Advertisement
पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस, क्वालिफायर 2 Commentary, Live Updates
पंजाब vs मुंबई, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
क्वालिफायर 2, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
, Jun 01, 2025

207/5
(19.0)

203/6
(20.0)
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकटों से हराया
% Chance to Win
पंजाब
मुंबई
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचश्रेयस अय्यर87(41)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के फ़ाइनल मैच के साथ जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच 3 जून शाम 07.30 बजे नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नजर आये| आगे कहा कि जब बड़ा मंच होता है तो मैं अपने आपको शांत रखता हूँ और अच्छा प्रदर्शन करने को देखता हूँ| हमने प्लान बनाया था कि समय लेकर खेलना है और जब मौका मिले बड़े शॉट्स लगाते जाना है| बेंगलुरु के खिलाफ जो हुआ उसे भूलकर हम आगे बढे हैं| हमने इस पूरे सीजन अच्छा क्रिकेट खेला है और एक खराब मैच आपके आत्मविश्वास को कम नहीं कर सकता| टीम के युवा जिस बेबाक अंदाज में खेलते हैं वो मुझे पसंद है| पंजाब की टीम और उसके मैनेजमेंट के साथ मैं काफी खुश हूँ| काम अभी भी अधूरा है, उसे फाइनल में पूरा करने की कोशिश की जायेगी|
मैच गंवाकर बात करने आए मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि श्रेयस ने जिस तरह से बल्लेबाजी की और जिस तरह के शॉट खेला वो सभी काबिले तारीफ था| आगे अय्यर ने कहा कि ये मुकाबला मुझे लगता है कि यहाँ पर बराबरी का था लेकिन मुझे अपने गेंदबाज़ी से कुछ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी| हालाँकि आज हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसा कि हम उम्मीद कर रहे थे| जाते-जाते उन्होंने बताया कि अगर हमने गेंदबाज़ी अच्छी की होती तो मैच का नतीजा थोड़ा अलग हो सकता था|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
फाइनल में पहुँचने के लिए पंजाब के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा गया| ट्रेंट बोल्ट ने प्रभसिमरन का विकेट लेकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई| वहां से प्रियांश आर्या (20) और जोश इंग्लिस (38) ने दूसरे विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी निभाई और रन चेज की पटरी पर टीम को वापसी कराई| इस जोड़ी का विकेट लेकर मुंबई की टीम ने खुद को गेम में वापसी कराई| हालाँकि इस बीच इंग्लिस आज एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी करते दिखे थे| यहाँ से लगा कि मुंबई मुकाबले पर अपनी पकड़ बना लेगी तभी क्रीज पर आये कप्तान श्रेयस अय्यर (87) जिन्होंने शानदार अर्ध शतकीय पारी खेलते हुए टीम को फिनिशिंग लाइन के पार करा दिया है| इस बीच कप्तान का साथ नेहाल वधेरा ने भी (48) ने दिया|
पंजाब किंग्स अब इंडियन प्रीमियर के इस 18वें सीज़न की दूसरी टीम बन गई है जो फ़ाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई है!! ऐसे में अब अय्यर की सेना का सामना फ़ाइनल में आरसीबी से होगा| टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ| हालाँकि टॉस के तुरंत बाद बारिश शुरू हो गई और करीब दो घंटे के बाद मुकाबले को शुरू किया गया| अच्छी बात ये रही कि गेम पूरे 20-20 ओवरों का ही हुआ जहाँ दोनों टीमों को अपना जौहर दिखाने का पूरा मौका मिला| टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने जॉनी बेयर्सस्टो (38), तिलक वर्मा (44), स्काई (44) और नमन धीर (37) की पारियों की बदौलत बोर्ड पर 203 रनों का स्कोर खड़ा किया| इस बीच पंजाब के सभी गेंदबाज आज महंगे साबित हुए|
ओवर की समाप्ति 19 : 207/5
26 रन
- 618.1
- 1 NB 18.2
- 618.2
- 018.3
- 618.4
- 018.5
- 1 WD 18.6
- 618.6
श. अय्यर
87 (41)
म. स्टोइनिस
2 (2)
अ. कुमार
4-0-55-2
18.6
6
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
छक्का!! इसी के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाया विनिंग शॉट!! जिसके बाद पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 5 विकटों से शिकस्त देते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के इस 18वें सीज़न के फ़ाइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर जाकर लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई गेंद छह रनों के लिए| जिसके बाद पूरी पंजाब की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.6
wd
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.5
0
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
वाइड!! पंजाब के द्वारा लिया गया वाइड हासिल करने का रिव्यु हुआ असफ़ल!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ थर्ड मैन की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर की तरफ गई| अम्पायर ने उसे बॉल करार दिया| जिसके बाद बल्लेबाज़ ने रिव्यु ले लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद वाइड लाइन के अंदर से जा रही थी| जिसके बाद बॉल आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
18.4
6
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
छक्का! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड ऑन के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये| पंजाब को अब जीत के लिए 4 रन चाहिए|
18.3
0
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
नॉट आउट!! मुंबई टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले के करीब से होती हुई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| तभी कैच की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| हालाँकि थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद बल्ले को बीट करने के बाद एक टप्पा खाकर कीपर के पास गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
18.2
6
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
छक्का!! फ्री हिट गेंद का पूरा फ़ायदा उठाते हुए कप्तान अय्यर यहाँ पर!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा के देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| 10 गेंदों पर अब 10 रनों की ज़रुरत है|
18.2
nb
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवरस्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| गेंदबाज़ ने की कैच की अपील लेकिन अम्पायर ने नकारा|
18.1
6
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
छक्का!! कप्तान अय्यर के बल्ले से आया हुआ एक और सिक्स यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जोर से मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद काफी दूर गई दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| 11 गेंदों पर अब 17 रनों की ज़रुरत है|
ओवर की समाप्ति 18 : 181/5
8 रन
- 117.1
- 417.2
- 017.3
- 117.4
- 117.5
- 117.6
श. अय्यर
63 (34)
म. स्टोइनिस
2 (2)
ज. बुमराह
4-0-40-0
17.6
1
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ ई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया| पंजाब को अब जीत के लोए 12 गेंदों पर 23 रनों की दरकार है|
17.5
1
जसप्रीत बुमराह To मार्कस स्टोइनिस
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.4
1
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
फुलटॉस इस दफ़ा पैड्स लाइन पर डाली गई बॉल| बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.3
0
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
17.2
4
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
चौका!! कप्तान अय्यर के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! ऑफ स्टंप पर डाली गई यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के बाँए ओर से गाइड किया| ऐसे में बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| 16 गेंदों पर अब 26 रनों की दरकार है|
17.1
1
जसप्रीत बुमराह To मार्कस स्टोइनिस
आगे निकलकर कवर्स की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 17 : 173/5
10 रन
- 116.1
- 416.2
- 116.3
- W 16.4
- 016.5
- 416.6
श. अय्यर
57 (30)
म. स्टोइनिस
0 (0)
ट. बोल्ट
4-0-38-1
16.6
4
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
चौका!!! 18 गेंद 31 रनों की दरकार है| हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे थर्ड मैन की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा|
16.5
0
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
डॉट बॉल!! वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| गाइड किया गेंद को लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं मिल सका|
अगले बल्लेबाज़ मार्कस स्टोइनिस हैं|
16.4
W
ट्रेंट बोल्ट To शशांक सिंह OUT!
आउट!! रन आउट!! पंजाब किंग्स ने गंवाया अपना पांचवां बल्लेबाज़!! शशांक सिंह 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर शॉट खेला और रन लेने भागे| तभी फील्डर हार्दिक पंड्या ने गेंद को नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल सीधा स्टंप्स पर जा लगी| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बल्लेबाज़ का बल्ला थ्रो लगने के समय क्रीज़ से थोड़ा बाहर रह गया था| इसी वजह से आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 169/5 पंजाब|
16.3
1
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
16.2
4
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
चौका!! इसी के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया यहाँ पर!! शानदार अंदाज़ में अभी तक अय्यर ने बल्लेबाज़ी की है!! हलके हाथों से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को अपने तक आने दिया, आखिरी समय में उसे पॉइंट की तरफ गाइड करते हुए चौका बटोरा| 22 गेंदों पर 36 रनों की ज़रुरत है|
16.1
1
ट्रेंट बोल्ट To शशांक सिंह
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 16 : 163/4
16 रन
- 615.1
- 1 WD 15.2
- 115.2
- 115.3
- W 15.4
- 115.5
- 615.6
श. अय्यर
48 (26)
श. सिंह
1 (1)
अ. कुमार
3-0-29-2
15.6
6
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
छक्का!! कप्तान अय्यर के बल्ले से आया सिक्स यहाँ पर!! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा| पंजाब को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 41 रनों की ज़रुरत है|
15.5
1
अश्विनी कुमार To शशांक सिंह
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
शशांक सिंह बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
15.4
W
अश्विनी कुमार To नेहाल वधेरा OUT!
आउट!! कैच आउट!! पंजाब को लगता हुआ बड़ा झटका!! इसी बेच 84 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! अश्विनी कुमार के हाथ लगी दूसरी विकेट| नेहाल वधेरा 48 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद कवर की ओर हवा में गई जहाँ पर फील्डर मिचेल सैंटनर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 156/4 पंजाब, जीत के लिए 26 गेंदों पर 48 रनों की ज़रुरत है|
15.3
1
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
पैड्स लाइन की गेंद को अय्यर ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| ऐसे में फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद| तभी बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
15.2
1
अश्विनी कुमार To नेहाल वधेरा
छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.2
wd
अश्विनी कुमार To नेहाल वधेरा
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
15.1
6
अश्विनी कुमार To नेहाल वधेरा
छक्का!! नेहाल वधेरा के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस दफ़ा बल्लेबाज़ ने पूरी ताक़त के साथ इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड ऑन के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|
ओवर की समाप्ति 15 : 147/3
5 रन
- 214.1
- 014.2
- 114.3
- 014.4
- 114.5
- 114.6
न. वधेरा
41 (26)
श. अय्यर
41 (24)
ज. बुमराह
3-0-32-0
14.6
1
जसप्रीत बुमराह To नेहाल वधेरा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| महज 5 ही रन जस्सी ने इस ओवर में दिए हैं| लो फुल टॉस गेंद, ग्लांस शॉट खेलकर सिंगल पूरा किया| 30 गेंद 57 रन की दरकार है|
14.5
1
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.4
0
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
जड़ में डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ खेला उसे लेकिन फील्डर ने फील्ड कर लिया है| कोई रन नहीं हुआ है|
14.3
1
जसप्रीत बुमराह To नेहाल वधेरा
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
14.2
0
जसप्रीत बुमराह To नेहाल वधेरा
डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
14.1
2
जसप्रीत बुमराह To नेहाल वधेरा
2 रन मिलेगा यहाँ पर| लो फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ खेला| हवा में थी, जस्सी ने उसे रोकना चाहा| हाथ लगकर डीप में गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 142/3
14 रन
- 113.1
- 213.2
- 113.3
- 413.4
- 413.5
- 1 WD 13.6
- 113.6
न. वधेरा
37 (22)
श. अय्यर
40 (22)
ट. बोल्ट
3-0-28-1
13.6
1
ट्रेंट बोल्ट To नेहाल वधेरा
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया| 142/3 पंजाब किंग्स|
13.6
wd
ट्रेंट बोल्ट To नेहाल वधेरा
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| बल्लेबाज उसे खेलने गए लेकिन बीट हुए| कीपर के पास गई गेंद| वाइड का इशारा आया है|
13.5
4
ट्रेंट बोल्ट To नेहाल वधेरा
चौका!!! शानदार पंच शॉट खेला है| हवा में थी लेकिन फील्डर के ऊपर से निकली| मिड ऑफ़ के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
13.4
4
ट्रेंट बोल्ट To नेहाल वधेरा
लीडिंग एज और चौका निकल गया| शॉर्ट थर्ड मैन के ऊपर से निकल गई गेंद जहाँ से बाउंड्री मिल गई| काफी जोर से लेग साइड पर बल्ला घुमाया था जहाँ से एज लेकर गैप में निकल गई गेंद|
13.3
1
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! हार्ड लेंथ गेंद| इसपर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप से एक रन मिला है|
13.2
2
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
2 रन मिलेगा यहाँ पर| शॉर्ट बॉल बाउंसर थी| आड़े बल्ले से पुल शॉट लगाया| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से दो रन ही मिलेगा|
13.1
1
ट्रेंट बोल्ट To नेहाल वधेरा
पैड्स पर डाली गई लो फुल टॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 13 : 128/3
19 रन
- 112.1
- 612.2
- 612.3
- 612.4
- 012.5
- 012.6
श. अय्यर
37 (20)
न. वधेरा
27 (18)
र. टॉपले
3-0-40-0
12.6
0
रीस टॉपले To श्रेयस अय्यर
डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| लो फुल टॉस गेंद| जोर से शॉट लगाने गए| आउट साइड एज लेकर टप्पा खाने के बाद कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ से कीपर ने उसे रोका| 128/3 पंजाब किंग्स| 42 गेंद पर 76 रन की दरकार है|
12.5
0
रीस टॉपले To श्रेयस अय्यर
वाइड यॉर्कर डाली गई गेंद| प्ले एंड मिस हुआ है! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| बाकी का काम कीपर ने किया है|
12.4
6
रीस टॉपले To श्रेयस अय्यर
हैट्रिक छक्का अय्यर के बल्ले से आता हुआ!!! काफी शानदार शॉट सामने की तरफ खेला गया है| बल्लेबाज़ श्रेयस ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
12.3
6
रीस टॉपले To श्रेयस अय्यर
बैक टू बैक छक्का कप्तान के बल्ले से निकलता हुआ!! 76 मीटर लम्बा!! गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|
12.2
6
रीस टॉपले To श्रेयस अय्यर
छक्का!!! शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| लेंथ को काफी जल्दी पिक कर लिया और स्क्वायर लेग की तरफ पुल करते हुए छह रन हासिल कर लिया है|
12.1
1
रीस टॉपले To नेहाल वधेरा
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
ओवर की समाप्ति 12 : 109/3
7 रन
- 211.1
- 011.2
- 211.3
- 111.4
- 111.5
- 111.6
न. वधेरा
26 (17)
श. अय्यर
19 (15)
ज. बुमराह
2-0-27-0
11.6
1
जसप्रीत बुमराह To नेहाल वधेरा
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया|
11.5
1
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
सटीक यॉर्कर जस्सी के द्वारा| कमाल का ओवर डाल रहे हैं जस्सी यहाँ पर| इस गेंद को बल्लेबाज ने ब्लॉक किया और ऑफ़ साइड पर एक रन हासिल किया है|
11.4
1
जसप्रीत बुमराह To नेहाल वधेरा
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
11.3
2
जसप्रीत बुमराह To नेहाल वधेरा
2 रन यहाँ पर भी मिल जाएगा| इस बार भी जड़ में डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|
11.2
0
जसप्रीत बुमराह To नेहाल वधेरा
सटीक यॉर्कर!! बल्लेबाज ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं हुआ है|
11.1
2
जसप्रीत बुमराह To नेहाल वधेरा
2 रन के साथ ओवर का आगाज हुआ है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, दो रन मिल गए|
ओवर की समाप्ति 11 : 102/3
4 रन
- 110.1
- 010.2
- 210.3
- 010.4
- 010.5
- 110.6
न. वधेरा
20 (12)
श. अय्यर
18 (14)
अ. कुमार
2-0-13-1
10.6
1
अश्विनी कुमार To नेहाल वधेरा
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
10.5
0
अश्विनी कुमार To नेहाल वधेरा
आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया| कमाल की गेंदबाजी चल रही है यहाँ पर|
10.4
0
अश्विनी कुमार To नेहाल वधेरा
सरप्राइज बाउंसर!!! बल्लेबाज़ पूरी तरह से भौचक्के रह गए| कान के पास से सीटी बजाती हुई निकली ये गेंद और कीपर के दस्तानों में समा गई|
10.3
2
अश्विनी कुमार To नेहाल वधेरा
दुग्गी!! शरीर की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद की तरफ भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| बढ़िया रनिंग विकटों के बीच देखने को मिली है|
10.2
0
अश्विनी कुमार To नेहाल वधेरा
प्ले एंड मिस हुआ है| इस बार स्लोवर बाउंसर डाली गई गेंद| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
10.1
1
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 10 : 98/3
17 रन
- 19.1
- 69.2
- 19.3
- 49.4
- 19.5
- 49.6
न. वधेरा
17 (7)
श. अय्यर
17 (13)
ह. पंड्या
2-0-19-1
9.6
4
हार्दिक पंड्या To नेहाल वधेरा
चौका!! इसी बीच कैच ड्रॉप हो गया!! नेहाल वधेरा को 13 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| तभी फील्डर ट्रेंट बोल्ट ने अपने बाँए ओर भागकर कैच पकड़ना चाहा लेकिन गेंद उनके हाथों में लगकर निकल गई टप्पे के साथ सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
9.5
1
हार्दिक पंड्या To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.4
4
हार्दिक पंड्या To श्रेयस अय्यर
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर के ऊपर से थर्ड मैन की ओर अपर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.3
1
हार्दिक पंड्या To नेहाल वधेरा
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
9.2
6
हार्दिक पंड्या To नेहाल वधेरा
छक्का!! नेहाल के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
9.1
1
हार्दिक पंड्या To श्रेयस अय्यर
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
टाइम आउट का इशारा यहाँ पर हुआ है| ढाई मिनट का ब्रेक जहाँ दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 9 ओवरों की समाप्ति के बाद 81/3 पंजाब, लक्ष्य से 123 रन दूर| फिलहाल क्रीज़ पर श्रेयस अय्यर और नेहाल वधेरा की जोड़ी टिकी हुई है जिनके कन्धों पर टीम को अब आगे ले जाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी|
ओवर की समाप्ति 9 : 81/3
9 रन
- 18.1
- 18.2
- 18.3
- 18.4
- 18.5
- 48.6
न. वधेरा
6 (4)
श. अय्यर
11 (10)
म. सैंटनर
2-0-15-0
8.6
4
मिचेल सैंटनर To नेहाल वधेरा
चौका!! नेहाल के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| हालाँकि फील्डर वहां पर बाउंड्री लाइन से काफी आगे खड़े थे| तो बॉल उनके ऊपर से निकल गई एक टप्पे के साथ सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
8.5
1
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
8.4
1
मिचेल सैंटनर To नेहाल वधेरा
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
8.3
1
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
8.2
1
मिचेल सैंटनर To नेहाल वधेरा
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| इन साइड था एज इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल बाल बचे बल्लेबाज़| धीमी गति से डाली गई बॉल, ग्लव्स को किस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| गैप में गई जहाँ से एक रन मिला|
8.1
1
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! पैरों पर डाली गई फुलर लेंथ गेंद| हलके हाथों से मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन मिला है|
ओवर की समाप्ति 8 : 72/3
2 रन
- 07.1
- 07.2
- 17.3
- 17.4
- W 7.5
- 07.6
न. वधेरा
0 (1)
श. अय्यर
8 (7)
ह. पंड्या
1-0-2-1
7.6
0
हार्दिक पंड्या To नेहाल वधेरा
अच्छी गेंद के साथ ओवर को समाप्त किया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| कवर्स की तरफ बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| 72/3 पीबीकेएस|
अगले बल्लेबाज नेहाल वधेरा अब क्रीज पर आये हैं...
7.5
W
हार्दिक पंड्या To जोश इंगलिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! पंजाब टीम को लगता हुआ सबसे बड़ा झटका यहाँ पर!! पंजाब किंग्स टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! हार्दिक पंड्या के हाथ लगी पहली सफ़लता| जोश इंगलिश 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे| बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में सर के ऊपर थी गेंद जिसके कारण बीच बल्ले पर गेंद को नहीं लगा सके बल्लेबाज़| तभी बल्ले के करीब से होती हुई कीपर जॉनी बेयरस्टो के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने कैच की अपील की| जिसके बाद अम्पायर ने आउट दे दिया लेकिन बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक किया तो पता लगा कि बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद कीपर तक गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 72/3 पंजाब|
7.4
1
हार्दिक पंड्या To श्रेयस अय्यर
ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ पुश करते हुए एक रन लिया|
7.3
1
हार्दिक पंड्या To जोश इंगलिस
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.2
0
हार्दिक पंड्या To जोश इंगलिस
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
7.1
0
हार्दिक पंड्या To जोश इंगलिस
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पुल शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 7 : 70/2
6 रन
- 16.1
- 16.2
- 16.3
- 26.4
- 06.5
- 16.6
ज. इंगलिस
37 (17)
श. अय्यर
7 (6)
म. सैंटनर
1-0-6-0
6.6
1
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद पर आगे निकलकर लॉन्ग ऑन की तरफ हीव शॉट लगाने गए लेकिन मिस टाइम किया| फील्डर के आगे गिरी गेंद जहाँ से एक ही रन मिला है|
6.5
0
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
प्ले एंड मिस!! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए और बीट हुए थे बल्लेबाज|
6.4
2
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार फुलर लेंथ गेंद थी| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया है|
6.3
1
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! फुल लेंथ गेंद| बल्लेबाज ने लाइन में आकर कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक रन ही मिल पाया है|
6.2
1
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
आर्म बॉल!! बैक फुट पंच किया मिड ऑन की तरफ| फील्डर जबतक आते तब तक एक रन पूरा किया गया है|
6.1
1
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! फुलर लेंथ गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ ड्राइव किया है जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
ओवर की समाप्ति 6 : 64/2
9 रन
- W 5.1
- 05.2
- 45.3
- 05.4
- 15.5
- 45.6
ज. इंगलिस
33 (13)
श. अय्यर
5 (4)
अ. कुमार
1-0-9-1
5.6
4
अश्विनी कुमार To जोश इंगलिस
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा मिड ऑफ़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
5.5
1
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
क्विक सिंगल मिलेगा यहाँ पर!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| पंच किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
5.4
0
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
इस बार बल्लेबाज़ रन लेना चाहते थे लेकिन उनके साथी खिलाड़ी ने मना कर दिया| हालाँकि ऑफ स्टंप की गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर पुश किया था जहाँ पर फील्डर मौजूद थे| ऐसे में अय्यर रन लेने क्रीज़ से बाहर आए| फील्डर ने स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया जो स्टंप्स को मिल कर गई| कोई रन नहीं हुआ और नहीं नुकसान हुआ यहाँ पर|
5.3
4
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
चौका!! इसी के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन गेंद निकल गई सीमा रेखा की तरफ चार रनों के लिए|
5.2
0
अश्विनी कुमार To श्रेयस अय्यर
डॉट गेंद!! क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
श्रेयस अय्यर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
5.1
W
अश्विनी कुमार To प्रियांश आर्या OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट हार्दिक पंड्या बोल्ड अश्विनी कुमार| पहली ही गेंद पर आकर एक बड़ा विकेट ले लिया है| 20 रन बनाकर प्रियांश आर्या बने अश्विनी कुमार का पहला शिकार| मिड ऑफ़ पर एक आसान सा कैच पकड़ा गया है| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| इसमें थोड़ा गति परिवर्तन भी किया है| उसपर आड़े बल्ले से शॉट लगाने गए| बल्ले के आधे भाग को लगकर मिड ऑफ़ की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से कैच को पूरा किया गया है| 55/2 पंजाब किंग्स|
ओवर की समाप्ति 5 : 55/1
20 रन
- 44.1
- 04.2
- 64.3
- 04.4
- 44.5
- 64.6
ज. इंगलिस
29 (12)
प. आर्या
20 (9)
ज. बुमराह
1-0-20-0
4.6
6
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
छक्का!! कमाल का शॉट खेला है यहाँ पर! बल्लेबाज़ ने इसे काफी लेट खेला थर्ड मैन के ऊपर से निकल गेंद गई सीधा सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| 55/1 पंजाब किंग्स|
4.5
4
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
चौका! क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|
4.4
0
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
शॉर्ट बॉल बाउंसर जिसपर प्ले एंड मिस हुआ है| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है|
4.3
6
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
छक्का!!! स्टैंड एंड डेलिवर!! खड़े-खड़े शॉट लगाया!! लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारा सीधा स्टैंड्स की तरफ और छह रन प्राप्त किये| कमाल की लय में हैं बल्लेबाज़ इंग्लिस और उसका नमूना पूरी तरह से यहाँ पर देखने को मिल रहा है|
4.2
0
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
डॉट बॉल!! इस बार अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| कोई रन नहीं हुआ|
4.1
4
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
चौका!! इसी के साथ इंगलिश ने बुमराह का स्वागत बाउंड्री लगाकर किया है!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 4 : 35/1
14 रन
- 43.1
- 03.2
- 23.3
- 63.4
- 13.5
- 13.6
ज. इंगलिस
9 (6)
प. आर्या
20 (9)
र. टॉपले
2-0-21-0
3.6
1
रीस टॉपले To जोश इंगलिस
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन आसानी से मिल गया|
3.5
1
रीस टॉपले To प्रियांश आर्या
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
3.4
6
रीस टॉपले To प्रियांश आर्या
छक्का!! रन चेज़ करते हुए प्रियांश आर्या के बल्ले से आता हुआ पहला सिक्स यहाँ पर!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर बॉल स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
3.3
2
रीस टॉपले To प्रियांश आर्या
दुग्गी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर नो मेंस लैंड में शॉट लगाया और 2 रन बटोरा|
3.2
0
रीस टॉपले To प्रियांश आर्या
इस बार बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
3.1
4
रीस टॉपले To प्रियांश आर्या
चौका!! शानदार फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ के द्वारा खेला गया यहाँ पर!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ फ्लिक किया| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 3 : 21/1
8 रन
- W 2.1
- 02.2
- 42.3
- 42.4
- 02.5
- 02.6
ज. इंगलिस
8 (5)
प. आर्या
7 (4)
ट. बोल्ट
2-0-14-1
2.6
0
ट्रेंट बोल्ट To जोश इंगलिस
इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
2.5
0
ट्रेंट बोल्ट To जोश इंगलिस
डॉट बॉल!!! ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
2.4
4
ट्रेंट बोल्ट To जोश इंगलिस
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री जोश इंगलिश के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
2.3
4
ट्रेंट बोल्ट To जोश इंगलिस
चौका!!! इसी के साथ जोश इंगलिस ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप के बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने पटकी हुई गेंद को फाइन लेग की ओर लैप शॉट लगाया| ऐसे में गेंद गैप में गई चार रनों के लिए|
2.2
0
ट्रेंट बोल्ट To जोश इंगलिस
लेग स्टंप पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ थाई पैड्स को लगी| रन नहीं आ सका|
अगले बल्लेबाज़ जोश इंगलिस हैं...
2.1
W
ट्रेंट बोल्ट To प्रभसिमरन सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट रीस टॉपले बोल्ड ट्रेंट बोल्ट| पहले विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| शॉर्ट फाइन लेग से पीछे की तरफ साइड ऑन भागते हुए टॉपले ने एक बढ़िया रनिंग कैच पकड़ा है| महज 6 रन बनाकर प्रभसिमरन सिंह बने ट्रेंट बोल्ट का पहला शिकार| शॉर्ट बॉल बाउंसर डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाने गए| उछाल और गति से चकमा खाए| मिस टाइम हुआ, हवा में गई गेंद जहाँ से कैच को पूरा किया गया है| 13/1 पंजाब किंग्स|
ओवर की समाप्ति 2 : 13/0
7 रन
- 01.1
- 01.2
- 11.3
- 21.4
- 01.5
- 41.6
प. आर्या
7 (4)
प. सिंह
6 (8)
र. टॉपले
1-0-7-0
1.6
4
रीस टॉपले To प्रियांश आर्या
चौका!!! वाओ वाट अ शॉट!! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| गैप से चार रन मिला है|
1.5
0
रीस टॉपले To प्रियांश आर्या
शानदार आउट स्विंगर!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| बाकी का काम कीपर ने किया है|
1.4
2
रीस टॉपले To प्रियांश आर्या
2 रन ही मिलेगा यहाँ पर| राज ने पॉइंट बाउंड्री पर शानदार फील्डिंग करते हुए टीम के लिए दो रन बचाए हैं| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद पर एक कट शॉट लगाया गया था|
1.3
1
रीस टॉपले To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
1.2
0
रीस टॉपले To प्रभसिमरन सिंह
टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
1.1
0
रीस टॉपले To प्रभसिमरन सिंह
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| कोई रन नहीं हो सका|
दूसरे छोर से गेंद लेकर रीस टॉपले आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 6/0
6 रन
- 10.1
- 40.2
- 00.3
- 00.4
- 00.5
- 10.6
प. सिंह
5 (5)
प. आर्या
1 (1)
ट. बोल्ट
1-0-6-0
0.6
1
ट्रेंट बोल्ट To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
0.5
0
ट्रेंट बोल्ट To प्रभसिमरन सिंह
एक बार फिर से पॉइंट की तरफ कट शॉट खेला| फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं मिला|
0.4
0
ट्रेंट बोल्ट To प्रभसिमरन सिंह
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
0.3
0
ट्रेंट बोल्ट To प्रभसिमरन सिंह
डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को कवर की ओर ड्राइव किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई बॉल| रन नहीं आ सका|
0.2
4
ट्रेंट बोल्ट To प्रभसिमरन सिंह
चौका!! इसी बीच प्रभसिमरन सिंह ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| स्क्वायर लेग से चौका बटोरा|
0.1
1
ट्रेंट बोल्ट To प्रियांश आर्या
सिंगल!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|

मैच की जानकारी
- स्थान नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- मौसम साफ़
- टॉस पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच श्रेयस अय्यर
- अंपायर क्रिस गॅफने, नितिन मेनन, केएन अनंथापद्मनाभन
- रेफ़री जवागल श्रीनाथ