Advertisement
Advertisement

न्यूज़ीलैंड vs नामीबिया, सुपर 12 - मैच 36 Commentary, Live Updates

न्यूज़ीलैंड vs नामीबिया, 2021 - टी-20 Live Commentary

न्यूज़ीलैंड vs नामीबिया स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 36, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह , Nov 05, 2021
न्यूज़ीलैंड न्यूज़ीलैंड
163/4 (20.0)
नामीबिया नामीबिया
111/7 (20.0)
न्यूज़ीलैंड ने नामीबिया को 52 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जेम्स नीशम
    35(23)&1/6(1)
तो कैसा लगा आपको आज पहला मैच जहाँ न्यूज़ीलैंड ने नामीबिया को 52 रनों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम किया| अभी के लिए बस इतना ही अब आपसे हम मिलते है आज के दूसरे मुकाबले में जहाँ भारतीय कप्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी है...
ऐसा लगा कि उनकी शुरुआत अच्छी थी लेकिन फिर 8 रनों के भीतर ही तीन बैक टू बैक विकेट्स गंवा दिए और जीत की पटरी से अपनी लय खो दी जिसके बाद वो इस रन चेज में पूरी तरह से बिखरते हुए ही दिखे| दो तीन बल्लेबाजों को स्टार्ट तो मिली लेकिन अनुभवी कीवी गेंदबाजी लाइन अप के सामने वो उसे अर्धशतक में तब्दील नहीं कर पाए| वहीँ जिस रन रेट के साथ नामीबिया को इस रन चेज़ में बनेरहना था उसमें भी असफल रही ये टीम| अंत में कसी हुई गेंदबाजी के कारण रनों से इस मुकाबले को गंवा दिया| इस दौरान न्यूजीलैंड के लिए साउदी और बोल्ट ने 2-2 जबकि सैंटनर, नीषम और सोढ़ी को 1-1 विकेट हाथ लगी|
अब अगर इस मुकाबले की बात करें तो यहाँ पहली पारी के 15 ओवर तक न्यूजीलैंड के हालत ठीक नहीं थे लेकिन आखिरी के पांच ओवरों में जिस तरह से ताबडतोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 50 से अधिक रन बने वो इस मुकाबले में जीत का असली सूत्र बना| इस रन चेज़ पर अगर रौशनी डालें तो 164 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम की शुरुआत सही रही और पॉवर प्ले के दौरान बिना विकेट खोकर 36 रन बनाए| 
एक बढ़िया जीत 52 रनों से न्यूजीलैंड द्वारा हासिल हुई और उसी के साथ पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान को नीचे करते हुए दूसरे पायदान पर कब्ज़ा जमा लिया है| इस जीत के साथ उन्होंने सेमी फाइनल की रेस में एक कदम और आगे बढ़ा दिया है| जबकि नामीबिया के हाथ एक और निराशा लगी है| कीवी टीम की इस जीत से भारत को कहीं न कहीं चोट तो लगी होगी क्योंकि उनके आगे जाने का मौका तब ही बन पायेगा जब कीवी टीम अपना मुकाबला हारेगी लेकिन केन एंड कम्पनी भारत को कोई भी मौका नहीं देते दिख रही| 
ओवर की समाप्ति 20 : 111/7
5 रन
  • 019.1
  • 419.2
  • 119.3
  • 019.4
  • 019.5
  • 019.6
जे स्मित
9 (17)
र. ट्रम्पेलमैन
6 (4)
ए. मिल्ने
4-0-25-0
19.6
0
एडम मिल्ने To जे जे स्मित
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस!!! इसी के साथ न्यूज़ीलैंड ने नामीबिया को 52 रनों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम किया| काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.5
0
एडम मिल्ने To जे जे स्मित
कोई रन नहीं, ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
19.4
0
एडम मिल्ने To जे जे स्मित
कोई रन नहीं| प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
19.3
1
एडम मिल्ने To रूबेन ट्रम्पेलमैन
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
19.2
4
एडम मिल्ने To रूबेन ट्रम्पेलमैन
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
19.1
0
एडम मिल्ने To रूबेन ट्रम्पेलमैन
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर की समाप्ति 19 : 106/7
4 रन
  • 1 WD 18.1
  • 018.1
  • W 18.2
  • 118.3
  • 018.4
  • 1 WD 18.5
  • W 18.5
  • 118.6
र. ट्रम्पेलमैन
1 (1)
जे स्मित
9 (14)
ट. बोल्ट
4-0-20-2
18.6
1
ट्रेंट बोल्ट To रूबेन ट्रम्पेलमैन
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
18.5
W
ट्रेंट बोल्ट To क्रेग विलियम्स OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! इसी ओवर में अपना दूसरा शिकार करते हुए ट्रेंट बोल्ट| क्रेग विलियम्स भी बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| एक बार फिर से बल्लेबाज़ द्वारा बड़ा शॉट खेलने का प्रयास| गेंद बल्ले पर सही से आई नहीं और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर ऑफ साइड पर खड़े फील्डर ग्लेन फिलिप्स के हाथ में गई| 105/7 नामीबिया|
18.5
wd
ट्रेंट बोल्ट To क्रेग विलियम्स
वाइड! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
18.4
0
ट्रेंट बोल्ट To क्रेग विलियम्स
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.3
1
ट्रेंट बोल्ट To जे जे स्मित
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
18.2
W
ट्रेंट बोल्ट To निकोल लॉफ्टी-ईटन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! एक और विकेट गिरता हुआ यहाँ पर| ट्रेंट बोल्ट के हाथ लगी पहली विकेट| निकोल लॉफ्टी-ईटन बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| धीमी गति की डाली हुई बाउंसर गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में खेलने गए| बल्ले के नीचले हिस्से में लगी गेंद और मिड ऑफ पर खड़े फील्डर मार्टिन गप्टिल के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 103/6 नामीबिया|
18.1
0
ट्रेंट बोल्ट To निकोल लॉफ्टी-ईटन
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
18.1
wd
ट्रेंट बोल्ट To निकोल लॉफ्टी-ईटन
वाइड! साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 102/5
6 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 417.4
  • W 17.5
  • 017.6
जे स्मित
8 (13)
निकोल लॉफ्टी
0 (0)
ट. साउदी
4-0-15-2
17.6
0
टिम साउदी To जे जे स्मित
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.5
W
टिम साउदी To जेन ग्रीन OUT!
आउट!!! कैच आउट!! शानदार कैच मिड विकेट की ओर ट्रेंट बोल्ट के द्वारा देखने को मिला| जेन ग्रीन 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे| टिम साउदी के हाथ लगी दूसरी विकेट| बड़ा शॉट लगाने गए बल्लेबाज़ यहाँ पर लेकिन बल्ले और गेंद का सही ताल मेल नहीं हो सका| गेंद हवा में गई मिड विकेट की ओर जहाँ से ट्रेंट बोल्ट ने पकड़ा कैच| 102/5 नामीबिया|
17.4
4
टिम साउदी To जेन ग्रीन
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
17.3
1
टिम साउदी To जे जे स्मित
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
17.2
0
टिम साउदी To जे जे स्मित
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.1
1
टिम साउदी To जेन ग्रीन
पैड्स लाइन की गेंद को  स्कावयर लेग की ओर खेलकर तेज़ी से 1 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 96/4
4 रन
  • 216.1
  • 116.2
  • 016.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 116.6
ज. ग्रीन
18 (24)
जे स्मित
7 (10)
ट. बोल्ट
3-0-16-0
16.6
1
ट्रेंट बोल्ट To जेन ग्रीन
मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
16.5
0
ट्रेंट बोल्ट To जेन ग्रीन
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
16.4
0
ट्रेंट बोल्ट To जेन ग्रीन
कोई रन नहीं| बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डक कर दिया|
16.3
0
ट्रेंट बोल्ट To जेन ग्रीन
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लैप शॉट खेलने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
16.2
1
ट्रेंट बोल्ट To जे जे स्मित
आगे डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक रन आया|
16.1
2
ट्रेंट बोल्ट To जे जे स्मित
डीप पॉइंट की दिशा में गेंद को कट शॉट खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 92/4
6 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 015.4
  • 415.5
  • 1 LB 15.6
जे स्मित
4 (8)
ज. ग्रीन
17 (20)
ए. मिल्ने
3-0-20-0
15.6
lb
एडम मिल्ने To जे जे स्मित
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए लेकिन पैड्स पर जा लगी गेंद, एक रन मिल गया| 24 गेंदों पर 72 रनों की दरकार|
15.5
4
एडम मिल्ने To जे जे स्मित
चौका! काफी ज़रुरत थी इस बाउंड्री की और वही यहाँ पर आती हुई| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
15.4
0
एडम मिल्ने To जे जे स्मित
लेट कट शॉट का किया इस्तेमाल लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई गेंद, रन का मौका नहीं बन सका|
15.3
0
एडम मिल्ने To जे जे स्मित
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
15.2
0
एडम मिल्ने To जे जे स्मित
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
15.1
1
एडम मिल्ने To जेन ग्रीन
सिंगल यहाँ पर, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 15 : 86/4
1 रन
  • 014.1
  • 114.2
  • W 14.3
  • 014.4
  • 014.5
  • 014.6
जे स्मित
0 (3)
ज. ग्रीन
16 (19)
ट. साउदी
3-0-9-1
14.6
0
टिम साउदी To जे जे स्मित
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| 86/4 नामीबिया|
14.5
0
टिम साउदी To जे जे स्मित
कोई रन नहीं, मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| रन का मौका नहीं बन सका|
14.4
0
टिम साउदी To जे जे स्मित
नॉट आउट!! न्यूजीलैंड का रिव्यु हुआ असफ़ल| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने मना किया| फील्डिंग टीम ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद गेंद लेग स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट थर्ड अम्पायर का फ़ैसला आया|
14.3
W
टिम साउदी To डेविड वीजे OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू आउट!!! चौथा झटका यहाँ पर नामीबिया टीम को लगता हुआ| टिम साउदी के हाथ लगी पहली विकेट| डेविड वीजे 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बैकफुट से फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपीन, अम्पायर ने समय लेकर उसे आउट करार दिया| वीजे ने अपने साथी खिलाड़ी से बात करने के बाद रिव्यु ना लेने का फ़ैसला किया| 86/4 नामीबिया|
14.2
1
टिम साउदी To जेन ग्रीन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए सिंगल लिया|
14.1
0
टिम साउदी To जेन ग्रीन
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 14 : 85/3
15 रन
  • 1 WD 13.1
  • 613.1
  • 013.2
  • 013.3
  • 113.4
  • 613.5
  • 113.6
ज. ग्रीन
15 (17)
ड. वीजे
16 (16)
ईश सोढ़ी
3-0-22-1
13.6
1
ईश सोढ़ी To जेन ग्रीन
लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
13.5
6
ईश सोढ़ी To जेन ग्रीन
सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! कमाल की बल्लेबाज़ द्वारा, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका, पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये, घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
13.4
1
ईश सोढ़ी To डेविड वीजे
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|
13.3
0
ईश सोढ़ी To डेविड वीजे
कोई रन नहीं| ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
13.2
0
ईश सोढ़ी To डेविड वीजे
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन नहीं आया|
13.1
6
ईश सोढ़ी To डेविड वीजे
छक्का!!! हवाई यात्रा पर गई गेंद!!! ना लगा वीज़ा, ना लगा पासपोर्ट| फ्री फण्ड में गेंद का सफ़र शुरू| बल्लेबाज़ की बल्ले बल्ले!!! आगे डाली गई गेंद को बड़े प्यार से सहला दिया| टाइमिंग इतनी बेहतरीन कि गेंद लॉन्ग ड्राइव पर निकल गई|
13.1
wd
ईश सोढ़ी To डेविड वीजे
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 70/3
2 रन
  • 012.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 012.4
  • 012.5
  • 012.6
ज. ग्रीन
8 (15)
ड. वीजे
9 (12)
म. सैंटनर
4-0-20-1
12.6
0
मिचेल सैंटनर To जेन ग्रीन
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
12.5
0
मिचेल सैंटनर To जेन ग्रीन
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
12.4
0
मिचेल सैंटनर To जेन ग्रीन
लेग साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
12.3
1
मिचेल सैंटनर To डेविड वीजे
कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
12.2
1
मिचेल सैंटनर To जेन ग्रीन
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
12.1
0
मिचेल सैंटनर To जेन ग्रीन
कोई रन नहीं| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 12 : 68/3
5 रन
  • 011.1
  • 1 WD 11.2
  • 111.2
  • 011.3
  • 011.4
  • 211.5
  • 111.6
ज. ग्रीन
7 (10)
ड. वीजे
8 (11)
ईश सोढ़ी
2-0-7-1
11.6
1
ईश सोढ़ी To जेन ग्रीन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| सामने की तरफ खेला और रन हासिल किया, 48 गेंद 96 रनों की दरकार|
11.5
2
ईश सोढ़ी To जेन ग्रीन
कट किया इस गेंद को कवर्स की तरफ जहाँ से दो रन हासिल हुए|
11.4
0
ईश सोढ़ी To जेन ग्रीन
फुलर लेंथ गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर वहां पर तैनात, रन का मौका नहीं बन पाया|
11.3
0
ईश सोढ़ी To जेन ग्रीन
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
11.2
1
ईश सोढ़ी To डेविड वीजे
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
11.2
wd
ईश सोढ़ी To डेविड वीजे
वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
गेंदबाज़ी करते हुए खुद की ही गेंद पर फील्डिंग करने के दौरान ईश सोढ़ी के सर पर लगी गेंद, फिजियो इसी बीच मैदान पर आते हुए...
11.1
0
ईश सोढ़ी To डेविड वीजे
ओह!!! ये गेंद सीधा जाकर सोढ़ी को माथे पर लग गई| चोटिल दिखे, मैदान पर फिज्यो आते हुए| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ मारा था| उम्मीद करते हैं इश ठीक हों वहां पर| वैसे खुद ही उठकर खड़े तो हुए हैं|
ओवर की समाप्ति 11 : 63/3
7 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 410.3
  • 010.4
  • 010.5
  • 110.6
ड. वीजे
7 (9)
ज. ग्रीन
4 (6)
म. सैंटनर
3-0-18-1
10.6
1
मिचेल सैंटनर To डेविड वीजे
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
10.5
0
मिचेल सैंटनर To डेविड वीजे
कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
10.4
0
मिचेल सैंटनर To डेविड वीजे
कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
10.3
4
मिचेल सैंटनर To डेविड वीजे
बाहरी किनारा और चौका!!!| कवर्स के ऊपर से मारने गए| टर्न होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
10.2
1
मिचेल सैंटनर To जेन ग्रीन
कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
10.1
1
मिचेल सैंटनर To डेविड वीजे
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 10 : 56/3
2 रन
  • 19.1
  • W 9.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 19.6
ड. वीजे
1 (4)
ज. ग्रीन
3 (5)
ईश सोढ़ी
1-0-2-1
9.6
1
ईश सोढ़ी To डेविड वीजे
लेग साइड पर इस गेंद को खेला, फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिल जाएगा| 56/3 नामीबिया|
9.5
0
ईश सोढ़ी To डेविड वीजे
कोई रन नहीं, कवर्स की दिशा में खेला|
9.4
0
ईश सोढ़ी To डेविड वीजे
एलबीडबल्यू की अपील, डाउन द लेग लग रही थी, इस वजह से कोई नुक्सान नहीं हुआ|
9.3
0
ईश सोढ़ी To डेविड वीजे
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
ड्रिंक्स ब्रेक!!! 55/3 नामीबिया, लक्ष्य से 109 रन दूर, एक बेहतरीन शुरुआत के बाद पूरी तरह से अपना मोमेंटम गंवा दिया है रेन चेज्में इस बल्लेबाज़ी टीम ने यहाँ पर|
डेविड वीजे अगले बल्लेबाज़...
9.2
W
ईश सोढ़ी To गेरहार्ड इरासमस OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका इसी के साथ नामीबिया के कप्तान आउट होते हुए| ईश सोढ़ी ने आते के साथ अपने पहले ही ओवर में किया बड़ा शिकार| गेरहार्ड इरासमस 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को बैकफुट से कट शॉट खेलने गए| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई साथ ही नीचे भी रही| जिसके कारण बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई जहाँ से डेवोन कॉनवे ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 55/3 नामीबिया|
9.1
1
ईश सोढ़ी To जेन ग्रीन
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 9 : 54/2
3 रन
  • W 8.1
  • 08.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 18.6
ज. ग्रीन
2 (4)
ग. इरासमस
3 (3)
म. सैंटनर
2-0-11-1
8.6
1
मिचेल सैंटनर To जेन ग्रीन
सिंगल के साथ हुई के सफल ओवर की समाप्ति!! फुलर लेंथ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, एक रन से सहमत हुए बल्लेबाज़| 54/2 नामीबिया|
8.5
0
मिचेल सैंटनर To जेन ग्रीन
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
8.4
1
मिचेल सैंटनर To गेरहार्ड इरासमस
सिंगल मिलेगा यहाँ पर, मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
8.3
1
मिचेल सैंटनर To जेन ग्रीन
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
8.2
0
मिचेल सैंटनर To जेन ग्रीन
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील लेकिन अम्पायर ने इसे नकार दिया| टर्न होकर काफी अंदर आई गेंद और पैड्स पर जा लगी थी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
जेन ग्रीन अगले बल्लेबाज...
8.1
W
मिचेल सैंटनर To स्टीफन बार्ड OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! एक और झटका यहाँ पर नामीबिया टीम को लगता हुआ| दूसरे सलामी बल्लेबाज़ भी आउट हो गए| स्टीफन बार्ड 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मिचेल सैंटनर के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेकिन पर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को लेग साइड की ओर खेलने का प्करयास किय और बल्रले का मुँह पहले ही बल्नेलेबाज़ बंद कर बैठे जिसके कारण बॉल टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्लेबाज़ को बीट करती हुई सीधे मिडिल स्टंप्स पर जा लगी| 52/2 नामीबिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 51/1
6 रन
  • 27.1
  • W 7.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
स. बार्ड
21 (21)
ग. इरासमस
2 (2)
ज. नीशम
1-0-6-1
7.6
1
जेम्स नीशम To स्टीफन बार्ड
हलके हाथों से लेग साइड पर इस गेंद को खेला, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे की मांग, लेकिन नॉन स्ट्राइकर ने मना कर दिया| 8 के बाद 51/1 नामीबिया|
7.5
1
जेम्स नीशम To गेरहार्ड इरासमस
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन, शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
7.4
1
जेम्स नीशम To स्टीफन बार्ड
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.3
1
जेम्स नीशम To गेरहार्ड इरासमस
सिंगल के साथ पहली ही गेंद पर खाता खोला, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
गेरहार्ड इरासमस अगले बल्लेबाज़...
7.2
W
जेम्स नीशम To माइकल वैन लिंगेन OUT!
बोल्ड!!! क्लीन बोल्ड!!! नामीबिया टीम को लगा पहला झटका| माइकल वैन लिंगेन 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| जेम्स नीशम के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल शॉट खेलने गए| बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल हुआ नहीं और गेंद सीधे बल्लेबाज़ को बीट करते हुई स्टंप्स को जा लगी| कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन को जिस विकेट की तलाश थी वो यहाँ पर मिलती हुई| 47/1 नामीबिया|
7.1
2
जेम्स नीशम To माइकल वैन लिंगेन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की दिशा में कट शॉट खेलकर दो रन लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 45/0
9 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 36.3
  • 06.4
  • 46.5
  • 1 LB 6.6
वैन लिंगेन
23 (23)
स. बार्ड
19 (19)
म. सैंटनर
1-0-8-0
6.6
lb
मिचेल सैंटनर To माइकल वैन लिंगेन
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
6.5
4
मिचेल सैंटनर To माइकल वैन लिंगेन
फ्रेंच कट!!! भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़ बोल्ड होने से बचे यहाँ पर| फुल गेंद, पड़ने के बाद शरीर की तरफ आई, आगे निकलकर ड्राइव मारने गए, बल्ले का अंदरूनी किनारा लगा, फाइन लेग पर गई जहाँ से चौका मिला|
6.4
0
मिचेल सैंटनर To माइकल वैन लिंगेन
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
6.3
3
मिचेल सैंटनर To स्टीफन बार्ड
पैड्स लाइन की गेंद को स्कूप शॉट खेला फाइन लेग की दिशा में यहाँ पर| गैप में गई बॉल मिला 3 रन|
6.2
1
मिचेल सैंटनर To माइकल वैन लिंगेन
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
6.1
0
मिचेल सैंटनर To माइकल वैन लिंगेन
कोई रन नहीं, स्वीप शॉट ज़रूर खेला लेकिन फील्डर वहां मौजूद|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 36 बिना किसी नुकसान के नामीबिया, जीत के लिए 84 गेंदों पर 128 रन चाहिए| फ़िलहाल दोनों सलामी बल्लेबाज़ स्टीफ़न बार्ड और माइकल वैन लिंगेन दोनों संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को होगी पहले विकेट की तलाश...
ओवर की समाप्ति 6 : 36/0
12 रन
  • 05.1
  • 1 LB 5.2
  • 45.3
  • 05.4
  • 65.5
  • 15.6
वैन लिंगेन
18 (18)
स. बार्ड
16 (18)
ए. मिल्ने
2-0-15-0
5.6
1
एडम मिल्ने To माइकल वैन लिंगेन
शॉर्टपिच गेंद, पुल अच्छे अंदाज़ से किया लेकिन फील्डर वहां तैनात, एक ही रन मिला| 6 के बाद 36/0 नामीबिया|
5.5
6
एडम मिल्ने To माइकल वैन लिंगेन
शॉट!! सिक्स!! गगनचुम्भी!! बिलकुल सामने की तरफ| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| धीमी गति की गेंद को भली भांति परखा और छक्का जड़ दिया|
5.4
0
एडम मिल्ने To माइकल वैन लिंगेन
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
5.3
4
एडम मिल्ने To माइकल वैन लिंगेन
चौका! बैकफुट पंच!!! सीधा गेंदबाज़ के बगल से मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, लेंथ गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
5.2
lb
एडम मिल्ने To स्टीफन बार्ड
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! पैड्स को लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
5.1
0
एडम मिल्ने To स्टीफन बार्ड
गति से बल्लेबाज़ को चौंका दिया| अंदर आई और बल्लेबाज़ ने उसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 5 : 24/0
7 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 44.4
  • 04.5
  • 14.6
स. बार्ड
16 (16)
वैन लिंगेन
7 (14)
ट. बोल्ट
2-0-12-0
4.6
1
ट्रेंट बोल्ट To स्टीफन बार्ड
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
4.5
0
ट्रेंट बोल्ट To स्टीफन बार्ड
बाउंसर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने डक कर दिया|
4.4
4
ट्रेंट बोल्ट To स्टीफन बार्ड
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
4.3
1
ट्रेंट बोल्ट To माइकल वैन लिंगेन
पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
4.2
0
ट्रेंट बोल्ट To माइकल वैन लिंगेन
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
4.1
1
ट्रेंट बोल्ट To स्टीफन बार्ड
शानदार फील्डिंग यहाँ पर केन विलियमसन के द्वारा देखने को मिला| आगे डाली गई गेंद को मिड ऑफ की ओर खेला जहाँ से एक रन ही मिला|
ओवर की समाप्ति 4 : 17/0
2 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 03.6
वैन लिंगेन
6 (12)
स. बार्ड
10 (12)
ट. साउदी
2-0-8-0
3.6
0
टिम साउदी To माइकल वैन लिंगेन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड ऑफ़ पर खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
3.5
0
टिम साउदी To माइकल वैन लिंगेन
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़, कीपर की तरफ गई गेंद|
3.4
0
टिम साउदी To माइकल वैन लिंगेन
फ्रेंच कट!! एक टप्पा खाकर कीपर तक गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
3.3
1
टिम साउदी To स्टीफन बार्ड
लेग साइड पर इस गेंद को खेला, एक ही रन हासिल किया|
3.2
0
टिम साउदी To स्टीफन बार्ड
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
3.1
1
टिम साउदी To माइकल वैन लिंगेन
ऑन द राइज शॉट लगाया| बल्ले के नीचे लगी गेंद, मिड ऑफ़ सेसिंग्ल ही मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 3 : 15/0
4 रन
  • 22.1
  • 12.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 02.6
स. बार्ड
9 (10)
वैन लिंगेन
5 (8)
ए. मिल्ने
1-0-4-0
2.6
0
एडम मिल्ने To स्टीफन बार्ड
कोई रन नहीं| छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
2.5
1
एडम मिल्ने To माइकल वैन लिंगेन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाकर सिंगल लिया|
2.4
0
एडम मिल्ने To माइकल वैन लिंगेन
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
2.3
0
एडम मिल्ने To माइकल वैन लिंगेन
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
2.2
1
एडम मिल्ने To स्टीफन बार्ड
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
2.1
2
एडम मिल्ने To स्टीफन बार्ड
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए, इसी बीच दो रन हो गया|
ओवर की समाप्ति 2 : 11/0
5 रन
  • 11.1
  • 1 WD 1.2
  • 01.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 21.5
  • 01.6
वैन लिंगेन
4 (5)
स. बार्ड
6 (7)
ट. बोल्ट
1-0-5-0
1.6
0
ट्रेंट बोल्ट To माइकल वैन लिंगेन
प्ले एंड मिस!! पुल लगाने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे गेंद| 11/0 न्यूजीलैंड|
1.5
2
ट्रेंट बोल्ट To माइकल वैन लिंगेन
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करते हुए गैप से दो रन हासिल हुआ|
1.4
1
ट्रेंट बोल्ट To स्टीफन बार्ड
सिंगल मिलेगा यहाँ पर, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
1.3
0
ट्रेंट बोल्ट To स्टीफन बार्ड
शॉर्टपिच गेंद के साथ बल्लेबाज़ को चौंकाया, पूरी तरह से गेंद की लाइन को देखते हुए डक कर दिया, सही सोच गेंदबाज़ द्वारा|
1.2
0
ट्रेंट बोल्ट To स्टीफन बार्ड
लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
1.2
wd
ट्रेंट बोल्ट To स्टीफन बार्ड
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट लगाने गए लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने इस गेंद को वाइड करार दिया|
1.1
1
ट्रेंट बोल्ट To माइकल वैन लिंगेन
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
दूसरे छोर से ट्रेंट बोल्ट आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 6/0
6 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 40.6
स. बार्ड
5 (4)
वैन लिंगेन
1 (2)
ट. साउदी
1-0-6-0
0.6
4
टिम साउदी To स्टीफन बार्ड
बाहरी किनारा और चौका! अटैक इज द बेस्ट फॉर्म ऑफ़ डिफेन्स!! इस बार मिड विकेट के ऊपर से मारने गए| स्विंग होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के खाली स्थान से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
0.5
0
टिम साउदी To स्टीफन बार्ड
एलबीडबल्यू की अपील, अम्पयार नकारा| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए बल्ले पर नहीं आई गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने मना किया|
0.4
1
टिम साउदी To माइकल वैन लिंगेन
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
0.3
0
टिम साउदी To माइकल वैन लिंगेन
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
0.2
1
टिम साउदी To स्टीफन बार्ड
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
0.1
0
टिम साउदी To स्टीफन बार्ड
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला, रन का मौका नहीं मिल सका|
मैच की जानकारी
  • स्थान शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस नामीबिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम न्यूज़ीलैंड ने नामीबिया को 52 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जेम्स नीशम
  • अंपायर पॉल राईफल, पॉल विल्सन, अहसान रजा
  • रेफ़री रंजन मदुगले
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement