Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान vs बांग्लादेश, Super Four - Match 1 Commentary, Live Updates

पाकिस्तान vs बांग्लादेश, 2023 - एकदिवसीय Live Commentary

पाकिस्तान vs बांग्लादेश स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
Super Four - Match 1, गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर , Sep 06, 2023
पाकिस्तान पाकिस्तान
194/3 (39.3)
बांग्लादेश बांग्लादेश
193 (38.4)
पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    हारिस रऊफ
    4/19(6)
तो प्यारे दोस्तों, आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से 9 सितम्बर को होगी आपसे मुलाकात श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाले एशिया कप के सुपर फोर के दूसरे मुकाबले के साथ जो कोलोंबो के मैदान पर खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हारिस रऊफ को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि यहाँ काफी ज़्यादा गर्मी थी लेकिन मैं यहाँ ज़्यादा खेला हूँ तो मुझे पता है कि किस तरह से अपना बेस्ट देना है| आगे उन्होंने बोला कि दर्शक हमेशा ही यहाँ आकर हमारी हौंसला अफजाई करते हैं और हमसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं| जाते-जाते उन्होंने कहा कि मैं इस एशिया कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज़ बनना चाहता हूँ जो मेरा लक्ष्य भी है और उसके लिए मैं पूरी मेहनत कर रहा हूँ|
विनिंग कप्तान बाबर आजम ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार जीत है हमारे लिए| तेज़ गेंदबाजों ने जिस तरह की शुरुआत की वो काबिले तारीफ है| इस गर्मी में उन्होंने जो शानदार प्रदर्शन किया जीत का असली श्रेय उन्हें ही जाता है| जब हम यहाँ लाहौर में खेलते हैं तो हमें काफी समर्थन मिलता है जिससे हमारा हौंसला बढ़ता है| हमने अपने आगे के मुकाबलों के लिए प्लान किया हुआ है| भारत के खिलाफ अपने मुकाबले पर कहा कि हम ज्यादा दबाव नहीं लेंगे और समझदारी के साथ खेलेंगे|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने बताया कि पाकिस्तान टीम ने बेहतर गेंदबाज़ी शुरू से की और हमने कुछ ग़लत शॉट भी खेले| हमने इस बल्लेबाज़ी वाली पिच पर 10 ही ओवरों में 4 विकटों को गंवा दिया था और बैकफुट पर चले गए| आगे शाकिब ने कहा कि मेरे और रहीम के बीच अच्छी साझेदारी हुई लेकिन उसके बाद हम और दूसरी साझेदारी बनाने में नाकाम रहे| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अब उम्मीद करते हैं कि कोलोंबो के मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल करें|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
फिर इस रन चेज़ में पाकिस्तान टीम को बस एक से दो अच्छी साझेदारी की दरकार थी जो उन्हें मिली| एक छोर पकड़कर सलामी बल्लेबाज़ इमाम उल हक (78) ने बल्लेबाज़ी की और अपना अर्धशतक जड़ा जबकि मोहम्मद रिजवान (63) ने भी उनका बखूबी साथ दिया| हाँ इस बीच टीम को फखर जमान और बाबर आज़म के रूप में दो झटके ज़रूर लगे लेकिन सामने वाली टीम ने बोर्ड पर इतने रन्स नहीं लगाए थे कि बल्लेबाज़ी टीम पर कुछ दबाव आता| अंत में सलमान और रिजवान की जोड़ी ने समझदारी के साथ खेलते हुए 63 गेंद पहले अपनी टीम को एक बढ़िया जीत दिला दी| हाँ इस दौरान इमाम को भाग्य का साथ ज़रूर मिला जहाँ उनके खिलाफ हुई एलबीडबल्यू की अपील पिचिंग लेग की वजह से खारिज हुई| पाकिस्तान टीम के इस शानदार प्रदर्शन से फैन्स और कोच काफी खुश होंगे जबकि खिलाड़ियों में भी एक नया जोश आया होगा|
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बंगलादेशी टीम की शुरुआत सही नहीं रही और महज़ 10 ओवरों के भीतर ही उनकी टीम ने 47 रनों पर ही अपने टॉप ऑर्डर के चार बल्लेबाज़ गंवा दिए थे| वो तो भला हो कप्तान शाकिब अल हसन (53) और अनुभवी मुशफिकुर रहीम (64) का जिन्होंने शतकीय साझेदारी करते हुए अपना-अपना अर्धशतक जड़ा और टीम को मुकाबले में वापसी कराई| फिर ऐसा लगा कि शाकिब की टीम सम्भल जायेगी तभी पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाजों ने अपना आतंक दिखाया और दोनों सेट बल्लेबाजों को बैक टू बैक पवेलियन भेजते हुए टीम की कमर तोड़ दी| इस झटके से बल्लेबाज़ी टीम सम्भल नहीं सकी और महज़ 193 रनों पर सिमट गई|
सुपर फोर के पहले मुकाबले में पकिस्तान की एक बड़ी और शानदार जीत| एशिया कप में उनका विनिंग स्ट्रीक जारी है| वहीँ अब इसके बाद बांग्लादेश को अपना दूसरा मुकाबला श्रीलंका से उन्हीं के घर कोलोंबो में खेलना है जहाँ उन्हें हर हाल में जीत चाहिए होगी वरना आगे का रास्ता बेहद ही कठिन हो जाएगा| दूसरी तरफ इस बेहतरीन जीत से बाबर आज़म एंड कम्पनी को यहाँ से काफी आत्मविश्वास मिलेगा जो आगे के मुकाबलों में उन्हें काफी काम देने वाला है| अब अगर इस मुकाबले पर एक नज़र डालें तो बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला बिलकुल ग़लत साबित हो गया|
ओवर की समाप्ति 39.3 : 194/3
6 रन
  • 139.1
  • 139.2
  • 439.3
आ. सलमान
12 (21)
म. रिजवान
63 (79)
अल हसन
5.3-0-31-0
39.3
4
शाकिब अल हसन To आगा सलमान
चौका!!! इसी के साथ पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक किया और रिवर्स स्वीप शॉट लगाया| बल्ले को लगकर गेंद तेज़ी के साथ थर्ड मैन की ओर गई| फील्डर उसके पीछे भागे लेकिन बॉल को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोक नहीं पाए| इसी दौरान बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| जिसके बाद पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया|
39.2
1
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
39.1
1
शाकिब अल हसन To आगा सलमान
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट खेलते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 39 : 188/3
8 रन
  • 138.1
  • 138.2
  • 138.3
  • 138.4
  • 038.5
  • 438.6
म. रिजवान
62 (78)
आ. सलमान
7 (19)
श. हुसैन
1-0-8-0
38.6
4
शमीम हुसैन To मोहम्मद रिजवान
चौका!!! रिजवान के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! पाकिस्तान अब जीत से बस 6 रन दूर!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे निकलकर जगह बनाई और एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
38.5
0
शमीम हुसैन To मोहम्मद रिजवान
इस बार अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
38.4
1
शमीम हुसैन To आगा सलमान
बेहतरीन और सुलझी हुई बल्लेबाज़ी| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
38.3
1
शमीम हुसैन To मोहम्मद रिजवान
एक और सिंगल यहाँ पर टीम के खाते में जुड़ता हुआ| सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को पंच कर दिया और एक रन हासिल किया|
38.2
1
शमीम हुसैन To आगा सलमान
इस बार आगे निकलकर मिड ऑन की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
38.1
1
शमीम हुसैन To मोहम्मद रिजवान
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 38 : 180/3
7 रन
  • 437.1
  • 137.2
  • 037.3
  • 137.4
  • 137.5
  • 037.6
आ. सलमान
5 (17)
म. रिजवान
56 (74)
अल हसन
5-0-25-0
37.6
0
शाकिब अल हसन To आगा सलमान
डॉट गेंद!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
37.5
1
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
एक और सिंगल इस ओवर में हासिल कर लिया| इस बार बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
37.4
1
शाकिब अल हसन To आगा सलमान
एक आसान सा सिंगल यहाँ पर हाथ लगा| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को ढकेला और गैप से एक रन हासिल किया|
37.3
0
शाकिब अल हसन To आगा सलमान
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
37.2
1
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
37.1
4
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
चौका! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर कवर्स की ओर इनसाइड आउट शॉट लगाया| गेंद सीमा रेखा के पार चली गई| लक्ष्य के और भी नज़दीक जा रही है बल्लेबाज़ी टीम|
ओवर की समाप्ति 37 : 173/3
5 रन
  • 136.1
  • 136.2
  • 136.3
  • 136.4
  • 136.5
  • 036.6
आ. सलमान
4 (14)
म. रिजवान
50 (71)
म. हसन
10-0-51-1
36.6
0
मेहदी हसन To आगा सलमान
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
36.5
1
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
सिंगल और इसी के साथ रिजवान का एक और अर्धशतक पूरा हो गया| टीम के लिए अहम समय पर बेहतरीन पारी खेलते हुए नज़र आ रहे हैं| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बज रही हैं| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
36.4
1
मेहदी हसन To आगा सलमान
सिंगल!! फिर से आगा ने अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और फाइन लेग से एक रन बटोरा|
36.3
1
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
एक और आसानी भरा सिंगल| सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
36.2
1
मेहदी हसन To आगा सलमान
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| इस बार पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
36.1
1
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
इस बार ऑन साइड पर गेंद को मोड़ा, फील्डर वहां पर तैनात थे लेकिन रन लेने से नहीं रोक सके|
ओवर की समाप्ति 36 : 168/3
1 रन
  • 035.1
  • 135.2
  • 035.3
  • 035.4
  • 035.5
  • 035.6
आ. सलमान
2 (11)
म. रिजवान
47 (68)
अल हसन
4-0-18-0
35.6
0
शाकिब अल हसन To आगा सलमान
विकटों के बीच रखी गेंद को लगातार ब्लॉक करते जा रहे हैं बल्लेबाज़ जो कि एक सही सोच भी है| शाकिब को विकेट नहीं देना चाहते ऐसा लग रहा है|
35.5
0
शाकिब अल हसन To आगा सलमान
इस बार बल्लेबाज़ ने लम्बी स्ट्राइड निकालकर बॉल को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
35.4
0
शाकिब अल हसन To आगा सलमान
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
35.3
0
शाकिब अल हसन To आगा सलमान
इस बार ऑफ़ स्टम्प पर जाकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हो सका|
35.2
1
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
सिंगल से ही यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
35.1
0
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
डॉट गेंद| इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
ओवर की समाप्ति 35 : 167/3
2 रन
  • 034.1
  • 134.2
  • 134.3
  • 034.4
  • 034.5
  • 034.6
आ. सलमान
2 (7)
म. रिजवान
46 (66)
म. हसन
9-0-46-1
34.6
0
मेहदी हसन To आगा सलमान
डॉट गेंद यहाँ पर भी आई है| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| बल्लेबाज़ जल्दबाजी नहीं दिखा रहे हैं यहाँ पर|
34.5
0
मेहदी हसन To आगा सलमान
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
34.4
0
मेहदी हसन To आगा सलमान
डॉट बॉल!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
34.3
1
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
एक और सिंगल!! बड़े आराम से ऑन साइड पर गेंद को खेला और गैप से एक रन भाग लिया|
34.2
1
मेहदी हसन To आगा सलमान
इस बार उस तरफ से गैप हासिल किया| शॉर्ट मिड विकेट फील्डर से काफी दूर रह गई गेंद| एक रन मिला|
34.1
0
मेहदी हसन To आगा सलमान
लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे ऑन साइड पर मोड़ा लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 34 : 165/3
6 रन
  • 033.1
  • 433.2
  • 033.3
  • 033.4
  • 133.5
  • 133.6
आ. सलमान
1 (2)
म. रिजवान
45 (65)
ह. महमूद
7-0-46-0
33.6
1
हसन महमूद To आगा सलमान
सिंगल के साथ हुई एक बढ़िया ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| अब जीत से महज़ 29 रन दूर पाकिस्तान|
33.5
1
हसन महमूद To मोहम्मद रिजवान
गैप में गेंद को खेला| तेज़ी से रन के लिए भागे और एक रन हासिल कर लिया|
33.4
0
हसन महमूद To मोहम्मद रिजवान
एक और अच्छी गेंद चौका खाने के बाद| बल्लेबाज़ यहाँ पर गैप हासिल नहीं कर पाए|
33.3
0
हसन महमूद To मोहम्मद रिजवान
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
33.2
4
हसन महमूद To मोहम्मद रिजवान
चौका! रिजवान अब अपने हाथ खोलते हुए| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया थर्ड मैन की तरफ चार रनों के लिए|
33.1
0
हसन महमूद To मोहम्मद रिजवान
डॉट गेंद!! इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ओवर की समाप्ति 33 : 159/3
11 रन
  • 132.1
  • 632.2
  • 032.3
  • 432.4
  • W 32.5
  • 032.6
आ. सलमान
0 (1)
म. रिजवान
40 (60)
म. हसन
8-0-44-1
32.6
0
मेहदी हसन To आगा सलमान
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
आगा सलमान नए बल्लेबाज़...
32.5
W
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!!! पाकिस्तान टीम को लगा तीसरा बड़ा झटका!!! इमाम-उल-हक 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! मेहदी हसन के हाथ लगी पहली विकेट| 85 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| फुल लेंथ की डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्लॉग स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की लाइन और गति से बीट हो गए बल्लेबाज़| इसी बीच बल्ले के करीब से होती हुई बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 159/3 पाकिस्तान|
32.4
4
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
चौका!!! इमाम-उल-हक ने लगाया एक और बेहतरीन पुल शॉट!! इस बार नतीजा बाउंड्री के रूप में आता हुआ!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
32.3
0
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
32.2
6
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
छक्का!!! इमाम-उल-हक ने लगाया एक और बड़ा शॉट यहाँ पर!! इसी के साथ पाकिस्तान टीम का 150 रन पूरा हुआ!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
32.1
1
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
ओवरपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 32 : 148/2
1 रन
  • 031.1
  • 031.2
  • 031.3
  • 031.4
  • 031.5
  • 131.6
म. रिजवान
39 (59)
इमाम
68 (80)
ह. महमूद
6-0-40-0
31.6
1
हसन महमूद To मोहम्मद रिजवान
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
31.5
0
हसन महमूद To मोहम्मद रिजवान
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल पाया|
31.4
0
हसन महमूद To मोहम्मद रिजवान
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
31.3
0
हसन महमूद To मोहम्मद रिजवान
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
31.2
0
हसन महमूद To मोहम्मद रिजवान
इस बार बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
31.1
0
हसन महमूद To मोहम्मद रिजवान
डॉट गेंद!! विकेट लाइन की गेंद पर रिजवान ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 31 : 147/2
5 रन
  • 130.1
  • 130.2
  • 130.3
  • 030.4
  • 130.5
  • 130.6
म. रिजवान
38 (53)
इमाम
68 (80)
म. हसन
7-0-33-0
30.6
1
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
ओवरपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
30.5
1
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
30.4
0
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
30.3
1
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
30.2
1
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
सिंगल!! आगे निकलकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर पुश किया| एक टप्पा खाकर फील्डर के हाथ में गई बॉल| बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
30.1
1
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 30 : 142/2
3 रन
  • 1 LB 29.1
  • 029.2
  • 129.3
  • 029.4
  • 129.5
  • 029.6
इमाम
66 (77)
म. रिजवान
35 (50)
अल हसन
3-0-17-0
29.6
0
शाकिब अल हसन To इमाम-उल-हक
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका| 30 ओवर के बाद 142/2 पाकिस्तान|
29.5
1
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
29.4
0
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
29.3
1
शाकिब अल हसन To इमाम-उल-हक
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
29.2
0
शाकिब अल हसन To इमाम-उल-हक
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
29.1
lb
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
लेग बाई!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल लगाने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर फाइन लेग की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में आया एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 29 : 139/2
7 रन
  • 428.1
  • 128.2
  • 128.3
  • 028.4
  • 128.5
  • 028.6
इमाम
65 (74)
म. रिजवान
34 (47)
म. हसन
6-0-28-0
28.6
0
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
28.5
1
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
28.4
0
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
ऊपर डाली गई गेंद पर रिजवान ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
28.3
1
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
आगे आकर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
28.2
1
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
28.1
4
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
चौका!! मोहम्मद रिजवान के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 28 : 132/2
9 रन
  • 127.1
  • 027.2
  • 627.3
  • 127.4
  • 027.5
  • 127.6
म. रिजवान
28 (43)
इमाम
64 (72)
अल हसन
2-0-15-0
27.6
1
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
27.5
0
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
27.4
1
शाकिब अल हसन To इमाम-उल-हक
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
27.3
6
शाकिब अल हसन To इमाम-उल-हक
छक्का!!! इमाम-उल-हक के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
27.2
0
शाकिब अल हसन To इमाम-उल-हक
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
27.1
1
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
सिंगल!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी होती हुई!!! पुश किया गेंद को और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 27 : 123/2
3 रन
  • 1 LB 26.1
  • 026.2
  • 126.3
  • 126.4
  • 026.5
  • 026.6
इमाम
57 (69)
म. रिजवान
26 (40)
म. हसन
5-0-21-0
26.6
0
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
26.5
0
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
26.4
1
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
मोहम्मद रिजवान को रन लेने के दौरान कुछ दिक्कत कमर में आई है जिसको देखने फ़िजियो मैदान पर आते हुए...
26.3
1
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
26.2
0
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
26.1
lb
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
लेग बाई के रूप में आया एक रन!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप करने का प्रयास किया| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर फाइन लेग की ओर गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने लेग बाई के रूप में एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 26 : 120/2
6 रन
  • 125.1
  • 425.2
  • 025.3
  • 025.4
  • 125.5
  • 025.6
इमाम
56 (65)
म. रिजवान
25 (38)
अल हसन
1-0-6-0
25.6
0
शाकिब अल हसन To इमाम-उल-हक
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
25.5
1
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया|
25.4
0
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
25.3
0
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
25.2
4
शाकिब अल हसन To मोहम्मद रिजवान
चौका! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| फाइन लेग के ऊपर से स्कूप करते हुए बाउंड्री अर्जित की|
25.1
1
शाकिब अल हसन To इमाम-उल-हक
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 25 : 114/2
9 रन
  • 024.1
  • 624.2
  • 124.3
  • 124.4
  • 124.5
  • 024.6
म. रिजवान
20 (34)
इमाम
55 (63)
म. हसन
4-0-19-0
24.6
0
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
24.5
1
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
आगे निकलकर मिड ऑफ़ की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
24.4
1
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
24.3
1
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
24.2
6
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
छक्का!!! इसी के साथ इमाम-उल-हक ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर इमाम-उल-हक ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद काफी दूर जा गिरी सीमा रेखा के पार| फील्डर बस गेंद को मैदान से बाहर जाता हुआ देखते ही रह गए| अम्पायर ने हाथ उठाकर छह रनों का इशारा किया|
24.1
0
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 24 : 105/2
3 रन
  • 023.1
  • 023.2
  • 023.3
  • 023.4
  • 123.5
  • 1 WD 23.6
  • 123.6
इमाम
47 (59)
म. रिजवान
19 (32)
श. इस्लाम
8-1-24-1
23.6
1
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
23.6
wd
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
23.5
1
शरीफुल इस्लाम To मोहम्मद रिजवान
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
23.4
0
शरीफुल इस्लाम To मोहम्मद रिजवान
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
23.3
0
शरीफुल इस्लाम To मोहम्मद रिजवान
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
23.2
0
शरीफुल इस्लाम To मोहम्मद रिजवान
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
23.1
0
शरीफुल इस्लाम To मोहम्मद रिजवान
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 23 : 102/2
6 रन
  • 022.1
  • 022.2
  • 122.3
  • 422.4
  • 022.5
  • 122.6
म. रिजवान
18 (27)
इमाम
46 (58)
म. हसन
3-0-10-0
22.6
1
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
22.5
0
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
ओवरपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
22.4
4
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
चौका!!! मोहम्मद रिजवान के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! इसी के साथ पाकिस्तान टीम का 100 रन पूरा हुआ!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट लगाया| फाइन लेग की ओर तेज़ी से गई गेंद चार रनों के लिए|
22.3
1
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
22.2
0
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
22.1
0
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
ओवर की समाप्ति 22 : 96/2
3 रन
  • 121.1
  • 021.2
  • 021.3
  • 021.4
  • 121.5
  • 121.6
इमाम
45 (55)
म. रिजवान
13 (24)
श. इस्लाम
7-1-21-1
21.6
1
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
21.5
1
शरीफुल इस्लाम To मोहम्मद रिजवान
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर 1 रन लिया|
21.4
0
शरीफुल इस्लाम To मोहम्मद रिजवान
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
21.3
0
शरीफुल इस्लाम To मोहम्मद रिजवान
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
21.2
0
शरीफुल इस्लाम To मोहम्मद रिजवान
डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
21.1
1
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 21 : 93/2
3 रन
  • 120.1
  • 020.2
  • 120.3
  • 020.4
  • 120.5
  • 020.6
म. रिजवान
12 (20)
इमाम
43 (53)
म. हसन
2-0-4-0
20.6
0
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं मिला|
20.5
1
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
20.4
0
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
20.3
1
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
20.2
0
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
20.1
1
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 20 : 90/2
1 रन
  • 119.1
  • 019.2
  • 019.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 019.6
म. रिजवान
11 (17)
इमाम
41 (50)
त. अहमद
8-1-32-1
19.6
0
तस्कीन अहमद To मोहम्मद रिजवान
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
19.5
0
तस्कीन अहमद To मोहम्मद रिजवान
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
19.4
0
तस्कीन अहमद To मोहम्मद रिजवान
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
19.3
0
तस्कीन अहमद To मोहम्मद रिजवान
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
19.2
0
तस्कीन अहमद To मोहम्मद रिजवान
पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
19.1
1
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 19 : 89/2
1 रन
  • 018.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 018.4
  • 018.5
  • 018.6
म. रिजवान
11 (12)
इमाम
40 (49)
म. हसन
1-0-1-0
18.6
0
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
18.5
0
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
18.4
0
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
18.3
0
मेहदी हसन To मोहम्मद रिजवान
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
18.2
1
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
18.1
0
मेहदी हसन To इमाम-उल-हक
नॉट आउट!!! पाकिस्तान टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न हुई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद लेग स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
ओवर की समाप्ति 18 : 88/2
3 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 017.4
  • 017.5
  • 117.6
इमाम
39 (47)
म. रिजवान
11 (8)
त. अहमद
7-1-31-1
17.6
1
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन लिया|
17.5
0
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
17.4
0
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
17.3
1
तस्कीन अहमद To मोहम्मद रिजवान
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
17.2
0
तस्कीन अहमद To मोहम्मद रिजवान
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
17.1
1
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 17 : 85/2
11 रन
  • 016.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 616.4
  • 016.5
  • 416.6
म. रिजवान
10 (6)
इमाम
37 (43)
ह. महमूद
5-0-39-0
16.6
4
हसन महमूद To मोहम्मद रिजवान
चौका!!! शॉर्टपिच गेंद नहीं छोड़ते बल्लेबाज़!! जिस गेंद का इंतज़ार कर रहे थे रिजवान वहीँ उन्हें मिल भी गई और उसका फ़ायदा उठाते हुए उन्होंने बाउंड्री हासिल कर लिया| पटकी हुई गेंद पर फाइन लेग की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा चार रनों के लिए|
16.5
0
हसन महमूद To मोहम्मद रिजवान
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
16.4
6
हसन महमूद To मोहम्मद रिजवान
छक्का!!! मोहम्मद रिजवान के बल्ले से आता हुआ पहला बड़ा शॉट!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने चहलकदमी करते हुए मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
16.3
1
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
16.2
0
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
16.1
0
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 74/2
0 रन
  • 015.1
  • 015.2
  • W 15.3
  • 015.4
  • 015.5
  • 015.6
म. रिजवान
0 (3)
इमाम
36 (40)
त. अहमद
6-1-28-1
15.6
0
तस्कीन अहमद To मोहम्मद रिजवान
डॉट गेंद!!! इसी के साथ विकेट मेडेन ओवर की हुई समाप्ति!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
15.5
0
तस्कीन अहमद To मोहम्मद रिजवान
इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
15.4
0
तस्कीन अहमद To मोहम्मद रिजवान
ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया|
मोहम्मद रिजवान बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
15.3
W
तस्कीन अहमद To बाबर आजम OUT!
आउट!!! प्ले डाउन!! बड़ा झटका यहाँ पर पाकिस्तान की टीम को लगता हुआ!! तस्कीन अहमद के हाथ लगी पहली विकेट!! बाबर अजाम 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर नीची रही और बल्ले के निचले हिस्से को लगकर एक टप्पा खाती हुई स्टंप को जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद मनाया जश्न| 74/2 पाकिस्तान|
15.2
0
तस्कीन अहमद To बाबर आजम
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
15.1
0
तस्कीन अहमद To बाबर आजम
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
ओवर की समाप्ति 15 : 74/1
15 रन
  • 214.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 214.4
  • 414.5
  • 614.6
इमाम
36 (40)
ब. आजम
17 (19)
ह. महमूद
4-0-28-0
14.6
6
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
14.5
4
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
चौका!!! मिसफील्ड और मिल गई बाउंड्री!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर से वहां पर हुई चूक और गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
14.4
2
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
दुग्गी!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव| सामने वाली विकटों से टकराने के बाद मिड ऑन की तरफ गई गेंद और दो रन का मौका बन गया|
14.3
1
हसन महमूद To बाबर आजम
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक कर दिया और गैप से एक रन हासिल किया|
14.2
0
हसन महमूद To बाबर आजम
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
14.1
2
हसन महमूद To बाबर आजम
दुग्गी!! इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, गैप से दो रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 59/1
2 रन
  • 013.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 013.4
  • 013.5
  • 113.6
ब. आजम
14 (16)
इमाम
24 (37)
त. अहमद
5-0-28-0
13.6
1
तस्कीन अहमद To बाबर आजम
सिंगल!! बैकफुट से इस गेंद को पंच किया कवर्स की तरफ और गैप से एक रन हासिल कर लिया| 59/1 पाकिस्तान|
13.5
0
तस्कीन अहमद To बाबर आजम
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| अतिरिक्त उछाल से बीट हो गए बाबर|
13.4
0
तस्कीन अहमद To बाबर आजम
डॉट बॉल!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
13.3
1
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
13.2
0
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
नॉट आउट!! एक और रिव्यु बांग्लादेश ने गंवा दिया| फिर से पिचिंग लेग ने बल्लेबाज़ को बचा लिया यहाँ पर| आज इमाम किस्मत लेकर क्रीज़ पर आये हैं| लेग स्टम्प लाइन पर टप्पा खाते हुए बल्लेबाज़ की तरफ आई गेंद| फ्लिक लगाने गए लेकिन बीट हुए गति से और पैड्स को जा लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकारा| रिव्यु लिया गया जहाँ रिप्ले में पिचिंग लेग पाया गया|
13.1
0
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 13 : 57/1
5 रन
  • 212.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 112.5
  • 012.6
ब. आजम
13 (13)
इमाम
23 (34)
ह. महमूद
3-0-13-0
12.6
0
हसन महमूद To बाबर आजम
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
12.5
1
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
क्विक सिंगल!! मिड ऑफ़ की दिशा में इस गेंद को पंच किया और तेज़ी से रन के लिए भागे| फील्डर जबतक बॉल पिक करते बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
12.4
0
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
बाउंसर!! वन फॉर द ओवर का इशारा अम्पायर द्वारा!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली, बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ, कीपर ने उछाल के साथ गेंद को एक हाथ से रोका|
12.3
1
हसन महमूद To बाबर आजम
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
12.2
1
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
चीकी सिंगल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.1
2
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
दुग्गी!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 52/1
8 रन
  • 411.1
  • 211.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 011.6
ब. आजम
12 (11)
इमाम
19 (30)
श. इस्लाम
6-1-18-1
11.6
0
शरीफुल इस्लाम To बाबर आजम
डॉट बॉल!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
11.5
0
शरीफुल इस्लाम To बाबर आजम
डॉट बॉल!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
11.4
1
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
11.3
1
शरीफुल इस्लाम To बाबर आजम
सिंगल, इस बार बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11.2
2
शरीफुल इस्लाम To बाबर आजम
दुग्गी!! फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया|
11.1
4
शरीफुल इस्लाम To बाबर आजम
लीडिंग एज और चौका! गैप में निकल गई ये गेंद और चार रनों के लिए सीमा रेखा के पार चली गई| बल्ले का मुंह काफी जल्दी बंद कर बैठे थे इस बार| भाग्य ने दिया है साथ|
ड्रिंक्स का हुआ इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!! 11 ओवर के बाद 44/1 पाकिस्तान, जीत से 150 रन पीछे| फ़िलहाल क्रीज़ पर बाबर अजाम और इमाम-उल-हक संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे है| ऐसे में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन चाहेगे कि जल्द से जल्द कुछ और विकटों को यहाँ पर हासिल किया जाए| 
ओवर की समाप्ति 11 : 44/1
7 रन
  • 210.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 010.5
  • 210.6
इमाम
18 (29)
ब. आजम
5 (6)
ह. महमूद
2-0-8-0
10.6
2
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
दुग्गी!! पैड्स पर डाली गई गेंद को कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से दो रन लिया|
10.5
0
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने तुरंत रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि पिचिंग आउट साइड लेग थी इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| स्विंग होकर अंदर की तरफ आई थी बॉल और फ्लिक लगाने के दौरान बल्ले को बीट करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
10.4
1
हसन महमूद To बाबर आजम
ओवर थ्रो के रूप में आया सिंगल| फील्डर को ये नहीं करना था| बाहर ने इस गेंद को लेग साइड पर खेला था| फील्डर ने उसे फील्ड करते हुए बल्लेबाज़ी एंड पर थ्रो कर दिया जिसका कोई बैक अपन नहीं था| विकटों को मिस करते हुए थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
10.3
1
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
एक और आउट साइड एज लेकिन इस बार डीप थर्ड मैन की तरफ गई जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
10.2
1
हसन महमूद To बाबर आजम
इन साइड एज और लेग स्टम्प को मिस करते हुए फाइन लेग की तरफ चली गई गेंद| सिंगल मिल गया| इन फॉर्म है ये बल्लेबाज़ इस वजह से ये गेंद विकटों को मिस कर गई वरना अगर कभी फॉर्म खराब हो तो यही गेंद विकटों से जा टकराती है|
10.1
2
हसन महमूद To बाबर आजम
ऑन ड्राइव| लेग साइड पर ऑफ़ स्टम्प से गेंद को खींचकर फ्लिक कर दिया| गैप मिला जहाँ से दो रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 10 : 37/1
2 रन
  • W 9.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 1 WD 9.5
  • 09.5
  • 09.6
इमाम
15 (26)
ब. आजम
1 (3)
श. इस्लाम
5-1-10-1
9.6
0
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल और कसे हुए ओवर की समाप्ति| अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| 37/1 पाकिस्तान|
9.5
0
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
एक और बढ़िया आउटस्विंगर| हवा में लहराते हुए बल्लेबाज़ को छोड़कर कीपर के पास गई ये गेंद|
9.5
wd
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
9.4
1
शरीफुल इस्लाम To बाबर आजम
सिंगल!!! इसी के साथ बाबर अजाम ने अपना खाता खोला!!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.3
0
शरीफुल इस्लाम To बाबर आजम
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधा बल्ले से डिफेंड कर दिया|
9.2
0
शरीफुल इस्लाम To बाबर आजम
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
बाबर अजाम बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
9.1
W
शरीफुल इस्लाम To फखर जमान OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! शरीफुल इस्लाम ने दिलाई बांग्लादेश को पहली सफलता| इस्लाम को उनकी शानदार गेंदबाजी का मिला है इनाम| 20 रन बनाकर फखर जमान लौटे पवेलियन| बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! जमान तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| गुड लेंथ से पड़कर अंदर आती गेंद, बल्लेबाज़ इसे लेग साइड पर फ्लिक करने गए| स्विंग से बीट हुए और पैड्स पर जा लगी गेंद| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद लेग स्टम्प को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 35/1 पाकिस्तान|
ओवर की समाप्ति 9 : 35/0
1 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 08.5
  • 08.6
इमाम
15 (24)
फ. जमान
20 (30)
ह. महमूद
1-0-1-0
8.6
0
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
डॉट बॉल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| इस बार गेंद को बैकफुट से कवर्स की तरफ पंच कर दिया जिसे फील्डर ने रोक लिया| 35/0 पाकिस्तान|
8.5
0
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| बढ़िया गेंदबाजी हसन द्वारा देखने को मिल रही है|
8.4
0
हसन महमूद To इमाम-उल-हक
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद पर कट शॉट लगाने गए लेकिन बीट हो गए|
8.3
1
हसन महमूद To फखर जमान
क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| आगे की गेंद को हलके हाथों से मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया और तेज़ी से भागकर रन पूरा किया|
8.2
0
हसन महमूद To फखर जमान
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
8.1
0
हसन महमूद To फखर जमान
सटीक लाइन और लेंथ से बल्लेबाज़ के लिए डाली गई गेंद| फखर ने लाइन में आकर उसे ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
हसन महमूद को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 8 : 34/0
1 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 07.5
  • 07.6
इमाम
15 (21)
फ. जमान
19 (27)
श. इस्लाम
4-1-8-0
7.6
0
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
टैप एंड रन का प्रयास था लेकिन शॉर्ट मिड विकेट पर फील्डर तेज़ी से गेंद पर आये और रन लेने से रोक दिया| 8 के बाद 34/0 पाकिस्तान|
7.5
0
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
7.4
0
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
इस बार फुल गेंद पर कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
7.3
1
शरीफुल इस्लाम To फखर जमान
सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को थर्ड मैन की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
7.2
0
शरीफुल इस्लाम To फखर जमान
फ्रंट फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
7.1
0
शरीफुल इस्लाम To फखर जमान
डॉट बॉल!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 7 : 33/0
12 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 46.3
  • 46.4
  • 06.5
  • 46.6
इमाम
15 (18)
फ. जमान
18 (24)
त. अहमद
4-0-26-0
6.6
4
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
चौका! ओवर की तीसरी बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| इस बार डीप थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जो इसे रोक नहीं पाए| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद पर स्क्वायर ड्राइव किया था जहाँ एज लेकर गैप से निकल गई गेंद| चार रन मिल गए|
6.5
0
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
इस बार धीमी गति से आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
6.4
4
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
चौका!! एक और पुल शॉट!! कट कॉपी पेस्ट!! लगातार इमाम के खिलाफ छोटी गेंद डाली जा रही जिसपर वो सेम शॉट लगा दे रहे हैं|
6.3
4
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
चौका! ये बढ़िया पुल शॉट| मानो छोटी गेंद के लिए तैयार थे इमाम| लेंथ को काफी जल्दी और अच्छी तरह से पिक किया| इन फ्रंट ऑफ़ स्क्वायर पुल लगाया और स्क्वायर लेग से चार रन हासिल किया| ये बढ़िया बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है अब|
6.2
0
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
डॉट बॉल!! बैक फुट से कवर्स की तरफ पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
6.1
0
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बनेगा|
ओवर की समाप्ति 6 : 21/0
6 रन
  • 05.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 45.6
फ. जमान
18 (24)
इमाम
3 (12)
श. इस्लाम
3-1-7-0
5.6
4
शरीफुल इस्लाम To फखर जमान
चौका! छोटी गेंद, पुल किया डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ| एक बड़ा गैप था वहां पर जिसकी वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद सीमा रेखा के पार| 21/0 पाकिस्तान| धीमी मगर सॉलिड शुरुआत बल्लेबाज़ी टीम ने की है यहाँ पर|
5.5
1
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
5.4
0
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया| कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहे हैं पाकिस्तानी बल्लेबाज़|
5.3
1
शरीफुल इस्लाम To फखर जमान
सिंगल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ दिया| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
5.2
0
शरीफुल इस्लाम To फखर जमान
डॉट बॉल!! इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| ये एक डॉट बॉल हुई|
5.1
0
शरीफुल इस्लाम To फखर जमान
ब्रेक के बाद डॉट बॉल से हुई है मुकाबले की शुरुआत| गुड लेंथ गेंद पर पुल शॉट लगाया लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं ले पाए गेंद|
मैच अपडेट (07.11 भारतीय समयनुसार) - गुड न्यूज़!! फ्लड लाइट्स धीरे-धीरे जलना शुरू हो गई है| हमें अब जल्द ही मुकाबला शुरू होता हुआ दिखाई देगा|  
मैच में विघ्न आता हुआ| फ्लड लाइट्स में कुछ तकलीफ आई है और एक टावर बुझ गया है| बांग्लादेश टीम के सभी फील्डर फ़िलहाल मैदान से बाहर जा रहे हैं| ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द लाइट्स की समस्या ठीक हो जाए और मैच जल्दी शुरू हो जाए...
ओवर की समाप्ति 5 : 15/0
3 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 24.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 14.6
फ. जमान
13 (20)
इमाम
2 (10)
त. अहमद
3-0-14-0
4.6
1
तस्कीन अहमद To फखर जमान
क्रैकिंग कवर ड्राइव लेकिन सिंगल ही मिल पायगा| सीधा फील्डर की तरफ गई थी गेंद जहाँ उनसे मिस फील्ड हुई| दूर गई गेंद और इसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने एक रन बटोर लिया|| 15/0 पाकिस्तान|
4.5
0
तस्कीन अहमद To फखर जमान
एक और डॉट गेंद!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
4.4
0
तस्कीन अहमद To फखर जमान
एक और सटीक लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
4.3
2
तस्कीन अहमद To फखर जमान
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
4.2
0
तस्कीन अहमद To फखर जमान
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
4.1
0
तस्कीन अहमद To फखर जमान
इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| बल्लेबाजों का पेशंस गेम जारी है|
ओवर की समाप्ति 4 : 12/0
1 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 13.6
फ. जमान
10 (14)
इमाम
2 (10)
श. इस्लाम
2-1-1-0
3.6
1
शरीफुल इस्लाम To फखर जमान
सिंगल!! इस बार हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोरा|
3.5
0
शरीफुल इस्लाम To फखर जमान
इस बार एक अच्छा लीव ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ से देखने को मिला|
3.4
0
शरीफुल इस्लाम To फखर जमान
आउट साइड एज और स्लिप की तरफ गई गेंद| कैच का मौका था स्लिप फील्डर के पास लेकिन उनके पैरों के ठीक आगे गिर गई| ऐसा लगा कि कैरी नहीं कर पाई उनतक गेंद| एक और शानदार आउटस्विंगर बॉल डाली थी जिसे बल्लेबाज़ ने दूर से ही छेड़ दिया था|
3.3
0
शरीफुल इस्लाम To फखर जमान
एक और डॉट गेंद| अभी तक अच्छी और सटीक गेंदबाजी देखने को मिल रही है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर|
3.2
0
शरीफुल इस्लाम To फखर जमान
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
3.1
0
शरीफुल इस्लाम To फखर जमान
डॉट गेंद, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
ओवर की समाप्ति 3 : 11/0
3 रन
  • 02.1
  • 12.2
  • 02.3
  • 22.4
  • 02.5
  • 02.6
इमाम
2 (10)
फ. जमान
9 (8)
त. अहमद
2-0-11-0
2.6
0
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
डॉट बॉल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
2.5
0
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
2.4
2
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
दुग्गी!! इस बार कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन हासिल किया|
2.3
0
तस्कीन अहमद To इमाम-उल-हक
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| इस ओवर में तस्कीन ने अच्छा टप्पा पकड़ा है|
2.2
1
तस्कीन अहमद To फखर जमान
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया|
2.1
0
तस्कीन अहमद To फखर जमान
कवर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 2 : 8/0
0 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
इमाम
0 (6)
फ. जमान
8 (6)
श. इस्लाम
1-1-0-0
1.6
0
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
डॉट बॉल के साथ एक कमाल का मेडेन ओवर हुआ समाप्त| बढ़िया गेंद!! एक बढ़िया एंगल से बल्लेबाज़ को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 8/0 पाकिस्तान|
1.5
0
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
प्ले एंड मिस!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद को कट करने गए और बीट हो गए|
1.4
0
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
एक और शानदार गेंद| आउट स्विंग हुई और बल्लेबाज़ को पूरी तरह से बीट करते हुए कीपर के आगे टप्पा खाई और दस्तानों में गई| ज्यादा उछाल अभी तक देखने को नहीं मिल है|
1.3
0
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
1.2
0
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
1.1
0
शरीफुल इस्लाम To इमाम-उल-हक
डॉट बॉल!! ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 1 : 8/0
8 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 40.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 40.6
फ. जमान
8 (6)
इमाम
0 (0)
त. अहमद
1-0-8-0
0.6
4
तस्कीन अहमद To फखर जमान
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| 8/0 पाकिस्तान|
0.5
0
तस्कीन अहमद To फखर जमान
कैच की अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| कीपर भी दिलचस्पी दिखा रहे थे लेकिन कप्तान रिव्यु के लिए नहीं गए| शॉर्ट पिच डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ उसे पुल करने गए लेकिन ग्लव्स के काफी पास से निकल गई बॉल कीपर के पास| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
0.4
0
तस्कीन अहमद To फखर जमान
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
0.3
4
तस्कीन अहमद To फखर जमान
चौका! बाउंड्री के साथ फखर ने खोला अपना और टीम का खाता| पैड्स लाइन पर डाली गई फुल गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| मिड विकेट की तरफ एक बड़ा गैप था जिस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
0.2
0
तस्कीन अहमद To फखर जमान
इस बार तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
0.1
0
तस्कीन अहमद To फखर जमान
डॉट बॉल के साथ हुई इस रन चेज़ की शुरुआत| इस बार विकेट लाइन की गेंद पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच हारिस रऊफ
  • अंपायर अहमद शाह पैक्टीन, लॅंगटन रुसेरे, क्रिस गॅफने
  • रेफ़री डेविड बून
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement