Advertisement
Advertisement

श्रीलंका vs भारत, पहला टी20 Commentary, Live Updates

श्रीलंका vs भारत, 2024 - टी-20 Live Commentary

श्रीलंका vs भारत स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
पहला टी20, पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी , Jul 27, 2024
श्रीलंका श्रीलंका
170 (19.2)
भारत भारत
213/7 (20.0)
भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सूर्यकुमार यादव
    58(26)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इस श्रृंखला के दूसरे मुकाबले के साथ जो इसी मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मुकाबला गंवाकर बात करने आए श्रीलंका टीम के कप्तान चरिथ असलंका ने बताया कि गेंदबाजी के दौरान हम पॉवर प्ले में बेहतर नहीं कर सके लेकिन उसके बाद हमने अच्छी वापसी कर ली थी| आगे असलंका ने कहा कि हमने सोचा था कि भारत की टीम 240 रनों तक पहुँच जाएगी लेकिन हमारे गेंदबाजों ने अच्छा किया| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मध्यक्रम ने जिस तरह की बल्लेबाज़ी की उससे मैं थोड़ा निराश हूँ|
भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद स्काई काफी खुश दिखाई दिए| बात करते हुए स्काई ने कहा कि हमारे गेंदबाजों की तरफ से एक अच्छा कम बैक हुआ है| आगे बताया कि उनकी तरफ से पहली ही गेंद से शानदार क्रिकेट खेली जा रही थी| वो विकेट गंवा रहे थे लेकिन बड़े शॉट खेलने से हिचकिचा नहीं रहे थे| हम यहाँ दो तीन दिन से अभ्यास कर रहे थे और ड्यू यहाँ नहीं आई थी| हम अपने प्लान पर बने रहे जिसकी वजह से जीत हासिल कर पाए|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
15वें ओवर तक श्रीलंकाई टीम इस रन चेज़ में पूरी तरह से बनी हुई थी और बाक़ी बचे 74 रनों को हासिल करने के लिए उनके पास 9 विकेट थे लेकिन वहां से श्रीलंकाई बल्लेबाज़ी क्रम का विकेट पतन शुरू हुआ| 140 रनों पर अपना दूसरा विकेट श्रीलंका ने गंवाया था और उसके बाद अगले 30 रनों पर बाक़ी के सभी विकेट गंवाते हुए रन चेज़ में पूरी तरह से लय खो बैठी| जबतक सलामी जोड़ी खेल रही थी तब भारतीय गेंदबाज़ दबाव में थे लेकिन अक्षर के उस कम बैक ओवर के बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और मुकाबले को 43 रनों से अपने नाम किया|
214 रनों के इस रन चेज़ में श्रीलंका की तरफ से 84 रनों की बेहतरीन शुरुआत हुई| पाथुम निसंका (79) और कुसल मेंडिस (45) ने पॉवर प्ले के दौरान भारतीय गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और बिना विकेट गंवाए 55 रन बना दिए थे| यहाँ से ये जोड़ी रुकी नहीं और आगे बढती चली गई| अर्शदीप सिंह ने कुसल मेंडिस के रूप में श्रीलंका को पहला झटका दिया और भारत को गेम में आने का मौका दिया| इसके बाद एक छोर से निसंका बड़े शॉट्स लगाते दिखे लेकिन दूसरे एंड से उन्हें किसी और बल्लेबाज़ का लंबा साथ नहीं मिल सका|
टीम इंडिया इस विकेट पर कप्तान स्काई की 58 रनों और ऋषभ पन्त की 49 रनों की तेज़ तर्रार पारी की बदौलत बोर्ड पर 213 रन लगाने में कामयाब हो पाई| इससे पहले जयसवाल (40) और गिल (34) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े थे| उसके बाद भारत को बैक टू बैक दो झटका लगा और फिर वहां से स्काई और पन्त की जोड़ी ने अपनी टीम की पारी को सम्भाला| उनकी शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत भारत ने इस विकेट पर 213 रनों का स्कोर खड़ा किया| इस बीच भारत का लोअर ऑर्डर पूरी तरह से बिखरता हुआ नज़र आया और वैसा ही कुछ श्रीलंकाई पारी में भी देखने को मिला|
नए कोच और नए कप्तान का सफ़र जीत के साथ शुरू हुआ है| टीम इंडिया के हाथ लगी एक और जीत!! एक और बढ़िया प्रदर्शन आज मेन इन ब्लू की तरफ से देखने को मिला है| भारत ने 1-0 से इस तीन मैचों की श्रृंखला का आगाज़ किया है| आज के इस मुकाबले में कप्तान चरित असालंका अपने बल्लेबाजों से निराश होंगे| टॉस जीतकर आज श्रीलंका के कप्तान चरित असालंका का चेज़ करने फैसला ग़लत साबित हुआ है| इस श्रृंखला के पहले मुकाबले में वो आज टॉस जीते और चेज़ करने के लिए गए जबकि भारतीय कप्तान स्काई पहले बल्लेबाज़ी ही करना चाहते थे| दोनों ही कप्तानों को वो मिला जो उन्हें चाहिए था|
ओवर की समाप्ति 19.2 : 170/10
0 रन
  • W 19.1
  • W 19.2
द. मदुशंका
0 (1)
अ. फर्नान्डो
0 (1)
र. पराग
1.2-0-5-3
19.2
W
रियान पराग To दिलशान मदुशंका OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से शिकस्त देते हुए इस तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में 1-0 से अपनी बढ़त बना ली है!! रियान पराग के हाथ लगी तीसरी विकेट!! दिलशान मदुशंका शून्य पर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा लेग स्टंप पर जा लगी| ऐसे में पूरी भारतीय टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.1
W
रियान पराग To महीश थीक्षाना OUT!
आउट!! बोल्ड!! रियान पराग के हाथ लगी एक और विकेट| महीश थीक्षाना 2 रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| इस बार सीधी डाली गई गेंद| रूम बनाकर इसपर सामने की तरफ शॉट खेलना चाहा| बल्ले के बाहरी किनारे को लगने के बाद सीधा विकटों से जा टकराई ये गेंद और बूम| कप्तान ने रियान पराग को तुरुप का इक्का साबित कर दिया|
ओवर की समाप्ति 19 : 170/8
6 रन
  • 018.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 418.4
  • W 18.5
  • 018.6
अ. फर्नान्डो
0 (1)
म. थीक्षाना
2 (4)
म. सिराज
3-0-23-1
18.6
0
मोहम्मद सिराज To असिता फर्नान्डो
डॉट बॉल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| जड़ की गेंद को रूम बनाकर मिड ऑफ़ की तरफ खेला लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ|
असिता फर्नान्डो अगले बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
18.5
W
मोहम्मद सिराज To मथीशा पथिराना OUT!
आउट!! कैच आउट!! आठवां विकेट श्रीलंका की टीम ने गंवा दिया है!! मोहम्मद सिराज के हाथ लगी पहली विकेट!! मथीशा पथिराना 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर हवा में खेला| फील्डर वहां मौजूद थे अक्षर पटेल जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 170/8 श्रीलंका|
18.4
4
मोहम्मद सिराज To मथीशा पथिराना
चौका!! ओवर थ्रो के रूप में आता हुआ यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी| नॉन स्ट्राइकर एंड से बल्लेबाज़ रन लेने भागे| ऐसे में सिराज ने तेज़ी से वहां पर जाकर गेंद उठाया और नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो कर दिया| बॉल स्टंप्स को मिस करती हुई सीधा लॉन्ग ऑन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
18.3
1
मोहम्मद सिराज To महीश थीक्षाना
सिंगल!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
18.2
1
मोहम्मद सिराज To मथीशा पथिराना
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.1
0
मोहम्मद सिराज To मथीशा पथिराना
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 164/7
1 रन
  • W 17.1
  • 017.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 017.5
  • 017.6
म. थीक्षाना
1 (3)
म. पथिराना
1 (3)
अ. सिंह
3-0-24-2
17.6
0
अर्शदीप सिंह To महीश थीक्षाना
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका| श्रीलंका को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 50 रनों की ज़रुरत है|
17.5
0
अर्शदीप सिंह To महीश थीक्षाना
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की तरफ जाने दिया| रन नहीं आ सका|
17.4
1
अर्शदीप सिंह To मथीशा पथिराना
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
17.3
0
अर्शदीप सिंह To मथीशा पथिराना
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.2
0
अर्शदीप सिंह To मथीशा पथिराना
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
17.1
W
अर्शदीप सिंह To वानिंदु हसरंगा OUT!
आउट!! कैच आउट!! वानिंदु हसरंगा भी अब 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी दूसरी विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए और बल्ले के स्टीकर के पास लगकर बॉल मिड ऑन फील्डर रियान पराग के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 163/7 श्रीलंका|
ओवर की समाप्ति 17 : 163/6
5 रन
  • W 16.1
  • 116.2
  • 016.3
  • W 16.4
  • 116.5
  • 116.6
व. हसरंगा
2 (2)
म. थीक्षाना
1 (1)
र. पराग
1-0-5-1
16.6
1
रियान पराग To वानिंदु हसरंगा
बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर कवर्स की तरफ इनसाइड आउट शॉट खेला, एक रन मिला|
16.5
1
रियान पराग To महीश थीक्षाना
बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|
महीश थीक्षाना अगले बल्लेबाज़ हैं...
16.4
W
रियान पराग To कामिंदु मेंडिस OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक और विकेट का पतन हुआ है| कप्तान स्काई ने रियान पराग को ये ओवर देकर जोखिम उठाया जो भारत के पक्ष में जा रहा है| अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में रियान पराग ने ये पहली विकेट हासिल की है| शानदार ऑफ़ स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने रूम बनाकर उसपर शॉट खेलना चाहा| टर्न हुई| बल्ले को बीट करने के बाद सीधा ऑफ़ स्टम्प को उड़ा गई गेंद और बूम| टीम इंडिया काफी तेज़ी के साथ मुकाबले पर अपनी पकड़ बना रही है| 161/6 श्रीलंका|
16.3
0
रियान पराग To कामिंदु मेंडिस
शार्प टर्न!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| हटकर मारने गए और बीट हुए|
16.2
1
रियान पराग To वानिंदु हसरंगा
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ खेला| गैप से एक रन हासिल किया है|
16.1
W
रियान पराग To कामिंदु मेंडिस OUT!
आउट!! रन आउट!! श्रीलंका टीम को लगता हुआ एक और बड़ा झटका यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ गई| फील्डर मोहम्मद सिराज गेंद के पीछे भागे| ऐसे में बल्लेबाजों ने तेज़ी से दो रन पूरा कर लिया था लेकिन फिर तीसरा रन लेने के लिए दोनों बल्लेबाज़ दौर पड़े| फील्डर ने गेंद को कीपर की तरफ थ्रो किया और पंत ने बॉल को पकड़कर स्टंप पर लगाया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बल्लेबाज़ का बल्ला क्रीज़ के बाहर ही रह गया था जब स्टंप्स पर गेंद को लगाया गया था| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 160/5 श्रीलंका|
अगले बल्लेबाज़ दसुन शनाका हैं..
ओवर की समाप्ति 16 : 158/4
9 रन
  • 015.1
  • 415.2
  • 415.3
  • 115.4
  • 015.5
  • W 15.6
च. असलंका
0 (2)
क. मेंडिस
10 (5)
र. बिश्नोई
4-0-37-1
15.6
W
रवि बिश्नोई To चरिथ असलंका OUT!
आउट!! कैच आउट!! श्रीलंका टीम के कप्तान चरिथ असलंका शून्य पर पवेलियन लौटे!! रवि बिश्नोई के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट खेला| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद सीधा लेग साइड बाउंड्री की तरफ हवा में गई जहाँ पर फील्डर यशस्वी जयसवाल ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 158/4 श्रीलंका|
15.5
0
रवि बिश्नोई To चरिथ असलंका
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
15.4
1
रवि बिश्नोई To कामिंदु मेंडिस
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया|
15.3
4
रवि बिश्नोई To कामिंदु मेंडिस
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री कामिंदु मेंडिस के बल्ले से आती हुई!! ये गेंद कवर फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
15.2
4
रवि बिश्नोई To कामिंदु मेंडिस
चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की|
गेंदबाज़ रवी बिश्नोई को कैच पकड़ने के दौरान गेंद से लगी है चोट| फिजियो फील्ड पर आए हैं, इलाज जारी है...
15.1
0
रवि बिश्नोई To कामिंदु मेंडिस
कैच ड्रॉप!! कामिंदु मेंडिस को मिला जीवनदान यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सीधा शॉट खेला| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले को लगकर सामने की तरफ हवा में गई| गेंदबाज़ ने अपनी तरफ गेंद को आता हुआ देखा तो अपने दाँए ओर डाईव लगा बैठे| हालाँकि गेंद उनके हाथ में लगकर निकल गई और ज़मीन पर गिर गई| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर|
चरिथ असालंका बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
ओवर की समाप्ति 15 : 149/3
9 रन
  • W 14.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 014.4
  • 414.5
  • W 14.6
क. परेरा
20 (14)
क. मेंडिस
1 (1)
अ. पटेल
4-0-38-2
14.6
W
अक्षर पटेल To कुसल परेरा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रवि बिश्नोई बोल्ड अक्षर पटेल| एक और विकेट का पतन हुआ| 20 रन बनाकर कुसल परेरा वापिस लौट गए हैं| अब 30 गेंदों पर 65 रनों की दरकार है| विकेट लाइन के बीच डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ परेरा ने उसे फाइन लेग की तरफ स्वीप किया| बल्ले के उपरी भाग को लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और कैच को बड़े आराम से पूरा किया| 149/3 श्रीलंका|
14.5
4
अक्षर पटेल To कुसल परेरा
चौका! एक और खराब गेंद जिसका बल्लेबाज़ ने पूरा फायदा उठाया है| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
14.4
0
अक्षर पटेल To कुसल परेरा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कोई रन नहीं हुआ|
14.3
4
अक्षर पटेल To कुसल परेरा
चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की है|
14.2
1
अक्षर पटेल To कामिंदु मेंडिस
पहली ही गेंद पर स्कूप शॉट का इस्तेमाल किया और सिंगल ही मिल पाया|
अगले बल्लेबाज़ कामिंदु मेंडिस हैं|
14.1
W
अक्षर पटेल To पाथुम निसंका OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! भारत को जिस विकेट की तलाश थी वो अक्षर पटेल ने दिला दी है!! जी हाँ 56 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! पाथुम निसंका 79 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ समझ नहीं सके और बैक फुट से कट शॉट खेलने गए| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई लेग स्टंप पर जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 140/2 श्रीलंका|
ओवर की समाप्ति 14 : 140/1
9 रन
  • 613.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 1 LB 13.5
  • 113.6
प. निसंका
79 (47)
क. परेरा
12 (10)
ह. पंड्या
4-0-41-0
13.6
1
हार्दिक पंड्या To पाथुम निसंका
कैच ड्रॉप और सिंगल मिल गया| 78 रनों पर पाथुम निसंका को मिला जीवनदान| मिड विकेट बाउंड्री पर रवी बिश्नोई के पास एक तेज़ तर्रार फ्लैट कैच जा रहा था जिसे वो लपक नहीं पाए| भारत को ये कैच ड्रॉप काफी महंगा पड़ सकता है| स्लोवर गेंद थी लेकिन लेंथ में छोटी| उसपर पुल शॉट खेला| फ्लैट गई ये गेंद सीधा फील्डर की ओर| अपने दाहिने तरफ जाते हुए बिश्नोई ने उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों में नहीं रख पाए| दूर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
13.5
lb
हार्दिक पंड्या To कुसल परेरा
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! सटीक यॉर्कर| हीव करने गए लेकिन बीट हुए| पैड्स को लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन भागने का मौका बन गया|
13.4
1
हार्दिक पंड्या To पाथुम निसंका
बढ़िया यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया| हार्दिक उसे फील्ड करते हुए रन आउट करना चाहते थे लेकिन बल्लेबाज़ बीच में अ अगये इस वजह से हार्दिक कुछ ख़ास कर नहीं पाए|
13.3
0
हार्दिक पंड्या To पाथुम निसंका
प्ले एंड मिस!! इस बार रूम बनाकर शॉट खेलना चाहते थे| हार्दिक ने बल्लेबाज़ को छकाया और ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाल दी गेंद| बाकी का काम कीपर ने किया है|
13.2
0
हार्दिक पंड्या To पाथुम निसंका
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार तेज़ गति से शरीर पर डाली गई गेंद| लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन बीट हुए और बदन पर जाकर लग गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
13.1
6
हार्दिक पंड्या To पाथुम निसंका
छक्का!!! थर्ड अम्पायर ने इसे काफी देर चेक किया और पाया कि ये गेंद सीधा रोप्स पर ही जाकर गिरी है| पैरों पर डाली गई फुल गेंद को पिक करते हुए फ्लिक किया और फाइन लेग बाउंड्री से छह रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 13 : 131/1
11 रन
  • 412.1
  • 412.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 112.6
प. निसंका
71 (42)
क. परेरा
12 (9)
अ. पटेल
3-0-29-0
12.6
1
अक्षर पटेल To पाथुम निसंका
चिप शॉट और सिंगल मिलेगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया| 42 गेंदों पर 83 रनों की दरकार है|
12.5
1
अक्षर पटेल To कुसल परेरा
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन ही हुआ|
12.4
0
अक्षर पटेल To कुसल परेरा
इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं होगा|
12.3
1
अक्षर पटेल To पाथुम निसंका
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लेट कट करते हुए सिंगल बटोरा है|
12.2
4
अक्षर पटेल To पाथुम निसंका
एक और चौका!!! पहला ऑफ़ साइड पर खेला तो इस बार ऑन साइड को निशाना बनाया| छोटी गेंद, बैक फुट पर जाकर ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला, बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
12.1
4
अक्षर पटेल To पाथुम निसंका
चौका!!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| टर्न हुई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल कर ली है|
ओवर की समाप्ति 12 : 120/1
14 रन
  • 511.1
  • 1 WD 11.2
  • 111.2
  • 211.3
  • 011.4
  • 411.5
  • 111.6
प. निसंका
61 (38)
क. परेरा
11 (7)
ह. पंड्या
3-0-33-0
11.6
1
हार्दिक पंड्या To पाथुम निसंका
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया है|
11.5
4
हार्दिक पंड्या To पाथुम निसंका
शानदार पिक अप शॉट!!! फाइन लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
11.4
0
हार्दिक पंड्या To पाथुम निसंका
स्लोवर गेंद| बल्लेबाज़ उसे कट करने गए लेकिन इन साइड एज लेकर कीपर के आगे टप्पा खा गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
11.3
2
हार्दिक पंड्या To पाथुम निसंका
दुग्गी!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर मिड ऑफ की तरफ हवा में शॉट लगाया| फील्डर आगे की तरफ भागकर कैच पकड़ने आए ;लेकिन गेंद उनके काफी आगे जा गिरी और गैप से निकल गई| ऐसे में बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
11.2
1
हार्दिक पंड्या To कुसल परेरा
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
11.2
wd
हार्दिक पंड्या To कुसल परेरा
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11.1
5
हार्दिक पंड्या To पाथुम निसंका
रन आउट की अपील!! अम्पायर ने उसे बिग स्क्रीन पर चेक किया और पाया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी अंदर आ गये थे जिसके बाद पाथुम निसंका का अर्ध शतक भी पूरा हो गया है| सिंगल के साथ-साथ एक ओवर थ्रो हुआ इस गेंद पर जिसकी वजह से बाउंड्री भी आई| कुल 5 रन इस गेंद पर आये हैं| मिड विकेट की तरफ इस गेंद को खेला था जहाँ से रन लिया| फील्डर ने उसे फील्ड करते हुए थ्रो किया जो विकटों से लगकर सीमा रेखा के पार चला गया चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 11 : 106/1
7 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 410.6
क. परेरा
10 (6)
प. निसंका
49 (33)
र. बिश्नोई
3-0-28-0
10.6
4
रवि बिश्नोई To कुसल परेरा
चौका! गुगली गेंद थी जो ऑफ़ स्टम्प के बाहर जा रही थी| बल्लेबाज़ ने दूर से ही उसपर बल्ला फेंका| इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
10.5
1
रवि बिश्नोई To पाथुम निसंका
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर भी| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया है|
10.4
0
रवि बिश्नोई To पाथुम निसंका
डॉट बॉल!! इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| कोई रन नहीं हुआ|
10.3
1
रवि बिश्नोई To कुसल परेरा
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! बैकफुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन मिला|
10.2
1
रवि बिश्नोई To पाथुम निसंका
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे क्रीज़ में ही और आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा| हार्दिक ने एक हाथ से फील्ड करते हुए थ्रो किया लेकिन रन से नहीं रोक सके|
10.1
0
रवि बिश्नोई To पाथुम निसंका
गुगली डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, कोई रन नही हो सका|
ओवर की समाप्ति 10 : 99/1
8 रन
  • 19.1
  • 29.2
  • 19.3
  • 29.4
  • 19.5
  • 1 LB 9.6
प. निसंका
47 (29)
क. परेरा
5 (4)
ह. पंड्या
2-0-19-0
9.6
lb
हार्दिक पंड्या To पाथुम निसंका
लेग बाई के रूप में मिला एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला|
9.5
1
हार्दिक पंड्या To कुसल परेरा
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
9.4
2
हार्दिक पंड्या To कुसल परेरा
दुग्गी!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
9.3
1
हार्दिक पंड्या To पाथुम निसंका
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को टैप करते हुए सिंगल हासिल किया|
9.2
2
हार्दिक पंड्या To पाथुम निसंका
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेला| फील्डर यशस्वी जयसवाल ने वहां पर आकर गेंद को फील्ड किया और अपनी टीम के लिए 2 रन बचाने में कामयाब हो गए| बल्लेबाजों ने भी फील्डर को आता हुआ देखा तो तेज़ी से 2 रन ले लिया|
9.1
1
हार्दिक पंड्या To कुसल परेरा
सिंगल के साथ हुआ ओवर का आगाज़| जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| हार्दिक द्वारा हाफ स्टॉप हुआ| मिड ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन भाग लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 91/1
14 रन
  • 08.1
  • 18.2
  • 68.3
  • W 8.4
  • 18.5
  • 68.6
प. निसंका
44 (26)
क. परेरा
1 (1)
अ. सिंह
2-0-23-1
8.6
6
अर्शदीप सिंह To पाथुम निसंका
छक्का!!! बड़े शॉट के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| एक और बार छोटी लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर मिड मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया और गेंद को स्टैंड्स में भेज दिया| इस बार निसंका ने नक़ल बॉल को काफी जल्दी पढ़ लिया था| 91/1 श्रीलंका|
8.5
1
अर्शदीप सिंह To कुसल परेरा
सिंगल के साथ पहली ही गेंद पर कुसल परेरा ने खोला अपना खाता| फुल टॉस गेंद को बड़े आराम से लेग साइड पर खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
कुसल परेरा अब क्रीज़ पर आये हैं...
8.4
W
अर्शदीप सिंह To कुसल मेंडिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! श्रीलंका को लगता हुआ पहला बड़ा झटका!! 84 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! कुसल मेंडिस 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अर्शदीप सिंह के हाथ लगी पहली सफ़लता| इस बार फिर से लेंथ में छोटी गेंद डाली गई थी लेकिन इस गेंद को अर्शदीप ने ज़्यादा गति के साथ किया था| जिसके कारण बल्लेबाज़ जो स्क्वायर लेग की तरफ खेलना चाहते थे वो मिड विकेट की तरफ हवा में खेल बैठे| ऐसे में फील्डर यशस्वी जयसवाल ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 84/1 श्रीलंका|
8.3
6
अर्शदीप सिंह To कुसल मेंडिस
छक्का!! कुसल मेंडिस ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार ताल मेल और बॉल गई दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
8.2
1
अर्शदीप सिंह To पाथुम निसंका
सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्कीग ऑफ की ओर खेला और एक रन ले लिया|
8.1
0
अर्शदीप सिंह To पाथुम निसंका
डॉट गेंद!! इस बार कुछ अलग तरह से शॉट खेलने गए निसंका यहाँ पर| ऑफ स्टंप की गेंद को फाइन लेग की ओर खेलना चाहते थे| गेंद की लाइन और गति से बीट हो गए| ऐसे में बॉल सीधा थाई पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 8 : 77/0
12 रन
  • 47.1
  • 27.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 47.6
क. मेंडिस
39 (25)
प. निसंका
37 (23)
ह. पंड्या
1-0-12-0
7.6
4
हार्दिक पंड्या To कुसल मेंडिस
चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की बॉल पर बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाया| गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल का बेहतरीन इस्तेमाल किया| इसी बीच गेंद शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई चार रनों के लिए|
7.5
0
हार्दिक पंड्या To कुसल मेंडिस
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
7.4
1
हार्दिक पंड्या To पाथुम निसंका
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.3
1
हार्दिक पंड्या To कुसल मेंडिस
सिंगल!! इस बार भी गेंदबाज़ ने धीमी गति की बॉल डाली थी| जिसको बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ कवर्स की ओर खेला और एक रन ले लिया|
7.2
2
हार्दिक पंड्या To कुसल मेंडिस
दुग्गी!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|
7.1
4
हार्दिक पंड्या To कुसल मेंडिस
चौका!!! बाउंड्री के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की छोटी गेंद| उसपर एक अच्छा कट शॉट खेला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल किया है|
हार्दिक पंडया को अब गेंद थमाई गई है...
ओवर की समाप्ति 7 : 65/0
10 रन
  • 46.1
  • 16.2
  • 46.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 06.6
प. निसंका
36 (22)
क. मेंडिस
28 (20)
र. बिश्नोई
2-0-21-0
6.6
0
रवि बिश्नोई To पाथुम निसंका
कवर्स की तरफ शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हुआ| 65/0 श्रीलंका|
6.5
1
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
सिंगल!! गुगली डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ स्वीप शॉट खेला| डीप से एक ही रन का मौका बन पाया|
6.4
0
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
नॉट आउट!! श्रीलंका टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! गुड लेंथ पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फ्लिक करने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले के करीब से होती हुई गेंद पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक किया तो पता लगा कि बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
6.3
4
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
चौका!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फाइन लेग की ओर शॉट खेला| गैप में तेज़ी से गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
6.2
1
रवि बिश्नोई To पाथुम निसंका
सिंगल!! स्क्वायर लेग की ओर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया और एक रन ले लिया|
6.1
4
रवि बिश्नोई To पाथुम निसंका
चौका!! निसंका के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ और अम्पायर के ऊपर से होती हुई गेंद सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 6 : 55/0
6 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 45.6
क. मेंडिस
23 (17)
प. निसंका
31 (19)
अ. पटेल
2-0-18-0
5.6
4
अक्षर पटेल To कुसल मेंडिस
चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए शॉर्ट स्क्वायर लेग फील्डर के ऊपर से स्वीप शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
5.5
0
अक्षर पटेल To कुसल मेंडिस
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ|
5.4
1
अक्षर पटेल To पाथुम निसंका
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन निकाला|
5.3
0
अक्षर पटेल To पाथुम निसंका
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
5.2
0
अक्षर पटेल To पाथुम निसंका
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का मन बनाया| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के दस्तानों में गई, रन नहीं आया|
5.1
1
अक्षर पटेल To कुसल मेंडिस
सिंगल!! इसी के साथ दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 49/0
11 रन
  • 04.1
  • 44.2
  • 24.3
  • 44.4
  • 04.5
  • 14.6
क. मेंडिस
18 (14)
प. निसंका
30 (16)
र. बिश्नोई
1-0-11-0
4.6
1
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ हवा में खेला| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद| एक टप्पा बाद फील्डर ने उसे रोका, एक ही रन मिला| 49/0 श्रीलंका|
4.5
0
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, टर्न से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
4.4
4
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
चौका!!! इस बार लेग स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गुगली गेंद| फाइन लेग की दिशा में खेला गया शॉट जो कीपर को बीट करते हुए सीमा रेखा के पार निकल गया|
4.3
2
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
दुग्गी!! इस बार फिर से रूम बनाया और वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला शॉट| गैप मिला जहाँ से दो रन मिल गया|
4.2
4
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
चौका!!! पहली बाउंड्री इस ओवर से आती हुई| अच्छा कट शॉट खेला है|लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
4.1
0
रवि बिश्नोई To कुसल मेंडिस
लेट कट शॉट!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को रूम बनाकर कट किया| पॉइंट फील्डर ने उसे फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 4 : 38/0
13 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 63.4
  • 03.5
  • 63.6
प. निसंका
30 (16)
क. मेंडिस
7 (8)
म. सिराज
2-0-17-0
3.6
6
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
छक्का!!! बड़े शॉट के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ उसपर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| 38/0 श्रीलंका|
3.5
0
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
प्ले एंड मिस!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| रूम बनाकर खेलना चाहते थे और बल्लेबाज़ से दूर डाल दी गेंद|
3.4
6
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
छक्का!!! कमाल का शॉट! आगे निकलकर बल्लेबाज़ ने इसे काफी लेट खेला| पॉइंट के ऊपर से निकल गेंद गई सीधा सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| छोटी गेंद पर अपर कट शॉट काफी कम देखने को मिलता है|
3.3
1
मोहम्मद सिराज To कुसल मेंडिस
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया है| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
3.2
0
मोहम्मद सिराज To कुसल मेंडिस
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| सिराज ने अच्छा टप्पा पकड़कर रखा हुआ है| अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
3.1
0
मोहम्मद सिराज To कुसल मेंडिस
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| हालाँकि इन साइड एज लगा था लेकिन कीपर पन्त के काफी आगे टप्पा खाई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 25/0
12 रन
  • 42.1
  • 12.2
  • 42.3
  • 12.4
  • 1 WD 2.5
  • 02.5
  • 12.6
क. मेंडिस
6 (5)
प. निसंका
18 (13)
अ. पटेल
1-0-12-0
2.6
1
अक्षर पटेल To कुसल मेंडिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.5
0
अक्षर पटेल To कुसल मेंडिस
डॉट बॉल!! बैक फुट से मिड ऑन की तरफ पंच शॉट खेला गया शॉट| अक्षर ने खुद ही भागते हुए उसे फील्ड किया और मेंडिस को रन लेने से रोक दिया|
2.5
wd
अक्षर पटेल To कुसल मेंडिस
वाइड!!! लेग स्टम्प के काफी पास से होकर कीपर के पन्त के दस्तानों में गई गेंद| अम्पायर का मानना कि ये एक वाइड है| स्वीप शॉट इस गेंद पर खेलने गए थे और बीट हुए थे बल्लेबाज़|
2.4
1
अक्षर पटेल To पाथुम निसंका
सिंगल से यहाँ पर बल्लेबाज़ ने काम चलाया है| विकेट लाइन के बीच डाली गई अक्षर के द्वारा ये गेंद| स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया है|
2.3
4
अक्षर पटेल To पाथुम निसंका
चौका! बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से नए गेंदबाज़ अक्षर पर होगा|
2.2
1
अक्षर पटेल To कुसल मेंडिस
सिंगल!! शरीर पर डाली गई थी गेंद, बैक फुट से ऑन साइड फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
2.1
4
अक्षर पटेल To कुसल मेंडिस
चौका! ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| डीप में फील्डर का भरसक प्रयास था लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए और हाथों से लगकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 2 : 13/0
4 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 21.5
  • 21.6
प. निसंका
13 (11)
क. मेंडिस
0 (1)
म. सिराज
1-0-4-0
1.6
2
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, गैप से दो रन मिले|
1.5
2
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
सिंगल ही था लेकिन डायरेक्ट हिट लगी जिसकी वजह से ओवर थ्रो का मौका बन गया| एक की जगह दो रन बल्लेबाज़ निसंका के खाते में दर्ज हो गए| पॉइंट की तरफ इस गेंद को खेला था| फील्डर अक्षर ने उसे फील्ड करते हुए बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो किया जो विकटों से लगने के बाद फाइन लेग की तरफ गई और एक अतिरिक्त रन दे गई|
1.4
0
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
एक और डॉट बॉल!! एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग विकेट्स थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल बाल बचे निसंका| थोड़ा नीचे होती तो बल्लेबाज़ का काम तमाम हो जाता| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|
1.3
0
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
क्रैकिंग कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
1.2
0
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
1.1
0
मोहम्मद सिराज To पाथुम निसंका
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
दूसरे छोर से मोहम्मद सिराज गेंद लेकर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 9/0
9 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 40.3
  • 40.4
  • 10.5
  • 00.6
क. मेंडिस
0 (1)
प. निसंका
9 (5)
अ. सिंह
1-0-9-0
0.6
0
अर्शदीप सिंह To कुसल मेंडिस
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| 9/0 श्रीलंका|
0.5
1
अर्शदीप सिंह To पाथुम निसंका
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
0.4
4
अर्शदीप सिंह To पाथुम निसंका
एक और चौका!!! इस बार बढ़िया प्लेस मेंट देखने को मिला है| बल्लेबाज़ ने गेंद को काफी लेट कट करते हुए गैप से चौका बटोरा| फील्डर ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन शॉट काफी तेज़ होने के कारण उनके शरीर से लगकर सीमा रेखा से जा टकराई गेंद|
0.3
4
अर्शदीप सिंह To पाथुम निसंका
चौका!!! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| स्मैशड थ्रू कवर्स!! इसके लिए तो दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर ड्राइव किया और चौका बटोरा| किसी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला शॉट इतना करारा था|
0.2
0
अर्शदीप सिंह To पाथुम निसंका
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
0.1
0
अर्शदीप सिंह To पाथुम निसंका
एलबीडबल्यू की अपील हुई!! अम्पायर सहमत नहीं दिखे| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| इन स्विंग होकर अंदर आई बॉल| बैक फुट से फ्लिक मारने गए बल्लेबाज़| बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| अम्पायर ने बताया कि लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल जाती ये गेंद|
मैच की जानकारी
  • स्थान पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
  • मौसम साफ़
  • टॉस श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने श्रीलंका को 43 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव
  • अंपायर रवींद्र विमलासिरी, रुचिरा पल्लीयागुरुगे, लिन्डन हनीबल
  • रेफ़री रंजन मदुगले
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement