Advertisement
Advertisement

नीदरलैंड्स vs पाकिस्तान, सुपर 12 - मैच 17 Commentary, Live Updates

नीदरलैंड्स vs पाकिस्तान, 2022 - टी-20 Live Commentary

नीदरलैंड्स vs पाकिस्तान स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 17, पर्थ स्टेडियम, पर्थ , Oct 30, 2022
नीदरलैंड्स नीदरलैंड्स
91/9 (20.0)
पाकिस्तान पाकिस्तान
95/4 (13.5)
पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    शादाब खान
    4(2)&3/22(4)
शादाब खान को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया| तो दोस्तों इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के तीसरे मैच की तरफ जो इसी मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा| आइये अब आपसे उस मुकाबले में होगी मुलाकात... 
पाकिस्तान की धारदार गेंदबाजी के सामने उनकी टीम पूरे 20 ओवरों में महज़ 91 रन्स ही बोर्ड पर लगा पाई| इसके बाद रन चेज़ में बाबर आज़म अपने फॉर्म से जूझते हुए नज़र आये और एक खराब कॉल के चलते रन आउट हो गए| एक छोर से रिजवान (49) ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को लक्ष्य के काफी पास पहुंचा दिया| इस दौरान नीदरलैंड की तरफ से भी कसी हुई गेंदबाजी देखने को मिली है| अंत में शान मसूद और इफ्तिखार की जोड़ी ने मिलकर टीम को फिनिशिंग लाइन के पास पहुंचाया और फिर शादाब ने विनिंग शॉट लगाकर टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचा दिया| अगर पाकिस्तान टीम 9 या 10 ओवर के अंदर इस रन चेज़ को हासिल कर लेती तो उनका नेट रन रेट और भी बेहतर हो जाता|
हाँ भले ही कप्तान बाबर का फॉर्म अभी भी चिंता का विषय होगा लेकिन वक़्त बदलते देर नहीं लगती दोस्तों| लेकिन एक बात ये भी है कि पाकिस्तान टीम इस टोटल को चेज़ के दौरान काफी वक़्त लेती हुई नज़र आई| वो चाहते तो इसे और भी पहले जीत सकते थे लेकिन उनकी तरफ से आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करने का माइंड सेट कहीं दिखा ही नहीं| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला आज स्कॉट एडवर्ड्स का सही साबित नहीं हुआ|
6 विकटों की एक बड़ी जीत पाकिस्तान के खाते में गई| इसी के साथ दो महत्वपूर्ण अंक पॉइंट्स टेबल पर उनके नाम दर्ज हुए| साथ ही साथ एक बड़ी जीत की वजह से उनका नेट रन रेट भी ज़रूर अच्छा हुआ होगा| वहीँ इस हार के साथ नीदरलैंड का आगे जाने का रास्ता काफी कठिन हो गया है अब| तीन में से तीन मुकाबले हारने के बाद अब नीदरलैंड पूरी तरह से बैकफुट पर चली गई होगी जबकि इस जीत से बाबर एंड कम्पनी को काफी आत्मविश्वास मिला होगा|
13.5
4
ब्रैंडन ग्लोवर To शादाब खान
चौका और इसी के साथ पाकिस्तान ने 6 विकटों से जीत लिया है ये मुकाबला| इस बार लो फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप मिला और चार रनों के लिए निकल गई गेंद| दो अंक अब पाकिस्तान टीम के खाते में गए|
13.4
0
ब्रैंडन ग्लोवर To शादाब खान
डॉट बॉल!! अभी भी जीत के लिए थोड़ा सा करना होगा इंतज़ार| इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| एक रन जीत से दूर पाकिस्तान|
13.3
W
ब्रैंडन ग्लोवर To शान मसूद OUT!
आउट!! कैच आउट!!! एक और विकेट यहाँ पर गंवाती हुई पाकिस्तान की टीम!! ब्रैंडन ग्लोवर के हाथ लगी दूसरी विकेट| शान मसूद 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट लगाया| गेंद बल्ले को लगकर सीधा थर्ड मैन बाउंड्री की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद पॉल वैन मीकेरेन जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 91/4 पाकिस्तान|
13.2
1
ब्रैंडन ग्लोवर To इफ्तिख़ार अहमद
सिंगल!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ!!! पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
13.1
4
ब्रैंडन ग्लोवर To इफ्तिख़ार अहमद
चार रन यहाँ पर बल्लेबाजों ने भागकर पूरा कर लिया!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल और फील्डर उसके पीछे भागे| इसी बीच बल्लेबाजों ने चार रन ले लिया| पाकिस्तान को जीत के लिए 2 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 86/3
3 रन
  • W12.1
  • 012.2
  • 012.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 212.6
श. मसूद
12 (15)
इ. अहमद
1 (3)
वैन मीकेरेन
4-0-19-1
12.6
2
पॉल वैन मीकेरेन To शान मसूद
दुग्गी!!! इसी के साथ एक सफ़ल ओवर की हुई समाप्ति!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन ले लिया| पाकिस्तान की टीम को जीत के लिए 6 रनों की दरकार|
12.5
0
पॉल वैन मीकेरेन To शान मसूद
बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डक कर दिया|
12.4
1
पॉल वैन मीकेरेन To इफ्तिख़ार अहमद
कैच ड्रॉप!!! इफ्तिख़ार को मिला जीवनदान!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर गेंद को पकड़ना चाहा| गेंद हाथ को लगकर ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने तजी से एक रन ले लिया|
12.3
0
पॉल वैन मीकेरेन To इफ्तिख़ार अहमद
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
12.2
0
पॉल वैन मीकेरेन To इफ्तिख़ार अहमद
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
12.1
W
पॉल वैन मीकेरेन To मोहम्मद रिजवान OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! पाकिस्तान की टीम को लगा तीसरा झटका!! पॉल वैन मीकेरेन के हाथ लेगी पहली विकेट| मोहम्मद रिजवान 49 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर अंदर की ओर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधा कीपर की तरफ हवा में गई जहाँ से स्कॉट एडवर्ड्स ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 83/3 पाकिस्तान, जीत के लिए 9 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 83/2
3 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 111.6
म. रिजवान
49 (38)
श. मसूद
10 (13)
वैन बीक
2-0-9-0
11.6
1
लोगन वैन बीक To मोहम्मद रिजवान
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया| जीत से 9 रन दूर पाकिस्तान|
11.5
0
लोगन वैन बीक To मोहम्मद रिजवान
इस बार शरीर पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| गैप नहीं मिल सका|
11.4
1
लोगन वैन बीक To शान मसूद
सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
11.3
0
लोगन वैन बीक To शान मसूद
इस बार शरीर की गेंद को मिड विकेट पर खेला और रन भागना चाहते थे लेकिन रिजवान ने मना कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
11.2
0
लोगन वैन बीक To शान मसूद
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
11.1
1
लोगन वैन बीक To मोहम्मद रिजवान
सिंगल के साथ लक्ष्य के काफी नज़दीक जाते हुए पाकिस्तान टीम| एंगल बल्ले से शॉट खेलते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 11 : 80/2
7 रन
  • 210.1
  • 210.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
म. रिजवान
47 (35)
श. मसूद
9 (10)
वैन डर
1-0-7-0
10.6
1
रॉयलफ वैन डर मर्व To मोहम्मद रिजवान
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ मोड़ा जहाँ से एक रन मिला| 12 रन लक्ष्य से दूर पाकिस्तान|
10.5
1
रॉयलफ वैन डर मर्व To शान मसूद
टर्न हुई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहां से एक रन मिला|
10.4
1
रॉयलफ वैन डर मर्व To मोहम्मद रिजवान
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10.3
0
रॉयलफ वैन डर मर्व To मोहम्मद रिजवान
इस बार ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
10.2
2
रॉयलफ वैन डर मर्व To मोहम्मद रिजवान
दो और रन यहाँ पर पाकिस्तान को मिलता हुआ| छोटी गेंद को लेग साइड पर पुल कर दिया| डीप से दो रन्स मिल गए|
10.1
2
रॉयलफ वैन डर मर्व To मोहम्मद रिजवान
दुग्गी!! कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए 2 रन लिया| अब जीत से 17 रन दूर पाकिस्तान|
ओवर की समाप्ति 10 : 73/2
5 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
म. रिजवान
41 (30)
श. मसूद
8 (9)
फ. क्लासेन
3-0-26-0
9.6
1
फ्रेड क्लासेन To मोहम्मद रिजवान
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
9.5
1
फ्रेड क्लासेन To शान मसूद
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
9.4
1
फ्रेड क्लासेन To मोहम्मद रिजवान
सिंगल!! नॉट आउट रहेंगे रिजवान यहाँ पर| एक भरसक प्रयास था फील्डर द्वारा कैच का लेकिन गेंद उनके आगे टप्पा खाकर हाथों में गई थी ये बिग स्क्रीन पर देखने पर पता चला| एक रन मिल गया| पटकी हुई गेंद को पुल किया था और स्क्वायर लेग फील्डर की तरफ गई थी बॉल| काफी देर चेक करने के बाद बल्लेबाज़ नॉट आउट पाए गए जहाँ से एक रन मिला|
9.3
0
फ्रेड क्लासेन To मोहम्मद रिजवान
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
9.2
1
फ्रेड क्लासेन To शान मसूद
छोटी गेंद!! फाइन लेग की तरफ उसे पुल कर दिया जहाँ से एक रन मिल गया| डीप में फील्डर तैनात|
9.1
1
फ्रेड क्लासेन To मोहम्मद रिजवान
सिंगल!! मिड ऑफ़ की तरफ ऑन द राइज खेला गया शॉट जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 9 : 68/2
6 रन
  • 08.1
  • 28.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 28.6
श. मसूद
6 (7)
म. रिजवान
38 (26)
वैन बीक
1-0-6-0
8.6
2
लोगन वैन बीक To शान मसूद
दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, दो रन मिल गए| 66 गेंद 24 रनों की दरकार|
8.5
1
लोगन वैन बीक To मोहम्मद रिजवान
ग्लव्स से लगने के बाद हवा में थी गेंद| कीपर ने अपने दायें ओर भागते हुए फुल लेंथ डाईव लगाई लेकिन बॉल तक नहीं पहुँच पाए| एक रन मिल गया| छोटी गेंद को पुल लगाने गए थे लेकिन गति से चकमा खाए और ग्लव्स पर लग गई थी गेंद| बाल बाल बच गए| एक रन मिला|
8.4
0
लोगन वैन बीक To मोहम्मद रिजवान
डॉट गेंद!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं हुआ|
8.3
1
लोगन वैन बीक To शान मसूद
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
8.2
2
लोगन वैन बीक To शान मसूद
दुग्गी!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल कर लिया|
8.1
0
लोगन वैन बीक To शान मसूद
इस बार बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 8 : 62/2
9 रन
  • W7.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 47.5
  • 47.6
म. रिजवान
37 (24)
श. मसूद
1 (3)
ब. ग्लोवर
2-0-13-1
7.6
4
ब्रैंडन ग्लोवर To मोहम्मद रिजवान
बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव चौका! ये तो गेंदबाज़ की बेईज्ज़ती जैसी बात हो गई| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधा उसी दिशा में मार दिया जहाँ से वो आई थी| चार रन मिले| 62/2 पाकिस्तान,लक्ष्य से 30 रन दूर|
7.5
4
ब्रैंडन ग्लोवर To मोहम्मद रिजवान
ऑन ड्राइव और चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद को ड्राइव किया लॉन्ग ऑन की तरफ| किसी के पास रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
7.4
1
ब्रैंडन ग्लोवर To शान मसूद
सिंगल के साथ शान ने खोला अपना खाता| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
7.3
0
ब्रैंडन ग्लोवर To शान मसूद
इस बार आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
7.2
0
ब्रैंडन ग्लोवर To शान मसूद
डॉट गेंद!! हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7.1
W
ब्रैंडन ग्लोवर To फखर जमान OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट स्कॉट एडवर्ड्स बोल्ड ब्रैंडन ग्लोवर| शानदार कैच कप्तान एडवर्ड्स द्वारा| 20 रन बनाकर ज़मान की पारी का हुआ अंत| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल बॉल को सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए| गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर के बाएँ ओर गई जहाँ से स्कॉट ने उड़ते हुए कैच को लपक लिया| 53/2 पाकिस्तान लक्ष्य से 39 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 7 : 53/1
12 रन
  • 46.1
  • 16.2
  • 46.3
  • 06.4
  • 26.5
  • 16.6
फ. जमान
20 (15)
म. रिजवान
29 (22)
ट. प्रिंगल
1-0-12-0
6.6
1
टिम प्रिंगल To फखर जमान
सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया| 53/1 पाकिस्तान|
6.5
2
टिम प्रिंगल To फखर जमान
दुग्गी!! इस बार पॉइंट की ओर गेंद को कट किया दो रनों के लिए|
6.4
0
टिम प्रिंगल To फखर जमान
एक और बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
6.3
4
टिम प्रिंगल To फखर जमान
चौका! बाहरी किनारा और चार रन्स मिल जायेंगे| शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर गेंद के पीछे तो जायेंगे लेकिन उसे रोक नहीं पायेंगे| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर ड्राइव लगाने गए थे बल्लेबाज़ जहाँ किनारा दे बैठे थे|
कुछ दिक्कत में नज़र आ रहे हैं फखर ज़मान...
6.2
1
टिम प्रिंगल To मोहम्मद रिजवान
क्विक सिंगल!!! बल्लेबाज़ फखर को क्रीज़ में पहुँचने के लिए डाईव लगानी पड़ी और रन पूरा किया| इस बार बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन ले लिया|
6.1
4
टिम प्रिंगल To मोहम्मद रिजवान
चौका! पहली ही गेंद पर लैप शॉट फाइन लेग की दिशा में खेला गया| डीप फील्डर काफी फाइन थे इस वजह से गैप में निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 6 : 41/1
6 रन
  • 25.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 35.6
म. रिजवान
24 (20)
फ. जमान
13 (11)
वैन मीकेरेन
3-0-16-0
5.6
3
पॉल वैन मीकेरेन To मोहम्मद रिजवान
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने तीन रन चुरा लिया| 6 के बाद 41/1 पाकिस्तान, लक्ष्य से 51 रन दूर|
5.5
1
पॉल वैन मीकेरेन To फखर जमान
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
5.4
0
पॉल वैन मीकेरेन To फखर जमान
एक और डॉट गेंद!! इस बार फाइन लेग की दिशा में खेला गेंद को लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया|
5.3
0
पॉल वैन मीकेरेन To फखर जमान
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
5.2
0
पॉल वैन मीकेरेन To फखर जमान
इस बार बड़े शॉट के लिए गए थे लेकिन अंदरूनी किनारा लेकर शरीर से जा टकराई बॉल| कोई रन नहीं|
5.1
2
पॉल वैन मीकेरेन To फखर जमान
बढ़िया कवर ड्राइव!! ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर ने उसे चेज़ करते हुए रोका, दो रन मिल गए|
ओवर की समाप्ति 5 : 35/1
4 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 34.4
  • 14.5
  • 04.6
म. रिजवान
21 (19)
फ. जमान
10 (6)
ब. ग्लोवर
1-0-4-0
4.6
0
ब्रैंडन ग्लोवर To मोहम्मद रिजवान
ऑन ड्राइव शॉट खेला लेकिन कोई रन नहीं हो सका| आगे की गेंद पर मिड ऑन की दिशा में खेला गया था शॉट जिसे फील्डर ने रोक दिया|
4.5
1
ब्रैंडन ग्लोवर To फखर जमान
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
4.4
3
ब्रैंडन ग्लोवर To मोहम्मद रिजवान
तिग्गी!!! बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| अच्छी रनिंग विकटों के बीच, तीन रन मिल गए|
4.3
0
ब्रैंडन ग्लोवर To मोहम्मद रिजवान
एक और फुल गेंद!! कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| फील्डर ने डाईव लगाते हुए उसे रोक दिया|
4.2
0
ब्रैंडन ग्लोवर To मोहम्मद रिजवान
ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं| कोई रन नहीं होगा|
बल्लेबाज़ को कुछ तकलीफ होती हुई| उन्होंने अम्पायर से बात की है| शायद सूरज की किरण पिच पर गिर रही इस वजह से बल्लेबाज़ी करने में दिक्कत हो रही है...
4.1
0
ब्रैंडन ग्लोवर To मोहम्मद रिजवान
प्ले एंड मिड!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
ओवर की समाप्ति 4 : 31/1
5 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 43.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 13.6
म. रिजवान
18 (14)
फ. जमान
9 (5)
वैन मीकेरेन
2-0-10-0
3.6
1
पॉल वैन मीकेरेन To मोहम्मद रिजवान
हवा में गेंद!! मिस टाइम पुल शॉट लेकिन शॉर्ट मिड विकेट फील्डर से दूर गिर गई ये गेंद| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| एक रन भी भाग लिया| छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाने गए थे लेकिन गति और उछाल से थोड़ा सा चकमा खा गए थे|
3.5
0
पॉल वैन मीकेरेन To मोहम्मद रिजवान
बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव लेकिन बोलर ने डाईव लगाकर उसे रोक दिया| बढ़िया फील्डिंग अपने ही फॉलो थ्रू में देखने को मिली वरना ये भी एक चौका हो जाता|
3.4
0
पॉल वैन मीकेरेन To मोहम्मद रिजवान
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
3.3
4
पॉल वैन मीकेरेन To मोहम्मद रिजवान
चौका! बढ़िया ऑन ड्राइव!! एक कड़क शॉट है ये चार रनों के लिए| हाफ फौली गेंद को ऑफ़ स्टम्प कवर करते हुए ऑन साइड पर शॉट लगाया और चार रन्स बटोर लिए| अच्छा स्टार्ट पाकिस्तान को मिला है|
3.2
0
पॉल वैन मीकेरेन To मोहम्मद रिजवान
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
3.1
0
पॉल वैन मीकेरेन To मोहम्मद रिजवान
गुड लेंथ गेंद!! कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 26/1
10 रन
  • 42.1
  • 12.2
  • 12.3
  • 42.4
  • 02.5
  • 02.6
फ. जमान
9 (5)
म. रिजवान
13 (8)
फ. क्लासेन
2-0-21-0
2.6
0
फ्रेड क्लासेन To फखर जमान
छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| 26/1 पाकिस्तान|
2.5
0
फ्रेड क्लासेन To फखर जमान
डॉट गेंद| इस बार बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया कीपर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
2.4
4
फ्रेड क्लासेन To फखर जमान
चौका! एक और बाउंड्री फखर को मिलती हुई| पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| एक बड़ा गैप था वहां पर जिसकी वजह से चार रन्स बन गए|
2.3
1
फ्रेड क्लासेन To मोहम्मद रिजवान
इस बार रिजवान ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.2
1
फ्रेड क्लासेन To फखर जमान
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.1
4
फ्रेड क्लासेन To फखर जमान
चौका! आते ही पहली गेंद पर बाउंड्री के साथ खोला अपना खाता|  लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
ओवर की समाप्ति 2 : 16/1
5 रन
  • 11.1
  • 41.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • W1.6
ब. आजम
4 (5)
म. रिजवान
12 (7)
वैन मीकेरेन
1-0-5-0
1.6
W
पॉल वैन मीकेरेन To बाबर आजम OUT!
आउट!!! रन आउट!!! 4 रन बनाकर बाबर लौटे पवेलियन| पाकिस्तान को लगा सबसे बड़ा झटका| मिड ऑन से डायरेक्ट हिट रॉयलफ वैन डर मर्व द्वारा और बल्लेबाज़ क्रीज़ से बाहर पाए गए| खराब कॉल था बाबर द्वारा और अपना विकेट गंवा बैठे| गुड लेंथ गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला और तेज़ी से रन्स भाग गए थे| फील्डर ने उसे रोका और थ्रो कर दिया जहाँ से बल्लेबाज़ रन आउट हो गए| 16/1 पाकिस्तान, लक्ष्य से 76 रन दूर|
1.5
0
पॉल वैन मीकेरेन To बाबर आजम
बढ़िया फील्डिंग पॉइंट पर फील्डर द्वारा| अपने बाएँ ओर फुल लेंथ डाईव लगाकर गेंद को रोक दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
1.4
0
पॉल वैन मीकेरेन To बाबर आजम
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
1.3
0
पॉल वैन मीकेरेन To बाबर आजम
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
1.2
4
पॉल वैन मीकेरेन To बाबर आजम
चौका! अतिरिक्त उछाल से पूरी तरह से ब्वाल्लेबज़ और कीपर दोनों ही चकमा खा गए| गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई कीपर के काफी ऊपर से निकल गई थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ|
1.1
1
पॉल वैन मीकेरेन To मोहम्मद रिजवान
सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर पॉल वैन मीकेरेन आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 11/0
11 रन
  • 20.1
  • 40.2
  • 20.3
  • 20.4
  • 00.5
  • 10.6
म. रिजवान
11 (6)
ब. आजम
0 (0)
फ. क्लासेन
1-0-11-0
0.6
1
फ्रेड क्लासेन To मोहम्मद रिजवान
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया| 11/0 पाकिस्तान|
0.5
0
फ्रेड क्लासेन To मोहम्मद रिजवान
पहली डॉट गेंद इस मुकाबले में आती हुई| ऑफ़ साइड पर इसे खेला ज़रूर लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
0.4
2
फ्रेड क्लासेन To मोहम्मद रिजवान
एक और दुग्गी!! इस बार ऑफ़ साइड डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ खेला| गैप मिला जहाँ से दो रन मिल गए|
0.3
2
फ्रेड क्लासेन To मोहम्मद रिजवान
इस बार बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| पैड्स की गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला| गैप था जहाँ से दो रन्स मिल गए|
0.2
4
फ्रेड क्लासेन To मोहम्मद रिजवान
चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ से आती हुई| फुल टॉस गेंद| तोहफा था| सामने की तरफ खेला और गैप से चार रन्स बटोर लिया|
0.1
2
फ्रेड क्लासेन To मोहम्मद रिजवान
दो रनों के साथ खाता खुल गया| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| फील्डर ने चेज़ करते हुए उसे रोका, दो रन मिल गए|
मैच की जानकारी
  • स्थान पर्थ स्टेडियम, पर्थ
  • मौसम साफ़
  • टॉस नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच शादाब खान
  • अंपायर पॉल राईफल, रिचर्ड इलिंगवर्थ, लॅंगटन रुसेरे
  • रेफ़री डेविड बून
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement