Advertisement
Advertisement

पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 69 Commentary, Live Updates

पंजाब vs मुंबई, 2025 - टी-20 Live Commentary

पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 69, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर , May 26, 2025
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
187/3 (18.3)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
184/7 (20.0)
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जोश इंगलिस
    73(42)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शाम 07.30 बजे लखनऊ में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जोश इंगलिश को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि प्रियांश आर्या के साथ जो साझेदारी हुई उसमे बाँए और दाँए हाथ की वजह से हमने छोटी बाउंड्री का पूरा फ़ायदा उठाया जिसके कारण हम मैच जीतने में कामयाब हो गए| आगे इंगलिश ने कहा कि मिचेल सेंटनर एक शानदार गेंदबाज़ हैं और उनके सामने रन बनाया मुश्किल होता है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं टीम की जीत और अपनी बल्लेबाज़ी से ख़ुश हूँ|
मुकाबला जीतकर बात करने आए पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि मुझे लगता है कि सभी खिलाड़ियों ने अपनी ज़िम्मेदारी को ईमानदारी से निभाया है और बेहतर खेल दिखाया है| आगे अय्यर ने कहा कि ये मैच जीतकर ख़ुश हूँ| जाते-जाते उन्होंने बोला कि जोश इंगलिश काफी शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने आज बेहतरीन बल्लेबाज़ी की है|
मैच गंवाकर बात करने आए मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि आज की ये विकेट जिस तरह से खेल रही थी उसके हिसाब से हमने अपने टोटल स्कोर में 20 रन कम बनाया| आगे हार्दिक ने कहा कि हम अपना बेस्ट खेल नहीं दिखा सके है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि दूसरी पारी में ये पिच बल्लेबाज़ी के लिए और भी बेहतर हो गई थी|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
जिसके बाद गेंदबाज़ी करने आए मिचेल सैंटनर ने ख़तरनाक दिख रहे प्रियांश को पवेलियन का रास्ता दिखाया| ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर (26) ने समझदारी दिखाते हुए इंगलिश का पूरा साथ दिया और अपनी टीम को जीत के पार पहुँचाया| हालाँकि मुंबई के लिए मिचेल सैंटनर ने 2 विकेट निकालकर दिया जबकि जसप्रीत बुमराह के हाथ 1 सफ़लता लगी और पंजाब की आर्मी ने मुंबई की पलटन को 7 विकटों से हरा दिया|
तभी गेंदबाज़ी करने आए जसप्रीत बुमराह ने सेट बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह (13) को कैच आउट करवाते हुए टीम को पहली विकेट निकालकर दिया| जिसके बाद मैदान पर आए जोश इंगलिश ने पहले संभलकर खेलना शुरू किया लेकिन जब वो पूरी तरह से सेट हो गए तो बड़े-बड़े शॉट भी लगाने लगे| हालाँकि दूसरी तरफ से प्रियांश आर्या (62) ने भी मिल रहे मौको पर गेंद को हवाई यात्रा करवाया| इसी बीच पहले इंगलिश तो बाद में प्रियांश ने अपना अर्धशतक पूरा किया| हालाँकि इन सब के बीच दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को जीत की तरफ तेज़ी से बढ़ाया|
पंजाब टीम के खिलाड़ियों ने आज के महत्वपूर्ण मैच में अपनी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी का जलवा दिखाया है!! इसी बीच प्रियांश आर्या और जोश इंगलिश के द्वारा खेली गई शानदार अर्धशतकीय पारियों की वजह से पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस की टीम को 7 विकटों से शिकस्त देते हुए 19 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है!! इसी दौरान 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई श्रेयस अय्यर की सेना ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में किया और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने तेज़ी से स्कोर बोर्ड को आगे की ओर बढ़ाया| ऐसे में दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी हुई|
18.3
6
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
छक्का! इसी के साथ पंजाब ने मुंबई को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| जिसके बाद पंजाब की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
18.2
0
ट्रेंट बोल्ट To श्रेयस अय्यर
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
18.1
1
ट्रेंट बोल्ट To नेहाल वधेरा
सिंगल!! इस बार ओवर थ्रो के रूप में आया एक रन!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| ऐसे में अय्यर रन लेने भागे लेकिन फील्डर को देखकर नेहान ने उन्हें मना किया| ऐसे में फील्डर ने गेंद को नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल स्टंप्स पर लगकर लॉन्ग ऑन की तरफ गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 180/3
15 रन
  • 117.1
  • 417.2
  • 1 WD 17.3
  • W 17.3
  • 117.4
  • 217.5
  • 617.6
श. अय्यर
20 (14)
न. वधेरा
1 (1)
म. सैंटनर
4-0-41-2
17.6
6
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
छक्का!! खूबसूरत शॉट कप्तान श्रेयस अय्यर के द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| पंजाब को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 5 रनों की ज़रुरत है|
17.5
2
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की तरफ खेला| गैप से दो रन हासिल हो गया|
17.4
1
मिचेल सैंटनर To नेहाल वधेरा
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
नेहल वढेरा नए बल्लेबाज़ हैं...
17.3
W
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! इसी के साथ जोश इंगलिश 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! मुंबई का रिव्यु हुआ सफ़ल यहाँ पर!! मिचेल सैंटनर के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले को बीट करती हुई गेंद और पैड्स को जा लगी| तभी गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पयार ने मना कर दिया| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद लेग स्टंप पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 171/3 पंजाब|
17.3
wd
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.2
4
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
चौका!! जोश इंगलिश के बल्ले से आती हुई बाउंड्री यहाँ पर!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
17.1
1
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
सिंगल!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 165/2
7 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • 416.3
  • 116.4
  • 016.5
  • 116.6
श. अय्यर
11 (11)
ज. इंगलिस
69 (40)
ज. बुमराह
4-0-23-1
16.6
1
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| सिंगल मिल गया| पंजाब को 18 गेंदों पर 20 रनों की दरकार है|
16.5
0
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
16.4
1
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
16.3
4
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
चौका! पूरी ताक़त के साथ इस गेंद को मिड विकेट की ओर स्लॉग कर दिया| गैप हासिल करते हुए गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.2
1
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
16.1
0
जसप्रीत बुमराह To श्रेयस अय्यर
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 158/2
12 रन
  • 2 WD 15.1
  • 215.1
  • 1 B 15.2
  • 015.3
  • 415.4
  • 215.5
  • 115.6
श. अय्यर
9 (7)
ज. इंगलिस
64 (38)
व. जैक्स
1-0-11-0
15.6
1
विल जैक्स To श्रेयस अय्यर
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया| पंजाब को 24 गेंदों पर 27 रनों की दरकार है|
15.5
2
विल जैक्स To श्रेयस अय्यर
इस बार बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से पुश करते हुए दो रन बटोरे|
15.4
4
विल जैक्स To श्रेयस अय्यर
चौका! करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
15.3
0
विल जैक्स To श्रेयस अय्यर
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
15.2
b
विल जैक्स To जोश इंगलिस
बाई| रिवर्स स्वीप मरने प्रयास था लेकिन बल्ले प् नहीं आयी गेंद| इसी बीच एक रन का मौका बन पाया|
15.1
2
विल जैक्स To जोश इंगलिस
बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट का इस्तेमाल किया और दुग्गी हासिल की|
15.1
wd
विल जैक्स To श्रेयस अय्यर
2 वाईड्स! लेग स्टंप के बाहर की वाइड गेंद को कीपर पकड़ नहीं पाए| इसी बीच बल्लेबाज़ों एक रन भी ले लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 146/2
3 रन
  • W 14.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 114.6
श. अय्यर
2 (3)
ज. इंगलिस
62 (36)
म. सैंटनर
3-0-26-1
14.6
1
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर| पंजाब को 30 गेंदों पर 39 रनों की दरकार है|
14.5
0
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
14.4
1
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
बल्लेबाज़ ने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
14.3
0
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर को भेद  नहीं पाए| रन नहीं हुआ|
14.2
1
मिचेल सैंटनर To श्रेयस अय्यर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
श्रेयस अय्यर नए बल्लेबज़ हैं...
14.1
W
मिचेल सैंटनर To प्रियांश आर्या OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ 109 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! मिचेल सैंटनर के हाथ लगी पहली विकेट!! प्रियांश आर्या 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले पर सही तरह से नहीं आई गेंद और लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की तरफ गई जहाँ पर फील्डर सूर्यकुमार यादव ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 143/2 पंजाब|
ओवर की समाप्ति 14 : 143/1
12 रन
  • 413.1
  • 113.2
  • 413.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 213.6
ज. इंगलिस
61 (34)
प. आर्या
62 (34)
ट. बोल्ट
3-0-29-0
13.6
2
ट्रेंट बोल्ट To जोश इंगलिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया जहाँ से 2 रन मिल गया|
13.5
1
ट्रेंट बोल्ट To प्रियांश आर्या
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
13.4
0
ट्रेंट बोल्ट To प्रियांश आर्या
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13.3
4
ट्रेंट बोल्ट To प्रियांश आर्या
चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
13.2
1
ट्रेंट बोल्ट To जोश इंगलिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
13.1
4
ट्रेंट बोल्ट To जोश इंगलिस
चौका!! इंगलिश के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| जिसके बाद गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 131/1
11 रन
  • 412.1
  • 1 LB 12.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 612.6
प. आर्या
57 (31)
ज. इंगलिस
54 (31)
ज. बुमराह
3-0-16-1
12.6
6
जसप्रीत बुमराह To प्रियांश आर्या
छक्का!!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते बल्लेबाज़!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे प्रियांश आर्या वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर लिया| पटकी हुई गेंद पर लेग साइड की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
12.5
0
जसप्रीत बुमराह To प्रियांश आर्या
क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
12.4
0
जसप्रीत बुमराह To प्रियांश आर्या
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
12.3
0
जसप्रीत बुमराह To प्रियांश आर्या
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर कीपर के दस्तानों में गई| गेंदबाज़ ने की कैच की अपील, अम्पायर ने नकारा|
12.2
lb
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
लेग बाई के रूप में मिला एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला|
12.1
4
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 120/1
15 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 1 WD 11.4
  • 111.4
  • 411.5
  • 611.6
प. आर्या
51 (27)
ज. इंगलिस
50 (29)
ह. पंड्या
2-0-29-0
11.6
6
हार्दिक पंड्या To प्रियांश आर्या
छक्का!! इसी के साथ प्रियांश आर्या ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
11.5
4
हार्दिक पंड्या To प्रियांश आर्या
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
11.4
1
हार्दिक पंड्या To जोश इंगलिस
सिंगल!! इसी के साथ जोश इंगलिश ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! इस बार इंगलिश ने क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.4
wd
हार्दिक पंड्या To जोश इंगलिस
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11.3
1
हार्दिक पंड्या To प्रियांश आर्या
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया|
11.2
1
हार्दिक पंड्या To जोश इंगलिस
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| मिडिल स्टंप पर डाली गई गेंद पर लेग साइड की ओर शॉट लगाने गए| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
11.1
1
हार्दिक पंड्या To प्रियांश आर्या
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 105/1
16 रन
  • 110.1
  • 410.2
  • 410.3
  • 410.4
  • 110.5
  • 1 WD 10.6
  • 110.6
प. आर्या
39 (23)
ज. इंगलिस
48 (27)
अ. कुमार
1-0-16-0
10.6
1
अश्विनी कुमार To प्रियांश आर्या
इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
10.6
wd
अश्विनी कुमार To प्रियांश आर्या
वाइड! एक रन वाइड के रूप मिला यहाँ पर|
10.5
1
अश्विनी कुमार To जोश इंगलिस
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
10.4
4
अश्विनी कुमार To जोश इंगलिस
चौका! इस बार फिर उसी दिशा खेला| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की|
10.3
4
अश्विनी कुमार To जोश इंगलिस
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
10.2
4
अश्विनी कुमार To जोश इंगलिस
चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया थर्ड मैन की ओर और बाउंड्री हासिल की|
10.1
1
अश्विनी कुमार To प्रियांश आर्या
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 10 : 89/1
5 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 49.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 09.6
ज. इंगलिस
35 (23)
प. आर्या
37 (21)
ज. बुमराह
2-0-6-1
9.6
0
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद| रन नहीं हुआ|
9.5
0
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेला| ऐसे में इंगलिश रन लेने भागे लेकिन प्रियांश ने उन्हें मना कर दिया| हालाँकि फील्डर ने गेंद को फिर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया लेकिन फ्गेंद स्टंप्स को मिस करती हुई निकल गई| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़ अगर गेंद स्टंप्स पर लगती तो बल्लेबाज़ को पवेलियन लौटना पड़ता|
9.4
0
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
9.3
4
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में गैप में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.2
1
जसप्रीत बुमराह To प्रियांश आर्या
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| टप्पा खाकर फील्डर ने पकड़ा| एक रन का मौका बन गया|
9.1
0
जसप्रीत बुमराह To प्रियांश आर्या
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 84/1
9 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 48.3
  • 1 WD 8.4
  • 18.4
  • 18.5
  • 08.6
ज. इंगलिस
31 (19)
प. आर्या
36 (19)
म. सैंटनर
2-0-23-0
8.6
0
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
8.5
1
मिचेल सैंटनर To प्रियांश आर्या
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
8.4
1
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
8.4
wd
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
वाइड! एक रन वाइड के रूप में मिला यहाँ पर|
8.3
4
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
चौका! करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
8.2
1
मिचेल सैंटनर To प्रियांश आर्या
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
8.1
1
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 8 : 75/1
14 रन
  • 47.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 67.4
  • 27.5
  • 17.6
ज. इंगलिस
25 (15)
प. आर्या
34 (17)
ह. पंड्या
1-0-14-0
7.6
1
हार्दिक पंड्या To जोश इंगलिस
इस बार गेंदबाज़ की ओर से गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल हासिल किया|
7.5
2
हार्दिक पंड्या To जोश इंगलिस
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और दो रन मिल गया|
7.4
6
हार्दिक पंड्या To जोश इंगलिस
छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर कीपर के ऊपर से थर्ड मैन की ओर अपर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
7.3
1
हार्दिक पंड्या To प्रियांश आर्या
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
7.2
0
हार्दिक पंड्या To प्रियांश आर्या
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
7.1
4
हार्दिक पंड्या To प्रियांश आर्या
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 7 : 61/1
14 रन
  • 46.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 66.5
  • 1 WD 6.6
  • 26.6
ज. इंगलिस
16 (12)
प. आर्या
29 (14)
म. सैंटनर
1-0-14-0
6.6
2
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| दो रन मिल गया यहाँ पर|
6.6
wd
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
वाइड! एक रन वाइड के रूप में मिला यहाँ पर|
6.5
6
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| मिलो छह रन यहाँ पर|
6.4
0
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
बल्लेबाज़ गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
6.3
0
मिचेल सैंटनर To जोश इंगलिस
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
6.2
1
मिचेल सैंटनर To प्रियांश आर्या
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
6.1
4
मिचेल सैंटनर To प्रियांश आर्या
चौका! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोकना चाहा लेकिन चूक गए| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 6 : 47/1
12 रन
  • 05.1
  • 65.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 45.5
  • 15.6
प. आर्या
24 (12)
ज. इंगलिस
8 (8)
द. चाहर
3-1-28-0
5.6
1
दीपक चाहर To प्रियांश आर्या
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया| 6 ओवर के बाद 47/1 पंजाब, जीत के लिए 84 गेंदों पर 138 रनों की दरकार है|
5.5
4
दीपक चाहर To प्रियांश आर्या
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.4
1
दीपक चाहर To जोश इंगलिस
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
5.3
0
दीपक चाहर To जोश इंगलिस
ओहो!!! रिवर्स स्कूप खेला गया लेकिन बीट हो गए| ऐसे में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए दीपक ने बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| रन नहीं आ सका|
5.2
6
दीपक चाहर To जोश इंगलिस
छक्का!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| इसी बीच बॉल गई सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
5.1
0
दीपक चाहर To जोश इंगलिस
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 5 : 35/1
1 रन
  • 04.1
  • W 4.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 14.6
ज. इंगलिस
1 (4)
प. आर्या
19 (10)
ज. बुमराह
1-0-1-1
4.6
1
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
4.5
0
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
4.4
0
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
4.3
0
जसप्रीत बुमराह To जोश इंगलिस
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
जोश इंगलिश नए बल्लेबाज़ हैं...
4.2
W
जसप्रीत बुमराह To प्रभसिमरन सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! पहला बड़ा झटका पंजाब टीम को लगता हुआ!! प्रभसिमरन सिंह 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! जसप्रीत बुमराह के हाथ लगी पहली सफ़लता| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने आगे आकर बड़ा शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में गई| फील्डर अश्विनी कुमार वहां मौजूद थे जिन्होंने इस बार कोई गलती नहीं करते हुए अपने आगे की ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| 34/1 पंजाब|
4.1
0
जसप्रीत बुमराह To प्रभसिमरन सिंह
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर हवा में खेला| ऐसे में फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 4 : 34/0
16 रन
  • 63.1
  • 03.2
  • 43.3
  • 13.4
  • 1 WD 3.5
  • 03.5
  • 43.6
प. आर्या
19 (10)
प. सिंह
13 (14)
द. चाहर
2-1-16-0
3.6
4
दीपक चाहर To प्रियांश आर्या
चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया| ऐसे में बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3.5
0
दीपक चाहर To प्रियांश आर्या
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
3.5
wd
दीपक चाहर To प्रियांश आर्या
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
3.4
1
दीपक चाहर To प्रभसिमरन सिंह
कैच ड्रॉप!! इसी बीच प्रभसिमरन सिंह को 12 रनों के स्कोर पर एक जीवान्दं मिला है!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने नक़ल गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद मिड ऑन की ओर हवा में गई| फील्डर अश्विनी कुमार ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथों में लगकर निकल गई और ज़मीन पर जा गिरी| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
3.3
4
दीपक चाहर To प्रभसिमरन सिंह
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3.2
0
दीपक चाहर To प्रभसिमरन सिंह
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
3.1
6
दीपक चाहर To प्रभसिमरन सिंह
छक्का! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए|
मुंबई इंडियंस के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर अश्विनी कुमार आए हैं...
ओवर की समाप्ति 3 : 18/0
8 रन
  • 42.1
  • 1 LB 2.2
  • 12.3
  • 22.4
  • 02.5
  • 02.6
प. आर्या
15 (8)
प. सिंह
2 (10)
ट. बोल्ट
2-0-17-0
2.6
0
ट्रेंट बोल्ट To प्रियांश आर्या
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया| ऐसे में स्काई ने वहां पर अपने दाँए ओर डाईव लगाकर बॉल की पकड़ा| रन नहीं आ सका|
2.5
0
ट्रेंट बोल्ट To प्रियांश आर्या
ऑफ स्टंप के बाहर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
2.4
2
ट्रेंट बोल्ट To प्रियांश आर्या
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन तेज़ी पूरा किया|
2.3
1
ट्रेंट बोल्ट To प्रभसिमरन सिंह
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.2
lb
ट्रेंट बोल्ट To प्रियांश आर्या
लेग बाई के रूप में आया एक रन| लेग साइड की ओर फ्लिक करने गए बल्लेबाज़| गेंद की लाइन से बीट हो गए| बॉल सीधा थाई पैड्स को लगकर शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिल गया|
2.1
4
ट्रेंट बोल्ट To प्रियांश आर्या
चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की ओर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 10/0
0 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
प. सिंह
1 (9)
प. आर्या
9 (3)
द. चाहर
1-1-0-0
1.6
0
दीपक चाहर To प्रभसिमरन सिंह
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मेडेन ओवर की समाप्ति!! छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
1.5
0
दीपक चाहर To प्रभसिमरन सिंह
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
1.4
0
दीपक चाहर To प्रभसिमरन सिंह
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
1.3
0
दीपक चाहर To प्रभसिमरन सिंह
इस बार फिर से बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
1.2
0
दीपक चाहर To प्रभसिमरन सिंह
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई बॉल, रन नहीं आ सका|
ओहो!! गेंदबाज़ दीपक चाहर को गेंदबाज़ी के दौरान पैर में कुछ दिक्कत आई है| जिसको देखने के लिए मैदान पर फ़िजियो आए हैं और चाहर का इलाज जारी है...
1.1
0
दीपक चाहर To प्रभसिमरन सिंह
आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 1 : 10/0
10 रन
  • 40.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 40.6
प. आर्या
9 (3)
प. सिंह
1 (3)
ट. बोल्ट
1-0-10-0
0.6
4
ट्रेंट बोल्ट To प्रियांश आर्या
चौका!! इसी के साथ ओवर की शुरुआत और अंत प्रियांश आर्या ने बाउंड्री लगाकर की है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
0.5
1
ट्रेंट बोल्ट To प्रभसिमरन सिंह
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
0.4
0
ट्रेंट बोल्ट To प्रभसिमरन सिंह
लेग स्टंप पर डाली गई फुल की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा लेकिन बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| तभी गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील की, अम्पायर ने नकारा|
0.3
0
ट्रेंट बोल्ट To प्रभसिमरन सिंह
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
0.2
1
ट्रेंट बोल्ट To प्रियांश आर्या
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर खेलकर एक रन लिया|
0.1
4
ट्रेंट बोल्ट To प्रियांश आर्या
चौका!! इसी के साथ प्रियांस आर्या ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला और रन चेज़ की शुरुआत की है!! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
मैच की जानकारी
  • स्थान सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
  • मौसम साफ़
  • टॉस पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जोश इंगलिस
  • अंपायर क्रिस गॅफने, Parashar Joshi (IND), जयरमन मदनगोपाल
  • रेफ़री डेनियल मनोहर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement