ने खुद की गेंद पर कैच करते हुए विकेट अपने नाम किया है!! कुसल परेरा 46 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का टॉप एज लेती हुई हवा में गई| ऐसे में रिंकू सिंह मिड ऑन की तरफ भागे और कैच पकड़ने में कामयाब हो गए| 129/5 श्रीलंका|
18.1
0
रिंकू सिंह To कुसल परेरा
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 129/4
12 रन
  • 117.1
  • 2 WD 17.2
  • 1 LB 17.2
  • 1 WD 17.3
  • 1 WD 17.3
  • 117.3
  • 217.4
  • 1 WD 17.5
  • 1 WD 17.5
  • 017.5
  • 117.6
क. परेरा
46 (32)
र. मेंडिस
1 (3)
ख. अहमद
3-0-28-0
17.6
1
खलील अहमद To कुसल परेरा
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिए| ऐसे में अब श्रीलंका को जीत के लिए 12 गेंदों पर बस 9 रनों की दरकार है|
17.5
0
खलील अहमद To कुसल परेरा
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की तरफ जाने दिया|
17.5
wd
खलील अहमद To कुसल परेरा
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया| इस ओवर की ये पांचवीं वाइड गेंद है|
17.5
wd
खलील अहमद To कुसल परेरा
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.4
2
खलील अहमद To कुसल परेरा
दुग्गी!! श्रीलंका की टीम धीरे-धीरे लक्ष्य के और भी करीब पहुँचती हुई नज़र आ रही है!! इस दफ़ा पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर गेंद पकड़ने आये लेकिन मिसफील्ड कर बैठे| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
17.3
1
खलील अहमद To रमेश मेंडिस
सिंगल!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड करते हुए एक रन ले लिया|
17.3
wd
खलील अहमद To रमेश मेंडिस
एक और वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.3
wd
खलील अहमद To रमेश मेंडिस
वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
17.2
lb
खलील अहमद To कुसल परेरा
लेग बाई के रूप में मिला एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला|
17.2
wd
खलील अहमद To रमेश मेंडिस
वाइड!!! इसी बीच बाई के रूप में मिला एक और अतिरिक्त रन यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के काफ़ी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| ऐसे में गेंद एक टप्पा खाकर कीपर के दस्तानों में लगी और छिटक गई| तभी बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया| अम्पायर ने वाइड के साथ बाई का इशारा किया|
17.1
1
खलील अहमद To कुसल परेरा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद यहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 17 : 117/4
2 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • W 16.3
  • W 16.4
  • 016.5
  • 016.6
र. मेंडिस
0 (2)
क. परेरा
42 (27)
व. सुंदर
4-0-23-2
16.6
0
वॉशिंगटन सुंदर To रमेश मेंडिस
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| श्रीलंका को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 21 रनों की दरकार है|
16.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To रमेश मेंडिस
डॉट बॉल!! हैट्रिक से चूक गए सुंदर| विकेट लाइन के बीच डाली गई थी गेंद| रमेश ने आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
रमेश मेंडिस नए बल्लेबाज़ हैं| हैट्रिक पर होने अब वॉशिंगटन सुंदर...
16.4
W
वॉशिंगटन सुंदर To चरिथ असलंका OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट संजू सैमसन बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर| एक और विकेट का हुआ पनत| दो गेंद पर दो विकेट लेकर सुंदर ने अपनी टीम को मुकाबले में काफी ऊपर ला दिया है| अब वो हैट्रिक पर भी होंगे| शानदार ऑफ़ स्पिन से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए असलंका| आगे से घूम गई गेंद और बल्ले का आउट साइड एज लेकर सीधा कीपर सैमसन के दस्तानों में समा गई| अब यहाँ से मुकाबला रोमांचक हो गया है| 117/4 श्रीलंका|
16.3
W
वॉशिंगटन सुंदर To वानिंदु हसरंगा OUT!
आउट!! कैच आउट!! तीसरा झटका श्रीलंका टीम को लगता हुआ!! वानिंदु हसरंगा 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! वॉशिंगटन सुंदर के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेला| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का लीडिंग एज लेकर सीधा स्क्वायर लेग की ओर हवा में गई| ऐसे में फील्डर रवि बिश्नोई ने वहां पर अपने आगे की ओर डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| 117/3 श्रीलंका|
16.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल परेरा
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन निकाला|
16.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To वानिंदु हसरंगा
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 115/2
7 रन
  • 215.1
  • W 15.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 215.6
क. परेरा
41 (26)
व. हसरंगा
2 (2)
र. बिश्नोई
4-0-38-2
15.6
2
रवि बिश्नोई To कुसल परेरा
दुग्गी!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हलके हाथों से खेलकर 2 रन लिया|
15.5
1
रवि बिश्नोई To वानिंदु हसरंगा
एक और सिंगल हसरंगा के बल्ले से निकलता हुआ| गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया| अब यहाँ से बल्लेबाज़ी टीम को समझदारी के साथ खेलते हुए लक्ष्य के पास जाने की ज़रुरत है|
15.4
1
रवि बिश्नोई To कुसल परेरा
एक और बार छोटी डाली गई गेंद| लेग साइड पर उसे पुल कर दिया| जबतक इस गेंद को फील्ड किया जाता तब तक सिंगल चुरा लिया गया था|
15.3
1
रवि बिश्नोई To वानिंदु हसरंगा
सिंगल के साथ वानिंदु हसरंगा ने अपना खाता खोला है| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया है|
वानिंदु हसरंगा अगले बल्लेबाज़ हैं...
15.2
W
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! श्रीलंका टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! कुसल मेंडिस 43 रन बनाकर पवेलियन लौटे| रवि बिश्नोई के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई शरीर को जा लगी| जिसके बाद एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| तभी बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद सीधा मिडिल स्टंप्स पर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 110/2 श्रीलंका, जीत से बस 28 रन दूर|
15.1
2
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
दुग्गी!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट खेलकर 2 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 108/1
9 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 114.3
  • 414.4
  • 114.5
  • 114.6
क. मेंडिस
41 (39)
क. परेरा
38 (24)
व. सुंदर
3-0-21-0
14.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल मेंडिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब यहाँ से श्रीलंका को जीत के लिए 30 गेंदों पर 30 रनों की दरकार है| रूम बनाकर इस गेंद को पॉइंट की तरफ प्लेस किया और एक रन बटोर लिया|
14.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल परेरा
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
14.4
4
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल परेरा
चौका! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी ऑफ़ स्पिन गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
14.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल मेंडिस
ऑफ़ स्पिन गेंद| रूम बनाकर बैक वार्ड पॉइंट की तरफ गेंद को कट किया| गैप मिला जहाँ से एक रन ही हासिल हो पाया|
14.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल परेरा
क्विक सिंगल!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
14.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल मेंडिस
सिंगल!! कुसल द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल हुआ| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 14 : 99/1
11 रन
  • 113.1
  • 213.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 413.5
  • 213.6
क. परेरा
32 (21)
क. मेंडिस
38 (36)
र. पराग
4-0-27-0
13.6
2
रियान पराग To कुसल परेरा
दुग्गी!! फ्लाईटेड गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी से लिया| दूसरे की मांग हुई| फील्डर पर दबाव बनाया और दूसरा रन हासिल किया|
13.5
4
रियान पराग To कुसल परेरा
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| धीरे-धीरे गेम से दूर होती जा रही है टीम इंडिया|
13.4
1
रियान पराग To कुसल मेंडिस
सिंगल यहाँ भी मिलेगा!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल पूरा किया है|
13.3
1
रियान पराग To कुसल परेरा
इस बार तो सिंगल से ही काम चलाया जाएगा| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
13.2
2
रियान पराग To कुसल परेरा
सिंगल और साथ में ओवर थ्रो का एक और रन मिला!! विकेट लाइन की गेंद पर स्वीप करने गए| इन साइड एज लेकर शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई गेंद| वहां से फील्डर सिराज का थ्रो गेंदबाजी एंड पर गया जिसका कोई बैक अप नहीं था| एक रन इस ओवर थ्रो पर मिला|
13.1
1
रियान पराग To कुसल मेंडिस
सिंगल!! जड़ में डाली गई थी गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट खेला| लॉन्ग ऑन से तेज़ी से आगे भागते हुए फील्डर ने उसे फील्ड किया लेकिन रन लेने से नहीं रोक पाए|
ओवर की समाप्ति 13 : 88/1
6 रन
  • 012.1
  • 412.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 012.6
क. परेरा
23 (17)
क. मेंडिस
36 (34)
व. सुंदर
2-0-12-0
12.6
0
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल परेरा
बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
12.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल मेंडिस
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल एक बार फिर से हुआ है यहाँ पर| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
12.4
0
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल मेंडिस
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
12.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल परेरा
फिर से एक छोटी गेंद, इसपर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
12.2
4
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल परेरा
चौका!!! स्वीप किया इस बार गेंद को फाइन लेग की तरफ| गैप मिला और गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
12.1
0
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल परेरा
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| टर्न से बीट हुए हैं|
ओवर की समाप्ति 12 : 82/1
8 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 311.4
  • 111.5
  • 111.6
क. परेरा
18 (13)
क. मेंडिस
35 (32)
र. पराग
3-0-16-0
11.6
1
रियान पराग To कुसल परेरा
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
11.5
1
रियान पराग To कुसल मेंडिस
सिंगल!! इस बार स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है| विकेट लाइन के बीच हो रही है गेंदबाजी|
11.4
3
रियान पराग To कुसल परेरा
तीन रन!! शॉर्ट फाइन लेग से पीछे की तरफ भागते हुए सिराज ने डाईव लगाई और अपनी टीम के लिए एक रन बचाया| बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला| जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिया गया|
11.3
1
रियान पराग To कुसल मेंडिस
छोटी डाली गई गुगली गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर पुल शॉट लगाया और मिड विकेट से एक रन हासिल कर लिया है|
11.2
1
रियान पराग To कुसल परेरा
सिंगल से काम चलाया है| ऑन साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
11.1
1
रियान पराग To कुसल मेंडिस
सिंगल!! लो फुल टॉस गेंद| स्वीप किया उसे मिड विकेट की तरफ| डीप में गई गेंद| एक टप्पा बाद उसे फील्ड किया गया| सिंगल ही मिला|
ओवर की समाप्ति 11 : 74/1
13 रन
  • 110.1
  • 210.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 410.5
  • 410.6
क. परेरा
13 (10)
क. मेंडिस
32 (29)
र. बिश्नोई
3-0-31-1
10.6
4
रवि बिश्नोई To कुसल परेरा
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| खराब डाल बैठे ये गेंद वो भी लेग स्टम्प लाइन के काफी बाहर| फाइन लेग की तरफ उसपर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
10.5
4
रवि बिश्नोई To कुसल परेरा
चौका! ताक़त का भरपूर इस्तेमाल किया है यहाँ पर| सामने की तरफ शॉट खेला गया और गेंद लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री को पार कर गई चार रनों के लिए|
10.4
1
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
एक और बार लेग साइड पर गेंद को खेला| थोड़ा सा जोखिम इस शॉट में था लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी गेंद और एक रन दे गई|
10.3
1
रवि बिश्नोई To कुसल परेरा
सिंगल से ही काम चलाया इस बार| स्वीप किया स्क्वायर लेग की तरफ| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
10.2
2
रवि बिश्नोई To कुसल परेरा
दुग्गी!! छोटी डाली गई गुगली गेंद| मिड विकेट की तरफ पुल किया| डीप में गई गेंद| जबतक फील्डर गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने दो का मन बनाया और उसे पूरा भी किया|
10.1
1
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
गुगली गेंद!! विकेट लाइन के बीच में थी| पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और मिड विकेट से एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 10 : 61/1
3 रन
  • 19.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 29.4
  • 09.5
  • 09.6
क. परेरा
2 (6)
क. मेंडिस
30 (27)
र. पराग
2-0-8-0
9.6
0
रियान पराग To कुसल परेरा
एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने मना कर दिया!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया और अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए| इसी बीच गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की अपील और अम्पायर सहमत नहीं दिखें|
9.5
0
रियान पराग To कुसल परेरा
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
9.4
2
रियान पराग To कुसल परेरा
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
9.3
0
रियान पराग To कुसल परेरा
एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और अतिरिक्त उछाल के साथ पैड्स को जा लगी| ऐसे में गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने मना कर दिया|
9.2
0
रियान पराग To कुसल परेरा
फिर से शार्प टर्न देखने को मिली है!! आगे से घूम गई गेंद और डिफेन्स को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
9.1
1
रियान पराग To कुसल मेंडिस
सिंगल!! ऑफ़ स्पिन गेंद!! पैर निकालकर ड्राइव किया इस गेंद को कवर्स की तरफ| गैप मिला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 9 : 58/1
8 रन
  • 1 WD 8.1
  • 28.1
  • 48.2
  • 18.3
  • 08.4
  • W 8.5
  • 08.6
क. परेरा
0 (1)
क. मेंडिस
29 (26)
र. बिश्नोई
2-0-18-1
8.6
0
रवि बिश्नोई To कुसल परेरा
प्ले एंड मिस!! आगे से घूमी गेंद और बल्लेबाज़ उसे परख नहीं सके| विकटों के ऊपर से निकल गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
कुसल परेरा अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आये हैं....
8.5
W
रवि बिश्नोई To पाथुम निसंका OUT!
आउट!! कैच आउट!! श्रीलंका को लगता हुआ पहला बड़ा झटका!! रवि बिश्नोई के हाथ लगी पहली विकेट!! पाथुम निसंका 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद पर चकमा खा गए निसंका| हालाँकि बल्लेबाज़ ने आगे आकर लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में फ्लिक किया लेकिन गेंद ज़्यादा दूरी तय नहीं कर सकी और वहां मौजूद फील्डर रियान पराग के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ते हुए विकेट का जश्न मनाया| 58/1 श्रीलंका|
8.4
0
रवि बिश्नोई To पाथुम निसंका
एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| बॉल टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर सहमत नहीं दिखाई दिए| फील्डिंग टीम के कप्तान ने कीपर से बात करने के बाद रिव्यु लेना सही नहीं समझा|
8.3
1
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया और इसे थर्ड मैन की तरफ खेला एक रन के लिए|
8.2
4
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
चौका!! मेंडिस के नाम होती हुई एक और बाउंड्री!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्लेबाज़ के ग्लव्स को लगकर फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
8.1
2
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन लिया|
8.1
wd
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 50/0
5 रन
  • 17.1
  • 47.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 07.6
प. निसंका
26 (25)
क. मेंडिस
22 (23)
र. पराग
1-0-5-0
7.6
0
रियान पराग To पाथुम निसंका
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
7.5
0
रियान पराग To पाथुम निसंका
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7.4
0
रियान पराग To पाथुम निसंका
इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड की ओर खेलना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया|
7.3
0
रियान पराग To पाथुम निसंका
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| एक टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
7.2
4
रियान पराग To पाथुम निसंका
चौका!! इसी के साथ दोनों श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर गैप में शॉट लगाया| बॉल गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
7.1
1
रियान पराग To कुसल मेंडिस
एक बार फिर से मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला और एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 45/0
10 रन
  • 16.1
  • 46.2
  • 46.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 16.6
क. मेंडिस
21 (22)
प. निसंका
22 (20)
र. बिश्नोई
1-0-10-0
6.6
1
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
6.5
0
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
6.4
0
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
एक बार फिर से स्वीप शॉट लगाने का प्रयास था मेंडिस का लेकिन इस दफ़ा कामयाब नहीं हो पाए| गेंद टप्पा खाकर ग्लव्स को लगी और कीपर के हाथों में लगकर ज़मीन से टकरा गई| रन नहीं हुआ|
6.3
4
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री कुसल मेंडिस के बल्ले से आती हुई!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर से वहां पर हुई मिसफील्ड और चार रन मिल गया|
6.2
4
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
चौका!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और बॉल गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
6.1
1
रवि बिश्नोई To पाथुम निसंका
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 के बाद 35/0 श्रीलंका, लक्ष्य से 103 रन दूर| इस टफ विकेट पर श्रीलंकाई टीम ने काफी अच्छा आगाज़ किया है| दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत के एक दो ओवर समय लिया लेकिन फिर तीसरे ओवर से अपना आक्रामक रुख अपनाया है| भारतीय गेंदबाजों का आज कड़ा इम्तेहान है|
ओवर की समाप्ति 6 : 35/0
4 रन
  • 25.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 05.6
क. मेंडिस
12 (17)
प. निसंका
21 (19)
म. सिराज
3-0-11-0
5.6
0
मोहम्मद सिराज To कुसल मेंडिस
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| पॉइंट ऑफ़ इम्पैक्ट ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर था इस वजह से अम्पायर गेंदबाज़ की अपील के साथ नहीं गए| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का भी नहीं सोचा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद पर लेग साइड की तरफ शॉट लगाने गए थे और बीट हुए थे|
5.5
0
मोहम्मद सिराज To कुसल मेंडिस
कैच ड्रॉप!! कुसल मेंडिस को 12 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! कीपर से हुई चूक| गुड लेंथ पर डाली गई आउटस्विंग गेंद से चकमा खा गए बल्लेबाज़| ऐसे में मेंडिस ने थर्ड मैन की ओर गाइड करने का प्रयास किया लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई गेंद कीपर की तरफ गई| ऐसे में संजू सैमसन ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ना चाहा लेकिन बॉल उनके दस्तानों में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर और रन नहीं आ सका|
5.4
1
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला|
5.3
1
मोहम्मद सिराज To कुसल मेंडिस
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|
5.2
0
मोहम्मद सिराज To कुसल मेंडिस
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
5.1
2
मोहम्मद सिराज To कुसल मेंडिस
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से थर्ड मैन की ओर गाइड किया| गैप में गई गेंद और फील्डर वहां पर भागकर आए| ऐसे में जयसवाल ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में बाउंड्री चेक किया उसके बाद दो रनों का इशारा किया|
ओवर की समाप्ति 5 : 31/0
7 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 44.3
  • 1 LB 4.4
  • 04.5
  • 14.6
क. मेंडिस
9 (12)
प. निसंका
20 (18)
व. सुंदर
1-0-6-0
4.6
1
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल मेंडिस
सिंगल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्पिन गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| गैप मिला और एक रन बटोर लिया गया| 5 के बाद 31/0 श्रीलंका|
4.5
0
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल मेंडिस
ये एक बढ़िया गेंद थी| बल्लेबाज़ ने इसपर स्वीप शॉट ज़रूर खेला लेकिन गैप नहीं हासिल कर पाए| फील्डर वहां मौजूद, कोई रन नहीं हुआ|
4.4
lb
वॉशिंगटन सुंदर To पाथुम निसंका
लेग बाई के रूप में एक रन भाग लिया है| शार्प टर्न हुई, शरीर पर आई| शरीर से लगने एक बाद शॉर्ट फाइन लेग की तरफ गई जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
4.3
4
वॉशिंगटन सुंदर To पाथुम निसंका
चौका! आक्रामक सोच के साथ बल्लेबाज़ी की है इस बार| बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट खेला है| बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा है|
4.2
0
वॉशिंगटन सुंदर To पाथुम निसंका
प्ले एंड मिस!! बीट हुए बल्लेबाज़! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
4.1
1
वॉशिंगटन सुंदर To कुसल मेंडिस
सिंगल के साथ सुंदर के ओवर का आगाज़ हुआ है| ऑफ़ स्पिन गेंद लेकिन लेंथ में छोटी| कुसल ने उसे लेग साइड पर पुल कर दिया| गैप से एक रन ही हासिल हुआ है|
ओवर की समाप्ति 4 : 24/0
5 रन
  • 03.1
  • 23.2
  • 23.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 03.6
प. निसंका
16 (15)
क. मेंडिस
7 (9)
म. सिराज
2-0-7-0
3.6
0
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद पर कट शॉट लगाने गए लेकिन गति से लाइन से चकमा खा गए बल्लेबाज़| बाकी का काम कीपर ने किया है| कोई रन नहीं हुआ| 24/0 श्रीलंका|
3.5
0
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
एक और बार कट शॉट खेला लेकिन इस बार गैप हासिल नहीं हो पाया| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
3.4
1
मोहम्मद सिराज To कुसल मेंडिस
वाइड लाइन पर रखी गई गेंद| मेंडिस ने पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
3.3
2
मोहम्मद सिराज To कुसल मेंडिस
दुग्गी!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया है इस बार| कट किया इसे पॉइंट की तरफ, गैप से दो रन मिल गए|
3.2
2
मोहम्मद सिराज To कुसल मेंडिस
बढ़िया फील्डिंग डीप पॉइंट पर बिश्नोई द्वारा| अपने दायें ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कट कर दिया था| शॉट तेज़ था जिसे फील्डर ने भागते हुए फील्ड किया है|
3.1
0
मोहम्मद सिराज To कुसल मेंडिस
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 3 : 19/0
15 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • 42.3
  • 42.4
  • 22.5
  • 42.6
प. निसंका
16 (13)
क. मेंडिस
2 (5)
ख. अहमद
2-0-17-0
2.6
4
खलील अहमद To पाथुम निसंका
तीसरा चौका इस ओवर से आता हुआ!!! अच्छा कट शॉट खेला है| ये एक इन्फॉर्म बल्लेबाज़ की निशानी भी है| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल कर ली है|
2.5
2
खलील अहमद To पाथुम निसंका
चिप शॉट और दो रन मिल जाएगा| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर हवा में ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
2.4
4
खलील अहमद To पाथुम निसंका
एक और चौका!!! फील्ड को भेदा, मिड ऑन से अपने दायें ओर भागते हुए गिल ने डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन दूर रह गए| उनको छोड़ते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई गेंद|
2.3
4
खलील अहमद To पाथुम निसंका
चौका!!! इस रन चेज़ की पहली बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद| ऑन साइड पर खेला गया एक पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.2
0
खलील अहमद To पाथुम निसंका
डाउन द ट्रैक!! सामने की तरफ शॉट खेला| मिस टाइम हुआ| खलील  की तरफ आई गेंद जिसे उन्होंने अपने पैरों से रोका| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर भी|
2.1
1
खलील अहमद To कुसल मेंडिस
सिंगल!! एंगल बल्ले से इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ दिशा दिखाई| डीप में फील्डर तैनात थे लेकिन एक रन से नहीं रोक सके| समझदारी भरी बल्लेबाज़ी हो रही है|
ओवर की समाप्ति 2 : 4/0
2 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 11.5
  • 01.6
प. निसंका
2 (8)
क. मेंडिस
1 (4)
म. सिराज
1-0-2-0
1.6
0
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
शानदार इन स्विंगर के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गति के साथ लहराते हुए अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ ने उसे डिफेंड करना चाहा लेकिन पैड्स को लग गई गेंद और ऑफ़ साइड पर गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
1.5
1
मोहम्मद सिराज To कुसल मेंडिस
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
1.4
1
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया है| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
1.3
0
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
एक और डॉट गेंद!! अच्छी शुरुआत सिराज के द्वारा| अच्छे टप्पे पर पड़ने के बाद तेज़ रफ़्तार से बाहर की तरफ निकली गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से छोड़ा| रन का मौका नहीं बन पाया|
1.2
0
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| स्काई ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर गेंद को रोक दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
1.1
0
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
प्ले एंड मिस!! शानदार गेंद बोलर द्वारा| पूरी तरह से बल्लेबाज़ को खोलकर रख दिया था यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
दूसरे छोर से गेंद लेकर मोहम्मद सिराज आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 2/0
2 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 1 WD 0.5
  • 00.5
  • 00.6
क. मेंडिस
0 (3)
प. निसंका
1 (3)
ख. अहमद
1-0-2-0
0.6
0
खलील अहमद To कुसल मेंडिस
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया| 2/0 श्रीलंका|
0.5
0
खलील अहमद To कुसल मेंडिस
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने टेस्ट वाले अंदाज़ में लीव करना सही समझा| इसके बाद वो मुस्कुराते हुए भी दिखे|
0.5
wd
खलील अहमद To कुसल मेंडिस
वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
0.4
0
खलील अहमद To कुसल मेंडिस
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
0.3
1
खलील अहमद To पाथुम निसंका
सिंगल के साथ रन चेज़ में स्कोर बोर्ड का खाता खुला है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई तेज़ गति की छोटी गेंद| कट शॉट खेला डीप पॉइंट की तरफ| फील्डर रिंकू ने डीप में उसे फील्ड किया जहाँ से एक ही रन मिला है|
0.2
0
खलील अहमद To पाथुम निसंका
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| ऑफ़ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को निसंका ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
0.1
0
खलील अहमद To पाथुम निसंका
डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
मैच की जानकारी
  • स्थान पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
  • मौसम साफ़
  • टॉस श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत और श्रीलंका के बीच मैच टाई (भारत ने 2 विकेट से सुपर ओवर जीता)
  • प्लेयर ऑफ द मैच वॉशिंगटन सुंदर
  • प्लेयर ऑफ द सीरीज सूर्यकुमार यादव
  • अंपायर रवींद्र विमलासिरी, रुचिरा पल्लीयागुरुगे, लिन्डन हनीबल
  • रेफ़री रंजन मदुगले
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement