Advertisement
Advertisement

नीदरलैंड्स vs श्रीलंका, मैच 9 Commentary, Live Updates

नीदरलैंड्स vs श्रीलंका, 2022 - टी-20 Live Commentary

नीदरलैंड्स vs श्रीलंका स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 9, साइमंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग , Oct 20, 2022
नीदरलैंड्स नीदरलैंड्स
146/9 (20.0)
श्रीलंका श्रीलंका
162/6 (20.0)
श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को 16 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    कुसल मेंडिस
    79(44)
कुसल मेंडिस को प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया| तो दोस्तों इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो इसी मैदान पर नामीबिया और युएई के बीच खेला जाएगा| आइये अब आपसे उस मुकाबले में होगी मुलाकात... 
करो या मरो के इस मुकाबले में उनके हाथ एक बढ़िया जीत लगी जो उन्हें खिताब की दौड़ में बनाये रखेगी| दूसरी तरफ नीदरलैंड भले ही ये मुकाबला हार गई हो लेकिन अभी भी उनके पास आगे जाने का रास्ता खुला हुआ है| इस रन चेज़ में मैक्स ओडॉड आज अपनी टीम के लिए अकेले लड़ते हुए दिखे| दूसरे छोर से आज कोई भी बल्लेबाज़ उनका साथ नहीं दे पाया| अगर मैक्स को आज दूसरी तरफ से एक या दो बल्लेबाज़ से कुछ बहुमूल्य रन्स मिल जाते तो नीदरलैंड को ये मुकाबला गंवाना नहीं पड़ता| श्रीलंका के लिए आज का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा| पहले बल्लेबाज़ी में उन्होंने अपना दम दिखाया और फिर गेंदबाजी में समय-समय पर विकेट्स हासिल करते हुए टीम को ऊपर लाकर खड़ा कर दिया|
16 रनों की एक शानदार जीत के साथ श्रीलंकाई टीम ने पॉइंट्स टेबल पर दो और महत्वपूर्ण अंक हासिल कर लिए हैं| इस जीत के साथ उन्होंने सुपर 12 स्टेज के लिए खुद को क्वालीफाई करा दिया है| पहले मुकाबले में निराशाजनक हार के बाद क्या शानदार वापसी इस टीम ने की है| कुछ इसी तरह का प्रदर्शन श्रीलंका द्वारा हाल में हुए एशिया कप में देखने को मिला था और अब कुछ वैसा ही प्रदर्शन यहाँ भी दोहरा रहे हैं|
ओवर की समाप्ति 20 : 146/9
6 रन
  • 019.1
  • 119.2
  • 1 B 19.3
  • 419.4
  • 019.5
  • 019.6
म. ओडॉड
71 (53)
वैन डर
0 (1)
ल. कुमारा
4-0-28-1
19.6
0
लहिरू कुमारा To मैक्स ओडॉड
डॉट गेंद!!! इसी के साथ श्रीलंका ने नीदरलैंड की टीम को 16 रनों से शिकस्त दे दी है और सुपर 12 में भी अपनी जगह पक्की कर ली है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कट शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नहीं हो सका| बॉल गई सीधा कीपर के पास, रन नहीं मिल सका| इसी के साथ श्रीलंकाई टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
0
लहिरू कुमारा To मैक्स ओडॉड
डॉट गेंद!!! प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.4
4
लहिरू कुमारा To मैक्स ओडॉड
चौका!!! लेकिन अभी भी काफी रन यहाँ पर नीदरलैंड टीम को चाहिए जीत के लिए| कोई करिश्मा ही अब इस मुकाबले में जान वापिस ला सकती है| फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
19.3
b
लहिरू कुमारा To रॉयलफ वैन डर मर्व
बाई के रूप में मिला एक रन!!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
19.2
1
लहिरू कुमारा To मैक्स ओडॉड
नॉट आउट!!! कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया लेकिन बल्लेबाज़ ने खुद को सही समय पर क्रीज़ में पहुँचा!! लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला था जिसके बाद एक रन लिया और दूसरा लेने को तैयार थे बल्लेबाज़| इसी बीच फील्डर ने थ्रो और कीपर इ गेंद को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे जब कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर लगाया था| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| एक रन मिल गया|
19.1
0
लहिरू कुमारा To मैक्स ओडॉड
डॉट गेंद!!! प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 5 गेंदों पर 23 रनों की दरकार|
6 गेंद पर 23 रन की दरकार, मुकाबला रोमांचक हो गया है...
ओवर की समाप्ति 19 : 140/9
16 रन
  • 7 NB 18.1
  • 1 WD 18.1
  • 1 WD 18.1
  • 018.1
  • 018.2
  • 618.3
  • 018.4
  • 018.5
  • 118.6
म. ओडॉड
66 (48)
वैन डर
0 (0)
म. थीक्षाना
4-0-32-2
18.6
1
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए| नीदरलैंड की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 23 रनों की दरकार|
18.5
0
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
18.4
0
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
18.3
6
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
छक्का! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| अकेले ही मुकाबले को पूरी तरह से बदलते हुए दिख रहे हैं बल्लेबाज़|
18.2
0
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.1
0
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को लेकिन कोई रन नहीं हुआ|
18.1
wd
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
वाइड!!! एक और अतिरिक्त रन यहाँ पर आता हुआ नीदरलैंड टीम के लिए!!! फ्री हित अभी भी बरकरार!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.1
wd
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.1
nb
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
नो बॉल और छक्का! हाई फुल टॉस गेंद!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने इसे अपनी ताक़त के साथ हीव किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
ओवर की समाप्ति 18 : 124/9
15 रन
  • 617.1
  • 417.2
  • 417.3
  • W 17.4
  • 017.5
  • 117.6
म. ओडॉड
53 (41)
वैन डर
0 (0)
ब. फर्नान्डो
4-0-33-1
17.6
1
बिनुरा फर्नान्डो To मैक्स ओडॉड
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
17.5
0
बिनुरा फर्नान्डो To मैक्स ओडॉड
नॉट आउट!!! श्रीलंकाई टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!!! फुल लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| जिसके बाद रिप्ले में देखने से पता लगा कि गेंद ऑफ स्टंप को मिस करती हुई जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
17.4
W
बिनुरा फर्नान्डो To मैक्स ओडॉड OUT!
आउट!! रन आउट!!! श्रीलंकाई टीम अब जीत से बस एक कदम दूर!!! एक और बल्लेबाज़ यहाँ पर रन आउट होकर पवेलियन लौटते हुए!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| नॉन स्ट्राइकर एंड से बल्लेबाज़ रन लेने भागे| ओडॉड ने रन लेने से मना किया| बल्लेबाज़ क्रीज़ की ओर वापिस लौटे| इसी बीच फील्डर दसुन शनाका ने गेंद उठाकर नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल सीधा स्टंप्स पर जा लगी| बल्लेबाज़ क्रिज्के काफी बाहर ही रह गए| अम्पायर ने आउट करार दिया| 123/9 नीदरलैंड|
17.3
4
बिनुरा फर्नान्डो To मैक्स ओडॉड
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेग साइड की ओर गैप में शॉट लगाया| फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके|
17.2
4
बिनुरा फर्नान्डो To मैक्स ओडॉड
चौका!!! ओडॉड के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|
17.1
6
बिनुरा फर्नान्डो To मैक्स ओडॉड
छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लेग साइड बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 109/8
4 रन
  • W 16.1
  • 116.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 216.5
  • W 16.6
फ. क्लासेन
3 (3)
म. ओडॉड
38 (35)
व. हसरंगा
4-0-28-3
16.6
W
वानिंदु हसरंगा To फ्रेड क्लासेन OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! एक और झटका यहाँ पर नीदरलैंड की टीम को लगता हुआ!! वानिंदु हसरंगा के हाथ लगी विकेट| फ्रेड क्लासेन 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गुगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने आगे आकर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर नीची रही| बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नहीं हो सका और बॉल सीधा स्टंप्स पर जा लगी| गेंदबाज़ काफी खुश दिखाई दिए जबकि बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| 109/8 नीदरलैंड|
16.5
2
वानिंदु हसरंगा To फ्रेड क्लासेन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
16.4
1
वानिंदु हसरंगा To मैक्स ओडॉड
रिवर्स स्वीप खेलकर थर्ड मैन की ओर से एक रन लिया|
16.3
0
वानिंदु हसरंगा To मैक्स ओडॉड
नॉट आउट!!! डायरेक्ट हिट लेकिन बल्लेबाज़ ने खुद को सही समय पर क्रीज़ में पहुँचा!! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला था जिसके बाद बल्लेबाज़ रन लेने आगे को ओर गए थे| इसी बीच फील्डर ने थ्रो किया और बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे थ्रो लगने से पहले ही| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
16.2
1
वानिंदु हसरंगा To फ्रेड क्लासेन
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
16.1
W
वानिंदु हसरंगा To टिम वैन डर गुगटेन OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! वानिंदु हसरंगा ने गुगटेन को पहली ही गेंद पर बोल्ड मार दिया| पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की टर्न से पूरी तरह से चकमा खा गए| गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ और बॉल सीधा जाकर विकटों से टकरा गई और बूम| 105/7 नीदरलैंड|
ओवर की समाप्ति 16 : 105/6
3 रन
  • 015.1
  • 015.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 115.5
  • W 15.6
म. ओडॉड
37 (33)
ट. प्रिंगल
2 (4)
म. थीक्षाना
3-0-16-2
15.6
W
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड OUT!
आउट!!! रन आउट!!! श्रीलंका की टीम धीरे-धीरे मुकाबले पर अपना कब्ज़ा करती हुई दिखाई दे रही है!! टिम प्रिंगल 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर पहला रन तेज़ी से लिया जिसके बाद दूसरा भी लेने भागे| इसी बीच लॉन्ग ऑन बाउंड्री से आगे की ओर भागकर आए धनंजय डी सिल्वा ने गेंद को उठाकर गेंदबाज़ की ओर थ्रो किया| बॉल सीधा स्टंप्स को जा लगी| बल्लेबाज़ क्रीज़ के काफी बाहर रह गए थे| आउट दिया अम्पायर ने वहां पर| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन लौटे| 105/6 नीदरलैंड|
15.5
1
महीश थीक्षाना To टिम प्रिंगल
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
15.4
0
महीश थीक्षाना To टिम प्रिंगल
टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.3
1
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
15.2
0
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
15.1
0
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 15 : 102/5
6 रन
  • 414.1
  • 014.2
  • W 14.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 014.6
ट. प्रिंगल
1 (2)
म. ओडॉड
35 (29)
ब. फर्नान्डो
3-0-18-1
14.6
0
बिनुरा फर्नान्डो To टिम प्रिंगल
डॉट गेंद के साथ हुई सफ़ल ओवर की समाप्ति!! प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
14.5
1
बिनुरा फर्नान्डो To मैक्स ओडॉड
गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
14.4
1
बिनुरा फर्नान्डो To टिम प्रिंगल
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
टिम प्रिंगल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.3
W
बिनुरा फर्नान्डो To स्कॉट एडवर्ड्स OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! बिनुरा फर्नान्डो ने हासिल की अपनी पहली विकेट| कप्तान एडवर्ड्स की 21 रनों की रोमांचक पारी का हुआ अंत| लगातार उस लाइन की गेंद को स्वीप कर रहे थे और इस बार भी कुछ वैसा ही शॉट खेलने गए| लेकिन धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए| बल्ला स्वीप के लिए लाया लेकिन गति से चकमा खा गए और बॉल सीधा जाकर मिडिल और लेग स्टम्प के बीच लग गई| 100/5 नीदरलैंड,लक्ष्य से 63 रन दूर|
14.2
0
बिनुरा फर्नान्डो To स्कॉट एडवर्ड्स
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
14.1
4
बिनुरा फर्नान्डो To स्कॉट एडवर्ड्स
चौके के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! पहली ही गेंद पर स्वीप शॉट खेला| फाइन लेग अंदर होने की वजह से एक आसान सी बाउंड्री हासिल हो गई|
ओवर की समाप्ति 14 : 96/4
14 रन
  • 113.1
  • 413.2
  • 413.3
  • 213.4
  • 213.5
  • 113.6
स. एडवर्ड्स
17 (12)
म. ओडॉड
34 (28)
व. हसरंगा
3-0-24-1
13.6
1
वानिंदु हसरंगा To स्कॉट एडवर्ड्स
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
13.5
2
वानिंदु हसरंगा To स्कॉट एडवर्ड्स
एक और बार स्वीप शॉट खेलने गए| टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकली गेंद| फील्डर ने जबतक उसे रोका तबतक बल्लेबाज़ ने दो रन हासिल किया|
13.4
2
वानिंदु हसरंगा To स्कॉट एडवर्ड्स
दो रन्स मिल जाएगा यहाँ पर| स्क्वायर लेग की तरफ स्वीप किया| फील्डर थोड़ा से सुस्त दिखे जिसका फायदा उठाये हुए बल्लेबाज़ ने दो रन हासिल कर लिया|
13.3
4
वानिंदु हसरंगा To स्कॉट एडवर्ड्स
चौका! एक और बाउंड्री उसी दिशा में लगाई|
13.2
4
वानिंदु हसरंगा To स्कॉट एडवर्ड्स
चौका! गुगली गेंद!! पढ़ लिया इसे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और फाइन लेग की तरफ गैप में स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
13.1
1
वानिंदु हसरंगा To मैक्स ओडॉड
साइड आर्म एंगल से बॉल को डाला| बल्लेबाज़ ने उसे पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिल पायेगा|
ओवर की समाप्ति 13 : 82/4
5 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 1 WD 12.3
  • 012.3
  • 212.4
  • 012.5
  • 012.6
स. एडवर्ड्स
4 (7)
म. ओडॉड
33 (27)
च. करुणारत्ने
2-0-11-0
12.6
0
चामिका करुणारत्ने To स्कॉट एडवर्ड्स
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
12.5
0
चामिका करुणारत्ने To स्कॉट एडवर्ड्स
इस बार ऑन साइड पर गेंद को फ्लिक करने गए थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान है हुआ|
12.4
2
चामिका करुणारत्ने To स्कॉट एडवर्ड्स
बढ़िया कट शॉट!! डीप में फील्डर ने भागते हुए सीमा रेखा से पहले गेंद को रोका और दो रन टीम के लिए बचाए|
12.3
0
चामिका करुणारत्ने To स्कॉट एडवर्ड्स
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन मैक्स ने मना कर दिया|
12.3
wd
चामिका करुणारत्ने To स्कॉट एडवर्ड्स
वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
12.2
1
चामिका करुणारत्ने To मैक्स ओडॉड
ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ खेला| एक ही रन मिल पाया|
12.1
1
चामिका करुणारत्ने To स्कॉट एडवर्ड्स
सिंगल, मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 77/4
6 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • W 11.3
  • 1 LB 11.4
  • 311.5
  • 111.6
स. एडवर्ड्स
1 (2)
म. ओडॉड
32 (26)
म. थीक्षाना
2-0-13-2
11.6
1
महीश थीक्षाना To स्कॉट एडवर्ड्स
सिंगल, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
11.5
3
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
तीन रन!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से तीन रन पूरा किया|
11.4
lb
महीश थीक्षाना To स्कॉट एडवर्ड्स
लेग बाई के रूप में आया एक रन!!! इसी बीच गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील किया लेकिन अम्पायर ने नकारा!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर स्कॉट एडवर्ड्स ने स्वीप शॉट खेलने का मन बनाया| बल्ले पर नहीं आई बॉल और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
स्कॉट एडवर्ड्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
11.3
W
महीश थीक्षाना To टॉम कूपर OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! महीश थीक्षाना को मिली दूसरी सफलता| 16 रन बनाकर कूपर लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को स्वीप करने गए| बॉल टर्न नहीं हुई और सीधी रही इस वजह से बल्ले को बीट करते हुए विकटों से जा टकराई और बूम| काम अब बहुत ज्यादा मुश्किल होता हुआ नीदरलैंड के लिए| 72/4 नीदरलैंड, लक्ष्य से 91 रन दूर|
11.2
1
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
इस बार कवर्स की दिशा में गेंद को खेला और एक रन बटोर लिया|
11.1
0
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 11 : 71/3
8 रन
  • 210.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 410.5
  • 110.6
म. ओडॉड
28 (23)
ट. कूपर
16 (18)
ल. कुमारा
3-0-23-1
10.6
1
लहिरू कुमारा To मैक्स ओडॉड
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| 71/3 नीदरलैंड|
10.5
4
लहिरू कुमारा To मैक्स ओडॉड
चौका! इंतज़ार किया इस गेंद को और मिड ऑफ़ के ऊपर से शॉट लगाया और गैप से चार रन बटोरा| फील्डर अंदर रखकर आप ऐसी गेंद नहीं डाल सकते|
10.4
1
लहिरू कुमारा To टॉम कूपर
ऑन साइड पर बड़े शॉट के लिए गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थिर मैन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक टप्पे के बाद फील्ड किया गया| सिंगल ही मिला|
10.3
0
लहिरू कुमारा To टॉम कूपर
प्ले एंड मिस!! हार्ड लेंथ गेंद को कट करने गए लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं|
10.2
0
लहिरू कुमारा To टॉम कूपर
इस बार जड़ में डाली गई गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला और उसे फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हुआ|
10.1
2
लहिरू कुमारा To टॉम कूपर
खड़े खड़े गेंद को कवर्स के ऊपर से मार दिया| डीप में उसे फील्ड किया गया, दो रन मिल गए|
ओवर की समाप्ति 10 : 63/3
7 रन
  • 49.1
  • 29.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 09.5
  • 19.6
ट. कूपर
13 (14)
म. ओडॉड
23 (21)
द. शनाका
1-0-7-0
9.6
1
दसुन शनाका To टॉम कूपर
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लोग ऑन की ओर खेलकर एक रन पूरा किया| 10 ओवर के बाद 63/3 नीदरलैंड, जीत के लिए 60 गेंदों पर 100 रनों की दरकार|
9.5
0
दसुन शनाका To टॉम कूपर
गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
9.4
0
दसुन शनाका To टॉम कूपर
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
9.3
0
दसुन शनाका To टॉम कूपर
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
9.2
2
दसुन शनाका To टॉम कूपर
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन निकाला|
9.1
4
दसुन शनाका To टॉम कूपर
चौका!!! कूपर के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
ओवर की समाप्ति 9 : 56/3
2 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 28.5
  • 08.6
म. ओडॉड
23 (21)
ट. कूपर
6 (8)
व. हसरंगा
2-0-10-1
8.6
0
वानिंदु हसरंगा To मैक्स ओडॉड
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
8.5
2
वानिंदु हसरंगा To मैक्स ओडॉड
बेहतरीन फील्डिंग लेग सेड बाउंड्री पर थीक्षाना के द्वारा देखने को मिली| अपनी टीम के लिए दो रन बचाने में कामयाब रहे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया| फील्डर ने अपने बाँए ओर डाईव लगकर गेंद को रोका| बल्लेबाजों ने तेज़ी से दो रन ले लिया|
8.4
0
वानिंदु हसरंगा To मैक्स ओडॉड
बैक फुट से बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
8.3
0
वानिंदु हसरंगा To मैक्स ओडॉड
ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
8.2
0
वानिंदु हसरंगा To मैक्स ओडॉड
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
8.1
0
वानिंदु हसरंगा To मैक्स ओडॉड
टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को रिवर्स स्वीप करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 8 : 54/3
6 रन
  • 07.1
  • 07.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 47.6
ट. कूपर
6 (8)
म. ओडॉड
21 (15)
च. करुणारत्ने
1-0-6-0
7.6
4
चामिका करुणारत्ने To टॉम कूपर
चौका!!! टॉम कूपर के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर पीछे मौजूद नहीं थे| टप्पा खाकर बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
7.5
1
चामिका करुणारत्ने To मैक्स ओडॉड
मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
7.4
1
चामिका करुणारत्ने To टॉम कूपर
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
7.3
0
चामिका करुणारत्ने To टॉम कूपर
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
7.2
0
चामिका करुणारत्ने To टॉम कूपर
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
7.1
0
चामिका करुणारत्ने To टॉम कूपर
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 7 : 48/3
8 रन
  • 46.1
  • 36.2
  • W 6.3
  • 06.4
  • 06.5
  • 16.6
ट. कूपर
1 (3)
म. ओडॉड
20 (14)
व. हसरंगा
1-0-8-1
6.6
1
वानिंदु हसरंगा To टॉम कूपर
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
6.5
0
वानिंदु हसरंगा To टॉम कूपर
क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
6.4
0
वानिंदु हसरंगा To टॉम कूपर
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|
टॉम कूपर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
6.3
W
वानिंदु हसरंगा To कॉलिन एकरमैन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट एंड बोल्ड वानिंदु हसरंगा| सबसे बड़ा विकेट कहा जा सकता है इसे| शून्य के स्कोर पर एकरमैन लौटे पवेलियन| गेंद की लाइन में आकर उसे मिड ऑफ़ की तरफ खेलने गए| टर्न हुई और बल्ले से लगकर सीधा गेंदबाज़ की तरफ चली गई बॉल जहाँ से हसरंगा द्वारा एक बेहतरीन रिफ्लेक्स कैच देखने को मिला| 47/3 नीदरलैंड|
6.2
3
वानिंदु हसरंगा To मैक्स ओडॉड
तीन रन मिल जाएगा यहाँ पर| आखिरी समय तक गेंद को देखते हुए लेट खेला गया ये शॉट थर्ड मैन की ओर| स्कोर बोर्ड में तीन रन जुड़े|
6.1
4
वानिंदु हसरंगा To मैक्स ओडॉड
चौका! गुगली गेंद को परखते हुए ऑफ़ स्टम्प पर जाकर उसे पुल कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ और चौका बटोर लिया| पहली ही गेंद पर आक्रामक रुख अपनाया|
अगले बल्लेबाज़ एकरमैन आये हैं...
ओवर की समाप्ति 6 : 40/2
6 रन
  • 05.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 65.4
  • 05.5
  • W 5.6
डी लीडे
14 (10)
म. ओडॉड
13 (12)
ल. कुमारा
2-0-15-1
5.6
W
लहिरू कुमारा To बास डी लीडे OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर नीदरलैंड की टीम को लगता हुआ!! इनफॉर्म बल्लेबाज़ बास डी लीडे 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे!!! लहिरू कुमारा के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर गाइड करने का मन बनाया| बॉल की गति और अतिरिक्त उछाल के कारण बल्लेबाज़ चकमा खा गए| इसी बीच बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर की ओर हवा में गई जहाँ से कुसल मेंडिस ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| श्रीलंकाई टीम ने विकेट हासिल करने के बाद मनाया जश्न| 40/2 नीदरलैंड|
5.5
0
लहिरू कुमारा To बास डी लीडे
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
5.4
6
लहिरू कुमारा To बास डी लीडे
छक्का!!! बास डी लीडे के बल्ले से आता बड़ा शॉट!!! करारा पुल शॉर्ट| शॉटपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद लेग साइड बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
5.3
0
लहिरू कुमारा To बास डी लीडे
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
5.2
0
लहिरू कुमारा To बास डी लीडे
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| फील्डर ने गेंद को पकड़ा और स्टंप्स पर थ्रो किया| बल्लेबाज़ अपने क्रीज़ में खड़े थे| कोई नुकसान नहीं हुआ|
5.1
0
लहिरू कुमारा To बास डी लीडे
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 5 : 34/1
7 रन
  • 1 WD 4.1
  • 14.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 34.6
डी लीडे
8 (4)
म. ओडॉड
13 (12)
ब. फर्नान्डो
2-0-12-0
4.6
3
बिनुरा फर्नान्डो To बास डी लीडे
पैरों पर डाली गई खराब गेंद| फ्लिक किया उसे फाइन लेग की तरफ| लम्बी थी बाउंड्री इस वजह से फील्डर ने चेज़ करते हुए उसे रोका| तीन रन मिल गए| 5 के बाद 34/1 नीदरलैंड|
4.5
0
बिनुरा फर्नान्डो To बास डी लीडे
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
4.4
1
बिनुरा फर्नान्डो To मैक्स ओडॉड
हाई फुल टॉस गेंद| ठीक तरह से टाइम नहीं कर पाए बल्लेबाज़| मिड ऑन की तरफ खेला, फील्डर के काफी पास गिरी गेंद| कैच का मौका नहीं बन सका| एक रन भाग लिया|
4.3
0
बिनुरा फर्नान्डो To मैक्स ओडॉड
गैप नहीं ढून्ढ पाए इस बार| टाइमिंग तो शानदार थी लेकिन पॉइंट फील्डर ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोक दिया| कोई रन नहीं हुआ|
4.2
1
बिनुरा फर्नान्डो To बास डी लीडे
लेंथ बॉल पर एंगल बल्ले का इस्तेमाल करते हुए थर्ड मैन की दिशा से एक रन हासिल कर लिया|
4.1
1
बिनुरा फर्नान्डो To मैक्स ओडॉड
इस बार आगे आकर गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया|
4.1
wd
बिनुरा फर्नान्डो To मैक्स ओडॉड
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 27/1
8 रन
  • 23.1
  • 13.2
  • 13.3
  • 03.4
  • W 3.5
  • 43.6
डी लीडे
4 (1)
म. ओडॉड
11 (9)
म. थीक्षाना
1-0-8-1
3.6
4
महीश थीक्षाना To बास डी लीडे
चौका!!! बास डी लीडे ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट और कवर फील्डर के बीच से ड्राइव किया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
बास डी लीडे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
3.5
W
महीश थीक्षाना To विक्रमजीत सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट दसुन शनाका बोल्ड महीश थीक्षाना| काफी देर से छटपटा रहे थे विक्रम और अंत में अपना विकेट दे ही बैठे| इस बार ऊपर डाली गई गेंद को मिड ऑन फील्डर के ऊपर से मारने गए| एलिवेशन नहीं मिल सका| फ्लैट गई ये गेंद सीधा फील्डर की तरफ जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| 23/1 नीदरलैंड, लक्ष्य से 140 रन दूर|
3.4
0
महीश थीक्षाना To विक्रमजीत सिंह
ओह!! बाल बाल बचे बोल्ड होने से बल्लेबाज़| रूम बनाकर शॉट लगाने गए लेकिन विकटों के ऊपर से निकल गई गेंद कीपर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
3.3
1
महीश थीक्षाना To मैक्स ओडॉड
बढ़िया फील्डिंग शॉर्ट फाइन लेग फील्डर द्वारा| अपने दायें ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका| एक ही रन मिल पाया| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर खेला और रन भाग लिया|
3.2
1
महीश थीक्षाना To विक्रमजीत सिंह
इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
3.1
2
महीश थीक्षाना To विक्रमजीत सिंह
बैकफुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच कर दिया| गैप था, फील्डर द्वारा चेज़ किया गया, दो रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 3 : 19/0
5 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 42.6
म. ओडॉड
10 (8)
व. सिंह
4 (10)
ब. फर्नान्डो
1-0-5-0
2.6
4
बिनुरा फर्नान्डो To मैक्स ओडॉड
ओहोहोहो!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ| रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर गेंदबाज़ के पास और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| 19/0 नीदरलैंड|
2.5
1
बिनुरा फर्नान्डो To विक्रमजीत सिंह
इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को पंच किया और तेज़ी से भागकर एक रन पूरा कर लिया|
2.4
0
बिनुरा फर्नान्डो To विक्रमजीत सिंह
हवा में थी गेंद लेकिन पॉइंट फील्डर के आगे गिर गई| बाल बाल बचे विक्रम| ऑफ़ स्टम्प पर जाकर ऑन साइड पर खेलना चाहते थे शॉट लेकिन पिच से रुककर आई गेंद और बल्ले को लगकर पॉइंट की तरफ हवा में गई थी|
2.3
0
बिनुरा फर्नान्डो To विक्रमजीत सिंह
एक और प्ले एंड मिस!! एक बार फिर से बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं हुआ|
2.2
0
बिनुरा फर्नान्डो To विक्रमजीत सिंह
स्विंग एंड मिस!! आगे आकर गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ|
2.1
0
बिनुरा फर्नान्डो To विक्रमजीत सिंह
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 2 : 14/0
9 रन
  • 21.1
  • 5 WD 1.2
  • 11.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 01.6
म. ओडॉड
6 (7)
व. सिंह
3 (5)
ल. कुमारा
1-0-9-0
1.6
0
लहिरू कुमारा To मैक्स ओडॉड
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
1.5
1
लहिरू कुमारा To विक्रमजीत सिंह
शरीर पर डाली गई छोटी गेंद को फाइन लेग की तरफ पुल कर दिया| फील्डर तैनात थे लेकिन उनके आगे गिर गई गेंद| एक ही रन मिला|
1.4
0
लहिरू कुमारा To विक्रमजीत सिंह
इस बार स्विंग एंड मिस!! बल्ला घुमाया गेंद पर लेकिन संपर्क नहीं हो सका| कोई रन नहीं हुआ|
1.3
0
लहिरू कुमारा To विक्रमजीत सिंह
ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई| स्विंग देखने को मिला है फिलहाल|
1.2
1
लहिरू कुमारा To मैक्स ओडॉड
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
1.2
wd
लहिरू कुमारा To मैक्स ओडॉड
वाइड और चौका!!! ये गेंद बल्लेबाज़ और कीपर दोनों के पास से निकल गई फाइन लेग बाउंड्री की तरफ और चौका भी दे गई| टप्पा खाने के बाद काफी अधिक उछली जहाँ बल्लेबाज़ और कीपर दोनों गच्छा खा गए|
1.1
2
लहिरू कुमारा To मैक्स ओडॉड
फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| फील्डर द्वारा उसका चेज़ किया गया, दो ही रन मिल पाए| आउटफील्ड काफी स्लो दिखी यहाँ पर|
दूसरे छोर से गेंद लेकर कुमारा आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 10.1
  • 10.2
  • 10.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 10.6
म. ओडॉड
3 (4)
व. सिंह
2 (2)
डी सिल्वा
1-0-5-0
0.6
1
धनंजय डी सिल्वा To मैक्स ओडॉड
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर गेंद को स्वीप किया और एक रन पर संतुष्ट हुए| 5/0 नीदरलैंड|
0.5
0
धनंजय डी सिल्वा To मैक्स ओडॉड
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
0.4
1
धनंजय डी सिल्वा To विक्रमजीत सिंह
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
0.3
1
धनंजय डी सिल्वा To मैक्स ओडॉड
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद पर कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड से सिंगल लिया|
0.2
1
धनंजय डी सिल्वा To विक्रमजीत सिंह
सिंगल के साथ विक्रमजीत ने भी खोला अपना खाता| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोर लिया|
0.1
1
धनंजय डी सिल्वा To मैक्स ओडॉड
पहली गेंद पहला रन!! बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| एक रन से टीम और बल्लेबाज़ दोनों का खाता खुला|
मैच की जानकारी
  • स्थान साइमंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम श्रीलंका ने नीदरलैंड्स को 16 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच कुसल मेंडिस
  • अंपायर जोएल विलसन, मराइस इरास्मस, रिचर्ड केटलबरो
  • रेफ़री अँडी पायक्रॉफ्ट
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement