Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs सनराइज़र्स हैदराबाद, मैच 69 Commentary, Live Updates

मुंबई vs हैदराबाद, 2023 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs सनराइज़र्स हैदराबाद स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 69, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , May 21, 2023
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
201/2 (18.0)
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
200/5 (20.0)
मुंबई इंडियंस ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    कैमरन ग्रीन
    100(47)&0/2(1)
तो दोस्तों आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हम रुख करते हैं संडे डबल धमाल के दूसरे मुकाबले की तरफ जो बैंगलोर और गुजरात के बीच खेला जाना है| बारिश की वजह से फिलहाल टॉस में देरी है तो आइये अब उस मुकाबले पर करते हैं आपसे मुलाकात और देते हैं अपडेट|
वही मुंबई की जीत की नींव तो पहली पारी में आकाश मधवाल ने रखी| उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में महज़ 37 रन देते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट्स हासिल किये जिसकी वजह से हैदराबाद की टीम जो एक समय बड़ी आसानी से 220 रनों के ऊपर के स्कोर की तरफ जा रही थी वो 200 पर ही ठहर गई| वहीँ इस रन चेज़ में किशन और रोहित की जोड़ी ने क्रीज़ पर उतरते ही अपने इरादे साफ़ कर दिए थे| ईशान ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए और उसी दौरान अपना विकेट गंवा बैठे जिसके बाद ग्रीन को बल्लेबाज़ी में प्रमोट किया गया और उन्होंने आकर काउंटर अटैक जारी रखा| रोहित ने शुरुआत में समय लेकर खेला और फिर बीच-बीच में बड़ा शॉट्स लगाते चले लेकिन लेकिन दूसरे एंड से ग्रीन ने हैदराबाद के गेंदबाज़ को आड़े हाथ लेते हुए उन्हें पूरी तरह से बिखेरकर रख दिया और अपने शतक के साथ टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
दो महत्वपूर्ण अंक मुंबई के खाते में गया| इन दो अंकों के साथ मुंबई के 16 अंक हो गए हैं और अब अगर बैंगलोर शाम का मुकाबला हार जाती है तो पलटन प्ले ऑफ्स के लिए पूरी तरह से क्वालीफाई कर जायेगी| वहीँ इस बड़ी जीत के साथ मुंबई के नेट रन रेट में भी काफी इजाफा हुआ है| वहीँ एक बार फिर से इस सीज़न इसी मैदान पर मुंबई पलटन ने 200 रनों के ऊपर के लक्ष्य का पीछा किया है| इस जीत का श्रेय रोहित और ग्रीन की जोड़ी को जाना चाहिए| इनके बीच हुई 128 रनों की साझेदारी ने पूरी तरह से इस मुकाबले को उनकी तरफ मोड़ दिया और हैदराबाद का सफ़र हार के साथ समाप्त किया|
करो या मरो के मुकाबले में कैमरन ग्रीन ने जड़ा शतक और टीम की जीत सुनिश्चित की है| वानखेड़े पर मुंबई ने मचाया शोर!! 8 विकटों की एक बड़ी जीत के साथ प्ले ऑफ्स की उम्मीदों को जिंदा रखा है| कमाल का फाईट बैक मुंबई पलटन की तरफ से देखने को मिला| कैमरन ग्रीन यु ब्यूटी!! मुंबई टीम का उनको नम्बर-3 पर भेजने का फैसला आज सही साबित हुए| वहीँ आज सही समय पर कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ते हुए अपनी फॉर्म पकड़ी है|
ओवर की समाप्ति 18 : 201/2
8 रन
  • 117.1
  • 417.2
  • 117.3
  • 117.4
  • 017.5
  • 117.6
क. ग्रीन
100 (47)
स. यादव
25 (16)
भ. कुमार
4-0-26-1
17.6
1
भुवनेश्वर कुमार To कैमरन ग्रीन
सिंगल!!! इसी के साथ मुंबई ने हैदराबाद की टीम को 8 विकटों से शिकस्त दे दी है!!! वहीँ कैमरन ग्रीन ने इंडियन टी20 लीग में अपना पहला शतक जड़ दिया!!! प्ले ऑफ्स में जाने की उम्मीद अभी भी जिंदा है मुंबई टीम की यहाँ पर!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से एक रन लिया और अपने शतक के साथ-साथ जीत का भी जश्न मनाया|
17.5
0
भुवनेश्वर कुमार To कैमरन ग्रीन
कोई रन नहीं, स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.4
1
भुवनेश्वर कुमार To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! अब स्ट्राइकर पर कैमरन ग्रीन आते हुए!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया| स्कोर यहाँ पर बराबर होता हुआ|
17.3
1
भुवनेश्वर कुमार To कैमरन ग्रीन
सिंगल!! 99 पर पहुँच गए हैं कैमरन ग्रीन!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया| मुंबई को जीत के लिए 2 रन चाहिए|
17.2
4
भुवनेश्वर कुमार To कैमरन ग्रीन
चौका!!! कैमरन ग्रीन अपने शतक से बस 2 रन दूर है!!! ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ और कवर फील्डर के बीच से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
17.1
1
भुवनेश्वर कुमार To सूर्यकुमार यादव
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 193/2
13 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 416.3
  • 116.4
  • 416.5
  • 2 NB16.6
  • 116.6
स. यादव
23 (14)
क. ग्रीन
94 (43)
ए. मार्करम
0.1-0-1-0
16.6
1
एडन मार्करम To सूर्यकुमार यादव
फ्री हिट गेंद का कुछ खास फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़ यहाँ पर!!! आगे की गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| मुंबई को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 8 रनों की दरकार है|
16.6
nb
कार्तिक त्यागी To कैमरन ग्रीन
नो बॉल!!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!!! हाई फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया| अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| इसी बीच अम्पायर ने बताया कि कार्तिक त्यागी ने इस मुकाबले में ये दूसरी बार हाई फुलटॉस गेंद डाली गई जिसके कारण वो अब आगे गेंदबाज़ी नहीं कर पायेंगे| उनकी जगह कप्तान मार्करम गेंदबाज़ी करने आए हैं|
16.5
4
कार्तिक त्यागी To कैमरन ग्रीन
चौका!!! बाहरी किनारे के रूप में आता हुआ रन!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर फील्डर के ऊपर से शॉट लगाना चाहा| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई सीधा थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
16.4
1
कार्तिक त्यागी To सूर्यकुमार यादव
जड़ में डाली गई गेंद पर स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
16.3
4
कार्तिक त्यागी To सूर्यकुमार यादव
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया थर्ड मैन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| मुंबई को अब जीत के लिए 21 गेंदों पर 16 रनों की दरकार|
16.2
0
कार्तिक त्यागी To सूर्यकुमार यादव
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
16.1
1
कार्तिक त्यागी To कैमरन ग्रीन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 180/2
20 रन
  • 115.1
  • 415.2
  • 615.3
  • 115.4
  • 415.5
  • 415.6
स. यादव
17 (10)
क. ग्रीन
88 (40)
उ. मलिक
3-0-41-0
15.6
4
उमरान मलिक To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! एक और बाउंड्री स्काई के बल्ले से आती हुई!!! ऊपर डाली गई तेज़ गति की गेंद को सामने की ओर बैक फुट से शॉट लगाया| बॉल जितनी तेज़ी से स्काई की ओर आई थी उतनी ही तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| मुंबई को अब जीत के लिए 24 गेंदों पर 21 रनों की दरकार है|
15.5
4
उमरान मलिक To सूर्यकुमार यादव
चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
15.4
1
उमरान मलिक To कैमरन ग्रीन
बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
15.3
6
उमरान मलिक To कैमरन ग्रीन
छक्का!! कैमरन ग्रीन अपने शतक से अब 13 रन दूर हैं!!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
15.2
4
उमरान मलिक To कैमरन ग्रीन
चौका!!! ग्रीन के बल्ले से आती हुई यहाँ पर एक और बाउंड्री!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
15.1
1
उमरान मलिक To सूर्यकुमार यादव
कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 160/2
4 रन
  • 114.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 114.6
स. यादव
8 (7)
क. ग्रीन
77 (37)
भ. कुमार
3-0-18-1
14.6
1
भुवनेश्वर कुमार To सूर्यकुमार यादव
सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और डीप से एक रन हासिल किया| 160/2 मुंबई|
14.5
0
भुवनेश्वर कुमार To सूर्यकुमार यादव
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की तरफ खेलने गए लेकिन बल्ले का अंदरूनी भाग लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
14.4
1
भुवनेश्वर कुमार To कैमरन ग्रीन
सिंगल यहाँ पर मिलता हुआ| ऑफ़ स्टम्प लाइन की इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
14.3
1
भुवनेश्वर कुमार To सूर्यकुमार यादव
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
14.2
0
भुवनेश्वर कुमार To सूर्यकुमार यादव
गुड लेंथ गेंद| ऑन साइड पर उसे मोड़ा| नॉन स्ट्राइकर रन के लिए भागे लेकिन स्काई ने मना कर दिया| रन का मौका नहीं बना|
14.1
1
भुवनेश्वर कुमार To कैमरन ग्रीन
सिंगल!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 14 : 156/2
8 रन
  • W13.1
  • 413.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 113.6
क. ग्रीन
75 (35)
स. यादव
6 (3)
म. डागर
4-0-37-1
13.6
1
मयंक डागर To कैमरन ग्रीन
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
13.5
1
मयंक डागर To सूर्यकुमार यादव
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया|
13.4
1
मयंक डागर To कैमरन ग्रीन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
13.3
1
मयंक डागर To सूर्यकुमार यादव
क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.2
4
मयंक डागर To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! इसी के साथ स्काई ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
13.1
W
मयंक डागर To रोहित शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट नीतीश कुमार रेड्डी बोल्ड मयंक डागर| 128 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 56 रन बनाकर रोहित लौटे पवेलियन| बैक वार्ड पॉइंट पर नीतीश द्वारा शानदार डाईविंग कैच पकड़ा गया| एक लाजवाब कैच ने एक बेहतरीन पारी का अंत कर दिया| रोहित खुद से निराश दिखे यहाँ पर| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को अप पर ड्राइव किया था| हवा में गई थी गेंद जहाँ से फील्डर ने अपने दाहिने तरफ फुल लेंथ डाईव लगाकर दोनों हाथों से कैच को लपका| 148/2 मुंबई|
ओवर की समाप्ति 13 : 148/1
16 रन
  • 012.1
  • 612.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 212.5
  • 612.6
क. ग्रीन
73 (33)
र. शर्मा
56 (36)
न. रेड्डी
3-0-35-0
12.6
6
नीतीश कुमार रेड्डी To कैमरन ग्रीन
फ्लैट सिक्स!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| अच्छी पारी अपनी टीम के लिए खेलते हुए ग्रीन| क्या खूबसूरत बैट फ्लो है इस खिलाड़ी का! शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| 148/1 मुंबई, लक्ष्य से अब 53 रन दूर|
12.5
2
नीतीश कुमार रेड्डी To कैमरन ग्रीन
दुग्गी, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
12.4
1
नीतीश कुमार रेड्डी To रोहित शर्मा
एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| इस बार बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.3
1
नीतीश कुमार रेड्डी To कैमरन ग्रीन
इस बार कवर्स की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
12.2
6
नीतीश कुमार रेड्डी To कैमरन ग्रीन
छक्का! हीव शॉट और छह रनों के लिए निकल गई गेंद| पिछली गेंद पर भाग्य का साथ मिला था लेकिन उसे भूलते हुए इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाया और गेंद को स्टैंड्स में पहुंचाया|
12.1
0
नीतीश कुमार रेड्डी To कैमरन ग्रीन
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़ ग्रीन| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| बड़ा शॉट लगाने गए थे और लाइन से पूरी तरह से बीट हुए थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| बिजली की फूर्ती के साथ कीपर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी|
ओवर की समाप्ति 12 : 132/1
11 रन
  • 011.1
  • 411.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 011.5
  • 1 NB11.6
  • 411.6
र. शर्मा
55 (35)
क. ग्रीन
58 (28)
क. त्यागी
2-0-29-0
11.6
4
कार्तिक त्यागी To रोहित शर्मा
बाहरी किनारा और चौका! आज रोहित के बल्ले से रन्स निकलने से मत्ल्बा हैं चाहे जैसे भी आये| दूर से गेंद को कवर्स की तरफ खेला था जहाँ आउट साइड एज लग गया| गैप मिला और चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
11.6
nb
कार्तिक त्यागी To रोहित शर्मा
नो बॉल! लैप शॉट का प्रयास करने गए थे लेकिन बीट हुए! हाई फुल टॉस गेंद पर शॉट लगाने से चूक गए रोहित| इस बीच नो बॉल का साईरन बजा|
11.5
0
कार्तिक त्यागी To रोहित शर्मा
कैच ड्रॉप!! एक और मौका रोहित को मिलता हुआ| शॉर्ट कवर फील्डर की गोद में जा रही थी गेंद लेकिन संवीर ने उसे टपका दिया| लेंथ गेंद को ड्राइव किया था कवर्स की तरफ जहाँ से फील्डर ने ग़लती कर दी है| रोही को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा वो वैसे भी बेख़ौफ़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं|
11.4
1
कार्तिक त्यागी To कैमरन ग्रीन
लेंथ गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में उसे खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|
11.3
1
कार्तिक त्यागी To रोहित शर्मा
सिंगल!! इस बार मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट| डीप में फील्डर तैनात, एक रन मिला|
11.2
4
कार्तिक त्यागी To रोहित शर्मा
चौका! अर्धशतक रोहित के बल्ले से निकलता हुआ| इस सीज़न का दूसरा| सही समय पर अपनी टीम के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए| काम अभी समाप्त नहीं हुआ है इसलिए आज ये बल्लेबाज़ लम्बा खेलना चाहेगा| फुल गेंद को रूम बनाकर चिप किया कवर्स की तरफ और बाउंड्री बटोर ली|
11.1
0
कार्तिक त्यागी To रोहित शर्मा
प्ले एंड मिस!! लेग साइड पर शॉट लगाने गए लेकिन गति से चकमा खा अगये रोहित| कीपर तक एक टप्पा खाकर गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 11 : 121/1
7 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 410.4
  • 110.5
  • 110.6
र. शर्मा
46 (29)
क. ग्रीन
57 (27)
म. डागर
3-0-29-0
10.6
1
मयंक डागर To रोहित शर्मा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार पिटारे से रोहित ने स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा| 121/1 मुंबई| एक बड़ी जीत की ओर अग्रसर|
10.5
1
मयंक डागर To कैमरन ग्रीन
फ्लाईटेड बॉल पर सिंगल ही मिल पाया| स्लॉग किया इस बार स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए|
10.4
4
मयंक डागर To कैमरन ग्रीन
चौका! लाजवाब शॉट सामने की तरफ! बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
10.3
0
मयंक डागर To कैमरन ग्रीन
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
10.2
0
मयंक डागर To कैमरन ग्रीन
इस बार ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हो सका|
10.1
1
मयंक डागर To रोहित शर्मा
टर्न हुई गेंद को बैकफुट से कवर्स की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 10 : 114/1
14 रन
  • 19.1
  • 49.2
  • 49.3
  • 49.4
  • 19.5
  • 09.6
क. ग्रीन
52 (23)
र. शर्मा
44 (27)
उ. मलिक
2-0-21-0
9.6
0
उमरान मलिक To कैमरन ग्रीन
डॉट गेंद!!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| 10 ओवर के बाद 114/1 मुंबई, जीत के लिए 60 गेंदों पर 87 रनों की दरकार है|
9.5
1
उमरान मलिक To रोहित शर्मा
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
9.4
4
उमरान मलिक To रोहित शर्मा
चौका!!! हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर रोहित के बल्ले से आती हुई!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद और टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
9.3
4
उमरान मलिक To रोहित शर्मा
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर रोहित शर्मा के बल्ले से आती हुई!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट खेलकर चार रन हासिल किया|
9.2
4
उमरान मलिक To रोहित शर्मा
चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर खेला| फील्डर ने गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन बॉल को सीमा रेखा के पार जाने से नहीं रोक सके| थर्ड अम्पायर ने इसी बीच रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि बॉल सीमा रेखा को लग गई थी| अम्पायर ने चार रनों के इशारा किया|
9.1
1
उमरान मलिक To कैमरन ग्रीन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 100/1
19 रन
  • 18.1
  • 08.2
  • 28.3
  • 7 NB8.4
  • 1 WD8.4
  • 18.4
  • 68.5
  • 18.6
क. ग्रीन
51 (21)
र. शर्मा
31 (23)
व. शर्मा
1-0-19-0
8.6
1
विवरांत शर्मा To कैमरन ग्रीन
सिंगल!!! इसी के साथ मुंबई की टीम का 100 रन पूरा हुआ!!  ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
8.5
6
विवरांत शर्मा To कैमरन ग्रीन
छक्का!!! इसी के साथ कैमरन ग्रीन ने अपना अर्धशतक पूरा किया यहाँ पर!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी ग्रीन ने की है और मात्र 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया!! ड्रेसिंग रूम में खुशियों का माहौल| ऊपर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8.4
1
विवरांत शर्मा To रोहित शर्मा
फ्री हिट बॉल का कुछ खास फ़ायदा नहीं उठा सके रोहित यहाँ पर!! इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
8.4
wd
विवरांत शर्मा To रोहित शर्मा
वाइड!!! फ्री हिट अभी भी बाकी है!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
8.4
nb
विवरांत शर्मा To रोहित शर्मा
नो बॉल और छक्का!!! अगली गेंद रोहित शर्मा के लिए फ्री हिट होगी!! हाई फुलटॉस डाली गई गेंद पर रोहित ने मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8.3
2
विवरांत शर्मा To रोहित शर्मा
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर 2 रन लिया|
8.2
0
विवरांत शर्मा To रोहित शर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
8.1
1
विवरांत शर्मा To कैमरन ग्रीन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 81/1
8 रन
  • 47.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 1 LB7.6
क. ग्रीन
43 (18)
र. शर्मा
22 (19)
उ. मलिक
1-0-7-0
7.6
lb
उमरान मलिक To कैमरन ग्रीन
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! पुल शॉट मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ  साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
7.5
0
उमरान मलिक To कैमरन ग्रीन
गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
7.4
1
उमरान मलिक To रोहित शर्मा
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद, एक रन ही मिल सका|
7.3
1
उमरान मलिक To कैमरन ग्रीन
क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
7.2
1
उमरान मलिक To रोहित शर्मा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
7.1
4
उमरान मलिक To रोहित शर्मा
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
उमरान मलिक गेंदबाज़ी करने आए...
ओवर की समाप्ति 7 : 73/1
13 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 66.3
  • 06.4
  • 66.5
  • 06.6
क. ग्रीन
42 (15)
र. शर्मा
16 (16)
म. डागर
2-0-22-0
6.6
0
मयंक डागर To कैमरन ग्रीन
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बलेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की लाइन और गति से बीट हो गए| बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| रन का मौका नहीं मिल सका|
6.5
6
मयंक डागर To कैमरन ग्रीन
छक्का!!! कैमरन ग्रीन ने जड़ दिया इस ओवर का दूसरा सिक्स!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का एक बार फिर से बेहतर संपर्क हुआ| बॉल गई दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
6.4
0
मयंक डागर To कैमरन ग्रीन
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
6.3
6
मयंक डागर To कैमरन ग्रीन
छक्का!!! ग्रीन यहाँ पर रोकने का नाम नहीं ले रहे हैं!! जैसे ही गेंद उनके पाले में मिल रही हैं वो बॉल को सीधा स्टैंड्स तक भेज दे रहे हैं!! आगे डाली गई गेंद पर सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया| बॉल गई सीधा दर्शकों के पास छह रनों के लिए|
6.2
0
मयंक डागर To कैमरन ग्रीन
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
6.1
1
मयंक डागर To रोहित शर्मा
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 60/1
18 रन
  • 05.1
  • 15.2
  • 7 NB5.3
  • 15.3
  • 15.4
  • 45.5
  • 45.6
क. ग्रीन
30 (10)
र. शर्मा
15 (15)
क. त्यागी
1-0-18-0
5.6
4
कार्तिक त्यागी To कैमरन ग्रीन
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर ग्रीन के बल्ले से आती हुई!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर और पॉइंट फील्डर के बीच से शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
5.5
4
कार्तिक त्यागी To कैमरन ग्रीन
चौका!!! कैमरन ग्रीन ने लगाया बाउंड्री!!! तबाड़तोड़ अंदाज़ में आते ही बल्लेबाजी करने को देख रहे हैं ग्रीन यहाँ पर!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| गेंदबाज़ के हाथों को लगती हुई गेंद लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के पार गई चार रनों के लिए|
5.4
1
कार्तिक त्यागी To रोहित शर्मा
क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
5.3
1
कार्तिक त्यागी To कैमरन ग्रीन
फ्री हिट बॉल का कुछ खास फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़!!! आगे डाली गई गेंद पर ग्रीन ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
5.3
nb
कार्तिक त्यागी To कैमरन ग्रीन
छक्का!!! कैमरन ग्रीन के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट!!! इसी बीच नो बॉल भी हो गई!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर थर्ड मैन की ओर कट शॉट लगाया| बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
5.2
1
कार्तिक त्यागी To रोहित शर्मा
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
5.1
0
कार्तिक त्यागी To रोहित शर्मा
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 42/1
9 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 14.4
  • 14.5
  • 64.6
क. ग्रीन
15 (6)
र. शर्मा
13 (12)
न. रेड्डी
2-0-19-0
4.6
6
नीतीश कुमार रेड्डी To कैमरन ग्रीन
छक्का! पिछली बॉल पर रोहित का कैच छूटा लेकिन इस गेंद पर ग्रीन ने काउंटर अटैक किया| इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड विकेट की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गेंद को भेज दिया| 42/1 मुंबई|
4.5
1
नीतीश कुमार रेड्डी To रोहित शर्मा
कैच ड्रॉप!! 12 रनों पर रोहित का कैच छूट गया| एक बड़ा जीवनदान रोहित को यहाँ पर मिलता हुआ| शॉर्ट मिड विकेट से पीछे की तरफ जाते हुए फील्डर ने उस कैच को लपकना चाहा लेकिन हाथों में लेकर उसे चिपका नहीं पाए और टपका बैठे| स्लोवर गेंद पर बल्लेबाज़ को फंसा लिया था लेकिन किस्मत भी आज बलवान का साथ देती हुई|
4.4
1
नीतीश कुमार रेड्डी To कैमरन ग्रीन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
4.3
0
नीतीश कुमार रेड्डी To कैमरन ग्रीन
प्ले एंड मिस!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कीपर तक गई बॉल| कोई रन नहीं हुआ|
4.2
0
नीतीश कुमार रेड्डी To कैमरन ग्रीन
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
4.1
1
नीतीश कुमार रेड्डी To रोहित शर्मा
सिंगल, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| रोहित अपने इस शॉट से खुश नहीं दिखाई दिए|
ओवर की समाप्ति 4 : 33/1
9 रन
  • 03.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 43.6
क. ग्रीन
8 (2)
र. शर्मा
11 (10)
म. डागर
1-0-9-0
3.6
4
मयंक डागर To कैमरन ग्रीन
चौका! एक और बाउंड्री ग्रीन के बल्ले से आती हुई| दो गेंदों पर दो चौके ;लगाकर अपने इरादे साफ़ कर दिए हैं| इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को चिप कर दिया और डीप से बाउंड्री हासिल की| 33/1 मुंबई|
3.5
1
मयंक डागर To रोहित शर्मा
क़दमों का इस्तेमाल| बड़े शॉट के लिए गए लेकिन गति से चकमा खाए इस वजह से मिस टाइम हुआ| लेग साइड पर गई जहाँ से एक ही रन मिला|
3.4
0
मयंक डागर To रोहित शर्मा
इस बार लेग साइड पर गेंद को खेला जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका|
3.3
0
मयंक डागर To रोहित शर्मा
डॉट गेंद| ड्राइव किया इस गेंद को कवर्स की तरफ, गैप हासिल नहीं हुआ|
3.2
4
मयंक डागर To रोहित शर्मा
चौका!!! रोहित शर्मा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
3.1
0
मयंक डागर To रोहित शर्मा
बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 3 : 24/1
7 रन
  • 12.1
  • 12.2
  • 02.3
  • 12.4
  • W2.5
  • 42.6
क. ग्रीन
4 (1)
र. शर्मा
6 (5)
भ. कुमार
2-0-14-1
2.6
4
भुवनेश्वर कुमार To कैमरन ग्रीन
चौका!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
कैमरन ग्रीन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
2.5
W
भुवनेश्वर कुमार To ईशान किशन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट हैरी ब्रूक बोल्ड भुवनेश्वर कुमार| 14 रनों पर ईशान की पारी का हुआ अंत| भुवि के हाथ लगी पहली सफलता| शॉर्ट मिड विकेट पर एक शानदार डाईविंग कैच ब्रूक द्वारा देखने को मिला| लेंथ गेंद| तेज़ गति से बल्लेबाज़ की तरफ आई| किशन ने उसपर पुल शॉट लगाना चाहा लेकिन गति से चकमा खा गए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर हवा में लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से फील्डर द्वारा एक शानदार कैच लपका गया| 20/1 मुंबई, लक्ष्य से 181 रन दूर|
2.4
1
भुवनेश्वर कुमार To रोहित शर्मा
टैप एंड रन!! आगे आकर रोहित ने पॉइंट की तरफ गेंद को खेला| फील्डर वहां पर तैनात जहाँ से थ्रो हुआ जो विकटों के काफी पास से निकला| एक ही रन मिल पाया|
2.3
0
भुवनेश्वर कुमार To रोहित शर्मा
स्विंग एंड मिस!! लेग साइड पर इस गेंद को खेलना चाहा लेकिन बीट हो गए|
2.2
1
भुवनेश्वर कुमार To ईशान किशन
सिंगल!! फ्लिक किया इस गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ| एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
2.1
1
भुवनेश्वर कुमार To रोहित शर्मा
गुड लेंथ गेंद| ऑफ़ साइड पर उसे खेला| शॉट खेलते वक़्त बल्ले से हाथ छूटा जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 2 : 17/0
10 रन
  • 61.1
  • 41.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • 01.6
ई. किशन
13 (10)
र. शर्मा
4 (2)
न. रेड्डी
1-0-10-0
1.6
0
नीतीश कुमार रेड्डी To ईशान किशन
प्ले एंड मिस!! इस बार अपनी धीमी गति से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लीव कर दिया था| 17/0 मुंबई|
1.5
0
नीतीश कुमार रेड्डी To ईशान किशन
शानदार गेंद!! लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
1.4
0
नीतीश कुमार रेड्डी To ईशान किशन
छोटी लेंथ की गेंद को लेग साइड पर पुल तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
1.3
0
नीतीश कुमार रेड्डी To ईशान किशन
डॉट गेंद!! इस बार बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| फील्डर ने उसे रोक दिया|
1.2
4
नीतीश कुमार रेड्डी To ईशान किशन
चौका! ये कमाल की बल्लेबाज़ी हो रही है भाई| ये जवान अब कहाँ रुकने वाला| बैक फुट से फाइन लेग की ओर ग्लांस किया गया और बाउंड्री हासिल हुई|
1.1
6
नीतीश कुमार रेड्डी To ईशान किशन
छक्का! वाओ वाट अ शॉट!! शानदार फ्लिक शॉट| लेग स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को फ्लिक किया स्क्वायर लेग की ओर स्टैंड में छह रनों के लिए गई|
दूसरे छोर से गेंद लेकर नीतीश रेड्डी आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 7/0
7 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 20.3
  • 10.4
  • 00.5
  • 40.6
र. शर्मा
4 (2)
ई. किशन
3 (4)
भ. कुमार
1-0-7-0
0.6
4
भुवनेश्वर कुमार To रोहित शर्मा
चौका! पहली बाउंड्री हिट मैन के बल्ले से आती हुई| कोई ताक़त नहीं इस शॉट में महज़ प्लेसमेंट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को गैप में पुश किया और डीप पॉइंट से एक चौका हासिल किया| 7/0 मुंबई|
0.5
0
भुवनेश्वर कुमार To रोहित शर्मा
आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर|
0.4
1
भुवनेश्वर कुमार To ईशान किशन
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया|
0.3
2
भुवनेश्वर कुमार To ईशान किशन
हवाई फायर!! हवा में कवर्स की तरफ गई गेंद और नो मेंस लैंड में गिरी| गैप से दो रन हासिल किया| मुंबई का खाता अब खुल चुका है यहाँ पर|
0.2
0
भुवनेश्वर कुमार To ईशान किशन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
0.1
0
भुवनेश्वर कुमार To ईशान किशन
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को बढ़िया ढंग से छोड़ा| कोई रन नहीं होगा इस गेंद पर| हलकी सी स्विंग भुवि द्वारा देखने को मिली है|
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच कैमरन ग्रीन
  • अंपायर रॉड टकर, केएन अनंथापद्मनाभन, रोहन पंडित
  • रेफ़री प.धर्मानि
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement