Advertisement
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 15 Commentary, Live Updates

बेंगलुरु vs लखनऊ, 2024 - टी-20 Live Commentary

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 15, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू , Apr 02, 2024
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
153 (19.4)
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
181/5 (20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मयंक यादव
    3/14(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो दिल्ली और कोलकाता के बीच विशाखापटनम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मयंक यादव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश दिखाई दिए| आगे कहा कि इस विकेट पर गेंदबाजी करते हुए मुझे काफी मज़ा आ रहा था| ये भी बताया कि मेरा लक्ष्य है कि मैं अपने देश के लिए खेलूं| तेज़ गति से बॉल डालने के लिए काफी कुछ ज़रूरी होता है| मैं अपनी डाईट पर काफी ध्यान रखता हूँ और गेंदबाजी के दौरान पूरी मेहनत करता हूँ जिससे मुझे फायदा मिल रहा है|
विनिंग कप्तान लोकेश राहुल ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस जीत से काफी अच्छा लग रहा है| टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है| इस मैदान पर रन डिफेंड करना आसान नहीं होता है| हां उन्होंने हमारी बल्लेबाज़ी के दौरान बीच में कुछ अच्छे ओवर डाले थे जिसकी वजह से हम बड़े स्कोर तक नहीं जा पाए थे| इस मैदान पर एक से दो ओवर अगर महंगा हुआ तो मुकाबला पलट जाता है| मयंक पर कहा कि वो बेहद शानदार गेंदबाज़ हैं| पिछला सीज़न चोट के कारण उन्होंने मिस किया था लेकिन इस बार वो काफी अच्छा काम कर रहे हैं| स्कोर डिफेंड करने पर कहा कि हम प्लान के साथ मैदान पर उतरते हैं और उसपर अमल करने को देखते हैं| हमारा रिकॉर्ड डिफेंड करते हुए अच्छा रहा है और मुझे ख़ुशी होगी कि हम टॉस हारते हुए पहले बल्लेबाज़ी करें और जीत हासिल करें|
बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि इस हार से हम काफी निराश हैं| इस रन चेज़ में हमने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन लगातार विकेट पतन से हम गेम में पूरी तरह से पिछड़ते चले गए| फाफ ने आगे कहा कि हमने अपनी फील्डिंग के दौरान कुछ कैच टपकाए जो हमें काफी महंगा पड़ा है| मयंक एक शानदार गेंदबाज़ हैं और जिस तरह से गति के साथ-साथ वो अपनी लाइन और लेंथ को सम्भालते हैं वो काबिले तारीफ बात है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
एक तरफ से रजत पाटीदार (29) ने संभलकर खेला और टीम के स्कोर को बढ़ाते रहे तो वहीँ दूसरी तरफ कोई भी बल्लेबाज़ ज़्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सका और एक तरफ से विकटों का पतन जारी रहा| वहीँ फिर कप्तान राहुल ने फिर से गेंद मयंक यादव के हाथ में थमाई और उन्होंने रजत पाटीदार पवेलियन चलता किया| हालाँकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाज़ी करने आए महिपाल लोमरोर ने मिले हुए मौकों पर छक्के और चौके लगाए और अपनी टीम की जीत की उम्मीद को बनाये रखा लेकिन अभी भी एक तरफ से विकटों का गिरना नहीं रुका और पूरी टीम 153 पर ऑल आउट गई| इसी बीच लखनऊ के लिए मयंक यादव ने 3, नवीन ने 2 जबकि यश ठाकुर, मार्कस स्टोइनिस और एम सिद्धार्थ के हाथ 1-1 सफ़लता लगी| इस जीत के बाद लखनऊ का हौंसला काफी बुलंद है जो उन्हें आगे आने वाले मुकाबलों में काफी मदद प्रदान करेगा|
182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई बेंगलुरु की टीम ने शुरुआत काफी तेज़ अंदाज़ में किया और दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ों के बीच पहले विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई| यहाँ से लगा कि रन चेज़ पूरी तरह से बल्लेबाज़ी टीम की तरफ जा रही है फिर ऐसे में टर्निंग पॉइंट आया| वहीँ एम सिद्धार्थ ने अपने टी 20 करियर का पहला विकेट विराट (22) रूप में हासिल कर लिया| जिसके बाद कप्तान फाफ (19) भी उसके अगले ही ओवर में रन आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए| इसके बाद मैक्सवेल (0) भी कुछ खास नहीं कर सके और बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मयंक यादव की गेंद पर आउट हो गए| इसी के साथ बेंगलुरु ने पॉवरप्ले में अपने 3 बल्लेबाज़ों को गंवा दिया|
एक और बार बेंगलुरु को उनके घर पर मिली हार| लगातार दो मुकाबले अपने घर में हारने के बाद अब इस टीम का मनोबल काफी नीचे आया होगा| 28 रनों से लखनऊ ने जीता ये मुकाबला| मयंक यादव यु ब्यूटी!! एक के बाद एक शानदार गेंदबाजी स्पेल से इस युवा लड़के ने इस लीग में अपनी छांप छोड़ दी है| इस रन चेज़ में आज नहीं चला विराट कोहली का बल्ला और फिर हाल वही हुआ जो अक्सर हमें देखने को मिलता है| मयंक ने अपनी रफ़्तार से मैक्सवेल और ग्रीन को किया चलता और अपनी टीम के लिए बने जीत के अहम सूत्र| अब देखना ये है कि इस करारी हार के बाद फाफ एंड आर्मी किस तरह से आगे आने वाले मुकाबलों में प्रदर्शन कर पाती है|
ओवर की समाप्ति 19.4 : 153/10
1 रन
  • 119.1
  • 019.2
  • 019.3
  • W 19.4
म. सिराज
12 (8)
र. टॉपले
3 (6)
नवीन
3.4-0-25-2
19.4
W
नवीन-उल-हक़ To मोहम्मद सिराज OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट निकोलस पूरन बोल्ड नवीन-उल-हक़| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर एक शानदार कैच पूरन द्वारा लपका गया है| अपने बाएँ ओर भागते हुए एक शानदार कैच पकड़ा है| इसी के साथ 28 रनों से लखनऊ ने इस मुकाबले को जीत लिया है| इस बार धीमी गति से ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ शॉट खेला| हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने अपने बाएँ ओर भागते हुए लपक लिया|
19.3
0
नवीन-उल-हक़ To मोहम्मद सिराज
एक और डॉट बॉल!! शॉर्ट बॉल थी| प्ले एंड मिस हुआ| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| बाक़ी का काम कीपर ने किया है|
19.2
0
नवीन-उल-हक़ To मोहम्मद सिराज
डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.1
1
नवीन-उल-हक़ To रीस टॉपले
टैप एंड रन!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 19 : 152/9
14 रन
  • 018.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 1 WD 18.4
  • 018.4
  • 618.5
  • 618.6
म. सिराज
12 (5)
र. टॉपले
2 (5)
र. बिश्नोई
3-0-33-0
18.6
6
रवि बिश्नोई To मोहम्मद सिराज
छक्का! ओहोहो, एक और बड़ा शॉट सिराज के बल्ले से निकला है| इस बार बिलकुल सामने की तरफ| गुगली गेंद को काफी जल्दी परख लिया और एक दाम सामने की तरफ उसे मार दिया छह रनों के लिए|
18.5
6
रवि बिश्नोई To मोहम्मद सिराज
छक्का! वाओ, एक बड़ा शॉट सिराज के बल्ले से आता हुआ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
18.4
0
रवि बिश्नोई To मोहम्मद सिराज
नॉट आउट!! बल्लेबाज़ ने रिव्यु लेकर अपना विकेट बचाया है| फील्ड अम्पायर के आउट देने एक बाद रिव्यु लिया गया था जहाँ रिप्ले में ये साफ़ हुआ कि विकेट के ऊपर से निकल रही थी ये गेंद इस वजह से सिराज सुरक्षित हुए| गुगली गेंद को परख नहीं पाए और डिफेंड करने गए थे जहाँ पैड्स को जाकर लगी थी गेंद|
18.4
wd
रवि बिश्नोई To मोहम्मद सिराज
वाइड! डाउन द लेग थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे जाने दिया कीपर की तरफ| वाइड का इशारा अम्पायर का आया है|
18.3
0
रवि बिश्नोई To मोहम्मद सिराज
डॉट गेंद!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन का मौका नहीं बन पाया|
18.2
1
रवि बिश्नोई To रीस टॉपले
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
18.1
0
रवि बिश्नोई To रीस टॉपले
विकेट लाइन की गेंद  ने सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने इसे रोक दिया| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 18 : 138/9
2 रन
  • W 17.1
  • 017.2
  • 017.3
  • 117.4
  • W 17.5
  • 017.6
म. सिराज
0 (1)
र. टॉपले
1 (3)
यश ठाकुर
4-0-38-1
17.6
0
यश ठाकुर To मोहम्मद सिराज
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
मोहम्मद सिराज बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं....
17.5
W
यश ठाकुर To महिपाल लोमरोर OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट का पतन| कॉट निकोलस पूरन बोल्ड यश ठाकुर| अब यहाँ से बेंगलुरु के लिए मुकाबला जीतना लगभग ना मुमकिन हो गया है| 33 रन बनाकर महिपाल लोमरोर लौट गए| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल गेंद पर बल्लेबाज़ ने वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ शॉट खेला| हवा में थी गेंद जिसे फील्डर ने बड़े आराम से लपक लिया| 138/9 बेंगलुरु|
17.4
1
यश ठाकुर To रीस टॉपले
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
17.3
0
यश ठाकुर To रीस टॉपले
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं हो पायेगा|
17.2
0
यश ठाकुर To रीस टॉपले
बड़ा शॉट इस गेंद पर लगाने गए और बीट हो गए बल्लेबाज़|
रीस टॉपले नए बल्लेबाज़ हैं...
17.1
W
यश ठाकुर To महिपाल लोमरोर OUT!
आउट!! रन आउट!! लॉन्ग ऑफ़ से निकोलस पूरन का डायरेक्ट हिट बल्लेबाज़ी एंड पर लगा और मयंक रन आउट हो गए| इस दौरान मयंक आधी क्रीज़ पर गिर गए थे और वापिस क्रीज़ में नहीं लौट पाए| इस बार ऊपर डाली गई गेंद को सामने की तरफ खेला था| हवा में गई थी गेंद जो फील्डर से आगे गिर गई थी| एक रन तो पूरा हुआ लेकिन दूसरा लेना चाहते थे डागर और रन आउट हो गए| 137/8 बेंगलुरु|
ओवर की समाप्ति 17 : 136/7
13 रन
  • 116.1
  • 616.2
  • 416.3
  • 1 LB 16.4
  • 1 WD 16.5
  • W 16.5
  • 016.6
म. डागर
0 (1)
म. लोमरोर
32 (11)
नवीन
3-0-24-1
16.6
0
नवीन-उल-हक़ To मयंक डागर
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
बेंगलुरु को यहाँ से 19 गेंदों पर 46 रनों की दरकार है...
मयंक डागर अगले बल्लेबाज़ हैं...
16.5
W
नवीन-उल-हक़ To दिनेश कार्तिक OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट लोकेश राहुल बोल्ड नवीन-उल-हक़| बड़ी मछली जाल में फंस गई है| दिनेश कार्तिक 4 रन बनाकर वापिस लौट गए| स्लोवर बाउंसर से यहाँ पर विकट हासिल की है| बल्लेबाज़ ने इसपर पुल शॉट लगाना चाहा| गति से चकमा खाए| बल्ले को ना लगकर ग्लव्स पर लगी और हवा में राहुल की तरफ गई जहाँ से उन्होंने एक आसान सा कैच लपक लिया है| अब यहाँ से मुकाबला लखनऊ की तरफ जाता हुआ| 136/7 बेंगलुरु|
16.5
wd
नवीन-उल-हक़ To दिनेश कार्तिक
वाइड! डाउन द लेग थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| कीपर के पास गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
16.4
lb
नवीन-उल-हक़ To महिपाल लोमरोर
लेग बाई का एक रन आता हुआ| एलबीडबल्यू की अपील थी लेकिन अम्पायर ने इसे नकार दिया| धीमी गति की गेंद पर स्लॉग करने गए थे| गति से चकमा खाए| पैड्स को लगकर कीपर की तरफ गई जहाँ से बल्लेबाजों ने एक रन भाग लिया|
16.3
4
नवीन-उल-हक़ To महिपाल लोमरोर
चीकी शॉट और चौका हासिल किया| स्लोवर गेंद पर कीपर के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और अपर कट किया कीपर के ऊपर से चार रनों के लिए|
16.2
6
नवीन-उल-हक़ To महिपाल लोमरोर
गगनचुम्भी छक्का!!! 98 मीटर लम्बा!! गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| बल्ले से लगने के बाद गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|
16.1
1
नवीन-उल-हक़ To दिनेश कार्तिक
सिंगल के साथ हुई है ओवर की शुरुआत!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर कट शॉट लगाया| डीप में इसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 16 : 123/6
19 रन
  • 115.1
  • 615.2
  • 415.3
  • 615.4
  • 115.5
  • 115.6
द. कार्तिक
3 (6)
म. लोमरोर
22 (8)
यश ठाकुर
3-0-36-0
15.6
1
यश ठाकुर To दिनेश कार्तिक
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| 24 गेंदों पर 59 रनों की दरकार है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
15.5
1
यश ठाकुर To महिपाल लोमरोर
इस बार सिंगल से ही काम चलाना होगा| पैड्स की गेंद पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.4
6
यश ठाकुर To महिपाल लोमरोर
छक्का! एक और बड़ा शॉट| मोमेंटम को वापिस अपनी तरफ खींचते हुए बेंगलुरु के बल्लेबाज़| इस बार लेंथ गेंद को परखते हुए लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट लगा दिया और छह रन हासिल किया|
15.3
4
यश ठाकुर To महिपाल लोमरोर
चौका! कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| उछाल भरी गेंद को काफी अच्छे से परखा और कीपर के ऊपर से शॉट लगा दिया|
15.2
6
यश ठाकुर To महिपाल लोमरोर
छक्का! फ्लैट खेला गया ये शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| मिड ऑफ़ अंदर था इस वजह से ये शॉट काम में आ गया|
15.1
1
यश ठाकुर To दिनेश कार्तिक
सिंगल यहाँ पर भी हासिल हो जाएगा| इस बार पैड्स की गेंद को बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 104/6
1 रन
  • 014.1
  • W 14.2
  • 014.3
  • 014.4
  • 014.5
  • 114.6
द. कार्तिक
1 (4)
म. लोमरोर
5 (4)
म. यादव
4-0-14-3
14.6
1
मयंक यादव To दिनेश कार्तिक
सिंगल!! इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
14.5
0
मयंक यादव To दिनेश कार्तिक
नॉट आउट!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु सफल हो गया| कार्तिक ने सही समय पर रिव्यु लेकर खुद को बचाया| ये गेंद लेग स्टम्प को मिस कर रही थी ऐसा रिप्ले में देखने पर पता चल गया| एक वक़्त लगा कि नजदीकी मामला होगा लेकिन फिर रिप्ले ने इसे साफ़ कर दिया| बैक फुट से कार्तिक ने इस गेंद को डिफेंड करना चाहा था लेकिन गति और लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे थे गेंद जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी|
14.4
0
मयंक यादव To दिनेश कार्तिक
डॉट बॉल!! इस बार फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन पाया|
14.3
0
मयंक यादव To दिनेश कार्तिक
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेफ्ट कर दिया कीपर के लिए| कोई रन नहीं होगा|
दिनेश कार्तिक नए बल्लेबाज़ हैं...
14.2
W
मयंक यादव To रजत पाटीदार OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट देवदत्त पडिक्कल बोल्ड मयंक यादव| एक और विकेट का पतन| तीसरी सफलता मयंक यादव के खाते में जाती हुई| रजत पाटीदार 29 रन बनाकर वापिस लौटे| शॉर्ट बॉल बाउंसर| बल्लेबाज़ ने रूम बनाकर इसको लेग साइड पर पुल कर दिया| उछाल को परख नहीं पाए| मिस टाइम हुआ| बल्ले पर लगकर डीप स्क्वायर लेग की तरफ हवा में काफी ऊपर खिल गई गेंद जिसे फील्डर ने लपक लिया| 103/6 बेंगलुरु|
14.1
0
मयंक यादव To रजत पाटीदार
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 14 : 103/5
9 रन
  • 113.1
  • 413.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 1 LB 13.5
  • 113.6
र. पाटीदार
29 (19)
म. लोमरोर
5 (4)
यश ठाकुर
2-0-17-0
13.6
1
यश ठाकुर To रजत पाटीदार
सिंगल!! इस बार पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| फ्लिक किया और मिड विकेट से सिंगल हासिल हासिल किया|
13.5
lb
यश ठाकुर To महिपाल लोमरोर
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! एलबीडबल्यू की अपील थी| अम्पायर सहमत नहीं दिखे| रन लेने बल्लेबाज़ क्रीज़ से काफी बाहर भी आ गए थे| शरीर से लगकर पॉइंट फील्डर की तरफ गई थी गेंद जहाँ से फील्डर ने बल्लेबाज़ी एंड पर डायरेक्ट हिट लगाना चाहा लेकिन मिस कर गए| अगर ये थ्रो लगता तो फ्रेम में भी नहीं थे लोमरोर| किस्मत का साथ बल्लेबाज़ को मिल गया| ओवर थ्रो हुआ जहाँ से एक रन मिल गया|
13.4
1
यश ठाकुर To रजत पाटीदार
क्विक सिंगल! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
13.3
1
यश ठाकुर To महिपाल लोमरोर
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
13.2
4
यश ठाकुर To महिपाल लोमरोर
चौका! बढ़िया कट शॉट लोमरोर के द्वारा देखने को मिला है| ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
13.1
1
यश ठाकुर To रजत पाटीदार
सिंगल!! इस बार पैड्स की गेंद को कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 94/5
9 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 212.4
  • 5 WD 12.5
  • W 12.5
  • 012.6
म. लोमरोर
0 (1)
र. पाटीदार
26 (16)
म. स्टोइनिस
1-0-9-1
12.6
0
मार्कस स्टोइनिस To महिपाल लोमरोर
डॉट बॉल, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
12.5
W
मार्कस स्टोइनिस To अनुज रावत OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट देवदत्त पडिक्कल बोल्ड मार्कस स्टोइनिस| एक और विकेट का पतन| 35 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| मार्कस स्टोइनिस के हाथ पहली पहली विकेट| अनुज रावत 11 रन बनाकर वापिस लौट गए| इस बार बल्लेबाज़ को आगे आता देख लेंथ में छोटी डाल दी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर पुल शॉट लगाना चाहा लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गए| मिस टाइम हुआ| मिड ऑन की तरफ हवा में गई गेंद जिसे आगे आते हुए फील्डर ने लपक लिया| 94/5 बेंगलुरु|
इम्पैक्ट प्लेयर महिपाल लोमरोर नए बल्लेबाज़ हैं...
12.5
wd
मार्कस स्टोइनिस To अनुज रावत
वाईड के साथ चौका आता हुआ| ये छोटी गेंद बल्लेबाज़ के साथ साथ कीपर के ऊपर से निकल गई और चार रन दे गई|
12.4
2
मार्कस स्टोइनिस To अनुज रावत
दुग्गी!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, दो रन मिल गए| बढ़िया फील्डिंग स्क्वायर लेग बाउंड्री पर देखने को मिली है जहाँ फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोक दिया|
12.3
0
मार्कस स्टोइनिस To अनुज रावत
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ|
12.2
1
मार्कस स्टोइनिस To रजत पाटीदार
सिंगल!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
12.1
1
मार्कस स्टोइनिस To अनुज रावत
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद पर स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 12 : 85/4
13 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 611.5
  • 411.6
र. पाटीदार
25 (15)
अ. रावत
8 (17)
र. बिश्नोई
2-0-19-0
11.6
4
रवि बिश्नोई To रजत पाटीदार
चौका! एक और बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| गेंदबाज़ के जले पर नमक छिड़कते हुए बल्लेबाज़| इस बार सामने की तरफ शॉट लगाया जिसे फील्डर रोक भी नहीं पाए|
11.5
6
रवि बिश्नोई To रजत पाटीदार
छक्का! छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ पुल शॉट खेला| गेंद सीधा सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
11.4
1
रवि बिश्नोई To अनुज रावत
कैच ड्रॉप!! मिड विकेट बाउंड्री पर पंड्या से हुई चूक| 7 रनों पर अनुज को मिला जीवनदान| छोटी डाली गई ये गेंद| पुल शॉट लगाने गए इसपर लेकिन फ्लैट मार बैठे सीधा फील्डर की तरफ| कृणाल ने इसे गेंद में लपकना चाहा लेकिन असफल रहे और हाथों में आकर निकल गई ये गेंद| इसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने एक रन भाग लिया|
11.3
1
रवि बिश्नोई To रजत पाटीदार
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
11.2
1
रवि बिश्नोई To अनुज रावत
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप किया और एक रन मिल गया|
11.1
0
रवि बिश्नोई To अनुज रावत
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 11 : 72/4
9 रन
  • 010.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 610.4
  • 110.5
  • 110.6
अ. रावत
6 (14)
र. पाटीदार
14 (12)
यश ठाकुर
1-0-9-0
10.6
1
यश ठाकुर To अनुज रावत
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| गैप में हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| 54 गेंदों पर 111 रनों की दरकार है|
10.5
1
यश ठाकुर To रजत पाटीदार
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद पर बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.4
6
यश ठाकुर To रजत पाटीदार
छक्का! पिक अप शॉट और सीधा छह के लिए डेलिवर!! फाइन लेग बाउंड्री पर फील्डर थे लेकिन उनके ऊपर से निकल गई गेंद और छह रन दे गई|
10.3
1
यश ठाकुर To अनुज रावत
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर ने जबतक गेंद को रोका एक रन हासिल हो गया था|
10.2
0
यश ठाकुर To अनुज रावत
एक और डॉट गेंद!! बीट हुए बल्लेबाज़! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया|
10.1
0
यश ठाकुर To अनुज रावत
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| शॉर्ट बॉल से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| उछाल को परख नहीं पाए| ग्लव्स से लगकर पॉइंट की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर के आगे टप्पा खा गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 10 : 63/4
3 रन
  • 09.1
  • 29.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 09.5
  • 09.6
र. पाटीदार
7 (10)
अ. रावत
4 (10)
म. यादव
3-0-13-2
9.6
0
मयंक यादव To रजत पाटीदार
डॉट बॉल के साथ एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बैक फुट से पॉइंट की तरफ खेला जिसे फील्डर ने रोक दिया| 10 के बाद 63/4 बेंगलुरु| 60 गेंदों पर 119 रनों की दरकार है|
9.5
0
मयंक यादव To रजत पाटीदार
शॉर्ट बॉल बाउंसर!! बल्लेबाज़ के ऊपर से निकली| अम्पायर ने ओवर का दूसरा बाउंसर का इशारा किया है|
9.4
1
मयंक यादव To अनुज रावत
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
9.3
0
मयंक यादव To अनुज रावत
एक बार फिर से शॉर्ट बॉल बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| पुल शॉट लगाना चाहा लेकिन बल्ले पर गेंद को ले नहीं पाए| एक डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली है|
9.2
2
मयंक यादव To अनुज रावत
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
9.1
0
मयंक यादव To अनुज रावत
प्ले एंड मिस!! विकेट लाइन पर डाली गई उछाल भरी गेंद को फाइन लेग की तरफ पुल लगाने गए लेकिन बीट हो गए| बाक़ी का काम राहुल ने किया है|
टाइम आउट का समय हुआ है यहाँ पर| ढाई मिनट का ब्रेक मिला है दोनों टीमों को यहाँ पर जहाँ वो अपनी रणनीति बनाते हुए नज़र आयेंगे| शुरुआत तो बेंगलुरु ने इस रन चेज़ में अच्छी की थी लेकिन फिर एक के बाद एक कुल चार विकेट गंवाने के बाद बल्लेबाज़ी टीम पूरी तरह से बैक फुट पर चली गई| बल्लेबाज़ी में गहराई है इनके पास लेकिन गेंदबाजी कमाल की हो रही है यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 9 : 60/4
1 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 08.6
र. पाटीदार
7 (8)
अ. रावत
1 (6)
नवीन
2-0-12-0
8.6
0
नवीन-उल-हक़ To रजत पाटीदार
डॉट के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने विकेट लाइन की गेंद को डिफेंड कर दिया|
8.5
0
नवीन-उल-हक़ To रजत पाटीदार
शानदार और कसा हुआ ओवर लखनऊ की तरफ से आता हुआ| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
8.4
1
नवीन-उल-हक़ To अनुज रावत
लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की तरफ खेलकर सिंगल लिया|
8.3
0
नवीन-उल-हक़ To अनुज रावत
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को खेलने में ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
8.2
0
नवीन-उल-हक़ To अनुज रावत
शानदार गेंदबाज़ी लखनऊ के गेंदबाज़ों द्वारा देखने को मिल रही है| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
8.1
0
नवीन-उल-हक़ To अनुज रावत
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 8 : 59/4
5 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 47.3
  • W 7.4
  • 07.5
  • 1 LB 7.6
अ. रावत
0 (2)
र. पाटीदार
7 (6)
म. यादव
2-0-10-2
7.6
lb
मयंक यादव To अनुज रावत
लेग बाई, लेग स्टंप की गेंद बल्लेबाज़ के पैड्स को लगकर फाइन लेग की तरफ गई| गैप से एक रन का मौका बन गया|
7.5
0
मयंक यादव To अनुज रावत
बल्लेबाज़ ने आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
अनुज रावत नए बल्लेबाज़ हैं...
7.4
W
मयंक यादव To कैमरन ग्रीन OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! मयंक यादव यु ब्यूटी!! क्या बोल्ड मारा है भाई| जोफ्रा आर्चर की याद दिला दी| ऑफ़ स्टम्प को हिट करने के बाद ये गेंद सीधा बाउंड्री लाइन के पार जाकर गिरी| कैमरन ग्रीन भी इस गेंदबाज़ की गति से स्तब्ध रह गए| बल्ला आने से पहले गेंद निकल गई| महज़ 9 रन ही बना पाए ग्रीन और वापिस लौट गए| बेंगलुरु की टीम पूरी तरह से मुश्किल में आ गई है यहाँ पर| क्या कमाल की तेज़ गति की गेंद थी जिसे बल्लेबाज़ डिफेंड करने तो गए लेकिन चारो खाने चित हो गए| 58/4 बेंगलुरु|
7.3
4
मयंक यादव To कैमरन ग्रीन
चौका! शॉर्ट मिड विकेट फील्डर ने हवा में छलांग लगाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन हाथों में आकर निकल गई ये गेंद और सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
7.2
0
मयंक यादव To कैमरन ग्रीन
एक और बढ़िया गेंद| कट शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन अतिरिक्त गति और उछाल से पूरी तरह से चकमा खाए और बीट हो गए| बाक़ी का काम कीपर ने कर दिया|
7.1
0
मयंक यादव To कैमरन ग्रीन
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 7 : 54/3
6 रन
  • 26.1
  • 1 WD 6.2
  • 16.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 16.6
क. ग्रीन
5 (5)
र. पाटीदार
7 (6)
र. बिश्नोई
1-0-6-0
6.6
1
रवि बिश्नोई To कैमरन ग्रीन
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल हासिल हो गया|
6.5
0
रवि बिश्नोई To कैमरन ग्रीन
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने इसे रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|
6.4
1
रवि बिश्नोई To रजत पाटीदार
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
6.3
0
रवि बिश्नोई To रजत पाटीदार
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया| गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं हुआ|
6.2
1
रवि बिश्नोई To कैमरन ग्रीन
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| एक रन मिल गया|
6.2
wd
रवि बिश्नोई To कैमरन ग्रीन
वाइड! गुगली गेंद!! टर्न होकर लेग स्टंप के बाहर की गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया|
6.1
2
रवि बिश्नोई To कैमरन ग्रीन
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| 2 रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 6 : 48/3
6 रन
  • W 5.1
  • 15.2
  • 05.3
  • W 5.4
  • 15.5
  • 45.6
र. पाटीदार
6 (4)
क. ग्रीन
1 (1)
म. यादव
1-0-6-1
5.6
4
मयंक यादव To रजत पाटीदार
चौका! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.5
1
मयंक यादव To कैमरन ग्रीन
यॉर्कर गेंद बल्लेबाज़ ने इसे थर्ड मैन की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
कैमरून ग्रीन नए बल्लेबाज़ हैं...
5.4
W
मयंक यादव To ग्लेन मैक्सवेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट निकोलस पूरन बोल्ड मयंक यादव| एक और विकेट का पतन हो गया| लखनऊ की टीम पूरी तरह से इस मुकाबले पर अपनी पकड़ बना चुकी है| मयंक यादव ने एक बार फिर से अपनी तेज़ गति से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| शॉर्ट बॉल बाउंसर से बल्लेबाज़ मैक्सवेल गच्छा खा गए| इस बार छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाने गए लेकिन गति से चकमा खाए| मिस टाइम पुल शॉट हुआ और मिड ऑन की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| 43/3 बेंगलुरु|
5.3
0
मयंक यादव To ग्लेन मैक्सवेल
लेग स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने जाने दिया| कोई रन नहीं हुआ|
5.2
1
मयंक यादव To रजत पाटीदार
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेलकर, सिंगल हासिल किया|
ग्लेन मैक्सवेल अगले बल्लेबाज़ हैं...
5.1
W
मयंक यादव To फाफ डु प्लेसिस OUT!
आउट!!! रन आउट!! देवदत्त पडिक्कल के डायरेक्ट हिट ने यहाँ पर काम कर दिया है| फाफ डु प्लेसिस को जाना होगा वापिस| महज़ 19 ही रन बना पाए| यहाँ से अब फील्डिंग टीम मुकाबले में ऊपर आ चुकी है| इस बार पैड्स पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को शॉर्ट मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया और रन भाग गए| इसी बीच फील्डर पडिक्कल ने उसे फील्ड किया और गेंदबाजी एंड पर थ्रो कर दिया जो सीधा विकटों से जा लगी और बूम| फाफ इस बीच क्रीज़ से काफी बाहर रह गए| फील्डिंग टीम में जश्न का माहौल बन गया है| 42/2 बेंगलुरु|
ओवर की समाप्ति 5 : 42/1
6 रन
  • 44.1
  • W 4.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 14.6
डु प्लेसिस
19 (12)
र. पाटीदार
1 (2)
म. सिद्धार्थ
3-0-21-1
4.6
1
मणिमरण सिद्धार्थ To फाफ डु प्लेसिस
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
4.5
0
मणिमरण सिद्धार्थ To फाफ डु प्लेसिस
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं हुआ|
4.4
1
मणिमरण सिद्धार्थ To रजत पाटीदार
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
4.3
0
मणिमरण सिद्धार्थ To रजत पाटीदार
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की तरफ खेला| एक रन मिल गया|
रजत पाटीदार नए बल्लेबाज़ हैं...
4.2
W
मणिमरण सिद्धार्थ To विराट कोहली OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट देवदत्त पडिक्कल बोल्ड मणिमरण सिद्धार्थ| बेंगलुरु को लगा पहला झटका| 22 रन बनाकर विराट कोहली वापिस लौट गए| सिद्धार्थ को मिली उनकी पहली विकेट| गेंदबाज़ ने ये विकेट लेने के बाद भागते हुए मनाया जश्न| विकेट लाइन से टर्न हुई गेंद| लेग साइड पर मारना चाहते थे लेकिन टर्न हुई बॉल और बल्ले के आधे भाग को लगकर पॉइंट की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ लिया गया| इस विकेट से लखनऊ गेम में वापसी करना चाहेगी| 40/1 बेंगलुरु|
4.1
4
मणिमरण सिद्धार्थ To विराट कोहली
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 4 : 36/0
11 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 63.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 43.6
डु प्लेसिस
18 (10)
व. कोहली
18 (14)
नवीन
1-0-11-0
3.6
4
नवीन-उल-हक़ To फाफ डु प्लेसिस
चौका! बाउंड्री के साथ 11 रनों वाले ओवर की हुई समाप्ति| इस बार मिड ऑन फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 36/0 बेंगलुरु|
3.5
0
नवीन-उल-हक़ To फाफ डु प्लेसिस
डॉट बॉल!! इस बार फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका यहाँ पर नहीं बन पाया|
3.4
1
नवीन-उल-हक़ To विराट कोहली
सिंगल!! इस बार लो फुल टॉस गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से सिंगल लिया|
3.3
6
नवीन-उल-हक़ To विराट कोहली
छक्का! शानदार शॉट विराट के बल्ले से आता हुआ| ये जंग विराट जीत रहे हैं फिलहाल| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
3.2
0
नवीन-उल-हक़ To विराट कोहली
एक और खूबसूरत शॉट!! कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
3.1
0
नवीन-उल-हक़ To विराट कोहली
ऑन ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| नवीन की पहली ही गेंद पर कोहली ने दिखाया अपना विराट रूप| रन भले ही न आया लेकिन इरादा साफ़ कर दिया है|
नवीन-उल-हक को लाया गया है गेंदबाजी के लिए| गेंदबाज़ और बल्लेबाज़ के बीच की जंग ये शानदार होने वाली है...
ओवर की समाप्ति 3 : 25/0
12 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • 12.3
  • 22.4
  • 42.5
  • 42.6
डु प्लेसिस
14 (8)
व. कोहली
11 (10)
म. सिद्धार्थ
2-0-15-0
2.6
4
मणिमरण सिद्धार्थ To फाफ डु प्लेसिस
बैक टू बैक चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
2.5
4
मणिमरण सिद्धार्थ To फाफ डु प्लेसिस
चौका! कड़क शॉट सामने की तरफ| पहली बाउंड्री फाफ के बल्ले से निकलती हुई| मिड ऑन पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.4
2
मणिमरण सिद्धार्थ To फाफ डु प्लेसिस
दुग्गी!! इस बार कवर्स फील्डर के आगे टप्पा खाकर निकल गई गेंद डीप की तरफ जहाँ से दो रन का मौका बन गया| अपिश ड्राइव हवा में खेला गया था| फील्डर इसे मिस जज कर बैठे जहाँ से दो रन का मौका बन गया|
2.3
1
मणिमरण सिद्धार्थ To विराट कोहली
सिंगल!! स्लाइडर डाली गई गेंद| विराट ने इसपर बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
2.2
0
मणिमरण सिद्धार्थ To विराट कोहली
एक और डॉट गेंद!! इस बार रूम बनाकर विराट ने बैक फुट से गेंद को शॉर्ट कवर्स की तरफ पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
2.1
1
मणिमरण सिद्धार्थ To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! इस बार बैक फुट से गेंद को गैप में पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 2 : 13/0
10 रन
  • 21.1
  • 41.2
  • 11.3
  • 11.4
  • 11.5
  • 11.6
डु प्लेसिस
3 (4)
व. कोहली
10 (8)
क. पंड्या
1-0-10-0
1.6
1
क्रुणाल पंड्या To फाफ डु प्लेसिस
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
1.5
1
क्रुणाल पंड्या To विराट कोहली
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ खेला| एक रन मिल गया|
1.4
1
क्रुणाल पंड्या To फाफ डु प्लेसिस
इस बार फाइन लेग की तरफ खेला और सिंगल हासिल हो गया|
1.3
1
क्रुणाल पंड्या To विराट कोहली
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ खेला| एक रन मिल गया|
1.2
4
क्रुणाल पंड्या To विराट कोहली
चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ की विराट कोहली के बल्ले से आई है| गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ हवा में खेला| गेंद टप्पा खाकर सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
1.1
2
क्रुणाल पंड्या To विराट कोहली
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ गैप में खेला| 2 रन मिल गया यहाँ पर|
दूसरे छोर से गेंद लेकर क्रुणाल पंड्या आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 3/0
3 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 10.6
व. कोहली
2 (4)
डु प्लेसिस
1 (2)
म. सिद्धार्थ
1-0-3-0
0.6
1
मणिमरण सिद्धार्थ To विराट कोहली
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ| 3/0 बेंगलुरु|
0.5
0
मणिमरण सिद्धार्थ To विराट कोहली
एक और बार तेज़ गति से डाली गई गेंद| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
0.4
1
मणिमरण सिद्धार्थ To फाफ डु प्लेसिस
सिंगल!! इस बार बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया| इस एक रन के साथ फाफ ने खोला अपना खाता|
0.3
0
मणिमरण सिद्धार्थ To फाफ डु प्लेसिस
इस बार तेज़ गति से डाली गई गेंद| फाफ ने उसे परखा और डिफेंड करना सही समझा|
0.2
1
मणिमरण सिद्धार्थ To विराट कोहली
सिंगल!! इस बार शरीर पर डाली गई गेंद| विराट ने पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
0.1
0
मणिमरण सिद्धार्थ To विराट कोहली
टर्न हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे ऑफ़ साइड पर खेला| गैप हासिल नहीं हो पाया|
मैच की जानकारी
  • स्थान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू
  • मौसम साफ़
  • टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 28 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मयंक यादव
  • अंपायर जयरमन मदनगोपाल, निखिल पटवर्धन, ऐलेक्स व्हार्फ
  • रेफ़री वेनगलील नारायणन कुट्टी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement