Advertisement
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs गुजरात जायंट्स, मैच 16 Commentary, Live Updates

बैंगलोर vs गुजरात, 2023 - टी-20 Live Commentary

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs गुजरात जायंट्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 16, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई , Mar 18, 2023
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
189/2 (15.3)
गुजरात जायंट्स गुजरात जायंट्स
188/4 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जायंट्स को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सोफी डिवाइन
    99(36)&1/23(3)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात 20 मार्च को डबल हेडर के पहले मैच के साथ जो गुजरात और यूपी के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार सोफी डिवाइन को उनकी आतिशी पारी के लिए दिया गया| इसी के साथ उन्हें ऑरेंज कैप भी दिया गया| 99 रन पर आउट होने पर कहा कि मैं उस वक्त ज्यादा सोच नहीं रही थी| मेरा प्लान था कि जिस अंदाज़ में खेल रही हूँ वैसे ही खेलती जाऊं| परिस्थिति को देखने और परखने के बाद मैंने इस अंदाज़ में खेलना सही समझा और खुश हूँ कि ये कारनामा कर पाई| बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाजी करना मेरे लिए अच्छी बात है| हमारे गेंदबाजों ने भी यहाँ पर कमाल का प्रदर्शन किया है| जो सिक्स मैंने 94 मीटर का मारा था वो आज का मेरा सबसे शानदार शॉट था|
विनिंग कप्तान स्मृति मंधाना ने बात करते हुए कहा कि इस जीत से काफी खुश हूँ| पिछले मुकाबले को जीतने के बाद हमें काफी मोमेंटम मिला था लेकिन आज की इस जीत से बेहद खुश हूँ| सोफी ने जिस तरह की बल्ल्बाज़ी की है वो काफी कम देखने को मिलती है| हमने गेंदबाजी करते हुए उन्हें 10 से 15 रन कम पर रोका| दूसरे छोर पर खड़े रहकर सोफी की इस पारी को देखने का मज़ा ही कुछ और था| हमने इस प्रतियोगिता के लिए काफी प्लान बनाया था लेकिन वो शुरू के कुछ मैचों में हमारे अनुसार नहीं जा सका लेकिन उससे टीम का मनोबल कम नहीं हुआ है|
गुजरात की कप्तान स्नेह राणा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि आज मेरे पास शब्द कम पड़ गए हैं। सोफी ने आज एक बेमिसाल पारी खेली है जिसका कोई जवाब नहीं| आगे कहा कि क्रिकेट के खेल में ऐसा होता है| हमने बल्लेबाज़ी तो अच्छी की लेकिन गेंदबाज़ी में हमसे काफी चूक हुई जो हमारी हार का कारण बनी|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
ये एक मास्टर पारी थी जिसे सभी ने सराहा है| पहली पारी में लौरा वोलवार्ट और ऐश्ले गार्डनर की तरफ से एक शानदार बल्लेबाज़ी देखने को मिली थी लेकिन सोफी की इस पारी ने उसे अपने बहाव में बहा दिया| जब गुजरात ने बोर्ड पर 188 रन्स लगाए थे तब ऐसा लगा था कि बैंगलोर शायद इसे चेज़ नहीं कर पाए लेकिन फिर वो हुआ जिसका अंदाजा खुद बैंगलोर की टीम को भी नहीं था| हर एक गेंदबाज़ बचने की कोशिश में था लेकिन डिवाइन आज किसी को बक्शने के मूड में नहीं थी| खैर जो भी हो बैंगलोर के लिए कुछ तो मोमेंटम हासिल हुआ वो सबसे बड़ी बात है|
सोफी डिवाइन  यु ब्यूटी!! वन वुमन शो!! शतक भले ही न बन पाया लेकिन ये 99 रनों की पारी एक लम्बे समय तक इस क्रिकेट के इतिहास में याद रखी जायेगी| ओहोहो दिल खुश हो गया इस तरह की बेमिसाल और ऐतिहासिक पारी देखकर| गुजरात की टीम, आपकी कोई ग़लती नहीं है यहाँ पर| दरअसल आज एक क्लास खिलाड़ी का दिन था जिसने अपने तूफ़ान में सबको उड़ा दिया| 27 गेंद पहले 8 विकेट से इस बड़ी जीत के साथ बैंगलोर को काफी ख़ुशी मिली होगी| गुजरात की कप्तान और उनके गेंदबाजों को समझ ही नहीं आया कि आज क्या हो रहा था उनके साथ|
ओवर की समाप्ति 15.3 : 189/2
6 रन
  • 415.1
  • 115.2
  • 115.3
ए. पेरी
19 (12)
ह. नाइट
22 (15)
स. राणा
3.3-0-25-1
15.3
1
स्नेह राणा To एलिस पेरी
सिंगल के साथ बैंगलोर ने 8 विकटों से ये मुकाबला जीत लिया है| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी आज इस टीम की तरफ से देखने को मिली है| गुजरात को मिली एक करारी हार| लो फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला और एक रन हासिल करते हुए शानदार जीत का जश्न मनाया|
15.2
1
स्नेह राणा To हीथर नाइट
सिंगल और इसी के साथ स्कोर बराबर हो गया| बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|
15.1
4
स्नेह राणा To हीथर नाइट
चौका! जीत से अब 2 रन दूर बैंगलोर| लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे थर्ड मैन की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
ओवर की समाप्ति 15 : 183/2
7 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 414.3
  • 014.4
  • 014.5
  • 114.6
ह. नाइट
17 (13)
ए. पेरी
18 (11)
क. गार्थ
4-0-32-1
14.6
1
किम गार्थ To हीथर नाइट
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला और एक रन हासिल कर लिया|
14.5
0
किम गार्थ To हीथर नाइट
इस बार धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को छकाया| आउट साइड एज लेकर कीपर की तरफ टप्पा खाने के बाद गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुकसान नहीं हुआ|
14.4
0
किम गार्थ To हीथर नाइट
इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला| फील्डर ने उसे रोक दिया|
14.3
4
किम गार्थ To हीथर नाइट
चौका! महज़ एक हल्का सा फ्लिक किया था गेंद को और बाउंड्री हासिल किया| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया था| लक्ष्य से अब 7 रन दूर बैंगलोर|
14.2
1
किम गार्थ To एलिस पेरी
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.1
1
किम गार्थ To हीथर नाइट
सिंगल| पैड्स की गेंद को बल्लेबाज़ ने कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर खेला और सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 14 : 176/2
8 रन
  • 413.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 1 B 13.4
  • 013.5
  • 113.6
ह. नाइट
11 (8)
ए. पेरी
17 (10)
त. कंवर
3-0-50-0
13.6
1
तनुजा कंवर To हीथर नाइट
सिंगल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति| इस बार कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| लक्ष्य से अब 13 रन दूर|
13.5
0
तनुजा कंवर To हीथर नाइट
डॉट बॉल, बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका| कोई रन नहीं होगा|
13.4
b
तनुजा कंवर To एलिस पेरी
बाई के रूप में आया सिंगल| कीपर से हुई थी गेंद जिसकी वजह से एक रन भागने का मौका बन गया|
13.3
1
तनुजा कंवर To हीथर नाइट
1 रन, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
13.2
1
तनुजा कंवर To एलिस पेरी
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला गेंद को और रन हासिल किया|
13.1
4
तनुजा कंवर To एलिस पेरी
चौका! अब लक्ष्य से महज़ 17 रन दूर बैंगलोर| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को गैप में प्लेस किया और चार रन्स बटोर लिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 168/2
11 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 412.4
  • 012.5
  • 412.6
ह. नाइट
9 (5)
ए. पेरी
12 (7)
ए. गार्डनर
3-0-48-0
12.6
4
एश्ले गार्डनर To हीथर नाइट
चौका! लेट कट खेलते हुए इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने बटोरा बाउंड्री| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर लेट कट किया और थर्ड मैन की दिशा से बाउंड्री हासिल की| लक्ष्य से 21 रन दूर बैंगलोर|
12.5
0
एश्ले गार्डनर To हीथर नाइट
कोई रन नहीं, स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|
12.4
4
एश्ले गार्डनर To हीथर नाइट
चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा|
12.3
1
एश्ले गार्डनर To एलिस पेरी
लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
12.2
1
एश्ले गार्डनर To हीथर नाइट
इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.1
1
एश्ले गार्डनर To एलिस पेरी
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 157/2
8 रन
  • 411.1
  • 011.2
  • 211.3
  • 211.4
  • W 11.5
  • 011.6
ह. नाइट
0 (1)
ए. पेरी
10 (5)
क. गार्थ
3-0-25-1
11.6
0
किम गार्थ To हीथर नाइट
कोई रन नहीं, ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|
11.5
W
किम गार्थ To सोफी डिवाइन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट अश्विनी कुमारी बोल्ड किम गार्थ| ओ डिअर!! ये क्या हो गया| सोफी 99 के स्कोर पर आउट हो गई| कितना दिल टूटा होगा इस गेंद पर वो तो अब ऊपर वाला ही जाने| उफ़!! निराशा भरा पल किसी भी बल्लेबाज़ के लिए| लेकिन ये पारी काफी लम्बे समय तक याद रखी जायेगी| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गई| एलिवेशन नहीं मिल सका और फील्डर ने एक बढ़िया कैच लपका| 157/2 बैंगलोर|
11.4
2
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
2 रन!! इसी के साथ 99 के स्कोर पर पहुँच गई हैं अब सोफी| अपने शतक से महज़ एक रन दूर| कवर्स की दिशा में खेला और दो रन बटर लिया|
11.3
2
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
दो रन्स मिल जायेगा यहाँ पर| इस बार बाहर की गेंद को कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया|
11.2
0
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
इस बार गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाई|
11.1
4
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई|
ओवर की समाप्ति 11 : 149/1
18 रन
  • 610.1
  • 1 WD 10.2
  • 110.2
  • 110.3
  • 410.4
  • 110.5
  • 410.6
ए. पेरी
10 (5)
स. डिवाइन
91 (31)
अ. कुमारी
1-0-18-0
10.6
4
अश्विनी कुमारी To एलिस पेरी
चौका! अबतो एलिस पेरी भी अपना रंग दिखा रही हैं| काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| मिड ऑन से चौका बटोरा| 149/1 बैंगलोर|
10.5
1
अश्विनी कुमारी To सोफी डिवाइन
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10.4
4
अश्विनी कुमारी To सोफी डिवाइन
चौका! इस बार कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
10.3
1
अश्विनी कुमारी To एलिस पेरी
इस बार पैड्स की गेंद को फ्लिक किया और मिड ऑन से सिंगल हासिल किया|
10.2
1
अश्विनी कुमारी To सोफी डिवाइन
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
10.2
wd
अश्विनी कुमारी To सोफी डिवाइन
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाली गई|
10.1
6
अश्विनी कुमारी To सोफी डिवाइन
छक्का! अश्विनी का स्वागत बिगी के साथ!! एक बार फिर से उनके लिए स्लॉट में और दोबारा उस गेंद को भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बल्लेबाज़ से बचना काफी मुश्किल है| इस बार भी गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी|
ओवर की समाप्ति 10 : 131/1
6 रन
  • 09.1
  • W 9.2
  • 49.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
स. डिवाइन
79 (27)
ए. पेरी
5 (3)
स. राणा
3-0-19-1
9.6
1
स्नेह राणा To सोफी डिवाइन
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया| 131/1 बैंगलोर, लक्ष्य से अब 58 रन दूर|
9.5
1
स्नेह राणा To एलिस पेरी
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
9.4
0
स्नेह राणा To एलिस पेरी
कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
9.3
4
स्नेह राणा To एलिस पेरी
चौका! बाउंड्री के साथ पेरी ने खोला अपना खाता| इस बार आगे आकर गेंदबाज़ के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
एलिस पेरी नई बल्लेबाज़...
9.2
W
स्नेह राणा To स्मृति मंधाना OUT!
आउट!! कैच आउट!! 125 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 37 रन बनाकर स्मृति लौटी पवेलियन| ऑफ़ स्पिनर के खिलाफ एक बार फिर से अपना विकेट गंवाया| इस बार हलके हाथों से गेंद को गैप में ढकेलना चाहती थी| चिप कर बैठी उसे सामने की तरफ जहाँ गेंदबाज़ की तरफ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| क्या यहाँ से गुजरात की टीम कुछ वापसी कर पायेगी? 125/1 बैंगलोर|
9.1
0
स्नेह राणा To स्मृति मंधाना
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 9 : 125/0
25 रन
  • 1 WD 8.1
  • 18.1
  • 18.2
  • 68.3
  • 48.4
  • 68.5
  • 68.6
स. डिवाइन
78 (26)
स. मंधाना
37 (29)
त. कंवर
2-0-43-0
8.6
6
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
छक्का! एक और मैक्सिमम!! सोफी डिवाइन शो चल रहा है यहाँ पर| आज तो किसी भी गेंदबाज़ की खैर नहीं| इस बार मिड विकेट बाउंड्री को अपना निशाना बनाया और छह रन्स हासिल किया|
8.5
6
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
छक्का! ओहोहो!! सोफी यु ब्यूटी!! फ्लैट सिक्स लगाया बिलकुल सामने की तरफ| अटैकिंग मूड से बल्लेबाज़ी करते हुई दिख रही हैं!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए शॉट लगाया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद साईट स्क्रीन के पीछे जाकर गिरी छह रनों के लिए|
8.4
4
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
चौका! एक अलग ही मूड में बल्लेबाज़ी कर रही हैं सोफी| इस बार ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
8.3
6
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
छक्का!!! 94 मीटर लम्बा| इस प्रतियोगिता का अबतक का सबसे लम्बा सिक्स!!! हवाई यात्रा पर गई गेंद!!! ना लगा वीज़ा, ना लगा पासपोर्ट| फ्री फण्ड में गेंद का सफ़र शुरू| बल्लेबाज़ की बल्ले बल्ले!!! आगे डाली गई गेंद को बड़े प्यार से सहला दिया| टाइमिंग इतनी बेहतरीन कि गेंद लॉन्ग ड्राइव पर निकल गई|
8.2
1
तनुजा कंवर To स्मृति मंधाना
सिंगल!! इस बार भी हलके हाथों से सामने की तरफ पुश करते हुए एक रन बटोरा|
8.1
1
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
सिंगल!! हीव किया इस बार मिड विकेट की दिशा में गेंद को जहाँ से एक ही रन का मौका बन पाया|
8.1
wd
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| वाइड करार दे दिया गया इसे|
ओवर की समाप्ति 8 : 100/0
10 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 67.5
  • 17.6
स. डिवाइन
55 (21)
स. मंधाना
36 (28)
ह. देओल
1-0-10-0
7.6
1
हरलीन देओल To सोफी डिवाइन
सिंगल के साथ बैक्न्ग्लोर का 100 रन पूरा हुआ| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
7.5
6
हरलीन देओल To सोफी डिवाइन
छक्का! इसी के साथ सोफी ने अपना अर्धशतक पूरा किया| कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए कर रही हैं| काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने आगे आकर महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
7.4
1
हरलीन देओल To स्मृति मंधाना
सिंगल, इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
7.3
1
हरलीन देओल To सोफी डिवाइन
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गई बल्लेबाज़ सोफी| रन आउट की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्ला सही समय पर क्रीज़ के अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दी गई| आगे की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से फील्डर ने उसे पकड़ते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो किया| डायरेक्ट हिट लगी थी जिसके बाद ये रन आउट की अपील हुई थी| बिग स्क्रीन पर इसे नॉट आउट पाया गया|
7.2
1
हरलीन देओल To स्मृति मंधाना
इस बार सिंगल मिल जाएगा| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
7.1
0
हरलीन देओल To स्मृति मंधाना
इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गेंद को लेकिन गैप नहीं मिला|
हरलीन देओल अब गेंदबाजी करने आई हैं...
ओवर की समाप्ति 7 : 90/0
13 रन
  • 16.1
  • 46.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 66.6
स. डिवाइन
47 (18)
स. मंधाना
34 (25)
ए. गार्डनर
2-0-37-0
6.6
6
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
छक्का! फ्लैट सिक्स!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| काफी अच्छी पारी अपनी टीम के लिए खेलती हुई दिख रही हैं सोफी| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| 90/0 बैंगलोर|
6.5
1
एश्ले गार्डनर To स्मृति मंधाना
इस बार ऊपर की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ ड्राइव कर दिया| एक ही रन मिल पाया|
6.4
0
एश्ले गार्डनर To स्मृति मंधाना
जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
6.3
1
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
लेग साइड पर इस बार गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
6.2
4
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
चौका! लो फुल टॉस गेंद| बड़े आराम से उसे स्लाइस किया| पॉइंट और गली के बीच से गैप मिला और चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
6.1
1
एश्ले गार्डनर To स्मृति मंधाना
सिंगल, इस बार बड़े आराम से कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| साथ में टाइम आउट भी लिया गया| 6 के बाद 77/0 बैंगलोर, लक्ष्य से 112 रन दूर| स्मृति और सोफी की जोड़ी इस समय क्रीज़ पर धमाल मचा रही है| गुजरात की कप्तान को अब इस बात का अंदाजा हो गया है कि बोर्ड पर 188 रन लगाने के बाद भी वो गेम में सुरक्षित नहीं हैं| टीम को विकटों की तलाश होगी|
ओवर की समाप्ति 6 : 77/0
9 रन
  • 05.1
  • 45.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 45.6
स. डिवाइन
36 (15)
स. मंधाना
32 (22)
क. गार्थ
2-0-17-0
5.6
4
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
चौका! स्क्वायर लेग बाउंड्री को बनाया अपना निशाना और गेंद को एक टप्पे के बाद सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया| लेंथ को काफी जल्दी पिक करते हुए चौका बटोरा|
5.5
0
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
डॉट गेंद, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
5.4
1
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
5.3
0
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
5.2
4
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
चौका! छोटी गेंद| बल्लेबाज़ स्मृति ने उसे बैकफुट से स्क्वायर लेग की दिशा में पुल किया| एक बड़ा गैप मिला वहां पर और बॉल आसानी से
5.1
0
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया| कीपर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 5 : 68/0
11 रन
  • 14.1
  • 1 WD 4.2
  • 04.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 44.6
स. डिवाइन
32 (13)
स. मंधाना
27 (18)
स. राणा
2-0-13-0
4.6
4
स्नेह राणा To सोफी डिवाइन
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प पर शफल किया| बॉल उसी दिशा में आई| कट किया उसे और गैप हासिल करते हुए अपने लिए बाउंड्री बटोरी| 68/0 बैंगलोर|
4.5
1
स्नेह राणा To स्मृति मंधाना
इस बार कवर्स की तरफ गेंद को खेला और डीप से एक रन हासिल कर लिया|
4.4
0
स्नेह राणा To स्मृति मंधाना
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
4.3
4
स्नेह राणा To स्मृति मंधाना
चौका! खूबसूरत प्लेसमेंट!! गेंद को कवर्स और मिड ऑफ़ के बीच से खेल दिया| गैप मिला और बॉल बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
4.2
0
स्नेह राणा To स्मृति मंधाना
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
4.2
wd
स्नेह राणा To स्मृति मंधाना
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव किया| अम्पायर द्वारा वाइड दे दिया गया|
4.1
1
स्नेह राणा To सोफी डिवाइन
सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
ओवर की समाप्ति 4 : 57/0
18 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 63.3
  • 5 NB 3.4
  • 43.4
  • 13.5
  • 13.6
स. डिवाइन
27 (11)
स. मंधाना
22 (14)
त. कंवर
1-0-18-0
3.6
1
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
सिंगल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति जहाँ से 18 रन्स आये| इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया| 57/0 बैंगलोर|
3.5
1
तनुजा कंवर To स्मृति मंधाना
समझदारी भरा सिंगल| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
3.4
4
तनुजा कंवर To स्मृति मंधाना
चौका!!! फ्री हिट का अच्छी तरह से फायदा उठाया| आगे आकर गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर गेंद को खेला| फील्डर अंदर था इस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
3.4
nb
तनुजा कंवर To स्मृति मंधाना
नो बॉल और चौका! वेस्ट हाईट से ऊपर थी ये गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे पुल कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार चली गई गेंद|
3.3
6
तनुजा कंवर To स्मृति मंधाना
छक्का! ये निकला मंधाना के बल्ले से बड़ा शॉट| इससे उनको काफी आत्मविश्वास आएगा| लॉन्ग ऑन के ऊपर से गेंद को उठाकर मारा और छह रन्स हासिल किये|
3.2
0
तनुजा कंवर To स्मृति मंधाना
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
3.1
1
तनुजा कंवर To सोफी डिवाइन
1 रन, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 3 : 39/0
2 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 22.5
  • 02.6
स. मंधाना
7 (9)
स. डिवाइन
25 (9)
स. राणा
1-0-2-0
2.6
0
स्नेह राणा To स्मृति मंधाना
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| एक कड़ा ओवर स्मृति के खिलाफ हुआ समाप्त|
2.5
2
स्नेह राणा To स्मृति मंधाना
दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला और गैप से दो रन हासिल किया|
2.4
0
स्नेह राणा To स्मृति मंधाना
इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सकी|
2.3
0
स्नेह राणा To स्मृति मंधाना
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
2.2
0
स्नेह राणा To स्मृति मंधाना
ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने कट करना चाहा लेकिन असफल हुई|
2.1
0
स्नेह राणा To स्मृति मंधाना
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर की समाप्ति 2 : 37/0
24 रन
  • 01.1
  • 61.2
  • 41.3
  • 41.4
  • 61.5
  • 41.6
स. डिवाइन
25 (9)
स. मंधाना
5 (3)
ए. गार्डनर
1-0-24-0
1.6
4
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
एक और चौका! 24 रनों का ये महंगा ओवर हुआ समाप्त| इस बार सामने की तरफ गेंद को प्लेस कर दिया| गैप मिला और बॉल बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार चली गई|
1.5
6
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
छक्का! कमाल की बल्लेबाज़ी सोफी द्वारा की जा रही है| ये बॉल भी सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा छह रनों के लिए मिड विकेट के बाहर|
1.4
4
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
चौका! एक और बार उसी दिशा में गेंद को खेला और बाउंड्री हासिल की|
1.3
4
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
चौका! मैक्सिमम के बाद अब एक बाउंड्री!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल बॉल पर ड्राइव किया और गैप में गई गेंद तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार चार रनों के लिए|
1.2
6
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
छक्का! स्क्वायर ऑफ़ द विकेट ये शॉट खेला गया| बल्ले से लगने के बाद पता चल गया था कि गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा के पार चली जाएगी| एक कड़क स्लॉग स्वीप इस गेंद पर देखने को मिला था|
1.1
0
एश्ले गार्डनर To सोफी डिवाइन
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 1 : 13/0
13 रन
  • 10.1
  • 4 LB 0.2
  • 1 B 0.3
  • 00.4
  • 40.5
  • 2 WD 0.6
  • 10.6
स. डिवाइन
1 (3)
स. मंधाना
5 (3)
क. गार्थ
1-0-8-0
0.6
1
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 13/0 बैंगलोर|
0.6
wd
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
वाईड और साथ में एक रन भी आ गया| स्टम्प लाइन के काफी बाहर थी गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया था|
0.5
4
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
चौका! मिस फील्ड हुई कवर्स बाउंड्री पर डंकले द्वारा| फुल लेंथ डाईव लगाकर बॉल को रोक तो लिया था लेकिन फिर शरीर से लगने के बाद गेंद सीमा रेखा तक चली गई| निराश हुई खुद से यहाँ पर फील्डर| कवर ड्राइव इस गेंद पर लगाया गया था|
0.4
0
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
डॉट गेंद!! इस बार गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
0.3
b
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
इस बार बाई का एक सिंगल आएगा| पैड्स से लगकर गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
0.2
lb
किम गार्थ To सोफी डिवाइन
वाइड का रिव्यु लिया गया जो सफल हुआ| फील्डिंग टीम खुश होगी यहाँ पर| पैड्स से लगकर गई थी ये गेंद इसलिए लेग का चौका मिल जाएगा|
0.1
1
किम गार्थ To स्मृति मंधाना
सिंगल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया|
मैच की जानकारी
  • स्थान ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात जायंट्स को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सोफी डिवाइन
  • अंपायर -, -, पश्चिम पाठक
  • रेफ़री -
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement