Advertisement
Advertisement

पंजाब किंग्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 53 Commentary, Live Updates

पंजाब vs चेन्नई, 2024 - टी-20 Live Commentary

पंजाब किंग्स vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 53, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला , May 05, 2024
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
139/9 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
167/9 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रवींद्र जडेजा
    43(26)&3/20(4)
तो क्रिकेट फैन्स इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही, आइये अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे गेम की तरफ जहाँ कोलकाता के खिलाफ लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
168 रनों के इस रन चेज़ में पंजाब को शुरूआती झटका तुषार देशपांडे ने दिया जबकि मिडिल ओवर्स में रविन्द्र जडेजा ने 3 और सिमरजीत सिंह ने 2 विकेट लेकर पंजाब की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी| आक्रामक सोच के साथ सैम करन की आर्मी इस मुकाबले में बल्लेबाज़ी के लिए उतरी थी लेकिन चेन्नई की शानदार और चतुराई भरी रणनीति के सामने वो अपना विकेट खोते चले गए| हाँ इस मुकाबले में चेन्नई की तरफ से रविन्द्र जडेजा ने बल्ले से जो 43 रनों की पारी खेली वो कहीं ना कहीं उनकी टीम के लिए जीत का अहम सूत्र बन गई| अब देखना ये है कि जीत के इस मोमेंटम को चेन्नई की टीम किस अंदाज़ में आगे लेकर जाती है|
टॉस जीतकर पंजाब के कप्तान सैम करन का इस मैदान पर रन चेज़ करने का फैसला ग़लत साबित हो गया| हालाँकि उनके गेंदबाजों ने तो यहाँ पर काम अच्छा किया था और चेन्नई जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी वाली टीम को महज़ 167 रनों पर रोक दिया था लेकिन रन चेज़ में बल्लेबाज आज पूरी तरह से फ्लॉप हो गए जो टीम की हार का बड़ा कारण बना| बल्लेबाज़ी में टीम के हीरो शशांक सिंह (27) के बल्ले से कुछ रन्स तो आये लेकिन वो भी अपनी पारी को आज बड़ा नहीं कर पाए| उनके अलावा आशुतोष शर्मा से सबको उम्मीद थी लेकिन उन्होंने भी निराश किया|
चेन्नई ने तोड़ा पंजाब का उनके खिलाफ चल रहा विजय रथ| जी हाँ दोस्तों, लगातार पांच मुकाबले चेन्नई को हराने के बाद आज आखिरकार चेन्नई ने पंजाब की जीत की इस लय को तोड़ा है| जीत का सिक्सर नहीं लगा पाई पंजाब की टीम| दो महत्वपूण अंक येलो आर्मी के खाते में दर्ज हुए| वहीँ इन दो अंकों के साथ चेन्नई 12 पॉइंट्स लेकर अंक तालिका में तीसरे पायदान पर छलांग लगाते हुए चली गई है| जबकि इस हार के बाद पंजाब को एक बड़ा झटका लगा है और उनका प्ले ऑफ्स में क्वालिफिकेशन का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो गया है|
ओवर की समाप्ति 20 : 139/9
7 रन
  • 119.1
  • 019.2
  • 4 LB 19.3
  • 019.4
  • 119.5
  • 119.6
ह. ब्रार
17 (13)
क. रबाडा
11 (10)
श. ठाकुर
2-0-12-1
19.6
1
शार्दूल ठाकुर To हरप्रीत ब्रार
सिंगल ही मिल पायेगा इस गेंद पर भी| इसी के साथ चेन्नई ने इस मुकाबले को 28 रनों से जीत लिया है| पंजाब के लिए अब आगे जाने का रास्ता लगभग मुश्किल सा हो गया है| इस छोटी गेंद पर लेग साइड की तरफ पुल शॉट खेला था जो मिड विकेट की तरफ नो मेंस लैंड में गिरा| एक रन के साथ मुकाबला समाप्त हो गया|
19.5
1
शार्दूल ठाकुर To कगिसो रबाडा
सिंगल!! वाइड यॉर्कर!! रबाडा ने इस गेंद को कवर्स की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
19.4
0
शार्दूल ठाकुर To कगिसो रबाडा
स्विंग एंड मिस!! इस बार शॉर्ट पिच गेंद पर लेग साइड पर पुल शॉट लगाने गए और उछाल से चकमा खा गए| कोई रन नहीं हुआ| 2 गेंद 31 रन की दरकार है अब|
19.3
lb
शार्दूल ठाकुर To कगिसो रबाडा
लेग बाईज के रूप में आया चौका| 3 गेंद 31 रन की दरकार है| पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए| मिस किया और पैड्स को लगकर फाइन लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से बाउंड्री हासिल हुई|
19.2
0
शार्दूल ठाकुर To कगिसो रबाडा
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया|
19.1
1
शार्दूल ठाकुर To हरप्रीत ब्रार
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया| अब चेन्नई की पकड़ में पूरी तरह से गया ये मुकाबला| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 5 गेंद पर 35 रन की दरकार|
ओवर की समाप्ति 19 : 132/9
11 रन
  • 1 WD 18.1
  • 018.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 618.6
क. रबाडा
10 (6)
ह. ब्रार
15 (11)
र. ग्लीसन
4-0-41-0
18.6
6
रिचर्ड ग्लीसन To कगिसो रबाडा
छक्का! पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई| अब 6 गेंदों पर 36 रनों की दरकार है| पंजाब को यहाँ से जीत हासिल करने के लिए छह छक्के लगाने होंगे जो मुश्किल लग रहा है|
18.5
1
रिचर्ड ग्लीसन To हरप्रीत ब्रार
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला गया शॉट| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
18.4
1
रिचर्ड ग्लीसन To कगिसो रबाडा
ओह, सामने की तरफ खेला गया शॉट| अम्पायर ने खुद को बचाने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथों पर जाकर लग गई| दूर गई जहाँ से एक रन हासिल हुआ| कप्तान ने जाकर अम्पायर से उनका हाल चाल पूछा|
18.3
1
रिचर्ड ग्लीसन To हरप्रीत ब्रार
इस बार सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला| डीप में फील्डर ने एक टप्पा खाने के बाद इसे रोका, एक ही रन मिला|
18.2
1
रिचर्ड ग्लीसन To कगिसो रबाडा
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
18.1
0
रिचर्ड ग्लीसन To कगिसो रबाडा
डॉट गेंद! चेन्नई का वाइड का रिव्यु सफल हो गया| बल्लेबाज़ शफल हुए थे इस वजह से ये सही गेंद मानी जायेगी| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे लीव कर दिया था|
18.1
wd
रिचर्ड ग्लीसन To कगिसो रबाडा
वाइड! एक अतिरिक्त गेंद यहाँ पर डाल दी गई, एक अतिरिक्त रन भी मिल जाएगा|
ओवर की समाप्ति 18 : 121/9
9 रन
  • 417.1
  • 117.2
  • W 17.3
  • 117.4
  • 117.5
  • 1 WD 17.6
  • 117.6
क. रबाडा
2 (2)
ह. ब्रार
13 (9)
श. ठाकुर
1-0-9-1
17.6
1
शार्दूल ठाकुर To कगिसो रबाडा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| डीप में एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई गेंद| एक ही रन मिल पाया| 12 गेंद 47 रन की दरकार है|
17.6
wd
शार्दूल ठाकुर To कगिसो रबाडा
वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ से काफी दूर| अम्पायर ने इसपर वाइड का इशारा किया|
17.5
1
शार्दूल ठाकुर To हरप्रीत ब्रार
सिंगल यहाँ पर हासिल हो पायेगा| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की तरफ लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
17.4
1
शार्दूल ठाकुर To कगिसो रबाडा
सिंगल के साथ रबाडा ने खोला अपना खाता| गैप में इस गेंद को खेला और डीप से एक ही रन हासिल किया| अब 14 गेंद पर 50 रन की दरकार है|
कगिसो रबाडा आखिरी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं..
17.3
W
शार्दूल ठाकुर To राहुल चाहर OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ राहुल चाहर की 16 रनों की पारी हुई समाप्त!! शार्दूल ठाकुर के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के काफी बाहर जाकर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्कूप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंदबाज़ ने बल्लेबाज़ को शफल करता हुआ देखा और धीमी गति की गेंद डाली| इसी बीच बल्लेबाज़ ने शॉट तो खेला लेकिन गेंद की गति को परख नहीं सके| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई गेंद सीधा ऑफ स्टंप को जा लगी| 117/9 पंजाब|
17.2
1
शार्दूल ठाकुर To हरप्रीत ब्रार
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
17.1
4
शार्दूल ठाकुर To हरप्रीत ब्रार
चौका!! हरप्रीत ब्रार के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 112/8
7 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 416.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 016.6
र. चाहर
16 (9)
ह. ब्रार
7 (6)
त. देशपांडे
4-0-35-2
16.6
0
तुषार देशपांडे To राहुल चाहर
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और शरीर को जा लगी| रन नहीं मिला|
16.5
1
तुषार देशपांडे To हरप्रीत ब्रार
सिंगल!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.4
0
तुषार देशपांडे To हरप्रीत ब्रार
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिल सका|
16.3
4
तुषार देशपांडे To हरप्रीत ब्रार
चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
16.2
1
तुषार देशपांडे To राहुल चाहर
सिंगल!! ऑफ स्टंप क्ले बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.1
1
तुषार देशपांडे To हरप्रीत ब्रार
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 105/8
14 रन
  • 015.1
  • 015.2
  • 415.3
  • 415.4
  • 015.5
  • 615.6
र. चाहर
15 (7)
ह. ब्रार
1 (2)
र. ग्लीसन
3-0-30-0
15.6
6
रिचर्ड ग्लीसन To राहुल चाहर
छक्का!! राहुल चाहर ने लगाया सिक्स यहाँ पर!! लेग स्टंप पर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| पंजाब अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 63 रनों की दरकार है|
15.5
0
रिचर्ड ग्लीसन To राहुल चाहर
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से अपर कट शॉट लगाना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं मिल पाया|
15.4
4
रिचर्ड ग्लीसन To राहुल चाहर
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री राहुल चाहर के बल्ले से आती हुई!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
15.3
4
रिचर्ड ग्लीसन To राहुल चाहर
टॉप एज!! चौका मिल गया| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से अपनी स्विंग और उछाल से चकमा दे दिया!! रन आने से मतलब है चाहे जैसे आये| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ पुल शॉट लगाने गए| मिसटाइम कर बैठे जिसके कारण टॉप एज लगा और गेंद कीपर के ऊपर से गई थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
15.2
0
रिचर्ड ग्लीसन To राहुल चाहर
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.1
0
रिचर्ड ग्लीसन To राहुल चाहर
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 15 : 91/8
11 रन
  • 014.1
  • 614.2
  • 414.3
  • W 14.4
  • 114.5
  • 014.6
ह. ब्रार
1 (2)
र. चाहर
1 (1)
स. सिंह
3-0-16-2
14.6
0
सिमरजीत सिंह To हरप्रीत ब्रार
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
14.5
1
सिमरजीत सिंह To राहुल चाहर
सिंगल!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
14.4
W
सिमरजीत सिंह To हर्षल पटेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट सब समीर रिज़वी बोल्ड सिमरजीत सिंह| एक और विकेट का पतन हुआ| इस बार हर्षल पटेल 12 रन बनाकर सिमरजीत सिंह का दूसरा शिकार बन गए| एक और डाली गई बार शॉर्ट पिच गेंद| बल्लेबाज़ इसपर रूम बनाकर पुल शॉट लगाने गए| गति और उछाल से मिस टाइम हुए| शॉर्ट स्क्वायर लेग की तरफ हवा में खिल गई गेंद| फील्डर ने शॉर्ट मिड विकेट से उस तरफ भागते हुए कैच को जज किया और उसे लपक लिया| 90/8 पंजाब, लक्ष्य से 78 रन दूर|
14.3
4
सिमरजीत सिंह To हर्षल पटेल
चौका!!! इस बार अपर कट शॉट खेला और थर्ड मैन बाउंड्री के पर एक टप्पा खाकर गई गेंद चार रनों के लिए| उछाल भरी गेंद पर अच्छी तरह से शॉट लगा रहे हैं बल्लेबाज़|
14.2
6
सिमरजीत सिंह To हर्षल पटेल
छक्का!!! ओहोहो, ये हर्षल पटेल हैं या जोस बटलर| कुछ उसी तरह का शॉट खेला है| इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| स्कूप करते हुए गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए|
14.1
0
सिमरजीत सिंह To हर्षल पटेल
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर कट शॉट लगाना चाहा| गति और उछाल से चकमा खाए| बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 14 : 80/7
1 रन
  • 013.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 013.4
  • 013.5
  • 113.6
ह. पटेल
2 (9)
ह. ब्रार
1 (1)
र. ग्लीसन
2-0-16-0
13.6
1
रिचर्ड ग्लीसन To हर्षल पटेल
सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति जहाँ से महज़ एक ही रन आया| इस बार डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए| 80/7 पंजाब| 36 गेंद पर 88 रन की दरकार है|
13.5
0
रिचर्ड ग्लीसन To हर्षल पटेल
एक और प्ले एंड मिस!! इस बार रूम बनाकर ऑफ़ साइड पर गेंद को खेलने गए| गेंद की गति और लाइन से चकमा खाए| कीपर के पास गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
13.4
0
रिचर्ड ग्लीसन To हर्षल पटेल
डॉट बॉल!! इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
13.3
0
रिचर्ड ग्लीसन To हर्षल पटेल
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13.2
0
रिचर्ड ग्लीसन To हर्षल पटेल
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर गाइड किया| एक टप्पा खाकर गेंद सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं मिला|
13.1
0
रिचर्ड ग्लीसन To हर्षल पटेल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और शरीर को जा लगी| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 13 : 79/7
2 रन
  • W 12.1
  • 112.2
  • W 12.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 112.6
ह. पटेल
1 (3)
ह. ब्रार
1 (1)
र. जडेजा
4-0-20-3
12.6
1
रवींद्र जडेजा To हर्षल पटेल
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.5
0
रवींद्र जडेजा To हर्षल पटेल
इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
12.4
0
रवींद्र जडेजा To हर्षल पटेल
डॉट बॉल!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
12.3
W
रवींद्र जडेजा To आशुतोष शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और विकेट का पतन| जड्डू ने एक ही ओवर में दो खतरनाक बल्लेबाज़ को पवेलियन भेजते हुए अपनी टीम को मुकाबले में ऊपर ला दिया है| आशुतोष शर्मा 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| अब यहाँ से चेन्नई की टीम मुकाबले पर पूरी तरह से पकड़ बना चुकी है| ऑफ़ स्टम्प लाइन की धीमी गति की गेंद पर आड़े बल्ले से लेग साइड पर खेलने गए| टर्न हुई गेंद और आउट साइड एज लेकर हवा में गई| फील्डर उसके नीचे और कैच को लपका गया| 78/7 पंजाब|
12.2
1
रवींद्र जडेजा To हरप्रीत ब्रार
सिंगल!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
हरप्रीत ब्रार नए बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
12.1
W
रवींद्र जडेजा To सैम करन OUT!
आउट!! कैच आउट!! पंजाब टीम को लगा सबसे बड़ा झटका यहाँ पर!! रवींद्र जडेजा के हाथ लगी दूसरी विकेट!! सैम करन 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां खड़े फील्डर मिचेल सैंटनर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 77/6 पंजाब|
ओवर की समाप्ति 12 : 77/5
2 रन
  • 011.1
  • 011.2
  • 1 LB 11.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 011.6
आ. शर्मा
3 (9)
स. करन
7 (10)
स. सिंह
2-0-5-1
11.6
0
सिमरजीत सिंह To आशुतोष शर्मा
कैच ड्रॉप!! ओह मोईन ये आपने क्या कर दिया| शॉर्ट मिड विकेट पर एक आसान सा कैच आपने टपका दिया| आशुतोष शर्मा को 3 रन पर जीवनदान मिल गया| खुद से काफी निराश दिखे हैं गेंदबाज़ और फील्डर भी| हार्ड लेंथ गेंद पर लेग साइड पर पुल शॉट लगाने गए| गेंद की गति से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर फील्डर की तरफ गई गेंद जिसे हाथों में लेने के बाद पूरी तरह से लपक नहीं पाए| ये चेन्नई को काफी महंगा पड़ सकता है|
11.5
1
सिमरजीत सिंह To सैम करन
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप स्क्वायर लेग से एक रन बटोर लिया|
11.4
0
सिमरजीत सिंह To सैम करन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर जड्डू वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
11.3
lb
सिमरजीत सिंह To आशुतोष शर्मा
लेग बाई का रन!! पैड्स पर तेज़ी से आई गेंद, फ्लिक नहीं कर पाए| वहीँ पर रह गई पैड्स से लगने के बाद, लेग बाई का एक और सिंगल आया|
11.2
0
सिमरजीत सिंह To आशुतोष शर्मा
एक और प्ले एंड मिस!! इस बार एंगल बल्ले से शरीर के पास की गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेलना चाहा लेकिन लाइन और गति से चकमा खा गए| धोनी ने अपने बाएँ ओर डाईव लगकर इसे रोका है|
11.1
0
सिमरजीत सिंह To आशुतोष शर्मा
ओह!! प्ले एंड मिस!! पुल लगाने गए बल्लेबाज़ लेकिन शरीर पर खा बैठे| पेट के आस पास लगी है ये गेंद| दर्द में नज़र आये हैं बल्लेबाज़|
ओवर की समाप्ति 11 : 75/5
3 रन
  • 010.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 110.6
आ. शर्मा
3 (5)
स. करन
6 (8)
र. जडेजा
3-0-18-1
10.6
1
रवींद्र जडेजा To आशुतोष शर्मा
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
10.5
1
रवींद्र जडेजा To सैम करन
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
10.4
0
रवींद्र जडेजा To सैम करन
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| पिचिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा जो सही फैसला भी है| पड़कर अंदर आई बॉल, फ्लिक मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
10.3
1
रवींद्र जडेजा To आशुतोष शर्मा
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
10.2
0
रवींद्र जडेजा To आशुतोष शर्मा
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
10.1
0
रवींद्र जडेजा To आशुतोष शर्मा
डॉट गेंद!! ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 10 : 72/5
4 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 19.3
  • W 9.4
  • 19.5
  • 29.6
स. करन
5 (6)
आ. शर्मा
1 (1)
स. सिंह
1-0-4-1
9.6
2
सिमरजीत सिंह To सैम करन
दो रनों के साथ हुई एक सफल ओवर कीई समाप्ति| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से दो रन हासिल हो गया| 72/5 पंजाब|
9.5
1
सिमरजीत सिंह To आशुतोष शर्मा
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
9.4
W
सिमरजीत सिंह To जितेश शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! पंजाब की आधी टीम अब पवेलियन की तरफ लौटती हुई!! सिमरजीत सिंह के हाथ लगी पहली विकेट!! जितेश शर्मा शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई शॉर्टपिच गेंद को बैक फुट से पॉइंट की ओर शॉट लगाने गए बल्लेबाज़| इसी बीच गेंद की गति और अतिरिक्त उछाल से चकमा खा गए| जिसके बाद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर एमएस धोनी के दस्तानों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 69/5 पंजाब|
9.3
1
सिमरजीत सिंह To सैम करन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट खेलकर एक रन लिया|
9.2
0
सिमरजीत सिंह To सैम करन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
9.1
0
सिमरजीत सिंह To सैम करन
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नहीं हो सका|
टाइम आउट का समय यहाँ पर होता हुआ| 9 ओवर की समाप्ति के बाद 68/4 है पंजाब| 66 गेंदों पर 100 रन की दरकार है| मुकाबला फिलहाल बराबरी पर खड़ा हुआ है| अब यहाँ से कप्तान सैम करन, जितेश शर्मा और आशुतोष शर्मा पर अपनी टीम को जीत दिलाने की एक अहम ज़िम्मेदारी होगी| वहीँ येलो आर्मी के गेंदबाज़ सही समय पर विकेट्स हासिल करते हुए अपनी टीम को गेम में बनाए हुए हैं| अभी भी यहाँ से मुकाबले में काफी रोमांच बना हुआ है| नए बल्लेबाज़ के रूप में अब जितेश शर्मा क्रीज़ पर आये हैं जबकि नया ओवर लेकर सिमरजीत सिंह तैयार हैं|
ओवर की समाप्ति 9 : 68/4
6 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 28.3
  • 18.4
  • 18.5
  • W 8.6
प. सिंह
30 (23)
स. करन
2 (2)
र. जडेजा
2-0-15-1
8.6
W
रवींद्र जडेजा To प्रभसिमरन सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! चौथा झटका पंजाब की टीम को लगता हुआ यहाँ पर!! चेन्नई की टीम मैच में अपनी पकड़ बनाती हुई नज़र आ रही है| रवींद्र जडेजा के हाथ लगी पहली विकेट| प्रभसिमरन सिंह 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मिडिल स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाना चाहा| इसी बीच शॉट को जल्दी खेल बैठे और बल्ले को लगकर गेंद लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की तरफ हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद थे समीर रिज़वी जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 68/4 पंजाब, जीत से 100 रन दूर|
8.5
1
रवींद्र जडेजा To सैम करन
एक और रन यहाँ पर आता हुआ!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की तरफ स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया|
8.4
1
रवींद्र जडेजा To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.3
2
रवींद्र जडेजा To प्रभसिमरन सिंह
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
8.2
1
रवींद्र जडेजा To सैम करन
सिंगल के साथ करन ने खोला अपना खाता| एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप से एक रन बटोर लिया|
8.1
1
रवींद्र जडेजा To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
सैम करन अब बल्लेबाज़ी के लिए क्रीज़ पर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 8 : 62/3
6 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 47.5
  • W 7.6
श. सिंह
27 (20)
प. सिंह
26 (19)
म. सैंटनर
3-0-10-1
7.6
W
मिचेल सैंटनर To शशांक सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! तीसरा झटका पंजाब की टीम को यहाँ पर लगती हुई!! मिचेल सैंटनर के हाथ लगी पहली विकेट!! शशांक सिंह 27 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां खड़े फील्डर सिमरजीत सिंह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 62/3 पंजाब|
7.5
4
मिचेल सैंटनर To शशांक सिंह
चौका!! शशांक सिंह के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऊपर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंदबाज़ के ऊपर से होती हुई सीमा रेखा के बाहर गई गेंद चार रनों के लिए|
7.4
1
मिचेल सैंटनर To प्रभसिमरन सिंह
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
7.3
0
मिचेल सैंटनर To प्रभसिमरन सिंह
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
7.2
1
मिचेल सैंटनर To शशांक सिंह
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.1
0
मिचेल सैंटनर To शशांक सिंह
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 7 : 56/2
9 रन
  • 26.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 46.6
प. सिंह
25 (17)
श. सिंह
22 (16)
र. जडेजा
1-0-9-0
6.6
4
रवींद्र जडेजा To प्रभसिमरन सिंह
चौका!! इसी के साथ हुई जडेजा के पहले ओवर की समाप्ति!! लेग स्टंप पर जाकर बल्लेबाज़ ने विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को एक्स्ट्रा कवर की ओर गैप में शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
6.5
1
रवींद्र जडेजा To शशांक सिंह
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला|
6.4
0
रवींद्र जडेजा To शशांक सिंह
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
6.3
1
रवींद्र जडेजा To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया|
6.2
1
रवींद्र जडेजा To शशांक सिंह
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.1
2
रवींद्र जडेजा To शशांक सिंह
दुग्गी!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में गई गेंद जहाँ से बल्लेबाज़ ने भागकर 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 47/2
16 रन
  • 65.1
  • 45.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 45.5
  • 15.6
श. सिंह
18 (12)
प. सिंह
20 (15)
त. देशपांडे
3-0-28-2
5.6
1
तुषार देशपांडे To शशांक सिंह
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
5.5
4
तुषार देशपांडे To शशांक सिंह
चौका!! इस दफ़ा शशांक सिंह के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.4
1
तुषार देशपांडे To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया|
5.3
0
तुषार देशपांडे To प्रभसिमरन सिंह
डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
5.2
4
तुषार देशपांडे To प्रभसिमरन सिंह
चौका!! प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से आता हुआ एक और बेहतरीन शॉट!! आगे आकर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर के ऊपर से अपर कट शॉट लगा दिया| बॉल थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ गैप में गई चार रनों के लिया|
5.1
6
तुषार देशपांडे To प्रभसिमरन सिंह
छक्का!! प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट यहाँ पर!! आगे आकर इस बार बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ हवा में पॉवर के साथ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| काउंटर अटैक पहली ही गेंद पर देखने को मिला है|
ओवर की समाप्ति 5 : 31/2
15 रन
  • 1 WD 4.1
  • 44.1
  • 14.2
  • 64.3
  • 14.4
  • 24.5
  • 04.6
श. सिंह
13 (10)
प. सिंह
9 (11)
र. ग्लीसन
1-0-15-0
4.6
0
रिचर्ड ग्लीसन To शशांक सिंह
डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| रन का मौका नहीं बन सका| 5 के बाद 31/2 पंजाब|
4.5
2
रिचर्ड ग्लीसन To शशांक सिंह
दुग्गी!! बढ़िया फील्डिंग सैंटनर द्वारा| घेरे के अंदर से मिड विकेट तक भागते हुए डाईव लगाई और गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोका| दो ही रन इस बीच मिल पाया| हार्ड लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से ऑन साइड पर खेला था|
4.4
1
रिचर्ड ग्लीसन To प्रभसिमरन सिंह
एक बार फिर से पैड्स पर डाली गई गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने बड़े आराम से इसे लेग साइड पर मोड़ा और डीप से एक रन बटोर लिया|
4.3
6
रिचर्ड ग्लीसन To प्रभसिमरन सिंह
छक्का!! छोटी लेंथ की गेंद| प्रभसिमरन सिंह पुल शॉट अच्छा खेलते हैं और वही किया है यहाँ पर| देन लेग की तरफ उसे पुल कर दिया और दूसरे टियर में जाकर गिरी ये गेंद जहाँ से छह रन मिले|
4.2
1
रिचर्ड ग्लीसन To शशांक सिंह
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑन की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
4.1
4
रिचर्ड ग्लीसन To शशांक सिंह
चौका! हार्ड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ को हाथ खोलने का मौका मिला| पॉइंट फील्डर के ऊपर से शॉट खेला| डीप में खाली इलाका था जिसकी वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
4.1
wd
रिचर्ड ग्लीसन To शशांक सिंह
वाइड के साथ हुई है शुरुआत!! लेग स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद| बल्ला चलाया लेकिन बीट हुए| कीपर तक गई गेंद| वाइड का इशारा अम्पायर द्वारा आया है|
रिचर्ड ग्लीसन अब गेंदबाजी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 4 : 16/2
5 रन
  • 43.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 03.6
प. सिंह
2 (9)
श. सिंह
6 (6)
त. देशपांडे
2-0-12-2
3.6
0
तुषार देशपांडे To प्रभसिमरन सिंह
ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई| 4 के बाद 16/2 पंजाब|
3.5
1
तुषार देशपांडे To शशांक सिंह
सिंगल से इस बार काम चलाया!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
3.4
0
तुषार देशपांडे To शशांक सिंह
आउटस्विंगर!! प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया|
3.3
0
तुषार देशपांडे To शशांक सिंह
प्ले एंड मिस!! शानदार गेंद तुषार द्वारा| पूरी तरह से बल्लेबाज़ को खोलकर रख दिया था यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग और उछाल से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ| सीम को हिट कर रहे हैं तुषार यहाँ पर|
3.2
0
तुषार देशपांडे To शशांक सिंह
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
3.1
4
तुषार देशपांडे To शशांक सिंह
चौका!! पहली बाउंड्री शशांक के बल्ले से आती हुई| चिप किया मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 3 : 11/2
2 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 12.6
श. सिंह
1 (1)
प. सिंह
2 (8)
म. सैंटनर
2-0-4-0
2.6
1
मिचेल सैंटनर To शशांक सिंह
सिंगल के साथ मिचेल के एक और सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ शशांक ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन हासिल किया| 11/2 पंजाब|
2.5
1
मिचेल सैंटनर To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स पर आई गेंद को शॉर्ट फाइन लेग की तरफ खेला| फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए उसे रोका| एक रन तब तक मिल गया|
2.4
0
मिचेल सैंटनर To प्रभसिमरन सिंह
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
2.3
0
मिचेल सैंटनर To प्रभसिमरन सिंह
इस बार रूम बनाकर गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर ने उसे फील्ड किया| रन का अमुक नहीं बन सका|
2.2
0
मिचेल सैंटनर To प्रभसिमरन सिंह
इस बार लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
2.1
0
मिचेल सैंटनर To प्रभसिमरन सिंह
बैक फुट पंच!!!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 2 : 9/2
7 रन
  • 1 WD 1.1
  • 41.1
  • 21.2
  • W 1.3
  • 01.4
  • 01.5
  • W 1.6
र. रूसो
0 (3)
प. सिंह
1 (3)
त. देशपांडे
1-0-7-2
1.6
W
तुषार देशपांडे To राइली रूसो OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! पंजाब की टीम को लगता हुआ दूसरा बड़ा झटका!! राइली रूसो शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे!! तुषार देशपांडे के हाथ लगी दूसरी विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद की लाइन और गति से चकमा खा गए| इसी दौरान बल्ले और पैड्स के बीच से होती हुई गेंद सीधा मिडिल और ऑफ स्टंप के बीच में जा लगी| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद अपने अंदाज़ में मनाया जश्न| 9/2 पंजाब|
1.5
0
तुषार देशपांडे To राइली रूसो
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
1.4
0
तुषार देशपांडे To राइली रूसो
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
राइली रूसो बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
1.3
W
तुषार देशपांडे To जॉनी बेयरस्टो OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए जॉनी बेयरस्टो!! तुषार देशपांडे ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई है| 7 रन बनाकर जॉनी बेयरस्टो आउट हुए| वही इन स्विंगर गेंद जो अक्सर उन्हें तकलीफ देती है एक बार फिर उन्हें परेशान कर गई| शार्प इन स्विंगर गेंद| पड़कर अंदर आई| फ्लिक लगाने गए| अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स से टकराई और फिर विकटों से जा लगी गेंद| जिस शुरुआत की चेन्नई को तलाश थी वो मिल गई है| 9/1 पंजाब|
1.2
2
तुषार देशपांडे To जॉनी बेयरस्टो
दुग्गी!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से दो रन मिले|
1.1
4
तुषार देशपांडे To जॉनी बेयरस्टो
आउट साइड एज और चौका!!! धोनी के दाहिने तरफ से तेज़ी के साथ निकल गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गया| भाग्य का साथ बल्लेबाज़ को मिला है| ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर कवर्स की तरफ मारने गए| स्विंग से चकमा खाए| आउट साइड एज लेकर कीपर के दाहिने तरफ से निकल गई गेंद और गैप से चार रन मिल गए|
1.1
wd
तुषार देशपांडे To जॉनी बेयरस्टो
वाइड! लेग स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर तुषार देशपांडे आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 2/0
2 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 00.6
प. सिंह
1 (3)
ज. बेयरस्टो
1 (3)
म. सैंटनर
1-0-2-0
0.6
0
मिचेल सैंटनर To प्रभसिमरन सिंह
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| डॉट बॉल के साथ एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| 2/0 पंजाब|
0.5
1
मिचेल सैंटनर To जॉनी बेयरस्टो
सिंगल के साथ जॉनी ने खोला है अपना खाता| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया| गैप से एक रन मिल गया|
0.4
0
मिचेल सैंटनर To जॉनी बेयरस्टो
प्ले एंड मिस!! एक और बार स्विंग होकर अंदर आई गेंद| कट लगाने गए और बीट हुए| धोनी ने उसे अपने दस्तानों में लिया|
0.3
0
मिचेल सैंटनर To जॉनी बेयरस्टो
शार्प इनस्विंगर| टर्न कराने को नहीं देख रहे मिचेल बल्कि सभी आर्म डेलिवरी डाल रहे हैं| जॉनी बेयरस्टो ने इसपर रूम बनाकर शॉट खेला लेकिन गैप नहीं मिल सका|
0.2
1
मिचेल सैंटनर To प्रभसिमरन सिंह
सिंगल के साथ रन चेज़ का आगाज़ हो गया है| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
0.1
0
मिचेल सैंटनर To प्रभसिमरन सिंह
डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! लहराते हुए अंदर आई गेंद| ऑफ़ ड्राइव करने गए| इन साइड एज लेकर वहीँ पर रह गई| धोनी ने उसे पकड़ा और विकटों पर लगाया| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
  • मौसम साफ़
  • टॉस पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा
  • अंपायर नंद किशोर, विनीत कुलकर्णी, नितिन मेनन
  • रेफ़री -
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement