Advertisement
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स, मैच 34 Commentary, Live Updates

बेंगलुरु vs पंजाब, 2025 - टी-20 Live Commentary

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs पंजाब किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 34, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू , Apr 18, 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
95/9 (14.0)
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
98/5 (12.1)
पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    टिम डेविड
    50(26)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के डबल हेडर गेम के साथ जहाँ पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाईटन्स के बीच अहमदाबाद में 03.30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच शाम 07.30 बजे जयपुर में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार टिम डेविड को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो खुश नजर आये| आगे कहा कि अगर हम ये मुकाबला जीतते तो इस पुरस्कार का मजा दोगुना हो जाता| कोचिंग स्टाफ और मैनेजमेंट ने मुझपर काफी भरोसा दिखाया है| आज मुझे काफी सारी गेंद खेलने का मौका मिला जिसका मैंने पूरा इस्तेमाल किया| बतौर टीम हमें और बेहतर करने की जरूरत है| हमें हर मुकाबले में अलग-अलग परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है|
मैच जीतकर बात करने आए पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि हमने विकेट को देखकर गेंदबाज़ी की और इस पिच पर एक नए बल्लेबाज़ को आकर बड़ा शॉट लगाना मुश्किल था| आगे अय्यर ने कहा कि हमारे सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है जिससे मैं काफी ख़ुश हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि नेहाल एक बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं और वो इस समय फॉर्म में हैं तो हम चाहते हैं कि वो आगे भी इसी तरह से बल्लेबाज़ी करते जायें|
रजत पाटीदार ने बात करते हुए कहा कि विकेट टू पेस थी लेकिन हमें बल्लेबाजी में और बेहतर करने की जरूरत थी| आगे कहा कि हम साझेदारी नहीं निभा पाए| लगातार विकेट गंवाते चले गए, इससे हमें काफी कुछ सीखने को मिला है| जबतक पिच कवर्स के नीचे थी उसके बाद हमें लगा था कि ये अच्छा खेलेगी लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने इसका सही फायदा उठाया| मुझे अपनी गेंदबाजी यूनिट पर काफी भरोसा है| बल्लेबाजी पर कहा कि वो कभी अगर नहीं चलती है तो हम इसे खेल का हिस्सा मानते हैं और अगले मुकाबले में अच्छा करने को देखते हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ऐसे में गेंदबाज़ी करने आए जोश हेज़लवुड ने पहले श्रेयस अय्यर तो उनके बाद उसी ओवर में इंगलिश को अपना शिकार बनाते हुए मुकाबले में जान डाल दी| हालाँकि फिर बल्लेबाज़ी करते हुए नेहाल वढेरा (33) ने कुछ बड़े-बड़े शॉट लगाया और मार्कस स्टोइनिस (7) के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत के पार ले गए| ऐसे में बेंगलुरु के लिए जोश हेज़लवुड ने 3 विकेट निकालकर दिया जबकि भुवनेश्वर कुमार के हाथ 2 सफ़लता लगी| वहीं और कोई गेंदबाज़ विकेट हासिल नहीं कर सका और पंजाब किंग्स ने मैच को अपना नाम करते हुए 2 अहम पॉइंट्स हासिल किया|
इंडियन प्रीमियर लीग का ये मुकाबले भी काफी शानदार हुआ है!! इस बार लो स्कोरिंग मैच में आया आनंद!! हालाँकि अंत में पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को 5 विकटों से शिकस्त देते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया| ऐसे में इससे पहले 96 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई पंजाब की सेना ने शुरुआत से ही बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में पहले प्रभसिमरन सिंह (13) ने अपना विकेट गंवाया| तो फिर प्रियांश आर्य (16) भी छक्का लगाने के प्रयास में अपना विकेट दे बैठे| जिसके बाद मैदान पर आए कप्तान श्रेयस अय्यर (7) ने संभलकर बल्लेबाज़ी करना शुरू किया और उनका साथ देते हुए जोश इंगलिश (14) ने भी कुछ रन बनाया|
12.1
6
यश दयाल To मार्कस स्टोइनिस
छक्का!!! मार्कस स्टोइनिस ने लेग साइड पर एक कड़क शॉट लगाकर मुकाबले को समाप्त कर दिया है| दो महत्वपूर्ण अंक पंजाब के खाते में दर्ज हो गए हैं| गुड लेंथ गेंद पर आड़े बल्ले से शॉट लगाया और गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया है|
ओवर की समाप्ति 12 : 92/5
12 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • W 11.3
  • 111.4
  • 611.5
  • 411.6
न. वधेरा
33 (19)
म. स्टोइनिस
1 (1)
भ. कुमार
3-0-26-2
11.6
4
भुवनेश्वर कुमार To नेहाल वधेरा
चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! नेहाल वधेरा के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| पंजाब को अब जीत के लिए 4 रन चाहिए|
11.5
6
भुवनेश्वर कुमार To नेहाल वधेरा
छक्का!! नेहाल वधेरा के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर शॉट लगाया| ऐसे में बॉल गई स्टंप्स में छह रनों के लिए| पंजाब को अब जीत के लिए 8 रन चाहिए|
11.4
1
भुवनेश्वर कुमार To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! मार्कस स्टोइनिस ने अपना खाता खोला! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| ऐसे में अब 14 गेंदों पर 14 रनों की दरकार है|
मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
11.3
W
भुवनेश्वर कुमार To शशांक सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट फिलिप साल्ट बोल्ड भुवनेश्वर कुमार| 28 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| महज 1 रन बनाकर शशांक सिंह बने भुवनेश्वर कुमार का दूसरा शिकार| लेंथ गेंद थी| बल्लेबाज ने उसे रूम बनाकर मिड ऑफ़ के ऊपर से शॉट लगाना चाहा| गेंद रुककर बल्ले पर आई| मिस टाइम हुआ, लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और कैच को पूरा किया| 81/5 पंजाब|
11.2
1
भुवनेश्वर कुमार To नेहाल वधेरा
सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद| आड़े बल्ले से लेग साइड की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
11.1
0
भुवनेश्वर कुमार To नेहाल वधेरा
डॉट बॉल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| कोई रन नहीं हुआ है|
ओवर की समाप्ति 11 : 80/4
15 रन
  • 610.1
  • 4 B 10.2
  • 410.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 110.6
न. वधेरा
22 (15)
श. सिंह
1 (4)
स. शर्मा
3-0-25-0
10.6
1
सुयश शर्मा To नेहाल वधेरा
टैप एंड रन!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज ने इसे फ्रंटफुट से डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया| 18 गेंद 16 रन की दरकार है|
10.5
0
सुयश शर्मा To नेहाल वधेरा
एक और डॉट गेंद| इस बार आड़े बल्ले से लेग साइड पर शॉट लगाने गए| गति और लाइन से चकमा खाए और बाकी का काम कीपर ने किया है|
10.4
0
सुयश शर्मा To नेहाल वधेरा
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
10.3
4
सुयश शर्मा To नेहाल वधेरा
चौका! बड़ी ओवर में इसे तब्दील करने के इरादे से बल्लेबाजी कर रहे हैं नेहाल| कड़क ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
10.2
b
सुयश शर्मा To नेहाल वधेरा
प्ले एंड मिस!! बाई के रूप में चौका निकल गया| कीपर को छोड़ते हुए थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए| गुगली गेंद से चकमा खा गए थे बल्लेबाज|
10.1
6
सुयश शर्मा To नेहाल वधेरा
छक्का!!! एक बार फिर स्लॉट में और फिर गेंद को भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बार भी गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी|
ओवर की समाप्ति 10 : 65/4
2 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 1 LB 9.5
  • 09.6
श. सिंह
1 (4)
न. वधेरा
11 (9)
ज. हेजलवुड
3-0-14-3
9.6
0
जोश हेजलवुड To शशांक सिंह
एक और शानदार उछाल भरी गेंद| बीट हुए बल्लेबा| जोश ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है| 24 गेंदों पर 31 रनों की दरकार है|
9.5
lb
जोश हेजलवुड To नेहाल वधेरा
लेग बाई के रूप में आया सिंगल| इस बार आड़े बल्ले से लेग साइड पर शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करने के बाद पैड्स को लगी गेंद और लेग साइड पर गई जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
9.4
0
जोश हेजलवुड To नेहाल वधेरा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| क्रॉस सीम डाली गई गेंद को आगे आकर खेलने गए और उछाल से चकमा खाए|
9.3
1
जोश हेजलवुड To शशांक सिंह
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
9.2
0
जोश हेजलवुड To शशांक सिंह
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
9.1
0
जोश हेजलवुड To शशांक सिंह
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 9 : 63/4
10 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 48.5
  • 68.6
न. वधेरा
11 (7)
श. सिंह
0 (0)
स. शर्मा
2-0-14-0
8.6
6
सुयश शर्मा To नेहाल वधेरा
छक्का!! कड़क हीव शॉट मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
8.5
4
सुयश शर्मा To नेहाल वधेरा
चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की|
8.4
0
सुयश शर्मा To नेहाल वधेरा
एक और बार बल्लेबा को अपनी टर्न से चकमा दे दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
8.3
0
सुयश शर्मा To नेहाल वधेरा
प्ले एंड मिस!! स्टम्पिंग की अपील थी, अम्पायर ने उसे नकार दिया| बल्लेबाज क्रीज के अंदर ही रह गए थे इस वजह से कोई नुक्सान नहीं हुआ| गुगली गेंद से बल्लेबाज को चकमा दे रहे|
8.2
0
सुयश शर्मा To नेहाल वधेरा
गुगली गेंद!! बीट हुए बल्लेबा! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है|
8.1
0
सुयश शर्मा To नेहाल वधेरा
डॉट बॉल!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 53/4
3 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 07.3
  • W 7.4
  • 17.5
  • W 7.6
ज. इंगलिस
14 (17)
न. वधेरा
1 (1)
ज. हेजलवुड
2-0-13-3
7.6
W
जोश हेजलवुड To जोश इंगलिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! पंजाब की टीम ने गंवाया एक और विकेट!! इस बार जोश इंगलिश 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जोश हेजलवुड के हाथ लगी तीसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर सुयश शर्मा ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 53/4 पंजाब किंग्स|
7.5
1
जोश हेजलवुड To नेहाल वधेरा
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
अगले बल्लेबाज़ नेहाल वधेरा हैं...
7.4
W
जोश हेजलवुड To श्रेयस अय्यर OUT!
आउट!! कैच आउट!! पंजाब को लगता हुआ तीसरा झटका!! श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जोश हेजलवुड के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी लेती हुई गेंद सीधा कीपर के दस्तानों में गई| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की तरफ चलते बने| 53/3 पंजाब किंग्स|
7.3
0
जोश हेजलवुड To श्रेयस अय्यर
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
7.2
1
जोश हेजलवुड To जोश इंगलिस
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|
7.1
1
जोश हेजलवुड To श्रेयस अय्यर
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 7 : 50/2
4 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
श. अय्यर
6 (7)
ज. इंगलिस
13 (15)
स. शर्मा
1-0-4-0
6.6
1
सुयश शर्मा To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! इसी के साथ पंजाब किंग्स का 50 रन पूरा हुआ!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया|
6.5
1
सुयश शर्मा To जोश इंगलिस
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
6.4
0
सुयश शर्मा To जोश इंगलिस
इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया|
6.3
1
सुयश शर्मा To श्रेयस अय्यर
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.2
0
सुयश शर्मा To श्रेयस अय्यर
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
6.1
1
सुयश शर्मा To जोश इंगलिस
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 46/2
10 रन
  • 15.1
  • 45.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 15.6
ज. इंगलिस
11 (12)
श. अय्यर
4 (4)
क. पंड्या
1-0-10-0
5.6
1
क्रुणाल पंड्या To जोश इंगलिस
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
5.5
0
क्रुणाल पंड्या To जोश इंगलिस
डॉट गेंद!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन का मौका नहीं बन सका|
5.4
0
क्रुणाल पंड्या To जोश इंगलिस
बल्लेबाज़ यहाँ पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
5.3
4
क्रुणाल पंड्या To जोश इंगलिस
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री जोश इंगलिश के बल्ले से आती हुई!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
5.2
4
क्रुणाल पंड्या To जोश इंगलिस
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.1
1
क्रुणाल पंड्या To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश करते हुए एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 5 : 36/2
3 रन
  • 1 WD 4.1
  • 04.1
  • 14.2
  • 14.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 04.6
ज. इंगलिस
2 (7)
श. अय्यर
3 (3)
यश दयाल
2-0-12-0
4.6
0
यश दयाल To जोश इंगलिस
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| ऐसे में फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका|
4.5
0
यश दयाल To जोश इंगलिस
गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
4.4
0
यश दयाल To जोश इंगलिस
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
4.3
1
यश दयाल To श्रेयस अय्यर
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन हासिल किया|
4.2
1
यश दयाल To जोश इंगलिस
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन निकाला|
4.1
0
यश दयाल To जोश इंगलिस
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
4.1
wd
यश दयाल To जोश इंगलिस
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 33/2
10 रन
  • 13.1
  • 23.2
  • 63.3
  • W 3.4
  • 03.5
  • 13.6
ज. इंगलिस
1 (2)
श. अय्यर
2 (2)
ज. हेजलवुड
1-0-10-1
3.6
1
जोश हेजलवुड To जोश इंगलिस
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
3.5
0
जोश हेजलवुड To जोश इंगलिस
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| ऐसे में फील्डर के पास गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
3.4
W
जोश हेजलवुड To प्रियांश आर्या OUT!
आउट!! कैच आउट!! पंजाब किंग्स को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका!! इस बार प्रियांश आर्या 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जोश हेजलवुड के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद मिड ऑन की ओर हवा में गई जहाँ पर फील्डर टिम डेविड ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 32/2 पंजाब किंग्स|
3.3
6
जोश हेजलवुड To प्रियांश आर्या
छक्का!! प्रियांश आर्या के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद सीधा फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई छह रनों के लिए|
3.2
2
जोश हेजलवुड To प्रियांश आर्या
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
3.1
1
जोश हेजलवुड To श्रेयस अय्यर
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 3 : 23/1
11 रन
  • 22.1
  • 42.2
  • 42.3
  • W 2.4
  • 12.5
  • 02.6
प. आर्या
8 (8)
श. अय्यर
1 (1)
भ. कुमार
2-0-14-1
2.6
0
भुवनेश्वर कुमार To प्रियांश आर्या
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
2.5
1
भुवनेश्वर कुमार To श्रेयस अय्यर
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया और गेंद पॉइंट की तरफ गई, एक ही रन मिल पाया|
2.4
W
भुवनेश्वर कुमार To प्रभसिमरन सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! पंजाब को लगता हुआ पहला झटका यहाँ पर!! प्रभसिमरन सिंह 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! भुवनेश्वर कुमार के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद मिड ऑफ की ओर गई जहाँ पर फील्डर टिम डेविड ने भागकर कैच पकड़ा| 22/1 पंजाब किंग्स|
2.3
4
भुवनेश्वर कुमार To प्रभसिमरन सिंह
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से आती हुई!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
2.2
4
भुवनेश्वर कुमार To प्रभसिमरन सिंह
चौका!! प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.1
2
भुवनेश्वर कुमार To प्रभसिमरन सिंह
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया| ऐसे में नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/0
9 रन
  • 01.1
  • 11.2
  • 11.3
  • 1 WD 1.4
  • 11.4
  • 11.5
  • 41.6
प. आर्या
8 (7)
प. सिंह
3 (5)
यश दयाल
1-0-9-0
1.6
4
यश दयाल To प्रियांश आर्या
चौका!! इसी के साथ हुई दूसरे ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद स्लिप के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री लाइन के बाहर चार रनों के लिए|
1.5
1
यश दयाल To प्रभसिमरन सिंह
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट की ओर पुश किया और एक रन ले लिया|
1.4
1
यश दयाल To प्रियांश आर्या
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट खेला| ऐसे में एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई गेंद| एक रन मिल गया|
1.4
wd
यश दयाल To प्रियांश आर्या
वाइड!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.3
1
यश दयाल To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन लिया|
1.2
1
यश दयाल To प्रियांश आर्या
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक शॉट लगाकर एक रन लिया|
1.1
0
यश दयाल To प्रियांश आर्या
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर की समाप्ति 1 : 3/0
3 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 10.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 00.6
प. सिंह
1 (3)
प. आर्या
2 (3)
भ. कुमार
1-0-3-0
0.6
0
भुवनेश्वर कुमार To प्रभसिमरन सिंह
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई पहले ओवर की समाप्ति!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 1 ओवर के बाद 3 बिना किसी नुकसान के पंजाब|
0.5
0
भुवनेश्वर कुमार To प्रभसिमरन सिंह
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को जा लगी| रन नहीं मिल पाया|
0.4
1
भुवनेश्वर कुमार To प्रियांश आर्या
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
0.3
1
भुवनेश्वर कुमार To प्रभसिमरन सिंह
एक रन!! इस बार प्रभसिमरन सिंह ने भी अपना खाता खोला!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
0.2
1
भुवनेश्वर कुमार To प्रियांश आर्या
सिंगल!! इसी के साथ प्रियांश आर्या ने अपना खाता खोला!! बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया| ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
0.1
0
भुवनेश्वर कुमार To प्रियांश आर्या
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया|
मैच की जानकारी
  • स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
  • मौसम साफ़
  • टॉस पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच टिम डेविड
  • अंपायर उल्हास गान्धे, विरेंदर शर्मा, माइकल गौफ
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement