Advertisement
Advertisement

न्यूज़ीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका, मैच 32 Commentary, Live Updates

न्यूज़ीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका, 2023 - एकदिवसीय Live Commentary

न्यूज़ीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 32, महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे , Nov 01, 2023
न्यूज़ीलैंड न्यूज़ीलैंड
167 (35.3)
दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका
357/4 (50.0)
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड को 190 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रैसी वैन डर डुसेन
    133(118)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मैच से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, वर्ल्ड कप के मुकाबला नम्बर-33 के साथ कल होगी आपसे मुलाकात जो भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 02.00 बजे से खेला जाएगा जहाँ साल 2011 के फाइनल की एक झलक हमें देखने को मिल सकती है| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये शानदार जीत है हमारे लिए| हमने हर डिपार्टमेंट में आज अच्छा काम किया जिसकी वजह से हम एक बड़ी जात हासिल कर पाए| आगे कहा कि हमने बल्लेबाज़ी में शुरुआत अच्छी की थी जिसकी वजह से अंत में हमारे पास विकेट्स थे और हम बड़े स्कोर के लिए जा सके| स्कोर को डिफेंड करने पर कहा कि गेंदबाजी में हमने जो प्लान बनाया था उसपर टिके रहे और सफलता हाथ लगती चली गई| अब हम अपने अगले मुकाबले के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं|
न्यू जीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि आज फिर से हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए| हमने गेंदबाजी में शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन उसे लम्बे समय तक जारी नहीं रख पाए| हमने चेज़ करने का फैसला किया था जो हमारे प्लान का हिस्सा था लेकिन हम उसे ठीक तरह से मैदान पर काम में नहीं ला पाए| उनकी तरफ से बल्लेबाज़ी अच्छी रही और हमें विकेट्स नहीं मिले जिसकी वजह से अंतिम के ओवरों में हम अधिक रन लुटा बैठे| खिलाड़ियों की चोट की वजह से हम थोड़ा परेशान ज़रूर हुए हैं लेकिन वो खेल का हिस्सा है|
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार रैसी वैन डर डुसेन को उनके शानदार शतक के लिए दिया गया जिसे हासिल करने के बाद उन्होंने बताया कि मुकाबला जीतकर अच्छा लग रहा है| आगे कहा कि गेंदबाज़ी में उन्होंने शुरुआत अच्छी की थी और हमें आसानी से रन्स नहीं दे रहे थे| हमने समय लेकर खेला और फिर सेट होने के बाद बड़े शॉट्स लगाते चले गए| क्विंटन ने एक छोर संभालकर शॉट्स लगाया जिससे मुझे समय लेकर खेलने का मौका मिल गया| आगे कहा कि हमारे गेंदबाजों ने टेस्ट मैच लेंथ को पकड़े रखा जिसका उन्हें फायदा मिला|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
फिर पिछले मैच में अपना शतक बनाने वाले ​​रचिन रवींद्र को भी मार्को ने 9 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| हालांकि विल यंग ने डैरेल मिचेल के साथ मिलकर पारी को सँभालने की कोशिश की लेकिन गेराल्ड कोएटजी ने आकर इनकी साझेदारी को तोड़ दिया और दक्षिण अफ्रीका को पूरी तरह से मैच में मज़बूत स्तिथि में ला खड़ा किया| बाकी का काम केशव महाराज ने पूरा कर दिया| उन्होंने आते ही न्यू ज़ीलैंड की टीम को बैकफुट पर ला खड़ा किया| यहाँ से कोई भी बल्लेबाज़ ज़्यादा देर क्रीज़ पर नहीं टिक पाया और सब पवेलियन की ओर लौटते चले गए| दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मार्को येन्सन ने 3 और केशव महाराज ने 4 विकेट लिए| वहीँ रबाडा को 1 जबकि गेराल्ड कोएटजी के खाते में 2 विकेट आई| ऐसे में अब इस जीत के बाद प्रोटियाज़ टीम बुलंद हौंसलों के साथ आगे की तरफ बढ़ जायेगी जबकि कीवी टीम के लिए मुश्किलों का दौर शुरू होता हुआ नज़र आ रहा है|
आज के इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार बल्लेबाज़ी की फिर और उसके बाद बेहतरीन गेंदबाज़ी का नमूना पेश किया और न्यू जीलैंड जैसी ख़तरनाक फॉर्म में दिख रही टीम को 190 रनो से शिकस्त दे दी है| बल्लेबाज़ी में चला डी कॉक और वैन डर डुसेन का बल्ला तो गेंदबाजी में केशव महाराज ने अपनी फिरकी के जाल में बल्लेबाजों को फंसाया| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर 357 रनों का विशाल स्कोर लगाने के बाद इसे शानदार तरीके से डिफेंड भी किया| मार्को येन्सन ने अपना फॉर्म बरक़रार रखते हुए डेवोन कॉनवे के रूप पहली सफलता अपनी टीम को दिलाई|
दक्षिण अफ्रीका ने अपने खिलाफ वर्ल्ड कप इतिहास में न्यू जीलैंड की 5 मैचों की विनिंग स्ट्रीक का यहाँ पर खात्मा किया है| जीत का सिक्सर प्रोटियाज़ टीम के खिलाफ वर्ल्ड कप इतिहास में लगाने से चूक गई कीवी टीम| वहीँ इस प्रतियोगिता में एक के बाद एक लगातार तीसरी हार कीवी टीम के खाते में चली गई है| साथ ही साथ 190 रनों की एक बड़ी हार की वजह से उनका नेट रन रेट भी बेहद खराब हो गया होगा| दूसरी तरफ इस बेहतरीन जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने अंक तालिका में अब पहला पायदान हासिल कर लिया है| हालाँकि उनका भी 12 ही अंक हुआ है और भारत के पास भी 12 ही अंक हैं लेकिन प्रोटियाज़ टीम का नेट रन रेट भारत से काफी बेहतर है इस वजह से वो अब शीर्ष पर विराजमान हो गए हैं|
35.3
W
गेराल्ड कोएटज़ी To ग्लेन फिलिप्स OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट कगिसो रबाडा बोल्ड गेराल्ड कोएटज़ी| 190 रनों से दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले को जीत लिया| गेराल्ड कोएटज़ी ने 60 रनों पर ग्लेन फिलिप्स की पारी का अंत करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई| मिड ऑन पर रबाडा द्वारा एक आसान सा कैच लपका गया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर पुल शॉट लगाने गए लेकिन उछाल से चकमा खा गए| मिस टाइम हुए और हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने लपक लिया|
35.2
6
गेराल्ड कोएटज़ी To ग्लेन फिलिप्स
शॉट!! सिक्स!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
35.1
0
गेराल्ड कोएटज़ी To ग्लेन फिलिप्स
गुड लेंथ गेंद!! मिड विकेट की तरफ गेंद को पुल कर दिया| डीप में गई गेंद| बल्लेबाज़ ने सिंगल नहीं लिया|
ओवर की समाप्ति 35 : 161/9
15 रन
  • 434.1
  • 634.2
  • 434.3
  • 134.4
  • 034.5
  • 034.6
म. हेनरी
0 (9)
ग. फिलिप्स
54 (47)
क. महाराज
9-0-46-4
34.6
0
केशव महाराज To मैट हेनरी
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हुआ|
34.5
0
केशव महाराज To मैट हेनरी
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
34.4
1
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल यहाँ पर मिल जाएगा| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया| डीप से एक रन मिल गया|
34.3
4
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
चौका! इसी के साथ फिलिप्स का अर्ध शतक भी पूरा हुआ| बेहतरीन बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए कर रहे हैं ताकि नेट रन रेट में कुछ सुधार हो जाए| इस बार इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
34.2
6
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
गगनचुम्भी छक्का!!! 85 मीटर लम्बा!! गेंद की लाइन में आये ग्लेन| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे मिड विकेट बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|
34.1
4
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
चौका! ऑफ़ साइड पर एक बड़ा गैप था और उसी को ढून्ढ लिया| ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई|
ओवर की समाप्ति 34 : 146/9
5 रन
  • 033.1
  • 033.2
  • 433.3
  • 033.4
  • 033.5
  • 133.6
ग. फिलिप्स
39 (43)
म. हेनरी
0 (7)
ग. कोएटज़ी
6-0-35-1
33.6
1
गेराल्ड कोएटज़ी To ग्लेन फिलिप्स
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेलकर सिंगल लिया और स्ट्राइक अपने पास रखी|
33.5
0
गेराल्ड कोएटज़ी To ग्लेन फिलिप्स
प्ले एंड मिस! बाउंसर गेंद पर बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि क्या करें| अंत में उपसर पुल लगाने गए और बीट हो गए|
33.4
0
गेराल्ड कोएटज़ी To ग्लेन फिलिप्स
अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल| कोई रन नहीं हुआ|
33.3
4
गेराल्ड कोएटज़ी To ग्लेन फिलिप्स
चौका! छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाया और गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने में कामयाब हुए|
33.2
0
गेराल्ड कोएटज़ी To ग्लेन फिलिप्स
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेला| फील्डर के पास गई गेंद| रन का मौका नहीं बना|
33.1
0
गेराल्ड कोएटज़ी To ग्लेन फिलिप्स
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
ओवर की समाप्ति 33 : 141/9
7 रन
  • 032.1
  • 032.2
  • 032.3
  • 632.4
  • 132.5
  • 032.6
म. हेनरी
0 (7)
ग. फिलिप्स
34 (37)
क. महाराज
8-0-31-4
32.6
0
केशव महाराज To मैट हेनरी
बल्लेबाज़ ने विकेट लाइन की गेंद को डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
32.5
1
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
इस बार बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में खेलकर एक रन लिया|
32.4
6
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
32.3
0
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
इस बार स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
32.2
0
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला| कोई रन नहीं हुआ|
32.1
0
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
विकेट लाइन की गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला| रन का मौका नहीं बना|
ओवर की समाप्ति 32 : 134/9
1 रन
  • 031.1
  • 031.2
  • 031.3
  • 131.4
  • 031.5
  • 031.6
म. हेनरी
0 (6)
ग. फिलिप्स
27 (32)
ग. कोएटज़ी
5-0-30-1
31.6
0
गेराल्ड कोएटज़ी To मैट हेनरी
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बना|
31.5
0
गेराल्ड कोएटज़ी To मैट हेनरी
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
31.4
1
गेराल्ड कोएटज़ी To ग्लेन फिलिप्स
इस बार बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल किया|
31.3
0
गेराल्ड कोएटज़ी To ग्लेन फिलिप्स
गुड लेंथ की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला| फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं हुआ|
31.2
0
गेराल्ड कोएटज़ी To ग्लेन फिलिप्स
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
31.1
0
गेराल्ड कोएटज़ी To ग्लेन फिलिप्स
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 31 : 133/9
1 रन
  • 130.1
  • W 30.2
  • 030.3
  • 030.4
  • 030.5
  • 030.6
म. हेनरी
0 (4)
ग. फिलिप्स
26 (28)
क. महाराज
7-0-24-4
30.6
0
केशव महाराज To मैट हेनरी
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ खेला| फील्डर ने फील्ड किया| रन का मौका नहीं बना|
30.5
0
केशव महाराज To मैट हेनरी
बल्लेबाज़ गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
30.4
0
केशव महाराज To मैट हेनरी
बल्लेबाज़ ने इस बार गेंद को डिफेंड करना सही समझा|
30.3
0
केशव महाराज To मैट हेनरी
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
मैट हेनरी हैं नए बल्लेबाज़...
30.2
W
केशव महाराज To ट्रेंट बोल्ट OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट डेविड मिलर बोल्ड केशव महाराज| महज़ एक विकेट जीत से दूर है अफ्रीका| केशव महाराज के हाथ लगी चौथी सफलता| ट्रेंट बोल्ट 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे| विकेट लाइन पर डाली गई फ्लाईटेड गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए| स्लाइस कर बैठे| मिस टाइम हुआ| हवा में लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खिल गई गेंद जिसे फील्डर ने लपक लिया| 133/9 न्यू जीलैंड|
30.1
1
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 30 : 132/8
4 रन
  • 129.1
  • 029.2
  • 1 NB 29.3
  • 029.3
  • 129.4
  • 129.5
  • 029.6
ट. बोल्ट
9 (13)
ग. फिलिप्स
25 (27)
म. येन्सन
8-1-31-3
29.6
0
मार्को येन्सन To ट्रेंट बोल्ट
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| 132/8 न्यू जीलैंड|
29.5
1
मार्को येन्सन To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल यहाँ भी हासिल हो जाएगा| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
29.4
1
मार्को येन्सन To ट्रेंट बोल्ट
सिंगल!! शरीर पर डाली गई गेंद पर बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
29.3
0
मार्को येन्सन To ट्रेंट बोल्ट
एक और यॉर्कर गेंद| बल्लेबाज़ इसका कुछ फायदा नहीं उठा पाए और पैड्स पर खा बैठे| ऐसा लगा कि बोल्ट को चोट भी लगी लेकिन मुस्कुराते हुए दिखे हैं|
29.3
nb
मार्को येन्सन To ट्रेंट बोल्ट
नो बॉल अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| एक दम सटीक यॉर्कर डाली थी जिसे बोल्ट ने रोक दिया| ब्लॉक करने के बाद बताया कि मैं इसके लिए तैयार था| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी|
29.2
0
मार्को येन्सन To ट्रेंट बोल्ट
शार्प बाउंसर! बल्लेबाज़ डक करते नज़र आये|
29.1
1
मार्को येन्सन To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| छोटी गेंद पर स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट| डीप से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 29 : 128/8
9 रन
  • 628.1
  • 128.2
  • 128.3
  • 128.4
  • 028.5
  • 028.6
ट. बोल्ट
8 (8)
ग. फिलिप्स
23 (25)
क. महाराज
6-0-23-3
28.6
0
केशव महाराज To ट्रेंट बोल्ट
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया|
28.5
0
केशव महाराज To ट्रेंट बोल्ट
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ|
28.4
1
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
28.3
1
केशव महाराज To ट्रेंट बोल्ट
आगे की गेंद को हीव किया मिड विकेट की तरफ| डीप में इसे फील्ड किया गया| एक ही रन मिला|
28.2
1
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
28.1
6
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ फिलिप्स के पास ताक़त है और उसी का फायदा भी उठाया| उनके पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 28 : 119/8
7 रन
  • 027.1
  • 127.2
  • 227.3
  • 027.4
  • 027.5
  • 427.6
ट. बोल्ट
7 (5)
ग. फिलिप्स
15 (22)
म. येन्सन
7-1-27-3
27.6
4
मार्को येन्सन To ट्रेंट बोल्ट
चौका! सामने की तरफ आड़े बल्ले से शॉट लगाया| मिड ऑन ऊपर था इस वजह से ये गेंद गैप में निकल गई चार रनों के लिए|
27.5
0
मार्को येन्सन To ट्रेंट बोल्ट
डॉट गेंद!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| फील्डर न बाकी का काम पूरा किया|
27.4
0
मार्को येन्सन To ट्रेंट बोल्ट
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
27.3
2
मार्को येन्सन To ट्रेंट बोल्ट
दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
27.2
1
मार्को येन्सन To ग्लेन फिलिप्स
कवर्स की दिशा में इस गेंद को खेला| एक बड़ा गैप मिला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
27.1
0
मार्को येन्सन To ग्लेन फिलिप्स
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 27 : 112/8
3 रन
  • 126.1
  • 026.2
  • 026.3
  • W 26.4
  • 126.5
  • 126.6
ग. फिलिप्स
14 (20)
ट. बोल्ट
1 (1)
क. महाराज
5-0-14-3
26.6
1
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल यहाँ भी हासिल हो जाएगा| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
26.5
1
केशव महाराज To ट्रेंट बोल्ट
सिंगल!! इस बार पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
26.4
W
केशव महाराज To जिमी नीशम OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! केशव महाराज यु ब्यूटी!! एक और बड़ी विकेट का पतन| क्या कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं यहाँ पर| इस विकेट पर उतनी टर्न नहीं है लेकिन जिस तरह से केशव गेंद को घुमा रहे मानो ये एक रैंक टर्नर है| टेस्ट मैच लाइन और लेंथ| गेंद ने बल्ले और पैड्स के बीच से जगह ढून्ढ ली और मिडिल स्टम्प्स उड़ा गई| वाह जी वाह, ये देखकर काफी मज़ा आ गया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से पैर निकालकर इसे डिफेंड करना चाहा और टर्न से बीट होते हुए बोल्ड हो गए| 110/8 न्यू जीलैंड|
26.3
0
केशव महाराज To जिमी नीशम
जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|
26.2
0
केशव महाराज To जिमी नीशम
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
26.1
1
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल यहाँ पर हासिल हुआ| पुश किया गेंद को ऑफ़ साइड पर और सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 26 : 109/7
0 रन
  • W 25.1
  • 025.2
  • 025.3
  • 025.4
  • 025.5
  • 025.6
ज. नीशम
0 (5)
ग. फिलिप्स
12 (18)
म. येन्सन
6-1-20-3
25.6
0
मार्को येन्सन To जिमी नीशम
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
25.5
0
मार्को येन्सन To जिमी नीशम
इस बार बाउंसर का इस्तेमाल| डक किया गया| रन का मौका नहीं बन सका|
25.4
0
मार्को येन्सन To जिमी नीशम
नॉट आउट!! इम्पैक्ट आउट साइड ऑफ़ था इस वजह से बच गए बल्लेबाज़| ऑफ़ स्टम्प लाइन से अंदर आ रही थी गेंद| डिफेंड करने गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे थे| एलबीडबल्यू की अपील हुई थी जिसे अम्पायर ने नकार दिया था| फील्डिंग टीम द्वारा रिव्यु लिया गया जो व्यर्थ हो गया|
25.3
0
मार्को येन्सन To जिमी नीशम
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
25.2
0
मार्को येन्सन To जिमी नीशम
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हुआ|
जिमी नीशम अगले बल्लेबाज़ होंगे...
25.1
W
मार्को येन्सन To टिम साउदी OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु भी बर्बाद हो गया!! साउदी तो गए ही गए और साथ में रिव्यु भी ले गए| गुड लेंथ से अंदर की तरफ आई थी गेंद| बल्लेबाज़ ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए इसे लेग साइड पर मोड़ने गए| गति और लाइन से बीट हुए और पैड्स पर जा लगी गेंद| बड़ी अपील के बाद अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद विकेट्स को हिट कर रही थी जिसकी वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| 109/7 न्यूजीलैंड|
ओवर की समाप्ति 25 : 109/6
3 रन
  • 124.1
  • 124.2
  • 024.3
  • 024.4
  • 024.5
  • 124.6
ट. साउदी
7 (10)
ग. फिलिप्स
12 (18)
क. महाराज
4-0-11-2
24.6
1
केशव महाराज To टिम साउदी
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ लिया|
24.5
0
केशव महाराज To टिम साउदी
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
24.4
0
केशव महाराज To टिम साउदी
डॉट बॉल यहाँ भी आ गई| बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
24.3
0
केशव महाराज To टिम साउदी
डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन सका|
24.2
1
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल! इस बार बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
24.1
1
केशव महाराज To टिम साउदी
सिंगल!! हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| स्लॉग करने गए थे लेकिन मिस टाइम कर बैठे| मिड ऑन की तरफ हवा में गई| एडन ने मिड विकेट से भागकर उसे लपकना चाहा लेकिन दूर रह गए|
ओवर की समाप्ति 24 : 106/6
6 रन
  • 023.1
  • 023.2
  • 123.3
  • 023.4
  • 423.5
  • 123.6
ट. साउदी
5 (5)
ग. फिलिप्स
11 (17)
ल. एनगिडी
6-1-28-0
23.6
1
लुंगी एनगिडी To टिम साउदी
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट पर खेलकर एक रन हासिल किया|
23.5
4
लुंगी एनगिडी To टिम साउदी
चौका! छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ पुल शॉट खेला और गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने में कामयाब हुए|
23.4
0
लुंगी एनगिडी To टिम साउदी
इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन नहीं हुआ|
23.3
1
लुंगी एनगिडी To ग्लेन फिलिप्स
छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट खेला मिड विकेट पर| सिंगल मिल गया|
23.2
0
लुंगी एनगिडी To ग्लेन फिलिप्स
इस बार ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला| फील्डर के पास गई गेंद| रन मौका नहीं बना|
23.1
0
लुंगी एनगिडी To ग्लेन फिलिप्स
विकेट लाइन की गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की तरफ| गैप हासिल नहीं कर पाए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 23 : 100/6
5 रन
  • 122.1
  • 022.2
  • 422.3
  • W 22.4
  • 022.5
  • 022.6
ट. साउदी
0 (2)
ग. फिलिप्स
10 (14)
क. महाराज
3-0-8-2
22.6
0
केशव महाराज To टिम साउदी
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बना|
22.5
0
केशव महाराज To टिम साउदी
बल्लेबाज़ ने विकेट लाइन की गेंद को डिफेंड करना सही समझा|
टिम साउदी हैं नए बल्लेबाज़...
22.4
W
केशव महाराज To मिचेल सैंटनर OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! केशव महाराज यु ब्यूटी!! एक और विकेट का पतन| मिचेल सैंटनर महज़ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| केशव महाराज के नाम दूसरी सफलता दर्ज हुई| पूरी तरह से ताश के पत्तों की तरह बिखर रही है बल्लेबाज़ी टीम| इस बार शार्प टर्न देखने को मिली है| बल्लेबाज़ तो इस गेंद को समझ ही नहीं पाए| ऑफ़ स्टम्प पर टप्पा खाने के बाद तेज़ी से टर्न होकर अंदर आई और सैंटनर के डिफेन्स को भेदती हुई उनका मिडिल स्टम्प उड़ा गई| 100/6 न्यू जीलैंड|
22.3
4
केशव महाराज To मिचेल सैंटनर
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
22.2
0
केशव महाराज To मिचेल सैंटनर
इस बार कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर ने वहां गेंद को रोका| रन नहीं हो सका|
22.1
1
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 22 : 95/5
2 रन
  • 021.1
  • 021.2
  • 121.3
  • 121.4
  • 021.5
  • 021.6
म. सैंटनर
3 (15)
ग. फिलिप्स
9 (13)
ल. एनगिडी
5-1-22-0
21.6
0
लुंगी एनगिडी To मिचेल सैंटनर
स्लोवर बॉल के साथ बल्लेबाज़ को छकाया| डिफेंड करने पर मजबूर कर दिया| कोई रन नहीं हुआ| 95/5 न्यू जीलैंड|
21.5
0
लुंगी एनगिडी To मिचेल सैंटनर
गुड लेंथ की गेंद| मिड ऑन की तरफ उसे सीधे बल्ले से खेला| फील्डर ने उसे फील्ड किया, रन का मौका नहीं बन सका|
21.4
1
लुंगी एनगिडी To ग्लेन फिलिप्स
मिस फील्ड हुई मिड ऑफ़ पर फील्डर द्वारा| एक रन का मौका बन गया| ड्राइव किया था जहाँ बाउंस पर फील्डर तक गई थी गेंद| फम्बल हुआ, एक रन का मौका बन गया|
21.3
1
लुंगी एनगिडी To मिचेल सैंटनर
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
21.2
0
लुंगी एनगिडी To मिचेल सैंटनर
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं हो पायेगा|
21.1
0
लुंगी एनगिडी To मिचेल सैंटनर
हार्ड लेंथ पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हो पायेगा|
ओवर की समाप्ति 21 : 93/5
2 रन
  • 020.1
  • 020.2
  • 020.3
  • 120.4
  • 120.5
  • 020.6
ग. फिलिप्स
8 (12)
म. सैंटनर
2 (10)
क. महाराज
2-0-3-1
20.6
0
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
ऑफ़ साइड पर गई गेंद लीडिंग एज लेने के बाद| गैप नहीं मिल पाया| एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका| 93/5 न्यू जीलैंड|
20.5
1
केशव महाराज To मिचेल सैंटनर
बैकफुट पंच सामने की तरफ| गैप में गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
20.4
1
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
20.3
0
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
20.2
0
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
एक और डॉट गेंद!! लगातार 8वीं| बैकफुट से मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को पंच किया| गैप हासिल नहीं हो सका|
20.1
0
केशव महाराज To ग्लेन फिलिप्स
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 20 : 91/5
0 रन
  • 019.1
  • 019.2
  • 019.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 019.6
म. सैंटनर
1 (9)
ग. फिलिप्स
7 (7)
क. रबाडा
6-2-16-1
19.6
0
कगिसो रबाडा To मिचेल सैंटनर
डॉट बॉल के साथ हुई एक मेडेन ओवर की समाप्ति| विकटों के बीच रखी गेंद को लगातार ब्लॉक करते जा रहे हैं बल्लेबाज़ जो कि एक सही सोच भी है|
19.5
0
कगिसो रबाडा To मिचेल सैंटनर
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
19.4
0
कगिसो रबाडा To मिचेल सैंटनर
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
19.3
0
कगिसो रबाडा To मिचेल सैंटनर
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
19.2
0
कगिसो रबाडा To मिचेल सैंटनर
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
19.1
0
कगिसो रबाडा To मिचेल सैंटनर
डॉट बॉल!! बाउंसर का इस्तेमाल| डक किया गया| कीपर ने उसे अपने दस्तानों में लिया|
ओवर की समाप्ति 19 : 91/5
1 रन
  • 018.1
  • 018.2
  • W 18.3
  • 018.4
  • 018.5
  • 118.6
म. सैंटनर
1 (3)
ग. फिलिप्स
7 (7)
क. महाराज
1-0-1-1
18.6
1
केशव महाराज To मिचेल सैंटनर
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
18.5
0
केशव महाराज To मिचेल सैंटनर
एक और डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
18.4
0
केशव महाराज To मिचेल सैंटनर
डॉट बॉल!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
मिचेल सैंटनर हैं नए बल्लेबाज़...
18.3
W
केशव महाराज To डैरेल मिचेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट डेविड मिलर बोल्ड केशव महाराज| 24 रनों पर डैरेल मिचेल की पारी का भी हुआ अंत| केशव महाराज के नाम पहले ही ओवर में सफलता दर्ज हुई| लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री पर फील्डर का एक बढ़िया जज कैच देखने को मिला| काफी ज्यादा ऊपर हवा में खिल गई थी गेंद जिसे लपक लिया गया| विकेट लाइन पर डाली गई फ्लाईटेड गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाया था| शॉट खेलते वक़्त हाथ बल्ले से निकल गया| मिस टाइम हुआ और हवा में गई गेंद जिसे लपक लिया गया| 90/5 बल्लेबाज़|
18.2
0
केशव महाराज To डैरेल मिचेल
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
18.1
0
केशव महाराज To डैरेल मिचेल
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 18 : 90/4
6 रन
  • 417.1
  • 017.2
  • 017.3
  • 217.4
  • 017.5
  • 017.6
ग. फिलिप्स
7 (7)
ड. मिचेल
24 (27)
क. रबाडा
5-1-16-1
17.6
0
कगिसो रबाडा To ग्लेन फिलिप्स
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु व्यर्थ हो गया| कैच की अपील थी| अम्पायर उसपर सहमत नहीं दिखे थे| फील्डिंग कप्तान ने रिव्यु लिया जहाँ रिप्ले में देखने पर पता चला कि आउट साइड एज नहीं लगा हुआ था| अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ कर दिया| एक बार फिर से अपनी आउट स्विंगर से बल्लेबाज़ को बीट कर दिया था|
17.5
0
कगिसो रबाडा To ग्लेन फिलिप्स
प्ले एंड मिस!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन स्विंग से पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर ने बाकी का काम किया|
17.4
2
कगिसो रबाडा To ग्लेन फिलिप्स
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
17.3
0
कगिसो रबाडा To ग्लेन फिलिप्स
तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
17.2
0
कगिसो रबाडा To ग्लेन फिलिप्स
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
17.1
4
कगिसो रबाडा To ग्लेन फिलिप्स
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की शुरुआत| इस बार गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई जहाँ से चार रन मिला|
ओवर की समाप्ति 17 : 84/4
15 रन
  • 016.1
  • 016.2
  • 5 WD 16.3
  • 416.3
  • 416.4
  • 216.5
  • 016.6
ड. मिचेल
24 (27)
ग. फिलिप्स
1 (1)
ग. कोएटज़ी
4-0-29-1
16.6
0
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
16.5
2
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
दुग्गी!! पैड्स पर डाली गई गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए गैप से दो रन लिया|
16.4
4
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
एक और चौका यहाँ पर आता हुआ| फ्रंट फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा मिड विकेट की ओर सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.3
4
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
चौका! स्लोवर गेंद| काफी जल्दी उसे पिक कर लिया| मिचेल द्वारा ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया गया| गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
16.3
wd
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
वाईड और चौका!! बाउंसर थी ये गेंद जो बल्लेबाज़ के साथ-साथ कीपर के ऊपर से भी निकल गई और सीमा रेखा को पार कर गई|
16.2
0
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
बल्लेबाज़ ने लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| रन का मौका नहीं बना यहाँ पर|
16.1
0
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 16 : 69/4
2 रन
  • 015.1
  • W 15.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 015.5
  • 115.6
ड. मिचेल
14 (21)
ग. फिलिप्स
1 (1)
क. रबाडा
4-1-10-1
15.6
1
कगिसो रबाडा To डैरेल मिचेल
इस बार बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेला और सिंगल हासिल किया|
15.5
0
कगिसो रबाडा To डैरेल मिचेल
ऑफ़ साइड के बाहर थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने जाने दिया|
15.4
0
कगिसो रबाडा To डैरेल मिचेल
हवा में गेंद लेकिन स्लिप फील्डर के आगे गिर गई| कीपर डी कॉक ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाते हुए उसे लपकना चाहा लेकिन दूर रह गए| ऑफ़ स्टंप के बाहर जाती स्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ के बल्ले का किनारा लगा| कीपर ने उसे डाइव लगाकर पकड़ना चाहा लेकिन चूक गए|
15.3
1
कगिसो रबाडा To ग्लेन फिलिप्स
ऑफ़ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ग्लेन फिलिप्स हैं नए बल्लेबाज़...
15.2
W
कगिसो रबाडा To टॉम लाथम OUT!
आउट!! कैच आउट!!! सॉफ्ट डिसमिसल!! कॉट केशव महाराज बोल्ड कगिसो रबाडा| ब्रेक के बाद आई ब्रेक थ्रू| टॉम लाथम 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| कगिसो रबाडा को मिली उनकी पहली विकेट| शॉर्ट कवर्स पर महाराज का एक आसान सा कैच देखने को मिला|  ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| लीडिंग एज लेकर शॉर्ट कवर्स की तरफ गई गेंद जहाँ से कैच का मौका बन गया| 67/4 न्यू जीलैंड|
15.1
0
कगिसो रबाडा To टॉम लाथम
एक डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
ड्रिंक्स ब्रेक!! खिलाड़ियों के लिए रिफ्रेशमेंट का समय!! 15 ओवर की समाप्ति के बाद 67/3 न्यू जीलैंड, लक्ष्य से 291 रन दूर| अब यहाँ से काफी कुछ लाथम और डैरेल मिचेल के ऊपर निर्भर करेगा| वहीँ प्रोटियाज़ टीम को विकटों की दरकार होगी|
ओवर की समाप्ति 15 : 67/3
3 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 014.6
ड. मिचेल
13 (18)
ट. लाथम
4 (13)
ग. कोएटज़ी
3-0-14-1
14.6
0
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
हल्का सा गेंद को पुश किया मिड ऑफ़ की तरफ लेकिन गैप नहीं मिला| रन का मौका नहीं बना|
14.5
0
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां तैनात थे| रन नहीं हो सका|
14.4
1
गेराल्ड कोएटज़ी To टॉम लाथम
इस बार बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की तरफ खेला और एक रन टीम के खाते में जोड़ लिया|
14.3
0
गेराल्ड कोएटज़ी To टॉम लाथम
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
14.2
1
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
इस बार बल्लेबाज़ ने पॉइंट और कवर की तरफ गैप में खेला| सिंगल मिल गया|
14.1
1
गेराल्ड कोएटज़ी To टॉम लाथम
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ खेलकर सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 14 : 64/3
2 रन
  • 013.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 013.6
ड. मिचेल
12 (15)
ट. लाथम
2 (10)
क. रबाडा
3-1-8-0
13.6
0
कगिसो रबाडा To डैरेल मिचेल
आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| रन का मौका नहीं बन पाया|
13.5
0
कगिसो रबाडा To डैरेल मिचेल
बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
13.4
1
कगिसो रबाडा To टॉम लाथम
इस बार थर्ड मैन की ओर खेला और एक रन मिल गया यहाँ पर|
13.3
0
कगिसो रबाडा To टॉम लाथम
बाउंसर गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन बीट हो गए| रन का मौका नहीं बना|
13.2
1
कगिसो रबाडा To डैरेल मिचेल
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ खेला और सिंगल हासिल हो गया|
13.1
0
कगिसो रबाडा To डैरेल मिचेल
बल्लेबाज़ ने आगे आकर कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर के पास गई गेंद| रन का मौका नहीं बना|
ओवर की समाप्ति 13 : 62/3
5 रन
  • 012.1
  • 012.2
  • 012.3
  • 412.4
  • 012.5
  • 112.6
ड. मिचेल
11 (11)
ट. लाथम
1 (8)
ग. कोएटज़ी
2-0-11-1
12.6
1
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद पर बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल भाग लिया| 62/3 न्यू ज़ीलैंड|
12.5
0
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
डॉट बॉल यहाँ पर आती हुई| अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन गेंदबाज़ के पास गई बॉल| कोई रन नहीं हो सका|
12.4
4
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
चौका! पुल शॉट| मिड विकेट की तरफ गई गेंद| फील्डर बवुमा उसके पीछे भागे लेकिन गेंद को रोक नहीं पाए| स्लाइड भी किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ|
12.3
0
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
12.2
0
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
एक अच्छा लीव ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ से देखने को मिला|
12.1
0
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 12 : 57/3
0 रन
  • 011.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 011.5
  • 011.6
ट. लाथम
1 (8)
ड. मिचेल
6 (5)
क. रबाडा
2-1-6-0
11.6
0
कगिसो रबाडा To टॉम लाथम
डॉट बॉल के साथ रबाडा के एक मेडेन ओवर की हुई समाप्ति| विकेट लाइन पर रखी गई सारी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पाया| 57/3 न्यू जीलैंड|
11.5
0
कगिसो रबाडा To टॉम लाथम
एक और डॉट गेंद लाथम के खिलाफ| टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
11.4
0
कगिसो रबाडा To टॉम लाथम
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
11.3
0
कगिसो रबाडा To टॉम लाथम
एक और डॉट गेंद!! अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
11.2
0
कगिसो रबाडा To टॉम लाथम
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन सका|
11.1
0
कगिसो रबाडा To टॉम लाथम
वाओ!!!! वाट अ बॉल!!! पहले अंदर आई और फिर बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| कमाल की गेंदबाज़ी, देखकर मज़ा आ गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 57/3
6 रन
  • 110.1
  • 410.2
  • W 10.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 010.6
ड. मिचेल
6 (5)
ट. लाथम
1 (2)
ग. कोएटज़ी
1-0-6-1
10.6
0
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
10.5
1
गेराल्ड कोएटज़ी To टॉम लाथम
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट किया| सिंगल मिल गया|
10.4
0
गेराल्ड कोएटज़ी To टॉम लाथम
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
टॉम लैथम हैं नए बल्लेबाज़...
10.3
W
गेराल्ड कोएटज़ी To विल यंग OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट क्विंटन डी कॉक बोल्ड गेराल्ड कोएटज़ी| एक और विकेट का पतन| अपने पहले ही ओवर में गेराल्ड कोएटज़ी ने विकेट हासिल की है| विल यंग 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| कमाल की आउटस्विंगर गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| उछाल को परख नहीं पाए| डिफेंड करने गए और बल्ले के बाहरी किनारे को चूमती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई| पूरी तरह से इस मुकाबले पर अपनी पकड़ बना चुकी है प्रोटियाज़ टीम| 56/3 न्यू जीलैंड|
10.2
4
गेराल्ड कोएटज़ी To विल यंग
चौका! बाउंड्री यहाँ पर हासिल होती हुई| इस बार भी छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसपर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए गैप से बाउंड्री बटोरी|
10.1
1
गेराल्ड कोएटज़ी To डैरेल मिचेल
शॉर्ट पिच गेंद को साथ बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| फाइन लेग की तरफ पुल शॉट लगाया और डीप से एक रन हासिल कर लिया|
गेंदबाजी परिवर्तन!! गेराल्ड कोएटज़ी को अब गेंदबाजी सौंपी गई है...
ओवर की समाप्ति 10 : 51/2
6 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 49.4
  • 19.5
  • 09.6
व. यंग
29 (35)
ड. मिचेल
5 (3)
क. रबाडा
1-0-6-0
9.6
0
कगिसो रबाडा To विल यंग
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन पाया| 10 के बाद 51/2 न्यू जीलैंड|
9.5
1
कगिसो रबाडा To डैरेल मिचेल
इस बार शरीर पर डाली गई गेंद| बड़े आराम से उसे लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल किया|
9.4
4
कगिसो रबाडा To डैरेल मिचेल
चौका! शानदार ड्राइव मिड ऑन की ओर| गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| ऐसा लगा कि आगे डालकर रबाडा ने बल्लेबाज़ को ब्लफ करना चाहा था|
9.3
0
कगिसो रबाडा To डैरेल मिचेल
इस बार लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
9.2
1
कगिसो रबाडा To विल यंग
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की तरफ खेलकर सिंगल हासिल किया|
9.1
0
कगिसो रबाडा To विल यंग
ऑफ़ स्टंप के बाहर जाती स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया|
नए बल्लेबाज़...
ओवर की समाप्ति 9 : 45/2
7 रन
  • 08.1
  • 48.2
  • 1 WD 8.3
  • 18.3
  • 18.4
  • 08.5
  • W 8.6
र. रवींद्र
9 (16)
व. यंग
28 (32)
म. येन्सन
5-0-20-2
8.6
W
मार्को येन्सन To रचीन रवींद्र OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट गेराल्ड कोएटज़ी बोल्ड मार्को येन्सन| बड़ी मछली जाल में फंस गई है| पिछले मुकाबले के शतकवीर रचीन रवींद्र महज़ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| मार्को येन्सन के खाते में गई दूसरी विकेट| बाउंसर गेंद से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| बैकफुट से पुल शॉट लगाया लेकिन उछाल से चकमा खाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ा गया| 45/2 न्यू जीलैंड, लक्ष्य से 313 रन दूर|
8.5
0
मार्को येन्सन To रचीन रवींद्र
बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
8.4
1
मार्को येन्सन To विल यंग
लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की तरफ खेला| एक रन मिला|
8.3
1
मार्को येन्सन To रचीन रवींद्र
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल हासिल किया|
8.3
wd
मार्को येन्सन To रचीन रवींद्र
वाइड! डाउन द लेग थी जिसे अंपायर ने वाइड करार दिया|
8.2
4
मार्को येन्सन To रचीन रवींद्र
चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये| ये आला दर्जे की बल्लेबाज़ी जारी है|
8.1
0
मार्को येन्सन To रचीन रवींद्र
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बना|
ओवर की समाप्ति 8 : 38/1
10 रन
  • 47.1
  • 47.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 27.5
  • 07.6
व. यंग
27 (31)
र. रवींद्र
4 (11)
ल. एनगिडी
4-1-20-0
7.6
0
लुंगी एनगिडी To विल यंग
इस बार कवर्स की दिशा में खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
7.5
2
लुंगी एनगिडी To विल यंग
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया पॉइंट की तरफ और दो रन हासिल किया|
7.4
0
लुंगी एनगिडी To विल यंग
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबा ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर के पास गई गेंद| रन का मौका नहीं बन पाया|
7.3
0
लुंगी एनगिडी To विल यंग
बल्लेबाज़ ने इस बार विकेट लाइन की गेंद को डिफेंड कर दिया|
7.2
4
लुंगी एनगिडी To विल यंग
बैक टू बैक चौका! इस बार ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला और गेंद को सीमा रेखा के पार भेजने में कामयाब हुए|
7.1
4
लुंगी एनगिडी To विल यंग
चौका! विकेट लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गेंद सीमा रेखा के पार गई चार रनो के लिए|
ओवर की समाप्ति 7 : 28/1
3 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 06.6
र. रवींद्र
4 (11)
व. यंग
17 (25)
म. येन्सन
4-0-13-1
6.6
0
मार्को येन्सन To रचीन रवींद्र
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| बाकी का काम कीपर ने किया|
6.5
1
मार्को येन्सन To विल यंग
गैप में इस गेंद को बड़े आराम से टहलाया और तेज़ी से भागते हुए एक रन हासिल कर लिया|
6.4
0
मार्को येन्सन To विल यंग
इस बार विकेट लाइन की गेंद जिसे ब्लॉक कर दिया गया| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
6.3
0
मार्को येन्सन To विल यंग
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
6.2
1
मार्को येन्सन To रचीन रवींद्र
सिंगल यहाँ भी हासिल हो जाएगा| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| गैप से सिंगल का मौका बन गया|
6.1
1
मार्को येन्सन To विल यंग
समझदारी भरा सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| एक रा का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 6 : 25/1
5 रन
  • 05.1
  • 1 LB 5.2
  • 15.3
  • 35.4
  • 05.5
  • 05.6
र. रवींद्र
3 (9)
व. यंग
15 (21)
ल. एनगिडी
3-1-10-0
5.6
0
लुंगी एनगिडी To रचीन रवींद्र
एक और डॉट गेंद जिसके साथ ओवर की हुई समाप्ति| इस बार ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं हुआ|
5.5
0
लुंगी एनगिडी To रचीन रवींद्र
डॉट बॉल!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
5.4
3
लुंगी एनगिडी To विल यंग
तीन रन मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को कवर्स की तरफ खेला| जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिए गए| इस बीच फील्डर का एक भरसक प्रयास सीमा रेखा पर देखने को मिला जहाँ उन्होंने टीम के लिए निश्चित ही एक रन बचाया|
5.3
1
लुंगी एनगिडी To रचीन रवींद्र
सिंगल के साथ ही काम चलाएंगे बल्लेबाज़ यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| गैप से सिंगल का मौका बन गया|
5.2
lb
लुंगी एनगिडी To विल यंग
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
5.1
0
लुंगी एनगिडी To विल यंग
ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से गेंदबाज़ की तरफ खेला गया शॉट जिसे रोक दिया गया|
ओवर की समाप्ति 5 : 20/1
6 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 4 B 4.3
  • 14.4
  • 14.5
  • 04.6
र. रवींद्र
2 (6)
व. यंग
12 (18)
म. येन्सन
3-0-10-1
4.6
0
मार्को येन्सन To रचीन रवींद्र
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन का मौका नहीं बन सका|
4.5
1
मार्को येन्सन To विल यंग
हवा में थी गेंद लेकिन मिड ऑन फील्डर से काफी दूर गिर गई| बाल-बाल बचे यंग यहाँ पर| छोटी पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट लगाने गए थे लेकिन मिस टाइम कर बैठे थे| भाग्यशाली रहे कि फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद और एक रन का मौका दे गई|
4.4
1
मार्को येन्सन To रचीन रवींद्र
समझदारी के साथ ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और गैप से सिंगल हासिल किया|
4.3
b
मार्को येन्सन To रचीन रवींद्र
बाई के रूप में आया चौका!! इस गेंद ने बल्लेबाज़ के साथ-साथ कीपर को भी पूरी तरह से छका दिया| पड़कर अंदर आई गेंद जिसे खेलने गए और स्विंग से चकमा खाए| फिर कीपर के आगे से भी स्विंग होती हुई फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
4.2
0
मार्को येन्सन To रचीन रवींद्र
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर|
4.1
0
मार्को येन्सन To रचीन रवींद्र
डॉट गेंद यहाँ भी हासिल होती हुई| पैरों की गेंद पर फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर की समाप्ति 4 : 14/1
6 रन
  • 03.1
  • 43.2
  • 13.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 03.6
व. यंग
11 (17)
र. रवींद्र
1 (1)
ल. एनगिडी
2-1-6-0
3.6
0
लुंगी एनगिडी To विल यंग
डॉट गेंद!! फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन सका|
3.5
0
लुंगी एनगिडी To विल यंग
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
3.4
1
लुंगी एनगिडी To रचीन रवींद्र
सिंगल!! ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
3.3
1
लुंगी एनगिडी To विल यंग
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
3.2
4
लुंगी एनगिडी To विल यंग
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| मिस फील्ड हुई कवर फील्डर द्वारा, नतीजा गेंद सीमा रेखा के बाहर गई| चार रन मिल गए यहाँ पर|
3.1
0
लुंगी एनगिडी To विल यंग
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
रचिन रवींद्र हैं नए बल्लेबाज़...
ओवर की समाप्ति 3 : 8/1
2 रन
  • 02.1
  • 12.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • W 2.6
ड. कॉनवे
2 (6)
व. यंग
6 (12)
म. येन्सन
2-0-8-1
2.6
W
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट एडन मार्करम बोल्ड मार्को येन्सन| पहले विकेट का पतन| दूसरे स्लिप पर एडन मार्करम का एक बढ़िया कैच देखने को मिला| खतरनाक बल्लेबाज़ डेवोन कॉनवे 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| मार्को येन्सन ने दिलाई शुरूआती सफलता| ऑफ़ स्टम्प लाइन से पड़कर उछाल के साथ अंदर की तरफ आई गेंद| बल्लेबाज़ उसे ब्लॉक करने गए लेकिन अंतिम समय में उछाल को सम्भाल नहीं पाए| बल्ले का बाहरी भाग लेकर फील्डर के बाएँ ओर जा रही थी जहाँ से फुल लेंथ डाईव लगाते हुए कैच को पूरा किया| 8/1 न्यू जीलैंड|
2.5
1
मार्को येन्सन To विल यंग
आउटस्विंगर गेंद!! स्क्वायर ड्राइव किया उसे और डीप पॉइंट से एक रन हासिल हो गया|
2.4
0
मार्को येन्सन To विल यंग
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| विकेट टू विकेट हो रही है गेंदबाजी| बल्लेबाज़ जोखिम उठाने को नहीं देख रहे|
2.3
0
मार्को येन्सन To विल यंग
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| येन्सन ने उसे फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ|
2.2
1
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| जोखिम नहीं उठा रहे हैं बल्लेबाज़|
2.1
0
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| प्ले एंड मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| उछाल को परख नहीं पाए बल्लेबाज़|
ओवर की समाप्ति 2 : 6/0
0 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
व. यंग
5 (9)
ड. कॉनवे
1 (3)
ल. एनगिडी
1-1-0-0
1.6
0
लुंगी एनगिडी To विल यंग
डॉट बॉल के साथ हुई एक मेडेन ओवर की समाप्ति| टैप एंड रन का प्रयास लेकिन असफल हुआ| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
1.5
0
लुंगी एनगिडी To विल यंग
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| अबतक बल्लेबाज़ को बांधकर रखा हुआ है| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
1.4
0
लुंगी एनगिडी To विल यंग
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
1.3
0
लुंगी एनगिडी To विल यंग
ऑफ़ ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
1.2
0
लुंगी एनगिडी To विल यंग
आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर|
1.1
0
लुंगी एनगिडी To विल यंग
अच्छे टप्पे पर पड़कर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से ऑफ़ साइड पर खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर लुंगी एनगिडी आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 6/0
6 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 40.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 00.6
ड. कॉनवे
1 (3)
व. यंग
5 (3)
म. येन्सन
1-0-6-0
0.6
0
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं हुआ| 6/0 न्यू जीलैंड|
0.5
0
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा जो सही फैसला भी है| पड़कर अंदर आई बॉल, फ्लिक मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
0.4
1
मार्को येन्सन To विल यंग
सिंगल यहाँ पर मिल जाएगा| पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
0.3
4
मार्को येन्सन To विल यंग
चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में हासिल हो गई| पैड्स पकड़ने के चक्कर में एक खराब गेंद डाल बैठे| बैक फुट से फाइन लेग की ओर ग्लांस किया गया और बाउंड्री हासिल हुई|
0.2
0
मार्को येन्सन To विल यंग
प्ले एंड मिस! दूर से ही काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं हो सका|
0.1
1
मार्को येन्सन To डेवोन कॉनवे
आउटस्विंगर गेंद| दूर से ड्राइव करने गए लेकिन बाहरी किनारा लेकर स्लिप फील्डर के दूर से निकल गई ये गेंद और थर्ड मैन से सिंगल हासिल हो गया|
मैच की जानकारी
  • स्थान महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन स्टेडियम, पुणे
  • मौसम साफ़
  • टॉस न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दक्षिण अफ्रीका ने न्यूज़ीलैंड को 190 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रैसी वैन डर डुसेन
  • अंपायर अहसान रजा, कुमार धर्मसेना, शरफुददोला
  • रेफ़री रिची रिचर्ड्सन
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement