Advertisement
Advertisement

नीदरलैंड्स vs भारत, सुपर 12 - मैच 11 Commentary, Live Updates

नीदरलैंड्स vs भारत, 2022 - टी-20 Live Commentary

नीदरलैंड्स vs भारत स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
सुपर 12 - मैच 11, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी), सिडनी , Oct 27, 2022
नीदरलैंड्स नीदरलैंड्स
123/9 (20.0)
भारत भारत
179/2 (20.0)
भारत ने नीदरलैंड्स को 56 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सूर्यकुमार यादव
    51(25)
स्काई को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया| तो दोस्तों इस शानदार मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के तीसरे मैच की तरफ जो पर्थ के मैदान पर ज़िम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा| आइये अब आपसे उस मुकाबले में होगी मुलाकात...
नीदरलैंड के पास कुछ अच्छे बल्लेबाज़ थे जिसको देखते हुए ऐसा लगा था कि वो यहाँ इस रन चेज़ में लड़ते हुए नज़र आयेंगे लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शुरूआती झटके देते हुए उनकी बल्लेबाज़ी की कमर ही तोड़ दी| दबाव भारतीय गेंदबाजों की तरफ से लगातार बनाए रखा गया जिसके बाद स्पिनरों ने अपने जाल में उनको फंसाया और फिर उभरने का मौका ही नहीं दिया| हार्दिक पंड्या को छोड़ दें तो बाक़ी सभी गेंदबाजों का विकटों का खाता भर गया और अंत में भारत को एक बढ़िया जीत हासिल हुई|
दूसरी ओर नीदरलैंड की टीम के लिए इस करारी हार से उनके नेट रन रेट पर काफी प्रभाव पड़ा होगा| वहीं अगर इस मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने रोहित, कोहली और स्काई के शानदार अर्धशतकों की बदौलत नीदरलैंड के सामने इस टफ पिच पर 180 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था|
56 रनों की इस बड़ी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीकी टीम को पीछे छोड़ते हुए अब पहले पायदान पर पहुँच गई है टीम इंडिया| पहले मुकाबले में पाकिस्तान को दी थी पटखनी और अब यहाँ नीदरलैंड को चटाई है धूल| जिस तरह से आज के पहले मुकाबले में प्रोटियाज़ टीम ने बांग्लादेश को एक करारी शिकस्त दी थी कुछ उसी अंदाज़ में भारत ने इस मैच में नीदरलैंड एक बड़ी शिकस्त देते हुए 2 अंक तो हासिल किये ही हैं साथ ही साथ नेट रन रेट में काफी काफी इजाफा भी कर लिया होगा|
ओवर की समाप्ति 20 : 123/9
14 रन
  • 019.1
  • 119.2
  • 119.3
  • 419.4
  • 419.5
  • 419.6
वैन मीकेरेन
14 (6)
श. अहमद
16 (11)
अ. सिंह
4-0-37-2
19.6
4
अर्शदीप सिंह To पॉल वैन मीकेरेन
हैट्रिक चौका! लाजवाब बल्लेबाज़ी लेकिन 56 रनों की बड़ी जीत टीम इंडिया के हाथ लगी| बल्लेबाज़ ने आगे आकर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गैप मिला और गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| इसी के साथ टीम इंडिया के फैन्स जीत का जश्न मनाते दिखे|
19.5
4
अर्शदीप सिंह To पॉल वैन मीकेरेन
एक और चौका! बाउंसर डाली गई गेंद पर पुल शॉट लगाया और टॉप एज लेकर फाइन लेग बाउंड्री पार कर गई गेंद चार रनों के लिए| 61 रन जीत से दूर नीदरलैंड|
19.4
4
अर्शदीप सिंह To पॉल वैन मीकेरेन
चौका! लेकिन अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा| ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर से काफी दूर रही गेंद इस वजह से चार रन मिल गया| अब 2 गेंदों पर 65 रनों की दरकार|
19.3
1
अर्शदीप सिंह To शारिज़ अहमद
फुल बॉल को डीप पॉइंट की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया| 3 गेंदों पर 69 रनों की दरकार|
19.2
1
अर्शदीप सिंह To पॉल वैन मीकेरेन
सिंगल, इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
19.1
0
अर्शदीप सिंह To पॉल वैन मीकेरेन
हैट्रिक से चूक गए अर्शदीप| यॉर्कर तो लगाई लेकिन लेग स्टम्प लाइन के बाहर| बल्लेबाज़ उसे ब्लॉक नहीं कर पाए और पैड्स पर खा बैठे गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 19 : 109/9
8 रन
  • 018.1
  • 118.2
  • 118.3
  • 018.4
  • 418.5
  • 218.6
श. अहमद
15 (10)
वैन मीकेरेन
1 (1)
म. शमी
4-0-27-1
18.6
2
मोहम्मद शमी To शारिज़ अहमद
दो रनों के साथ हुई एक अच्छे ओवर की समाप्ति| लॉफ्ट किया और दो रन हासिल कर लिया| अब 6 गेंदों पर 71 रनों की दरकार| अगले ओवर में अर्शदीप हैट्रिक पर होंगे|
18.5
4
मोहम्मद शमी To शारिज़ अहमद
चौका! पॉइंट के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
18.4
0
मोहम्मद शमी To शारिज़ अहमद
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
18.3
1
मोहम्मद शमी To पॉल वैन मीकेरेन
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
18.2
1
मोहम्मद शमी To शारिज़ अहमद
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
18.1
0
मोहम्मद शमी To शारिज़ अहमद
गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
ओवर की समाप्ति 18 : 101/9
5 रन
  • 117.1
  • 117.2
  • 1 LB 17.3
  • 217.4
  • W 17.5
  • W 17.6
फ. क्लासेन
0 (1)
श. अहमद
8 (5)
अ. सिंह
3-0-23-2
17.6
W
अर्शदीप सिंह To फ्रेड क्लासेन OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!! भारत का रिव्यु सफल हो गया| क्लासेन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए| अर्शदीप अब हैट्रिक पर होंगे लेकिन अब अगले ओवर में| शानदार यॉर्कर से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| बल्लेबाज़ गिरते पड़ते उसे ब्लॉक करने गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे| इसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर के नकारने के बाद रिव्यु लिया गया जहाँ ये पाया गया कि गेंद सीधा लेग स्टम्प को हिट कर रही थी इस वजह से आउट का निर्णय आया| भारत जीत से एक विकेट दूर|
17.5
W
अर्शदीप सिंह To लोगन वैन बीक OUT!
आउट!!! कैच आउट!! एक और विकेट यहाँ पर नीदरलैंड की टीम गंवाती हुई!!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी पहली विकेट| लोगन वैन बीक 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे| शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉट लगाने का प्रयास किया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सीधा कीपर की ओर हवा में गई जहाँ दिनेश कार्तिक ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 101/8 नीदरलैंड|
17.4
2
अर्शदीप सिंह To लोगन वैन बीक
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, दो रन मिल गए|
17.3
lb
अर्शदीप सिंह To शारिज़ अहमद
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
17.2
1
अर्शदीप सिंह To लोगन वैन बीक
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट खेला| एक रन मिल गया|
17.1
1
अर्शदीप सिंह To शारिज़ अहमद
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 96/7
9 रन
  • 016.1
  • 216.2
  • W 16.3
  • 416.4
  • 216.5
  • 116.6
श. अहमद
7 (3)
वैन बीक
0 (2)
भ. कुमार
3-2-9-2
16.6
1
भुवनेश्वर कुमार To शारिज़ अहमद
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
16.5
2
भुवनेश्वर कुमार To शारिज़ अहमद
कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|
16.4
4
भुवनेश्वर कुमार To शारिज़ अहमद
चौका! ये गेंद को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
16.3
W
भुवनेश्वर कुमार To स्कॉट एडवर्ड्स OUT!
आउट!!! कैच आउट!! भुवनेश्वर कुमार के हाथ लगी दूसरी विकेट!!! स्कॉट एडवर्ड्स 5 रन बनाकर पवेलियन| ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर मिसटाइम शॉट मिड ऑफ की ओर हवा में खेल बैठे बल्लेबाज़| बॉल गई सीधा फील्डर दीपक हूडा के हाथ में जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 89/7 नीदरलैंड|
16.2
2
भुवनेश्वर कुमार To स्कॉट एडवर्ड्स
शॉर्टपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद जहाँ से 2 रन मिल गया|
16.1
0
भुवनेश्वर कुमार To स्कॉट एडवर्ड्स
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
ओवर की समाप्ति 16 : 87/6
6 रन
  • 215.1
  • 215.2
  • 215.3
  • W 15.4
  • 015.5
  • 015.6
वैन बीक
0 (2)
स. एडवर्ड्स
3 (5)
म. शमी
3-0-19-1
15.6
0
मोहम्मद शमी To लोगन वैन बीक
ऑफ़ स्टंप की लाइन के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और लीव करना सही समझा|
15.5
0
मोहम्मद शमी To लोगन वैन बीक
कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
15.4
W
मोहम्मद शमी To टिम प्रिंगल OUT!
आउट!!! कैच आउट!! नीदरलैंड को लगा एक और झटका!!! टिम प्रिंगल 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोहम्मद शमी के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर चिप शॉट खेला| बल्ले को लगकर बॉल हवा में गई सीधा मिड ऑफ पर खड़े फील्डर विराट कोहली के हाथ में जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 87/6 नीदरलैंड|
15.3
2
मोहम्मद शमी To टिम प्रिंगल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर अपर कट शॉट लगाया और दो रन मिल गया|
15.2
2
मोहम्मद शमी To टिम प्रिंगल
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
15.1
2
मोहम्मद शमी To टिम प्रिंगल
लॉफ्ट किया और एक रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 81/5
8 रन
  • 114.1
  • 614.2
  • 014.3
  • 014.4
  • 014.5
  • 114.6
ट. प्रिंगल
14 (11)
स. एडवर्ड्स
3 (5)
र. अश्विन
4-0-21-2
14.6
1
रविचंद्रन अश्विन To टिम प्रिंगल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
14.5
0
रविचंद्रन अश्विन To टिम प्रिंगल
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने बेहतर समझा|
14.4
0
रविचंद्रन अश्विन To टिम प्रिंगल
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
14.3
0
रविचंद्रन अश्विन To टिम प्रिंगल
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
14.2
6
रविचंद्रन अश्विन To टिम प्रिंगल
छक्का!!! टिम प्रिंगल के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
14.1
1
रविचंद्रन अश्विन To स्कॉट एडवर्ड्स
पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 14 : 73/5
9 रन
  • 413.1
  • 113.2
  • 1 LB 13.3
  • 013.4
  • 2 NB 13.5
  • 113.5
  • 013.6
ट. प्रिंगल
7 (6)
स. एडवर्ड्स
2 (4)
अ. सिंह
2-0-19-0
13.6
0
अर्शदीप सिंह To टिम प्रिंगल
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
13.5
1
अर्शदीप सिंह To स्कॉट एडवर्ड्स
फ्री हिट का फ़ायदा नहीं उठा सके स्कॉट एडवर्ड्स यहाँ पर!!! पॉइंट की ओर गेंद को खेल्लकर एक रन ले लिया|
13.5
nb
अर्शदीप सिंह To टिम प्रिंगल
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.4
0
अर्शदीप सिंह To टिम प्रिंगल
कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
13.3
lb
अर्शदीप सिंह To स्कॉट एडवर्ड्स
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! पुल मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
13.2
1
अर्शदीप सिंह To टिम प्रिंगल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
13.1
4
अर्शदीप सिंह To टिम प्रिंगल
चौका! क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|
ओवर की समाप्ति 13 : 64/5
2 रन
  • W 12.1
  • 112.2
  • 012.3
  • W 12.4
  • 112.5
  • 012.6
स. एडवर्ड्स
1 (2)
ट. प्रिंगल
1 (1)
र. अश्विन
3-0-13-2
12.6
0
रविचंद्रन अश्विन To स्कॉट एडवर्ड्स
डॉट बॉल के साथ अश्विन के एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
12.5
1
रविचंद्रन अश्विन To टिम प्रिंगल
सिंगल से बल्लेबाज़ ने खोला अपना खाता| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.4
W
रविचंद्रन अश्विन To टॉम कूपर OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट सब दीपक हूडा बोल्ड रविचंद्रन अश्विन| दो सेट बल्लेबाज़ को एक ही ओवर में अश्विन ने पवेलियन वापिस लौटा दिया| इस बार कूपर 9 रन बनाकर अश्विन का शिकार हो गए| पैड्स की गेंद को फ्लिक करने गए लेग साइड पर लेकिन टर्न से चकमा खा गए| बल्ले के निचले हिस्से को लगकर फील्डर की गोद में चली गई ये गेंद जहाँ एक आसान सा कैच लपका गया| 63/5 नीदरलैंड|
12.3
0
रविचंद्रन अश्विन To टॉम कूपर
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
12.2
1
रविचंद्रन अश्विन To स्कॉट एडवर्ड्स
सिंगल, इनोवेटिव शॉट!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप खेलते हुए अपने खाते में एक रन डाले|
12.1
W
रविचंद्रन अश्विन To कॉलिन एकरमैन OUT!
आउट! कैच आउट!! कॉट अक्षर पटेल बोल्ड रविचंद्रन अश्विन| सीधा मिड विकेट फील्डर के हाथों में मार बैठे गेंद| 17 रन बनाकर एकरमैन लौटे पवेलियन| ऑफ़ स्पिन गेंद को मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया| एलिवेशन नहीं मिल सका, फ्लैट गई ये गेंद और सीधा फील्डर की गोद में चली गई| धीरे-धीरे अपनी लय गणवाती हुई बल्लेबाज़ी टीम| 62/4 नीदरलैंड|
ओवर की समाप्ति 12 : 62/3
6 रन
  • 311.1
  • 111.2
  • 011.3
  • 211.4
  • 011.5
  • 011.6
ट. कूपर
9 (10)
क. एकरमैन
17 (20)
अ. पटेल
4-0-18-2
11.6
0
अक्षर पटेल To टॉम कूपर
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ इस गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए और बीट हो गए|
11.5
0
अक्षर पटेल To टॉम कूपर
इस बार फुल बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| कोई रन नहीं हो सका|
11.4
2
अक्षर पटेल To टॉम कूपर
दुग्गी!! सीधे बलेल से मिड ऑन की दिशा में खेला गेंद को और गैप से दो भाग लिए|
11.3
0
अक्षर पटेल To टॉम कूपर
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
11.2
1
अक्षर पटेल To कॉलिन एकरमैन
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
11.1
3
अक्षर पटेल To टॉम कूपर
3 रन, आखिरी समय तक गेंद को देखते हुए लेट खेला गया ये शॉट थर्ड मैन की ओर| स्कोर बोर्ड में तीन रन जुड़े|
ओवर की समाप्ति 11 : 56/3
5 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 210.4
  • 010.5
  • 1 WD 10.6
  • 010.6
क. एकरमैन
16 (19)
ट. कूपर
4 (5)
र. अश्विन
2-0-11-0
10.6
0
रविचंद्रन अश्विन To कॉलिन एकरमैन
एक और स्टम्पिंग मिस!! जी हाँ, कार्तिक से हुई एक और चूक| प्ले एंड मिस था| बल्लेबाज़ आगे निकल गए थे, कीपर उसे लपक नहीं पाए और स्टम्प छोड़ बैठे| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
10.6
wd
रविचंद्रन अश्विन To कॉलिन एकरमैन
वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर| अच्छा टेक कीपर द्वारा लेकिन अम्पायर द्वारा वाइड करार दिया गया|
10.5
0
रविचंद्रन अश्विन To कॉलिन एकरमैन
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
10.4
2
रविचंद्रन अश्विन To कॉलिन एकरमैन
शॉर्ट फाइन लेग पर शमी से हुई मिस्फील्ड| एक की जगह दो रन दे बैठे| लेग साइड पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया था और फील्डर से हुई चूक के बाद उसपर पहलेके बाद दूसरा भी चुरा लिया|
10.3
1
रविचंद्रन अश्विन To टॉम कूपर
लीडिंग एज!! मिड ऑफ़ की तरफ हवा में गई गेंद| नो मेंस लैंड में गिरी जहाँ से एक रन मिल गया| लेग साइड पर खेलने गए थे लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे थे इस वजह से लीडिंग एज लग गया| गैप से एक रन मिला|
10.2
0
रविचंद्रन अश्विन To टॉम कूपर
टॉप स्पिन गेंद!! बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन टर्न से बीट हुए| कोई रन नहीं|
10.1
1
रविचंद्रन अश्विन To कॉलिन एकरमैन
फ्लाईटेड ऑफ़ स्पिन गेंद!! ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जोड़ लिया|
ओवर की समाप्ति 10 : 51/3
4 रन
  • 09.1
  • W 9.2
  • 29.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 09.6
ट. कूपर
3 (3)
क. एकरमैन
13 (15)
अ. पटेल
3-0-12-2
9.6
0
अक्षर पटेल To टॉम कूपर
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| कट शॉट खेलने गए लेकिन मिस टाइम हो गया| गैप नहीं मिला|
9.5
1
अक्षर पटेल To कॉलिन एकरमैन
ऑफ़ साइड पर इस गेंद को पुश कर दिया और एक रन हासिल कर लिया|
9.4
1
अक्षर पटेल To टॉम कूपर
इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| एक रन के लिए|
9.3
2
अक्षर पटेल To टॉम कूपर
दो रनों के साथ टॉम ने खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप से दो रन बटोर लिए|
टॉम कूपर अगले बल्लेबाज़...
9.2
W
अक्षर पटेल To बास डी लीडे OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट हार्दिक पंड्या बोल्ड अक्षर पटेल| 16 रन बनाकर डी लीडे लौट गए पवेलियन| सबसे बड़ा झटका नीदरलैंड को लगता हुआ!! अक्षर के खाते में गई दूसरी सफलता| एक साधारण गेंद थी ऑफ़ स्टम्प के बाहर जिसपर कट शॉट तो खेला लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| अच्छी हाईट पर थी बॉल कैचिंग के लिए और पॉइंट पर खड़े हार्दिक ने कोई ग़लती ना करते हुए पकड़ा एक आसान सा कैच| 47/3 नीदरलैंड, लक्ष्य से 133 रन दूर|
9.1
0
अक्षर पटेल To बास डी लीडे
आगे आकर सामने की तरफ बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन अक्षर ने उसे रोक दिया| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
ओवर की समाप्ति 9 : 47/2
6 रन
  • 08.1
  • 48.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 08.5
  • 18.6
डी लीडे
16 (21)
क. एकरमैन
12 (14)
र. अश्विन
1-0-6-0
8.6
1
रविचंद्रन अश्विन To बास डी लीडे
कैरम बॉल!! पॉइंट की तरफ खेला और डीप से एक रन हासिल कर लिया|
8.5
0
रविचंद्रन अश्विन To बास डी लीडे
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
8.4
1
रविचंद्रन अश्विन To कॉलिन एकरमैन
सिंगल, इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
8.3
0
रविचंद्रन अश्विन To कॉलिन एकरमैन
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
8.2
4
रविचंद्रन अश्विन To कॉलिन एकरमैन
चौका! ऑफ़ स्पिन गेंद!! फ्लाईटेड डाली| बल्लेबाज़ ने इसपर मिड विकेट की तरफ कड़ा स्वीप शॉट लगाया और चार रन हासिल कर लिए|
8.1
0
रविचंद्रन अश्विन To कॉलिन एकरमैन
जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 41/2
5 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 27.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 17.6
क. एकरमैन
7 (10)
डी लीडे
15 (19)
अ. पटेल
2-0-8-1
7.6
1
अक्षर पटेल To कॉलिन एकरमैन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 41/2 नीदरलैंड|
7.5
0
अक्षर पटेल To कॉलिन एकरमैन
स्टम्पिंग मिस!! कार्तिक से हो गई एक बड़ी चूक| बल्लेबाज़ आधे रास्ते में आ गए थे और तेज़ गति की गेंद को कीपर लपक नहीं पाए| स्टम्प का एक मौका गंवा दिया| आगे आकर बड़ा शॉट लगाने गए थे बल्लेबाज़ और बीट हो गए थे| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
7.4
1
अक्षर पटेल To बास डी लीडे
आगे आकर गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| फील्डर गेंद पर तेज़ी से और एक रन पर ही रोक दिया|
7.3
2
अक्षर पटेल To बास डी लीडे
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
7.2
0
अक्षर पटेल To बास डी लीडे
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
7.1
1
अक्षर पटेल To कॉलिन एकरमैन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 7 : 36/2
9 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 26.3
  • 16.4
  • 1 WD 6.5
  • 26.5
  • 26.6
डी लीडे
12 (16)
क. एकरमैन
5 (7)
ह. पंड्या
1-0-9-0
6.6
2
हार्दिक पंड्या To बास डी लीडे
एक और धीमी गति की गेंद| बल्लेबाज़ ने उसपर स्क्वायर ड्राइव किया जहाँ से दो रन मिल गए| 36/2 नीदरलैंड, 78 गेंदों पर 144 रनों की दरकार|
6.5
2
हार्दिक पंड्या To बास डी लीडे
इस बार पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप से दो रन्स भाग लिए|
6.5
wd
हार्दिक पंड्या To बास डी लीडे
वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर नहीं थी ये गेंद लेकिन अम्पायर का मानना कि ये वाइड है|
6.4
1
हार्दिक पंड्या To कॉलिन एकरमैन
इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक ही रन बटोर पाए|
6.3
2
हार्दिक पंड्या To कॉलिन एकरमैन
आगे आकर इस गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला| बड़ी बाउंड्री होने की वजह से बल्लेबाजों ने दो रन बटोर लिया|
6.2
0
हार्दिक पंड्या To कॉलिन एकरमैन
इस बार पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
6.1
1
हार्दिक पंड्या To बास डी लीडे
शरीर पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 27/2
5 रन
  • 05.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 35.5
  • 05.6
क. एकरमैन
2 (4)
डी लीडे
7 (13)
म. शमी
2-0-13-0
5.6
0
मोहम्मद शमी To कॉलिन एकरमैन
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| 6 के बाद 27/2 नीदरलैंड|
5.5
3
मोहम्मद शमी To बास डी लीडे
बढ़िया फील्डिंग राहुल द्वारा| सीमा रेखा के ठीक आगे डाईव लगाते हुए गेंद को रोका| पुल शॉट का इस्तेमाल, विकटों के बीच शानदार रनिंग और तीन रन पूरा हुआ|
5.4
0
मोहम्मद शमी To बास डी लीडे
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
5.3
1
मोहम्मद शमी To कॉलिन एकरमैन
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| इन साइड था एज इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल बाल बचे बल्लेबाज़| पड़कर अंदर आई बॉल, बल्ले को किस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| गैप में गई जहाँ से एक रन मिला|
5.2
1
मोहम्मद शमी To बास डी लीडे
सिंगल, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
5.1
0
मोहम्मद शमी To बास डी लीडे
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, रन का मौका नहीं बन सका|
ओवर की समाप्ति 5 : 22/2
3 रन
  • 14.1
  • W 4.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 14.6
डी लीडे
3 (9)
क. एकरमैन
1 (2)
अ. पटेल
1-0-3-1
4.6
1
अक्षर पटेल To बास डी लीडे
सिंगल के साथ हुई अक्षर के एक सफल ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| 22/2 नीदरलैंड|
4.5
0
अक्षर पटेल To बास डी लीडे
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
4.4
1
अक्षर पटेल To कॉलिन एकरमैन
सिंगल से बल्लेबाज़ ने खोला अपना खाता| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
4.3
0
अक्षर पटेल To कॉलिन एकरमैन
ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
कॉलिन एकरमैन नए बल्लेबाज़ होंगे...
4.2
W
अक्षर पटेल To मैक्स ओडॉड OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! अक्षर पटेल ने आते ही विकेट हासिल की| ओडॉड 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| विकेट लाइन पर डाली गई थी गेंद जिसे ऑफ़ स्टम्प पर काफी ज्यादा शफल करते हुए खेला| सीधी गेंद को पूरी तरह से बीट कर गए और बॉल जाकर मिडिल स्टम्प्स से टकरा गई| 20/2 नीदरलैंड, लक्ष्य से 160 रन दूर|
4.1
1
अक्षर पटेल To बास डी लीडे
सिंगल से हुई है शुरुआत!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
अक्षर पटेल गेंदबाजी के लिए आये हैं... 
ओवर की समाप्ति 4 : 19/1
8 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 23.6
म. ओडॉड
16 (9)
डी लीडे
1 (6)
म. शमी
1-0-8-0
3.6
2
मोहम्मद शमी To मैक्स ओडॉड
दो रनों के साथ शमी के ओवर की हुई समाप्ति| पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से दो रन बटोर लिया| 4 के बाद 19/1 नीदरलैंड|
3.5
0
मोहम्मद शमी To मैक्स ओडॉड
इस बार विकेट लाइन के बाहर थी गेंद जिसे डिफें कर दिया गया| रन नहीं होगा|
3.4
4
मोहम्मद शमी To मैक्स ओडॉड
चौका!! शानदार पिक अप शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3.3
1
मोहम्मद शमी To बास डी लीडे
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप से एक रन बटोर लिया|
3.2
0
मोहम्मद शमी To बास डी लीडे
इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
3.1
1
मोहम्मद शमी To मैक्स ओडॉड
सिंगल शमी की इस पहली गेंद पर आता हुआ| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 3 : 11/1
0 रन
  • 02.1
  • W 2.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 02.6
डी लीडे
0 (4)
म. ओडॉड
9 (5)
भ. कुमार
2-2-0-1
2.6
0
भुवनेश्वर कुमार To बास डी लीडे
डॉट बॉल के साथ भुवि का एक और मेडेन ओवर हुआ समाप्त| फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
2.5
0
भुवनेश्वर कुमार To बास डी लीडे
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
2.4
0
भुवनेश्वर कुमार To बास डी लीडे
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
2.3
0
भुवनेश्वर कुमार To बास डी लीडे
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
बास डी लीडे अगले बल्लेबाज़...
2.2
W
भुवनेश्वर कुमार To विक्रमजीत सिंह OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! भुवनेश्वर कुमार ने विक्रमजीत को 1 के स्कोर पर वापिस भेजा| शानदार गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से छका दिया| लेग साइड पर शॉट लगाने गए लेकिन उछाल को परख नहीं पाए| बल्ला ऊपर से निकला और गेंद नीचे से जाकर ऑफ़ स्टम्प के टॉप पर लगी और बेल्स उड़ा गई| सटीक गेंदबाजी का मिला इनाम| 11/1 नीदरलैंड|
2.1
0
भुवनेश्वर कुमार To विक्रमजीत सिंह
हवा में थी गेंद लेकिन भुवि से दूर रह गई बॉल| बाउंसर से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया था| न झुके न शॉट खेला| बल्ले के उपरी हिस्से को लगकर ऑन साइड पर गई| भुवि ने कैच का प्रयास किया लेकिन गेंद तक पहुँच नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 11/0
11 रन
  • 41.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 1 WD 1.4
  • 41.4
  • 11.5
  • 11.6
व. सिंह
1 (7)
म. ओडॉड
9 (5)
अ. सिंह
1-0-11-0
1.6
1
अर्शदीप सिंह To विक्रमजीत सिंह
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स की गेंद को फ्लिक करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया| 11 रन इस ओवर से आये|
1.5
1
अर्शदीप सिंह To मैक्स ओडॉड
इन स्विंगर गेंद!! इस बार पड़कर अंदर आई और बलेल का अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|
1.4
4
अर्शदीप सिंह To मैक्स ओडॉड
चौका! जबर्दस्त शॉट ओडॉड के बल्ले से आता हुआ| एक बेहतरीन स्क्वायर ड्राइव खेला गया और नतीजा बाउंड्री के रूप में आया|
1.4
wd
अर्शदीप सिंह To मैक्स ओडॉड
वाइड! बाउंसर डाली गई थी लेकिन लेग स्टम्प लाइन के बाहर डाल बैठे| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
1.3
0
अर्शदीप सिंह To मैक्स ओडॉड
एक और बढ़िया गेंद!! आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर|
1.2
0
अर्शदीप सिंह To मैक्स ओडॉड
ऑफ़ स्टम्प के बाहर स्विंग होती गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर|
1.1
4
अर्शदीप सिंह To मैक्स ओडॉड
चौका! बाउंड्री के रूप में पहला रन इस रन चेज़ में आता हुआ| फुल लेंथ गेंद पर ड्राइव किया और कवर्स बाउंड्री से चौका बटोर लिया|
ओवर की समाप्ति 1 : 0/0
0 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
व. सिंह
0 (6)
म. ओडॉड
0 (0)
भ. कुमार
1-1-0-0
0.6
0
भुवनेश्वर कुमार To विक्रमजीत सिंह
डॉट बॉल के साथ भुवि के मेडेन ओवर की हुई समाप्ति| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
0.5
0
भुवनेश्वर कुमार To विक्रमजीत सिंह
ओह!! बेहतरीन यॉर्कर!! लेग स्टम्प की लाइन के बाहर थी और सीधा विक्रमजीत के जूतों पर जा लगी| अगर ये विकटों की लाइन पर होती तो डेड प्लम्ब हो जाते| बल्ला भी नीचे नहीं आ सका था इतनी तेज़ गति से डाली गई थी ये गेंद|
0.4
0
भुवनेश्वर कुमार To विक्रमजीत सिंह
शॉट ये भी अच्छा है लेकिन फिर से सीधा फील्डर की तरफ खेल गए| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
0.3
0
भुवनेश्वर कुमार To विक्रमजीत सिंह
एक और डॉट गेंद!! अभी तक खाता नहीं खुला है| कवर्स की दिशा में खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
0.2
0
भुवनेश्वर कुमार To विक्रमजीत सिंह
स्टेप आउट करते हुए बाहर जाती गेंद को लीव कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
0.1
0
भुवनेश्वर कुमार To विक्रमजीत सिंह
डॉट गेंद के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी), सिडनी
  • मौसम साफ़
  • टॉस भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम भारत ने नीदरलैंड्स को 56 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव
  • अंपायर अहसान रजा, माइकल गौफ, रॉड टकर
  • रेफ़री क्रिस ब्रॉड
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement