Advertisement
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 37 Commentary, Live Updates

राजस्थान vs चेन्नई, 2023 - टी-20 Live Commentary

राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 37, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर , Apr 27, 2023
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
202/5 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
170/6 (20.0)
राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    यशस्वी जयसवाल
    77(43)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो पंजाब और लखनऊ के बीच मोहाली के स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार यशस्वी जयसवाल को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखाई दिए| आगे कहा कि मुझे दोनों प्लेयर ऑफ़ द मैच के पुरस्कार काफी पसंद आये| इससे पहले भी मैंने उसे हासिल किया था और आज भी मुझे ख़ुशी हुई है| मैं अपनी बल्लेबाज़ी पर अभ्यास के दौरान काफी मेहनत करता हूँ जिसका मुझे फायदा मिल रहा है| आगे बताया कि जब मैं फ्री रहता हूँ तो एमएस धोनी सर और विराट कोहली भाई से जाकर अपनी बल्लेबाज़ी के बारे में बात करता हूँ और उनसे टिप्स लेता हूँ जो मुझे फायदा पहुंचा रहा है|  
विनिंग कप्तान संजू सैमसन ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हाँ मैं इस जीत से काफी खुश हूँ| चेन्नई जैसी टीम के खिलाफ इस तरह का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करना अपने आप में एक बड़ी बात होती है| यशस्वी पर कहा कि वो एक शानदार खिलाड़ी हैं और आज जिस तरह की बल्लेबाज़ी की वो काबिले तारीफ है| आगे कहा कि मैंने मैच से पहले जब यहाँ पर आकर देखा था तो ऐसा लगा था कि ड्यू आज नहीं आएगी इस वजह से पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जो सही साबित हो गया| आज युवाओं ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और आक्रामक रुख अपनाकर खेला जो अच्छी बात है|
चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक निराशाजनक प्रदर्शन था हमारी तरफ से आज| इस मुकाबले में हम अपनी पूरी ताक़त के साथ नहीं खेल पाए| आगे कहा कि उन्होंने बोर्ड पर कुछ रन अधिक लगा दिए थे और फिर हम पॉवर प्ले में बल्लेबाज़ी के दौरान उसका फायदा नहीं उठा पाए जिसकी वजह से मुकाबला हमारे पक्ष में नहीं गया| आगे बताया कि जब वो अपनी पारी के दौरान अंत में बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो बाहरी किनारे लगकर गेंद सीमा रेखा के पार जा रही थी जिसका उन्हें फायदा भी मिला|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
चेन्नई की तरफ से पॉवर प्ले में जिस अंदाज़ में बल्लेबाज़ी हुई वो अंत में उनकी टीम को मुकाबले में पीछे कर गया| देखा जाए तो चेन्नई की सलामी जोड़ी आज अपनी उस लय में नहीं दिखी जैसा वो अबतक इस सीज़न में रही है| साथ ही साथ अजिंक्य रहाणे को भी राजस्थान के गेंदबाजों ने पूरी तरह से बांधकर रखा जिसकी वजह से येलो आर्मी को फ्री फ्लो स्टार्ट नहीं मिल पाई| उसी दौरान संजू सैमसन के लिए आज तुरुप का इक्का एडम ज़म्पा साबित हुए| जिस तरह से आज उन्होंने चेन्नई के बल्लेबाजों को ना केवल बांधकर रखा बल्कि उनके विकेट्स भी हासिल किये, मेरी नज़र में ये राजस्थान की जीत की असली वजह रही|
मुकाबला पूरी तरह से आज एक वक़्त बराबरी पर रहा लेकिन दोनों ही पारियों के अंतिम समय में राजस्थान की टीम ने बेहतर खेल दिखाया और गेम को अपनी तरफ मोड़ दिया| पहली पारी में ध्रुव जुरेल के द्वारा लगाए गए 34 रन चेन्नई को यहाँ पर महंगे पड़ गए| वहीँ शिवम दुबे (52) ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को लक्ष्य के पार ले जाने की पूरी कोशिश की लेकिन अधिक रन्स होने की वजह से वो इसे पूरा करने में कामयाब नहीं हो पाए| मेरा ऐसा मानना है कि चेन्नई ने अपनी बल्लेबाज़ी के दौरान पॉवर प्ले में आक्रामक बल्लेबाज़ी की नहीं जो अंत में उन्हें खल गया|    
राजस्थान ने अपने 200वें मुकाबले में 32 रनों चेन्नई को किया पराजित!! माही आर्मी पर राजस्थान का पलड़ा भारी| इस सीज़न चेन्नई के खिलाफ 2 मुकाबले सैमसन एंड कम्पनी ने खेले और दोनों जीते| पहले उनके घर पर येलो आर्मी को हराया और आज अपने घरेलु मैदान पर दी है मात| इसी के साथ दो अंकों की मदद से राजस्थान की टीम ने तीसरे पायदान से ऊपर की तरफ छलांग लगाई| बेहतर नेट रन रेट के चलते अंक तालिका में टॉप पर पहुंची सैमसन की टीम|
ओवर की समाप्ति 20 : 170/6
4 रन
  • 019.1
  • 119.2
  • 119.3
  • 119.4
  • 119.5
  • W 19.6
श. दुबे
52 (33)
र. जडेजा
23 (15)
क. यादव
3-0-18-1
19.6
W
कुलदीप यादव To शिवम दुबे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जोस बटलर बोल्ड कुलदीप यादव| इसी के साथ राजस्थान ने अपना 200वां मुकाबला 32 रनों से जीत लिया| चेन्नई को मिली एक करारी शिकस्त| कमाल का अंतिम ओवर कुलदीप द्वारा देखने को मिला है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर सामने की तरफ शॉट लगाया| मिस टाइम हुआ और सामने वाले फील्डर के हाथों में चली गई गेंद| जीत की शहनाई राजस्थान के डग आउट में बजती हुई|
19.5
1
कुलदीप यादव To रवींद्र जडेजा
ये लीजिये, एक और सिंगल!! मिड विकेट की तरफ हीव किया, डीप में उसे फील्ड किया, एक ही रन मिला|
19.4
1
कुलदीप यादव To शिवम दुबे
एक और बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने इसपर बड़ा शॉट लगाया लेकिन असफल रहे| एक ही रन मिल पाया कवर्स की दिशा से यहाँ पर|
19.3
1
कुलदीप यादव To रवींद्र जडेजा
अच्छा शॉट सामने की तरफ जडेजा का लेकिन एक ही रन मिलेगा| अब 3 गेंदों पर 35 रनों की दरकार|
19.2
1
कुलदीप यादव To शिवम दुबे
बड़े शॉट की दरकार लेकिन सिंगल ही मिल पाया| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| 4 गेंद 36 रनों की दरकार|
19.1
0
कुलदीप यादव To शिवम दुबे
डॉट गंद!! इसी के साथ शायद चेन्नई अब गेम से पूरी तरह से बाहर हो गई| 5 गेंद 37 रनों की दरकार| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद पर शॉट लगाया लेकिन बीट हो गए|
ओवर की समाप्ति 19 : 166/5
9 रन
  • 118.1
  • 218.2
  • 018.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 418.6
र. जडेजा
21 (13)
श. दुबे
50 (29)
ज. होल्डर
4-0-49-0
18.6
4
जेसन होल्डर To रवींद्र जडेजा
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| 6 गेंद पर 37 रनों की दरकार है|
18.5
1
जेसन होल्डर To शिवम दुबे
इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला| सिंगल से संतुष्ट होना पड़ेगा|
18.4
1
जेसन होल्डर To रवींद्र जडेजा
ऑफ़ स्टंप की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला| सिंगल का मौका बन गया|
18.3
0
जेसन होल्डर To रवींद्र जडेजा
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्ला चलाया| बल्लेबाज़ की पहुँच से काफी दूर थी ये गेंद| हल्का सा किनारा लेकर कीपर की तरफ टप्पा खाने के बाद गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
18.2
2
जेसन होल्डर To रवींद्र जडेजा
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ खेला और दो रन चुरा लिया|
18.1
1
जेसन होल्डर To शिवम दुबे
ऑफ़ साइड पर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला| एक रन ही मिल पायेगा|
ओवर की समाप्ति 18 : 157/5
12 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • 417.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 417.6
र. जडेजा
14 (9)
श. दुबे
48 (27)
स. शर्मा
4-0-24-0
17.6
4
संदीप शर्मा To रवींद्र जडेजा
चौका! ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| 12 गेंदों पर 46 रनों की दरकार|
17.5
1
संदीप शर्मा To शिवम दुबे
एक और सिंगल!! ये कमाल का ओवर राजस्थान के लिए घटता हुआ| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
17.4
1
संदीप शर्मा To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! बाउंसर डाली गई गेंद पर स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
17.3
4
संदीप शर्मा To रवींद्र जडेजा
चौका! पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| बड़े ओवर की तलाश चेन्नई को यहाँ पर|
17.2
1
संदीप शर्मा To शिवम दुबे
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
17.1
1
संदीप शर्मा To रवींद्र जडेजा
बढ़िया यॉर्कर!! लॉन्ग ऑफ़ की तरफ उसे खेला| फील्डर डीप में तैनात, एक ही रन मिला|
ओवर की समाप्ति 17 : 145/5
16 रन
  • 616.1
  • 016.2
  • 416.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 416.6
श. दुबे
46 (25)
र. जडेजा
4 (5)
ज. होल्डर
3-0-40-0
16.6
4
जेसन होल्डर To शिवम दुबे
चौका! एक और बाउंड्री!! 16 रन इस ओवर से आये| एक बार फिर से ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला और गैप से बाउंड्री हासिल की| 18 गेंदों पर 58 रनों की दरकार|
16.5
1
जेसन होल्डर To रवींद्र जडेजा
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
16.4
1
जेसन होल्डर To शिवम दुबे
इस बार ऊपर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और डीप से एक ही रन हासिल किया|
16.3
4
जेसन होल्डर To शिवम दुबे
चौका! पॉइंट की दिशा में खेला और फील्डर को बीट करते हुए चौका हासिल किया| ये दुबे की रीच है जिसकी वजह से गेंद और बल्ले का संपर्क हो गया| अब 3 गेंदों पर 10 रन आ गए हैं|
16.2
0
जेसन होल्डर To शिवम दुबे
डॉट बॉल!! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| कोई रन नहीं हुआ|
16.1
6
जेसन होल्डर To शिवम दुबे
छक्का! सीधे बल्ले से सामने की तरफ शॉट लगाया| संपर्क इतना बेहतरीन हुआ कि गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार चली गई छह रनों के लिए| चेन्नई को कुछ ऐसे और बड़े शॉट्स की दरकार होगी|
ओवर की समाप्ति 16 : 129/5
4 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 115.6
श. दुबे
31 (20)
र. जडेजा
3 (4)
स. शर्मा
3-0-12-0
15.6
1
संदीप शर्मा To शिवम दुबे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया| 129/5 चेन्नई, 24 गेंदों पर 74 रनों की दरकार|
15.5
0
संदीप शर्मा To शिवम दुबे
शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये| बढ़िया ओवर गुज़रता हुआ संदीप द्वारा|
15.4
1
संदीप शर्मा To रवींद्र जडेजा
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
15.3
0
संदीप शर्मा To रवींद्र जडेजा
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
15.2
1
संदीप शर्मा To शिवम दुबे
स्टंप लाइन की गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ और सिंगल मिल गया|
15.1
1
संदीप शर्मा To रवींद्र जडेजा
बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 15 : 125/5
12 रन
  • 614.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 414.4
  • W 14.5
  • 114.6
र. जडेजा
1 (1)
श. दुबे
29 (17)
ए. जम्पा
3-0-22-3
14.6
1
एडम जम्पा To रवींद्र जडेजा
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
रवींद्र जडेजा हैं नए बल्लेबाज़....
14.5
W
एडम जम्पा To मोईन अली OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट संजू सैमसन बोल्ड एडम जम्पा| 51 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 23 रन बनाकर मोईन लौटे पवेलियन| इस बार गुगली गेंद को बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए थे| टर्न को पढ़ नहीं पाए और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में चली गई ये गेंद| मुकाबला एक बार फिर से राजस्थान की तरफ घूम गया है| 124/5 चेन्नई, 31 गेंदों पर 79 रनों की दरकार|
14.4
4
एडम जम्पा To मोईन अली
चौका! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंदबाज़ के सर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
14.3
0
एडम जम्पा To मोईन अली
इस बार गुगली गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
14.2
1
एडम जम्पा To शिवम दुबे
इस बार लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से गेंद को उठाकर खेलना चाहा| एलिवेशन नहीं मिल पाया| एक ही रन मिलेगा|
14.1
6
एडम जम्पा To शिवम दुबे
छक्का! पैर पर गेंद तो हवाई सैर पर गेंद!! दुबे आजे पूरी तरह से आक्रामक रुख अपनाकर खेल रहे हैं| सही सोच भी है ये| पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| शॉट लगते ही पता चल गया कि ये स्टैंड्स में जाकर रुकेगी|
ओवर की समाप्ति 14 : 113/4
15 रन
  • 613.1
  • 613.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 113.6
श. दुबे
22 (15)
म. अली
19 (9)
र. अश्विन
4-0-35-2
13.6
1
रविचंद्रन अश्विन To शिवम दुबे
मंहगा ओवर रहा ये राजस्थान के लिए| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से गेंद को पंच किया मिड ऑफ़ की तरफ और सिंगल मिल गया| 113/4 चेन्नई|
13.5
0
रविचंद्रन अश्विन To शिवम दुबे
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
13.4
1
रविचंद्रन अश्विन To मोईन अली
बल्लेबाज़ ने पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
13.3
1
रविचंद्रन अश्विन To शिवम दुबे
ऑफ़ स्टंप की गेंद को प्लेस किया कवर्स की तरफ| सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर|
13.2
6
रविचंद्रन अश्विन To शिवम दुबे
छक्का! बैक टू बैक सिक्स शिवम के बल्ले से आता हुआ| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी गेंद छह रनों के लिए|
13.1
6
रविचंद्रन अश्विन To शिवम दुबे
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री को पार कर गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 98/4
13 रन
  • 212.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 612.5
  • 412.6
म. अली
18 (8)
श. दुबे
8 (10)
य. चहल
2-0-21-0
12.6
4
युजवेंद्र चहल To मोईन अली
चौका! काफी शानदार खेला| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और लेट कट किया पॉइंट की दिशा में जहाँ से चार रन मिल गए|
12.5
6
युजवेंद्र चहल To मोईन अली
छक्का! बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाया और डीप मिड विकेट की तरफ हवा में खेला शॉट| गेंद हवा में खिल गई और सीधा स्टैंड्स में जा गिरी छह रनों के लिए|
12.4
0
युजवेंद्र चहल To मोईन अली
कोई रन नहीं| इस बार कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर भेद नहीं पाए|
12.3
1
युजवेंद्र चहल To शिवम दुबे
बल्लेबाज़ ने गेंद को फ्लिक किया मिड ऑन की तरफ और एक रन का मौका बन गया|
12.2
0
युजवेंद्र चहल To शिवम दुबे
कोई रन नहीं, बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया|
12.1
2
युजवेंद्र चहल To शिवम दुबे
दुग्गी! मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को खेला और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 85/4
12 रन
  • 1 WD 11.1
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 611.4
  • 111.5
  • 111.6
श. दुबे
5 (7)
म. अली
8 (5)
ज. होल्डर
2-0-24-0
11.6
1
जेसन होल्डर To शिवम दुबे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर्स की दिशा में इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हो पाया| 85/4 चेन्नई| 48 गेंदों पर 118 रनों की दरकार है|
11.5
1
जेसन होल्डर To मोईन अली
इस बार लेंथ गेंद को ऑन साइड पर खेला और एक रन हासिल हुआ|
11.4
6
जेसन होल्डर To मोईन अली
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद को लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री के पार भेज दिया छह रनों के लिए|
11.3
1
जेसन होल्डर To शिवम दुबे
इस बार बैकफुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
11.2
1
जेसन होल्डर To मोईन अली
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11.1
1
जेसन होल्डर To शिवम दुबे
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.1
wd
जेसन होल्डर To शिवम दुबे
वाइड! बाउंसर!! बल्लेबाज़ के काफी ऊपर से निकल गई ये गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 73/4
1 रन
  • 110.1
  • W 10.2
  • 010.3
  • W 10.4
  • 010.5
  • 010.6
म. अली
0 (2)
श. दुबे
2 (4)
र. अश्विन
3-0-20-2
10.6
0
रविचंद्रन अश्विन To मोईन अली
डॉट गेंद, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
10.5
0
रविचंद्रन अश्विन To मोईन अली
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
मोईन अली नए बल्लेबाज़...
10.4
W
रविचंद्रन अश्विन To अंबाती रायडू OUT!
विकेट! कॉट जेसन होल्डर बोल्ड रविचंद्रन अश्विन| शुन्य के स्कोर पर रायुडु को पवेलियन लौटना होगा| बल्लेबाज़ ने स्टंप लाइन की गेंद पर स्वीप शॉट लगाया डीप मिड विकेट की दिशा में, गेंद हवा में गई| वहां फील्डर मौजूद थे होल्डर, जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए लपका कैच| 73/4 चेन्नई|
10.3
0
रविचंद्रन अश्विन To अंबाती रायडू
इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं हुआ|
इम्पैक्ट प्लेयर अम्बाती रायुडू हैं नए बल्लेबाज़...
10.2
W
रविचंद्रन अश्विन To अजिंक्य रहाणे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जोस बटलर बोल्ड रविचंद्रन अश्विन| 15 रन बनाकर रहाणे लौटे पवेलियन| इस बार आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ उठाकर मारा| बल्ले पर ठीक तरह से आई नहीं ये गेंद और फ्लैट चली गई सीधा फील्डर की तरफ जहां से कैच का मौका बन गया| राजस्थान की टीम पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई दिख रही है| 73/3 चेन्नई|
10.1
1
रविचंद्रन अश्विन To शिवम दुबे
सिंगल से काम चलाना होगा यहाँ पर| बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 10 : 72/2
4 रन
  • 19.1
  • W 9.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 1 LB 9.6
श. दुबे
1 (3)
अ. रहाणे
15 (12)
ए. जम्पा
2-0-10-2
9.6
lb
एडम जम्पा To शिवम दुबे
लेग बाई के रूप में आया रन| क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
9.5
0
एडम जम्पा To शिवम दुबे
कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
9.4
1
एडम जम्पा To अजिंक्य रहाणे
गुड लेंथ की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेलकर सिंगल हासिल किया|
9.3
1
एडम जम्पा To शिवम दुबे
बल्लेबाज़ ने फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल किया|
शिवम दुबे हैं अगले बल्लेबाज़...
9.2
W
एडम जम्पा To ऋतुराज गायकवाड OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट देवदत्त पडिक्कल बोल्ड एडम जम्पा| 47 रनों पर गायकवाड की पारी का हुआ अंत| जम्पा के खाते में गई दूसरी सफलता| इस बार अपनी लेग स्पिन गेंद से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| आगे की गेंद पर सामने की तरफ बड़ा शॉट खेला| मिस टाइम हुआ और लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में खिल गई| फील्डर उसके नीचे आये और एक बढ़िया जज कैच लपका| 69/2 चेन्नई, लक्ष्य से 134 रन दूर|
9.1
1
एडम जम्पा To अजिंक्य रहाणे
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
ओवर की समाप्ति 9 : 68/1
9 रन
  • 28.1
  • 28.2
  • 28.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
अ. रहाणे
13 (10)
ऋ. गायकवाड
47 (28)
र. अश्विन
2-0-19-0
8.6
1
रविचंद्रन अश्विन To अजिंक्य रहाणे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑन साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिला| 68/1 चेन्नई|
8.5
1
रविचंद्रन अश्विन To ऋतुराज गायकवाड
इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
8.4
1
रविचंद्रन अश्विन To अजिंक्य रहाणे
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
8.3
2
रविचंद्रन अश्विन To अजिंक्य रहाणे
लॉन्ग ऑफ़ की तरफ हवा में गई ये गेंद| फील्डर तेज़ी से गेंद पर भागकर आये लेकिन उसे लपक नहीं पाए| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ उठाकर खेल दिया था|
8.2
2
रविचंद्रन अश्विन To अजिंक्य रहाणे
एक और दुग्गी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
8.1
2
रविचंद्रन अश्विन To अजिंक्य रहाणे
दुग्गी!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर लेग साइड की तरफ कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए दो रन लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 59/1
9 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 47.6
ऋ. गायकवाड
46 (27)
अ. रहाणे
5 (5)
क. यादव
2-0-14-0
7.6
4
कुलदीप यादव To ऋतुराज गायकवाड
चौके के साथ ओवर समाप्त किया| बल्लेबाज़ ने पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
7.5
1
कुलदीप यादव To अजिंक्य रहाणे
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया| सिंगल ही मिल पायेगा|
7.4
1
कुलदीप यादव To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ़ स्टंप की गेंद को पॉइंट की ओर पुश किया| एक रन मिलेगा यहाँ पर|
7.3
1
कुलदीप यादव To अजिंक्य रहाणे
स्टंप लाइन की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में प्लेस किया| सिंगल का मौका बन गया|
7.2
1
कुलदीप यादव To ऋतुराज गायकवाड
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट पर खेला और एक रन मिल गया|
7.1
1
कुलदीप यादव To अजिंक्य रहाणे
बल्लेबाज़ ने इस बार गेंद को फाइन लेग की दिशा में खेला| सिंगल मिलेगा यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 7 : 50/1
8 रन
  • 46.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
अ. रहाणे
2 (2)
ऋ. गायकवाड
40 (24)
य. चहल
1-0-8-0
6.6
1
युजवेंद्र चहल To अजिंक्य रहाणे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इसी के साथ चेन्नई का 50 रन भी पूरा हो गया| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.5
1
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
6.4
0
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.3
1
युजवेंद्र चहल To अजिंक्य रहाणे
इस बार पंच किया गेंद को मिड ऑन की तरफ और सिंगल मिल गया|
6.2
1
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए सिंगल लिया|
6.1
4
युजवेंद्र चहल To ऋतुराज गायकवाड
चौका! ओवर की शुरुआत बाउंड्री के साथ!! ऑफ़ स्टंप की गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेला और गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
अजिंक्य रहाणे हैं अगले बल्लेबाज़...
ओवर की समाप्ति 6 : 42/1
7 रन
  • 45.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 15.5
  • W 5.6
ड. कॉनवे
8 (16)
ऋ. गायकवाड
34 (20)
ए. जम्पा
1-0-7-1
5.6
W
एडम जम्पा To डेवोन कॉनवे OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट संदीप शर्मा बोल्ड एडम जम्पा| 42 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| टाईट गेंदबाजी का मिला इनाम| 8 रन बनाकर डेवोन लौटे पवेलियन, एक जुझारू पारी का हुआ अंत| अपने पहले ही ओवर में ज़म्पा को मिली सफलता| सीधा मिड ऑफ़ फील्डर के हाथों में मार बैठे गेंद| फुल बॉल पर बल्लेबाज़ को एलिवेशन नहीं मिल सका| फील्डर के ऊपर से मारने का प्रयास था लेकिन असफल रहे और आउट हो गए| 42/1 चेन्नई|
5.5
1
एडम जम्पा To ऋतुराज गायकवाड
इस बार मिड ऑन की दिशा में गेंद को फ्लिक किया| और सिंगल का मौका बन गया|
5.4
1
एडम जम्पा To डेवोन कॉनवे
ऑफ़ स्टंप की गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला और सिंगल लिया|
5.3
0
एडम जम्पा To डेवोन कॉनवे
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
5.2
1
एडम जम्पा To ऋतुराज गायकवाड
इस बार आगे आकर मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिला|
5.1
4
एडम जम्पा To ऋतुराज गायकवाड
चौका! अंदरूनी किनारा लगने के बाद भी बाल बाल बचे बल्लेबाज़| एक भाग्यशाली चौका फाइन लेग की दिशा से आता हुआ|
ओवर की समाप्ति 5 : 35/0
10 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 24.3
  • 44.4
  • 24.5
  • 14.6
ऋ. गायकवाड
28 (17)
ड. कॉनवे
7 (13)
र. अश्विन
1-0-10-0
4.6
1
रविचंद्रन अश्विन To ऋतुराज गायकवाड
काफी फ्लैट थी ये गेंद| रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
4.5
2
रविचंद्रन अश्विन To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी, फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
4.4
4
रविचंद्रन अश्विन To ऋतुराज गायकवाड
चौका! इस बार अपने लिए रूम बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से टर्न के विरुद्ध शॉट लगाया और बाउंड्री हासिल की|
4.3
2
रविचंद्रन अश्विन To ऋतुराज गायकवाड
फुल गेंद| मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन हासिल हुआ|
4.2
0
रविचंद्रन अश्विन To ऋतुराज गायकवाड
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
4.1
1
रविचंद्रन अश्विन To डेवोन कॉनवे
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
आर अश्विन अब गेंदबाजी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 4 : 25/0
12 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 43.5
  • 63.6
ऋ. गायकवाड
19 (12)
ड. कॉनवे
6 (12)
ज. होल्डर
1-0-12-0
3.6
6
जेसन होल्डर To ऋतुराज गायकवाड
छक्का! पहली चार गेंद सस्ती रही तो बाक़ी की दो गेंदों पर हिसाब चुकता कर लिया| इस बार रूम बनाकर लो फुल टॉस गेंद को स्क्वायर लेग के ऊपर से उठाकर मार दिया छह रनों के लिए| 25/0 चेन्नई|
3.5
4
जेसन होल्डर To ऋतुराज गायकवाड
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3.4
1
जेसन होल्डर To डेवोन कॉनवे
सिंगल!! मिड ऑन की दिशा में खेला| हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| एक ही रन मिला|
3.3
0
जेसन होल्डर To डेवोन कॉनवे
एक और डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली है|
3.2
0
जेसन होल्डर To डेवोन कॉनवे
बढ़िया यॉर्कर गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर बल्ला लगाना चाहा लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
3.1
1
जेसन होल्डर To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल के साथ ओवर का खाता खुला| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 3 : 13/0
1 रन
  • 02.1
  • 12.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 02.6
ड. कॉनवे
5 (9)
ऋ. गायकवाड
8 (9)
स. शर्मा
2-0-8-0
2.6
0
संदीप शर्मा To डेवोन कॉनवे
इसी के साथ हुई एक किफायती ओवर की समाप्ति| स्टंप लाइन की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर वहां मौजूद थे| रन का मौका नहीं बना|
2.5
0
संदीप शर्मा To डेवोन कॉनवे
कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
2.4
0
संदीप शर्मा To डेवोन कॉनवे
इस बार पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं हो पायेगा यहाँ पर|
2.3
0
संदीप शर्मा To डेवोन कॉनवे
लेग स्टंप की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेला लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| रन नहीं मिल सका|
2.2
1
संदीप शर्मा To ऋतुराज गायकवाड
इस बार गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला और सिंगल मिल गया|
2.1
0
संदीप शर्मा To ऋतुराज गायकवाड
कोई रन नहीं, लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने रूम बनाया और गेंद को डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/0
5 रन
  • 01.1
  • 11.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 21.5
  • 11.6
ऋ. गायकवाड
7 (7)
ड. कॉनवे
5 (5)
क. यादव
1-0-5-0
1.6
1
कुलदीप यादव To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया| 12/0 चेन्नई|
1.5
2
कुलदीप यादव To ऋतुराज गायकवाड
टॉप एज!! एक बार फिर से हवा में गई ये गेंद| घेरे के अंदर से चहल उसके पीछे भागे लेकिन बॉल से दूर रह गए| दो रन मिला| पुल शॉट लगाने में लेट हो गए थे बल्लेबाज़| थोड़ा और भरसक प्रयास होता तो विकेट मिल सकती थी|
1.4
0
कुलदीप यादव To ऋतुराज गायकवाड
लेडिंग एज! हवा में मिड ऑफ़ की तरफ गई गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| बाल-बाल बचे गायकवाड| लेग साइड पर मोड़ने गए थे और काफी जल्दी बल्ले का मुंह बंद कर बैठे थे| अच्छी बात ये रही कि खाली जगह पर गिरी ये गेंद|
1.3
1
कुलदीप यादव To डेवोन कॉनवे
ओह ये तो शानदार फील्डिंग है मिड ऑफ़ फील्डर द्वारा| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाते हुए गेंद को रोका और चौका बचाया| ऑफ़ ड्राइव खेला गया था जहाँ से एक रन मिल पाया|
1.2
1
कुलदीप यादव To ऋतुराज गायकवाड
इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
1.1
0
कुलदीप यादव To ऋतुराज गायकवाड
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
दूसरे छोर से कुलदीप यादव गेंदबाजी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 7/0
7 रन
  • 20.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 40.6
ड. कॉनवे
4 (4)
ऋ. गायकवाड
3 (2)
स. शर्मा
1-0-7-0
0.6
4
संदीप शर्मा To डेवोन कॉनवे
चौका! फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा मिड विकेट की ओर सीमा रेखा पार कर गई जहाँ से चौका मिला| 7/0 चेन्नई|
0.5
0
संदीप शर्मा To डेवोन कॉनवे
इस बार कॉनवे के लिए इनस्विंगर गेंद!! उन्होंने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|
0.4
0
संदीप शर्मा To डेवोन कॉनवे
गुड लेंथ गेंद!! टैप एंड रन का प्रयास| संदीप ने तेज़ी से गेंद पर आते हुए बल्लेबाजों को रन लेने से रोक दिया| किक करते हुए रन आउट करने का भी प्रयास था लेकिन बल्लेबाज़ क्रीज़ में ही थे| कोई रन नहीं हो सका|
0.3
0
संदीप शर्मा To डेवोन कॉनवे
आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया|
0.2
1
संदीप शर्मा To ऋतुराज गायकवाड
इस बार गुड लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल हुआ|
0.1
2
संदीप शर्मा To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी!! दो रनों के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! इन स्विंगर गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से 2 रन हासिल किया|
मैच की जानकारी
  • स्थान सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
  • मौसम साफ़
  • टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच यशस्वी जयसवाल
  • अंपायर यशवंत बर्डे, -, रॉड टकर
  • रेफ़री मनु नैयर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement