Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स, एलिमिनेटर Commentary, Live Updates

मुंबई vs उत्तरप्रदेश, 2023 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs यूपी वॉरियर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
एलिमिनेटर, डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई , Mar 24, 2023
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
182/4 (20.0)
यूपी वॉरियर्स यूपी वॉरियर्स
110 (17.4)
मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 72 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    नताली स्कीवर
    72(38)&1/21(3)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस एलिमिनेटर मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से होगी आपसे मुलाकात 26 मार्च को फ़ाइनल मैच के साथ जो मुंबई और दिल्ली के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नताली स्कीवर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे ख़ुशी है कि मैंने अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया| आगे स्कीवर ने कहा कि पिच बल्लेबाज़ी के लिए काफी अच्छी थी और मुझे बल्लेबाज़ी करने में काफी आनंद आ रहा था| जाते-जाते नताली ने बताया कि मैं फ़ाइनल खेलने के लिए काफी उत्साहित हूँ|
विनिंग कप्तान हरमनप्रीत कौर ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये पूरी टीम की जीत है| हमने इसके लिए काफी मेहनत की थी और खुश हूँ कि हम एक बेहतर प्रदर्शन के बाद विनिंग साइड पर खड़े हैं| इस्सी वोंग की हैट्रिक पर कहा कि वो कमाल की गेंदबाज़ हैं और मैं हमेशा से उनके ऊपर गेंदबाजी में भरोसा करती हूँ| इसके बाद नताली की बल्लेबाज़ी पर बोली कि वो दुनिया की सर्वश्रेष्ट खिलाड़ियों में से एक हैं और आज उन्होंने एक और बार हमारे लिए मैच विनिंग पारी खेली है| जाते-जाते कहा कि अब हम फाइनल मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करते हुए उसे जीतने को देखेंगे|
मुकाबला गंवाने के बाद बात करने आई यूपी टीम की कप्तान एलिसा हीली ने बताया कि हमने अगर स्कीवर को जीवनदान नहीं दिया होता तो शायद मुंबई इतना बड़ा स्कोर बोर्ड पर नहीं लगा पाती| आगे एलिसा ने कहा कि इस लीग में हमारी ताक़त हमारी गेंदबाज़ी रही थी लेकिन इस निर्णायक मैच में हम बेहतर नहीं कर सके| जाते-जाते हीली ने बताया कि हमारी टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और किरण उन सब में से एक हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
टॉस जीतकर एलिसा हीली का चेज़ करने का फैसला उन्हें काफी महंगा पड़ गया| किरण नवगिरे (43) को छोड़ दें तो कोई भी दूसरी बल्लेबाज़ यूपी के लिए आज कुछ भी नहीं कर पाई और खुद को मिले मौके को गँवा बैठी| बल्लेबाज़ी में मुंबई की तरफ से स्कीवर ने कमाल की पारी खेली तो गेंदबाजी में इस्सी वोंग ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई| अब जीत के रथ पर सवार मुंबई की टीम यहाँ से और भी खतरनाक बनकर फाइनल में उतरेगी जो दिल्ली की टीम के लिए किसी तूफ़ान से कम नहीं होगा|
बहरहाल ये तो आगे की बात है लेकिन अब अगर इस मुकाबले पर एक नज़र डालें तो बड़े मंच पर बड़ा खिलाड़ी आगे आकर प्रदर्शन करता है ऐसा मुंबई के लिए एक बार फिर से नताली स्कीवर ने साबित कर दिया| पहली इनिंग्स में 72 रनों की खेली गई उनकी अर्धशतकीय पारी ने ना केवल टीम को मुश्किल परिस्थिति से उभारा बल्कि अंत तक बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर 182 रनों का सम्मानजनक स्कोर भी खड़ा कर दिया जो इस हाई प्रेशर गेम में यूपी के लिए सर दर्द बन गया|
क्या कमाल का मुकाबला रहा है आज इस टीम के लिए| बड़े मुकाबले में मुंबई की टीम असरदार साबित होती है और उनके बड़े खिलाड़ियों ने इस अहम मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को ट्रॉफी के एकदम नज़दीक ला खड़ा किया है| पॉइंट्स टेबल पर पहले और दूसरे पायदान की टीम हमेशा से इस फाइनल मुकाबले की हक़दार थी और वही दो टीम यहाँ पहुंची भी है| मेग लैनिंग एंड कम्पनी अब आप हो जाइये खबरदार क्योंकि मुंबई पलटन ने एक बार फिर से जीत की लय हासिल कर ली है तो अब उनका अगला शिकार आप बन सकती हैं|
मुंबई बनाम दिल्ली!! विमेंस टी20 लीग का फाइनल मुकाबला अब इन दोनों टीम के बीच खेला जाएगा| इस लीग के बीच में मुंबई की लगातार पांच जीत के बाद उनके विजय रथ को यूपी ने ही रोका था और आज पलटन ने उसका बदला लेते हुए उन्हें करारी शिकस्त दी और प्रतियोगिता से बाहर कर दिया है| एक शानदार प्रदर्शन के बाद यूपी की टीम का सफर अब यहाँ पर हुआ समाप्त और 72 रनों की इस महत्वपूर्ण जीत के साथ मुंबई पहुँच गई है फाइनल में जहाँ दिल्ली उनका इंतज़ार कर रही थी|
ओवर की समाप्ति 17.4 : 110/10
4 रन
  • 417.1
  • 017.2
  • 017.3
  • W 17.4
र. गायकवाड
5 (9)
प. चोपड़ा
0 (5)
स. इशाक
2.4-1-24-2
17.4
W
सायका इशाक To राजेशवरी गायकवाड OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू!!! इसी के साथ मुंबई ने यूपी को 72 रनों से शिकस्त देते हुए विमेंस टी20 लीग के फ़ाइनल में अपनी जगह बना ली है!!! सायका इशाक के हाथ लगी विकेट!! राजेशवरी गायकवाड 5 रन बनाकर पवेलियन लौटी| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से टर्न होती हुई अंदर की ओर आई और पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने समय लेकर आउट करार दिया| इसी दौरान मुंबई टीम की सभी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया|
17.3
0
सायका इशाक To राजेशवरी गायकवाड
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
17.2
0
सायका इशाक To राजेशवरी गायकवाड
पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं मिल सका|
17.1
4
सायका इशाक To राजेशवरी गायकवाड
चौका!! शानदार कट शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा किसी भी फील्डर को दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप की गेंद को डीप पॉइंट की ओर गेंद को गैप में खेला, सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 106/9
2 रन
  • W 16.1
  • 016.2
  • 1 WD 16.3
  • 016.3
  • 1 WD 16.4
  • 016.4
  • 016.5
  • 016.6
प. चोपड़ा
0 (5)
र. गायकवाड
1 (5)
ज. कलिता
1-0-2-1
16.6
0
जिंतिमनी कलिता To पार्शवी चोपड़ा
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर खेला| रन नहीं हो सका|
16.5
0
जिंतिमनी कलिता To पार्शवी चोपड़ा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.4
0
जिंतिमनी कलिता To पार्शवी चोपड़ा
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
16.4
wd
जिंतिमनी कलिता To पार्शवी चोपड़ा
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.3
0
जिंतिमनी कलिता To पार्शवी चोपड़ा
इस बार लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
16.3
wd
जिंतिमनी कलिता To पार्शवी चोपड़ा
वाइड! बाउंसर डाली गई गेंद लेकिन काफी बाहर हो गई जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.2
0
जिंतिमनी कलिता To पार्शवी चोपड़ा
ऑफ़ साइड पर इस गेंद को खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
16.1
W
जिंतिमनी कलिता To अंजली सरवानी OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! यूपी ने एक और विकेट गंवा दिया यहाँ पर!!! जिंतिमनी कलिता के हाथ लगी पहली ही गेंद पर सफ़लता!! अंजली सरवानी 5 रन बनाकर पवेलियन लौटी| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और बल्ले को बीट करती हुई स्टंप्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 104/9 यूपी|
ओवर की समाप्ति 16 : 104/8
8 रन
  • 015.1
  • 015.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 5 WD 15.6
  • 115.6
अ. सरवानी
5 (10)
र. गायकवाड
1 (5)
ह. मैथ्यूज़
3-0-21-1
15.6
1
हेली मैथ्यूज़ To अंजली सरवानी
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
15.6
wd
हेली मैथ्यूज़ To अंजली सरवानी
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में चार रन भी मिला| यानी इस गेंद पर आये 5 रन| लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कीपर की ओर जाने दिया| कीपर दाँए ओर से होती हुई गेंद फाइन लेग बाउंड्री के बाहर गई| अम्पायर ने इसी बीच वाइड के इशारे के साथ-साथ बाई के रूप में चार रनों का भी इशारा किया|
15.5
0
हेली मैथ्यूज़ To अंजली सरवानी
पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं हुआ|
15.4
1
हेली मैथ्यूज़ To राजेशवरी गायकवाड
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| एक रन मिला|
15.3
1
हेली मैथ्यूज़ To अंजली सरवानी
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
15.2
0
हेली मैथ्यूज़ To अंजली सरवानी
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
15.1
0
हेली मैथ्यूज़ To अंजली सरवानी
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ओवर की समाप्ति 15 : 96/8
2 रन
  • 014.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 1 WD 14.4
  • 014.4
  • 014.5
  • 014.6
र. गायकवाड
0 (4)
अ. सरवानी
3 (5)
इ. वोंग
4-0-15-4
14.6
0
इस्सी वोंग To राजेशवरी गायकवाड
फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
14.5
0
इस्सी वोंग To राजेशवरी गायकवाड
लेग स्टंप पर डाली गई जड़ में गेंद| बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हुआ| बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| रन नहीं हो सका|
14.4
0
इस्सी वोंग To राजेशवरी गायकवाड
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश किया| रन नहीं मिल सका|
14.4
wd
इस्सी वोंग To राजेशवरी गायकवाड
वाइड!!! लेग स्टंप्स के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
14.3
1
इस्सी वोंग To अंजली सरवानी
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने रोकने का मन बनाया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिला|
14.2
0
इस्सी वोंग To अंजली सरवानी
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
14.1
0
इस्सी वोंग To अंजली सरवानी
आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
ओवर की समाप्ति 14 : 94/8
8 रन
  • 413.1
  • 013.2
  • 413.3
  • 013.4
  • W 13.5
  • 013.6
र. गायकवाड
0 (1)
अ. सरवानी
2 (2)
ह. मैथ्यूज़
2-0-13-1
13.6
0
हेली मैथ्यूज़ To राजेशवरी गायकवाड
आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
13.5
W
हेली मैथ्यूज़ To दीप्ति शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट जिंतिमनी कलिता बोल्ड हेली मैथ्यूज़| 16 रनों पर दीप्ति की पारी हुई समाप्त| बल्लेबाज़ ने इस बार बड़े शॉट के लिए हवा में गेंद को खेला| फील्डर कलिता ने घेरे एक अंदर आते हुए बॉल की तरफ डाईव लगाई और कैच को पूरा किया| यूपी की टीम पूरी तरह से मुकाबले से बाहर हो गई है| 94/8 यूपी|
13.4
0
हेली मैथ्यूज़ To दीप्ति शर्मा
इस बार क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठी|
13.3
4
हेली मैथ्यूज़ To दीप्ति शर्मा
चौका!!! लेग साइड की ओर दीप्ति ने शॉट लगाया| वहां पर फील्डर से हुई मिसफील्ड और गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
13.2
0
हेली मैथ्यूज़ To दीप्ति शर्मा
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड किया|
13.1
4
हेली मैथ्यूज़ To दीप्ति शर्मा
चौका!!! दीप्ति शर्मा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 13 : 86/7
2 रन
  • 012.1
  • W 12.2
  • W 12.3
  • W 12.4
  • 212.5
  • 012.6
अ. सरवानी
2 (2)
द. शर्मा
8 (15)
इ. वोंग
3-0-13-4
12.6
0
इस्सी वोंग To अंजली सरवानी
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
12.5
2
इस्सी वोंग To अंजली सरवानी
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
अंजली सरवानी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई...
12.4
W
इस्सी वोंग To सोफी एकलेसटोन OUT!
आउट!! बोल्ड!! इस्सी वोंग ने हैट्रिक लेकर इतिहास बना दिया| इस लीग में पहली बार ऐसा कारनामा हुआ और वो इस्सी ने किया है| वो भी एक महत्वपूर्ण समय पर जब टीम को उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की दरकार थी| अब यहाँ से मुंबई पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बना चुकी है| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई फुल गेंद| स्विंग होकर अंदर आई| बल्लेबाज़ उसपर ड्राइव करने गई लेकिन बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधा ऑफ़ स्टम्प से टकरा गई गेंद और बूम| 84/7 यूपी|
12.3
W
इस्सी वोंग To सिमरन शेख OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! दो गेंदों पर इस्सी वोंग ने हासिल की दो बड़ी सफ़लता!! हैट्रिक पर अब होंगी इस्सी वोंग यहाँ पर!!! सिमरन शेख आई और शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटी| जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद की गति से यहाँ पर चकमा खा गई बल्लेबाज़| बॉल और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हो सका और गेंद सीधा लेग स्टंप को जा लगी| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद मनाया जश्न| 84/6 यूपी|
सिमरन शेख बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई...
12.2
W
इस्सी वोंग To किरण नवगिरे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट नताली स्कीवर बोल्ड इस्सी वोंग| 43 रनों की आक्रामक पारी का अंत वोंग के ज़रिये हुए| अब यहाँ से मुंबई पूरी तरह से मुकाबले पर हावी होती हुई| बड़े शॉट के लिए आगे निकलकर आई बल्लेबाज़| गेंद को फुल टॉस तो बना लिया था और उसे लेग साइड पर पुल भी कर दिया था लेकिन इस बार शॉट में इतनी ताक़त नहीं लगा सकी और फील्डर स्कीवर ने सीमा रेखा के ठीक आगे उसे लपक लिया| 84/5 यूपी|
12.1
0
इस्सी वोंग To किरण नवगिरे
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 84/4
19 रन
  • 611.1
  • 611.2
  • 211.3
  • 111.4
  • 411.5
  • 011.6
द. शर्मा
8 (15)
क. नवगिरे
43 (25)
ए. कर
3-0-25-0
11.6
0
एमेलिया कर To दीप्ति शर्मा
प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 84/4 यूपी|
11.5
4
एमेलिया कर To दीप्ति शर्मा
चौका! स्वीप शॉट के चलते अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से इस गेंद को खींचा और लेग साइड पर गैप में दे मारा| चार रन्स हासिल हुए|
11.4
1
एमेलिया कर To किरण नवगिरे
इस बार सिंगल से ही काम चलाना होगा| फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
11.3
2
एमेलिया कर To किरण नवगिरे
बेहतरीन फील्डिंग डीप पॉइंट पर फील्डर द्वारा| सीमा रेखा के आगे डाईव लगाकर गेंद को रोका और चौका बचाया| कट शॉट इस गेंद पर खेला गया था जहाँ से दो रन हासिल हुए|
11.2
6
एमेलिया कर To किरण नवगिरे
छक्का! एक और बड़ा शॉट!! इस बार आगे आकर गेंद को फुल टॉस बनाया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी और एक लम्बा सिक्स दे गई|
11.1
6
एमेलिया कर To किरण नवगिरे
छक्का! बल्लेबाज़ ने आगे आकर सामने की तरफ इसे अपनी ताक़त के साथ हीव किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 11 : 65/4
2 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 010.6
द. शर्मा
4 (13)
क. नवगिरे
28 (21)
अ. कौर
1-0-2-0
10.6
0
अमनजोत कौर To दीप्ति शर्मा
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
10.5
1
अमनजोत कौर To किरण नवगिरे
इस बार आगे आकर लेग साइड पर गेंद को खेला| डीप में फील्डर तैनात थी, एक ही रन मिला|
10.4
0
अमनजोत कौर To किरण नवगिरे
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
10.3
0
अमनजोत कौर To किरण नवगिरे
तेज़ रफ़्तार से अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
10.2
0
अमनजोत कौर To किरण नवगिरे
इस बार आगे आकर पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला| गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं मिलेगा|
10.1
1
अमनजोत कौर To दीप्ति शर्मा
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
ओवर की समाप्ति 10 : 63/4
5 रन
  • 09.1
  • 09.2
  • 09.3
  • 19.4
  • 49.5
  • 09.6
क. नवगिरे
27 (17)
द. शर्मा
3 (11)
ह. मैथ्यूज़
1-0-5-0
9.6
0
हेली मैथ्यूज़ To किरण नवगिरे
डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| 10 के बाद 63/4 यूपी, जीत के लिए 60 गेंदों पर 120 रनों की दरकार|
9.5
4
हेली मैथ्यूज़ To किरण नवगिरे
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ किरण ने आगे आकर मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.4
1
हेली मैथ्यूज़ To दीप्ति शर्मा
सिंगल, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
9.3
0
हेली मैथ्यूज़ To दीप्ति शर्मा
टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर स्वीप करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
9.2
0
हेली मैथ्यूज़ To दीप्ति शर्मा
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
9.1
0
हेली मैथ्यूज़ To दीप्ति शर्मा
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| रन नहीं हो सका|
टाइम आउट का हुआ समय!! 9 के बाद 58/4 यूपी| फिलहाल चार विकेट लेकर मुंबई ने इस मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाई हुई है| अब यहाँ से पलटन सेना को एक दो और विकेट चाहिए होंगे ताकि गेम को अपने कब्ज़े में कर सकें|
ओवर की समाप्ति 9 : 58/4
1 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 08.5
  • 18.6
द. शर्मा
2 (7)
क. नवगिरे
23 (15)
ए. कर
2-0-6-0
8.6
1
एमेलिया कर To दीप्ति शर्मा
सिंगल!!! इसी के साथ हुई एक बेहतर ओवर की समाप्ति!!! एक रन एमेलिया कर ने इस ओवर में खर्च किया!! पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
8.5
0
एमेलिया कर To दीप्ति शर्मा
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल सका|
8.4
0
एमेलिया कर To दीप्ति शर्मा
एक और डॉट गेंद!!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
8.3
0
एमेलिया कर To दीप्ति शर्मा
ऑफ़ साइड पर गेंद को स्क्वायर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
8.2
0
एमेलिया कर To दीप्ति शर्मा
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ही ड्राइव करने गई लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका|
8.1
0
एमेलिया कर To दीप्ति शर्मा
ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव कर दिया| गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 8 : 57/4
6 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 47.3
  • 07.4
  • W 7.5
  • 17.6
द. शर्मा
1 (1)
क. नवगिरे
23 (15)
न. स्कीवर
3-0-21-1
7.6
1
नताली स्कीवर To दीप्ति शर्मा
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार फाइन लेग की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
दीप्ति शर्मा होंगी नई बल्लेबाज़...
7.5
W
नताली स्कीवर To ग्रेस हैरिस OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! चौथा बड़ा झटका यहाँ पर यूपी की टीम को लगता हुआ!!! नताली स्कीवर के हाथ लगी सफ़लता!! बड़ी मछली जाल में फंस गई| ग्रेस हैरिस 14 रन बनाकर पवेलियन लौटी| आगे डाली गई धीमी गति की गेंद पर चकमा खा गई बल्लेबाज़ और लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट खेल बैठी| फील्डर पीछे मौजूद थी इस्सी वोंग जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद मनाया जश्न| 56/4 यूपी|
7.4
0
नताली स्कीवर To ग्रेस हैरिस
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
7.3
4
नताली स्कीवर To ग्रेस हैरिस
चौका!! हैरिस के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
7.2
0
नताली स्कीवर To ग्रेस हैरिस
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
7.1
1
नताली स्कीवर To किरण नवगिरे
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 7 : 51/3
5 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 46.4
  • 06.5
  • 06.6
ग. हैरिस
10 (8)
क. नवगिरे
22 (14)
ए. कर
1-0-5-0
6.6
0
एमेलिया कर To ग्रेस हैरिस
डॉट गेंद!!! स्वीप शॉट तो खेला लेकिन रन लेने का मौका नही बन सका|
6.5
0
एमेलिया कर To ग्रेस हैरिस
कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
6.4
4
एमेलिया कर To ग्रेस हैरिस
चौका! शानदार स्ट्रेट ड्राइव| गेंदबाज़ को छोड़ती हुई सीधा सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
6.3
0
एमेलिया कर To ग्रेस हैरिस
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
6.2
1
एमेलिया कर To किरण नवगिरे
कैच ड्रॉप!!! किरण नवगिरे को 21 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!!! मैथ्यूज से एक बड़ा मिस जज हो गया यहाँ पर| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर मैथ्यूज़ वहां मौजूद थी जिन्होंने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथ में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया|
6.1
0
एमेलिया कर To किरण नवगिरे
आगे आकर स्पिन गेंद के खिलाफ़ किरण ने बड़ा शॉट लगाना चाहा| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और कीपर के ऊपर से शॉर्ट फाइन लेग की ओर टप्पा खाती हुई गई| रन नहीं मिल सका|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 46/3 यूपी, लक्ष्य से अभी भी 137 रन दूर| पहले पांच ओवर में मुंबई की टीम ने महज़ 26 रन देकर तीन बहुमूल्य विकेट्स हासिल कर लिए थे लेकिन पॉवर प्ले के आखिरी ओवर में सायका को 20 रन जड़ते हुए यूपी ने काफी हद तक वापसी की है|
ओवर की समाप्ति 6 : 46/3
20 रन
  • 45.1
  • 15.2
  • 45.3
  • 45.4
  • 65.5
  • 15.6
क. नवगिरे
21 (12)
ग. हैरिस
6 (4)
स. इशाक
2-1-20-1
5.6
1
सायका इशाक To किरण नवगिरे
इस बार बल्लेबाज़ ने आगे आकर लेग साइन की ओर खेला और एक रन ले लिया|
5.5
6
सायका इशाक To किरण नवगिरे
छक्का!!! किरण नवगिरे के द्वारा लगाया गया इस बार हवाई शॉट!! आगे आकर फिर से गेंद को फुलटॉस बनाया और लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर पॉवर के साथ खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
5.4
4
सायका इशाक To किरण नवगिरे
चौका!!! नवगिरे के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर!!! आगे आकर गेंद को फुलटॉस बनाया और कवर की ओर गैप में शॉट लगाया| बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.3
4
सायका इशाक To किरण नवगिरे
चौका! शानदार ड्राइव मिड ऑन की ओर, गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| काउंटर अटैक अब बल्लेबाज़ी टीम की तरफ से होता हुआ|
5.2
1
सायका इशाक To ग्रेस हैरिस
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
5.1
4
सायका इशाक To ग्रेस हैरिस
चौका!!! ग्रेस हैरिस के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| तेज़ी के साथ बॉल गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 26/3
5 रन
  • W 4.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 04.4
  • 44.5
  • 04.6
क. नवगिरे
6 (8)
ग. हैरिस
1 (2)
इ. वोंग
2-0-11-1
4.6
0
इस्सी वोंग To किरण नवगिरे
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| 5 के बाद 26/3 यूपी|
4.5
4
इस्सी वोंग To किरण नवगिरे
चौका! काउंटर अटैक किरण द्वारा| सोच तो सही है उनकी लेकिन थोड़ा और लम्बा खेलने की ज़रुरत है फिलहाल| इस बार आगे आकर कवर्स फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
4.4
0
इस्सी वोंग To किरण नवगिरे
एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| मिसिंग लेग की वजह से बच गई| गुड लेंथ पर डाली गई इनस्विंग गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| बॉल अतिरिक्त उछाल के साथ पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील लेकिन अम्पायर ने मना किया|
4.3
1
इस्सी वोंग To ग्रेस हैरिस
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
4.2
0
इस्सी वोंग To ग्रेस हैरिस
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
ग्रेस हैरिस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई हैं...
4.1
W
इस्सी वोंग To किरण नवगिरे OUT!
आउट!! रन आउट!! मुंबई को मिल गई सबसे बड़ी विकेट| ताहिला को अब महज़ 7 के स्कोर पर पवेलियन वापिस जाना होगा| अब ये मुकाबला पूरी तरह से मुंबई की पकड़ में चला गया है| अमनजोत कौर का एक शानदार थ्रो और कीपर यस्तिका भाटिया का बेहतरीन टेक यहाँ पर काम कर गया| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई फुल गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव किया| शॉट खेलते ही रन के लिए भागी लेकिन उसी दौरान फील्डर का थ्रो कीपर के पास आया जिन्होंने आगे की तरफ आते हुए बेल्स उड़ाई| 21/3 यूपी|
ओवर की समाप्ति 4 : 21/2
7 रन
  • 13.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 03.4
  • 13.5
  • 43.6
त. मैकग्राथ
7 (6)
क. नवगिरे
2 (4)
न. स्कीवर
2-0-15-0
3.6
4
नताली स्कीवर To ताहिला मैकग्राथ
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| 4 के बाद 21/1 यूपी|
3.5
1
नताली स्कीवर To किरण नवगिरे
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
3.4
0
नताली स्कीवर To किरण नवगिरे
हवा में थी गेंद लेकिन मिड ऑन फील्डर के काफी आगे गिर गई| दबाव पूरी तरह से बल्लेबाज़ी टीम पर बनता हुआ दिख रहा है| दोहरे माइंड में आकर खेला था शॉट, भाग्यशाली रही कि फील्डर तक कैरी नहीं कर पाई गेंद|
3.3
0
नताली स्कीवर To किरण नवगिरे
चतुराई के साथ धीमी गति से डाली गई गेंद| पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
3.2
1
नताली स्कीवर To ताहिला मैकग्राथ
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
3.1
1
नताली स्कीवर To किरण नवगिरे
गुड लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे सीधे बल्ले से कवर्स की तरफ खेला| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोक दिया, एक ही रन मिला|
ओवर की समाप्ति 3 : 14/2
6 रन
  • 42.1
  • W 2.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 22.6
त. मैकग्राथ
2 (4)
क. नवगिरे
0 (0)
इ. वोंग
1-0-6-1
2.6
2
इस्सी वोंग To ताहिला मैकग्राथ
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थी गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| 14/2 यूपी|
2.5
0
इस्सी वोंग To ताहिला मैकग्राथ
एक और डॉट गेंद, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन सका|
2.4
0
इस्सी वोंग To ताहिला मैकग्राथ
एक और डॉट गेंद!! इस बार भी ऑफ़ स्टम्प से बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया कीपर की तरफ|
2.3
0
इस्सी वोंग To ताहिला मैकग्राथ
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
2.2
W
इस्सी वोंग To एलिसा हीली OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! दूसरा बड़ा झटका यहाँ पर यूपी की टीम को लगता हुआ!!! एलिसा हीली 11 रन बनाकर पवेलियन लौटी!! कप्तान ने पकड़ा कप्तान का कैच!!! इस्सी वोंग के हाथ लगी विकेट| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर आउटस्विंग हुई और बल्ले का लीडिंग एज लेकर मिड ऑफ की ओर हवा में गई जहाँ से हरमनप्रीत कौर ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 12/2 यूपी|
2.1
4
इस्सी वोंग To एलिसा हीली
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
किरण नवगिरे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई हैं...
ओवर की समाप्ति 2 : 8/1
0 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 01.5
  • W 1.6
श. सेहरावत
1 (8)
ए. हीली
7 (4)
स. इशाक
1-1-0-1
1.6
W
सायका इशाक To श्वेता सेहरावत OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट हेली मैथ्यूज़ बोल्ड सायका इशाक| कमाल का ओवर रहा ये सायका की तरफ से यहाँ पर| विकेट मेडेन ओवर और एक बड़ी सफलता हाथ लग गई| दबाव अब पूरी तरह से बल्लेबाज़ी टीम पर आ गया है| इस बार फुल बॉल पर रूम बनाकर कवर्स के ऊपर से मारने गई| गेंदबाज़ ने उन्हें ऐसा करते देख गति में गिरावट कर दी और बल्लेबाज़ को मिस टाइम कराया| हवा में तो गई गेंद जहाँ से फील्डर ने एक आसान सा कैच लपक लिया| 8/1 यूपी|
1.5
0
सायका इशाक To श्वेता सेहरावत
रन यहाँ भी नहीं आया| इस बार भी क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठी|
1.4
0
सायका इशाक To श्वेता सेहरावत
एक और डॉट गेंद, दबाव अब पूइर तरह से बल्लेबाजों पर होगा| आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
1.3
0
सायका इशाक To श्वेता सेहरावत
एक और डॉट गेंद| काफी कसी हुई गेंदबाजी सायका द्वारा की जा रही है| इस बार स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाई|
1.2
0
सायका इशाक To श्वेता सेहरावत
एक और डॉट गेंद, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
1.1
0
सायका इशाक To श्वेता सेहरावत
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर सायका इशाक आई हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 8/0
8 रन
  • 20.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 40.5
  • 00.6
ए. हीली
7 (4)
श. सेहरावत
1 (2)
न. स्कीवर
1-0-8-0
0.6
0
नताली स्कीवर To एलिसा हीली
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| 8/0 यूपी|
0.5
4
नताली स्कीवर To एलिसा हीली
शानदार पिक अप शॉट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
0.4
1
नताली स्कीवर To श्वेता सेहरावत
चीकी सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
0.3
0
नताली स्कीवर To श्वेता सेहरावत
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
0.2
1
नताली स्कीवर To एलिसा हीली
सिंगल, इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
0.1
2
नताली स्कीवर To एलिसा हीली
दुग्गी!! दो रनों के साथ हुई एक रन चेज़ की शुरुआत| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को कवर्स की तरफ ड्राइव कर दिया| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोका, दो ही रन मिले|
मैच की जानकारी
  • स्थान डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 72 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच नताली स्कीवर
  • अंपायर -, नितिन पंडित, -
  • रेफ़री -
Advertisement
मैच पोल
वर्म
Advertisement