Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स, मैच 42 Commentary, Live Updates

मुंबई vs राजस्थान, 2023 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 42, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , Apr 30, 2023
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
214/4 (19.3)
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
212/7 (20.0)
मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    यशस्वी जयसवाल
    124(62)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो बैंगलोर और लखनऊ के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यशस्वी जयसवाल को उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने अपना शतक पूरा किया तो सबसे पहले भगवान का शुक्रिया अदा किया| आगे यशस्वी ने कहा कि मैं नेट्स में काफी मेहनत करता हूँ और क्रिकेट पर पूरा ध्यान देता हूँ| जाते-जाते उन्होंने बताया कि मैं जब सामने की ओर खेलता हूँ और कवर ड्राइव लगाता हूँ तो मुझे काफी अच्छा लगता है|
विनिंग कप्तान और बर्थ डे बॉय रोहित शर्मा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार जीत है हमारे लिए| जिस तरह से आज बल्लेबाजों ने प्रदर्शन किया वो काबिले तारीफ है| इससे बेहतर रिटर्न गिफ्ट मेरे लिए नहीं हो सकता| आगे कहा कि ये मेरा 36वां जन्मदिन है| आगे कहा कि हम पिछले मुकाबले में भी कुछ इसी तरह से लक्ष्य के नज़दीक आ गए थे लेकिन उस बार उसे हासिल नहीं कर पाए और इस बार हमने उसे हासिल किया| टिम डेविड पर कहा कि वो पोलार्ड की जगह ले रहे हैं जो इतना आसान नहीं होता लेकिन जिस तरह का उन्होंने काम किया है वो काबिले तारीफ है| ये भी बताया कि टीम में हम परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन करते रहेंगे| जोफ्रा पर कहा कि वो चोट के बाद आये हैं और उन्हें कम से कम एक दो मैच चाहिए होगा जो हम उन्हें देना चाहेंगे| यशस्वी पर कहा कि मैंने उन्हें पिछले साल भी देखा था और इस बार उनके खेल में काफी निखार आया है|  
मैच गंवाकर बात करने आए राजस्थान टीम के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि मैच काफी रोमांचक रहा और टिम डेविड ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया| आगे संजू ने कहा कि यशस्वी जयसवाल अच्छे खिलाड़ी हैं और उन्हें ऐसा खेलता हुआ देख मुझे खुशी हो रही है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि अब हमारी कोशिश होगी कि अपने अगले मैच में बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल करें|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
रोहित खुश और साथ में पलटन का पूरा खैमा भी खुश| जिस तरह से आज का पहला मुकाबला जो चेन्नई और पंजाब के बीच गुजरा था वैसा ही यहाँ भी गुजरा है| वहां पंजाब ने चेन्नई के खिलाफ़ ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और यहाँ मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ़ एक बेमिसाल कारनामे को अंजाम दिया है| जेसन होल्डर, आप निराश जरूर होंगे लेकिन सामने वाली टीम ने उम्दाह क्रिकेट खेला और वो जीत के हक़दार बने| यशस्वी जायसवाल की 124 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी यहाँ पर व्यर्थ चली गई| वहीँ इस रन चेज़ में ग्रीन (44), स्काई (55) और तिलक (29) के साथ डेविड टिमटिमाता हुआ तारा बनकर अपनी टीम के लिए उभरे हैं|
इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा ये मुकाबला और स्काई और डेविड की ये शानदार पारी भी| मुंबई की टीम ने राजस्थान को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है| इस जीत के साथ दो अंक उनके खाते में गए और वो पॉइंट्स टेबल में ऊपर की तरफ चढ़ गए| रोहित शर्मा को उनके जन्मदिन पर टीम ने जीत के रूप में दिया एक शानदार तोहफा| इससे बेहतर रिटर्न गिफ्ट किसी भी कप्तान के लिए नहीं हो सका|
टिम डेविड यु ब्यूटी!! वाओ, कमाल की बल्लेबाज़ी यहाँ पर इस दिग्गज बल्लेबाज़ से देखने को मिली है!! पैसा वसूल गेम!! महज़ 14 गेंदों पर 45 रनों की आक्रामक पारी की बदौलत अपनी टीम को 6 विकटों से एक बड़ी और अहम जीत दिला दी| इससे बेमिसाल मुकाबला नहीं हो सकता| इंडियन टी20 लीग के इतिहास के 1000वें मुकाबले में मुंबई ने रचा इतिहास| इस मैदान पर 200 से अधिक रनों का चेज़ आज तक नहीं हुआ था जिसे पलटन ने इस मैच में अंजाम दिया है|
ओवर की समाप्ति 19.3 : 214/4
18 रन
  • 619.1
  • 619.2
  • 619.3
ट. डेविड
45 (14)
त. वर्मा
29 (21)
ज. होल्डर
3.3-0-55-0
19.3
6
जेसन होल्डर To टिम डेविड
छक्का!!! इसी के साथ टिम डेविड बने मैच के हीरो और उन्होंने लगातार तीन गेंदों पर तीन सिक्स लगाकर अपनी टीम को 6 विकटों से जीत दिलाया!! फुलटॉस गेंद फिर से होल्डर ने डाला| बल्लेबाज़ ने पूरे पॉवर के साथ मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का हुआ शानदार ताल मेल| गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| इसी के साथ पूरी मुंबई की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.2
6
जेसन होल्डर To टिम डेविड
छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर टिम डेविड के बल्ले से आती हुई!!! एक और फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का हुआ बेहतर ताल मेल| गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| मुंबई को जीत के लिए 4 गेंदों पर 5 रनों की ज़रुरत|
19.1
6
जेसन होल्डर To टिम डेविड
छक्का!!! जिस बड़े शॉट की तलाश थी वो पहली ही गेंद पर आती हुई!!! टिम डेविड में लगाया सिक्स!!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| मुंबई को जीत के लिए 5 गेंदों पर 11 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 19 : 196/4
15 रन
  • 118.1
  • 618.2
  • 1 WD 18.3
  • 118.3
  • 118.4
  • 418.5
  • 118.6
ट. डेविड
27 (11)
त. वर्मा
29 (21)
स. शर्मा
4-0-35-1
18.6
1
संदीप शर्मा To टिम डेविड
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| मुंबई को जीत के लिए 6 गेंदों पर 17 रनों की दरकार है|
18.5
4
संदीप शर्मा To टिम डेविड
चौका!!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| मुंबई को जीत के लिए 7 गेंदों पर 18 रनों की दरकार है|
18.4
1
संदीप शर्मा To तिलक वर्मा
सिंगल!! दूसरे एंड से भी बड़े शॉट्स तिलक से मुंबई को चाहिए होंगे| इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन गैप में निकल गई गेंद मिड विकेट की ओर एक रन के लिए| मुंबई को अब जीत के लिए 8 गेंदों पर 22 रनों की दरकार है|
18.3
1
संदीप शर्मा To टिम डेविड
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.3
wd
संदीप शर्मा To टिम डेविड
वाइड!!! एक अतिरिक्त रन मुंबई के लिए आता हुआ!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जाने दिया कीपर की ओर| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.2
6
संदीप शर्मा To टिम डेविड
छक्का!!! सही समय पर आया बड़ा शॉट!! अब इस ओवर को बड़ा बनाना चाहेंगे टिम!! टिम डेविड के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पॉवर से शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| मुंबई को जीत के लिए 10 गेंद पर 25 रनों की दरकार है|
18.1
1
संदीप शर्मा To तिलक वर्मा
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा| मुंबई को जीत के लिए 11 गेंद पर 31 रनों की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 18 : 181/4
11 रन
  • 417.1
  • 217.2
  • 017.3
  • 117.4
  • 017.5
  • 417.6
ट. डेविड
15 (7)
त. वर्मा
27 (19)
ट. बोल्ट
4-0-43-1
17.6
4
ट्रेंट बोल्ट To टिम डेविड
चौका!!! टिम डेविड में लगाया बाउंड्री यहाँ पर!!! फुल लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| मुंबई को जीत के लिए 12 गेंद पर 32 रनों की दरकार है|
17.5
0
ट्रेंट बोल्ट To टिम डेविड
डॉट गेंद!!! मुंबई ने वाइड का रिव्यु लिया था जो असफ़ल रहा!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाने का मन बनाया| बल्ले के करीब से होती हुई गेंद सीधा कीपर की ओर गई| इसी बीच बल्लेबाज़ ने वाइड का रिव्यु लिया| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि गेंद वाइड लाइन के अंदर से गई थी|
17.4
1
ट्रेंट बोल्ट To तिलक वर्मा
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.3
0
ट्रेंट बोल्ट To तिलक वर्मा
डॉट गेंद!!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हुआ और गेंद कीपर के हाथ में गई| रन नहीं हो सका|
17.2
2
ट्रेंट बोल्ट To तिलक वर्मा
फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर 2 रन लिया|
17.1
4
ट्रेंट बोल्ट To तिलक वर्मा
चौका!!! तिलक वर्मा ने लगाया बेहतरीन शॉट और बाउंड्री हासिल किया!!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट लगाया| फाइन लेग की तरफ गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 170/4
14 रन
  • 416.1
  • 1 WD 16.2
  • 116.2
  • 016.3
  • 616.4
  • 116.5
  • 116.6
त. वर्मा
20 (15)
ट. डेविड
11 (5)
ज. होल्डर
3-0-37-0
16.6
1
जेसन होल्डर To तिलक वर्मा
सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| एक रन मिल गया| मुंबई को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 43 रनों की दरकार हैं|
16.5
1
जेसन होल्डर To टिम डेविड
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.4
6
जेसन होल्डर To टिम डेविड
छक्का!!! एक अहम समय पर टिम डेविड के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! टीम को इसकी काफी ज़रुरत थी| फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाकर| गेंद और बल्ले का हुआ बेहतर ताल मेल| गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
16.3
0
जेसन होल्डर To टिम डेविड
डॉट गेंद!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| बॉल सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज़ तिलक को जा लगी| रन नहीं हो सका|
16.2
1
जेसन होल्डर To तिलक वर्मा
लॉन्ग ऑफ की ओर बल्लेबाज़ ने गेंद को खेला| एक रन ही मिल सका|
16.2
wd
जेसन होल्डर To तिलक वर्मा
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.1
4
जेसन होल्डर To तिलक वर्मा
चौका!!! तिलक वर्मा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ!!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 156/4
6 रन
  • 1 WD 15.1
  • 015.1
  • 115.2
  • 015.3
  • W 15.4
  • 215.5
  • 215.6
ट. डेविड
4 (2)
त. वर्मा
14 (12)
ट. बोल्ट
3-0-32-1
15.6
2
ट्रेंट बोल्ट To टिम डेविड
दुग्गी यहाँ पर भी आती हुई| इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को और गैप से दो रन हासिल किया| 24 गेंदों पर 57 रनों की दरकार है|
15.5
2
ट्रेंट बोल्ट To टिम डेविड
दुग्गी!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद को कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया|
टिम डेविड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
15.4
W
ट्रेंट बोल्ट To सूर्यकुमार यादव OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! बेहतरीन कैच यहाँ पर संदीप शर्मा के द्वारा देखने को मिला!!! ट्रेंट बोल्ट के हाथ लगी बड़ी सफ़लता!!! सूर्यकुमार यादव 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्कूप शॉट लगाया| फील्डर संदीप शर्मा ने शॉर्ट फाइन लेग से उल्टा भागकर एक शानदार रनिंग कैच पकड़ा|इसी बीच कप्तान ने आकर संदीप शर्मा को गले से लगा लिया| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 152/4 मुंबई|
15.3
0
ट्रेंट बोल्ट To सूर्यकुमार यादव
डॉट गेंद!!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल सका|
15.2
1
ट्रेंट बोल्ट To तिलक वर्मा
स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
15.1
0
ट्रेंट बोल्ट To तिलक वर्मा
नॉट आउट!!! राजस्थान का रिव्यु हुआ असफ़ल!!! यॉर्कर लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद की गति से यहाँ पर बीट हो गए और बॉल पैरों के बीच से होकर सीधा कीपर की ओर गई| कीपर ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने नकारा| इसी बीच फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिया रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बताया कि गेंद ना बल्ले और ना पैड्स कही नहीं लगकर गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
15.1
wd
ट्रेंट बोल्ट To तिलक वर्मा
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 150/3
9 रन
  • 214.1
  • 014.2
  • 114.3
  • 1 WD 14.4
  • 014.4
  • 114.5
  • 414.6
स. यादव
55 (27)
त. वर्मा
13 (10)
ज. होल्डर
2-0-23-0
14.6
4
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| चिप शॉट!!! अपना शेप होल्ड किया और सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 30 गेंदों पर 63 रनों की दरकार है|
14.5
1
जेसन होल्डर To तिलक वर्मा
सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
14.4
0
जेसन होल्डर To तिलक वर्मा
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| एंगल से बाहर की तरफ निकली| बल्लेबाज़ को लगा कि वाइड होगी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे|
14.4
wd
जेसन होल्डर To तिलक वर्मा
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर द्वारा वाइड का इशारा किया गया|
14.3
1
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
सिंगल से ही काम चलाना होगा| फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से सिंगल हासिल किया| 33 गेंद 69 रनों की दरकार|
14.2
0
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
फुल टॉस गेंद!! सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जिसे रोक दिया गया|
14.1
2
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
दुग्गी!! इसी के साथ स्काई का एक और अर्धशतक पूरा हुआ| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी कर रहे हैं अपनी टीम के लिए| अभी भी काम ख़त्म नहीं हुआ| उन्हें यहाँ से एक मैच विनिंग पारी खेलनी होगी| फिलहाल ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजती हुई| हाई फुल टॉस पर नो बॉल का रिव्यु था स्काई द्वारा जो असफल रहा|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!!! 14 ओवर के बाद 141/3 मुंबई| फ़िलहाल क्रीज़ पर सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी टीम को लक्ष्य को ओर ले जा रहे हैं| हालाँकि अभी भी रोहित की पलटन को जीत के लिए 36 गेंदों पर 72 रनों की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 14 : 141/3
17 रन
  • 413.1
  • 113.2
  • 413.3
  • 113.4
  • 1 LB 13.5
  • 613.6
त. वर्मा
12 (8)
स. यादव
48 (23)
य. चहल
3-0-32-0
13.6
6
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
छक्का! ये लगता है कि अच्छी हिट है और जी हाँ बड़े आराम से बाउंड्री को पार कर गई गेंद| छह रन्स मिल गए| 141/3 मुंबई, 36 गेंदों पर 72 रनों की दरकार|
13.5
lb
युजवेंद्र चहल To सूर्यकुमार यादव
लेग बाई के रूप में एक सिंगल आया| गुड लेंथ टर्न होकर से अंदर आई गेंद सीधा जाकर पैड्स से टकराई और गैप में गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
13.4
1
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
इस बार ऊपर डाली गई गेंद पर स्वीप शॉट खेला| फाइन लेग से एक रन हासिल किया|
13.3
4
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने लेग स्पिन को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा| ये आला दर्जे की बल्लेबाज़ी हो रही है यहाँ पर|
13.2
1
युजवेंद्र चहल To सूर्यकुमार यादव
इस बार समझदारी के साथ सिंगल ले लिया| बैकफुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिला|
13.1
4
युजवेंद्र चहल To सूर्यकुमार यादव
चौका! स्काई ऑन फायर!! इस बार लेग स्पिन गेंद| पॉइंट की दिशा में काफी लेट खेला उसे| फील्डर को पूरी तरह से बीट करते हुए बाउंड्री बटोर लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 124/3
20 रन
  • 612.1
  • 412.2
  • 412.3
  • 5 NB 12.4
  • 112.4
  • 012.5
  • 012.6
त. वर्मा
1 (5)
स. यादव
43 (20)
क. सेन
1-0-20-0
12.6
0
कुलदीप सेन To तिलक वर्मा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| 13 ओवर के बाद 124/3 मुंबई, जीत के लिए 42 गेंदों पर 89 रनों की दरकार|
12.5
0
कुलदीप सेन To तिलक वर्मा
नॉट आउट!! एक सही समय पर बल्लेबाज़ का बिलकुल सही रिव्यु!!! पिचिंग लेग ने बचा लिया यहाँ पर| बाल-बाल बच गए तिलक| किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| फील्ड अम्पायर को बदलना होगा अपना फैसला, रिप्ले में देखने पर पता चला कि पिचिंग लेग थी इस वजह से नॉट आउट करार दिया गया| क्रॉस इस गेंद पर बल्ला चलाया था जहाँ गेंद की लाइन से बीट हुए थे और शरीर पर खा बैठे थे|
12.4
1
कुलदीप सेन To सूर्यकुमार यादव
ये बढ़िया गेंद कुलदीप द्वारा| योर्कर डाली| स्काई ने उसे कवर्स की तरफ खेला| बड़ा शॉट नहीं आ सका| एक ही रन मिल पाया|
12.4
nb
कुलदीप सेन To सूर्यकुमार यादव
नो बॉल और चौका!! एक और बाउंड्री| इस ओवर को काफी बड़ा बनाते हुए स्काई| छक्के और चौके का प्रदर्शनी इस ओवर में लगाते हुए| अब अगली गेंद फ्री हिट होगी| कुलदीप पूरी तरह से दबाव में होंगे|
12.3
4
कुलदीप सेन To सूर्यकुमार यादव
ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव!!! चौका मिलेगा स्काई को यहाँ पर!!! ओवरपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की दिशा में ड्राइव किया| कवर फील्डर के पास गेंद को रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| तेज़ गति से रन्स आते हुए|
12.2
4
कुलदीप सेन To सूर्यकुमार यादव
चौका! इस बार जान बूझकर पॉइंट की दिशा में हवा में शॉट खेला| फील्डर के ऊपर से उसे तपाया और गैप से वन बाउंस चौका हासिल किया| अब रन और गेंद का अंतर ज़रूर कम होगा|
12.1
6
कुलदीप सेन To सूर्यकुमार यादव
छक्का! ये ऊपर गई है और काफी दूर भी| स्काई का पका पकाया फ्लिक शॉट| यहाँ पर अगर आप बॉल डालोगे तो दर्शकों से ही वापिस माँगना पड़ेगा|
ओवर की समाप्ति 12 : 104/3
3 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 011.4
  • 011.5
  • 111.6
स. यादव
24 (15)
त. वर्मा
1 (3)
य. चहल
2-0-16-0
11.6
1
युजवेंद्र चहल To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! चहल के खिलाफ समझदारी से खेलते हुए दिख रहे हैं स्काई| इस बार ऑफ़ साइड पर गेंद को पुश कर दिया और गैप से एक रन हासिल किया| 104/3 मुंबई|
11.5
0
युजवेंद्र चहल To सूर्यकुमार यादव
एक और डॉट गेंद!! अच्छे टप्पे पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
11.4
0
युजवेंद्र चहल To सूर्यकुमार यादव
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
11.3
1
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
11.2
1
युजवेंद्र चहल To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! लेग स्पिन बॉल!! बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर उसे मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल हो गया|
11.1
0
युजवेंद्र चहल To सूर्यकुमार यादव
मिडिल स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद को कट किया पॉइंट की तरफ लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ओवर की समाप्ति 11 : 101/3
3 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 110.3
  • W 10.4
  • 010.5
  • 010.6
त. वर्मा
0 (2)
स. यादव
22 (10)
र. अश्विन
4-0-27-2
10.6
0
रविचंद्रन अश्विन To तिलक वर्मा
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं मिल सका|
10.5
0
रविचंद्रन अश्विन To तिलक वर्मा
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
तिलक वर्मा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
10.4
W
रविचंद्रन अश्विन To कैमरन ग्रीन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ट्रेंट बोल्ट बोल्ड रविचंद्रन अश्विन| 44 रनों पर ग्रीन की पारी का हुआ अंत| इसी के साथ अश्विन का 300वां टी20 विकेट पूरा हुआ| अपनी फिरकी के जाल में बल्लेबाज़ को फंसा लिया| ऑफ़ स्पिन थी गेंद| मिड विकेट की तरफ उसे हीव किया था| बल्ले पर तो लगी लेकिन दूरी नहीं हासिल कर सके| सीमा रेखा के ठीक आगे बोल्ट ने एक बेहतरीन जज कैच पकड़ा| 101/3 मुंबई, लक्ष्य से 112 रन दूर|
10.3
1
रविचंद्रन अश्विन To सूर्यकुमार यादव
चिप शॉट!! हवा में थी गेंद लेकिन लॉन्ग ऑन की तरफ गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
10.2
1
रविचंद्रन अश्विन To कैमरन ग्रीन
इस बार ऑफ़ साइड पर ग्रीन ने गेंद को खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन का मौका बन पाया|
10.1
1
रविचंद्रन अश्विन To सूर्यकुमार यादव
ऑफ़ स्पिन गेंद!! लेग साइड पर फ्लिक कर दिया| गैप से एक रन का मौका बन पाया|
ओवर की समाप्ति 10 : 98/2
14 रन
  • 19.1
  • 09.2
  • 49.3
  • 49.4
  • 49.5
  • 19.6
स. यादव
20 (8)
क. ग्रीन
43 (24)
ज. होल्डर
1-0-14-0
9.6
1
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.5
4
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! हैट्रिक बाउंड्री यहाँ पर सूर्यकुमार यादव के बल्ले से आती हुई!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| मिला चार रन|
9.4
4
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! स्काई ने लगाया अपना पसंदीदा शॉट!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने ज़मीन पर बैठकर कीपर के सर की ऊपर से स्कूप शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.3
4
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! स्काई के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.2
0
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| होल्डर ने खुद से गेंद को पकड़ा| रन नहीं हो सका|
9.1
1
जेसन होल्डर To कैमरन ग्रीन
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
 गेंदबाज़ी में बदलाव, जेसन होल्डर के हाथ में थमाई गई बॉल...
ओवर की समाप्ति 9 : 84/2
9 रन
  • 18.1
  • W 8.2
  • 68.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 08.6
स. यादव
7 (3)
क. ग्रीन
42 (23)
र. अश्विन
3-0-24-1
8.6
0
रविचंद्रन अश्विन To सूर्यकुमार यादव
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
8.5
1
रविचंद्रन अश्विन To कैमरन ग्रीन
एक और बार गेंद को लेग साइड पर खेला| गैप था वहां जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
8.4
1
रविचंद्रन अश्विन To सूर्यकुमार यादव
शार्प टर्न इस बार!! स्काई ने उसे बड़े आसानी से लेग साइड पर मोड़ दिया जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
8.3
6
रविचंद्रन अश्विन To सूर्यकुमार यादव
छक्का! ट्रेड मार्क शॉट!! आते ही छांप छोड़ी और गेंद को फाइन लेग बाउंड्री के पार भेज दिया छह रनों के लिए| ड्रेसिंग रूम से सेट होकर आये हैं स्काई| आज इस बल्लेबाज़ से मुंबई को एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी|
स्काई होंगे नए बल्लेबाज़...
8.2
W
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! 62 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी का हुआ अंत!! रविचंद्रन अश्विन के हाथ लगी विकेट!! ईशान किशन 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद जैसे ही बल्ले को लगी ईशान के एक हाथ से बल्ला निकल गया| जिसके कारण वो अपने शॉट में ताकत नहीं लगा सके| बॉल सीधा वहां खड़े फील्डर ट्रेंट बोल्ट के हाथ में गई जहाँ से उन्होंने आसानी के साथ कैच किया| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 76/2 मुंबई|
8.1
1
रविचंद्रन अश्विन To कैमरन ग्रीन
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन पूरा किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 75/1
13 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 67.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 47.6
ई. किशन
28 (22)
क. ग्रीन
40 (21)
य. चहल
1-0-13-0
7.6
4
युजवेंद्र चहल To ईशान किशन
चौका!!! ईशान ने यहाँ पर अपने हाथ खोले और बाउंड्री जड़ दिया!!! ऑफ साइड की ओर गैप में बल्लेबाज़ ने शॉट लगाया| एक टप्पा खाकर गेंद सीमा रेखा के पार गई चार रनों के लिए|
7.5
0
युजवेंद्र चहल To ईशान किशन
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
7.4
1
युजवेंद्र चहल To कैमरन ग्रीन
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
7.3
6
युजवेंद्र चहल To कैमरन ग्रीन
छक्का!!! कैमरन ग्रीन के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! ऊपर डाली गई धीमी गति की स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर बड़ा शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
7.2
1
युजवेंद्र चहल To ईशान किशन
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
7.1
1
युजवेंद्र चहल To कैमरन ग्रीन
कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| एक रन आसानी से मिल गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 62/1
4 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
क. ग्रीन
32 (18)
ई. किशन
23 (19)
र. अश्विन
2-0-15-0
6.6
1
रविचंद्रन अश्विन To कैमरन ग्रीन
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन हासिल किया|
6.5
1
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
6.4
0
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
डॉट गेंद!! राजस्थान का रिव्यु हुआ सफ़ल!! लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने फ्लिक करने का मन बनाया| गेंद पैड्स के करीब से होती हुई कीपर की ओर गई| अम्पायर ने वाइड दिया| गेंदबाज़ ने लिया रिव्यु| इसी बीच थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में देखने के बाद बताया कि गेंद पैड्स को लगकर गई थी| ग्राउंड अम्पायर ने अपना फ़ैसला बदला और बॉल करार दिया|
6.3
1
रविचंद्रन अश्विन To कैमरन ग्रीन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
6.2
0
रविचंद्रन अश्विन To कैमरन ग्रीन
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट खेला| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड किया|
6.1
1
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 6 : 58/1
11 रन
  • 45.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 45.4
  • 15.5
  • 15.6
ई. किशन
21 (16)
क. ग्रीन
30 (15)
स. शर्मा
3-0-20-1
5.6
1
संदीप शर्मा To ईशान किशन
क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
5.5
1
संदीप शर्मा To कैमरन ग्रीन
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
5.4
4
संदीप शर्मा To कैमरन ग्रीन
चौका!!! कैमरन ग्रीन के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
5.3
0
संदीप शर्मा To कैमरन ग्रीन
डॉट गेंद!!! पॉइंट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
5.2
1
संदीप शर्मा To ईशान किशन
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
5.1
4
संदीप शर्मा To ईशान किशन
चौका!!! ईशान के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का हुआ बेहतर ताल मेल| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 5 : 47/1
11 रन
  • 14.1
  • 1 WD 4.2
  • 14.2
  • 14.3
  • 14.4
  • 04.5
  • 64.6
क. ग्रीन
25 (12)
ई. किशन
15 (13)
र. अश्विन
1-0-11-0
4.6
6
रविचंद्रन अश्विन To कैमरन ग्रीन
छक्का! अबतक अच्छा जा रहा था ये ओवर लेकिन ग्रीन ने इस गेंद पर छक्का लगाकर उसे खराब कर दिया\ ये बढ़िया बल्लेबाज़ी है| स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| 47/1 मुंबई|
4.5
0
रविचंद्रन अश्विन To कैमरन ग्रीन
डॉट गेंद, क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
4.4
1
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
इस बार ऑन साइड पर गेंद को खेला| फील्डर के आगे से तेज़ी से एक रन हासिल कर लिया|
4.3
1
रविचंद्रन अश्विन To कैमरन ग्रीन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
4.2
1
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
इस बार ऊपर की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
4.2
wd
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
वाइड! डाउन द लेग डाल दी गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
4.1
1
रविचंद्रन अश्विन To कैमरन ग्रीन
ऑफ़ स्पिन!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 4 : 36/1
7 रन
  • 13.1
  • 1 WD 3.2
  • 13.2
  • 13.3
  • 13.4
  • 13.5
  • 13.6
क. ग्रीन
17 (8)
ई. किशन
13 (11)
स. शर्मा
2-0-9-1
3.6
1
संदीप शर्मा To कैमरन ग्रीन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन का मौका बन गया| 36/1 मुंबई|
3.5
1
संदीप शर्मा To ईशान किशन
सिंगल, इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
3.4
1
संदीप शर्मा To कैमरन ग्रीन
सिंगल!! बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| ऊपर की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ पुश करते हुए एक रन भाग लिया| थ्रो आया लेकिन बल्लेबाज़ काफी अंदर घुस चुके थे|
3.3
1
संदीप शर्मा To ईशान किशन
एक और क्विक सिंगल!! इस बार हलके हाथों से गेंद को कवर्स की तरफ पुश कर दिया| फील्डर के आगे से एक रन चुरा लिया|
3.2
1
संदीप शर्मा To कैमरन ग्रीन
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
3.2
wd
संदीप शर्मा To कैमरन ग्रीन
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
3.1
1
संदीप शर्मा To ईशान किशन
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कट किया डीप पॉइंट की तरफ जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 3 : 29/1
15 रन
  • 12.1
  • 22.2
  • 42.3
  • 42.4
  • 42.5
  • 02.6
क. ग्रीन
14 (5)
ई. किशन
10 (8)
ट. बोल्ट
2-0-26-0
2.6
0
ट्रेंट बोल्ट To कैमरन ग्रीन
डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| 29/1 मुंबई|
2.5
4
ट्रेंट बोल्ट To कैमरन ग्रीन
हैट्रिक चौका!  काउंटर अटैक ग्रीन द्वारा| बोल्ट को आड़े हाथ लेते हुए| इस बार अपने लिए रूम बनाकर पॉइंट और कवर्स की तरफ खेला| गैप मिला और चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
2.4
4
ट्रेंट बोल्ट To कैमरन ग्रीन
एक और चौका! इस बार मिड ऑन फील्डर के ऊपर से हवा में फुल गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.3
4
ट्रेंट बोल्ट To कैमरन ग्रीन
चौका! ग्रीन द्वारा गज़ब का शॉट!! ये गेंद कवर्स और मिड ऑफ़ के बीच से गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे मिड ऑफ़ की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
2.2
2
ट्रेंट बोल्ट To कैमरन ग्रीन
दुग्गी!! इसी के साथ कैमरन ग्रीन ने अपना खाता खोला!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
2.1
1
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
लो फुल टॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
कैमरन ग्रीन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर की समाप्ति 2 : 14/1
2 रन
  • 11.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 11.5
  • W 1.6
र. शर्मा
3 (5)
ई. किशन
9 (7)
स. शर्मा
1-0-2-1
1.6
W
संदीप शर्मा To रोहित शर्मा OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! संदीप शर्मा ने रोहित का विकेट ले लिया| मुंबई को लगा एक बड़ा झटका| महज़ 3 रन बनाकर रोहित लौटे पवेलियन| अपनी धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा देने में कामयाब हो गए| नक़ल बॉल थी जिसे पढ़ नहीं पाए हिटमैन| रूम बनाकर शॉट खेलना चाहते थे| गति से चकमा खाए| बल्ला चलाते हुए उसे रोका| लाइन से बीट हुए और गेंद सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प से टकरा गई| 14/1 मुंबई|
1.5
1
संदीप शर्मा To ईशान किशन
पॉइंट पर चहल से हुई मिस फील्ड| दूर गई उनसे गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया| कट शॉट इस गेंद पर खेला गया था|
1.4
0
संदीप शर्मा To ईशान किशन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
1.3
0
संदीप शर्मा To ईशान किशन
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|
1.2
0
संदीप शर्मा To ईशान किशन
फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
1.1
1
संदीप शर्मा To रोहित शर्मा
धीमी गति से डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे ऑन साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 1 : 12/0
12 रन
  • 1 WD 0.1
  • 00.1
  • 10.2
  • 40.3
  • 1 LB 0.4
  • 10.5
  • 40.6
ई. किशन
8 (3)
र. शर्मा
2 (3)
ट. बोल्ट
1-0-11-0
0.6
4
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ईशान द्वारा कोई ताक़त नहीं इस शॉट में महज़ प्लेसमेंट किया गया! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को गैप में पुश किया और एक चौका हासिल किया| 12/0 मुंबई|
0.5
1
ट्रेंट बोल्ट To रोहित शर्मा
एक आसान सा सिंगल यहाँ पर रोहित के बल्ले से निकलता हुआ| इस बार फ्लिक किया और फाइन लेग से सिंगल हासिल कर लिया|
0.4
lb
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
0.3
4
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
चौका! बाउंड्री के साथ ईशान ने खोला अपना खाता| चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
0.2
1
ट्रेंट बोल्ट To रोहित शर्मा
पहला रन यहाँ पर रोहित के बल्ले से आता हुआ!! लेग साइड पर इसे खेला| डीप मिड विकेट से एक रन हासिल किया|
0.1
0
ट्रेंट बोल्ट To रोहित शर्मा
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
0.1
wd
ट्रेंट बोल्ट To रोहित शर्मा
वाइड! डाउन द लेग साइड और एक बेहतरीन टेक कीपर द्वारा विकेट के पीछे| अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए निश्चित ही एक बाउंड्री बचाई| लेग स्टम्प के काफी बाहर निकल रही थी बॉल जिसे डाईव लगाकर रोक दिया गया|
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच यशस्वी जयसवाल
  • अंपायर विरेंदर शर्मा, -, तपन शर्मा
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement