Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स, मैच 31 Commentary, Live Updates

मुंबई vs पंजाब, 2023 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 31, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , Apr 22, 2023
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
201/6 (20.0)
पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स
214/8 (20.0)
पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सैम करन
    55(29)&0/41(3)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक और डबल हेडर गेम के साथ जिसका पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे बैंगलोर और राजस्थान के बीच खेला जाएगा| जबकि दूसरा मैच 7:30 बजे कोलकाता और चेन्नई के बीच होगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
विनिंग कप्तान सैम करन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का भी पुरस्कार दिया गया| इसे हासिल करने के बाद यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार जीत है हमारे लिए| जिस तरह से गेम चल रहा था हम काफी पिछड़ गए थे लेकिन फिर गेंदबाजों ने अंतिम पलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए हमें वापसी कराई| आगे सैम ने कहा कि अर्शदीप आज शानदार रहे| बल्लेबाज़ी के दौरान हमने अच्छा खेल दिखाया और एक बड़े स्कोर तक जा पाए| शिखर जल्दी वापिस आ जायेंगे और टीम और भी तगड़ी हो जाएगी| टीम के भारतीय युवा खिलाड़ियों ने भी कमाल का क्रिकेट दिखाया| हाँ अभी काफी लम्बा सफ़र तय करना है और हम इस जीत के मोमेंटम को जारी रखना चाहेंगे|   
मैच गंवाकर बात करने आए मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हाँ थोड़ा निराशाजनक प्रदर्शन रहा आज| हमने फील्ड में कुछ ग़लतियाँ की लेकिन वो सब खेल का हिस्सा है जिसे हम भुलाकर आगे बढ़ना चाहेंगे| हमने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं जिसमे से हमें तीन में जीत तो तीन में हार का सामना करना पड़ा है| आगे रोहित ने कहा कि हमारी गेंदबाज़ी तो शुरुआत में सही हुई थी लेकिन अंतिम के 5 ओवरों में हमने काफी रन दे दिए जो हमें महंगा पड़ गया| जाते-जाते उन्होंने ये भी कहा कि अब हमारी कोशिश रहेगी कि अपनी आज की ग़लतियों से सीख लें और अपने अगले मैच में बेहतर खेल दिखाते हुए जीत हासिल करें|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
पहले कप्तान रोहित (44) और ग्रीन के बीच 76 रनों की साझेदारी हुई और फिर स्काई (57) और ग्रीन के बीच 75 रनों की साझेदारी ने इस मुकाबले में होम टीम को काफी ऊपर ला दिया था लेकिन स्काई के विकेट के बाद से अचानक से गेम घूम गया| एक और लास्ट ओवर थ्रिलर आज हमें देखने को मिला| सुपर शनिवार के डबल हेडर का दोनों ही मुकाबला शानदार रहा| मेरी नज़र में अर्शदीप सिंह इस जीत के हीरो हैं जिन्होंने 4 विकेट लेकर मुकाबले का रुख ही बदल दिया|
इस खेल का सच में कोई सानी नहीं| कैरम ग्रीन यु ब्यूटी!! क्या शानदार बल्लेबाज़ी ग्रीन (67) ने की है यहाँ पर अपनी टीम के लिए| बैक टू बैक अर्धशतक लगाकर अपनी टीम की जीत की नींव तो रख दी लेकिन फिर बाक़ी का काम स्काई और टिम डेविड पूरा नहीं कर पाए| मुंबई टीम को इस रन चेज़ को सफल बनाने के लिए कुछ बड़ी साझेदारियों की दरकार थी और वो उन्हें मिली भी लेकिन अंतिम के पलों में पंजाब की तरफ से काफी शानदार गेंदबाजी हुई जिसकी वजह से मुंबई लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई|
अर्शदीप सिंह!! यु ब्यूटी!! पंजाब के लिए उभरता हुआ सितारा एक बार फिर से चमका!! इंडियन टी20 लीग के इतिहास का एक और बड़ा रन चेज़ होते-होते रह गया!! पंजाब की टीम ने मुंबई को 13 रनों से मात दे दी| सी-सॉ झूले की तरह चला ये मुकाबला जो अंतिम पलों में पंजाबी शेरों की तरफ झुक गया| जीत का चौका लगाने से चूक गई मुंबई| वाह जी वाह!! क्या कमाल का क्रिकेट आज हमें देखने को मिला है| सुपर शनीवार रहा पैसा वसूल|
ओवर की समाप्ति 20 : 201/6
2 रन
  • 119.1
  • 019.2
  • W 19.3
  • W 19.4
  • 019.5
  • 119.6
ज. आर्चर
1 (2)
ट. डेविड
25 (13)
अ. सिंह
4-0-29-4
19.6
1
अर्शदीप सिंह To जोफ्रा आर्चर
सिंगल!! इसी के साथ पंजाब ने मुंबई की टीम को 13 रनों से शिकस्त दे दी है!!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया| इसी के साथ पंजाब की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
0
अर्शदीप सिंह To जोफ्रा आर्चर
डॉट गेंद!!! हैट्रिक हासिल करने से चूके अर्शदीप सिंह यहाँ पर!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर इस बार जड़ में गेंद डाली| बल्लेबाज़ ने शॉट लगाना चाहा लेकिन बल्ले और गेंद का ताल मेल नहीं हो सका| बॉल गई सीधा कीपर के हाथ में, रन नहीं मिल सका|
19.4
W
अर्शदीप सिंह To नेहाल वधेरा OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! अर्शदीप सिंह ऑन हैट्रिक!! एक बार फिर से मिडिल स्टम्प उखाड़ा नहीं बल्कि उसको तोड़ दिया| बाप रे बाप!! किस गति से बॉल डाल रहे होंगे ये हम सब देखकर समझ सकते हैं| अब 2 गेंदों पर 15 रनों की दरकार| मुकाबला अब पूरी तरह से यहाँ से घूम गया| शानदार यॉर्कर!! बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन गति से पूरी तरह से चकमा खा गए और पैर से टकराने के बाद मिडिल स्टम्प उड़ा गई गेंद| 200/6 पंजाब|
नेहाल वढेरा इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आये हैं| 3 गेंद 15 रन की दरकार...
19.3
W
अर्शदीप सिंह To तिलक वर्मा OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!!! स्टंप्स को तोड़ दिया है अपनी गेंदबाज़ी से अर्शदीप ने यहाँ पर!!! तिलक वर्मा 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! अर्शदीप सिंह के हाथ लगी विकेट!!! मुंबई को अब जीत के लिए 3 गेंदों पर 15 रनों की दरकार है| जड़ में डाली गई तेज़ गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का मन बनाया| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हो सका| बॉल सीधा मिडिल स्टंप्स को जा लगी और स्टंप्स दो हिस्सों में तकसीम हो गई| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 200/5 मुंबई|
19.2
0
अर्शदीप सिंह To तिलक वर्मा
डॉट गेंद!!! मुंबई का वाइड रिव्यु हुआ असफ़ल!!! शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लैप शॉट खेलने का सोचा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| बॉल गई सीधा कीपर के हाथ में, इसी बीच बल्लेबाज़ ने लिया रिव्यु| थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि गेंद लेग स्टंप के ऊपर से जा रही थी|
19.1
1
अर्शदीप सिंह To टिम डेविड
सिंगल!!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया| मुंबई को अब जीत के लिए 5 गेंदों पर 15 रनों की दरकार होगी|
ओवर की समाप्ति 19 : 199/4
15 रन
  • 218.1
  • 618.2
  • 218.3
  • 218.4
  • 118.5
  • 218.6
त. वर्मा
3 (2)
ट. डेविड
24 (12)
न. एलिस
4-0-44-1
18.6
2
नाथन एलिस To तिलक वर्मा
एक और दुग्गी!!! मुंबई को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 16 रनों की दरकार होगी| एक और लास्ट ओवर थ्रिलर हमें देखने को मिलने वाला है| आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| फील्डर ने वहां पर बेहतरीन फील्डिंग करते हुए बाउंड्री बचाई| दूसरे फील्डर ने उसे उठाकर थ्रो किया इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
18.5
1
नाथन एलिस To टिम डेविड
सिंगल!!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| 7 गेंदों पर अब 18 रनों की दरकार है|
18.4
2
नाथन एलिस To टिम डेविड
एक और दुग्गी!!! जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| गेंद सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड को लगती हुई मिड ऑन की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया| मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है|
18.3
2
नाथन एलिस To टिम डेविड
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन हासिल किया|
18.2
6
नाथन एलिस To टिम डेविड
छक्का!!! इसी शॉट की दरकार थी!! मुंबई को मैच अपने नाम करने के लिए इसी तरह से बल्लेबाज़ी करनी होगी!!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर बड़ा शॉट लगाया| गेंद गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| 10 गेंदों पर अब 23 रनों की दरकार है|
18.1
2
नाथन एलिस To टिम डेविड
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन लिया|
ओवर की समाप्ति 18 : 184/4
9 रन
  • 617.1
  • 017.2
  • 117.3
  • W 17.4
  • 117.5
  • 117.6
ट. डेविड
11 (7)
त. वर्मा
1 (1)
अ. सिंह
3-0-27-2
17.6
1
अर्शदीप सिंह To टिम डेविड
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| फील्डर बाउंड्री लाइन पर मौजूद थे| बल्लेबाजों ने इसी बीच एक रन ले लिया| 12 गेंदों पर अब 31 रनों की दरकार है|
17.5
1
अर्शदीप सिंह To तिलक वर्मा
सिंगल से काम चलाया| बल्लेबाज़ ने इस लो फुल टॉस गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
तिलक वर्मा नए बल्लेबाज़, 14 गेंद 33 रनों की दरकार...
मुकाबला अब रोमांचक होता हुआ...
17.4
W
अर्शदीप सिंह To सूर्यकुमार यादव OUT!
आउट!! कैच आउट!! सूर्यकुमार यादव 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे!!! मुकाबले में अभी भी रोमांच बाक़ी है| अर्शदीप सिंह के हाथ लगी एक अहम सफ़लता| लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर वहां मौजूद थे अथर्व तायडे जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| अब टिम डेविड के ऊपर काफी बड़ी ज़िम्मेदारी होगी| 182/4 मुंबई|
17.3
1
अर्शदीप सिंह To टिम डेविड
लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.2
0
अर्शदीप सिंह To टिम डेविड
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
17.1
6
अर्शदीप सिंह To टिम डेविड
छक्का!!! टिम डेविड ने भी अपने हाथ अब खोल लिए हैं!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का हुआ सही ताल मेल| बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए| 17 गेंदों पर अब 34 रनों की दरकार होगी|
ओवर की समाप्ति 17 : 175/3
14 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 416.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 616.6
स. यादव
57 (25)
ट. डेविड
3 (3)
स. करन
3-0-41-0
16.6
6
सैम करन To सूर्यकुमार यादव
छक्का!!! स्काई ने लगाया अपना पसंदीदा फ्लिक शॉट यहाँ पर!! दबाद अब गेंदबाजी टीम पर होगा| पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| मुंबई को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 40 रनों की दरकार है|
16.5
1
सैम करन To टिम डेविड
जड़ में डाली गई गेंद पर डेविड ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.4
1
सैम करन To सूर्यकुमार यादव
इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग की दिश से एक रन हासिल किया|
16.3
4
सैम करन To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! इसी के साथ सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी अभी तक स्काई ने यहाँ पर की है!!! जानबूझकर कीपर के ऊपर से खेला गया स्कूप शॉट और चार रन खाते में जुड़े|
16.2
1
सैम करन To टिम डेविड
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.1
1
सैम करन To सूर्यकुमार यादव
जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 161/3
12 रन
  • 615.1
  • 415.2
  • W 15.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 115.6
स. यादव
45 (21)
ट. डेविड
1 (1)
न. एलिस
3-0-29-1
15.6
1
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
15.5
0
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
15.4
1
नाथन एलिस To टिम डेविड
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
15.3
W
नाथन एलिस To कैमरन ग्रीन OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगा तीसरा झटका!!! सेट बल्लेबाज़ कैमरन ग्रीन 67 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! नाथन एलिस के हाथ लगी विकेट!! 75 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने बड़ा शॉट लगाने का मन बनाया| धीमी गति के कारण मिस टाइम हुए| गेंद ने बल्ले का टॉप एज लिया और कवर की ओर हवा में गई जहाँ से सैम करन ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 159/3 मुंबई|
15.2
4
नाथन एलिस To कैमरन ग्रीन
चौका!!! पिछली गेंद पर सिक्स तो इस गेंद पर ग्रीन ने लगाया बाउंड्री!!! 2 गेंदों पर 10 रन अभी तक आ गए हैं!!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
15.1
6
नाथन एलिस To कैमरन ग्रीन
छक्का!!! कैमरन ग्रीन के बल्ले से आता हुआ एक और बड़ा शॉट!!! फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 15 : 149/2
17 रन
  • 114.1
  • 414.2
  • 114.3
  • 614.4
  • 414.5
  • 114.6
क. ग्रीन
57 (40)
स. यादव
44 (19)
र. चाहर
4-0-42-0
14.6
1
राहुल चाहर To कैमरन ग्रीन
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 30 गेंदों पर 66 रनों की दरकार|
14.5
4
राहुल चाहर To कैमरन ग्रीन
चौका! ये बेमिसाल बल्लेबाज़ी हो रही है| इस बार बल्लेबाज़ ने इसपर क़दमों का इस्तेमाल करते हुए पंच कर दिया कवर्स की तरफ| शॉट इतना करारा था कि फील्डर के डाईव लगाने के बाद भी नहीं रुका| चार रन मिल गए|
14.4
6
राहुल चाहर To कैमरन ग्रीन
छक्का! सब हैं हक्के बक्के क्योंकि इनके बल्ले से लग रहे हैं छक्के| इसी के साथ एक और अर्ध शतक ग्रीन के बल्ले से आता हुआ| बैक टू बैक!! कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए करते हुए| इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए पिक किया गेंद को और लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार भेज दिया छह रनों के लिए|
14.3
1
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
14.2
4
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
बाहरी किनारा और चौका! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे कट करना चाहा लेकिन टर्न की वजह से आउट साइड एज लग गया और गैप से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
14.1
1
राहुल चाहर To कैमरन ग्रीन
सिंगल के साथ ओवर की शुरुआत हुई| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 132/2
14 रन
  • 413.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 613.6
स. यादव
39 (17)
क. ग्रीन
45 (36)
स. करन
2-0-27-0
13.6
6
सैम करन To सूर्यकुमार यादव
छक्का! शानदार शॉट, ऐसा लगा की स्काई ने इसे महज़ एक चिप कर दिया था और मैक्सिमम हासिल किया| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| 132/2 मुंबई, 36 गेंद पर 83 रनों की दरकार|
13.5
1
सैम करन To कैमरन ग्रीन
बल्लेबाज़ से दूर रखी गेंद| ऑफ़ साइड पर उसे जाकर सामने की तरफ खेला| फील्डर जबतक गेंद को फील्ड करते बल्लेबाजों ने एक रन भाग लिया|
13.4
1
सैम करन To सूर्यकुमार यादव
क्विक सिंगल!! पॉइंट की तरफ उसे टैप किया| फील्डर के आगे से रन भाग लिया| बेहतरीन रनिंग यहाँ पर देखने को मिली|
13.3
1
सैम करन To कैमरन ग्रीन
फुल बॉल!! कवर्स की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
13.2
1
सैम करन To सूर्यकुमार यादव
सिंगल, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
13.1
4
सैम करन To सूर्यकुमार यादव
चौका! ये गेंद डीप पॉइंट फील्डर को पार कर गई| बैठकर कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 118/2
9 रन
  • 112.1
  • 012.2
  • 012.3
  • 112.4
  • 612.5
  • 112.6
स. यादव
27 (13)
क. ग्रीन
43 (34)
न. एलिस
2-0-17-0
12.6
1
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा और डीप से एक रन हासिल किया| 42 गेंदों पर 97 रनों की दरकार|
12.5
6
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
छक्का! स्काई का बन मस्का शॉट!! छोटी गेंद इनको मत करिए| ऐसी गेंद तो ये सोते-सोते लेग साइड के बाहर मार देंगे| फाइन लेग बाउंड्री के पार बड़ी आसानी से इसे पहुंचा दिया छह रनों के लिए|
12.4
1
नाथन एलिस To कैमरन ग्रीन
इस बार जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| एक ही रन हासिल हुआ|
12.3
0
नाथन एलिस To कैमरन ग्रीन
स्विंग एंड मिस!! स्लोवर बाउंसर थी| जोर से पुल लगाने गए लेकिन लो बाउंस के चक्कर में बीट हो गए|
12.2
0
नाथन एलिस To कैमरन ग्रीन
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| फील्डर ने उसे रोक दिया|
12.1
1
नाथन एलिस To सूर्यकुमार यादव
पैड्स पर डाली गई गेंद, स्काई ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
ओवर की समाप्ति 12 : 109/2
14 रन
  • 111.1
  • 411.2
  • 411.3
  • 411.4
  • 011.5
  • 111.6
स. यादव
19 (10)
क. ग्रीन
42 (31)
ल. लिविंगस्टन
2-0-23-1
11.6
1
लियाम लिविंगस्टन To सूर्यकुमार यादव
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 109/2 मुंबई|
11.5
0
लियाम लिविंगस्टन To सूर्यकुमार यादव
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
11.4
4
लियाम लिविंगस्टन To सूर्यकुमार यादव
हैट्रिक चौका! जी हाँ ये दबाव का असर है कि लियाम लगातार तीन बाउंड्री खा गए| स्काई ऑन फायर| लेग साइड को तो अपना गढ़ बना चुका है ये बल्लेबाज़|
11.3
4
लियाम लिविंगस्टन To सूर्यकुमार यादव
बैक टू बैक चौका! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया| दबाव अब लियाम पर होगा|
11.2
4
लियाम लिविंगस्टन To सूर्यकुमार यादव
चौका! फिर से स्काई ने फाइन लेग की तरफ गेंद को स्वीप कर दिया| फील्डर ने अपने दाहिने तरफ डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन चूक गए और बाउंड्री दे बैठे|
11.1
1
लियाम लिविंगस्टन To कैमरन ग्रीन
सिंगल लेकर ओवर की शुरुआत की है| इस बार बैकफुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 11 : 95/2
7 रन
  • 110.1
  • 010.2
  • 410.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 010.6
स. यादव
6 (5)
क. ग्रीन
41 (30)
र. चाहर
3-0-25-0
10.6
0
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| 95/2 मुंबई|
10.5
1
राहुल चाहर To कैमरन ग्रीन
इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
10.4
1
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
इन साइड आउट!! चिप किया कवर्स की तरफ| उनके इस शॉट के लिए कप्तान ने फील्डर लगा रखा है| एक ही रन मिला|
10.3
4
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
चौका! स्काई स्पेशल!! स्वीप शॉट खेला स्क्वायर लेग की दिशा में और गैप को हासिल करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री बटोरी|
10.2
0
राहुल चाहर To सूर्यकुमार यादव
एक और लेग स्पिन गेंद!! कट शॉट लगाया लेकिन पॉइंट फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
10.1
1
राहुल चाहर To कैमरन ग्रीन
सिंगल!! लेग स्पिन गेंद, मिड ऑन की तरफ उसे खेलते हुए एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 10 : 88/2
9 रन
  • 19.1
  • 49.2
  • W 9.3
  • 19.4
  • 29.5
  • 19.6
क. ग्रीन
39 (28)
स. यादव
1 (1)
ल. लिविंगस्टन
1-0-9-1
9.6
1
लियाम लिविंगस्टन To कैमरन ग्रीन
सिंगल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर इस फुल गेंद को खेला और गैप से एक रन हासिल किया| 10 के बाद 88/2 मुंबई|
9.5
2
लियाम लिविंगस्टन To कैमरन ग्रीन
फुल बॉल!! वाइड लॉन्ग ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव कर दिया| गैप से दो रन हासिल हुआ|
9.4
1
लियाम लिविंगस्टन To सूर्यकुमार यादव
पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर खाता खोला| मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को पुश कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
स्काई होंगे अब नए बल्लेबाज़...
9.3
W
लियाम लिविंगस्टन To रोहित शर्मा OUT!
आउट!!! कॉट एंड बोल्ड लियाम लिविंगस्टन!! बड़ा झटका यहाँ पर मुंबई की टीम को लगता हुआ!! 76 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! रोहित शर्मा 44 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आगे डाली गई लेग स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलने का मन बनाया| गेंद टप्पा खाकर धीमी आई और बल्ले का लीडिंग एज लेकर सामने की ओर हवा में गई| इसी बीच गेंदबाज़ ने अपने दाँए ओर भागकर कैच पकड़ा| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 84/2 मुंबई|
9.2
4
लियाम लिविंगस्टन To रोहित शर्मा
चौका!!! रोहित शर्मा ने लगाया एक और बाउंड्री!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
9.1
1
लियाम लिविंगस्टन To कैमरन ग्रीन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर सिंगल लिया|
टाइम आउट का हुआ समय!! 9 ओवर की समाप्ति के बाद 79/1 मुंबई, 66 गेंदों पर 136 रनों की दरकार है| मुंबई के लिए इस जोड़ी पर काफी कुछ निर्भर करेगा जबकि सामने वाली टीम इस जोड़ी को तोड़ने की रणनीति इस ढाई मिनट के ब्रेक में बनाएगी| अब देखते हैं आगे क्या होता है|
ओवर की समाप्ति 9 : 79/1
13 रन
  • 08.1
  • 18.2
  • 68.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 48.6
र. शर्मा
40 (25)
क. ग्रीन
35 (25)
र. चाहर
2-0-18-0
8.6
4
राहुल चाहर To रोहित शर्मा
चौका!!! हिट मैन के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्कूप शॉट खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| 9 ओवर के बाद 79/1 मुंबई|
8.5
1
राहुल चाहर To कैमरन ग्रीन
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.4
1
राहुल चाहर To रोहित शर्मा
बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
8.3
6
राहुल चाहर To रोहित शर्मा
छक्का!!! रोहित के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! आगे आकर गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
8.2
1
राहुल चाहर To कैमरन ग्रीन
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.1
0
राहुल चाहर To कैमरन ग्रीन
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
ओवर की समाप्ति 8 : 66/1
7 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 47.5
  • 17.6
क. ग्रीन
33 (22)
र. शर्मा
29 (22)
ह. ब्रार
2-0-15-0
7.6
1
हरप्रीत ब्रार To कैमरन ग्रीन
पैड्स लाइन पर डाली गई फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.5
4
हरप्रीत ब्रार To कैमरन ग्रीन
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
7.4
0
हरप्रीत ब्रार To कैमरन ग्रीन
कोई रन नहीं, इस बार अंदरूनी किनारा लगा लेकिन कोई रन नहीं कोई नुक्सान नहीं हुआ|
7.3
1
हरप्रीत ब्रार To रोहित शर्मा
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
7.2
1
हरप्रीत ब्रार To कैमरन ग्रीन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.1
0
हरप्रीत ब्रार To कैमरन ग्रीन
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 7 : 59/1
5 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 16.6
क. ग्रीन
27 (17)
र. शर्मा
28 (21)
र. चाहर
1-0-5-0
6.6
1
राहुल चाहर To कैमरन ग्रीन
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
6.5
1
राहुल चाहर To रोहित शर्मा
क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.4
0
राहुल चाहर To रोहित शर्मा
लो फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
6.3
1
राहुल चाहर To कैमरन ग्रीन
क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.2
1
राहुल चाहर To रोहित शर्मा
ऊपर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.1
1
राहुल चाहर To कैमरन ग्रीन
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 54/1
8 रन
  • 15.1
  • 45.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 15.6
क. ग्रीन
24 (14)
र. शर्मा
26 (18)
न. एलिस
1-0-8-0
5.6
1
नाथन एलिस To कैमरन ग्रीन
सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! यॉर्कर लाइन की गेंद पर ग्रीन ने कवर की ओर हलके हाथों से पुश करते हुए तेज़ी से एक रन लिया|
5.5
1
नाथन एलिस To रोहित शर्मा
कवर की ओर रोहित ने गेंद को खेलकर एक रन हासिल किया|
5.4
0
नाथन एलिस To रोहित शर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ बे लीव करना सही समझा|
5.3
1
नाथन एलिस To कैमरन ग्रीन
जड़ में डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
5.2
4
नाथन एलिस To कैमरन ग्रीन
चौका!!! ग्रीन ने लगाया एक और बाउंड्री यहाँ पर!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.1
1
नाथन एलिस To रोहित शर्मा
आगे आकर गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 46/1
13 रन
  • 1 WD 4.1
  • 04.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 64.4
  • 14.5
  • 44.6
क. ग्रीन
18 (11)
र. शर्मा
24 (15)
स. करन
1-0-13-0
4.6
4
सैम करन To कैमरन ग्रीन
खूबसूरत!! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई| 5 के बाद 46/1 मुंबई|
4.5
1
सैम करन To रोहित शर्मा
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
4.4
6
सैम करन To रोहित शर्मा
छक्का! छोटा गेंद लेकिन रोहित का बड़ा शॉट!! इस बल्लेबाज़ के सामने आप इस तरह की गेंद नहीं डाल सकते| अगर डालेंगे तो ऐसे ही स्टैंड्स में से गेंद को पायेंगे|
4.3
0
सैम करन To रोहित शर्मा
इस बार गेंद पर रन बनाने में असफल रहे रोहित| टाईट लाइन पर डाली गई थी गेंद|
4.2
1
सैम करन To कैमरन ग्रीन
फुल बॉल!! सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ चिप कर दिया| फील्डर के आगे टप्पा खाने के बाद पहुंची गेंद| एक ही रन हासिल हुआ|
4.1
0
सैम करन To कैमरन ग्रीन
इस बार रूम बनाया और ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला| गैप हासिल नहीं हो पाया|
4.1
wd
सैम करन To कैमरन ग्रीन
वाइड!!! दिशाहीन गेंदबाजी, कुछ अलग करने के प्रयास में अपनी लय खो बैठे और लेग स्टम्प के काफी बाहर डाल बैठे गेंद, अम्पायर ने वाइड का इशारा किया, अगली गेंद पर लाइन पकड़नी होगी गेंदबाज़ को यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 4 : 33/1
12 रन
  • 03.1
  • 03.2
  • 13.3
  • 43.4
  • 13.5
  • 63.6
र. शर्मा
17 (12)
क. ग्रीन
13 (8)
अ. सिंह
2-0-18-1
3.6
6
अर्शदीप सिंह To रोहित शर्मा
छक्का! हिटमैन स्पेशल!! इस शॉट के लिए आप फील्डर नहीं तैनात कर सकते| स्कूप करते हुए गेंद को फाइन लेग बाउंड्री लाइन के पार भेजा मैक्सिमम के लिए| ये बल्लेबाज़ अगर आज चल गया तो फिर सामने वाली टीम के लिए खैर नहीं|
3.5
1
अर्शदीप सिंह To कैमरन ग्रीन
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
3.4
4
अर्शदीप सिंह To कैमरन ग्रीन
चौका! रूम बनाया, बल्ला चलाया और उसपर चौका पाया| रन्स आने से मतलब है चाहे जैसे आये| इस बार टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
3.3
1
अर्शदीप सिंह To रोहित शर्मा
सिंगल!! छोटी लेंथ की गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
3.2
0
अर्शदीप सिंह To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!! इस बार गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
3.1
0
अर्शदीप सिंह To रोहित शर्मा
रन आउट का मौका था लेकिन चूक गए पॉइंट फील्डर| बाल-बाल बचे ग्रीन| रोहित ने इस गेंद को डिफेंड किया था जिसके बाद ऑफ़ साइड पर गई थी गेंद| ग्रीन उसपर रन भागना चाहते थे लेकिन रोहित ने सही समय पर मना करते हुए उन्हें वापिस भेज दिया|
ओवर की समाप्ति 3 : 21/1
8 रन
  • 02.1
  • 02.2
  • 62.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 12.6
र. शर्मा
10 (8)
क. ग्रीन
8 (6)
ह. ब्रार
1-0-8-0
2.6
1
हरप्रीत ब्रार To रोहित शर्मा
एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| इन साइड था एज इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| बाल-बाल बचे बल्लेबाज़| पड़कर अंदर आई बॉल, स्वीप करने गए| बल्ले को किस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| गैप में गई जहाँ से एक रन मिला|
2.5
1
हरप्रीत ब्रार To कैमरन ग्रीन
इस बार रूम बनाकर कवर्स की तरफ गेंद को खेला| फील्डर द्वारा डाईव लगाकर उसे रोका गया लेकिन सिंगल मिल गया|
2.4
0
हरप्रीत ब्रार To कैमरन ग्रीन
डॉट बॉल!! अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
2.3
6
हरप्रीत ब्रार To कैमरन ग्रीन
छक्का! पैर पर गेंद तो हवाई सैर पर गेंद!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| शॉट लगते ही पता चल गया कि ये स्टैंड्स में जाकर रुकेगी|
2.2
0
हरप्रीत ब्रार To कैमरन ग्रीन
इस बार बड़ा शॉट लगाने गए थे लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर नहीं ले पाए गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
2.1
0
हरप्रीत ब्रार To कैमरन ग्रीन
ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, कोई रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 2 : 13/1
6 रन
  • 1 WD 1.1
  • W 1.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 41.5
  • 01.6
र. शर्मा
9 (7)
क. ग्रीन
1 (1)
अ. सिंह
1-0-6-1
1.6
0
अर्शदीप सिंह To रोहित शर्मा
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| 13/1 मुंबई|
1.5
4
अर्शदीप सिंह To रोहित शर्मा
चौका!!! चीकी शॉट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद को आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया| गैप मिला और गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
1.4
0
अर्शदीप सिंह To रोहित शर्मा
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना सही समझा|
1.3
0
अर्शदीप सिंह To रोहित शर्मा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
1.2
1
अर्शदीप सिंह To कैमरन ग्रीन
मिड ऑफ की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
1.1
W
अर्शदीप सिंह To ईशान किशन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट मैथ्यू शॉर्ट बोल्ड अर्शदीप सिंह| पहला झटका मुंबई को लगता हुआ| कवर्स की तरफ भागते हुए शॉर्ट ने एक बढ़िया कैच लपका और ईशान की पारी का अंत कर दिया| महज़ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर की फुल गेंद को कवर्स की तरफ उठाकर मारा| बल्ले से लगने के बाद सीमा रेखा की तरफ जा रही थी गेंद| फील्डर ने उसके नीचे भागते हुए कैच को लपका| 8/1 मुंबई|
बेहतरीन गेंदबाज़ी अभी तक पंजाब के द्वारा देखने की मिली है...
1.1
wd
अर्शदीप सिंह To ईशान किशन
वाइड! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने लेग स्टम्प की लाइन के बाहर की गेंद को खेलना चाहा लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने वाइड करार दिया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर अर्शदीप तैयार हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 7/0
7 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 1 WD 0.5
  • 00.5
  • 40.6
र. शर्मा
5 (3)
ई. किशन
1 (3)
म. शॉर्ट
1-0-7-0
0.6
4
मैथ्यू शॉर्ट To रोहित शर्मा
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
0.5
0
मैथ्यू शॉर्ट To रोहित शर्मा
डॉट गेंद!! वाइड का रिव्यु फील्डिंग टीम के हक में गया| लेग स्टम्प लाइन पर ये गेंद पैड्स को लगते हुए कीपर की तरफ गई थी|
0.5
wd
मैथ्यू शॉर्ट To रोहित शर्मा
वाइड! डाउन द लेग थी ये गेंद| रोहित ने समझदारी के साथ इसे लीव करना सही समझा|
0.4
1
मैथ्यू शॉर्ट To ईशान किशन
एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
0.3
0
मैथ्यू शॉर्ट To ईशान किशन
एलबीडबल्यू की हलकी सी अपील| अम्पायर सहमत नहीं हुए| लेग स्टम्प के काफी बाहर जा रही थी गेंद| स्वीप मारने गए थे और शरीर पर खा बैठे थे गेंद|
0.2
0
मैथ्यू शॉर्ट To ईशान किशन
डॉट गेंद, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
0.1
1
मैथ्यू शॉर्ट To रोहित शर्मा
सिंगल!! एक रन से रन चेज़ का आगाज़ हुआ है| उसपर डाली गई गेंद पर ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 13 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सैम करन
  • अंपायर क्रिस गॅफने, -, अनिल चौधरी
  • रेफ़री प्रकाश भट्ट
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement