Advertisement
Advertisement

Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriorz, मैच 9 Commentary, Live Updates

RCB vs UPW, 2025 - टी-20 Live Commentary

Royal Challengers Bengaluru vs UP Warriorz स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू , Feb 24, 2025
Royal Challengers Bengaluru Royal Challengers Bengaluru
180/6 (20.0) & 4/0 (1.0/1) SO
UP Warriorz UP Warriorz
180 (20.0) & 8/1 (1.0/1) SO
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच टाई (यूपी वॉरियर्स ने 4 रन से सुपर ओवर जीता)
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सोफी एकलेसटोन
सुपर ओवर हो गया है यहाँ पर| आपको बता दें कि इस लीग के इतिहास का ये पहला सुपर ओवर होगा| अब मुकाबला और भी रोमांचक हो जाएगा| इस मुकाबले में ये भी हो सकता है ऐसा किसी ने नहीं सोचा होगा| अब यहाँ से यूपी को पहले बल्लेबाज़ी करते हुए स्कोर लगाना होगा और बेंगलुरु को उसे चेज़ करना होगा| अंतिम ओवर में यूपी को 18 चाहिए थे और वो 17 ही बना पाई| अब देखना ये है कि कौन सी बल्लेबाज़ इस सुपर ओवर में यूपी की तरफ से आती हैं| किम गार्थ गेंद लेकर आई हैं| हेनरी और हैरिस बल्लेबाज़ी के लिए आई हैं|
ओवर की समाप्ति 20 : 180/10
17 रन
  • 019.1
  • 619.2
  • 619.3
  • 419.4
  • 119.5
  • W 19.6
K. Goud
2 (2)
S. Ecclestone
33 (19)
R. Thakur
4-0-36-2
19.6
W
Renuka Singh Thakur To Kranti Goud OUT!
आउट!!! रन आउट!! इसी के साथ स्कोर बराबर रह गया और यूपी की टीम ऑल आउट हो गई!! यानी अब महिला टी20 लीग का पहला सुपर ओवर खेला जाएगा!! सोफी एकलेसटोन 33 रन पर पवेलियन लौटी| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले और गेंद का ताल मेल नहीं हुआ और गेंद कीपर के दस्तानों में गई| तभी बल्लेबाज़ रन लेने भागी| जिसके बाद कीपर रिचा घोष ने गेंद पकड़कर तेज़ी से स्टंप्स पर भागकर लगाया| इसी बीच थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| सुपर ओवर से अब मैच का नतीजा सामने आएगा|
19.5
1
Renuka Singh Thakur To Sophie Ecclestone
स्कोर बराबर हो गया है| अब 1 गेंद पर 1 रन की दरकार है| इस बार फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला है|
19.4
4
Renuka Singh Thakur To Sophie Ecclestone
चौका!!! 2 गेंद 2 रन की दरकार| मुकाबले में पूरी तरह से बैक फुट पर आ गई है बेंगलुरु| ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
19.3
6
Renuka Singh Thakur To Sophie Ecclestone
छक्का!!! और बड़ा शॉट!! ओहोहो, ये क्या हो गया, अचानक से मुकाबला घूम गया है| इस बार लेग साइड पर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रन के लिए|
19.2
6
Renuka Singh Thakur To Sophie Ecclestone
छक्का!! सोफी एकलेसटोन के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! ये मैच काफी रोमांचक हो गया है!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेला| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 4 गेंदों पर अब 12 रनों की दरकार है|
19.1
0
Renuka Singh Thakur To Sophie Ecclestone
डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 5 गेंदों पर 18 रनों की ज़रुरत|
ओवर की समाप्ति 19 : 163/9
11 रन
  • 018.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 618.4
  • W 18.5
  • 218.6
K. Goud
2 (1)
S. Ecclestone
16 (14)
E. Bisht
3-0-26-0
18.6
2
Ekta Bisht To Kranti Goud
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया| अब 6 गेंदों पर 18 रनों की दरकार है|
18.5
W
Ekta Bisht To Saima Thakor OUT!
आउट!!! रन आउट!! अब 7 गेंद पर 20 रन की दरकार है| जॉर्जिया वारहम का थ्रो मिड विकेट से कीपर रिचा घोष के पास आया| बल्लेबाज़ साइमा इस बीच दूसरे रन के लिए भागी लेकिन बेल्स उड़ाने से पहले क्रीज़ के अंदर नहीं आ सकी और रन आउट हो गई| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ हवा में उठाकर खेला था जहाँ से पहला रन लेने के बाद दूसरे के लिए भागी थी| 161/9 यूपी|
18.4
6
Ekta Bisht To Saima Thakor
छक्का!!! ओहोहो, मुकाबले में अभी भी जान बाक़ी है| सामने की तरफ काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| 8 गेंद 21 रन की दरकार है|
18.3
1
Ekta Bisht To Sophie Ecclestone
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है| डीप में फील्डर उसी दिशा में रखा गया है|
18.2
1
Ekta Bisht To Saima Thakor
सिंगल! 10 गेंद पर 28 रन की दरकार है अब| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की तरफ फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
18.1
0
Ekta Bisht To Saima Thakor
डॉट बॉल!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 18 : 152/8
13 रन
  • 117.1
  • 617.2
  • 617.3
  • 017.4
  • 017.5
  • 017.6
S. Ecclestone
15 (13)
S. Thakor
6 (4)
G. Wareham
4-0-40-0
17.6
0
Georgia Wareham To Sophie Ecclestone
एक और प्ले एंड मिस हुआ| दो छक्का खाने के बाद अच्छी वापसी की गई है| इस बार भी गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई|
17.5
0
Georgia Wareham To Sophie Ecclestone
एक और डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाई हैं|
17.4
0
Georgia Wareham To Sophie Ecclestone
शार्प टर्न!! इस बार गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई|
17.3
6
Georgia Wareham To Sophie Ecclestone
बैक टू छक्का!!! ये लीजिये मुकाबला फिर से बराबरी पर आ गया है| सोफी एकलेसटोन ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाया और छह पाया| गेम ऑन|
17.2
6
Georgia Wareham To Sophie Ecclestone
छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुई|
17.1
1
Georgia Wareham To Saima Thakor
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
ओवर की समाप्ति 17 : 139/8
6 रन
  • 116.1
  • W 16.2
  • 416.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 016.6
S. Ecclestone
3 (8)
S. Thakor
5 (3)
K. Garth
4-0-40-2
16.6
0
Kim Garth To Sophie Ecclestone
डॉट बॉल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| इस बार गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाई| अब 18 गेंद पर 42 रन की दरकार है|
16.5
1
Kim Garth To Saima Thakor
सिंगल!! टॉप एज लेकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद| फील्डर तेज़ी से कैच के लिए आगे आई लेकिन उससे दूर रह गई| एक टप्पा बाद गेंद को फील्ड किया गया जहाँ से एक रन ही मिला|
16.4
0
Kim Garth To Saima Thakor
शॉर्ट पिच गेंद| टप्पा खाने के बाद अंदर की तरफ आई गेंद| बलेल्बज़ उसकी लेंथ को ठीक तरह से पढ़ नहीं पाई और शरीर पर खा बैठी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
16.3
4
Kim Garth To Saima Thakor
चौका!! महत्वपूर्ण बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| अंदरूनी किनारा लगने के बाद भी बाल-बाल बची बल्लेबाज़| एक भाग्यशाली चौका फाइन लेग की दिशा से आता हुआ|
16.2
W
Kim Garth To Chinelle Henry OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गई खतरनाक सिनेले हेनरी| किम गार्थ ने चतुराई के साथ स्लोवर बाउंसर डाली और बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| लेग साइड पर पुल शॉट लगाने गई और बल्ले का इन साइड एज लेकर विकटों से जा टकराई ये गेंद| अपने इस शॉट से बेहद निराश दिखाई दी हेनरी| अब यहाँ से बेंगलुरु की टीम मुकाबले में पकड़ बना ली है| 134/8 यूपी|
16.1
1
Kim Garth To Sophie Ecclestone
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 16 : 133/7
8 रन
  • 615.1
  • 115.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 015.6
C. Henry
8 (5)
S. Ecclestone
2 (6)
G. Wareham
3-0-27-0
15.6
0
Georgia Wareham To Chinelle Henry
छक्का खाने के बाद अच्छी वापसी वारहम ने की है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद थी| इसपर स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाई| 24 गेंद पर 48 रन की दरकार है|
15.5
0
Georgia Wareham To Chinelle Henry
बढ़िया लेग स्पिन गेंद!! आगे से घूमी| इस गेंद को खेलने गई लेकिन पूरी तरह से बीट हो गई| बाकी का काम कीपर ने किया है|
15.4
1
Georgia Wareham To Sophie Ecclestone
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर वाली गेंद पर कवर्स की ओर ड्राइव करते हुए सिंगल लिया है|
15.3
0
Georgia Wareham To Sophie Ecclestone
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.2
1
Georgia Wareham To Chinelle Henry
सिंगल से इस बार काम चलाया है| दो की मांग थी लेकिन सोफी ने मना किया| मिड विकेट की तरफ इस गेंद को स्लॉग किया था| डीप में उसे फील्ड किया गया, एक ही रन मिला है|
15.1
6
Georgia Wareham To Chinelle Henry
छक्का!!! सिनेले हेनरी अपनी ताक़त दिखाती हुई| आगे डाली गई फ्लाईटेड गेंद पर सामने की तरफ एक हीव शॉट लगाया और गेंद को 92 मीटर दूर पहुंचा दिया है|
ओवर की समाप्ति 15 : 125/7
2 रन
  • W 14.1
  • 014.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 014.6
S. Ecclestone
1 (4)
C. Henry
1 (1)
E. Perry
2-0-10-1
14.6
0
Ellyse Perry To Sophie Ecclestone
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| ऐसे में सोफी रन लेना चाहती थी लेकिन सिनेले ने उन्हें मना कर दिया| यूपी टीम को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 56 रनों की दरकार है|
14.5
1
Ellyse Perry To Chinelle Henry
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
14.4
1
Ellyse Perry To Sophie Ecclestone
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
14.3
0
Ellyse Perry To Sophie Ecclestone
एक और डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं मिला|
14.2
0
Ellyse Perry To Sophie Ecclestone
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
14.1
W
Ellyse Perry To Shweta Sehrawat OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रिचा घोष बोल्ड एलिस पेरी| एक और विकेट का पतन हुआ है| इस बार सेट बल्लेबाज़ श्वेता सेहरावत 31 रन बनाकर एलिस पेरी का पहला शिकार बनी हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एंगल बल्ले से लेट कट शॉट खेलना चाहा| ऐसे में गति और लाइन से चकमा खाई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में समा गई गेंद और कैच आउट हो गई है| 123/7 यूपी
मुकाबले का रुख बदल रहा है यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 14 : 123/6
8 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 413.4
  • 113.5
  • W 13.6
U. Chetry
14 (11)
S. Sehrawat
31 (24)
S. Rana
3-0-27-3
13.6
W
Sneh Rana To Uma Chetry OUT!
आउट!! कैच आउट!! यूपी को लगता हुआ छठा झटका!! उमा छेत्री 14 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! स्नेह राणा के हाथ लगी तीसरी विकेट| इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद थी जॉर्जिया वारहम जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 123/6 यूपी|
13.5
1
Sneh Rana To Shweta Sehrawat
सिंगल!! लेग साइड की तरफ बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला जहाँ से एक रन मिल गया|
13.4
4
Sneh Rana To Shweta Sehrawat
चौका!! श्वेता सेहरावत के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
13.3
1
Sneh Rana To Uma Chetry
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.2
1
Sneh Rana To Shweta Sehrawat
इस बार फिर से लेग साइड की ओर गेंद को पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
13.1
1
Sneh Rana To Uma Chetry
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 115/5
12 रन
  • 412.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 412.4
  • 112.5
  • 212.6
S. Sehrawat
25 (21)
U. Chetry
12 (8)
E. Bisht
2-0-15-0
12.6
2
Ekta Bisht To Shweta Sehrawat
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया| यूपी को अब जीत के लिए 42 गेंदों पर 66 रनों की दरकार है|
12.5
1
Ekta Bisht To Uma Chetry
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप करते हुए एक रन ले लिया|
12.4
4
Ekta Bisht To Uma Chetry
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
12.3
0
Ekta Bisht To Uma Chetry
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
12.2
1
Ekta Bisht To Shweta Sehrawat
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
12.1
4
Ekta Bisht To Shweta Sehrawat
चौका!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 103/5
9 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 411.4
  • 111.5
  • 1 WD 11.6
  • 111.6
S. Sehrawat
18 (18)
U. Chetry
7 (5)
G. Wareham
2-0-19-0
11.6
1
Georgia Wareham To Shweta Sehrawat
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|
11.6
wd
Georgia Wareham To Shweta Sehrawat
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11.5
1
Georgia Wareham To Uma Chetry
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11.4
4
Georgia Wareham To Uma Chetry
चौका!! इसी के साथ यूपी टीम का 100 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
11.3
1
Georgia Wareham To Shweta Sehrawat
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
11.2
1
Georgia Wareham To Uma Chetry
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
11.1
0
Georgia Wareham To Uma Chetry
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 11 : 94/5
4 रन
  • 110.1
  • 1 WD 10.2
  • 010.2
  • 110.3
  • 010.4
  • W 10.5
  • 110.6
U. Chetry
1 (1)
S. Sehrawat
16 (16)
K. Garth
3-0-34-1
10.6
1
Kim Garth To Uma Chetry
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
उमा छेत्री बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई हैं...
10.5
W
Kim Garth To Grace Harris OUT!
आउट!! कैच आउट!! बेंगलुरु टीम के हाथ लगी एक और विकेट!! ग्रेस हैरिस 8 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! किम गार्थ के हाथ लगी पहली सफलता| ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने अपनी ओर गेंद को आता हुआ देखा और कैच पकड़ने का प्रयास किया| हालाँकि पहली दफ़ा में गेंद फील्डर स्नेह राणा के हाथों से निकल गई थी लेकिन उन्होंने दूसरी बार में बॉल को पकड़ा और बल्लेबाज़ का काम तमाम किया| 93/5 यूपी|
10.4
0
Kim Garth To Grace Harris
क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
10.3
1
Kim Garth To Shweta Sehrawat
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
10.2
0
Kim Garth To Shweta Sehrawat
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
10.2
wd
Kim Garth To Shweta Sehrawat
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
10.1
1
Kim Garth To Grace Harris
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 10 : 90/4
10 रन
  • 49.1
  • 49.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 19.6
G. Harris
7 (7)
S. Sehrawat
15 (14)
G. Wareham
1-0-10-0
9.6
1
Georgia Wareham To Grace Harris
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
9.5
0
Georgia Wareham To Grace Harris
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
9.4
1
Georgia Wareham To Shweta Sehrawat
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
9.3
0
Georgia Wareham To Shweta Sehrawat
कोई रन नहीं, लेट कट शॉट का किया इस्तेमाल|
9.2
4
Georgia Wareham To Shweta Sehrawat
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री श्वेता सेहरावत के बल्ले से आती हुई!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.1
4
Georgia Wareham To Shweta Sehrawat
चौका!! श्वेता सेहरावत के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुश किया| ऐसे में तेज़ी के साथ गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 9 : 80/4
8 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 1 WD 8.3
  • 08.3
  • 48.4
  • 28.5
  • 08.6
G. Harris
6 (5)
S. Sehrawat
6 (10)
E. Perry
1-0-8-0
8.6
0
Ellyse Perry To Grace Harris
क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
8.5
2
Ellyse Perry To Grace Harris
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर गैप में शॉट लगाकर 2 रन लिया|
8.4
4
Ellyse Perry To Grace Harris
चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की|
8.3
0
Ellyse Perry To Grace Harris
क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
8.3
wd
Ellyse Perry To Grace Harris
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
8.2
0
Ellyse Perry To Grace Harris
डॉट गेंद!! वाइड बचाने के लिए रिव्यु लिया गया था बेंगलुरु टीम के द्वारा जो सफ़ल हो गया!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर अम्पायर ने वाइड करार दिया था| फील्डिंग टीम ने रिव्यु ले लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक किया तो पता लगा कि गेंद पैड्स को लगकर गई थी| इसी वजह से डॉट बॉल थर्ड अम्पायर ने दिया|
8.1
1
Ellyse Perry To Shweta Sehrawat
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ग्रेस हैरिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई हैं...
ओवर की समाप्ति 8 : 72/4
12 रन
  • 47.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 67.5
  • W 7.6
D. Sharma
25 (13)
S. Sehrawat
5 (9)
S. Rana
2-0-19-2
7.6
W
Sneh Rana To Deepti Sharma OUT!
आउट!! कैच आउट!! यूपी टीम को लगता हुआ सबसे बड़ा झटका!! कप्तान दीप्ति शर्मा 25 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! स्नेह राणा के हाथ लगी दूसरी विकेट| बेंगलुरु टीम का रिव्यु सफ़ल हुआ यहाँ पर| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर टर्न नहीं हुई और सीधी रह गई| जिसके बाद बॉल बल्ले और ग्लव्स के करीब से होती हुई कीपर के दस्तानों में गई| ऐसे में कैच आउट की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| तभी फील्डिंग टीम की कप्तान ने रिव्यु ले लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक किया तो पता लगा कि ग्लव्स को लगकर गेंद कीपर के पास गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 72/4 यूपी|
7.5
6
Sneh Rana To Deepti Sharma
सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
7.4
1
Sneh Rana To Shweta Sehrawat
सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.3
1
Sneh Rana To Deepti Sharma
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
7.2
0
Sneh Rana To Deepti Sharma
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाया| बॉल टप्पा खाकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
7.1
4
Sneh Rana To Deepti Sharma
चौका!! दीप्ति शर्मा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 7 : 60/3
3 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 1 WD 6.3
  • 06.3
  • 06.4
  • 26.5
  • 06.6
S. Sehrawat
4 (8)
D. Sharma
14 (8)
E. Bisht
1-0-3-0
6.6
0
Ekta Bisht To Shweta Sehrawat
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम की कप्तान ने रिव्यु लेना सही नहीं समझा|
6.5
2
Ekta Bisht To Shweta Sehrawat
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
6.4
0
Ekta Bisht To Shweta Sehrawat
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
6.3
0
Ekta Bisht To Shweta Sehrawat
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
6.3
wd
Ekta Bisht To Shweta Sehrawat
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
6.2
0
Ekta Bisht To Shweta Sehrawat
क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
6.1
0
Ekta Bisht To Shweta Sehrawat
कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
ओवर की समाप्ति 6 : 57/3
7 रन
  • 05.1
  • W 5.2
  • 15.3
  • 45.4
  • 15.5
  • 15.6
S. Sehrawat
2 (2)
D. Sharma
14 (8)
S. Rana
1-0-7-1
5.6
1
Sneh Rana To Shweta Sehrawat
एक रन!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
5.5
1
Sneh Rana To Deepti Sharma
स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
5.4
4
Sneh Rana To Deepti Sharma
चौका! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
5.3
1
Sneh Rana To Shweta Sehrawat
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
श्वेता सेहरावत बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई हैं...
5.2
W
Sneh Rana To Tahlia McGrath OUT!
आउट!!! स्टंप आउट!! तीसरा बड़ा झटका यहाँ पर यूपी की टीम को लग गया!! स्नेह राणा के हाथ लगी पहली विकेट!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा कीपर रिचा घोष के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने बेल्स उड़ा दिया| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलती बनी| 50/3 यूपी|
5.1
0
Sneh Rana To Tahlia McGrath
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ओवर की समाप्ति 5 : 50/2
6 रन
  • 04.1
  • 44.2
  • W 4.3
  • 04.4
  • 1 LB 4.5
  • 1 WD 4.6
  • 04.6
D. Sharma
9 (6)
T. McGrath
0 (2)
R. Thakur
3-0-19-2
4.6
0
Renuka Singh Thakur To Deepti Sharma
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
4.6
wd
Renuka Singh Thakur To Deepti Sharma
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
4.5
lb
Renuka Singh Thakur To Tahlia McGrath
लेग बाई के रूप में आया एक रन!!! पैड्स लाइन की गेंद को यशस्वी जयसवाल ने फ्लिक करने का सोचा| गेंद की गति से बीट हो गए और पैड्स पर बॉल लगती हुई लेग साइड की ओर गई| इसी बल्लेबाजों ने लेग बाई के रूप में भागकर एक रन लिया|
4.4
0
Renuka Singh Thakur To Tahlia McGrath
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ताहिला मैकग्राथ बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई हैं...
4.3
W
Renuka Singh Thakur To Vrinda Dinesh OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट यूपी की टीम गंवाती हुई!! वृंदा दिनेश 14 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! रेणुका सिंह के हाथ लगी दूसरी विकेट| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर स्मृति मंधाना के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 48/2 यूपी|
4.2
4
Renuka Singh Thakur To Vrinda Dinesh
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
4.1
0
Renuka Singh Thakur To Vrinda Dinesh
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 4 : 44/1
14 रन
  • 33.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 1 WD 3.4
  • 43.4
  • 13.5
  • 13.6
V. Dinesh
10 (7)
D. Sharma
9 (5)
K. Garth
2-0-30-0
3.6
1
Kim Garth To Vrinda Dinesh
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
3.5
1
Kim Garth To Deepti Sharma
फाइन लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
3.4
4
Kim Garth To Deepti Sharma
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3.4
wd
Kim Garth To Deepti Sharma
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3.3
0
Kim Garth To Deepti Sharma
ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
3.2
4
Kim Garth To Deepti Sharma
चौका!! शानदार फ्लिक शॉट बाबर आजम के बल्ले से देखने को मिला!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3.1
3
Kim Garth To Vrinda Dinesh
तीन रन!! ओवर थ्रो के रूप में आया 2 रन!! लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर पहला रन लिया| इसी बीच फील्डर ने ख़राब थ्रो किया जो कीपर के ऊपर से निकल गई| तभी बल्लेबाजों ने 2 रन और भागकर पूरा कर लिया| यानी इस गेंद पर आए कुल 3 रन|
ओवर की समाप्ति 3 : 30/1
5 रन
  • 02.1
  • 42.2
  • 12.3
  • 02.4
  • W 2.5
  • 02.6
D. Sharma
0 (1)
V. Dinesh
6 (5)
R. Thakur
2-0-14-1
2.6
0
Renuka Singh Thakur To Deepti Sharma
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
दीप्ति शर्मा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई हैं...
2.5
W
Renuka Singh Thakur To Kiran Navgire OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ किरण नवगिरे 24 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! रेणुका सिंह के हाथ लगी पहली विकेट| आगे आकर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में इनस्विंग गेंद को परख नहीं सकी| बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा लेग स्टंप को जा लगी| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 30/1 यूपी|
2.4
0
Renuka Singh Thakur To Kiran Navgire
आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
2.3
1
Renuka Singh Thakur To Vrinda Dinesh
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.2
4
Renuka Singh Thakur To Vrinda Dinesh
चौका!! इसी के साथ वृंदा दिनेश के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
2.1
0
Renuka Singh Thakur To Vrinda Dinesh
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 2 : 25/0
16 रन
  • 41.1
  • 61.2
  • 11.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 41.6
K. Navgire
24 (10)
V. Dinesh
1 (2)
K. Garth
1-0-16-0
1.6
4
Kim Garth To Kiran Navgire
चौका!! धमाकेदार बल्लेबाज़ी किरण नवगिरे यहाँ पर करती हुई दिखाई दे रही हैं!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 2 ओवर के बाद 25/0 है यूपी|
1.5
1
Kim Garth To Vrinda Dinesh
सिंगल!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया| इसी बीच स्क्वायर लेग की ओर गैप में जा गिरी गेंद| बल्लेबाजो ने भागकर एक रन ले लिया|
1.4
0
Kim Garth To Vrinda Dinesh
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
1.3
1
Kim Garth To Kiran Navgire
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
1.2
6
Kim Garth To Kiran Navgire
छक्का!! इस बार बल्लेबाज़ ने सिक्स लगा दिया है!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
1.1
4
Kim Garth To Kiran Navgire
चौका!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को किरण नवगिरे ने स्क्वायर लेग की ओर गैप में शॉट लगाया| बॉल गई टप्पा खाती हुई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 1 : 9/0
9 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 40.4
  • 40.5
  • 10.6
K. Navgire
9 (6)
V. Dinesh
0 (0)
R. Thakur
1-0-9-0
0.6
1
Renuka Singh Thakur To Kiran Navgire
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
0.5
4
Renuka Singh Thakur To Kiran Navgire
चौका!! किरण नवगिरे ने लगाया बैक टू बैक बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
0.4
4
Renuka Singh Thakur To Kiran Navgire
चौका!! इसी के साथ किरण नवगिरे ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
0.3
0
Renuka Singh Thakur To Kiran Navgire
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई| ऐसे में शॉर्ट फाइन लेग पर मौजूद फील्डर ने गेंद को फील्ड किया| रन नहीं आ सका|
0.2
0
Renuka Singh Thakur To Kiran Navgire
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को जा लगी| रन नहीं आ सका|
0.1
0
Renuka Singh Thakur To Kiran Navgire
डॉट गेंद!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को मिड ऑन की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
मैच की जानकारी
  • स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
  • मौसम साफ़
  • टॉस UP Warriorz ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच मैच टाई (यूपी वॉरियर्स ने 4 रन से सुपर ओवर जीता)
  • प्लेयर ऑफ द मैच सोफी एकलेसटोन
  • अंपायर सैय्यद खालिद, Keyur Kelkar (IND), Vrinda Rathi (IND)
  • रेफ़री Varsha Nagre (IND)
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement