Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स, मैच 9 Commentary, Live Updates

मुंबई vs राजस्थान, 2022 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 9, डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई , Apr 02, 2022
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
170/8 (20.0)
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
193/8 (20.0)
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जोस बटलर
    100(68)
तो दोस्तों आज के इस पहले मुकाबले से महज़ इतना ही, अब चलिए रुख करते हैं आज के दूसरे मुकाबले की ओर जहाँ दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है और फ़िज़ ने गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ओवर में मैथ्यू  वेड का एक बड़ा विकेट भी हासिल कर लिया है| अब वहाँ मिलते हैं आइये...
194 रनों के लक्ष्य के जवाब में मुंबई की शुरुआत आक्रामक तो रही लेकिन रोहित शर्मा और अनमोलप्रीत सिंह के रूप में दो बड़े झटके भी खाए| उसके बाद ईशान किशन (54) और युवा तिलक वर्मा (61) के बीच 71 रनों की बेहतरीन साझेदारी हुई लेकिन जैसे ही इन दोनों बल्लेबाजों का विकेट गिरा मुंबई की टीम बैकफुट पर आ गई| इसी बीच चहल ने अपने एक ही ओवर में टिम डेविड और सैम्स का बैक टू बैक विकेट हासिल करते हुए मुंबई की जीत को और भी मुश्किल कर दिया| हालाँकि अंत तक कीरोन पोलार्ड खड़े रह गए लेकिन रन रेट काफी अधिक होने के कारण वो अपनी टीम को फिनिशिंग लाइन के पार नहीं ले जा पाए|
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला आज मुंबई के लिए सही साबित नहीं हुआ| जोस द बॉस!! क्या कमाल का है ये सितारा, अपनी टीम हो या इंडियन टी 20 लीग की टीम, वो जहाँ भी रहते हैं उनसे टीम को हमेशा से एक बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिलता है| आज भी इस सीज़न का पहला शतक जड़कर अपनी टीम राजस्थान को एक बढ़िया स्थिति में ला दिया था वो तो मुंबई की टीम ने आखिरी के दो ओवरों में कमाल की वापसी की और सैमसन आर्मी को 200 के पार जाने से रोक दिया वरना ये स्कोर काफी बड़ा हो सकता था|
युज्वेंद्र चहल भले ही हैट्रिक से चूक गए हो लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने से नहीं चूके| चतुर, चालाक, चंचल यूजी चहल, वाह जी वाह क्या कमाल की गेंदबाजी वो भी दबाव के अंदर, ये है टीम इंडिया का दिग्गज सितारा| दो महत्वपूर्ण अंक राजस्थान के खाते में गए, जबकि मुंबई पॉइंट्स टेबल पर अपना खाता खोलने से एक बार फिर से चूक गई लेकिन हम सब ये जानते हैं कि मुंबई की टीम यूँही नहीं कम बैक किंग है वो वापसी करना जानती है|
ओवर की समाप्ति 20 : 170/8
5 रन
  • 1 WD 19.1
  • 419.1
  • 019.2
  • 019.3
  • 019.4
  • 019.5
  • W 19.6
क. पोलार्ड
22 (24)
ज. बुमराह
0 (1)
न. सैनी
3-0-36-2
19.6
W
नवदीप सैनी To कीरोन पोलार्ड OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट जोस बटलर बोल्ड नवदीप सैनी| आखिरी गेंद पर पोलार्ड का विकेट गिरा, अकेले टीम के लिए लड़ते रहे लेकिन अंत में अधिक रन रेट की वजह से टीम को जीत की रेखा के पार नहीं ले जा पाए पोलार्ड| कोई बात नहीं, क्रिकेट काफी अच्छा खेला है इस मुंबई टीम ने और वापसी करना जानती है रोहित की पलटन| इस गेंद को उठाकर तो मारा लेकिन दूरी नहीं हासिल कर पाए और कवर्स बाउंड्री पर बटलर ने गेंद को लपक लिया| 23 रनों से राजस्थान ने जीता मुकाबला|
19.5
0
नवदीप सैनी To कीरोन पोलार्ड
ये भी बढ़िया गेंद, शॉट तो लग ही नहीं सकता था इसपर, बल्लेबाज़ कुछ भी नहीं कर सके|
19.4
0
नवदीप सैनी To कीरोन पोलार्ड
एक और डॉट बॉल, यानी अब 2 गेंदों पर 24 रनों की दरकार| पोलार्ड तो बल्ला चला रहे हैं लेकिन गेंदबाज़ आला दर्जे की हो रही है|
19.3
0
नवदीप सैनी To कीरोन पोलार्ड
एक और डॉट बॉल यानी अब राजस्थान जीत की रेखा पर पैर रख चुकी है बस उसे पार पाना बाक़ी है| 3 गेंद 24 रनों की दरकार|
19.2
0
नवदीप सैनी To कीरोन पोलार्ड
एक डॉट बॉल, अब चाहिए 4 गेंदों पर 4 छक्के| ये ऑफ़ स्टम्प की लाइन की गेंद थी जिसपर जोर से बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया|
19.1
4
नवदीप सैनी To कीरोन पोलार्ड
चौका! बाउंड्री के साथ हुई है शुरुआत, अब 5 गेंदों पर 24 रन चाहिए| फुल आउट साइड ऑफ़ गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और एक हाथ से चौका बटोरा|
19.1
wd
नवदीप सैनी To कीरोन पोलार्ड
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर, अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 19 : 165/7
10 रन
  • 018.1
  • 018.2
  • 1 WD 18.3
  • 1 WD 18.3
  • 218.3
  • 1 WD 18.4
  • 018.4
  • 418.5
  • 1 NBW 18.6
  • 018.6
ज. बुमराह
0 (1)
क. पोलार्ड
18 (18)
प. कृष्णा
4-0-37-1
18.6
0
प्रसिद्ध कृष्णा To जसप्रीत बुमराह
कोई रन नहीं, फाइन लेग की दिशा में खेला| फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए बल्लेबाज़, अब 6 गेंदों पर 29 रनों की दरकार, सामने पोलार्ड|
18.6
W+nb
प्रसिद्ध कृष्णा To कीरोन पोलार्ड OUT!
नो बॉल और रन आउट!! दूसरी बार डाली गई बाउंसर गेंद जिसके कारण अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| अगली गेंद फ्री हिट होगी!!! बाउंसर डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ला हाथ से निकालकर लेग साइड ओर गई| जिसके बाद पोलार्ड ने रन लेने का इरादा बनाया और भागे| इसी बीच कीपर ने गेंद को स्टंप्स पर थ्रो किया| बल्लेबाज़ क्रीज़ से काफी बाहर थे| अम्पायर ने आउट करार दिया|
18.5
4
प्रसिद्ध कृष्णा To कीरोन पोलार्ड
चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 7 गेंदों पर 30 रन चाहिए|
18.4
0
प्रसिद्ध कृष्णा To कीरोन पोलार्ड
कैच ड्रॉप!!! 14 रनों के स्कोर पर पोलार्ड को मिला जीवनदान!!! ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ के ऊपर से खेलने गए| बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद डीप कवर्स की ओर गई| फील्डर वहां मौजूद लेकिन गेंद को पकड़ने में हुए नाकाम| बल्लेबाजों ने रन भी नहीं लिया|
18.4
wd
प्रसिद्ध कृष्णा To कीरोन पोलार्ड
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पुल लगाने का प्रयास किया गेंद बल्ले पर आई नहीं कीपर की तरफ गई| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
18.3
2
प्रसिद्ध कृष्णा To कीरोन पोलार्ड
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर 2 रन ले लिया| 9 गेंदों पर 35 रनों की दरकार|
18.3
wd
प्रसिद्ध कृष्णा To कीरोन पोलार्ड
वाइड!!! एक और अतरिक्त रन!! ऑफ साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया|
18.3
wd
प्रसिद्ध कृष्णा To कीरोन पोलार्ड
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To कीरोन पोलार्ड
एक और डॉट गेंद!! लेग स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बड़ा शॉट खेलने गए पोलार्ड| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी और कीपर के पास टप्पा खाकर गई| पोलार्ड ने रन लेना सही नहीं समझा|
18.1
0
प्रसिद्ध कृष्णा To कीरोन पोलार्ड
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन नहीं लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 155/6
11 रन
  • 417.1
  • 017.2
  • 617.3
  • 117.4
  • 017.5
  • 017.6
म. अश्विन
6 (8)
क. पोलार्ड
12 (12)
ट. बोल्ट
4-0-29-1
17.6
0
ट्रेंट बोल्ट To मुरुगन अश्विन
फुलटॉस डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर गेंद को खेला, पोलार्ड ने रन लेना सही नहीं समझा| 12 गेंदों पर 39 रनों की दरकार|
17.5
0
ट्रेंट बोल्ट To मुरुगन अश्विन
बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
17.4
1
ट्रेंट बोल्ट To कीरोन पोलार्ड
धीमी गति की गेंद इस दफ़ा डाली गई| पोलार्ड ने उसे लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिला|
17.3
6
ट्रेंट बोल्ट To कीरोन पोलार्ड
छक्का!!! बड़े शॉर्ट की दरकार और आया, ओवरपिच गेंद, बल्लेबाज़ के रडार में बिलकुल, गेंद के नीचे आकर उठा दिया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार, गेंद जाती रही सीमा को पार दर्शक दीर्घा में, अम्पायर ने बाहें उठाते हुए छह रन का इशारा किया|
17.2
0
ट्रेंट बोल्ट To कीरोन पोलार्ड
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.1
4
ट्रेंट बोल्ट To कीरोन पोलार्ड
चौका!!! पैरों पर डाली गई फुल टॉस गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 144/6
7 रन
  • 116.1
  • 016.2
  • 1 WD 16.3
  • 116.3
  • 016.4
  • 416.5
  • 016.6
म. अश्विन
6 (6)
क. पोलार्ड
1 (8)
प. कृष्णा
3-0-27-1
16.6
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मुरुगन अश्विन
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने जाने दिया| कीपर की ओर, रन नहीं हुआ| मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों पर 50 रन चाहिए|
16.5
4
प्रसिद्ध कृष्णा To मुरुगन अश्विन
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
16.4
0
प्रसिद्ध कृष्णा To मुरुगन अश्विन
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और कीपर की ओर जाने दिया|
16.3
1
प्रसिद्ध कृष्णा To कीरोन पोलार्ड
शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
16.3
wd
प्रसिद्ध कृष्णा To कीरोन पोलार्ड
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To कीरोन पोलार्ड
एलबीडबल्यू की हलकी से अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को जा लगी| अपील गेंदबाज़ और कीपर के तरफ़ से किया गया लेकिन अम्पायर सहमत नहीं|
16.1
1
प्रसिद्ध कृष्णा To मुरुगन अश्विन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 137/6
1 रन
  • W 15.1
  • W 15.2
  • 015.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 015.6
क. पोलार्ड
0 (6)
म. अश्विन
1 (2)
य. चहल
4-0-26-2
15.6
0
युजवेंद्र चहल To कीरोन पोलार्ड
कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
15.5
0
युजवेंद्र चहल To कीरोन पोलार्ड
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
15.4
1
युजवेंद्र चहल To मुरुगन अश्विन
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
15.3
0
युजवेंद्र चहल To मुरुगन अश्विन
हैट्रिक गेंद पर कैच ड्रॉप होता हुआ!! ऑफ स्टंप पर डाली गई फिर से गूगली गेंद!! बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बॉल स्लिप की ओर गई| फील्डर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाकर उसे पकड़ना चाहा| गेंद हाथ में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| बाल बाल बचे बल्लेबाज़|
मुरुगन अश्विन को अब बल्लेबाज़ी के लिए भेजा जाएगा, हैट्रिक पर यूजी चहल...
15.2
W
युजवेंद्र चहल To डैनियल सैम्स OUT!
आउट!! कैच आउट!!! एक और विकेट युजवेंद्र चहल यहाँ पर हासिल करते हुए| अगली गेंद युजवेंद्र की हैट्रिक क्या हो पायेंगी? डैनियल सैम्स बिना खाता खोले हुए पवेलियन लौटे| आगे डाली गई गूगली गेंद को लेग साइड की ओर बल्लेबाज़ ने खेला| हवा में ऊँची गई गेंद| फील्डर जोस बटलर ने गेंद को उल्टा भागकर अपने आगे की ओर डाईव लगाया और एक शानदार कैच पकड़ा| 136/6 मुंबई|
डैनियल सैम्स अगले बल्लेबाज़ होंगे... 
15.1
W
युजवेंद्र चहल To टिम डेविड OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर मुंबई की टीम को लगता हुआ!!! युजवेंद्र चहल के हाथ लगी पहली विकेट| टिम डेविड 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई लेग स्पिन गेंद को बैक फुट से सामने की ओर खेलने गए| बल्ले और गेंद का कोई ताल मेल नहीं हो सका उर गेंद सीधे पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु, रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद सीधे मिडिल और लेग स्टंप्स के बीच में जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 136/5 मुंबई|
ओवर की समाप्ति 15 : 136/4
7 रन
  • 614.1
  • W 14.2
  • 014.3
  • 114.4
  • 014.5
  • 014.6
क. पोलार्ड
0 (4)
ट. डेविड
1 (2)
र. अश्विन
4-0-30-1
14.6
0
रविचंद्रन अश्विन To कीरोन पोलार्ड
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| 30 गेंदों पर 58 रनों की दरकार|
14.5
0
रविचंद्रन अश्विन To कीरोन पोलार्ड
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
14.4
1
रविचंद्रन अश्विन To टिम डेविड
सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
14.3
0
रविचंद्रन अश्विन To टिम डेविड
टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
टिम डेविड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.2
W
रविचंद्रन अश्विन To तिलक वर्मा OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड! रविचंद्रन अश्विन ने तिलक को 61 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा| एक बेमिसाल पारी का हुआ अंत| अश्विन एक दिग्गज गेंदबाज़ हैं और उन्होंने यहाँ पर वही दिखाया| हवा में ललचाया, बल्लेबाज़ स्वीप मारने गए, टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ को बीट करते हुए ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई और बूम| अब यहाँ से मुकाबला एक बार फिर से बराबरी पर आ खड़ा हुआ है| 135/4 मुंबई|
14.1
6
रविचंद्रन अश्विन To तिलक वर्मा
छक्का! ओहो!!! ज़बर्दस्त रिवर्स स्वीप शॉट थर्ड मैन की ओर| मैक्सिमम| कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए तिलक, अश्विन को हक्का बक्का कर दिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 129/3
8 रन
  • 113.1
  • 1 LB 13.2
  • 1 WD 13.3
  • 013.3
  • 413.4
  • 113.5
  • 013.6
क. पोलार्ड
0 (2)
त. वर्मा
55 (31)
य. चहल
3-0-25-0
13.6
0
युजवेंद्र चहल To कीरोन पोलार्ड
नॉट आउट!! ना ही कैच और ना ही स्टम्पिंग!! अम्पायर द्वारा बिग स्क्रीन पर देखने पर पता चला कि पोलार्ड सेफ हैं| लेग स्पिन गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए पोलार्ड| कीपर ने बॉल को पकड़कर बेल्स उड़ाई थी लेकिन पोलार्ड सुरक्षित|
13.5
1
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
बैकफुट से सामने की तरफ पंच किया एक रन के लिए|
13.4
4
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
चौका! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, फाइन लेग फील्डर के ऊपर से उठाकर मारा और चार रन हासिल कर लिए| अच्छा प्लेसमेंट तिलक द्वारा, गैप को बराबर ढून्ढ रहे हैं|
13.3
0
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
कोई रन नहीं, मिड विकेट की दिशा में खेला|
13.3
wd
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
वाइड! गुगली डाली थी गेंद लेकिन ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर चली गई|
13.2
lb
युजवेंद्र चहल To कीरोन पोलार्ड
लेग बाई के रूप में आया रन| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन आ गया|
13.1
1
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
सिंगल और इसी के साथ तिलक का अर्धशतक पूरा हुआ| कमाल का है ये युवा खिलाड़ी, अपने दूसरे ही मुकाबले में जिस तरह से आज प्रदर्शन किया है वो काबिले तारीफ है| इस गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला और रन हासिल किया|
युज्वेंद्र चहल को गेंदबाजी में वापिस लाया गया है..
कीरोन पोलार्ड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर की समाप्ति 13 : 121/3
9 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 1 WD 12.3
  • 412.3
  • 112.4
  • 112.5
  • W 12.6
ई. किशन
54 (43)
त. वर्मा
49 (27)
ट. बोल्ट
3-0-18-1
12.6
W
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट नवदीप सैनी बोल्ड ट्रेंट बोल्ट| एक लाजवाब कैच के चलते किशन की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| ज़रा सा ऊपर अगर ये शॉट होता तो सीधा छक्का मिल जाता लेकिन बीच में सैनी आ गए और एक बढ़िया कैच लपक लिया| इसी दौरान उनके सर में पीछे की ओर चोट भी आई है शायद| पटकी हुई गेंद पर कड़क पुल शॉट लगाया था ऐसा लगा कि छह रनों के लिए जा रही है ये गेंद लेकिन बीच में सैनी ने इसे कैच में तब्दील कर दिया| 121/3 मुंबई, लक्ष्य से 73 रन दूर|
12.5
1
ट्रेंट बोल्ट To तिलक वर्मा
एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
12.4
1
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
12.3
4
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
चौका! कड़क शॉट और इसी के साथ किशन का एक और अर्धशतक पूरा हुआ| क्या कमाल की बल्लेबाज़ी करते हुए किशन अपनी टीम के लिए| रोहित के आउट होने के बाद उनपर एक बड़ी ज़िम्मेदारी थी जिसे बखूबी निभाते हुए|
12.3
wd
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
वाइड! एक अतिरिक्त रन यहाँ पर आता हुआ मुंबई के लिए|
12.2
1
ट्रेंट बोल्ट To तिलक वर्मा
सिंगल, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.1
1
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 12 : 112/2
11 रन
  • 211.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 611.5
  • 011.6
त. वर्मा
47 (25)
ई. किशन
48 (39)
र. पराग
1-0-11-0
11.6
0
रियान पराग To तिलक वर्मा
कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
11.5
6
रियान पराग To तिलक वर्मा
छक्का! नज़ाकत भरा शॉट!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए| ये गेंद सीधा जाकर कैमरामैन के सर पर जा लगी| उम्मीद करते हैं वो ठीक होंगे|
11.4
1
रियान पराग To ईशान किशन
इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11.3
1
रियान पराग To तिलक वर्मा
बढ़िया बल्लेबाज़ी तिलक द्वारा| रूम बनाकर गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला, एक रन मिला|
11.2
1
रियान पराग To ईशान किशन
स्वीप किया गेंद को फाइन लेग बाउंड्री की तरफ, फील्डर चहल वहां पर तैनात, एक ही रन मिला|
11.1
2
रियान पराग To ईशान किशन
लेग साइड पर गेंद को खेला, गैप से दो रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 101/2
7 रन
  • 010.1
  • 110.2
  • 210.3
  • 110.4
  • 210.5
  • 110.6
ई. किशन
44 (36)
त. वर्मा
40 (22)
र. अश्विन
3-0-23-0
10.6
1
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.5
2
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| एक लाजवाब प्रयास यशस्वी द्वारा| गेंद को चौका जाने से रोक दिया| स्वीप शॉट खेला गया था वहां पर जिसे सीमा रेखा के पार जाने से रोका गया, दो रन मिल गए|
10.4
1
रविचंद्रन अश्विन To तिलक वर्मा
इस बार हलके हाथों से गेंद को ऑफ़ साइड पर खेला, एक ही रन मिला|
10.3
2
रविचंद्रन अश्विन To तिलक वर्मा
बढ़िया रनिंग विकटों के बीच, दो रन मिल जाएगा यहाँ पर| फ्लिक किया और मिड विकेट से दो रन हासिल गया|
10.2
1
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
10.1
0
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
एक अह्म डॉट बॉल यहाँ देखने को मिली है|
ओवर की समाप्ति 10 : 94/2
12 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 69.3
  • 09.4
  • 49.5
  • 09.6
त. वर्मा
37 (20)
ई. किशन
40 (32)
य. चहल
2-0-18-0
9.6
0
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| 10 ओवर के बाद 94/2 मुंबई|
9.5
4
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
9.4
0
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने रोका|
9.3
6
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी होती हुई!!! लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़, पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई, दर्शकों में कैच पकड़ने का उत्साह, क्या किसी ने पकड़ा?
9.2
1
युजवेंद्र चहल To ईशान किशन
ऑफ साइड की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
9.1
1
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!! 9 के बाद 82/2 मुंबई, 66 गेंदों पर 112 रनों की दरकार, 10 की औसत से रन चाहिए जिसे हासिल करने में मुंबई की टीम पूरी तरह से सक्षम है|
ओवर की समाप्ति 9 : 82/2
15 रन
  • 48.1
  • 18.2
  • 28.3
  • 18.4
  • 68.5
  • 18.6
त. वर्मा
26 (15)
ई. किशन
39 (31)
न. सैनी
2-0-31-1
8.6
1
नवदीप सैनी To तिलक वर्मा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
8.5
6
नवदीप सैनी To तिलक वर्मा
छक्का!!! ओहोहोहो!!! बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए बल्लेबाज़, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद स्टैंड में और मिला सिक्स|
8.4
1
नवदीप सैनी To ईशान किशन
एक और गेंद सैनी द्वारा ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई| बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.3
2
नवदीप सैनी To ईशान किशन
फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को डीप पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया दो रनों के लिए|
8.2
1
नवदीप सैनी To तिलक वर्मा
डीप कवर्स की ओर गेंद को खेला, एक रन हुआ|
8.1
4
नवदीप सैनी To तिलक वर्मा
चौका! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने फुलटॉस डाली गई इस गेंद को कवर्स की ओर पंच कर दिया| गेंद सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 8 : 67/2
6 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 27.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
त. वर्मा
14 (11)
ई. किशन
36 (29)
य. चहल
1-0-6-0
7.6
1
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
स्वीप शॉट खेलने गए बल्लेबाज़| टॉप एज लेकर गेंद कीपर के ऊपर से शॉर्ट फाइन लेग की ओर टप्पा खाकर गई, एक रन हो गया|
7.5
1
युजवेंद्र चहल To ईशान किशन
एक बार फिर से लेग साइड की ओर खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन पूरा किया|
7.4
1
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
फाइन लेग की ओर फ्लिक करते हुए एक रन निकाला|
7.3
2
युजवेंद्र चहल To तिलक वर्मा
डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर 2 रन ले लिया|
7.2
1
युजवेंद्र चहल To ईशान किशन
स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को खेला| एक रन हुआ|
7.1
0
युजवेंद्र चहल To ईशान किशन
डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली|
ओवर की समाप्ति 7 : 61/2
11 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 66.6
त. वर्मा
10 (8)
ई. किशन
34 (26)
र. अश्विन
2-0-16-0
6.6
6
रविचंद्रन अश्विन To तिलक वर्मा
छक्का!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
6.5
1
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा|
6.4
1
रविचंद्रन अश्विन To तिलक वर्मा
लेग साइड की ओर गेंद को खेला, एक और सिंगल मिल गया|
6.3
1
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
मिड विकेट की दिशा में गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
6.2
1
रविचंद्रन अश्विन To तिलक वर्मा
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.1
1
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
इसी बीच पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 50/2 मुंबई, लक्ष्य से अभी भी 144 रन दूर| एक आक्रामक शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर बल्लेबाज़ी टीम द्वारा लेकिन इसी बीच दो बहुमूल्य विकेट भी गंवाए| देखने में लग रहा है कि एक टाईट मुकाबला होने वाला है| मुंबई को अब अपने मध्यक्रम पर आश्रित रहना होगा जबकि ईशान किशन के ऊपर अब एक बड़ी ज़िम्मेदारी होगी|
ओवर की समाप्ति 6 : 50/2
5 रन
  • 45.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 05.6
त. वर्मा
2 (5)
ई. किशन
31 (23)
प. कृष्णा
2-0-20-1
5.6
0
प्रसिद्ध कृष्णा To तिलक वर्मा
ओह!! हवा में गेंद लेकिन फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई!!! ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद बल्ले को लगकर शॉर्ट मिड ऑफ की ओर हवा में गई| फील्डर भागकर आए और अपने आगे की ओर डाईव लगाकर उसे पकड़ने गए| गेंद एक टप्पा खाकर हाथ में आई|
5.5
0
प्रसिद्ध कृष्णा To तिलक वर्मा
डॉट गेंद, ऑफ साइड की ओर गेंद को खेला, रन नहीं आया|
5.4
1
प्रसिद्ध कृष्णा To ईशान किशन
सिंगल!!! इसी के साथ मुंबई की टीम का 50 रन पूरा हुआ!! पॉइंट की ओर गेंद को कट खेलकर एक रन निकाला|
5.3
0
प्रसिद्ध कृष्णा To ईशान किशन
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को अपर कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
5.2
0
प्रसिद्ध कृष्णा To ईशान किशन
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
5.1
4
प्रसिद्ध कृष्णा To ईशान किशन
बाउंड्री!!! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद और थर्ड मैन बाउंड्री पर कर गई|
ओवर की समाप्ति 5 : 45/2
5 रन
  • 14.1
  • 14.2
  • 14.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 14.6
ई. किशन
26 (19)
त. वर्मा
2 (3)
र. अश्विन
1-0-5-0
4.6
1
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
अंदर आती गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 5 के बाद 45/2 मुंबई|
4.5
1
रविचंद्रन अश्विन To तिलक वर्मा
ऊपर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| जबतक फील्डर उसे फील्ड करते बल्लेबाजों ने चतुराई के साथ सिंगल चुरा लिया|
4.4
0
रविचंद्रन अश्विन To तिलक वर्मा
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
4.3
1
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
इस बार हलके हाथों से लेग साइड पर गेंद को टहलाया, एक ही रन मिला|
4.2
1
रविचंद्रन अश्विन To तिलक वर्मा
रूम बनाकर मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल हुआ|
4.1
1
रविचंद्रन अश्विन To ईशान किशन
आगे आकर गेंद को लेग साइड की ओर खेला, एक रन मिल गया|
तिलक वर्मा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
ओवर की समाप्ति 4 : 40/2
16 रन
  • 03.1
  • 63.2
  • 5 NB 3.3
  • 43.3
  • 13.4
  • 03.5
  • W 3.6
अ. सिंह
5 (4)
ई. किशन
23 (16)
न. सैनी
1-0-16-1
3.6
W
नवदीप सैनी To अनमोलप्रीत सिंह OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट देवदत्त पडिकल बोल्ड नवदीप सैनी| धीमी गति की जाल में फंस गए अनमोल| 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, शायद पिच से थोड़ा रुककर आई, शॉट खेल बैठे उसे ऑफ़ साइड पर और हवा में गई बॉल| फील्डर वहां पर तैनात थे जिसकी वजह से एक आसान सा कैच लपक लिया गया| खुद से काफी निराश दिखे अनमोल, 40/2 मुंबई|
3.5
0
नवदीप सैनी To अनमोलप्रीत सिंह
इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
3.4
1
नवदीप सैनी To ईशान किशन
सिंगल, लेट कट शॉट का किया इस्तेमाल और सिंगल हासिल हुआ|
3.3
4
नवदीप सैनी To ईशान किशन
चौका! फ्री हिट का पूरा फायदा उठाते हुए किशन| स्लॉट में गेंद थी जिसे ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से उठाकर मार दिया और चौका हासिल किया| इसी के साथ किशन का टी20 क्रिकेट में 3000 रन भी पूरा हुआ| क्या कमाल का है ये खिलाड़ी, धीरे-धीरे अपना नाम बनाते हुए|
3.3
nb
नवदीप सैनी To ईशान किशन
नो बॉल यानी फ्री हिट!! चौका मिलेगा! धीमी गति की गेंद को पढ़ लिया, सामने की तरफ एक हाथ से शॉट लगाया, टाइमिंग बेहतरीन जिसकी वजह से नतीजा चार रनों के रूप में मिला|
3.2
6
नवदीप सैनी To ईशान किशन
छक्का! ताबड़तोड़ शॉट, ये गेंद तो आप जाकर स्टैंड्स से मंगवा ही लीजिये| पूरी ताक़त के साथ खेला गया शॉट, बॉल सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
3.1
0
नवदीप सैनी To ईशान किशन
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 3 : 24/1
5 रन
  • 12.1
  • 12.2
  • 22.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 12.6
ई. किशन
8 (11)
अ. सिंह
5 (2)
ट. बोल्ट
2-0-9-0
2.6
1
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर, पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
2.5
0
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
इस बार समझदारी के साथ पॉइंट की दिशा में खेला| गैप नहीं मिला|
2.4
0
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
2.3
2
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे थे इस बार, लीडिंग एज लेकर पॉइंट की तरफ हवा में गई गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में गिरी| बल्लेबाजों ने मौके का फायदा उठाते हुए दो रन हासिल किया|
2.2
1
ट्रेंट बोल्ट To अनमोलप्रीत सिंह
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
2.1
1
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
सिंगल!! हलके हाथों से मिड ऑफ़ पर गेंद को खेला और तेज़ी से रन चुरा लिया|
ओवर की समाप्ति 2 : 19/1
15 रन
  • 21.1
  • 61.2
  • 1 WD 1.3
  • 21.3
  • 01.4
  • W 1.5
  • 41.6
अ. सिंह
4 (1)
ई. किशन
4 (6)
प. कृष्णा
1-0-15-1
1.6
4
प्रसिद्ध कृष्णा To अनमोलप्रीत सिंह
चौका!!! इसी के साथ अनमोलप्रीत सिंह अपना खाता खोला!!! पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके, मिला चार रन|
अनमोलप्रीत सिंह बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
1.5
W
प्रसिद्ध कृष्णा To रोहित शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रियान पराग बोल्ड प्रसिद्ध कृष्णा| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर कट शॉट तो लगाया लेकिन पराग ने पॉइंट पर एक बेहतरीन कैच लपक लिया| ज़रा सा इधर उधर होती बॉल तो चौका कोई नहीं रोक सकता था| राजस्थान को जिस विकेट की तलाश थी वो मिल गई| लेकिन उनको ये समझना होगा कि अभी भी मुंबई की तरकश में काफी तीर बचे हैं| 15/1 मुंबई|
1.4
0
प्रसिद्ध कृष्णा To रोहित शर्मा
गुड लेंथ से अंदर लाइ गई गेंद, रोहित उसे लेग साइड पर खेलने गए लेकिन पैड्स को जा लगी बॉल| कोई रन नहीं हुआ|
1.3
2
प्रसिद्ध कृष्णा To रोहित शर्मा
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
1.3
wd
प्रसिद्ध कृष्णा To रोहित शर्मा
वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर.
1.2
6
प्रसिद्ध कृष्णा To रोहित शर्मा
छक्का! ये लीजिये बमबारी शुरू हो चुकी है रोहित के बल्ले से| इस लेंथ पर अगर आप उन्हें गेंद डालते रहेंगे तो ऐसे ही छक्का खाने का स्वाद चखना पड़ेगा| कमाल का है ये बल्लेबाज़ और गेंदबाज़ के ऊपर उसका दबाव साफ़ दिखता हुआ|
1.1
2
प्रसिद्ध कृष्णा To रोहित शर्मा
दुग्गी के साथ रोहित ने खोला अपना खाता| टांगों पर डाली गई गेंद को धीरे से मिड विकेट की तरफ खेला| चहल का चेज़ था लेकिन दो रन नहीं रोक सके|
दूसरे छोर से गेंद लेकर कौन आएगा? प्रसिद्ध कृष्णा को सौंपी गई है गेंद..
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 40.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
ई. किशन
4 (6)
र. शर्मा
0 (0)
ट. बोल्ट
1-0-4-0
0.6
0
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति, इस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला, गैप हासिल नहीं हो सका|
0.5
0
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
0.4
0
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
इस बार अंदर की तरफ लाइ गेंद और किशन के शरीर पर मारने में कामयाब हुए|
0.3
4
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
चौका! बाउंड्री के साथ आगाज़ हो गया है इस रन चेज़ का| वाह जी वाह!! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|
0.2
0
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं हुआ|
0.1
0
ट्रेंट बोल्ट To ईशान किशन
लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
मैच की जानकारी
  • स्थान डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई
  • मौसम सूरज की साफ़ किरने
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 23 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जोस बटलर
  • अंपायर नितिन मेनन, पश्चिम पाठक, विरेंदर शर्मा
  • रेफ़री डेनियल मनोहर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement