Advertisement
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स, मैच 58 Commentary, Live Updates

राजस्थान vs दिल्ली, 2022 - टी-20 Live Commentary

राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 58, डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई , May 11, 2022
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
160/6 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
161/2 (18.1)
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मिचेल मार्श
    89(62)&2/25(3)
तो क्रिकेट फैन्स कैसा लगा आपको आज का ये मुकाबला जहाँ दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकटों से शिकस्त दी!! आज के लिए बस इतना ही, अब आपसे फिर कल होगी मुलाकात मुंबई और चेन्नई के बीच होने वाले मैच के साथ| तबतक के लिए हमें दीजिये इजाज़त और रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मिचेल मार्श को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इस पुरस्कार को हासिल करने के बाद बात करने के दौरान मार्श ने राहत की एक लम्बी सांस ली| आगे ये कहते हुए सुनाई दिए कि ये काफी टफ गेम था| मुझा लगता है कि विकेट पर स्कोर अधिक था लेकिन हमने अच्छी बल्लेबाज़ी की और साझेदारी के दम पर मुकाबला जीत लिया| पॉवर प्ले के पहले चार-पांच ओवर काफी टफ होते हैं| खुश था कि उन ओवरों में सम्भलकर खेला और वहां से आगे बढ़ा| अभी भी हमें आगे के मुकाबले जीतने हैं ताकि ऊपर की तरफ जा सकें| बोल्ट की उस गेंद पर कहा कि मुझे पता था कि बल्ला लगा हुआ था इसलिए मैं इत्मीनान से खड़ा था|
मैच जीतकर बात करने आए दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने बताया कि मैंने पहले गेंदबाज़ी इसी लिए चुनी थी कि पिच पर बाउंस और टर्न था| मैं उसका फ़ायदा उठाना चाहता था जो कि मैंने उठाया भी| आगे पंत ने कहा कि हम अपने प्लान में कामयाब हुए| हमने 160 से 170 के बीच के लक्ष्य को हासिल करने का सोचा था और वही हुआ भी| जाते-जाते पंत ने बताया कि अब हमारी कोशिश रहेगी कि अपने अगले मुकाबले में भी जीत हासिल करते हुए प्ले ऑफ्स में जगह बनाने के करीब पहुँचे|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि पहली पारी टू पेस विकेट दिख रहा था| पिच पर बाउंस और टर्न प्राप्त हो रहा था लेकिन दूसरी पारी में ज़्यादा बाउंस और टर्न हमारे गेंदबाजों को नहीं मिला| आगे संजू ने कहा कि हमने 20 से 25 रन बोर्ड पर कम बनाए| संजू ने ये भी बोला कि फील्डिंग में आज हमारा दिन नहीं था| हमने अहम-अहम मौकों पर कैच ड्रॉप कर दिया जिसके कारण हमें हार का मुँह देखना पड़ा| जाते-जाते संजू ने बताया कि अब हम अपने अगले मैच पर ध्यान देना चाहते हैं और यहाँ बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
मिचेल मार्श भले ही अपने पहले शतक से चूक गए हों लेकिन उनकी इस पारी को लम्बे समय तक याद रखा जाएगा| ट्रेंट बोल्ट, इस गेंदबाज़ ने तो शुरुआत कमाल की कर दी थी लेकिन जैसे ही इनका स्पेल निकला उसके बाद दिल्ली के दिलेरों ने अपना पंजा खोलना शुरू कर दिया| चहल और बोल्ट को छोड़ दें तो आज कोई भी गेंदबाज़ दिल्ली के सामने टिक न पाया| यानी अब प्ले ऑफ्स में अपनी जगह बनाने के लिए राजस्थान को करना होगा और थोड़ा इंतज़ार|
टॉस जीतकर आज दिल्ली के कप्तान रिषभ पन्त का फैसला बिलकुल सही साबित हुआ| पांचवां अर्धशतक डेविड वॉर्नर का इस सीज़न का आता हुआ| राजस्थान जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम को पहले तो 160 रनों पर रोक दिया और उसके बाद रन चेज़ में जिस तरह से दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्श और वॉर्नर ने बल्लेबाज़ी की वो काबिले तारीफ है| हाँ इस बीच राजस्थान की टीम ने कैच के रूप में कुछ मौके इन बल्लेबाजों को दिए जो उन्हें काफी महंगे भी पड़े| लेकिन उन मौकों का पूरी तरह से इन बल्लेबाजों ने उठाया फायदा|
डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श की जोड़ी ने 144 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम के लिए मुकाबला समाप्त ही कर दिया और बाक़ी का बचा कुचा काम अंत में पन्त ने पूरा किया| अब जाकर दिल्ली के कप्तान और कोच ने ली होगी चैन की सांस| मिचेल मार्श, इस बल्लेबाज़ का चलना दिल्ली के लिए बेहद ज़रूरी था और आज इस हरफनमौला खिलाड़ी ने सही समय पर फॉर्म में वापसी कर ली है| साथ ही साथ अंत में जिस तरह से पन्त ने कवर्स पर दो छक्के लगाए उससे उनके फॉर्म में भी वापसी के संकेत दिख रहे हैं|
रोर मचा, शोर मचा!! हल्ल्ला नहीं बोल पाई आज राजस्थान की टीम| करो या मरो के मुकाबले में दिल्ली विजयी| प्ले ऑफ्स की रेस में अभी भी बरकरार| दो महत्वपूर्ण अंक दिल्ली के खाते में गए| इसी के साथ उनके तो आगे जाने के लिए रास्ते साफ़ होते जा रहे हैं लेकिन राजस्थान आपको क्या हो गया है| जीत हार, जीत हार वाला खेल आपके साथ भी शुरू हो गया है| हाँ दिल्ली के लिए तो ये जीत आनी ही थी क्योंकि जीत हार, जीत हार वाला काम तो ये भी टीम करती आ रही है| पिछला मुकाबला चेन्नई से 91 रनों से हारने के बाद इस मुकाबले में शानदार वापसी की है|
18.1
3
कुलदीप सेन To डेविड वॉर्नर
तीन रन!! इसी के साथ डेविड वॉर्नर ने अपना अर्धशतक पूरा किया!!! वहीँ दिल्ली ने राजस्थान को 8 विकटों से करारी शिकस्त दी!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| वहां खड़े फील्डर से हुई मिसफील्ड और बॉल हाथ को लगकर डीप मिड विकेट की ओर तेज़ी के साथ गई| मिड ऑन से भागकर रियान पराग ने गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोक दिया| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से तीन रन भागकर पूरा कर लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 158/2
14 रन
  • W 17.1
  • 117.2
  • 117.3
  • 617.4
  • 017.5
  • 617.6
ऋ. पंत
13 (4)
ड. वॉर्नर
49 (40)
य. चहल
4-0-43-1
17.6
6
युजवेंद्र चहल To ऋषभ पंत
सिक्स!!! पंत के बल्ले से आता हुआ इस ओवर का दूसरा छक्का!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| बॉल गई सीधा स्टैंड्स में और मिला सिक्स| दिल्ली को अब जीत के लिए 12 गेंद पर 3 रन चाहिए|
17.5
0
युजवेंद्र चहल To ऋषभ पंत
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना बेहतर समझा|
17.4
6
युजवेंद्र चहल To ऋषभ पंत
छक्का! इन साइड आउट!! ओवर कवर्स!! सिक्स!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं| पन्त का बड़ा शॉट!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
17.3
1
युजवेंद्र चहल To डेविड वॉर्नर
इस बार कवर्स की तरफ गेंद को ड्राइव किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17.2
1
युजवेंद्र चहल To ऋषभ पंत
लेग स्पिन गेंद को स्लॉग कर दिया मिड विकेट की तरफ जहाँ से एक ही रन मिला|
रिषभ पन्त अगले बल्लेबाज़ होंगे| 17 गेंदों पर 17 रनों की दरकार... 
17.1
W
युजवेंद्र चहल To मिचेल मार्श OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! काफी देर के बाद राजस्थान के हाथ लगी दूसरी विकेट!! युजवेंद्र चहल को मिली पहली सफ़लता| मिचेल मार्श 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे| 144 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| पैड्स लाइन पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ स्वीप शॉट खेलने गए| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का टॉप एज लेकर सीधा शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से कुलदीप सेन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 144/2 दिल्ली, जीत के लिए 17 गेंद पर 17 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 144/1
15 रन
  • 016.1
  • 416.2
  • 616.3
  • 116.4
  • 416.5
  • 016.6
ड. वॉर्नर
48 (39)
म. मार्श
89 (61)
ट. बोल्ट
4-0-32-1
16.6
0
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| वॉर्नर ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका| दिल्ली को जीत के लिए 18 गेंद पर 17 रन चाहिए|
16.5
4
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
चौका!!! लेग स्टंप पर पटकी हुई गेंद| वॉर्नर ने फाइन लेग बाउंड्री की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
16.4
1
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल मार्श
पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
16.3
6
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल मार्श
छक्का!!! एक और सिक्स यहाँ पर मिचेल मार्श के बल्ले से आता हुआ!!! 102 मीटर का लंबा छक्का मार्श ने लगाया!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉवर के साथ मिड विकेट की ओर पुल किया| बॉल गई सीधा स्टैंड्स में और मिला सिक्स|
16.2
4
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल मार्श
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
16.1
0
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल मार्श
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 16 : 129/1
15 रन
  • 415.1
  • 115.2
  • 615.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 1 WD 15.6
  • 115.6
म. मार्श
78 (57)
ड. वॉर्नर
44 (37)
र. अश्विन
4-0-32-0
15.6
1
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
पैड्स लाइन की गेंद पर मार्श ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया| दिल्ली को अब जीत के लिए 24 गेंद पर 32 रन चाहिए|
15.6
wd
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.5
1
रविचंद्रन अश्विन To डेविड वॉर्नर
मिड विकेट की ओर वॉर्नर ने पुश करते हुए एक रन ले लिया|
15.4
1
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
पैड्स लाइन की गेंद पर मार्श ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
15.3
6
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
15.2
1
रविचंद्रन अश्विन To डेविड वॉर्नर
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.1
4
रविचंद्रन अश्विन To डेविड वॉर्नर
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| वॉर्नर ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क| बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 15 : 114/1
9 रन
  • 014.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 1 WD 14.6
  • 114.6
ड. वॉर्नर
38 (34)
म. मार्श
70 (54)
य. चहल
3-0-29-0
14.6
1
युजवेंद्र चहल To डेविड वॉर्नर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला और रन हासिल किया| 114/1 दिल्ली, लक्ष्य से 47 रन दूर|
14.6
wd
युजवेंद्र चहल To डेविड वॉर्नर
वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर की गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
14.5
1
युजवेंद्र चहल To मिचेल मार्श
सिंगल!! गुगली गेंद| कट लगाया और पॉइंट्स की तरफ खेला| एक ही रन मिल पायेगा|
मिचेल मार्श अपना ग्लव्स बदलते हुए...
14.4
1
युजवेंद्र चहल To डेविड वॉर्नर
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
14.3
4
युजवेंद्र चहल To डेविड वॉर्नर
चौका! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लेग साइड पर स्लॉग कर दिया| बल्ले से लगते ही गेंद गोली की रफ़्तार से मिड विकेट बाउंड्री की तरफ गई जहाँ से चार रन मिल गया|
14.2
1
युजवेंद्र चहल To मिचेल मार्श
इस बार लेग स्पिन गेंद को पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
14.1
0
युजवेंद्र चहल To मिचेल मार्श
लेग स्पिन गेंद| टर्न और मार्श ने कट करना चाहा लेकिन संपर्क सही नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 14 : 105/1
7 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • 413.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 113.6
म. मार्श
68 (51)
ड. वॉर्नर
32 (31)
क. सेन
3-0-29-0
13.6
1
कुलदीप सेन To मिचेल मार्श
इस बार विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
13.5
0
कुलदीप सेन To मिचेल मार्श
लेग साइड पर गेंद को खेलन चाहा लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
13.4
1
कुलदीप सेन To डेविड वॉर्नर
मिस टाइम पुल किया| लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
13.3
4
कुलदीप सेन To डेविड वॉर्नर
चौका! करारा ड्राइव| जैसे ही बल्ले पर लगी ये साफ़ हो गया कि चौका हो जाएगा| गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| बोल्ट भी इस बाउंड्री को रोक नहीं पाए|
13.2
0
कुलदीप सेन To डेविड वॉर्नर
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
13.1
1
कुलदीप सेन To मिचेल मार्श
लेग साइड पर इस गेंद को खेला और एक रन हासिल किया|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 13 ओवर के बाद 98/1 दिल्ली, जीत के लिए 42 गेंद पर 63 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर मिचेल मार्श और डेविड वॉर्नर ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन को यहाँ पर मुकाबले में वापसी करने के लिए विकेट की दरकार होगी...
ओवर की समाप्ति 13 : 98/1
10 रन
  • 012.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 412.4
  • 412.5
  • 112.6
म. मार्श
66 (48)
ड. वॉर्नर
27 (28)
प. कृष्णा
3-1-20-0
12.6
1
प्रसिद्ध कृष्णा To मिचेल मार्श
सिंगल के साथ एक महंगा ओवर हुआ समाप्त| 10 रन इससे आये| इस गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला और रन हासिल किया| 98/1 दिल्ली, 42 गेंदों पर 63 रनों की दरकार|
12.5
4
प्रसिद्ध कृष्णा To मिचेल मार्श
बैक टू बैक चौका! खराब गेंद ये, आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर|
12.4
4
प्रसिद्ध कृष्णा To मिचेल मार्श
बेहतरीन कट शॉट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
12.3
1
प्रसिद्ध कृष्णा To डेविड वॉर्नर
अतिरिक्त उछाल!! टॉप एज लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर से काफी आगे गिरी| एक रन का मौका बन गया|
12.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To डेविड वॉर्नर
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
12.1
0
प्रसिद्ध कृष्णा To डेविड वॉर्नर
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले पर आई गेंद| क्रीज़ में रहकर उसे ब्लॉक कर दिया गया|
बोलिंग चेंज!! प्रसिद्ध कृष्णा को गेंदबाजी थमाई गई है...
ओवर की समाप्ति 12 : 88/1
5 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 1 WD 11.4
  • 011.4
  • 111.5
  • 111.6
ड. वॉर्नर
26 (25)
म. मार्श
57 (45)
र. अश्विन
3-0-17-0
11.6
1
रविचंद्रन अश्विन To डेविड वॉर्नर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|
11.5
1
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
बैक फुट से मार्श ने डीप कवर्स की ओर पंच किया| एक रन मिल गया|
11.4
0
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
11.4
wd
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! बाल-बाल बच गये बल्लेबाज़ यहाँ पर| कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लेने का इरादा किया और लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे लेकिन बीट हुए| एज नहीं था तो अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
11.3
1
रविचंद्रन अश्विन To डेविड वॉर्नर
एक और सिंगल कवर्स से आता हुआ| फुल बॉल पर लगातार सिंगल हासिल कर रहे|
11.2
1
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|
11.1
0
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर की समाप्ति 11 : 83/1
9 रन
  • 010.1
  • 610.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 110.6
म. मार्श
55 (41)
ड. वॉर्नर
24 (23)
य. चहल
2-0-20-0
10.6
1
युजवेंद्र चहल To मिचेल मार्श
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट करते हुए डीप कवर्स से सिंगल हासिल किया| 83/1 दिल्ली|
10.5
0
युजवेंद्र चहल To मिचेल मार्श
लेग स्पिन गेंद को कट लगाने गए लेकिन टर्न से बीट हुए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं हुआ|
10.4
1
युजवेंद्र चहल To डेविड वॉर्नर
मिड विकेट की ओर वॉर्नर ने गेंद को खेला| एक रन आ गया|
10.3
1
युजवेंद्र चहल To मिचेल मार्श
विकेट लाइन की गेंद पर मार्श ने हलके हाथों से मिड ऑन की ओर खेला| एक रन मिल गया|
10.2
6
युजवेंद्र चहल To मिचेल मार्श
छक्का! कैच ड्रॉप या टफ चांस!! इस बार भी बटलर थे| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर एक भरसक प्रयास था कि अंदर गेंद को फ़ेंक देंगे लेकिन असफल रहे| छह रन मिल गये| इसी के साथ मार्श का इस साल का पहला पचास पूरा हुआ| दिल्ली का खैमा उनसे काफी खुश होगा|
10.1
0
युजवेंद्र चहल To मिचेल मार्श
लेग स्पिन गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला, गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं मिलेगा|
ओवर की समाप्ति 10 : 74/1
7 रन
  • 1 LB 9.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 49.5
  • 19.6
म. मार्श
47 (36)
ड. वॉर्नर
23 (22)
क. सेन
2-0-22-0
9.6
1
कुलदीप सेन To मिचेल मार्श
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया| 74/1 दिल्ली|
9.5
4
कुलदीप सेन To मिचेल मार्श
चौका!!! मिसफील्ड के कारण यहाँ पर दिल्ली टीम को मिला चार रन!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| फील्डर फाइन लेग बाउंड्री से भागकर आए और अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोकने का प्रयास किया| बॉल ट्रेंट बोल्ट के शरीर को लगकर सीमा रेखा के पार चली गई और मिला चार रन|
9.4
0
कुलदीप सेन To मिचेल मार्श
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
9.3
1
कुलदीप सेन To डेविड वॉर्नर
ऑफ साइड की ओर वॉर्नर ने गेंद को खेला| एक रन मिला|
9.2
0
कुलदीप सेन To डेविड वॉर्नर
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
9.1
lb
कुलदीप सेन To मिचेल मार्श
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 9 : 67/1
11 रन
  • 18.1
  • 68.2
  • 28.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 08.6
ड. वॉर्नर
22 (20)
म. मार्श
42 (32)
य. चहल
1-0-11-0
8.6
0
युजवेंद्र चहल To डेविड वॉर्नर
टर्न एंड मिस!!! ओह!! बाल बाल बचे वॉर्नर!! ये गेंद टर्न होकर लेग स्टम्प को लगी| बेल्स उड़ी और लाईट भी जली लेकिन फिर से वापिस बेल्स विकेट्स पर ही रह गई| अगर गिर जाती तो आउट करार दिए जाते| मिडिल स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर शॉट लगाने गए| बल्लेबाज़ को बीट करती हुई गेंद विकेट्स को लगकर फाइन लेग की ओर गई| रन नहीं मिल सका|
8.5
1
युजवेंद्र चहल To मिचेल मार्श
वॉर्नर ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.4
1
युजवेंद्र चहल To डेविड वॉर्नर
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
8.3
2
युजवेंद्र चहल To डेविड वॉर्नर
कैच ड्रॉप!! एक भरसक प्रयास लॉन्ग ऑफ़ से आगे भागते हुए बटलर द्वारा लेकिन गेंद उनके हाथों में आई नहीं| 19 रनों पर मिला एक बड़ा जीवनदान| ऑफ़ स्टम्प पर ललचाई हुई गेंद| बड़ा शॉट लगाने गए| मिड टाइम हुआ| हवा में खिली गेंद| बटलर ने कैच की कॉल करते हुए एक भरसक प्रयास किया आगे की तरफ डाईव लगाते हुए लेकिन गेंद उनके हाथों में नहीं आ पाई|
8.2
6
युजवेंद्र चहल To डेविड वॉर्नर
छक्का!!! इस दफ़ा वॉर्नर ले बल्ले से आता हुआ छक्का!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद डीप मिड विकेट पर खड़े फील्डर के ऊपर से गई गेंद स्टैंड्स में और मिला सिक्स|
8.1
1
युजवेंद्र चहल To मिचेल मार्श
आगे की गेंद पर मार्श ने शॉर्ट कवर्स की ओर पंच किया| वहां खड़े फील्डर से हुई मिसफील्ड| गेंद हाथ में लगकर लॉन्ग ऑफ की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 8 : 56/1
2 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 07.6
ड. वॉर्नर
13 (16)
म. मार्श
40 (30)
र. अश्विन
2-0-12-0
7.6
0
रविचंद्रन अश्विन To डेविड वॉर्नर
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
7.5
1
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
कैरम गेंद ऑफ स्टंप के बाहर अश्विन ने डाला| मार्श ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर एक रन ले लिया|
7.4
0
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
7.3
1
रविचंद्रन अश्विन To डेविड वॉर्नर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.2
0
रविचंद्रन अश्विन To डेविड वॉर्नर
एक दफ़ा फिर से वॉर्नर ने आगे की गेंद पर कवर ड्राइव किया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
7.1
0
रविचंद्रन अश्विन To डेविड वॉर्नर
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|
टाइम आउट का समय हुआ| अब इस ढाई मिनट के ब्रेक में राजस्थान की टीम को सोच विचार करना होगा जबकि दिल्ली अपनी इसी लय के साथ बल्लेबाज़ी करती दिखेगी|
ओवर की समाप्ति 7 : 54/1
16 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 66.3
  • 06.4
  • 66.5
  • 26.6
म. मार्श
39 (28)
ड. वॉर्नर
12 (12)
क. सेन
1-0-16-0
6.6
2
कुलदीप सेन To मिचेल मार्श
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए तेज़ी से दो रन ले लिया|
6.5
6
कुलदीप सेन To मिचेल मार्श
छक्का!!! दूसरा सिक्स इस ओवर में लगाते हुए मिचेल मार्श यहाँ पर!!! आगे डाली गई गेंद को कुलदीप सेन के ऊपर से शॉट खेला| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
6.4
0
कुलदीप सेन To मिचेल मार्श
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
6.3
6
कुलदीप सेन To मिचेल मार्श
सिक्स!!! मिचेल मार्श के बल्ले से आता हुआ एक और छक्का यहाँ पर!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद| मार्श ने लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉट लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| बॉल गई सीधा दर्शकों के बीच और मिला सिक्स|
6.2
1
कुलदीप सेन To डेविड वॉर्नर
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| वॉर्नर ने डीप पॉइंट की ओर कट लगाकर एक रन पूरा किया|
6.1
1
कुलदीप सेन To मिचेल मार्श
फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर बल्लेबाज़ ने सिंगल ले लिया|
पॉवर प्ले हुआ समाप्त| 6 के बाद 38/1 दिल्ली, 84 गेंदों पर 123 रनों की दरकार| वॉर्नर को यहाँ से समझदारी के साथ बल्लेबाज़ी करने की ज़रूरत|
ओवर की समाप्ति 6 : 38/1
10 रन
  • 35.1
  • 05.2
  • 65.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 15.6
म. मार्श
24 (23)
ड. वॉर्नर
11 (11)
प. कृष्णा
2-1-10-0
5.6
1
प्रसिद्ध कृष्णा To मिचेल मार्श
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
5.5
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मिचेल मार्श
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
5.4
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मिचेल मार्श
ऑफ साइड की ओर गेंद को पंच किया| एक टप्पा खाकर गेंद गई फील्डर के के पास| रन नहीं मिल सका|
5.3
6
प्रसिद्ध कृष्णा To मिचेल मार्श
छक्का!!! मिचेल मार्श के बल्ले से आती हुई बड़ी हिट!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई स्टैंड्स में और मिला सिक्स|
5.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मिचेल मार्श
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल, पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
5.1
3
प्रसिद्ध कृष्णा To डेविड वॉर्नर
शानदार फील्डिंग डीप कवर पर जोस बटलर के द्वारा देखने को मिली!! ऑफ स्टंप के बाहर जड़ में डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर गाइड किया| गैप में गई बॉल| फील्डर उसके पीछे गए और अपनी टीम के लिए एक रन बचाया| बल्लेबाजों ने इसी बीच तीन रन भागकर पूरा किया|
ओवर की समाप्ति 5 : 28/1
12 रन
  • 44.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 04.4
  • 1 WD 4.5
  • 44.5
  • 1 WD 4.6
  • 14.6
ड. वॉर्नर
8 (10)
म. मार्श
17 (18)
ट. बोल्ट
3-0-17-1
4.6
1
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैकफुट से पॉइंट की तरफ पंच करते हुए एक रन हासिल किया| 28/1 राजस्थान|
4.6
wd
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4.5
4
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
चौका! वॉर्नर के बल्ले से आई पहली बाउंड्री!! ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| गैप हासिल हुआ बल्लेबाज़ को यहाँ पर और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
4.5
wd
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
4.4
0
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| हालांकि वॉर्नर ने गेंदबाज़ के आगे आकर उन्हें थोड़ा सा छकाया कि वो रन भाग रहे हैं| सभी हंसने लगे|
4.3
1
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल मार्श
गुड लेंथ लाइन की गेंद को ऑन साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
4.2
0
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल मार्श
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानो में प्रस्थान कर गई गेंद|
4.1
4
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल मार्श
फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| लेंथ गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई, खड़े-खड़े पंच मारने गए क्रीज़ से ही, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा| कीपर को बीट करते हुए फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 4 : 16/1
11 रन
  • 13.1
  • 13.2
  • 63.3
  • 13.4
  • 1 LB 3.5
  • 13.6
म. मार्श
12 (15)
ड. वॉर्नर
3 (7)
र. अश्विन
1-0-10-0
3.6
1
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 16/1 दिल्ली|
3.5
lb
रविचंद्रन अश्विन To डेविड वॉर्नर
लेग बाई के रूप में आया रन| पैड्स को लगकर लेग साइड पर गई बॉल जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
3.4
1
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
3.3
6
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
छक्का! कैरम बॉल को पढ़ लिया| सामने की तरफ उसे उठाकर मारा| बल्ले पर लगने के बाद गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार चली गई छह रनों के लिए|
3.2
1
रविचंद्रन अश्विन To डेविड वॉर्नर
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
3.1
1
रविचंद्रन अश्विन To मिचेल मार्श
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर खेला और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 3 : 5/1
4 रन
  • 02.1
  • 12.2
  • 12.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 12.6
म. मार्श
3 (11)
ड. वॉर्नर
2 (5)
ट. बोल्ट
2-0-5-1
2.6
1
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल मार्श
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 3 के बाद 5/1 दिल्ली|
2.5
0
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल मार्श
आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर|
2.4
1
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
2.3
1
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल मार्श
अरे गजब ये गेंद थी| खतरनाक इनस्विन्गिंग यॉर्कर!! जैसे तैसे बल्लेबाज़ ने उसपर बल्ला लगाया| लेग साइड पर गई ये गेंद| गैप से एक रन हासिल हुआ|
2.2
1
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
लेंथ गेंद को मिड ऑन की तरफ पुल किया| फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
2.1
0
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 2 : 1/1
0 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
म. मार्श
1 (8)
ड. वॉर्नर
0 (2)
प. कृष्णा
1-1-0-0
1.6
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मिचेल मार्श
बहुत बढ़िया ओवर हुआ समाप्त| हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|
1.5
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मिचेल मार्श
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
1.4
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मिचेल मार्श
स्विंग एंड मिस!! आगे डाली गेंद जिसपर बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन स्विंग से बीट हो गए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं होगा|
1.3
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मिचेल मार्श
गुड लेंथ से पड़ने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद| लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
1.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मिचेल मार्श
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
1.1
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मिचेल मार्श
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
दूसरे छोर से कौन आएगा गेंद लेकर? प्रसिद्ध कृष्णा आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 1/1
1 रन
  • 00.1
  • W 0.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 00.6
ड. वॉर्नर
0 (2)
म. मार्श
1 (2)
ट. बोल्ट
1-0-1-1
0.6
0
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
0.5
0
ट्रेंट बोल्ट To डेविड वॉर्नर
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर्स की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|
0.4
1
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल मार्श
सिंगल!!! इसी के साथ मार्श ने अपना खाता खोला!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|
0.3
0
ट्रेंट बोल्ट To मिचेल मार्श
आगे डाली गई गेंद पर मिचेल मार्श ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर बटलर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
मिचेल मार्श बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
0.2
W
ट्रेंट बोल्ट To श्रीकर भरत OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट संजू सैमसन बोल्ड ट्रेंट बोल्ट| एक बार फिर से उसी तरह आउट हुए भरत जिस तरह पिछले मुकाबले में सिमरजीत के खिलाफ हुए थे| गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद पर क्रॉस बल्ला चलाया गेंद की गति और उछाल से बीट हो गए| बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद जहाँ से संजू ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया गया| 0/1 दिल्ली|
0.1
0
ट्रेंट बोल्ट To श्रीकर भरत
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर भरत ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
मैच की जानकारी
  • स्थान डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मिचेल मार्श
  • अंपायर -, नितिन मेनन, विरेंदर शर्मा
  • रेफ़री मनु नैयर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement