Advertisement
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 15 Commentary, Live Updates

बैंगलोर vs लखनऊ, 2023 - टी-20 Live Commentary

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs लखनऊ सुपर जायंट्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 15, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू , Apr 10, 2023
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
212/2 (20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
213/9 (20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 1 विकट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    निकोलस पूरन
    62(19)
क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो दिल्ली और मुंबई के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार निकोलस पूरन को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि मैं काफी खुश हूँ| अपनी पारी पर कहा कि मैं जब उतरा तो स्थिति ठीक नहीं थी और हमें साझेदारी की ज़रुरत थी| दबाव हमपर बन रहा था तब मैंने बड़े शॉट्स लगाने का मन बनाया| मैंने गेंदबाजों को अपने हिसाब से टारगेट किया था| जब मैंने सामने की तरफ सिक्स लगाया तो मुझे काफी आत्मविश्वास आया और फिर मैं बड़े शॉट्स लगाता चला गया| जाते-जाते कहा कि मैं अब इस प्रदर्शन को आगे जारी रखने को देखूंगा|
विनिंग कप्तान केएल राहुल ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि काफी टाईट मुकाबला था ये| अच्छी बात ये है कि हम विनिंग साइड पर खड़े हैं| आगे कहा कि ये एक ऐसा मैदान है जहाँ आखिरी गेंद तक मुकाबला जाता है| हाँ शुरुआत में हम थोड़ा सा पीछे थे| उनकी गेंद स्विंग हो रही थी जिसकी वजह से हमने विकेट गंवाई लेकिन बाद में मार्कस और पूरन ने जो काम किया वो काबिले तारीफ है| मैं लम्बी पारी खेलने को देख रहा था और परिस्थिति के हिसाब से जा रहा था लेकिन मेरी विकेट गिरना उस समय सही नहीं था| टी20 क्रिकेट में पांचवा, छठा और सातवां पायदान काफी महत्वपूर्ण होता है| आयुष ने हमारे लिए फिनिशर का काम काफी किया है|
बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि काफी निराश हूँ। हमने मुकाबले पर पकड़ बनाये रखी थी लेकिन पूरन ने अंत में आकर जिस तरह की पारी खेली उससे हम मुकाबले से काफी दूर हो गए थे| फिर हमने उनके विकेट के साथ वापसी भी करनी चाही लेकिन अंतिम के समय में चूक हुई और मुकाबला गँवा बैठे| ये भी कहा कि यहाँ डेथ ओवर में गेंदबाजी करना काफी कठिन है। अब हम इस मुकाबले को भूलकर आगे की तरफ देखेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
उसके बाद जब उनका और राहुल का विकेट गिरा तो ऐसा लगा कि बैंगलोर पूरी तरह से गेम में वापसी कर गया है लेकिन कुदरत को कुछ और मंज़ूर था| फिर आया निकोलस पूरन नामक तूफ़ान और अपनी आंधी में सबको बहा ले गया| इस लीग के इतिहास में दूसरा सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ते हुए गेम के रुख को पूरी तरह से पलट दिया| बैंगलोर के कप्तान और खिलाड़ी कुछ समझ पाते उससे पहले पूरन ने गेम को समाप्त कर दिया था लेकिन फिर अंत में जो ड्रामा और रोमांच दिखा उसे लम्बे समय तक याद रखा जायेगा|
 ये इस मैदान की सबसे बड़ी और सफल रन चेज़ बन गई है| अगर इस मैच के टर्निंग पॉइंट के बारे में बात की जाए तो मेरे अनुसार सिराज ने जो मार्कस स्टोइनिस का वो कैच ड्रॉप किया था वो टर्निंग पॉइंट है| जिसके बाद इस दिग्गज बल्लेबाज़ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा| तेज़ तर्रार और आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए 65 रन जड़ दिए और टीम को मोमेंटम प्रदान कर दिया|
पिछले कुछ दिनों में हमें एक से बढ़कर एक बल्लेबाज़ी देखने को मिली है| कल हमने रिंकू सिंह का मैजिक देखा था और आज इस रन चेज़ में निकोलस पूरन का तेज़ तर्रार अर्ध शतक देखा| ये लीग तो और भी रोमांचक होती चली जा रही है| इस बेमिसाल पारी की बदौलत लखनऊ ने बैंगलोर को 1 विकट से शिकस्त दे दी है| कल कोलकाता ने 200 से अधिक रनों का सफल चेज़ किया था और आज लखनऊ ने बैंगलोर के खिलाफ उसी तरह के कारनामे को अंजाम दिया है|
ड्रामा, एक्शन और एक्साइटमेंट!!! ये है इस इंडियन टी20 लीग की कला!! एक ही जगह आपको सब कुछ देखने को मिलेगा| हस्ते हुए लोग, रोते हुए चेहरे और भी काफी कुछ| बाप रे बाप!! क्या मुकाबला हुआ है ये| आखिरी गेंद तक कोई तय नहीं कर पा रहा था कि कौन इसे जीतेगा लेकिन अंतिम के पलों में बैंगलोर से हुई चूक जो उन्हें मुकाबले से दूर ले गया| निकोलस पूरन (62) यु ब्यूटी!! द कैरेबियन पॉवर!! वाओ 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ते हुए अपने तूफ़ान में फाफ एंड कम्पनी को पूरी तरह से बहा दिया|
ओवर की समाप्ति 20 : 213/9
5 रन
  • 119.1
  • W19.2
  • 219.3
  • 119.4
  • W19.5
  • 1 B19.6
आ. खान
0 (1)
र. बिश्नोई
3 (2)
ह. पटेल
4-0-48-2
19.6
b
हर्षल पटेल To आवेश खान
बाई के रूप में आ गया सिंगल!! और इसी के साथ लखनऊ ने आखिरी गेंद पर जीत लिया है मुकाबला| नेल बाईटिंग फिनिश| उफ़!! इससे बेहतर मुकाबला नहीं हो सकता है दोस्तों| बल्लेबाज़ को बीट तो करा ही दिया था लेकिन उसी दौरान कीपर से हो गई चूक| कार्तिक से फम्बल हो गया और बल्लेबाजों को रन भागने का मौका मिल गया जो लखनऊ को जीत दिला गया| हाँ अगर इस गेंद से पहले वो हर्षल का रन आउट का प्रयास अगर सफल हो जाता तो ये सुपर ओवर हो सकता था लेकिन ऐसा नहीं हो सका| पहले उनसे वहां पर हुई चूक और इस अंतिम गेंद पर कीपर से चूक हुई जो बैंगलोर को काफी महंगा पड़ गया|
19.5
W
हर्षल पटेल To जयदेव उनादकट OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट फाफ डु प्लेसिस बोल्ड हर्षल पटेल| अब 1 गेंद, 1 रन और 1 विकेट बची है| क्या ये सुपर ओवर होगा? लॉन्ग ऑन की तरफ इस गेंद को हवा में उठाकर खेला| फील्डर फाफ डीप में तैनात थे| उन्होंने आगे की तरफ डाईव लगाकर कैच को पूरा किया| गेम ऑन| शॉर्ट पिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल कर दिया था और हवा में मार बैठे जहाँ पर फील्डर फाफ ने उसे लपका|
19.4
1
हर्षल पटेल To रवि बिश्नोई
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| अब जीत से एक रन दूर लखनऊ|
19.3
2
हर्षल पटेल To रवि बिश्नोई
दुग्गी!! अब 3 गेंद पर 2 रन की दरकार| मुकाबला अभी भी दोनों टीमों के लिए बना हुआ है| इस बार ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए तेज़ी से भागते हुए दो रन बटोरे|
19.2
W
हर्षल पटेल To मार्क वुड OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! विकेट यानी डॉट बॉल!! अब 4 गेंद पर 4 रन की दरकार| हर्षल पटेल ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है| अब यहाँ से जो भी टीम अपने संतुलन को बनाएगी वो जीत जाएगी| लो फुल टॉस डाली गई थी गेंद| बल्ला चलाया और बीट हो गए| गेंद सीधा जाकर स्टम्प्स से टकराई और बूम| 209/8 लखनऊ|
19.1
1
हर्षल पटेल To जयदेव उनादकट
सिंगल के साथ हुई है ओवर की शुरुआत| 5 गेंद 4 रन की दरकार| मिड ऑफ़ की दिशा में गेंद को खेला, एक ही रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 19 : 208/7
10 रन
  • 1 WD18.1
  • 1 WD18.1
  • 118.1
  • 118.2
  • 418.3
  • W18.4
  • 118.5
  • 118.6
ज. उनादकट
8 (5)
म. वुड
1 (1)
व. पार्नेल
4-0-41-3
18.6
1
वेन पार्नेल To जयदेव उनादकट
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| अब आखिरी 6 गेंद पर 5 रनों की दरकार है|
18.5
1
वेन पार्नेल To मार्क वुड
बल्लेबाज़ ने इस बार कवर्स की दिशा में खेलकर एक रन लिया|
18.4
W
वेन पार्नेल To आयुष बदोनी OUT!
आउट!! हिट विकेट हो गए बदोनी यहाँ पर| बोल्ड हो गए| वेन पार्नेल ने ली होगी चैन की सांस| लैप शॉट लगाया था| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा फाइन लेग बाउंड्री के पार छह रनों के लिए तो गई लेकिन उसी दौरान बल्ला जाकर विकटों से टकरा गया और बूम| हिट विकेट आउट हुए आयुष और अब मुकाबला रोमांचक हो गया है|
18.3
4
वेन पार्नेल To आयुष बदोनी
चौका! बदोनी के बल्ले से आया महत्वपूर्ण शॉट| अब यहाँ से मुकाबला पूरी तरह से पलट गया| 7 रन अब इस मुकाबले से दूर लखनऊ| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया और गैप से बाउंड्री हासिल की|
18.2
1
वेन पार्नेल To जयदेव उनादकट
इस बार भी ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| डीप कवर्स की तरफ कट किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
18.1
1
वेन पार्नेल To आयुष बदोनी
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 11 गेंद 12 रनों की दरकार है|
18.1
wd
वेन पार्नेल To आयुष बदोनी
वाइड!! ऑफ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
18.1
wd
वेन पार्नेल To आयुष बदोनी
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| 12 गेंद 14 रनों की दरकार| बल्लेबाज़ ने उसे लीव किया लेकिन अम्पायर द्वारा उसे वाइड दिया गया| फैसले को फील्डिंग टीम ने चैलेन्ज किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 18 : 198/6
9 रन
  • 117.1
  • 417.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 117.6
आ. बदोनी
25 (21)
ज. उनादकट
6 (3)
ह. पटेल
3-0-44-0
17.6
1
हर्षल पटेल To आयुष बदोनी
सिंगल लेकर स्ट्राइक अपने पास रखा| अब यहाँ से लखनऊ को जीत के लिए 12 गेंदों पर 15 रनों की दरकार है| इस बार फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल गया|
17.5
1
हर्षल पटेल To जयदेव उनादकट
सिंगल यहाँ पर भी मिल पाया| 13 गेंद 16 रनों की दरकार| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| अब मुकाबला और भी रोमांचक हो गया है|
17.4
1
हर्षल पटेल To आयुष बदोनी
स्वीप शॉट का इस्तेमाल किया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
17.3
1
हर्षल पटेल To जयदेव उनादकट
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
17.2
4
हर्षल पटेल To जयदेव उनादकट
चौका! थर्ड मैन की दिशा में खेला और गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनो के लिए|
17.1
1
हर्षल पटेल To आयुष बदोनी
मिड विकेट की दिशा में खेलकर एक रन लिया|
अगले बल्लेबाज़ जयदेव उनादकट होंगे
ओवर की समाप्ति 17 : 189/6
4 रन
  • 216.1
  • 016.2
  • 016.3
  • 016.4
  • 1 WD16.5
  • 116.5
  • W16.6
न. पूरन
62 (19)
आ. बदोनी
22 (18)
म. सिराज
4-0-22-3
16.6
W
मोहम्मद सिराज To निकोलस पूरन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शाहबाज अहमद बोल्ड मोहम्मद सिराज| मुकाबला पूरी तरह से पलट गया| अब 18 गेंदों पर 24 रनों की दरकार| 19 गेंदों पर पूरन की 62 रनों की पारी हुई समाप्त| मुकाबला फिर से रोमांचक मोड़ पर आ गया है| हाई फुल टॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| शॉट में ताक़त नहीं लगा पाए| डीप फाइन लेग लेग की तरफ गई गेंद जिसे लपका गया| अम्पायर ने हाई फुल टॉस का चेक किया और पाया कि ये एक अधिकारिक गेंद है| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
मैच में रोमांचक मोड़ आ गया है| हाई फुल टॉस गेंद पर पूरन कैच आउट हुए हैं लेकिन अम्पायर हाई फुल टॉस और नो बॉल चेक कर रहे हैं|
16.5
1
मोहम्मद सिराज To आयुष बदोनी
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
16.5
wd
मोहम्मद सिराज To आयुष बदोनी
वाइड! बल्लेबाज़ के सर के काफी ऊपर से निकलती बाउंसर गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया| वाइड के लिए रिव्यु लिया गया| लेकिन थर्ड अंपायर ने देख के बताया की ये वाइड गेंद ही थी|
16.4
0
मोहम्मद सिराज To आयुष बदोनी
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.3
0
मोहम्मद सिराज To आयुष बदोनी
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| डॉट बॉल रही ये|
16.2
0
मोहम्मद सिराज To आयुष बदोनी
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
16.1
2
मोहम्मद सिराज To आयुष बदोनी
दुग्गी! ऑफ़ साइड गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ और तेज़ी से भाग कर दो रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 185/5
14 रन
  • 015.1
  • 415.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 1 WD15.5
  • 115.5
  • 615.6
न. पूरन
62 (18)
आ. बदोनी
19 (13)
ड. विली
4-0-32-0
15.6
6
डेविड विली To निकोलस पूरन
छक्का! स्वीप शॉट का इस्तेमाल किया बल्लेबाज़ ने| गेंद सीधा स्टैंड्स में जा गिरी छह रनो के लिए|
15.5
1
डेविड विली To आयुष बदोनी
ऑफ़ साइड की गेंद को मोड़ा मिड विकेट की तरफ और सिंगल मिल गया|
15.5
wd
डेविड विली To आयुष बदोनी
वाइड! ऑफ़ साइड के बाहर जाती गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया|
15.4
1
डेविड विली To निकोलस पूरन
हवा में गेंद!! पूरन खतरे में है लेकिन ये गेंद नो मेंस लैंड में जाकर गिरी| ओह आज तो लगता है कि बैंगलोर का दिन ही नहीं है| हवा में भी गेंद जा रही लेकिन फील्डर की तरफ नहीं| पुल शॉट लगाने गए थे लेकिन मिस टाइम कर बैठे| हवा में शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ गई गेंद जहाँ कैच का मौका नहीं बन सका|
15.3
1
डेविड विली To आयुष बदोनी
इस बार कवर्स की दिशा से सिंगल बटोरा|
15.2
4
डेविड विली To आयुष बदोनी
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
15.1
0
डेविड विली To आयुष बदोनी
ऑफ़ साइड पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को खेला मिड ऑफ़ की तरफ लेकिन फील्डर भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बना|
ओवर की समाप्ति 15 : 171/5
17 रन
  • 114.1
  • 414.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 614.5
  • 414.6
न. पूरन
55 (16)
आ. बदोनी
13 (9)
व. पार्नेल
3-0-31-2
14.6
4
वेन पार्नेल To निकोलस पूरन
चौका! ओह!! बाप रे बाप!! कड़क कट शॉट!! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| एक शानदार कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| 30 गेंदों पर 42 रनों की दरकार|
14.5
6
वेन पार्नेल To निकोलस पूरन
छक्का! 15 गेंदों में अर्धशतक| मैच में पूरी तरह से पकड़ बनाने वाली पारी| बैंगलोर के लिए खतरे की घंटी बज गई है| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई| स्लॉट में थी गेंद और उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार भेज दिया और मैक्सिमम हासिल किया|
14.4
1
वेन पार्नेल To आयुष बदोनी
सिंगल!! डीप पॉइंट की तरफ गेंद को खेल दिया और एक रन हासिल हुआ|
14.3
1
वेन पार्नेल To निकोलस पूरन
सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
14.2
4
वेन पार्नेल To निकोलस पूरन
चौका! हीव शॉट!! मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेला| एक बड़ा गैप था वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार चली गई|
14.1
1
वेन पार्नेल To आयुष बदोनी
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 14 : 154/5
18 रन
  • 613.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 413.5
  • 613.6
न. पूरन
40 (12)
आ. बदोनी
11 (7)
ह. पटेल
2-0-35-0
13.6
6
हर्षल पटेल To निकोलस पूरन
छक्का! छोटी गेंद और पूरी ताक़त के साथ उसपर शॉट लगाया और छह रन हासिल किया| एक बार फिर से छोटा मैदान है और अगर आप इस तरह की गेंद बल्लेबाज़ को देंगे तो वो तोहफा ही होगा जिसे दोनों हाथों से क़ुबूल रहे हैं| 36 गेंदों पर 59 रनों की दरकार|
13.5
4
हर्षल पटेल To निकोलस पूरन
चौका! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया था लेकिन बाहरी किनारा लेकर डीप थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गए|
13.4
1
हर्षल पटेल To आयुष बदोनी
पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला| फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिल पाया|
13.3
0
हर्षल पटेल To आयुष बदोनी
डॉट गेंद, इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
13.2
1
हर्षल पटेल To निकोलस पूरन
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
13.1
6
हर्षल पटेल To निकोलस पूरन
छक्का! एक और बड़ा शॉट!! खराब गेंदबाजी देखने को मिल रही है यहाँ पर| इस बल्लेबाज़ के लिए तो ये तोहफा होगा| फाइन लेग की तरफ पुल कर दिया और छह रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 13 : 136/5
20 रन
  • 2 LB12.1
  • 412.2
  • 112.3
  • 612.4
  • 612.5
  • 112.6
न. पूरन
23 (8)
आ. बदोनी
10 (5)
क. शर्मा
3-0-48-1
12.6
1
कर्ण शर्मा To निकोलस पूरन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.5
6
कर्ण शर्मा To निकोलस पूरन
एक और छक्का! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला| फील्डर वहां तैनात लेकिन वो दर्शक बनकर रह गए| छह रनों के लिए निकल गई गेंद| अब पूरण पूरी तरह से बैंगलोर के गेंदबाजों को आड़े हाथ लेते हुए दिख रहे हैं|
12.4
6
कर्ण शर्मा To निकोलस पूरन
छक्का! वाओ!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
12.3
1
कर्ण शर्मा To आयुष बदोनी
सिंगल, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
12.2
4
कर्ण शर्मा To आयुष बदोनी
चौका! ओह!! ये तो कमाल का शॉट था| बेहतरीन टाइमिंग के साथ इस गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर कर दिया| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|
12.1
lb
कर्ण शर्मा To आयुष बदोनी
लेग बाईज के रूप में दो रन आया| पैड्स से लगकर फाइन लेग की तरफ गई थी गेंद| डीप में इसे फील्ड किया गया| दो रन मिला|
ओवर की समाप्ति 12 : 116/5
11 रन
  • W11.1
  • 1 WD11.2
  • 411.2
  • 111.3
  • 011.4
  • 1 WD11.5
  • 011.5
  • 411.6
न. पूरन
10 (5)
आ. बदोनी
5 (2)
म. सिराज
3-0-18-2
11.6
4
मोहम्मद सिराज To निकोलस पूरन
चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनो के लिए|
11.5
0
मोहम्मद सिराज To निकोलस पूरन
डॉट गेंद, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
11.5
wd
मोहम्मद सिराज To निकोलस पूरन
वाइड! बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया कीपर की तरफ| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
11.4
0
मोहम्मद सिराज To निकोलस पूरन
टाईट गेंद!! बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
11.3
1
मोहम्मद सिराज To आयुष बदोनी
मिड विकेट की दिशा में खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन बटोरा|
11.2
4
मोहम्मद सिराज To आयुष बदोनी
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| अब इस बल्लेबाज़ के ऊपर भी काफी कुछ निर्भर करने वाला है|
11.2
wd
मोहम्मद सिराज To आयुष बदोनी
वाइड! डाउन द लेग साइड थी गेंद जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया|
आयुष बदोनी होंगे अगले बल्लेबाज़
11.1
W
मोहम्मद सिराज To लोकेश राहुल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट विराट कोहली बोल्ड मोहम्मद सिराज| 18 रन बनाकर राहुल भी अब लौट गए पवेलियन| इस विकेट के साथ बैंगलोर ने ली होगी चैन की सांस| सेट करते हुए प्लान के अनुसार डाली गेंद| पैर पर डाली गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे स्क्वायर लेग की तरफ फ्लिक किया| हवा में मार बैठे| इस शॉट के लिए फील्डर तैनात किया गया था| विराट खुद वहां पर थे और उन्होंने कैच को लपक लिया| 105/5 लखनऊ|
ओवर की समाप्ति 11 : 105/4
14 रन
  • 110.1
  • 1 WD10.2
  • 610.2
  • 010.3
  • W10.4
  • 010.5
  • 610.6
न. पूरन
6 (2)
ल. राहुल
18 (19)
क. शर्मा
2-0-30-1
10.6
6
कर्ण शर्मा To निकोलस पूरन
छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
10.5
0
कर्ण शर्मा To निकोलस पूरन
डॉट गेंद!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
निकोलस पूरन होंगे अगले बल्लेबाज़...
10.4
W
कर्ण शर्मा To मार्कस स्टोइनिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शाहबाज अहमद बोल्ड कर्ण शर्मा| आखिरकार एक बड़ा विकेट मिल गया| 65 रन बनाकर स्टोइनिस लौटे पवेलियन| बैंगलोर को जिस विकेट की तलाश थी वो मिल गई| कर्ण ने दिलेरी दिखाते हुए अपना काम कर दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई लेग स्पिन गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन स्लाइस कर बैठे| बल्ले के उपरी भाग को लगकर कवर्स की तरफ गई गेंद जहाँ फील्डर ने हल्का सा फम्बल करते हुए कैच को लपक ही लिया| 99/4 लखनऊ, लक्ष्य से अब 114 रन दूर|
10.3
0
कर्ण शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका| कोई रन नहीं हुआ|
10.2
6
कर्ण शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! एक और बिगी स्टोइनिस के बल्ले से निकलता हुआ| लॉन्ग रीच है इस बल्लेबाज़ की और उसी का फायदा यहाँ पर मिल गया| लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से गेंद को उठाकर मारा और छह रन हासिल किया|
10.2
wd
कर्ण शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
वाइड! लेग स्पिन गेंद| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
10.1
1
कर्ण शर्मा To लोकेश राहुल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 91/3
15 रन
  • 19.1
  • 09.2
  • 69.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 69.6
म. स्टोइनिस
59 (27)
ल. राहुल
17 (18)
श. अहमद
1-0-15-0
9.6
6
शाहबाज अहमद To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बहार स्टैंड्स में जा गिरी छह रनो के लिए|
9.5
1
शाहबाज अहमद To लोकेश राहुल
इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद थर्ड मैन की ओर एक रन के लिए|
9.4
1
शाहबाज अहमद To मार्कस स्टोइनिस
लेग स्टंप की गेंद को खेला मिड विकेट की तरफ और सिंगल मिल गया|
9.3
6
शाहबाज अहमद To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
9.2
0
शाहबाज अहमद To मार्कस स्टोइनिस
कोई रन नहीं, इस बार गेंद को ब्लॉक कर दिया|
9.1
1
शाहबाज अहमद To लोकेश राहुल
ऑफ़ साइड की गेंद को खेला पॉइंट की तरफ और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 9 : 76/3
16 रन
  • 68.1
  • 48.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 48.6
म. स्टोइनिस
46 (23)
ल. राहुल
15 (16)
क. शर्मा
1-0-16-0
8.6
4
कर्ण शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| डीप पॉइंट की तरफ खेला और चार रन हासिल किया|
8.5
0
कर्ण शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
8.4
1
कर्ण शर्मा To लोकेश राहुल
सिंगल!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
8.3
1
कर्ण शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
रन आउट का मौका लेकिन बच गए बाल-बाल राहुल| दूसरी बार उन्हें किस्मत का साथ मिला है| इस बार लेग साइड पर गेंद को खेला था और रन के लिए भागे थे| बोलर ने गेंद की तरफ जाते हुए उसे उठाया और गेंदबाजी एंड पर थ्रो कर दिया था जो विकटों से दूर रह गया|
8.2
4
कर्ण शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
चौका! इस बार गेंदबाज़ के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| बाप रे बाप आज तो ये बल्लेबाज़ अपनी लय में दिख रहा है|
8.1
6
कर्ण शर्मा To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! हाफ ट्रैकर!! बैकफुट से उपसर पुल लगा दिया और गेंद सीधा दूसरे टियर में जाकर गिरी| इस बल्लेबाज़ के लिए ये गेंद तोहफे की तरह है|
कर्ण शर्मा को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 8 : 60/3
17 रन
  • 67.1
  • 47.2
  • 47.3
  • 07.4
  • 27.5
  • 17.6
म. स्टोइनिस
31 (18)
ल. राहुल
14 (15)
ह. पटेल
1-0-17-0
7.6
1
हर्षल पटेल To मार्कस स्टोइनिस
इस बार कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और फील्डर के आगे से एक रन हासिल कर लिया| 8 के बाद 60/3 लखनऊ|
7.5
2
हर्षल पटेल To मार्कस स्टोइनिस
दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
7.4
0
हर्षल पटेल To मार्कस स्टोइनिस
एक अहम डॉट गेंद!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
7.3
4
हर्षल पटेल To मार्कस स्टोइनिस
बैक टू चौका! 14 रन अबतक तीन गेंदों पर आ गया है| लो फुल टॉस डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| लॉन्ग ऑफ़ फील्डर ने अपने दायें ओर जाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन चूक गए|
7.2
4
हर्षल पटेल To मार्कस स्टोइनिस
चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे|
7.1
6
हर्षल पटेल To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! शानदार शॉट| फ्लिक किया गेंद को स्क्वायर लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए| ये है इस दिग्गज बल्लेबाज़ की ताक़त| बहुत आराम से गेंद को स्टैंड्स में भेज दिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 43/3
6 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
म. स्टोइनिस
14 (12)
ल. राहुल
14 (15)
ड. विली
3-0-18-0
6.6
1
डेविड विली To मार्कस स्टोइनिस
इस बार स्क्वायर लेग की ओर खेला और सिंगल हासिल किया| 43/3  लखनऊ|
6.5
1
डेविड विली To लोकेश राहुल
बैक फुट से गेंद को पंच किया एक रन के लिए|
6.4
1
डेविड विली To मार्कस स्टोइनिस
विकेट की लाइन पर आती हुई गेंद को खेला स्क्वायर लेग की तरफ और सिंगल मिल गया|
6.3
1
डेविड विली To लोकेश राहुल
1 रन, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.2
1
डेविड विली To मार्कस स्टोइनिस
इस बार क्रीज़ अंदर जाके खेला कवर्स की तरफ और सिंगल लिया|
6.1
1
डेविड विली To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 6 : 37/3
7 रन
  • 15.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 45.6
म. स्टोइनिस
11 (9)
ल. राहुल
11 (12)
व. पार्नेल
2-0-14-2
5.6
4
वेन पार्नेल To मार्कस स्टोइनिस
चौका! बाउंड्री के साथ ओवर की समाप्ति| पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी|
5.5
0
वेन पार्नेल To मार्कस स्टोइनिस
मिड ऑफ़ की दिशा में खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद थे| रन नहीं हो सका|
5.4
0
वेन पार्नेल To मार्कस स्टोइनिस
विकेट लाइन की गेंद को समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया|
5.3
1
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
5.2
1
वेन पार्नेल To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ़ साइड की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और सिंगल लिया|
5.1
1
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
आगे निकलकर कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 5 : 30/3
7 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 24.5
  • 44.6
म. स्टोइनिस
6 (5)
ल. राहुल
9 (10)
ड. विली
2-0-12-0
4.6
4
डेविड विली To मार्कस स्टोइनिस
चौका! जीवनदान का पूरा फायदा उठाया यहाँ पर| ऑफ़ साइड पर डाली गई गेंद को प्लेस किया गैप में डीप एक्स्ट्रा कवर्स की तरफ और चौका मिल गया|
4.5
2
डेविड विली To मार्कस स्टोइनिस
कैच ड्रॉप!!! सिराज का उल्टा भागते हुए एक शानदार प्रयास था लेकिन गेंद को हाथों में नहीं रख पाए| प्रयास के पूरे नम्बर मिलेंगे लेकिन अगर ये कैच पकड लेते तो काम हो जाता| लेंथ गेंद को पुल लगाने गए थे| मिस टाइम कर बैठे| हवा में गई गेंद लेग साइड पर जहाँ सिराज का एक भरसक प्रयास देखने को मिला|
4.4
0
डेविड विली To मार्कस स्टोइनिस
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
4.3
0
डेविड विली To मार्कस स्टोइनिस
अंत तक गेंद पर नज़रे जमाई रखी फिर उसे ब्लॉक कर दिया|
4.2
0
डेविड विली To मार्कस स्टोइनिस
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
4.1
1
डेविड विली To लोकेश राहुल
स्टंप लाइन की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन लिया|
मार्कस स्टोइनिस अगले बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 4 : 23/3
7 रन
  • 13.1
  • 13.2
  • 43.3
  • 1 WD3.4
  • W3.4
  • 03.5
  • W3.6
क. पंड्या
0 (2)
ल. राहुल
8 (9)
व. पार्नेल
1-0-7-2
3.6
W
वेन पार्नेल To क्रुणाल पंड्या OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट दिनेश कार्तिक बोल्ड वेन पार्नेल| एक ही ओवर में दो सफलता हासिल करते हुए पार्नेल ने पूरी तरह से मुकाबले को अपनी टीम की तरफ झुका दिया है| क्रुणाल बिना खाता खोले पवेलियन की तरफ लौट गए| एक और बार अपनी आउट स्विंगर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया था| दूर से ही ड्राइव लगाने चले गए| आउट साइड एज लेकर कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ से कार्तिक ने कैच को पूरा किया| 23/3 लखनऊ|
3.5
0
वेन पार्नेल To क्रुणाल पंड्या
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
क्रुणाल पंड्या होंगे अगले बल्लेबाज़..
3.4
W
वेन पार्नेल To दीपक हूडा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट दिनेश कार्तिक बोल्ड वेन पार्नेल| 9 रन बनाकर हूडा लौटे पवेलियन| पार्नेल को मिली उनके खाते की पहली सफलता| विकेट के पीछे एक शार्प कैच कीपर कार्तिक द्वारा लपका गया| एक हल्का सा आउट साइड एज लगा था यहाँ पर और कीपर के दस्तानों में गई थी गेंद| अल्ट्रा एज में इसे देखा गया और पाया गया कि जी हाँ किनारा लगा हुआ है| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 23/2 लखनऊ|
3.4
wd
वेन पार्नेल To दीपक हूडा
वाइड! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
3.3
4
वेन पार्नेल To दीपक हूडा
चौका! अच्छी टाइमिंग के साथ गैप ढूँढा मिड विकेट के ऊपर से और गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनो के लिए|
3.2
1
वेन पार्नेल To लोकेश राहुल
इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला और एक रन मका मौका बन गया|
3.1
1
वेन पार्नेल To दीपक हूडा
छोटी गेंद को कवर्स की तरफ खेला और एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 3 : 16/1
6 रन
  • 42.1
  • 12.2
  • 12.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 02.6
ल. राहुल
7 (8)
द. हूडा
4 (7)
म. सिराज
2-0-7-1
2.6
0
मोहम्मद सिराज To लोकेश राहुल
चौका खाने के बाद सिराज की शानदार वापसी| छोटी गेंद से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया यहाँ पर| अपर कट लगाने गए राहुल और बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
2.5
0
मोहम्मद सिराज To लोकेश राहुल
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ| सिराज द्वारा शानदार गेंदबाजी होती दिख रही है यहाँ पर|
2.4
0
मोहम्मद सिराज To लोकेश राहुल
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हो सका|
2.3
1
मोहम्मद सिराज To दीपक हूडा
सिंगल!! इस बार लेंथ गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
2.2
1
मोहम्मद सिराज To लोकेश राहुल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
2.1
4
मोहम्मद सिराज To लोकेश राहुल
चौका! फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा मिड विकेट की ओर सीमा रेखा पार कर गई| चौका मिला| फील्डर द्वारा उसे रोकने का प्रयास हुआ लेकिन हर्षल का पैर सीमा रेखा से टकरा गया था इस वजह से चार रन मिल गए|
ओवर की समाप्ति 2 : 10/1
5 रन
  • 01.1
  • 11.2
  • 11.3
  • 11.4
  • 21.5
  • 01.6
द. हूडा
3 (6)
ल. राहुल
2 (3)
ड. विली
1-0-5-0
1.6
0
डेविड विली To दीपक हूडा
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
1.5
2
डेविड विली To दीपक हूडा
चिप शॉट लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| मिड ऑफ़ से फाफ ने पीच की तरफ भागते हुए गेंद को फील्ड किया और दो रनों पर बल्लेबाज़ को रोक दिया|
1.4
1
डेविड विली To लोकेश राहुल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
1.3
1
डेविड विली To दीपक हूडा
क्विक सिंगल!! काफी तेज़ी से रन पूरा किया यहाँ पर| इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
1.2
1
डेविड विली To लोकेश राहुल
डायरेक्ट हिट की दरकार और बाल-बाल बच गए राहुल| शॉर्ट स्क्वायर लेग से मैक्सवेल ने थ्रो किया था जो विकटों के काफी पास से निकल गई| अगर थ्रो लगता तो नजदीकी मामला हो सकता था ये| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर खेला था और रन भाग खड़े हुए थे|
1.1
0
डेविड विली To लोकेश राहुल
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 1 : 5/1
5 रन
  • 00.1
  • 1 WD0.2
  • 00.2
  • W0.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 4 LB0.6
द. हूडा
0 (3)
ल. राहुल
0 (0)
म. सिराज
1-0-1-1
0.6
lb
मोहम्मद सिराज To दीपक हूडा
लेग बाईज के रूप में आया चौका| पैड्स को लगकर ऑन साइड पर गई गेंद| फाइन लेग पर कोई फील्डर नहीं था इस वजह से चार रन मिल गया|
0.5
0
मोहम्मद सिराज To दीपक हूडा
एक और डॉट गेंद| इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
0.4
0
मोहम्मद सिराज To दीपक हूडा
डॉट गेंद, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
दीपक हूडा नए बल्लेबाज़...
0.3
W
मोहम्मद सिराज To काईल मेयर्स OUT!
आउट!! बोल्ड!! मोहम्मद सिराज ने अपनी टीम को दिलाई शुरूआती सफलता| बिना खाता खोले इनफॉर्म प्लेयर मेयर्स लौटे पवेलियन| ये बैंगलोर के लिए एक शानदार शुरुआत कही जा सकती है| कभी इन स्विंगर तो कभी आउट स्विंगर से बल्लेबाज़ को परेशान किया| इस बार आउट स्विंगर गेंद को पीछे जाकर खेलने गए लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा दे बैठे| गेंद सीधा जाकर स्टम्प्स से टकरा गई और बूम| 1/1 लखनऊ|
0.2
0
मोहम्मद सिराज To काईल मेयर्स
इस बार इनस्विंगर गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| पैड्स पर लगी, एलबीडबल्यू की अपील हुई, मिसिंग लेग था इस वजह से नॉट आउट मिला|
0.2
wd
मोहम्मद सिराज To काईल मेयर्स
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई आउटस्विंगर गेंद| कीपर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर उसे रोका| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
0.1
0
मोहम्मद सिराज To काईल मेयर्स
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लाइन में आकर खेला| कोई रन नहीं हो पायेगा|
मैच की जानकारी
  • स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
  • मौसम साफ़
  • टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 1 विकट से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच निकोलस पूरन
  • अंपायर अनिल चौधरी, नंद किशोर, क्रिस गॅफने
  • रेफ़री डेनियल मनोहर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement