Advertisement
Advertisement

स्कॉटलैंड vs नामीबिया, सुपर 12 - मैच 21 Commentary, Live Updates

स्कॉटलैंड vs नामीबिया, 2021 - टी-20 Live Commentary

स्कॉटलैंड vs नामीबिया स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 21, शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी , Oct 27, 2021
स्कॉटलैंड स्कॉटलैंड
109/8 (20.0)
नामीबिया नामीबिया
115/6 (19.1)
नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 4 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रूबेन ट्रम्पेलमैन
    3/17(4)
क्रिकेट फैन्स!! आज के इस मुकाबले से बस इतना ही, अब हमें दीजिये इजाज़त, कल एक बार फिर से आपसे होगी मुलाक़ात ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले के साथ| ये मुकाबला शाम 7.30 बजे दुबई के मैदान पर खेला जाना है| नमस्कार... 
नामीबिया के कप्तान इरास्मस ने कहा कि विश्व कप में एक और जीत पाकर खुशी हुई, टीम के लिए एक और गर्व का पल है ये। यहां से हमें अपने स्तर को ऊपर उठाना है। हम चुनौती के लिए उत्साहित हैं। उम्मीद है कि हम उन दिनों अमल कर पाएंगे। सौभाग्य से हमें लाइन पार करने के लिए दो साझेदारियां मिलीं। ये हमारे लिए काफी बड़ा और बहुत गर्व का मौका है।
स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने कहा कि ये हमारे लिए निराशाजनक दिन था। हम 20-30 रन शॉर्ट रह गए थे आज। इस तरह के पहले ओवर के बाद उबरना मुश्किल है। हमें सिर्फ एक पार्टनरशिप की जरूरत थी। मुझे लगा कि लीस्क और क्रॉस अच्छा खेले। 120 हमें बेहतर मौका देते। हम आज आश्वस्त थे, लेकिन हमने अपने प्लान पर अमल नहीं किया। हमारे पास प्रतिबिंबित करने और ठीक होने के लिए कुछ दिन हैं। एक साथ रहना हमारी टीम की ताकत है।
प्लेयर ऑफ द मैच रुबेन ट्रम्पेलमैन को दिया गया| इस पुरस्कार को हासिल करनेके बाद उन्होंने कहा कि इस मुकाबले को जीतकर बहुत अच्छा लगा और कुछ और हासिल करने की उम्मीद है। मैं प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं, और यह देखकर खुश हूं कि चीजें मेरे हिसाब से चल रही हैं। मैं वहां नर्वस था, लेकिन मैंने सोचा, यह विश्व कप है, तो क्यों न इसका आनंद लिया जाए। मैं स्विंग को एक हथियार के रूप में सामने रखता हूं, इसलिए सौभाग्य से यह आज मेरे काम आ गया। हम कुछ और जीतने की उम्मीद करते हैं, लेकिन यह हमारे लिए बहुत बड़ा है।
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में शुरू...
अब बात कर लेते हैं रन चेज़ की तो 110 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम की शुरुआत शानदार रही और पॉवर प्ले का समझदारी के साथ फायदा उठाया और एक विकेट खोकर 29 के करीब रन बना लिए| हालाँकि मध्यक्रम में इस टफ पिच पर बल्लेबाज़ी आसान नहीं थी जिसकी वजह से स्कॉटलैंड गेंदबाजों ने चीज़ें टाईट रखी और छोटे-छोटे अंतराल पर विकेट्स हासिल किया| एक वक़्त पर 67/4 हो गई थी नामीबिया टीम लेकिन स्मित ने वीजे के साथ मिलकर टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचाया| 35 रनों की इस साझेदारी ने अंत में नामीबिया के लिए मुकाबला बना दिया| इस दौरान स्कॉटलैंड के लिए लीस्क सबसे अच्छे गेंदबाज़ साबित हुए जिनके खाते में 2 विकेट गई लेकिन उनके अलावा और कोई भी गेंदबाज़ बल्लेबाज़ी टीम पर अपना प्रभाव नहीं छोड़ सका|
छक्के के साथ नामीबिया ने 4 विकटों से जीत लिया मुकाबला| दो महत्वपूर्ण अंक इस टीम के खाते में जाते हुए| एक बेहतरीन जीत इस मुकाबले में नामीबिया के लिए आती हुई| इस जीत से टीम को आत्मविश्वास भी काफी मिला होगा| पहले शानदार गेंदबाजी और फिर उसके बाद सधी हुई बल्लेबाज़ी, टीम की जीत का कारण बना| हालांकि एक पल के लिए ऐसा लग रहा था कि नामीबिया दबाव में है, लेकिन उन्होंने अपना माइंड कूल रखा है और टी20 विश्व कप के सुपर12 स्टेज में अपना पहला मैच जीता। जैसा कि हमेशा होता है कि एक लो स्कोरिंग मुकाबला अंत तक जाया करता है वही यहाँ भी देखने को मिला|
ओवर की समाप्ति 19.1 : 115/6
6 रन
  • 619.1
जे स्मित
32 (23)
या फ्रांस
0 (2)
स. शरीफ
3.1-0-21-1
19.1
6
साफयान शरीफ To जे जे स्मित
छक्का! इसी के साथ नामीबिया ने 4 विकटों से जीत लिया मुकाबला| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स के ऊपर से उठाकर मार दिया और पूरे छह रन हासिल कर लिए| एक बेहतरीन जीत इस मुकाबले में नामीबिया के लिए आती हुई|
ओवर की समाप्ति 19 : 109/6
6 रन
  • 118.1
  • 418.2
  • 118.3
  • W 18.4
  • 018.5
  • 018.6
या फ्रांस
0 (2)
जे स्मित
26 (22)
ब. व्हील
4-0-14-1
18.6
0
ब्रैडली व्हील To पिक्की या फ्रांस
एक और डॉट बॉल!! अब 6 गेंद पर 1 रन की दरकार| इस गेंद को ड्राइव किया लेकिन सीधा कवर्स फील्डर की ओर, कोई रन नहीं|
18.5
0
ब्रैडली व्हील To पिक्की या फ्रांस
एक और डॉट बॉल| ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
18.4
W
ब्रैडली व्हील To जैन फ्रायलिंक OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट कैलम मैकलॉड बोल्ड ब्रैडली व्हील| सीधा कैचिंग मिड विकेट फील्डर के हाथों में मार बैठे गेंद| एक आसान सा कैच पकड़ा गया| एक रन लक्ष्य से दूर नामीबिया| फुल टॉस गेंद को सीधा फील्डर की गोद में मार बैठे थे बल्लेबाज़ और निराश होकर पवेलियन लौट गए|
18.3
1
ब्रैडली व्हील To जे जे स्मित
सिंगल और इसी के साथ स्कोर बराबर हुआ| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
18.2
4
ब्रैडली व्हील To जे जे स्मित
चौका! इससे बल्लेबाज़ी टीम को चैन मिला होगा| अब यहाँ से मुकाबला पूरी तरह से बल्लेबाज़ी टीम की तरफ चला गया है| अब जीत से महज़ 2 रन दूर बल्लेबाज़ी टीम|
18.1
1
ब्रैडली व्हील To जैन फ्रायलिंक
सिंगल मिलेगा यहाँ पर, गेंदबाज़ की ओर से गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 18 : 103/5
7 रन
  • 017.1
  • 617.2
  • 017.3
  • W 17.4
  • 017.5
  • 117.6
ज. फ्रायलिंक
1 (2)
जे स्मित
21 (20)
म. लीस्क
2-0-12-2
17.6
1
माइकल लीस्क To जैन फ्रायलिंक
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति|, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 7 रन लक्ष्य से दूर|
17.5
0
माइकल लीस्क To जैन फ्रायलिंक
कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
17.4
W
माइकल लीस्क To डेविड वीजे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मार्क वाट बोल्ड माइकल लीस्क| 16 रन बनाकर वीजे आउट हुए| पॉइंट फील्डर ने पकड़ा एक आसान सा कैच| रूम बनाकर मारने गए थे लेकिन बाहरी किनारा लेकर फील्डर के हाथों में चली गई गेंद और कैच लपका गया|
17.3
0
माइकल लीस्क To डेविड वीजे
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
17.2
6
माइकल लीस्क To डेविड वीजे
छक्का! जिसकी दरकार थी वो हासिल हुआ| गेंदबाजी टीम का गैम्बल काम नहीं आया| अब 16 गेंदों पर 8 रनों की दरकार| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ उठाकर मार दिया और छह रन मार दिया|
17.1
0
माइकल लीस्क To डेविड वीजे
एक और डॉट बॉल, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
लीस्क को थमाई गई गेंदबाजी...
ओवर की समाप्ति 17 : 96/4
3 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 016.6
जे स्मित
21 (20)
ड. वीजे
10 (10)
म. वाट
4-0-22-1
16.6
0
मार्क वाट To जे जे स्मित
ओह!! बच गए, बड़े शॉट की कोशिश थी लेकिन पूरी तरह से असफल हुए| भाग्यशाली रहे कि गेंद विकटों से नहीं टकराई| कोई रन नहीं| मुकाबला टाईट हो गया है, 18 गेंदों पर अब 14 रनों की दरकार|
16.5
0
मार्क वाट To जे जे स्मित
एक और डॉट बॉल यहाँ पर आई, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
16.4
0
मार्क वाट To जे जे स्मित
तेज़ गेंद, पैड्स पर खा बैठे बल्लेबाज़, कोई रन नहीं|
16.3
1
मार्क वाट To डेविड वीजे
सिंगल यहाँ पर आता हुआ, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| एक एक रन के साथ लक्ष्य के करीब जाते हुए बल्लेबाज़ी टीम|
16.2
1
मार्क वाट To जे जे स्मित
हलके हाथों से गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
16.1
1
मार्क वाट To डेविड वीजे
पहली गेंद पर आया सिंगल| सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
ओवर की समाप्ति 16 : 93/4
8 रन
  • 015.1
  • 615.2
  • 015.3
  • 015.4
  • 215.5
  • 015.6
जे स्मित
20 (16)
ड. वीजे
8 (8)
क. ग्रीव्स
4-0-22-1
15.6
0
क्रिस ग्रीव्स To जे जे स्मित
टर्न होते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| अब 24 गेंदों पर 17 रनों की दरकार|
15.5
2
क्रिस ग्रीव्स To जे जे स्मित
चतुराई के साथ लेग स्पिन गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| बड़ी बाउंड्री थी जिसकी वजह से दो रन मिल गए|
15.4
0
क्रिस ग्रीव्स To जे जे स्मित
इस बार टर्न को परखा और सम्मान दिया| कोई रन नहीं|
15.3
0
क्रिस ग्रीव्स To जे जे स्मित
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
15.2
6
क्रिस ग्रीव्स To जे जे स्मित
छक्का! फुल टॉस, तोहफा था बल्लेबाज़ के लिए जिसे दोनों हाथों से क़ुबूल किया और लेग साइड बाउंड्री के पार मार दिया पूरे आधा दर्जन रन के लिए| अब यहाँ से गेंदबाजी टीम दबाव में आती हुई|
15.1
0
क्रिस ग्रीव्स To जे जे स्मित
डॉट बॉल!! छोटी गेंद, पुल क्या लेग साइड पर लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 15 : 85/4
10 रन
  • 414.1
  • 114.2
  • 214.3
  • 114.4
  • 1 WD 14.5
  • 014.5
  • 114.6
जे स्मित
12 (10)
ड. वीजे
8 (8)
स. शरीफ
3-0-15-1
14.6
1
साफयान शरीफ To जे जे स्मित
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और दस रन इस ओवर से बटोरे| 30 गेंद 25 रन की दरकार|
14.5
0
साफयान शरीफ To जे जे स्मित
एक अहम डॉट बॉल!! कट मारने गए थे लेकिन बीट हुए गति से बल्लेबाज़| कोई रन नहीं|
14.5
wd
साफयान शरीफ To जे जे स्मित
वाइड! एक अतिरिक्त रन यहाँ पर आता हुआ| इससे गेंदबाजी तेम को बचना होगा|
14.4
1
साफयान शरीफ To डेविड वीजे
इस बार सीधे बल्ले से ऊपर रखी गई गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
14.3
2
साफयान शरीफ To डेविड वीजे
छोटी गेंद, लेग साइड पर पुल किया इसे जहाँ से गैप मिला| दो रन मिल गए|
14.2
1
साफयान शरीफ To जे जे स्मित
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.1
4
साफयान शरीफ To जे जे स्मित
करीब 5 ओवर बाद आया चौका! खूबसूरत!! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई| इससे दबाव बल्लेबाज़ी टीम से हटकर गेंदबाजों पर जाएगा|
ओवर की समाप्ति 14 : 75/4
4 रन
  • 013.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 213.4
  • 013.5
  • 113.6
जे स्मित
6 (6)
ड. वीजे
5 (6)
क. ग्रीव्स
3-0-14-1
13.6
1
क्रिस ग्रीव्स To जे जे स्मित
शानदार फील्डिंग कैचिंग मिड विकेट पर फील्डर द्वारा| हाफ स्टॉप हुआ, सिंगल ही मिल पाया| छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया था जहाँ से एक रन मिला| फील्डर ने इसे अपने दाएं ओर डाईव लगाते हुए रोक दिया था| 36 गेंद 35 रनों की दरकार|
13.5
0
क्रिस ग्रीव्स To जे जे स्मित
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|
13.4
2
क्रिस ग्रीव्स To जे जे स्मित
लेग स्पिन!! टर्न के साथ गेंद को पुश किया डीप पॉइंट की तरफ जहाँ से सिंगल मिल गया|
13.3
0
क्रिस ग्रीव्स To जे जे स्मित
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
13.2
1
क्रिस ग्रीव्स To डेविड वीजे
सिंगल मिलता हुआ यहाँ पर, इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद फाइन लेग की ओर एक रन के लिए|
13.1
0
क्रिस ग्रीव्स To डेविड वीजे
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 13 : 71/4
6 रन
  • 012.1
  • 212.2
  • W 12.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 212.6
जे स्मित
3 (2)
ड. वीजे
4 (4)
म. वाट
3-0-19-1
12.6
2
मार्क वाट To जे जे स्मित
दुग्गी के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| कट किया, थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गया|
12.5
1
मार्क वाट To डेविड वीजे
एक आसान सा सिंगल आता हुआ| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
12.4
1
मार्क वाट To जे जे स्मित
सिंगल के साथ स्मित ने खाता खोला| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
अगले बल्लेबाज़ कौन? जे जे स्मित को भेजा गया है..
12.3
W
मार्क वाट To क्रेग विलियम्स OUT!
आउट!! स्टंप मैथ्यू क्रॉस बोल्ड मार्क वाट| 23 रन बनाकर विलियम्स भी लौट गए पवेलियन| ऑफ़ स्पिन थी, आगे आकर खेलने गए लेकिन टर्न हुई गेंद और पैड्स को किस करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| स्टम्प का मौका बना और कीपर ने फुर्ती के साथ बेल्स उड़ाई| एक बेहतरीन पारी का हुआ अंत, अब यहाँ से स्कॉटलैंड मुकाबले में पूरी तरह से वापसी करते हुए| 67/4 नामीबिया, लक्ष्य से 43 रन दूर|
12.2
2
मार्क वाट To क्रेग विलियम्स
एक और दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|
12.1
0
मार्क वाट To क्रेग विलियम्स
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
ओवर की समाप्ति 12 : 65/3
5 रन
  • 111.1
  • W 11.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 211.6
ड. वीजे
3 (3)
क. विलियम्स
21 (26)
म. लीस्क
1-0-5-1
11.6
2
माइकल लीस्क To डेविड वीजे
पैड्स की गेंद को कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर मोड़ा| गैप से 2 रन लिया|
11.5
0
माइकल लीस्क To डेविड वीजे
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
11.4
1
माइकल लीस्क To क्रेग विलियम्स
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.3
1
माइकल लीस्क To डेविड वीजे
सिंगल मिलेगा यहाँ पर, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
11.2
W
माइकल लीस्क To गेरहार्ड इरासमस OUT!
आउट!! बोल्ड!! माइकल लीस्क ने कप्तान इरासमस को 4 के स्कोर पर चलता किया| एक स्पिनर द्वारा ड्रीम डेलिवरी और बल्लेबाज़ चारों खाने चित| वाह जी वाह!! ये गेंद और इसकी टर्न देखकर दिल खुश हो गया| ड्राइव के लिए ललचाया, हवा में चकमा दिया और गेंद जाकर मिडिल स्टम्प उड़ा गई| 61/3 नामीबिया|
11.1
1
माइकल लीस्क To क्रेग विलियम्स
हलके हाथों से इस बार मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| और रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 60/2
4 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 210.6
ग. इरासमस
4 (5)
क. विलियम्स
19 (24)
म. वाट
2-0-13-0
10.6
2
मार्क वाट To गेरहार्ड इरासमस
दुग्गी के साथ हुई ओवर की समाप्ति|  इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
10.5
1
मार्क वाट To क्रेग विलियम्स
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10.4
0
मार्क वाट To क्रेग विलियम्स
ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ| कोई रन नहीं
10.3
0
मार्क वाट To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|
10.2
1
मार्क वाट To गेरहार्ड इरासमस
सिंगल मिलेगा यहाँ पर, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
10.1
0
मार्क वाट To गेरहार्ड इरासमस
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 56/2
6 रन
  • W 9.1
  • 29.2
  • 19.3
  • 1 LB 9.4
  • 19.5
  • 19.6
ग. इरासमस
1 (2)
क. विलियम्स
18 (21)
क. ग्रीव्स
2-0-10-1
9.6
1
क्रिस ग्रीव्स To गेरहार्ड इरासमस
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए रन पूरा किया| 10 के बाद 56/2 नामीबिया, 60 गेंदों पर 54 रनों की दरकार|
9.5
1
क्रिस ग्रीव्स To क्रेग विलियम्स
सिंगल यहाँ भी आता हुआ, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
9.4
lb
क्रिस ग्रीव्स To गेरहार्ड इरासमस
लेग बाई के रूप में आया सिंगल| पैड्स से लगकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन हुआ|
9.3
1
क्रिस ग्रीव्स To क्रेग विलियम्स
सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
9.2
2
क्रिस ग्रीव्स To क्रेग विलियम्स
ऊपर डाली गई गेंद को पुश किया मिड ऑफ़ की तरफ और डबल हासिल किया|
कप्तान एरासमस अगले बल्लेबाज़...
9.1
W
क्रिस ग्रीव्स To जेन ग्रीन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जॉर्ज मुन्से बोल्ड क्रिस ग्रीव्स| सॉफ्ट डिसमिसल!! एक और झटका अन्मिबिया को लगता हुआ यहाँ पर| 9 रन बनाकर ग्रीन लौटे पवेलियन| गुगली गेंद थी जिसे आगे आकर बड़े शॉट के लिए गए| बल्ला खुल सा गया जिसकी वजह से हवा में लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खिल गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और एक खिला हुआ कैच लपक लिया| 50/2 नामीबिया, लक्ष्य से 60 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 9 : 50/1
10 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 28.4
  • 1 WD 8.5
  • 1 LB 8.5
  • 68.6
क. विलियम्स
14 (18)
ज. ग्रीन
9 (12)
म. वाट
1-0-9-0
8.6
6
मार्क वाट To क्रेग विलियम्स
महत्वपूर्ण छक्का! गगनचुम्भी छक्का!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
8.5
lb
मार्क वाट To जेन ग्रीन
लेग बाई के रूप में आया सिंगल| जड़ में डाली गई गेंद थी गेंद जो पैड्स से लग गई थी और गैप में गई जहाँ से एक रन मिल गया|
8.5
wd
मार्क वाट To जेन ग्रीन
वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर द्वारा वाइड दिया गया|
8.4
2
मार्क वाट To जेन ग्रीन
बेहतरीन फील्डिंग!! मंसी ने दो रन बचाए| सीमा रेखा के ठीक आगे डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया| मिड विकेट की दिशा में खेला गया था ये शॉट|
8.3
0
मार्क वाट To जेन ग्रीन
इस बार पैड्स की गेंद को क्रीज़ में रह कर फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
8.2
0
मार्क वाट To जेन ग्रीन
नॉट आउट!! पिचिंग आउट साइड लेग ने बल्लेबाज़ को यहाँ पर बचा लिया| फील्डिंग टीम ने गंवाया अपना रिव्यु!! एलबीडबल्यू की अपील!! बल्लेबाज़ उसपर स्वीप मारने गए थे जहाँ पैड्स को लग गई थी गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
8.1
0
मार्क वाट To जेन ग्रीन
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
ओवर की समाप्ति 8 : 40/1
7 रन
  • 47.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 2 LB 7.4
  • 07.5
  • 07.6
क. विलियम्स
8 (17)
ज. ग्रीन
7 (7)
क. ग्रीव्स
1-0-5-0
7.6
0
क्रिस ग्रीव्स To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
7.5
0
क्रिस ग्रीव्स To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
7.4
lb
क्रिस ग्रीव्स To क्रेग विलियम्स
ओह!! बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर! स्टम्प हो सकते थे लेकिन कीपर भी टर्न से चकमा खा अगये| पैड्स से लगी थुई थी इस वजह से लेग बाईज के रूप में रन आ गया|
7.3
1
क्रिस ग्रीव्स To जेन ग्रीन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.2
0
क्रिस ग्रीव्स To जेन ग्रीन
कोई रन नहीं, स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|
7.1
4
क्रिस ग्रीव्स To जेन ग्रीन
चौका! बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से चौका बटोरा|
ओवर की समाप्ति 7 : 33/1
4 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 16.6
ज. ग्रीन
2 (4)
क. विलियम्स
8 (14)
ब. व्हील
3-0-8-0
6.6
1
ब्रैडली व्हील To जेन ग्रीन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
6.5
0
ब्रैडली व्हील To जेन ग्रीन
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
6.4
1
ब्रैडली व्हील To क्रेग विलियम्स
हलके हाथों से गेंद को पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
6.3
1
ब्रैडली व्हील To जेन ग्रीन
इस बार स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
6.2
0
ब्रैडली व्हील To जेन ग्रीन
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.1
1
ब्रैडली व्हील To क्रेग विलियम्स
सिंगल यहाँ पर आता हुआ, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 6 : 29/1
3 रन
  • 15.1
  • 15.2
  • W 5.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 15.6
क. विलियम्स
6 (12)
ज. ग्रीन
0 (0)
स. शरीफ
2-0-5-1
5.6
1
साफयान शरीफ To क्रेग विलियम्स
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पॉवर प्ले भी हुआ समाप्त| 6 के बाद 29/1 नामीबिया|
5.5
0
साफयान शरीफ To क्रेग विलियम्स
एक और डॉट बॉल, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| कोई रन नही हुआ|
5.4
0
साफयान शरीफ To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
नम्बर 3 पर आये हैं...
5.3
W
साफयान शरीफ To माइकल वैन लिंगेन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रिची बेरिंगटन बोल्ड साफयान शरीफ| 18 रन बनाकर वैन लिंगेन लौटे पवेलियन| लेग साइड पर पर इस गेंद को खेलना चाहते थे| बल्ला जल्दी बंद कर बैठे| लीडिंग एज लेकर कवर पॉइंट पर खिल गई गेंद जहाँ से उसे लपका गया| बाद में देखने पर पता चला कि गेंदबाज़ ने इस गेंद पर अपनी उंगलियाँ फेरी थी जिसकी वजह से बल्लेबाज़ चकमा खा गए| 28/1 नामीबिया, लक्ष्य से 82 रन दूर|
5.2
1
साफयान शरीफ To क्रेग विलियम्स
छोटी लेंथ की गेंद को पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
5.1
1
साफयान शरीफ To माइकल वैन लिंगेन
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 5 : 26/0
10 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 44.4
  • 44.5
  • 14.6
वैन लिंगेन
17 (22)
क. विलियम्स
4 (8)
ज. डेवी
2-0-15-0
4.6
1
जोश डेवी To माइकल वैन लिंगेन
समझदारी के साथ मिड ऑफ़ पर खेला और सिंगल बटोरा| इस ओवर से 10 रन आये| 5 के बाद 26/0 नामीबिया|
4.5
4
जोश डेवी To माइकल वैन लिंगेन
बैक टू बैक चौका! इससे बल्लेबाज़ पर जो दबाव बन रहा था वो अब यहाँ पर ख़त्म होगा| इस गेंद को पुल किया सामने की तरफ| मिड ऑन फील्डर उसे रोक नहीं सकते थे उनसे काफी दूर थी गेंद और चौका मिल गया|
4.4
4
जोश डेवी To माइकल वैन लिंगेन
चौका!!! करारा पुल शॉट, शॉटपिच डाली गई गेंद, बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
4.3
0
जोश डेवी To माइकल वैन लिंगेन
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
4.2
0
जोश डेवी To माइकल वैन लिंगेन
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
4.1
1
जोश डेवी To क्रेग विलियम्स
हवा में गेंद है लेकिन गैप में गई डीप पॉइंट फील्डर की तरफ जहाँ से सिंगल मिला|
ओवर की समाप्ति 4 : 16/0
3 रन
  • 03.1
  • 13.2
  • 1 LB 3.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 03.6
वैन लिंगेन
8 (17)
क. विलियम्स
3 (7)
स. शरीफ
1-0-2-0
3.6
0
साफयान शरीफ To माइकल वैन लिंगेन
डॉट बॉल के साथ हुई एक और कसे हुए ओवर की समाप्ति| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| 4 के बाद 16/0 नामीबिया|
3.5
0
साफयान शरीफ To माइकल वैन लिंगेन
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
3.4
1
साफयान शरीफ To क्रेग विलियम्स
डायरेक्ट हिट की दरकार लेकिन चूक गए बल्लेबाज़| नॉन स्ट्राइकर एंड पर अगर पॉइंट फील्डर का थ्रो लग जाता तो बल्लेबाज़ को जाना होता वापिस| अच्छा बैकप मिड ऑन फील्डर द्वारा| पॉइंट की तरफ इस गेंद को खेलकर रन की मांग थी जहाँ हाँ न हुआ और बीच मजधार में फंस गए थे दूसरे छोर के बल्लेबाज़| किस्मत का साथ मिला|
3.3
lb
साफयान शरीफ To माइकल वैन लिंगेन
एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकार दिया| लेग बाई का रन आया| फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
3.2
1
साफयान शरीफ To क्रेग विलियम्स
हलके हाथों से इस गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
3.1
0
साफयान शरीफ To क्रेग विलियम्स
लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 3 : 13/0
2 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 22.4
  • 02.5
  • 02.6
वैन लिंगेन
8 (14)
क. विलियम्स
1 (4)
ब. व्हील
2-0-4-0
2.6
0
ब्रैडली व्हील To माइकल वैन लिंगेन
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| पॉइंट की दिशा में खेला| कोई रन नहीं बन पाया|
2.5
0
ब्रैडली व्हील To माइकल वैन लिंगेन
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|
2.4
2
ब्रैडली व्हील To माइकल वैन लिंगेन
दो रन मिल जायेगी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|
2.3
0
ब्रैडली व्हील To माइकल वैन लिंगेन
करार इनस्विंगर!! लेग साइड पर खेलने गए बल्लेबाज़ लेकिन पैड्स पर खा बैठे| कोई रन नहीं बन पायेगा|
2.2
0
ब्रैडली व्हील To माइकल वैन लिंगेन
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
2.1
0
ब्रैडली व्हील To माइकल वैन लिंगेन
गुड लेंथ बॉल को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| कोई रन नही हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 11/0
5 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 21.3
  • 21.4
  • 11.5
  • 01.6
क. विलियम्स
1 (4)
वैन लिंगेन
6 (8)
ज. डेवी
1-0-5-0
1.6
0
जोश डेवी To क्रेग विलियम्स
कड़क ये शॉट था लेकिन सीधा कवर्स फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| 11/0 नामीबिया|
1.5
1
जोश डेवी To माइकल वैन लिंगेन
इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| रन चुरा लिया|
1.4
2
जोश डेवी To माइकल वैन लिंगेन
एक और दुग्गी!! इस बार कट किया डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ| फील्डर जबतक उसे उठाते,दो रन चुरा लिए गए|
1.3
2
जोश डेवी To माइकल वैन लिंगेन
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से दो रन मिल गए|
1.2
0
जोश डेवी To माइकल वैन लिंगेन
कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
1.1
0
जोश डेवी To माइकल वैन लिंगेन
ओह!! इस बार गेंद को शाइन के साथ फेंका और बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए|
दूसरे छोर से कौन आएगा?
ओवर की समाप्ति 1 : 6/0
6 रन
  • 10.1
  • 4 LB 0.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 00.6
क. विलियम्स
1 (3)
वैन लिंगेन
1 (3)
ब. व्हील
1-0-2-0
0.6
0
ब्रैडली व्हील To क्रेग विलियम्स
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद| 6/0 नामीबिया|
0.5
0
ब्रैडली व्हील To क्रेग विलियम्स
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं|
0.4
1
ब्रैडली व्हील To माइकल वैन लिंगेन
फुलर लेंथ बॉल को इस बार कवर्स की ओर खेलकर एक रन निकाला|
0.3
0
ब्रैडली व्हील To माइकल वैन लिंगेन
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
0.2
lb
ब्रैडली व्हील To माइकल वैन लिंगेन
पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आई!! लेग बाईज के रूप में आया चौका| लेग स्टम्प पर थी गेंद, पैड्स से टकराई और गति के साथ कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
0.1
1
ब्रैडली व्हील To क्रेग विलियम्स
पहली गेंद पर आया इस रन चेज का पहला रन!! पटकी हुई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान शेख़ ज़ाएद स्टेडियम, अबू धाबी
  • मौसम साफ़
  • टॉस नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम नामीबिया ने स्कॉटलैंड को 4 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रूबेन ट्रम्पेलमैन
  • अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक, रॉड टकर, नितिन मेनन
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement