Advertisement
Advertisement

Scotland vs Zimbabwe, मैच 12 Commentary, Live Updates

SCO vs ZIM, 2022 - टी-20 Live Commentary

Scotland vs Zimbabwe स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 12, बेलेरीव ओवल, होबार्ट , Oct 21, 2022
Scotland Scotland
132/6 (20.0)
Zimbabwe Zimbabwe
133/5 (18.3)
ज़िम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    Sikandar Raza
    40(23)&1/20(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात एक नए मैच के साथ जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए जिम्बाब्वे टीम के कप्तान क्रेग एर्विन ने बताया कि मुझे नहीं लगता है कि कोई भी आज रात सो पाएगा क्योंकि ये जीत हमारे लिए काफी अहम है| आगे एर्विन ने बोला कि हमारे समर्थकों का यहाँ पर आकर हमारे लिए चीयर करना ये काफी बड़ी बात है| जाते-जाते एर्विन ने बताया कि अब हमारी कोशिश होगी कि अपने आगे के मुकाबले में भी बेहतर खेल दिखाएं|
स्कॉटलैंड के कप्तान ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हम आज उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसा अभी तक करते आये थे| बल्लेबाज़ी में भी हमने 15 से 20 रन कम बनाया जो अंतिम में हमें महंगा पड़ा| मैं अपनी टीम के बारे में कहना चाहूँगा कि उन्होंने यहाँ तक आने के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया और हम यहाँ से काफी कुछ सीखते हुए वापिस जायेंगे|
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सिकंदर रज़ा को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हो रही है कि हमारी टीम ने सुपर 12 में अपनी जगह बना ली है| आगे सिकंदर ने कहा कि जब मैं बल्लेबाज़ी कर रहा था तो मैं बस एक साझेदारी बनाने को देख रहा था| जाते-जाते सिकंदर ने बोला कि हमारे समर्थकों की तादात कम ज़रूर हो सकती है लेकिन खत्म नहीं| जैसा कि आवाज़ आ रही है मैं सभी जिम्बाब्वे समर्थकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
आज के मुकाबले में स्कॉटलैंड ने भले ही टॉस जीता हो लेकिन मैच और दिल ज़िम्बाब्वे की टीम ने जीत लिया| क्या कमाल का क्रिकेट देखने को मिला है हमें आज इस टीम के द्वारा| पूरे गेम में खुलकर खेलते हुए नज़र आई| स्कॉटलैंड के 132 रनों के जवाब में ज़िम्बाब्वे ने अपने दो टॉप ऑर्डर बल्लेबाज़ महज़ 7 रन के स्कोर पर ही गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद जिस तरह का कम बैक साझेदारियों के रूप में इस टीम ने किया वो काबिले तारीफ है| ग्रुप टॉपर के रूप में ज़िम्बाब्वे ने किया क्वालीफाई यानी वो अब भारत के ग्रुप में चले जायेंगे|
हाँ भले ही रज़ा एक बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में पवेलियन लौट गए लेकिन कप्तान क्रेग एर्विन ने वहां से ज़िम्मेदारी लेते हुए खेल को आगे की तरफ बढ़ाया| फिनिशिंग लाइन के काफी पास लाकर मैच को जल्दी समाप्त करने के चक्कर में जीत से 14 रन पहले वो भी अपना विकेट गंवा बैठे| लेकिन उसके बाद शुम्बा और बर्ल ने बिना कोई जोखिम उठाए समझदारी के साथ सिंगल-डबल लेते हुए अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचाया|
5 विकटों की एक शानदार जीत के साथ ज़िम्बाब्वे ने सुपर 12 स्टेज के लिए कर लिया है क्वालीफाई| अब इस ग्रुप से पहले आयरलैंड ने क्वालीफाई किया और फिर उसके बाद ज़िम्बाब्वे भी उनके पीछे पीछे चल पड़ी| दूसरी तरफ इस हार के साथ स्कॉटलैंड का खिताब की तरफ आगे जाने का सपना चूर-चूर हो गया| क्रेज़ एर्विन (58) और सिकंदर रजा (40) के बीच हुई 64 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी ने इस मुकाबले को पूरी तरह से ज़िम्बाब्वे की तरफ मोड़ दिया|
18.3
4
Safyaan Sharif To Ryan Burl
चौका!!! इसी के साथ जिम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड की टीम को 5 विकटों शिकस्त दे दी है और सुपर 12 में अपनी जगह पक्की कर ली है!!! रायन बर्ल के बल्ले से आता विनिंग शॉट!!! मिड ऑन फील्डर के ऊपर से यहाँ पर बल्लेबाज़ ने करारा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी के साथ सभी जिम्बाब्वे टीम के खिलाड़ियों ने मनाया जीत का जश्न|
18.2
1
Safyaan Sharif To Milton Shumba
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट खेला, एक रन मिल गया|
18.1
1
Safyaan Sharif To Ryan Burl
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 1 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 127/5
8 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 217.4
  • 117.5
  • 217.6
M. Shumba
10 (10)
R. Burl
4 (3)
M. Leask
4-0-36-1
17.6
2
Michael Leask To Milton Shumba
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया| जिम्बाब्वे की टीम को जीत के लिए 12 गेंद पर 6 रन चाहिए|
17.5
1
Michael Leask To Ryan Burl
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
17.4
2
Michael Leask To Ryan Burl
बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| बल्लेबाज़ ने इस बार बाहर की गेंद पर डीप पॉइंट की तरफ स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किये|
17.3
1
Michael Leask To Milton Shumba
एक और सिंगल यहाँ पर हासिल कर लिया| सिंगल रोकना पड़ेगा स्कॉटलैंड को वरना मुकाबला काफी दूर निकल जाएगा| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
17.2
1
Michael Leask To Ryan Burl
एक बार फिर से ऑन साइड पर गेंद को हलके हाथों से खेला जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
17.1
1
Michael Leask To Milton Shumba
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| एक-एक रन से ही आगे जाना चाहेगी बल्लेबाज़ी टीम|
रयान बर्ल अगले बल्लेबाज़, 18 गेंदों पर 14 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 17 : 119/5
3 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 116.5
  • W 16.6
C. Ervine
58 (54)
M. Shumba
6 (7)
M. Watt
4-0-19-1
16.6
W
Mark Watt To Craig Ervine OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! मुकाबला रोमांचक होता हुआ!! जिम्बाब्वे टीम के कप्तान क्रेग एर्विन 58 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मार्क वाट को मिली सफलता| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| मिस टाइम हुआ, गेंद बल्ले के निचले भाग को लगकर मिड ऑफ की ओर हवा में गई जहाँ पर फील्डर कैलम मैकलॉड ने आसान सा कैच पकड़ा| 119/5 जिम्बाब्वे, जीत के लिए 18 गेंदों पर 14 रनों की दरकार है|
16.5
1
Mark Watt To Milton Shumba
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
16.4
0
Mark Watt To Milton Shumba
टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.3
1
Mark Watt To Craig Ervine
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
16.2
1
Mark Watt To Milton Shumba
रन आउट का मौका लेकिन फील्डर के द्वारा थ्रो सही नहीं किया गया!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर रन लेने भागे| फील्डर ने बॉल को कीपर के दाँए ओर थ्रो किया| इसी बीच बल्लेबाज़ ने डाईव लगाकर ख़ुद को क्रीज़ में पहुँचाया| एक रन हो गया| अगर थ्रो अच्छा होता तो रन आउट का मौका बन जाता|
16.1
0
Mark Watt To Milton Shumba
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
ओवर की समाप्ति 16 : 116/4
10 रन
  • 115.1
  • 215.2
  • 115.3
  • 415.4
  • 115.5
  • 115.6
M. Shumba
4 (3)
C. Ervine
57 (52)
B. Wheal
4-0-26-1
15.6
1
Brad Wheal To Milton Shumba
सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन हो गया| जिम्बाब्वे टीम को जीत के लिए 24 गेंदों पर 17 रनों की दरकार होगी|
15.5
1
Brad Wheal To Craig Ervine
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
15.4
4
Brad Wheal To Craig Ervine
चौका! बेहतरीन कवर ड्राइव!! अपनी लम्बाई से चूके गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ ने उसका पूरा फायदा उठाया| गैप में इस गेंद को ड्राइव करते हुए एक महत्वपूर्ण बाउंड्री हासिल कर ली| लक्ष्य से अब 19 रन दूर|
15.3
1
Brad Wheal To Milton Shumba
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
15.2
2
Brad Wheal To Milton Shumba
पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक किया और फाइन लेग से दो रन हासिल गया| बढ़िया फील्डिंग सीमा रेखा पर देखने को मिली जहाँ दो रन टीम के लिए बचाया गया|
15.1
1
Brad Wheal To Craig Ervine
सिंगल, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 106/4
10 रन
  • 1 NB 14.1
  • 214.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 114.4
  • 114.5
  • W 14.6
S. Raza
40 (23)
C. Ervine
51 (49)
J. Davey
3-0-16-2
14.6
W
Josh Davey To Sikandar Raza OUT!
आउट!!! कैच आउट!! चौथा झटका यहाँ पर जिम्बाब्वे टीम को लगता हुआ!! सिकंदर रज़ा 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जोश डेवी के हाथ लगी विकेट| बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| ग्लव्स को लगकर गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई जहाँ से मैथ्यू क्रॉस ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 106/4 जिम्बाब्वे, जीत के लिए 30 गेंदों पर 27 रनों की दरकार|
14.5
1
Josh Davey To Craig Ervine
क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.4
1
Josh Davey To Sikandar Raza
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
14.3
4
Josh Davey To Sikandar Raza
चौका!!! रज़ा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! जानबूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जुड़े|
14.2
1
Josh Davey To Craig Ervine
सिंगल!!! इसी के साथ क्रेग एर्विन ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.1
2
Josh Davey To Craig Ervine
फ्री हिट बॉल का ज़्यादा फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़| आगे डाली गई गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री की ओर गई जहाँ से 2 रन मिल गया|
14.1
nb
Josh Davey To Craig Ervine
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 96/3
13 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 613.3
  • 213.4
  • 413.5
  • 013.6
S. Raza
35 (20)
C. Ervine
47 (45)
M. Leask
3-0-28-1
13.6
0
Michael Leask To Sikandar Raza
नॉट आउट!!! स्कॉटलैंड टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का प्रयास किया| बल्ले और गेंद का ताल मेल नहीं हुआ| बॉल गई सीधा कीपर के हाथ में जहाँ से उन्होंने की कैच आउट की अपील, अम्पायर ने नॉट आउट करार दिया| फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| जिसके बाद अल्ट्रा एज में देखने के बाद पता लगा कि गेंद बल्लेबाज़ के थाई पैड्स को लगकर गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
13.5
4
Michael Leask To Sikandar Raza
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
13.4
2
Michael Leask To Sikandar Raza
पुश किया गेंद को और डबल हासिल किया|
13.3
6
Michael Leask To Sikandar Raza
सिक्स!!! ओहोहोहो!!! सिकंदर रज़ा के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स|
13.2
0
Michael Leask To Sikandar Raza
ओह!! पैडल स्वीप शॉट खेलने के दौरान सिकंदर रज़ा को लगी चोट!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कीपर के ऊपर से पैडल स्वीप खेलना चाहा| बॉल अतिरिक्त उछाल के साथ रज़ा के गर्दन पर जा लगी| रन नहीं मिल सका|
13.1
1
Michael Leask To Craig Ervine
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 83/3
7 रन
  • 112.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 412.4
  • 112.5
  • 012.6
S. Raza
23 (15)
C. Ervine
46 (44)
M. Watt
3-0-16-0
12.6
0
Mark Watt To Sikandar Raza
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
12.5
1
Mark Watt To Craig Ervine
एक रन के लिए सामने की तरफ गेंद को ड्राइव किया गया|
12.4
4
Mark Watt To Craig Ervine
चौका!!! क्रेग एर्विन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की|
12.3
1
Mark Watt To Sikandar Raza
डीप कवर की ओर गेंद को खेलकर एक रन लिया|
12.2
0
Mark Watt To Sikandar Raza
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
12.1
1
Mark Watt To Craig Ervine
पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 76/3
11 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 611.6
S. Raza
22 (12)
C. Ervine
40 (41)
C. MacLeod
1-0-11-0
11.6
6
Calum MacLeod To Sikandar Raza
छक्का! सिकंदर रजा ने अपना आतिशी रूप दिखा दिया है यहाँ पर| वाह जी वाह!! पूरी तरह से मुकाबले को अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया है| ऑफ़ स्पिन गेंद पर शफल किया और लेग साइड पर उसे पुल कर दिया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा स्टैंड्स में काफी दूर जाकर गिरी| छह रन मिल गए|
11.5
1
Calum MacLeod To Craig Ervine
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला और डीप से रन बटोर लिया|
11.4
1
Calum MacLeod To Sikandar Raza
एक और सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.3
1
Calum MacLeod To Craig Ervine
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल कर लिया| समझदारी भरा क्रिकेट जारी|
11.2
1
Calum MacLeod To Sikandar Raza
एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ| बल्लेबाज़ धीरे-धीरे आगे की तरफ बढ़ते हुए|
11.1
1
Calum MacLeod To Craig Ervine
सिंगल!! इस बार हलके हाथों से पुश किया गेंद को गैप में और सिंगल हासिल कर किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 65/3
10 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 410.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 210.6
S. Raza
14 (9)
C. Ervine
37 (38)
S. Sharif
2-0-17-0
10.6
2
Safyaan Sharif To Sikandar Raza
हवा में थी गेंद लेकिन कवर्स फील्डर से काफी दूर गिरी| ऊपर डाली गई गेंद को लॉफ्ट किया और गैप से दो रन हासिल कर लिया|
10.5
1
Safyaan Sharif To Craig Ervine
सिंगल यहाँ भी मिल जाएगा| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.4
1
Safyaan Sharif To Sikandar Raza
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| एक पल के लिए ऐसा लगा कि बल्लेबाज़ पैड्स पर खा जाते इस गेंद को लेकिन आखिरी समय पर गेंद पर बल्ला लगा ही दिया|
10.3
4
Safyaan Sharif To Sikandar Raza
चौका! टाइमिंग के साथ रजा ने बाउंड्री बटोर ली यहाँ पर| मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| हालाँकि फील्डर का एक भरसक प्रयास भी दिखा लेकिन वो गेंद को अंदर नहीं रख पाए|
10.2
1
Safyaan Sharif To Craig Ervine
सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया| फील्डर ने तेज़ी के साथ बॉल को फील्ड कर लिया|
10.1
1
Safyaan Sharif To Sikandar Raza
चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ड्रिंक्स ब्रेक!! खिलाड़ियों के लिए रिफ्रेशमेंट का समय!! 10 के बाद 55/3 ज़िम्बाबवे, 60 गेंदों पर 78 रनों की दरकार| मुकाबला अब यहाँ से बेहद ही टाईट होने वाला है| फिलहाल क्रीज़ पर सिकन्दर रजा और क्रेग एर्विन बल्लेबाज़ी कर रहे हैं जिनसे टीम को टीम की रेखा के पार ले जाने की काफी उम्मीद होगी|
ओवर की समाप्ति 10 : 55/3
8 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 39.6
S. Raza
6 (5)
C. Ervine
35 (36)
M. Leask
2-0-15-1
9.6
3
Michael Leask To Sikandar Raza
अच्छी फील्डिंग जोन्स द्वारा फाइन लेग बाउंड्री पर| डाईव लगाकर गेंद को रोका और तेम के लिए एक रन बचाया| रजा ने इस गेंद को स्वीप कर दिया था फाइन लेग की तरफ जहाँ फील्डर द्द्वारा गेंद को रोका गया| 10 के बाद 55/3 ज़िम्बाबवे, 60 गेंदों पर 78 रनों की दरकार|
9.5
1
Michael Leask To Craig Ervine
ड्राइव किया बल्लेबाज़ क्रेग ने कवर्स की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हो सका|
9.4
1
Michael Leask To Sikandar Raza
सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
9.3
1
Michael Leask To Craig Ervine
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला| गैप से यहाँ भी सिंगल ही मिल पाया|
9.2
1
Michael Leask To Sikandar Raza
छोटी गेंद!! बल्लेबाज़ ने इसपर बैकफुट से जाकर लेग साइड पर पुल कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
9.1
1
Michael Leask To Craig Ervine
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
ओवर की समाप्ति 9 : 47/3
5 रन
  • 08.1
  • 28.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 18.6
C. Ervine
32 (33)
S. Raza
1 (2)
M. Watt
2-0-9-0
8.6
1
Mark Watt To Craig Ervine
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद पर बल्लेबाज़ क्रेग ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से रन चुरा लिया| 47/3 ज़िम्बाबवे|
8.5
1
Mark Watt To Sikandar Raza
ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| एक ही रन मिला|
8.4
0
Mark Watt To Sikandar Raza
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
8.3
1
Mark Watt To Craig Ervine
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.2
2
Mark Watt To Craig Ervine
दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
8.1
0
Mark Watt To Craig Ervine
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
सिकन्दर रज़ा नए बल्लेबाज़...
ओवर की समाप्ति 8 : 42/3
8 रन
  • 1 LB 7.1
  • 47.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • W 7.6
S. Williams
7 (12)
C. Ervine
28 (29)
M. Leask
1-0-7-1
7.6
W
Michael Leask To Sean Williams OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! तीसरा झटका यहाँ पर जिम्बाब्वे टीम को लगता हुआ!! माइकल लीस्क के हाथ लगी विकेट| शॉन विलियम्स 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर ब्रैडली व्हील पीछे मौजूद थे जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| अम्पायर ने आपस में बात करने के बाद आउट करार दिया| 42/3 जिम्बाब्वे|
7.5
1
Michael Leask To Craig Ervine
लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
7.4
1
Michael Leask To Sean Williams
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.3
1
Michael Leask To Craig Ervine
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.2
4
Michael Leask To Craig Ervine
चौका!!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की|
7.1
lb
Michael Leask To Sean Williams
एलबीडबल्यू की हलकी से अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|
ओवर की समाप्ति 7 : 34/2
4 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
S. Williams
6 (9)
C. Ervine
22 (26)
M. Watt
1-0-4-0
6.6
1
Mark Watt To Sean Williams
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.5
1
Mark Watt To Craig Ervine
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
6.4
0
Mark Watt To Craig Ervine
कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
6.3
0
Mark Watt To Craig Ervine
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
6.2
1
Mark Watt To Sean Williams
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.1
1
Mark Watt To Craig Ervine
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 30/2
4 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 15.6
C. Ervine
20 (22)
S. Williams
4 (7)
J. Davey
2-0-6-1
5.6
1
Josh Davey To Craig Ervine
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
5.5
1
Josh Davey To Sean Williams
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
5.4
0
Josh Davey To Sean Williams
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
5.3
1
Josh Davey To Craig Ervine
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| बल्ले का बाहरी किनारालेकर गेंद गई थर्ड मैन की ओर जहाँ से एक रन मिल गया|
5.2
0
Josh Davey To Craig Ervine
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
5.1
1
Josh Davey To Sean Williams
मिड ऑन की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 26/2
9 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 44.3
  • 44.4
  • 04.5
  • 04.6
C. Ervine
18 (19)
S. Williams
2 (4)
B. Wheal
3-0-16-1
4.6
0
Brad Wheal To Craig Ervine
डॉट बॉल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
4.5
0
Brad Wheal To Craig Ervine
इस बार विकेट लाइन के बाहर थी गेंद जिसे डिफेंड कर दिया गया|
4.4
4
Brad Wheal To Craig Ervine
एक और चौका! पिछला कवर ड्राइव पर तो दूसरा स्ट्रेट ड्राइव पर!!! ओवरपिच गेंद पर ड्राइव किया सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ| रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| खूबसूरत बल्लेबाज़ी यहाँ पर कप्तान क्रेग से देखने को मिल रही है|
4.3
4
Brad Wheal To Craig Ervine
वाह!!! टेक्स्ट बुक कवर ड्राइव!!! गेंदबाज़ इससे निराश नहीं होंगे, क्योंकि ये शॉट आला दर्जे का था| फुल लेंथ बॉल थी चौथे स्टम्प पर| पैर निकालकर उसे ड्राइव कर दिया कवर्स और मिड ऑफ़ के बीच| गैप मिला और गेंद बड़ी खूबसूरती से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
4.2
0
Brad Wheal To Craig Ervine
एक अहम डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|
4.1
1
Brad Wheal To Sean Williams
सिंगल से हुई ओवर की शुरुआत| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
ओवर की समाप्ति 4 : 17/2
7 रन
  • 5 NB 3.1
  • 03.1
  • 13.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 03.6
C. Ervine
10 (14)
S. Williams
1 (3)
S. Sharif
1-0-7-0
3.6
0
Safyaan Sharif To Craig Ervine
ओह!! इस बार गेंद को शाइन के साथ फेंका और बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| 17/2 ज़िम्बाब्वे|
3.5
0
Safyaan Sharif To Craig Ervine
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!! टाईट गेंदबाजी जारी है शरीफ द्वारा|
3.4
0
Safyaan Sharif To Craig Ervine
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
3.3
1
Safyaan Sharif To Sean Williams
छोटी गेंद को पुल किया लेकिन बड़ी बाउंड्री होने की वजह से फील्डर के आगे गिरि गेंद| एक ही रन का मौका बन पाया|
3.2
1
Safyaan Sharif To Craig Ervine
क्विक सिंगल!! बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
3.1
0
Safyaan Sharif To Craig Ervine
फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़| सामने की तरफ गेंद को हीव तो किया लेकिन बल्ले से संपर्क नहीं हो सका|
3.1
nb
Safyaan Sharif To Craig Ervine
नो बॉल और चौका! चौका तो दिया ही लेकिन साथ में फ्री हिट भी देने की भी ग़लती कर बैठे शरीफ| बल्लेबाज़ ने इसपर गैप में शॉट लगाया लेग साइड की तरफ जहाँ से चार रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 3 : 10/2
3 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 22.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 12.6
C. Ervine
5 (8)
S. Williams
0 (2)
B. Wheal
2-0-7-1
2.6
1
Brad Wheal To Craig Ervine
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
2.5
0
Brad Wheal To Craig Ervine
हाफ फौली गेंद को सामने की तरफ ड्राइव करने गए लेकिन गेंदबाज़ की तरफ खेला| कोई रन नहीं हो सका|
2.4
0
Brad Wheal To Craig Ervine
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, कवर्स फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ|
2.3
2
Brad Wheal To Craig Ervine
ये खराब गेंद!! डाउन द लेग!! बल्लेबाज़ ने इसे फाइन लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, दो ही रन मिल पाया|
2.2
0
Brad Wheal To Craig Ervine
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ डिफेंड करना सही समझा|
2.1
0
Brad Wheal To Craig Ervine
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 2 : 7/2
3 रन
  • 21.1
  • 1 LB 1.2
  • 01.3
  • W 1.4
  • 01.5
  • 01.6
S. Williams
0 (2)
C. Ervine
2 (2)
J. Davey
1-0-2-1
1.6
0
Josh Davey To Sean Williams
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई सफ़ल ओवर की समाप्ति!!!  बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
1.5
0
Josh Davey To Sean Williams
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
शॉन विलियम्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
1.4
W
Josh Davey To Wesley Madhevere OUT!
आउट!! बोल्ड!! जोश डेवी ने आते ही एक बड़ी सफलता हासिल कर ली| इनफॉर्म बल्लेबाज़ मधेवीरे पवेलियन की तरफ लौट गए| ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर की गेंद को दूर से ही बिना पैर निकाले ड्राइव करने चले गए| गेंद हल्का सा पड़कर अंदर की तरफ आई जिसकी वजह से बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा और ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई बॉल| खुद से काफी निराश दिखे बल्लेबाज़| 7/2 ज़िम्बाब्वे, लक्ष्य से 126 रन दूर|
1.3
0
Josh Davey To Wesley Madhevere
कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
1.2
lb
Josh Davey To Craig Ervine
लेग बाई का एक रन मिल गया यहाँ पर| गेंदबाजी छोर पर डायरेक्ट हिट हुई थी लेकिन बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी अंदर घुस चुके थे| शरीर पर लगकर फील्डर की तरफ गई थी गेंद जिसके आगे से बल्लेबाजों ने रन चुरा लिया था| जब थ्रो लगा तब बल्लेबाज़ अंदर पाए गए|
1.1
2
Josh Davey To Craig Ervine
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
दूसरे छोर से जोश डेवी को गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 1 : 4/1
4 रन
  • 00.1
  • 40.2
  • W 0.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
W. Madhevere
0 (3)
C. Ervine
0 (0)
B. Wheal
1-0-4-1
0.6
0
Brad Wheal To Wesley Madhevere
डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| लेग साइड पर इस गेंद को खेलने गए लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गए और शरीर पर खा बैठे गेंद| 4/1 ज़िम्बाब्वे|
0.5
0
Brad Wheal To Wesley Madhevere
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
0.4
0
Brad Wheal To Wesley Madhevere
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
वेस्ले मधेवीरे अगले बल्लेबाज़?
0.3
W
Brad Wheal To Regis Chakabva OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!!! पहला झटका यहाँ पर जिम्बाब्वे टीम को लगता हुआ!!! ब्रैडली व्हील के हाथ लगी विकेट| रेजिस चकाब्वा 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फ्लिक करने का मन बनाया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने इसी बीच रिव्यु ले लिया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद बेल्स को लगकर जा रही थी| अम्पायर्स कॉल हो गया जिसे थर्ड अम्पायर ने भी आउट करार दिया| 4/1 जिम्बाब्वे|
0.2
4
Brad Wheal To Regis Chakabva
चौका!! इसी के साथ रेजिस चकाब्वा ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!!लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
0.1
0
Brad Wheal To Regis Chakabva
इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
मैच की जानकारी
  • स्थान बेलेरीव ओवल, होबार्ट
  • मौसम साफ़
  • टॉस Scotland ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम ज़िम्बाब्वे ने स्कॉटलैंड को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच Sikandar Raza
  • अंपायर माइकल गौफ, नितिन मेनन, अहसान रजा
  • रेफ़री डेविड बून
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement