Advertisement
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स, मैच 8 Commentary, Live Updates

राजस्थान vs पंजाब, 2023 - टी-20 Live Commentary

राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 8, बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी , Apr 05, 2023
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
192/7 (20.0)
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
197/4 (20.0)
पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    नाथन एलिस
    4/30(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो कोलकाता और बैंगलोर के बीच ईडन गार्डन के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नाथन एलिस को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद नाथन एलिस ने बताया कि मैं अपने प्रदर्शन से ख़ुश हूँ| आगे एलिस ने कहा कि टी20 मुकाबले में हर गेंद महत्वपूर्ण होती है| जाते-जाते बताया कि मेरे लिए आज की सबसे बेहतरीन गेंद वो थी जब मैंने पडिक्कल को बोल्ड किया|
मैच जीतकर बात करने आए पंजाब टीम के कप्तान शिखर धवन ने बताया कि मैं मुकाबले के दौरान शांत रहने की कोशिश कर रहा था और अपने गेंदबाजों से बात करके रणनिति बना रहा था| आगे धवन ने कहा कि हमने 197 रन बोर्ड पर लगाया जिससे मैं ख़ुश था और बाद में हमारी गेंदबाज़ी भी बेहतर हुई| जाते-जाते शिखर धवन ने बताया कि हम सामने वाली टीम के गेंदबाजों पर ध्यान रखते हैं और बल्लेबाज़ी के दौरान बेहतर करने की कोशिश करते हैं|
मैच गंवाकर बात करने आए राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि ये पिच बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर थी और यहाँ पर गेंद ज़्यादा स्विंग भी नहीं हो रही थी| आगे संजू ने कहा कि पंजाब की टीम ने यहाँ पर बेहतर बल्लेबाज़ी की और पॉवर प्ले में काफी रन बनाए| संजू ने ये भी कहा कि हमारी ओर से पॉवर प्ले में ज़्यादा रन नहीं बन सके|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 62 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई| एक समय संजू की सेना को जहाँ 12 गेंदों पर 34 रनों की दरकार थी तो ये दोनों ने मिलकर मुकाबले में रोमांचक बना दिया और 6 गेंदों पर 16 रन ला दिया था| लेकिन डबल लेने के प्रयास में हेटमायर का रन आउट होना राजस्थान के हार का बड़ा कारण बना| इसी बीच पंजाब के लिए नाथन एलिस ने 4 विकेट निकालकर दिया जबकि 2 सफलता अर्शदीप सिंह के हाथ लगी| वहीँ अंतिम ओवर में सैम करन ने 16 रन बचाकर अपनी टीम को 5 रनों से जीत दिलाया|
जिसके बाद फिर गेंदबाज़ी में गब्बर ने बदलाव करते हुए नाथन एलिस के हाथ में गेंद थमाई और उन्होंने आकर पहले संजू सैमसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया तो उसके बाद पडिक्कल और रियान पराग (20) को भी अपना शिकार बनाकर टीम को जीत की ओर ले गए| हालाँकि फिर बल्लेबाज़ी करने आए इम्पैक्ट प्लेयर ध्रुव जुरेल (32) ने आते ही अपने इरादे साफ़ कर दिए और बड़े-बड़े शॉट लगाने लगे| वहीँ उनका पूरा साथ शिमरन हेटमायर (36) ने दिया और वो भी चौके छक्के जड़ने लगे|
पंजाब की टीम ने हासिल की बैक टू बैक जीत यहाँ पर!!! राजस्थान को गब्बर की सेना ने अंतिम ओवर में 5 रनों से दी शिकस्त!!! कप्तान के द्वारा खेली गई नाबाद अर्धशतकीय पारी हुई सफल!!! नाथन एलिस की गेंदबाज़ी के आगे राजस्थान के बल्लेबाज़ हुए बेहाल!!! 198 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई संजू की सेना ने शुरुआत में ही अपने इनफॉर्म बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (11) को जल्दी ही गंवा दिया| हालाँकि आज सलामी बल्लेबाज़ी में राजस्थान की टीम ने बदलाव किया था और अश्विन को बटलर की जगह बल्लेबाज़ी करने भेजा था जो फ्लॉप हो गया और अश्विन शून्य के स्कोर पर आउट हो गए| वहीँ उसके बाद एक छोर पकड़कर कप्तान संजू सैमसन (42) ने खेला लेकिन दूसरे तरफ से पहले बटलर का आउट होना भारी पर गया|
ओवर की समाप्ति 20 : 192/7
10 रन
  • 119.1
  • 219.2
  • W 19.3
  • 1 B 19.4
  • 119.5
  • 419.6
ध. जुरेल
32 (15)
ज. होल्डर
1 (1)
स. करन
4-0-44-0
19.6
4
सैम करन To ध्रुव जुरेल
चौका!!! इसी के साथ पंजाब ने राजस्थान को 5 रनों से शिकस्त दे दी है!!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी के साथ पंजाब की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
1
सैम करन To जेसन होल्डर
सिंगल!!! मुकाबला अब पंजाब ने अपने हाथों में कर लिया है!!! 1 गेंद पर 11 रन चाहिए| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| एक रन ही मिल सका|
19.4
b
सैम करन To ध्रुव जुरेल
बाई के रूप में आया एक रन!!! राजस्थान को अब 2 गेंदों पर 12 रनों की दरकार होगी| ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर बीट हो गए बल्लेबाज़| गेंद सीधा कीपर के हाथ से लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से एक रन बाई के रूप में मिल गया|
19.3
W
सैम करन To शिमरन हेटमायर OUT!
आउट!!!! रन आउट!! शिमरन हेट मायर 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया जिसके बाद दूसरा रन लेने शिमरन भागे| इसी बीच उनके साथी खिलाड़ी ने रन लेने से मना किया| फील्डर ने गेंद को सैम करन के हाथों में दिया और उन्होंने गेंद को पकड़कर स्टंप्स को लगा दिया| बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह गए| 186/7 राजस्थान, जीत के लिए 3 गेंदों पर 13 रनों की दरकार|
19.2
2
सैम करन To शिमरन हेटमायर
दुग्गी!!! लो फुल टॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर 2 रन लिया| राजस्थान को जीत के लिए 4 गेंदों पर 13 रनों की दरकार है|
19.1
1
सैम करन To ध्रुव जुरेल
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| राजस्थान को जीत के लिए 5 गेंदों पर 15 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 19 : 182/6
18 रन
  • 018.1
  • 1 WD 18.2
  • 418.2
  • 618.3
  • 418.4
  • 118.5
  • 218.6
श. हेटमायर
33 (16)
ध. जुरेल
27 (12)
अ. सिंह
4-0-47-2
18.6
2
अर्शदीप सिंह To शिमरन हेटमायर
कैच ड्रॉप!! शिमरन हेटमायर को मिला 31 रनों के स्कोर पर जीवनदान!!! राजस्थान को जीत के लिए 6 गेंदों पर 16 रनों की दरकार है!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर गेंद को पकड़ने आए लेकिन गेंद उनके हाथ में लगकर ज़मीन में जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
18.5
1
अर्शदीप सिंह To ध्रुव जुरेल
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
18.4
4
अर्शदीप सिंह To ध्रुव जुरेल
चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर आती हुई!!! लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट लगाया| फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई गेंद चार रनों के लिए| राजस्थान को जीत के लिए 8 गेंदों पर 19 रनों की दरकार|
18.3
6
अर्शदीप सिंह To ध्रुव जुरेल
छक्का!!! ध्रुव जुरेल के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट!!! मुकाबला अभी काफी रोमांचक होता हुआ दिखाई दे रहा है!! राजस्थान को जीत के लिए 9 गेंदों पर 23 रनों की दरकार| बेहतरीन कवर ड्राइव बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला!!! शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़| किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स|
18.2
4
अर्शदीप सिंह To ध्रुव जुरेल
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| राजस्थान को जीत के लिए 10 गेंदों पर 29 रनों की दरकार|
18.2
wd
अर्शदीप सिंह To ध्रुव जुरेल
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.1
0
अर्शदीप सिंह To ध्रुव जुरेल
जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने गेंद को ख़ुद ही पकड़ा|
ओवर की समाप्ति 18 : 164/6
19 रन
  • 117.1
  • 617.2
  • 417.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 617.6
श. हेटमायर
31 (15)
ध. जुरेल
12 (7)
स. करन
3-0-35-0
17.6
6
सैम करन To शिमरन हेटमायर
छक्का!!! हेटमायर के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! मुकाबला काफी दिलचस्प होता हुआ यहाँ पर!!! राजस्थान को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 34 रनों की दरकार!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
17.5
1
सैम करन To ध्रुव जुरेल
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| एक रन मिल गया|
17.4
1
सैम करन To शिमरन हेटमायर
मिड विकेट की तरफ पुल शॉट खेलकर एक रन निकाला|
17.3
4
सैम करन To शिमरन हेटमायर
चौका! बल्लेबाज़ ने कड़क शॉट लगाया एक्स्ट्रा कवर की दिशा में| गेंद तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.2
6
सैम करन To शिमरन हेटमायर
छक्का!!! राजस्थान टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया| गेंद गई सीमा रेखा के बाहर छह रनों के लिए इसी बीच बल्लेबाज़ ने हाई फुलटॉस चेक करने के लिए रिव्यु लिया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद कमर के नीचे थी| बल्लेबाज़ का रिव्यु सही नहीं रहा यहाँ पर|
17.1
1
सैम करन To ध्रुव जुरेल
कवर्स की ओर गेंद को खेला एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 17 : 145/6
16 रन
  • 616.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 616.5
  • 116.6
ध. जुरेल
10 (5)
श. हेटमायर
14 (11)
न. एलिस
4-0-30-4
16.6
1
नाथन एलिस To ध्रुव जुरेल
नॉट आउट!!! सही समय पर बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्कूप शॉट खेला और रन लेना चाहते थे| फील्डर ने गेंद को स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| गेंद स्टंप्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से ओवर थ्रो के रूप में एक रन मिल गया| थर्ड अम्पायर ने इसी बीच रन आउट को चेक करने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
16.5
6
नाथन एलिस To ध्रुव जुरेल
छक्का! फुलटॉस गेंद को बीच बल्ले पर लिया और गेंद को हवा में खिला दिया| गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
16.4
1
नाथन एलिस To शिमरन हेटमायर
बल्लेबाज़ ने ऑफ़ ड्राइव किया एक रन के लिए|
16.3
1
नाथन एलिस To ध्रुव जुरेल
इस बार स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर एक रन लिया|
16.2
1
नाथन एलिस To शिमरन हेटमायर
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
16.1
6
नाथन एलिस To शिमरन हेटमायर
छक्का! हल्ला बोल दिया है यहाँ पर हेटमायर ने| ऑफ़ साइड की गेंद को पूरी ताखत के साथ खेला मिड विकेट के ऊपर से| गेंद सीधा स्टैंड्स में जा गिरी छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 129/6
5 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 115.6
श. हेटमायर
6 (8)
ध. जुरेल
2 (2)
र. चाहर
4-0-31-0
15.6
1
राहुल चाहर To शिमरन हेटमायर
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.5
0
राहुल चाहर To शिमरन हेटमायर
आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का मन बनाया| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधा पैड्स को जा लगी|
15.4
1
राहुल चाहर To ध्रुव जुरेल
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
15.3
1
राहुल चाहर To शिमरन हेटमायर
स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
15.2
1
राहुल चाहर To ध्रुव जुरेल
कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
15.1
1
राहुल चाहर To शिमरन हेटमायर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
राजस्थान के इम्पैक्ट प्लेयर ध्रुव जुरेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर की समाप्ति 15 : 124/6
3 रन
  • W 14.1
  • 014.2
  • 214.3
  • 014.4
  • 114.5
  • W 14.6
द. पडिक्कल
21 (26)
श. हेटमायर
3 (4)
न. एलिस
3-0-14-4
14.6
W
नाथन एलिस To देवदत्त पडिक्कल OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! नाथन एलिस के हाथ लगी चौथी विकेट!! पंजाब धीरे-धीरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनती हुई नज़र आ रही है!!! देवदत्त पडिक्कल 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर चकमा खा गए बल्लेबाज़| पडिक्कल ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन गेंद की गति से बीट हो गए और बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी| 124/6 राजस्थान|
14.5
1
नाथन एलिस To शिमरन हेटमायर
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
14.4
0
नाथन एलिस To शिमरन हेटमायर
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
14.3
2
नाथन एलिस To शिमरन हेटमायर
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|
14.2
0
नाथन एलिस To शिमरन हेटमायर
डॉट गेंद!!! प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
14.1
W
नाथन एलिस To रियान पराग OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! रियान पराग 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! नाथन एलिस के हाथ लगी तीसरी विकेट| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद काफी ऊँची गई और फील्डर शाहरुख खान ने गेंद पर नज़ारे जमाई रखीं और आसान सा कैच पकड़ लिया| 121/5 राजस्थान|
ओवर की समाप्ति 14 : 121/4
6 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 413.4
  • 113.5
  • 013.6
द. पडिक्कल
21 (25)
र. पराग
20 (11)
अ. सिंह
3-0-29-2
13.6
0
अर्शदीप सिंह To देवदत्त पडिक्कल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13.5
1
अर्शदीप सिंह To रियान पराग
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
13.4
4
अर्शदीप सिंह To रियान पराग
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
13.3
0
अर्शदीप सिंह To रियान पराग
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
13.2
0
अर्शदीप सिंह To रियान पराग
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13.1
1
अर्शदीप सिंह To देवदत्त पडिक्कल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 13 : 115/4
13 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 412.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 612.6
र. पराग
15 (7)
द. पडिक्कल
20 (23)
स. रजा
2-0-24-0
12.6
6
सिकंदर रजा To रियान पराग
छक्का!!! रियान पराग के बल्ले से आता हुआ एक और सिक्स!!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
12.5
0
सिकंदर रजा To रियान पराग
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
12.4
1
सिकंदर रजा To देवदत्त पडिक्कल
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
12.3
4
सिकंदर रजा To देवदत्त पडिक्कल
चौका!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का मन बनाया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
12.2
1
सिकंदर रजा To रियान पराग
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.1
1
सिकंदर रजा To देवदत्त पडिक्कल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 12 : 102/4
11 रन
  • 211.1
  • 111.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 611.5
  • 211.6
र. पराग
8 (4)
द. पडिक्कल
14 (20)
र. चाहर
3-0-26-0
11.6
2
राहुल चाहर To रियान पराग
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|
11.5
6
राहुल चाहर To रियान पराग
छक्का!!! काफी देर के बाद राजस्थान टीम के लिए आया बड़ा शॉट!!! रियान पराग के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
11.4
0
राहुल चाहर To रियान पराग
कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
11.3
0
राहुल चाहर To रियान पराग
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
11.2
1
राहुल चाहर To देवदत्त पडिक्कल
लेट कट शॉट का किया इस्तेमाल और सिंगल हासिल हुआ|
11.1
2
राहुल चाहर To देवदत्त पडिक्कल
दुग्गी!!! एक्स्ट्रा कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर 2 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 91/4
2 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 010.5
  • W 10.6
स. सैमसन
42 (25)
द. पडिक्कल
11 (18)
न. एलिस
2-0-11-2
10.6
W
नाथन एलिस To संजू सैमसन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! राजस्थान ने गंवाया अपने कप्तान का विकेट यहाँ पर!!! संजू सैमसन 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे| नाथन एलिस के हाथ लगी दूसरी विकेट| आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल गई सीधा मैथ्यू शॉर्ट के हाथ में जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 91/4 राजस्थान|
10.5
0
नाथन एलिस To संजू सैमसन
कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को देखते हुए डक कर दिया|
10.4
1
नाथन एलिस To देवदत्त पडिक्कल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.3
0
नाथन एलिस To देवदत्त पडिक्कल
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
10.2
0
नाथन एलिस To देवदत्त पडिक्कल
ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| रन का मौका नहीं मिल सका|
10.1
1
नाथन एलिस To संजू सैमसन
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 89/3
8 रन
  • 19.1
  • 29.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 29.5
  • 19.6
स. सैमसन
41 (22)
द. पडिक्कल
10 (15)
र. चाहर
2-0-15-0
9.6
1
राहुल चाहर To संजू सैमसन
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
9.5
2
राहुल चाहर To संजू सैमसन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर 2 रन तेज़ी से पूरा किया|
9.4
1
राहुल चाहर To देवदत्त पडिक्कल
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
9.3
1
राहुल चाहर To संजू सैमसन
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.2
2
राहुल चाहर To संजू सैमसन
दुग्गी!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन हासिल किया|
9.1
1
राहुल चाहर To देवदत्त पडिक्कल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 81/3
11 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 1 WD 8.3
  • 08.3
  • 18.4
  • 5 WD 8.5
  • 18.5
  • 18.6
द. पडिक्कल
8 (13)
स. सैमसन
35 (18)
स. रजा
1-0-11-0
8.6
1
सिकंदर रजा To देवदत्त पडिक्कल
लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.5
1
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.5
wd
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चार रन भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| कीपर दाँए ओर से होती हुई गेंद फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई| अम्पायर ने इसी बीच वाइड के इशारे के साथ-साथ बाई के रूप में चार रनों का भी इशारा किया|
8.4
1
सिकंदर रजा To देवदत्त पडिक्कल
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.3
0
सिकंदर रजा To देवदत्त पडिक्कल
ऊपर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
8.3
wd
सिकंदर रजा To देवदत्त पडिक्कल
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
8.2
1
सिकंदर रजा To संजू सैमसन
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.1
1
सिकंदर रजा To देवदत्त पडिक्कल
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 70/3
7 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 47.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 17.6
द. पडिक्कल
5 (9)
स. सैमसन
33 (16)
र. चाहर
1-0-7-0
7.6
1
राहुल चाहर To देवदत्त पडिक्कल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.5
0
राहुल चाहर To देवदत्त पडिक्कल
पुश तो किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
7.4
1
राहुल चाहर To संजू सैमसन
स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
7.3
4
राहुल चाहर To संजू सैमसन
चौका! इस बार कट किया गेंद को पॉइंट की तरफ और गैप मिल गया। गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनो के लिए|
7.2
1
राहुल चाहर To देवदत्त पडिक्कल
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7.1
0
राहुल चाहर To देवदत्त पडिक्कल
ऑफ़ साइड की गेंद को कवर्स की तरफ खेला। रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 7 : 63/3
6 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 26.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 26.6
स. सैमसन
28 (14)
द. पडिक्कल
3 (5)
ह. ब्रार
2-0-15-0
6.6
2
हरप्रीत ब्रार To संजू सैमसन
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर 2 रन लिया|
6.5
0
हरप्रीत ब्रार To संजू सैमसन
कोई रन नहीं, गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
6.4
1
हरप्रीत ब्रार To देवदत्त पडिक्कल
पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
6.3
2
हरप्रीत ब्रार To देवदत्त पडिक्कल
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन लिया|
6.2
0
हरप्रीत ब्रार To देवदत्त पडिक्कल
कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
6.1
1
हरप्रीत ब्रार To संजू सैमसन
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 57/3
9 रन
  • 45.1
  • 45.2
  • 15.3
  • W 5.4
  • 05.5
  • 05.6
द. पडिक्कल
0 (2)
स. सैमसन
25 (11)
न. एलिस
1-0-9-1
5.6
0
नाथन एलिस To देवदत्त पडिक्कल
डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
5.5
0
नाथन एलिस To देवदत्त पडिक्कल
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
अगले बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल होंगे...
5.4
W
नाथन एलिस To जोस बटलर OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर राजस्थान की टीम को लगता हुआ!! नाथन एलिस के हाथ लगी विकेट!! जोस बटलर 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई पैड्स को लगी और सीधा गेंदबाज़ के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कैच पकड़ने के बाद जश्न मनाया| 57/3 राजस्थान|
5.3
1
नाथन एलिस To संजू सैमसन
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
5.2
4
नाथन एलिस To संजू सैमसन
चौका!!! एक और बाउंड्री संजू के बल्ले से आती हुई!! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
5.1
4
नाथन एलिस To संजू सैमसन
चौका!!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप कवर की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद एक टप्पा खाकर गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 48/2
9 रन
  • 04.1
  • 44.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 04.6
ज. बटलर
19 (10)
स. सैमसन
16 (8)
ह. ब्रार
1-0-9-0
4.6
0
हरप्रीत ब्रार To जोस बटलर
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
4.5
1
हरप्रीत ब्रार To संजू सैमसन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
4.4
0
हरप्रीत ब्रार To संजू सैमसन
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
4.3
4
हरप्रीत ब्रार To संजू सैमसन
चौका!!! संजू के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री!!! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
4.2
4
हरप्रीत ब्रार To संजू सैमसन
चौका!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर ने आगे की ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ना चाहा| गेंद फील्डर के आगे टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
4.1
0
हरप्रीत ब्रार To संजू सैमसन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 4 : 39/2
14 रन
  • 13.1
  • W 3.2
  • 03.3
  • 63.4
  • 13.5
  • 63.6
ज. बटलर
19 (9)
स. सैमसन
7 (3)
अ. सिंह
2-0-23-2
3.6
6
अर्शदीप सिंह To जोस बटलर
छक्का!!! जोस बटलर के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
3.5
1
अर्शदीप सिंह To संजू सैमसन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
3.4
6
अर्शदीप सिंह To संजू सैमसन
छक्का!!! इसी के साथ संजू सैमसन ने अपना खाता खोला!!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
3.3
0
अर्शदीप सिंह To संजू सैमसन
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
संजू सैमसन अगले बल्लेबाज़ होंगे...
3.2
W
अर्शदीप सिंह To रविचंद्रन अश्विन OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और झटका यहाँ पर राजस्थान की टीम को लगता हुआ!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी दूसरी विकेट!! आर अश्विन शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले के स्टीकर को लगती हुई मिड ऑन की ओर हवा में गई जहाँ से शिखर धवन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 26/2 राजस्थान|
3.1
1
अर्शदीप सिंह To जोस बटलर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 3 : 25/1
9 रन
  • 22.1
  • 22.2
  • 42.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 12.6
ज. बटलर
12 (7)
र. अश्विन
0 (3)
स. करन
2-0-16-0
2.6
1
सैम करन To जोस बटलर
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
2.5
0
सैम करन To जोस बटलर
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
2.4
0
सैम करन To जोस बटलर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
2.3
4
सैम करन To जोस बटलर
चौका!!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते बल्लेबाज़!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे बटलर वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर लिया| पटकी हुई गेंद पर फाइन लेग की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा चार रनों के लिए|
2.2
2
सैम करन To जोस बटलर
कैच ड्रॉप!! जोस बटलर को 5 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!!! पंजाब की टीम ने बड़ा मौका यहाँ पर गंवाया!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बटलर ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद थे जिनके हाथों में लगकर गेंद ज़मीन पर जा गिरी| बाल-बाल बचे बटलर यहाँ पर और साथ ही 2 रन लेने में कामयाब हो गए|
2.1
2
सैम करन To जोस बटलर
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
ओवर की समाप्ति 2 : 16/1
9 रन
  • 41.1
  • 1 WD 1.2
  • 01.2
  • 1 WD 1.3
  • W 1.3
  • 31.4
  • 01.5
  • 01.6
र. अश्विन
0 (3)
ज. बटलर
3 (1)
अ. सिंह
1-0-9-1
1.6
0
अर्शदीप सिंह To रविचंद्रन अश्विन
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
1.5
0
अर्शदीप सिंह To रविचंद्रन अश्विन
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
1.4
3
अर्शदीप सिंह To जोस बटलर
तीन रन!!! इसी के साथ जोस बटलर ने अपना खाता खोला!!! क्रीज़ का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया| तेज़ी से तीन रन पूरे किये|
जोस बटलर होंगे अगले बल्लेबाज़....
1.3
W
अर्शदीप सिंह To यशस्वी जयसवाल OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! पहला झटका यहाँ पर राजस्थान की टीम को लगता हुआ!!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी विकेट| यशस्वी जयसवाल 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर की ओर हवा में खेला| फील्डर वहां मौजूद मैथ्यू शॉर्ट जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 13/1 राजस्थान|
मैच काफी रोमांचक होता हुआ...
1.3
wd
अर्शदीप सिंह To यशस्वी जयसवाल
वाइड!!! एक और अतिरिक्त रन इस ओवर से आता हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.2
0
अर्शदीप सिंह To यशस्वी जयसवाल
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
1.2
wd
अर्शदीप सिंह To यशस्वी जयसवाल
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.1
4
अर्शदीप सिंह To यशस्वी जयसवाल
चौका!!! यशस्वी जयसवाल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
दूसरे छोर से अर्शदीप सिंह गेंदबाज़ी करने आए...
ओवर की समाप्ति 1 : 7/0
7 रन
  • 60.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
र. अश्विन
0 (1)
य. जयसवाल
7 (5)
स. करन
1-0-7-0
0.6
0
सैम करन To रविचंद्रन अश्विन
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
0.5
1
सैम करन To यशस्वी जयसवाल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
0.4
0
सैम करन To यशस्वी जयसवाल
एक और डॉट गेंद!!! ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
0.3
0
सैम करन To यशस्वी जयसवाल
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
0.2
0
सैम करन To यशस्वी जयसवाल
आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
0.1
6
सैम करन To यशस्वी जयसवाल
छक्का!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! यशस्वी जयसवाल के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट पहली ही गेंद पर!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
मैच की जानकारी
  • स्थान बर्सापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
  • मौसम साफ़
  • टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच नाथन एलिस
  • अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, -, रोहन पंडित
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement