Advertisement
Advertisement

न्यूज़ीलैंड vs भारत, दूसरा टी-20 Commentary, Live Updates

न्यूज़ीलैंड vs भारत, 2022 - टी-20 Live Commentary

न्यूज़ीलैंड vs भारत स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
दूसरा टी-20, बे ओवल, माउंट मैंगनुई , Nov 20, 2022
न्यूज़ीलैंड न्यूज़ीलैंड
126 (18.5)
भारत भारत
191/6 (20.0)
भारत ने न्यूज़ीलैंड को 65 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सूर्यकुमार यादव
    111(51)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से आपसे होगी मुलाकात इस सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच के साथ जो 22 नवम्बर को नेपियर में खेला जाना है| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान हार्दिक पांड्या का कहना है कि यह पूरी टीम की तरफ से एक शानदार प्रदर्शन था| स्काई की पारी खास थी और गेंदबाजों ने भी शानदार काम किया। आगे कहा कि हम आक्रामक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। जाते-जाते बताया कि अब हमारी नज़र तीसरे और आखिरी मुकाबले को जीतकर सीरीज पर कब्ज़ा करने पर होगी|
केन विलियमसन ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि स्काई को इस शानदार पारी के लिए बधाई देता हूँ| यह उनके द्वारा देखी गई सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है। आगे कहा कि शुरुआत में बल्लेबाजी करना ठीक था लेकिन इसके बाद हम विकेट गंवाते रहे और मुकाबले में पीछे हो गए। जाते-जाते कहा कि अब अगले गेम के बारे में सोचने और आगे बढ़ने की जरूरत है।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सूर्यकुमार यादव को दिया गया| इसे हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि वो अंत तक बल्लेबाजी करना चाहते थे और स्कोर को 170 के करीब ले जाना चाहते थे। आगे बताया कि इस जीत से वो काफी बहुत खुश है।
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
अंत में टीम इंडिया के लिए एक शानदार जीत कही जायेगी| टॉस जीतकर कीवी कप्तान का रन चेज़ करने का फैसला पूरी तरह से ग़लत साबित हो गया| हालाँकि इस दूसरी पारी के दौरान गेंद गीली ज़रूर हुई थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उसपर कमाल की पकड़ बनाई रखी और मुकाबले में खुदको ऊपर रखा| बढ़ते रन रेट की वजह से कीवी बल्लेबाज़ आये और बड़े शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट देते चले गए| वहीँ टीम इंडिया की तरफ से आज फील्डिंग भी कमाल की रही जिसकी वजह से अधिक दबाव मेजबानों पर बना| हाँ इस मुकाबले में स्काई द्वारा जिस अंदाज़ में वो शतक लगाया गया उसे काफी लम्बे समय तक याद रखा जाएगा|
हार्दिक पांड्या के खाते में बतौर कप्तान एक और टी 20 जीत दर्ज हो गई है| हाँ गेंदबाजी भले ही उन्होंने नहीं की हो लेकिन जिस अंदाज़ में इस रन चेज़ के दौरान अपने गेंदबाजों को चलाया वो काबिले तारीफ है| कीवी टीम की तरफ से कप्तान केन ने 61 रनों की पारी ज़रूर खेली लेकिन हाई रन रेट के दबाव और भारतीय कसी हुई गेंदबाजी के सामने वो भी कुछ नहीं कर सके| डेवोन को एक बेहतर स्टार्ट तो मिली थी लेकिन वो भी उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके|
65 रनों की एक बड़ी जीत टीम इंडिया के खाते में गई| तीन मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 से बढ़त बना ली है| पहला मुकाबला भले ही बारिश के कारण रद्द हो गया था लेकिन इस दूसरे मैच में भारतीय टीम ने मेजबानों को पूरी तरह से धो डाला| पहले स्काई का शानदार शतक और उसके बाद गेंदबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन| न्यूजीलैंड को उसी के घर में हराना एक कठिन काम है जिसे बड़ी सरलता से इस युवा टीम इंडिया ने कर दिया|
ओवर की समाप्ति 18.5 : 126/10
1 रन
  • 018.1
  • W18.2
  • W18.3
  • 118.4
  • W18.5
ए. मिल्ने
6 (5)
ल. फर्ग्यूसन
1 (1)
द. हूडा
2.5-0-10-4
18.5
W
दीपक हूडा To एडम मिल्ने OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अर्शदीप सिंह बोल्ड दीपक हूडा| 126 रनों पर कीवी टीम हुई ऑल आउट| भारत ने 65 रनों से जीता ये मुकाबला| इस रन चेज़ में पहला कैच भी अर्शदीप ने लपका था और आखिरी भी उनके हाथों में ही गया| एक ही ओवर में हूडा ने तीन विकेट्स हासिल कर लिए| इस बार भी बड़ा शॉट खेला लेकिन मिस टाइम हुआ जहाँ अर्शदीप ने कैच लपक लिया|
18.4
1
दीपक हूडा To लॉकी फर्ग्यूसन
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
18.3
W
दीपक हूडा To टिम साउदी OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट ऋषभ पंत बोल्ड दीपक हूडा| एक और झटका कीवी टीम को लगता हुआ| अब भारत जीत से एक विकेट दूर| इस बार साउदी ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन बल्ले के उपरी भाग पर लगकर पॉइंट की तरफ हवा में गई गेंद| कीपर पन्त ने कैच के लिए कॉल किया और भागते हुए उसे लपक लिया|
18.2
W
दीपक हूडा To ईश सोढ़ी OUT!
आउट!!! स्टंप ऋषभ पंत बोल्ड दीपक हूडा| एक और कीवी बल्लेबाज़ पवेलियन की तरफ चलता बना| भारत अब जीत से दो विकेट दूर| आगे आकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे सोढ़ी लेकिन गेंद की लाइन से बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ| कीपर पन्त के पास गई गेंद| बल्लेबाज़ इस दौरान क्रीज़ के काफी आगे आ गए थे इस वजह से स्टम्प का मौका बन गया और पन्त ने बेल्स उड़ाकर बल्लेबाज़ का काम तमाम कर दिया| 125/8 न्यूजीलैंड|
18.1
0
दीपक हूडा To ईश सोढ़ी
प्ले एंड मिस!! आगे आकर बड़ा शॉट खेलने गए लेकिन असफल हुए|
ओवर की समाप्ति 18 : 125/7
14 रन
  • 617.1
  • 417.2
  • 017.3
  • 217.4
  • 1 WD17.5
  • W17.5
  • 117.6
ईश सोढ़ी
1 (1)
ए. मिल्ने
6 (4)
म. सिराज
4-1-24-2
17.6
1
मोहम्मद सिराज To ईश सोढ़ी
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
17.5
W
मोहम्मद सिराज To केन विलियमसन OUT!
आउट!! प्ले डाउन!! मोहम्मद सिराज के खाते में एक और सफलता गई| 61 रन बनाकर कप्तान केन की पारी का हुआ अंत| स्लोवर बॉल से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| फुल टॉस गेंद थी लेकिन थोड़ा कम गति से बल्लेबाज़ की तरफ आई| शॉट खेलते समय बल्ला पहले चला बैठे केन और इस वजह से अंदरूनी किनारा लेकर विकटों से जा टकराई गेंद| 124/7 न्यूजीलैंड, 13 गेंदों पर 68 रनों की दरकार|
17.5
wd
मोहम्मद सिराज To केन विलियमसन
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
17.4
2
मोहम्मद सिराज To केन विलियमसन
इस बार डीप पॉइंट की तरफ गेंद को गैप में खेला| फील्डर जबतक उसे पिक करते बल्लेबाजों ने दो भाग लिया|
17.3
0
मोहम्मद सिराज To केन विलियमसन
शॉर्टपिच गेंद के साथ पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चौंकाया| गेंद की लाइन को देखते हुए पुल करने गए लेकिन असफल हुए|
17.2
4
मोहम्मद सिराज To केन विलियमसन
चौका! बैक टू बैक बाउंड्री कीवी कप्तान के लिए आती हुई| ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया कवर्स की तरफ चार रनों के लिए|
17.1
6
मोहम्मद सिराज To केन विलियमसन
छक्का! बैक टू बैक सिक्स कीवी टीम के लिए आता हुआ| इस बार केन ने हिप्स की गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी| क्या यहाँ से कीवी टीम मुकाबला जीत पाएगी? कहना मुश्किल है|
ओवर की समाप्ति 17 : 111/6
12 रन
  • 216.1
  • 216.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 1 WD16.6
  • 616.6
ए. मिल्ने
6 (4)
क. विलियमसन
49 (47)
अ. सिंह
3-0-29-0
16.6
6
अर्शदीप सिंह To एडम मिल्ने
छक्का! लेकिन अब ऐसा लगता है कि कीवी टीम के लिए काफी देर हो गई है| ऊपर डाली गई बॉल पर सामने वाला पैर हटाकर सीधा शॉट लगाया| गेंद सीधा साईट स्क्रीन के पास जाकर गिरी छह रनों के लिए| 18 गेंदों पर 81 रनों की दरकार|
16.6
wd
अर्शदीप सिंह To एडम मिल्ने
वाइड! बाउंसर गेंद डाल दी जिसे अम्पायर ने काफी ऊपर पाया और वाइड करार दिया|
16.5
0
अर्शदीप सिंह To एडम मिल्ने
एक और डॉट गेंद, दबाव अब पूरी तरह से एडम के ऊपर| ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
16.4
0
अर्शदीप सिंह To एडम मिल्ने
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
16.3
1
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
सिंगल भाग लिया इस बार| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
16.2
2
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
बेहतरीन फील्डिंग अय्यर द्वारा लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर| छक्का जाने से रोक दिया| कैच भले ही लपक नहीं पाए लेकिन टीम के लिए चार बहुमूल्य रन्स बचाए| केन ने लेंथ बॉल को छक्के के लिए मारा था जिसे अय्यर ने सीमा रेखा पर बेहतरीन प्रयास के ज़रिये बाउंड्री जाने से रोक दिया| हवा में छलांग लगाकर पहले गेंद को लपका और जब सीमा रेखा के बाहर जाने लगे तो गेंद को अंदर फ़ेंक दिया|
16.1
2
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
दुग्गी!! फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
ओवर की समाप्ति 16 : 99/6
1 रन
  • 1 LB15.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 015.4
  • W15.5
  • 015.6
ए. मिल्ने
0 (1)
क. विलियमसन
44 (44)
म. सिराज
3-1-10-1
15.6
0
मोहम्मद सिराज To एडम मिल्ने
डॉट बॉल के साथ सिराज के एक शानदार और सफल ओवर की हुई समाप्ति| क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
15.5
W
मोहम्मद सिराज To मिचेल सैंटनर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड मोहम्मद सिराज| डॉट बॉल का दबाव और अंत में विकेट| सैंटनर महज़ 2 रन बनाकर पवेलियन की राह चलते बने| सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी का इनाम उन्हें विकेट के रूप में मिला| उछाल भरी गेंद को लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे बल्लेबाज़ लेकिन बाउंस को परख नहीं पाए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे| लीडिंग एज लगा और हवा में उठी गेंद जिसे सिराज ने आगे भागते हुए लपक लिया| 99/6 न्यूजीलैंड, लक्ष्य से 93 रन दूर|
15.4
0
मोहम्मद सिराज To मिचेल सैंटनर
डॉट बॉल की हैट्रिक!! प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| इस बार रूम बनाकर खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
15.3
0
मोहम्मद सिराज To मिचेल सैंटनर
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| दबाव अब कीवी बल्लेबाजों के ऊपर| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
15.2
0
मोहम्मद सिराज To मिचेल सैंटनर
शॉर्टपिच गेंद के साथ पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चौंकाया| गेंद की लाइन को देखते हुए अपर कट करने गए लेकिन असफल हुए| एक डॉट बॉल हुई|
15.1
lb
मोहम्मद सिराज To केन विलियमसन
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 15 : 98/5
7 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 414.4
  • 014.5
  • 114.6
क. विलियमसन
44 (43)
म. सैंटनर
2 (3)
अ. सिंह
2-0-17-0
14.6
1
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
सिंगल के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| गुड लेंथ गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर के आगे से रन चुरा लिया| 30 गेंदों पर 94 रनों की दरकार|
14.5
0
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
स्लोवर बाउंसर!! बल्लेबाज़ ने उसपर शॉट खेलना चाहा लेकिन असफल हुए| अच्छी सोच गेंदबाज़ द्वारा, कोई रन नहीं हुआ|
14.4
4
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
चौका! केन के बल्ले से काफी देर बाद आई बाउंड्री| बढ़िया स्ट्रोक| गैप ढूंडा और कवर्स बाउंड्री के पार उसे भेज दिया|
14.3
0
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर उसे खेला लेकिन गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
14.2
1
अर्शदीप सिंह To मिचेल सैंटनर
शरीर पर डाली गई गेंद| सैंटनर ने उसे सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका हासिल हुआ|
14.1
1
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 14 : 91/5
3 रन
  • 113.1
  • 013.2
  • W13.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 113.6
क. विलियमसन
38 (38)
म. सैंटनर
1 (2)
य. चहल
4-0-26-2
13.6
1
युजवेंद्र चहल To केन विलियमसन
सिंगल के साथ चहल का एक शानदार स्पेल हुआ समाप्त| इस गेंद पर भी बल्लेबाज़ सिंगल ही ले पाया| 36 गेंदों पर 101 रनों की दरकार|
13.5
1
युजवेंद्र चहल To मिचेल सैंटनर
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
13.4
0
युजवेंद्र चहल To मिचेल सैंटनर
इस बार क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| कोई रन नहीं हुआ|
13.3
W
युजवेंद्र चहल To जिमी नीशम OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट ईशान किशन बोल्ड युजवेंद्र चहल| नीशम बिना खाता खोला पवेलियन लौट गए| चहल के नाम दूसरी सफलता| जिमी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे| हाई रन रेट का दबाव बल्लेबाजों के ऊपर साफ़ झलकता हुआ| लेग स्पिन गेंद थी जिसे आगे आकर लॉन्ग ऑन के ऊपर से उठाकर मारना चाहा| बल्ले और गेंद का अच्छा संपर्क नहीं हुआ| मिस टाइम शॉट लगा जिसकी वजह से फील्डर की गोद में चली गई गेंद| 89/5 न्यूजीलैंड, लक्ष्य से 103 रन दूर|
13.2
0
युजवेंद्र चहल To जिमी नीशम
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
13.1
1
युजवेंद्र चहल To केन विलियमसन
सिंगल से केन ने काम चलाया| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 13 : 88/4
3 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 112.4
  • W12.5
  • 012.6
ज. नीशम
0 (1)
क. विलियमसन
36 (36)
द. हूडा
2-0-9-1
12.6
0
दीपक हूडा To जिमी नीशम
डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
अगले बल्लेबाज़ होंगे जिमी नीशम...
12.5
W
दीपक हूडा To डैरेल मिचेल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट श्रेयस अय्यर बोल्ड दीपक हूडा| 10 रन बनाकर डैरेल लौटे पवेलियन| हूडा के नाम पहली सफलता| धीमी गति से ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद पर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए| कम गति होने के कारण गेंद और बल्ले का बेहतर ताल मेल नहीं हो सका जिसकी वजह से बल्लेबाज़ को दूरी नहीं हासिल हुई| हवा में गई गेंद जहाँ लॉन्ग ऑन फील्डर ने आगे की तरफ स्लाइड करते हुए कैच लपका| 88/4 न्यूजीलैंड, लक्ष्य से 104 रन दूर|
12.4
1
दीपक हूडा To केन विलियमसन
यहाँ भी सिंगल ही मिल पाया| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
12.3
0
दीपक हूडा To केन विलियमसन
ऊपर डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेल दिया| बोलर ने उसे रोका| बड़े शॉट्स की अब कीवी टीम को दरकार| कोई रन नहीं हुआ|
12.2
1
दीपक हूडा To डैरेल मिचेल
फिर से बाहर की तरफ थी गेंद| लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेला, फील्डर ने उसे रोक दिया| एक ही रन मिला|
12.1
1
दीपक हूडा To केन विलियमसन
बड़े शॉट के लिए गए थे केन लेकिन संपर्क सही नहीं हुआ| एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 12 : 85/3
8 रन
  • 111.1
  • 211.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • 211.6
ड. मिचेल
9 (9)
क. विलियमसन
34 (33)
य. चहल
3-0-23-1
11.6
2
युजवेंद्र चहल To डैरेल मिचेल
चिप किया ऊपर की गेंद को सामने की तरफ| फील्डर जबतक उसे फील्ड करते बल्लेबाजों के पास दो भागने का मौका बन गया| 48 गेंद पर 107 रनों की दरकार|
11.5
1
युजवेंद्र चहल To केन विलियमसन
एक और धीमी गति की गेंद| लेग साइड पर उसे स्वीप किया, डीप से सिंगल हासिल हुआ| चतुराई से चहल गेंदबाजी कर रहे हैं|
11.4
1
युजवेंद्र चहल To डैरेल मिचेल
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| दूसरा चाहते थे मिचेल लेकिन केन ने मना कर दिया|
11.3
1
युजवेंद्र चहल To केन विलियमसन
सिंगल ही यहाँ पर मिल पायेगा| पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
11.2
2
युजवेंद्र चहल To केन विलियमसन
आगे आकर शॉट खेलने गए| चहल ने गेंद को फिर से धीरे डाला| मिस टाइम हुआ शॉट| मिड विकेट की तरफ गई गेंद जहाँ से दो रन्स मिल गए|
11.1
1
युजवेंद्र चहल To डैरेल मिचेल
सिंगल से हुई है शुरुआत!! लेग स्पिन गेंद!! बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 77/3
6 रन
  • 110.1
  • 210.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
ड. मिचेल
5 (6)
क. विलियमसन
30 (30)
द. हूडा
1-0-6-0
10.6
1
दीपक हूडा To डैरेल मिचेल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| समझदारी से समय लेकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं मिचेल|
10.5
1
दीपक हूडा To केन विलियमसन
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.4
1
दीपक हूडा To डैरेल मिचेल
एक आसान सा सिंगल डैरेल को मिलता हुआ| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
10.3
0
दीपक हूडा To डैरेल मिचेल
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
10.2
2
दीपक हूडा To डैरेल मिचेल
बढ़िया फील्डिंग अर्श दीप द्वारा| डीप पॉइंट बाउंड्री पर अपने बाएँ ओर डाईव लगाई और गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक दिया| दो ही रन मिला| इस गेंद पर बल्लेबाज़ द्वारा कट शॉट खेला गया था|
10.1
1
दीपक हूडा To केन विलियमसन
ऑफ़ स्पिन गेंद!! केन ने इसे मिड विकेट की दिशा में खेला| अय्यर द्वारा इसे फील्ड किया गया| सिंगल ही मिला|
ओवर की समाप्ति 10 : 71/3
8 रन
  • 69.1
  • 09.2
  • W9.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
क. विलियमसन
28 (28)
ड. मिचेल
1 (2)
य. चहल
2-0-15-1
9.6
1
युजवेंद्र चहल To केन विलियमसन
सिंगल के साथ चहल के एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| लेग स्पिन गेंद को क्रीज़ के अंदर से ही लेग साइड पर मोड़ा और सिंगल हासिल किया| 10 के बाद 71/3 न्यूजीलैंड|
9.5
1
युजवेंद्र चहल To डैरेल मिचेल
सिंगल के साथ मिचेल ने खोला अपना खाता| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
9.4
0
युजवेंद्र चहल To डैरेल मिचेल
लीव!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर के लिए|
9.3
W
युजवेंद्र चहल To ग्लेन फिलिप्स OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! युजवेंद्र चहल के हाथ एक बड़ी विकेट लग गई है| खतरनाक फिलिप्स 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| एक बार फिर से स्वीप पर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन इस बार चहल ने गेंद की गति को कम कर दिया| बल्लेबाज़ ने बल्ला चलाया और गति से पूरी तरह से चकमा खा गए| गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ और विकटों से जा टकराई और बूम| 69/3 न्यूजीलैंड, लक्ष्य से 123 रन दूर|
9.2
0
युजवेंद्र चहल To ग्लेन फिलिप्स
गुगली गेंद!! बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
9.1
6
युजवेंद्र चहल To ग्लेन फिलिप्स
छक्का! फिलिप्स ऑन फायर!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 9 : 63/2
7 रन
  • W8.1
  • 48.2
  • 18.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 08.6
क. विलियमसन
27 (27)
ग. फिलिप्स
6 (3)
व. सुंदर
2-0-24-1
8.6
0
वॉशिंगटन सुंदर To केन विलियमसन
रूम बनाकर इस गेंद को कट करने गए लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर टप्पा खाने के बाद कीपर तक गई गेंद| कोई रन नहीं होगा|
8.5
1
वॉशिंगटन सुंदर To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
8.4
1
वॉशिंगटन सुंदर To केन विलियमसन
इस बार कट किया गेंद डीप पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
8.3
1
वॉशिंगटन सुंदर To ग्लेन फिलिप्स
सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
8.2
4
वॉशिंगटन सुंदर To ग्लेन फिलिप्स
आते ही चौका जड़ दिया!! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
नए बल्लेबाज़ ग्लेन फिलिप्स...
8.1
W
वॉशिंगटन सुंदर To डेवोन कॉनवे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अर्शदीप सिंह बोल्ड वॉशिंगटन सुंदर| भारत को विकेट की दरकार थी और वो मिल गई| 25 रन बनाकर कॉनवे लौटे पवेलियन| 56 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| पिछले ओवर में सुंदर की पिटाई हुई थी लेकिन इस विकेट से उनका आत्मविश्वास कुछ वापिस ज़रूर आएगा| पैरों की गेंद पर स्वीप शॉट खेला गया| स्क्वायर लेग की तरफ गई गेंद जहाँ से फील्डर अर्शदीप ने कैच को लपका| 56/2 न्यूजीलैंड, लक्ष्य से 136 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 8 : 56/1
7 रन
  • 27.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
ड. कॉनवे
25 (21)
क. विलियमसन
26 (25)
य. चहल
1-0-7-0
7.6
1
युजवेंद्र चहल To डेवोन कॉनवे
सिंगल के साथ चहल के एक सस्ते ओवर की समाप्ति हुई| ऊपर की गेंद पर मिड ऑफ़ की दिशा में खेला गया शॉट जहाँ से एक रन मिला| 56/1 न्यूजीलैंड|
7.5
1
युजवेंद्र चहल To केन विलियमसन
इस बार तेज़ गति से डाली गई गेंद| केन ने इसे मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन बटोरा|
7.4
1
युजवेंद्र चहल To डेवोन कॉनवे
फ्लाईटेड गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर मोड़ा| भुवि ने भागते हुए उसे फील्ड किया, एक ही रन मिल पाया|
7.3
1
युजवेंद्र चहल To केन विलियमसन
सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे निकलकर गेंद को स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.2
1
युजवेंद्र चहल To डेवोन कॉनवे
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7.1
2
युजवेंद्र चहल To डेवोन कॉनवे
बढ़िया फील्डिंग ईशान द्वारा| डाईव करते हुए गेंद को रोका, टीम के लिए दो रन बचाए|
यूजी चहल को आक्रमण पर लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 7 : 49/1
17 रन
  • 46.1
  • 16.2
  • 26.3
  • 46.4
  • 66.5
  • 06.6
क. विलियमसन
24 (23)
ड. कॉनवे
20 (17)
व. सुंदर
1-0-17-0
6.6
0
वॉशिंगटन सुंदर To केन विलियमसन
डॉट बॉल के साथ एक महंगे ओवर की हुई समाप्ति| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
6.5
6
वॉशिंगटन सुंदर To केन विलियमसन
छक्का! एक हाथ से शॉट लगाया| टाइमिंग बढ़िया| बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा लॉन्ग ऑफ़ के ऊपर से उठाकर खेला| एक हाथ बल्ले से छूट गया था लेकिन संपर्क इतना बढ़िया कि छह रनों के लिए निकल गई|
6.4
4
वॉशिंगटन सुंदर To केन विलियमसन
चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे मिड ऑफ़ की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
ऐसा लगता है कि गेंद कुछ ज्यादा ही गीली हो गई है| सुंदर ने अम्पायर से तोवेल मांगकर उसे पोछा है..
6.3
2
वॉशिंगटन सुंदर To केन विलियमसन
बढ़िया शॉट केन द्वारा, बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
6.2
1
वॉशिंगटन सुंदर To डेवोन कॉनवे
समझदारी भरा क्रिकेट| बैक फुट से गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ पंच किया, एक रन मिला|
6.1
4
वॉशिंगटन सुंदर To डेवोन कॉनवे
वाओ!! पहली ही गेंद पर चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ कॉनवे ने ऑफ़ स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए पॉइंट से चौका बटोरा|
सुंदर को अब गेंदबाजी के लिए लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 6 : 32/1
7 रन
  • 45.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 15.6
ड. कॉनवे
15 (15)
क. विलियमसन
12 (19)
म. सिराज
2-0-10-0
5.6
1
मोहम्मद सिराज To डेवोन कॉनवे
क्विक सिंगल!! बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ खेला और रन भाग लिया|
5.5
1
मोहम्मद सिराज To केन विलियमसन
सिंगल, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|
5.4
0
मोहम्मद सिराज To केन विलियमसन
ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
5.3
1
मोहम्मद सिराज To डेवोन कॉनवे
सिंगल, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
5.2
0
मोहम्मद सिराज To डेवोन कॉनवे
ये अच्छा टप्पा है सिराज के लिए| बैकफुट से इस गेंद को खेलने गए लेकिन शरीर पर खा बैठे| कोई रन नहीं हुआ|
5.1
4
मोहम्मद सिराज To डेवोन कॉनवे
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 25/1
9 रन
  • 14.1
  • 24.2
  • 14.3
  • 44.4
  • 14.5
  • 04.6
क. विलियमसन
11 (17)
ड. कॉनवे
9 (11)
भ. कुमार
3-0-12-1
4.6
0
भुवनेश्वर कुमार To केन विलियमसन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं 5 के बाद 25/1 न्यूजीलैंड|
4.5
1
भुवनेश्वर कुमार To डेवोन कॉनवे
बाउंड्री के बाद समझदारी भरा सिंगल| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
4.4
4
भुवनेश्वर कुमार To डेवोन कॉनवे
चौका! कॉनवे ने भी अब अपना हाथ खोलना शुरू किया है| क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|
4.3
1
भुवनेश्वर कुमार To केन विलियमसन
सिंगल, मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
4.2
2
भुवनेश्वर कुमार To केन विलियमसन
दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
4.1
1
भुवनेश्वर कुमार To डेवोन कॉनवे
सिंगल!! ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप से एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 4 : 16/1
3 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 13.6
ड. कॉनवे
3 (8)
क. विलियमसन
8 (14)
म. सिराज
1-0-3-0
3.6
1
मोहम्मद सिराज To डेवोन कॉनवे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाने गए और नीचे रखा गेंद को जहाँ से सिंगल हासिल हुआ|
3.5
1
मोहम्मद सिराज To केन विलियमसन
बाहर डाली गई गेंद| केन ने उसपर बैकफुट से कट शॉट खेलना चाहा लेकिन बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ गई गेंद| फील्डर के आगे गिरी जहाँ से एक रन मिला|
3.4
0
मोहम्मद सिराज To केन विलियमसन
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
3.3
1
मोहम्मद सिराज To डेवोन कॉनवे
इस बार चहलकदमी करते हुए गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और एक रन बटोर लिया|
3.2
0
मोहम्मद सिराज To डेवोन कॉनवे
गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
3.1
0
मोहम्मद सिराज To डेवोन कॉनवे
बढ़िया गेंद!! एक बढ़िया एंगल से बल्लेबाज़ को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| कॉनवे को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| अच्छे टप्पे से की है शुरुआत|
ओवर की समाप्ति 3 : 13/1
2 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 12.6
ड. कॉनवे
1 (4)
क. विलियमसन
7 (12)
भ. कुमार
2-0-3-1
2.6
1
भुवनेश्वर कुमार To डेवोन कॉनवे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया| 13/1 न्यूजीलैंड|
2.5
0
भुवनेश्वर कुमार To डेवोन कॉनवे
इस बार अच्छा टप्पा भुवि ने पकड़ा है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
2.4
1
भुवनेश्वर कुमार To केन विलियमसन
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
2.3
0
भुवनेश्वर कुमार To केन विलियमसन
ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई|
2.2
0
भुवनेश्वर कुमार To केन विलियमसन
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
2.1
0
भुवनेश्वर कुमार To केन विलियमसन
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
ओवर की समाप्ति 2 : 11/1
10 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 5 WD1.5
  • 01.5
  • 11.6
क. विलियमसन
6 (8)
ड. कॉनवे
0 (2)
अ. सिंह
1-0-10-0
1.6
1
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| केन ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
1.5
0
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
अच्छी वापसी अर्श द्वारा, इस बार ऊपर ही रखी गेंद!! प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
1.5
wd
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
वाइड और चौका!!!! ये गेंद बल्लेबाज़ और कीपर दोनों के ऊपर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ और चौका भी दे गई| टप्पा खाने के बाद काफी अधिक उछली जहाँ बल्लेबाज़ और कीपर दोनों गच्छा खा गए|
1.4
4
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| शानदार फ्लिक शॉट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1.3
0
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
एक और डॉट गेंद!! अच्छा स्टार्ट अर्श द्वारा!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन हार्दिक ने उसे रोक दिया|
1.2
0
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
1.1
0
अर्शदीप सिंह To केन विलियमसन
इनस्विंगर से की है अर्श ने शुरुआत!! आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
ओवर की समाप्ति 1 : 1/1
1 रन
  • 00.1
  • W0.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 00.6
ड. कॉनवे
0 (2)
क. विलियमसन
1 (2)
भ. कुमार
1-0-1-1
0.6
0
भुवनेश्वर कुमार To डेवोन कॉनवे
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं|
0.5
0
भुवनेश्वर कुमार To डेवोन कॉनवे
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
0.4
1
भुवनेश्वर कुमार To केन विलियमसन
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
0.3
0
भुवनेश्वर कुमार To केन विलियमसन
ऑफ़ साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया कीपर के लिए|
केन विलियमसन नए बल्लेबाज़...
0.2
W
भुवनेश्वर कुमार To फिन एलेन OUT!
आउट!!! कैच आउट!! कॉट अर्शदीप सिंह बोल्ड भुवनेश्वर कुमार| बड़ी सफलता और बड़ी विकेट, सफलता भारतीय टीम के लिए| एक बढ़िया कैच थर्ड मैन बाउंड्री पर अर्शदीप द्वारा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद पर दूर से एक बड़ा शॉट खेलने गए| आउटस्विंग हुई जिसकी वजह से बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में गई जहाँ से फील्डर ने उसे आगे की तरफ भागते हुए लपक लिया| 0/1 न्यूजीलैंड|
0.1
0
भुवनेश्वर कुमार To फिन एलेन
डॉट गेंद से हुई रन चेज़ की समाप्ति| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
मैच की जानकारी
  • स्थान बे ओवल, माउंट मैंगनुई
  • मौसम घने बादल छाये है
  • टॉस न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने न्यूज़ीलैंड को 65 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव
  • अंपायर क्रिस गॅफने, वेन कँइट्स, क्रिस ब्राउन
  • रेफ़री जेफ क्रो
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement