Advertisement
Advertisement

नामीबिया vs नीदरलैंड्स, मैच 5 Commentary, Live Updates

नामीबिया vs नीदरलैंड्स, 2022 - टी-20 Live Commentary

नामीबिया vs नीदरलैंड्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 5, साइमंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग , Oct 18, 2022
नामीबिया नामीबिया
121/6 (20.0)
नीदरलैंड्स नीदरलैंड्स
122/5 (19.3)
नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    बास डी लीडे
    30(30)&2/18(3)
बास डी लीडे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया| तो दोस्तों इस रोमांचक मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं आज के दूसरे मैच की तरफ जो इसी मैदान पर श्रीलंका और युएई के बीच खेला जाएगा| आइये अब आपसे उस मुकाबले में होगी मुलाकात...
नामीबिया के कप्तान का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला ग़लत साबित हुआ| इस जीत के साथ दो अंक नीदरलैंड के खाते में चला गया और वो पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर चली गई| ऐसा कहा जा सकता है कि काफी हद तक इस टीम ने आगे के स्टेज के लिए खुद को क्वालीफाई करा लिया है| अंतिम के ओवरों में नामीबिया के गेंदबाजों ने टाईट लाइन पर गेंदबाजी करते हुए कुछ बैक टू बैक विकेट्स हासिल किये और मुकाबले को रोमांचक बना दिया| लेकिन अपनी नफस पर संतुलन रखते हुए बल्लेबाज़ी टीम इसे जीत गई|
इस दौरान एक आसान सी जीत नीदरलैंड के खाते में जाती हुई दिख रही थी जिसे उन्ही के बल्लेबाजों ने टफ बना लिया| पिछली बार तो कप्तान एडवर्ड्स ने अंत तक समझदारी के साथ खेलते हुए फिनिशिंग लाइन को पार कराया था लेकिन इस बार वो भी अपना विकेट एक धीमी गति की गेंद पर दे बैठे| इस बार उनका किया हुआ कार्य डी लीडे ने दोहराया और अंतिम तक समझदारी से खेलते हुए टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचाया|
बैक टू बैक जीत नीदरलैंड की टीम को हासिल होती हुई| एक और ट्विस्ट इस वर्ल्ड कप में देखने को मिला| कमाल का मुकाबला नामीबिया और नीदरलैंड के बीच चला| किसी ने नहीं सोचा था कि एकतरफा गुज़र रहा ये मुकाबला अचानक से इतना रोमांचक हो जाएगा| 15 ओवर तक मुकाबला पूरी तरह से रन चेज़ में नीदरलैंड की तरफ झुका हुआ था लेकिन उसके बाद कुछ बैक टू बैक विकेट्स गिरे और मुकाबले में ट्विस्ट सा आ गया जैसा उनके पिछले मुकाबले में भी देखने को मिला था|
19.3
2
डेविड वीजे To बास डी लीडे
दुग्गी!!! इसी के साथ नीदरलैंड ने नामीबिया की टीम को 5 विकटों से शिकस्त दे दी है!!! आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| फील्डर गेंद को पकड़ने आए लेकिन बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन भागकर पूरा कर लिया| इसी के साथ नीदरलैंड की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.2
0
डेविड वीजे To बास डी लीडे
डॉट गेंद!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कीपर की तरफ जाने दिया|
19.1
4
डेविड वीजे To बास डी लीडे
चौका!!! इसी तरह की शॉट की दरकार थी यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| फील्डर उसके पीछे भागे लेकिन गेंद को रोकने में नाकाम हुए| बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| नीदरलैंड को जीत के लिए 5 गेंद पर 2 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 19 : 116/5
8 रन
  • 118.1
  • 118.2
  • 218.3
  • 118.4
  • 118.5
  • 218.6
ट. प्रिंगल
8 (9)
डी लीडे
24 (27)
जे स्मित
4-0-24-2
18.6
2
जे जे स्मित To टिम प्रिंगल
दुग्गी!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल, इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन ले लिया| अब नीदरलैंड की टीम को जीत के लिए 6 गेंदों पर 6 रनों की दरकार है|
18.5
1
जे जे स्मित To बास डी लीडे
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| 7 गेंदों पर 8 रनों की दरकार|
18.4
1
जे जे स्मित To टिम प्रिंगल
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
18.3
2
जे जे स्मित To टिम प्रिंगल
हवा में गेंद लेकिन फील्डर के ऊपर से निकल गई बॉल!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर ने वहां पर उछलकर गेंद को पकड़ने का प्रयास किया| गेंद उनके ऊपर से गई डीप मिड विकेट की ओर जहाँ से 2 रन मिल गया|
18.2
1
जे जे स्मित To बास डी लीडे
ऑफ साइड की ओर गेंद को पुश करते हुए एक रन निकाला|
18.1
1
जे जे स्मित To टिम प्रिंगल
एक रन मिसफील्ड के रूप में आता हुआ!! मिड ऑन की ओर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से खेला| मिड ऑन फील्डर से वहां पर हुई मिसफील्ड| इसी बीच बल्लेबाजों ने सिंगल ले लिया| खुद से काफी निराश दिखे फील्डर यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 18 : 108/5
6 रन
  • 117.1
  • 017.2
  • 117.3
  • 217.4
  • 117.5
  • 117.6
ट. प्रिंगल
2 (5)
डी लीडे
22 (25)
ड. वीजे
2-0-16-0
17.6
1
डेविड वीजे To टिम प्रिंगल
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश करते हुए एक रन ले लिया| नीदरलैंड को जीत के लिए 12 गेंदों पर 14 रनों की दरकार|
17.5
1
डेविड वीजे To बास डी लीडे
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
17.4
2
डेविड वीजे To बास डी लीडे
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
17.3
1
डेविड वीजे To टिम प्रिंगल
बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
17.2
0
डेविड वीजे To टिम प्रिंगल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
17.1
1
डेविड वीजे To बास डी लीडे
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 17 : 102/5
0 रन
  • 016.1
  • 016.2
  • 016.3
  • W 16.4
  • 016.5
  • 016.6
ट. प्रिंगल
0 (2)
डी लीडे
18 (22)
ज. फ्राइलिंक
4-1-16-1
16.6
0
जैन फ्राइलिंक To टिम प्रिंगल
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| 18 गेंदों पर अब 20 रनों की दरकार|
16.5
0
जैन फ्राइलिंक To टिम प्रिंगल
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.4
W
जैन फ्राइलिंक To स्कॉट एडवर्ड्स OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ!!! जैन फ्राइलिंक के हाथ लगी सफ़लता| स्कॉट एडवर्ड्स 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से ऑफ साइड की ओर खेला| हवा में गई बॉल सीधा शॉर्ट कवर फील्डर के हाथ में जहाँ से निकोल लॉफ्टी-ईटन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 102/5 नीदरलैंड|
16.3
0
जैन फ्राइलिंक To स्कॉट एडवर्ड्स
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया| रन नहीं मिल सका|
16.2
0
जैन फ्राइलिंक To स्कॉट एडवर्ड्स
क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे|
16.1
0
जैन फ्राइलिंक To स्कॉट एडवर्ड्स
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने खुद ही बॉल को पकड़ा|
ओवर की समाप्ति 16 : 102/4
6 रन
  • 115.1
  • 415.2
  • W 15.3
  • 015.4
  • W 15.5
  • 115.6
स. एडवर्ड्स
1 (1)
डी लीडे
18 (22)
जे स्मित
3-0-16-2
15.6
1
जे जे स्मित To स्कॉट एडवर्ड्स
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| नीदरलैंड को जीत के लिए 24 गेंदों पर 20 रनों की दरकार|
स्कॉट एडवर्ड्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
15.5
W
जे जे स्मित To कॉलिन एकरमैन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! एक और विकेट इस ओवर से आती हुई| अब यहाँ से मुकाबला पूरी तरह से खुल सा गया है| मिड ऑफ़ फील्डर के पास एक आसान सा कैच| कप्तान कोई ग़लती नहीं करेंगे यहाँ पर| बड़े शॉट के लिए गए थे बल्लेबाज़| मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को हवा में खेला जहाँ से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| 101/4 नीदरलैंड|
15.4
0
जे जे स्मित To कॉलिन एकरमैन
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
15.3
W
जे जे स्मित To टॉम कूपर OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! एक और झटका यहाँ पर नीदरलैंड की टीम को लगता हुआ!!! जे जे स्मित के हाथ लगी पहली विकेट| टॉम कूपर 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे| पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले में नहीं आई गेंद सीधा मिड विकेट बाउंड्री लाइन पर खड़े फील्डर के हाथ में गई जहाँ पर माइकल वैन लिंगेन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 101/3 नीदरलैंड, जीत के लिए 21 रनों की दरकार|
15.2
4
जे जे स्मित To टॉम कूपर
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
15.1
1
जे जे स्मित To बास डी लीडे
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 15 : 96/2
4 रन
  • 114.1
  • 114.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 014.6
ट. कूपर
2 (4)
डी लीडे
17 (21)
ज. फ्राइलिंक
3-0-16-0
14.6
0
जैन फ्राइलिंक To टॉम कूपर
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका| 30 गेंदों पर 26 रनों की दरकार|
14.5
1
जैन फ्राइलिंक To बास डी लीडे
चहलकदमी करते हुए गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेला| जबतक फील्डर उसे रोकते बल्लेबाजों ने रन चुरा लिया|
14.4
1
जैन फ्राइलिंक To टॉम कूपर
हवा में गेंद!! मिड ऑफ़ फील्डर के आगे गिरी| बल्लेबाज़ इस बीच रन के लिए भाग खड़े हुए और पूरा भी किया| पंच कर दिया गया था इस गेंद को वहां पर|
14.3
0
जैन फ्राइलिंक To टॉम कूपर
स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन गति से चकमा खा गए| कोई रन नहीं हुआ|
14.2
1
जैन फ्राइलिंक To बास डी लीडे
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
14.1
1
जैन फ्राइलिंक To टॉम कूपर
सिंगल मिलेगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 92/2
2 रन
  • 013.1
  • 013.2
  • 113.3
  • 113.4
  • W 13.5
  • 013.6
डी लीडे
15 (19)
ट. कूपर
0 (0)
जे स्मित
2-0-10-0
13.6
0
जे जे स्मित To बास डी लीडे
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेट कट शॉट खेला| एक टप्पा खाकर कीपर के हाथ में गई बॉल, रन नहीं आया|
टॉम कूपर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.5
W
जे जे स्मित To मैक्स ओडॉड OUT!
आउट!! रन आउट!! शानदार डायरेक्ट हिट कप्तान गेरहार्ड इरासमस द्वारा मिड ऑफ़ से मारा गया| 35 रन बनाकर ओडॉड को जाना होगा वापिस| क्या मुकाबले में अभी भी कोई ट्विस्ट है? 37 गेंदों पर 30 रनों की दरकार| इस गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ खेलते हुए रन भाग खड़े हुए थे| फील्डर काफी तेज़ी से बॉल पर आये| गेंद को पिक करते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो कर दिया जो सीधा विकटों से जा टकराया और बूम| 92/2 नीदरलैंड|
13.4
1
जे जे स्मित To बास डी लीडे
इस बार लॉन्ग ऑफ़ की तरफ रूम बनाकर गेंद को खेला| एक ही रन मिल पायेगा|
13.3
1
जे जे स्मित To मैक्स ओडॉड
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
13.2
0
जे जे स्मित To मैक्स ओडॉड
जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
13.1
0
जे जे स्मित To मैक्स ओडॉड
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 13 : 90/1
6 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 212.6
डी लीडे
14 (17)
म. ओडॉड
34 (31)
ब. शॉल्ट्ज
4-0-21-1
12.6
2
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To बास डी लीडे
बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| हलके हाथों से मिड विकेट की तरफ गेंद को फ्लिक किया| गैप था इस वजह से बोलर खुद गेंद को रोकने भागे| बल्लेबाजों ने इस बीच दो रन चुरा लिया|
12.5
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To बास डी लीडे
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
12.4
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To मैक्स ओडॉड
एक और सिंगल इस ओवर से आता हुआ|, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
12.3
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To बास डी लीडे
सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| बड़े शॉट के प्रयास में बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
12.2
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To मैक्स ओडॉड
ऊपर डाली गई गेंद को बैकफुट से ऑफ़ साइड पर पंच कर दिया| एक ही रन मिला|
12.1
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To बास डी लीडे
इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| सिंगल से ही काम चलाया|
ओवर की समाप्ति 12 : 84/1
8 रन
  • 011.1
  • 411.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 1 NB 11.5
  • 111.5
  • 011.6
म. ओडॉड
32 (29)
डी लीडे
10 (13)
निकोल लॉफ्टी
1-0-8-0
11.6
0
निकोल लॉफ्टी-ईटन To मैक्स ओडॉड
कोई रन नहीं, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद|
11.5
1
निकोल लॉफ्टी-ईटन To बास डी लीडे
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
11.5
nb
निकोल लॉफ्टी-ईटन To बास डी लीडे
नो बॉल!!! ओह!! ये तो ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़| अब तो स्टम्पिंग चेक करने की भी ज़रुरत नहीं होगी| अगली गेंद फ्री हिट होगी| ऑफ़ स्टम्प से टर्न हुई गेंद को कट लगाने गए और बीट हुए| कीपर ने बॉल को पकड़कर स्टम्प किया था और थर्ड अम्पायर उसे चेक करते उससे पहले नो बॉल निकल गई|
11.4
1
निकोल लॉफ्टी-ईटन To मैक्स ओडॉड
डिफेंड किया गेंद को| इन साइड एज लेकर शरीर से टकराई बॉल| गैप में गिरी| एक रन मिल गया|
11.3
1
निकोल लॉफ्टी-ईटन To बास डी लीडे
इस बार आगे आकर गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| गैप से एक रन बटोर लिया|
11.2
4
निकोल लॉफ्टी-ईटन To बास डी लीडे
चौका! अच्छा शॉट!! ऐसा लगा कि कोहली ने कवर ड्राइव किया हो| कुछ उसी अंदाज़ में खेला| कवर्स फील्डर थे वहां पर लेकिन बॉल को रोक नहीं पाए और चार रन मिल गए|
11.1
0
निकोल लॉफ्टी-ईटन To बास डी लीडे
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
ओवर की समाप्ति 11 : 76/1
8 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 610.5
  • 010.6
म. ओडॉड
31 (27)
डी लीडे
4 (8)
ब. शॉल्ट्ज
3-0-15-1
10.6
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To मैक्स ओडॉड
इस बार हल्का सा गेंद को पॉइंट की तरफ पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| 76/1 नीदरलैंड|
10.5
6
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To मैक्स ओडॉड
छक्का! पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई| एक महत्वपूर्ण बाउंड्री मैक्स के बल्ले से आती हुई| मिड विकेट फील्डर के ठीक ऊपर से निकल गई ये गेंद|
10.4
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To मैक्स ओडॉड
रूम बनाकर गेंद को खेलने गए| पिच से रुककर बल्लेबाज़ तक गई गेंद| शॉट लगाना चाहते थे और बीट हुए| शरीर से जा टकराई गेंद|, कोई रन नहीं हुआ|
10.3
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To मैक्स ओडॉड
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
10.2
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To बास डी लीडे
पैर निकालकर गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की तरफ ड्राइव किया एक रन के लिए|
10.1
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To मैक्स ओडॉड
सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 10 : 68/1
8 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 49.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
म. ओडॉड
24 (22)
डी लीडे
3 (7)
ज. फ्राइलिंक
2-0-12-0
9.6
1
जैन फ्राइलिंक To मैक्स ओडॉड
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| नीदरलैंड की टीम को यहाँ पर जीत के लिए 60 गेंदों पर 54 रनों की दरकार|
9.5
1
जैन फ्राइलिंक To बास डी लीडे
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला|
9.4
1
जैन फ्राइलिंक To मैक्स ओडॉड
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
9.3
4
जैन फ्राइलिंक To मैक्स ओडॉड
चौका!!! मैक्स ओडॉड के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर गेंद को खेला| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
9.2
1
जैन फ्राइलिंक To बास डी लीडे
पॉइंट की तरफ बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन ले लिया|
9.1
0
जैन फ्राइलिंक To बास डी लीडे
मिड ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 9 : 60/1
2 रन
  • 18.1
  • W 8.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 08.5
  • 18.6
डी लीडे
1 (4)
म. ओडॉड
18 (19)
ब. शॉल्ट्ज
2-0-7-1
8.6
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To बास डी लीडे
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया| 60/1 नीदरलैंड|
8.5
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To बास डी लीडे
सीधे बल्ले से गेंद को खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
8.4
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To बास डी लीडे
एक और बार गेंद को गैप में नहीं मार सके|
8.3
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To बास डी लीडे
बल्लेबाज़ बॉस ने यहाँ पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| कोई रन नहीं हुआ|
बॉस डी लीडे नए बल्लेबाज़...
8.2
W
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To विक्रमजीत सिंह OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! पहला झटका यहाँ पर नीदरलैंड टीम को लगता हुआ!! 59 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! विक्रमजीत सिंह 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे| बर्नार्ड शॉल्ट्ज के हाथ लगी सफ़लता| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बल्ले के बीच में तो आई गेंद लेकिन ज़्यादा दूरी तय नहीं कर पाई| फील्डर पीछे मौजूद निकोल लॉफ्टी-ईटन जिन्होंने पकड़ा आसान सा कैच| 59/1 नीदरलैंड|
8.1
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To मैक्स ओडॉड
लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 58/0
3 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 17.6
म. ओडॉड
17 (18)
व. सिंह
39 (30)
ग. इरासमस
3-0-13-0
7.6
1
गेरहार्ड इरासमस To मैक्स ओडॉड
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर कट शॉट लगाया| एक रन मिल गया|
7.5
1
गेरहार्ड इरासमस To विक्रमजीत सिंह
स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
7.4
0
गेरहार्ड इरासमस To विक्रमजीत सिंह
एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नाकारा!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद सीधा पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
7.3
0
गेरहार्ड इरासमस To विक्रमजीत सिंह
कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया|
7.2
1
गेरहार्ड इरासमस To मैक्स ओडॉड
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
7.1
0
गेरहार्ड इरासमस To मैक्स ओडॉड
ऑफ साइड की ओर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाया| फील्देर्वाहन मौजूद, रन नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 7 : 55/0
4 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 16.6
म. ओडॉड
15 (15)
व. सिंह
38 (27)
ज. फ्राइलिंक
1-0-4-0
6.6
1
जैन फ्राइलिंक To मैक्स ओडॉड
कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
6.5
0
जैन फ्राइलिंक To मैक्स ओडॉड
मिड ऑफ की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं आया|
6.4
1
जैन फ्राइलिंक To विक्रमजीत सिंह
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
6.3
1
जैन फ्राइलिंक To मैक्स ओडॉड
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप कवर की ओर खेला और एक रन लिया|
6.2
1
जैन फ्राइलिंक To विक्रमजीत सिंह
आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की और खेलकर सिंगल निकाला|
6.1
0
जैन फ्राइलिंक To विक्रमजीत सिंह
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 51/0 नीदरलैंड, लक्ष्य से अभी भी 71 रन दूर| एक समझदारी भरी शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर बल्लेबाजों द्वारा| गेंद और बल्ले के बीच एक बढ़िया जंग देखने को मिल रही है हमें यहाँ पर| मुकाबला अभी भी पूरी तरह से एकतरफा बना हुआ है|
ओवर की समाप्ति 6 : 51/0
7 रन
  • 05.1
  • 15.2
  • 25.3
  • 15.4
  • 15.5
  • 25.6
म. ओडॉड
13 (12)
व. सिंह
36 (24)
ग. इरासमस
2-0-10-0
5.6
2
गेरहार्ड इरासमस To मैक्स ओडॉड
दुग्गी!!! इसी के साथ नीदरलैंड टीम का 50 रन पूरा हुआ!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया तेज़ी से 2 रन बटोरा|
5.5
1
गेरहार्ड इरासमस To विक्रमजीत सिंह
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
5.4
1
गेरहार्ड इरासमस To मैक्स ओडॉड
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
5.3
2
गेरहार्ड इरासमस To मैक्स ओडॉड
दुग्गी!!! मिसफील्ड के रूप म आता हुआ!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया| फील्डर से वहां पर हुई चूक| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से 2 रन ले लिया|
5.2
1
गेरहार्ड इरासमस To विक्रमजीत सिंह
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
5.1
0
गेरहार्ड इरासमस To विक्रमजीत सिंह
टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को स्वीप करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
ओवर की समाप्ति 5 : 44/0
8 रन
  • 14.1
  • 44.2
  • 14.3
  • 24.4
  • 04.5
  • 04.6
म. ओडॉड
8 (9)
व. सिंह
34 (21)
जे स्मित
1-0-8-0
4.6
0
जे जे स्मित To मैक्स ओडॉड
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके| 5 के बाद 44/0 नीदरलैंड| लक्ष्य से 78 रन दूर, 90 गेंद अभी भी शेष|
4.5
0
जे जे स्मित To मैक्स ओडॉड
इस बार आक्रामक मूड में गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हो सका|
ओह!! फील्डिंग के दौरान डेविड वीजे के सर में लगी चोट!! फिजियो मैदान पर आते हुए...
4.4
2
जे जे स्मित To मैक्स ओडॉड
हवा में गेंद!! मिड विकेट की तरफ गई| घेरे के अंदर से फील्डर वीजे उसके पीछे भागे| डाईव लगाकर गेंद तक पहुंचना चाहा लेकिन बॉल से दूर रह गए| इस दौरान फील्डर का सर ज़मीन से टकराया| फिजियो मैदान पर आते हुए| इलाज जारी| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक कर दिया था|
4.3
1
जे जे स्मित To विक्रमजीत सिंह
सिंगल, इस बार आगे आकर गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
4.2
4
जे जे स्मित To विक्रमजीत सिंह
चौका! बढ़िया टाइमिंग विक्रम के बल्ले से निकलती हुई| ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई| स्लो आउट फील्ड होने के बाद भी गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा के पार निकल गई|
4.1
1
जे जे स्मित To मैक्स ओडॉड
सिंगल, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई स्टम्प्स को मिस कर गई और गैप से एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 4 : 36/0
18 रन
  • 13.1
  • 23.2
  • 23.3
  • 03.4
  • 1 WD 3.5
  • 63.5
  • 63.6
व. सिंह
29 (19)
म. ओडॉड
5 (5)
ब. शिकोंगो
1-0-18-0
3.6
6
बेन शिकोंगो To विक्रमजीत सिंह
वाओ!!! एक और छक्का! विक्रमजीत अपनी ताक़त का नमूना पेश करते हुए दिख रहे हैं यहाँ पर| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी| दिल खुश कर दिया| पैड्स पर थी ये गेंद जिसे अपनी टाइमिंग के साथ महज़ फ्लिक कर दिया स्क्वायर लेग की तरफ और छह रन बटोर लिया| 36/0 नीदरलैंड|
3.5
6
बेन शिकोंगो To विक्रमजीत सिंह
छक्का! बहुत बड़ा शॉट! स्टैंड्स में जाकर गिरी ये गेंद| बढ़िया डाउन स्विंग विक्रम द्वारा| छोटी गेंद थी| रूम बनाकर उसे पुल कर दिया लेग साइड पर| बल्ले से लगते ही लग गया कि ये तो पार जाने वाली है|
3.5
wd
बेन शिकोंगो To विक्रमजीत सिंह
वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
3.4
0
बेन शिकोंगो To विक्रमजीत सिंह
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
3.3
2
बेन शिकोंगो To विक्रमजीत सिंह
एक और दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किये|
3.2
2
बेन शिकोंगो To विक्रमजीत सिंह
ओह!! बड़ा शॉट!! जैसे ही बल्ले को लगा तो हमने सोचा कि छह मिलेगा लेकिन सीमा रेखा के आगे टप्पा खाकर वहीँ पर रुक गई गेंद| ये क्रिकेट का मैदान है या गोल्फ का, समझ नहीं आया| बल्लेबाज़ दो ही रन भागे| आउट फील्ड काफी स्लो है|
3.1
1
बेन शिकोंगो To मैक्स ओडॉड
सिंगल!! मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को और फील्डर के डाईव लगाने पर भी रन नही रुका|
ओवर की समाप्ति 3 : 18/0
3 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 1 WD 2.3
  • 02.3
  • 12.4
  • 12.5
  • 02.6
व. सिंह
13 (14)
म. ओडॉड
4 (4)
ग. इरासमस
1-0-3-0
2.6
0
गेरहार्ड इरासमस To विक्रमजीत सिंह
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके| 18/0 नीदरलैंड|
2.5
1
गेरहार्ड इरासमस To मैक्स ओडॉड
छोटी गेंद!! लेग साइड पर उसे पुल तो किया लेकिन बढ़िया फील्डिंग शॉर्ट फाइन लेग फील्डर द्वारा| हाफ स्टॉप हुआ, एक ही रन मिल पाया|
2.4
1
गेरहार्ड इरासमस To विक्रमजीत सिंह
सिंगल, पुश किया गेंद को ऑफ़ साइड पर और सिंगल हासिल किया|
2.3
0
गेरहार्ड इरासमस To विक्रमजीत सिंह
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
2.3
wd
गेरहार्ड इरासमस To विक्रमजीत सिंह
वाइड! लेग स्टम्प के काफी बाहर| अच्छा टेक विकेट कीपर द्वारा| एक रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
2.2
0
गेरहार्ड इरासमस To विक्रमजीत सिंह
इन साइड एज लगा इस वजह से बच गए बल्लेबाज़| वरना एलबीडबल्यू हो सकते थे| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहते थे लेकिन टर्न से बीट हुए और शरीर पर खा बैठे गेंद| कोई रन नही हुआ|
2.1
0
गेरहार्ड इरासमस To विक्रमजीत सिंह
इस बार फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
कप्तान गेरहार्ड इरासमस अब खुद गेंदबाजी के लिए आये हैं..
ओवर की समाप्ति 2 : 15/0
10 रन
  • 11.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 41.5
  • 11.6
व. सिंह
12 (9)
म. ओडॉड
3 (3)
ड. वीजे
1-0-10-0
1.6
1
डेविड वीजे To विक्रमजीत सिंह
इस बार थर्ड मैन की दिशा में खेला गया लेट कट शॉट| एक ही रन मिल पायेगा| 15/0 नीदरलैंड|
1.5
4
डेविड वीजे To विक्रमजीत सिंह
एक और चौका! पहले वाले से ज्यादा बेहतर| मिड विकेट के ऊपर से ऑन डी राइज शॉट खेला| गैप था जिसकी वजह से एक और बाउंड्री हासिल हो गई|
1.4
4
डेविड वीजे To विक्रमजीत सिंह
चौका! अच्छी सोच बल्लेबाज़ द्वारा| क्रॉस गए और एंगल का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग की दिशा में गेंद को खेला| गैप मिला और गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
1.3
0
डेविड वीजे To विक्रमजीत सिंह
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पुल करने गए लेकिन मिस कर गए| कोई रन नहीं होगा|
1.2
0
डेविड वीजे To विक्रमजीत सिंह
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
1.1
1
डेविड वीजे To मैक्स ओडॉड
सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 1 : 5/0
5 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 20.3
  • 00.4
  • 10.5
  • 10.6
म. ओडॉड
2 (2)
व. सिंह
3 (4)
ब. शॉल्ट्ज
1-0-5-0
0.6
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To मैक्स ओडॉड
ओह!! बढ़िया गेंद!! आर्म बॉल जो काफी तेज़ी से अंदर की तरफ आई| बल्लेबाज़ ने अंतिम समय में उसे लेग साइड पर मोड़ा और एक रन बटोर लिया|
0.5
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To विक्रमजीत सिंह
सिंगल!! सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| गैप से एक रन बटोर लिया|
0.4
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To विक्रमजीत सिंह
इस बार फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
0.3
2
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To विक्रमजीत सिंह
दुग्गी!! बढ़िया स्क्वायर ड्राइव!! कवर्स की दिशा में खेला| आउट फील्ड स्लो होने के कारण रुक जायेगी गेंद| दो ही रन मिलेगा|
0.2
0
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To विक्रमजीत सिंह
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
0.1
1
बर्नार्ड शॉल्ट्ज To मैक्स ओडॉड
सिंगल से रन चेज़ का आगाज़ हुआ| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
मैच की जानकारी
  • स्थान साइमंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस नामीबिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 5 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच बास डी लीडे
  • अंपायर जोएल विलसन, रिचर्ड केटलबरो, मराइस इरास्मस
  • रेफ़री रंजन मदुगले
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement