Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच 26 Commentary, Live Updates

मुंबई vs लखनऊ, 2022 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs लखनऊ सुपर जायंट्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 26, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई , Apr 16, 2022
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
181/9 (20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
199/4 (20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    लोकेश राहुल
    103(60)
तो कैसा लगा दोस्तों आपको ये मुकाबला जहाँ लखनऊ की टीम ने मुंबई को 18 रनों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स भी हासिल कर लिया!! अभी के लिए बस इतना ही, अब हम चलते है आज के दूसरे मुकाबले की ओर जहाँ दिल्ली ने टॉस जीतकर बैंगलोर को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया है...
मध्यक्रम में ब्रेविस, स्काई, पोलार्ड और तलक को स्टार्ट तो मिला लेकिन वो उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके जिससे टीम को जीत मिल सके| हालाँकि अंतिम समय में उनाडकट ने कुछ बड़े बड़े शॉट्स लगाकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया था लेकिन आखिरी ओवर में 26 रन रह गए थे और सामने पोलार्ड थे| लेकिन उस ओवर में चमीरा ने 7 रन देकर मुकाबला अपनी टीम की झोली में डाल दिया और मुंबई की टीम को 18 रनों से शिकस्त दे दिया|
हालाँकि टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ कीरों पोलार्ड आज अपने रंग में नज़र आये और अंत तक लड़ते हुए भी दिखे लेकिन रन रेट इतना अधिक था पोलार्ड पॉवर की हिटिंग के बावजूद भी मुंबई उस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी| टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला आज भी रोहित शर्मा के लिए सही नहीं साबित हुआ| लखनऊ के कप्तान राहुल ने जिस तरह से आज बल्ले से खेल दिखाया उसे एक लम्बे समय तक याद रखा जाएगा| लखनऊ जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप को 199 के स्कोर बनाने दिया और फिर उसके बाद रन चेज़ में सलामी जोड़ी पूरी तरह से असफल रही|
दो महत्वपूर्ण अंक लखनऊ के खाते में दर्ज तो हुए| इन दो अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में ऊपर की तरफ प्रस्थान कर गई है राहुल की टीम| मुंबई को एक और मुकाबले में मिली हार| ऐसा पहली बार हुआ है इस लीग के इतिहास में अबतक कि 6 मुकाबलों के बाद भी मुंबई का खाता अंक तालिका में नहीं खुल सका| रोहित की टीम ने कहीं न कहीं अपनी बल्लेबाज़ी में कुछ ग़लतियाँ की जिसका उन्हें खामियाजा हार का स्वाद चखकर भुगदना पड़ा| साथ ही साथ आज मुंबई की फील्डिंग में भी कुछ कमी नज़र आई जिसकी वजह से 15-20 रन मुकाबले में अधिक बन गए जो अंत में हार की वजह बन बन बैठे|
ओवर की समाप्ति 20 : 181/9
7 रन
  • W 19.1
  • 619.2
  • W 19.3
  • 019.4
  • W 19.5
  • 019.6
ट. मिल्स
0 (1)
ज. बुमराह
0 (0)
द. चमीरा
4-0-48-1
19.6
0
दुशमंथा चमीरा To टाइमल मिल्स
डॉट गेंद!! इसी के साथ लखनऊ ने मुंबई को 18 रनों से शिकस्त देते हुए 2 अहम पॉइंट्स अपने नाम किया!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
19.5
W
दुशमंथा चमीरा To कीरोन पोलार्ड OUT!
आउट!!! कैच आउट!! इसी के साथ अब पोलार्ड की भी विकेट मुंबई की टीम गंवाती हुई!! दुशमंथा चमीरा के हाथ लगी विकेट| पोलार्ड 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेला| बल्ले और गेंद का सही ताल मेल नहीं हो सका बॉल सीधे फील्डर की ओर गई जहाँ से मार्कस स्टोइनिस ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा आसान सा कैच| 181/9 मुंबई|
19.4
0
दुशमंथा चमीरा To कीरोन पोलार्ड
कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| 2 गेंदों पर अब 19 रन चाहिए|
19.3
W
दुशमंथा चमीरा To मुरुगन अश्विन OUT!
आउट!! रन आउट!! एक और विकेट!! अब 3 गेंदों पर 19 रनों की दरकार| स्ट्राइक पर अब पोलार्ड होंगे लेकिन काम मुश्किल होगा| बल्लेबाज़ अश्विन ने शॉट लगाना चाहा और बीट हुए, कीपर तक गई गेंद, बाई का रन भागे, कीपर का थ्रो आया, पोलार्ड तो स्ट्राइकर एंड पर पहुँच गए लेकिन अश्विन अपनी क्रीज़ में नहीं घुस सके, चमीरा ने अन्दर आर्म थ्रो लगाकर बेल्स उड़ाई और विकेट हासिल की|
19.2
6
दुशमंथा चमीरा To मुरुगन अश्विन
छक्का! पहली गेंद पर सिक्स!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी| 4 गेंद 19 रनों की दरकार|
19.1
W
दुशमंथा चमीरा To कीरोन पोलार्ड OUT!
आउट!!! रन आउट!!! उनादकट 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर पुश किया| दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज़ रन लेने भागे| फील्डर ने भागकर गेंद को पकड़ा और गेंद को स्ट्राइकर एंड की ओर थ्रो किया| बॉल कीपर ने पकड़कर स्टंप्स को लगाया| बल्लेबाज़ क्रीज़ में नहीं आ पाए थे जिसके कारण अपना विकेट गँवा बैठे| अब यहाँ से मुंबई को जीत के लिए 5 गेंदों पर 25 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 19 : 174/6
17 रन
  • 218.1
  • 118.2
  • 618.3
  • 418.4
  • 4 LB 18.5
  • 018.6
ज. उनादकट
14 (6)
क. पोलार्ड
24 (11)
ज. होल्डर
4-0-34-1
18.6
0
जेसन होल्डर To जयदेव उनादकट
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेला, रन नहीं लिया| 6 गेंदों पर अब 26 रन चाहिए|
18.5
lb
जेसन होल्डर To जयदेव उनादकट
चौका!! लेग बाई के रूप में मिला रन| लेग स्टंप पर डाली गई इनस्विंग गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं हुआ गेंद पैड्स को लगकर को कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री की ओर| चार रनों के लिए, लेग बाई के रूप में आया बाउंड्री| 7 गेंदों पर 26 रन चाहिए|
18.4
4
जेसन होल्डर To जयदेव उनादकट
चौका!! जयदेव उनादकट के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 8 गेंदों पर 30 रन चाहिए|
18.3
6
जेसन होल्डर To जयदेव उनादकट
छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मुंबई को जीत के लिए 9 गेंदों पर 34 रन चाहिए|
18.2
1
जेसन होल्डर To कीरोन पोलार्ड
शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया| 10 गेंदों पर 40 रन चाहिए|
18.1
2
जेसन होल्डर To कीरोन पोलार्ड
ऊपर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर दो रन लिया| 11 गेंदों पर 41 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 18 : 157/6
9 रन
  • 417.1
  • 017.2
  • 117.3
  • W 17.4
  • 417.5
  • 017.6
ज. उनादकट
4 (2)
क. पोलार्ड
21 (9)
आ. खान
4-0-30-3
17.6
0
आवेश खान To जयदेव उनादकट
कोई रन नहीं, ऑफ़ ड्राइव किया गया लेकिन उसे रोक दिया गया| मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों पर 43 रन चाहिए|
17.5
4
आवेश खान To जयदेव उनादकट
चौका!!! फुलटॉस डाली गई गेंद को कवर्स की ओर गेंद को खेला, गैप में गई गेंद, कोई मौका नहीं किसी के पास, मिला चार रन| 13 गेंदों पर 43 रनों की दरकार|
17.4
W
आवेश खान To फेबियन ऐलन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! फेबियन ऐलन 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे| आवेश खान के हाथ लगी तीसरी विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ कवर्स फील्डर के ऊपर से खेलने गए| गेंद बल्ले पर पूरी तरह से आई नहीं और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में गई जहाँ से दुशमंथा चमीरा ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 153/6 मुंबई|
17.3
1
आवेश खान To कीरोन पोलार्ड
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
17.2
0
आवेश खान To कीरोन पोलार्ड
बड़ा शॉट लगाने का प्रयास लेकिन गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को लगी और टप्पा खाकर गेंदबाज़ के हाथ में गई, रन नहीं मिला|
17.1
4
आवेश खान To कीरोन पोलार्ड
चौका!!! फुल लेंथ की गेंद को पोलार्ड ने मिड विकेट की ओर पॉवर के साथ खेला| गेंद बल्ले का हुआ सही ताल मेल, बॉल गैप में गई एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 17 : 148/5
16 रन
  • 116.1
  • 616.2
  • 616.3
  • 116.4
  • 016.5
  • 216.6
फ. ऐलन
8 (6)
क. पोलार्ड
16 (6)
द. चमीरा
3-0-41-0
16.6
2
दुशमंथा चमीरा To फेबियन ऐलन
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर पॉवर के साथ खेला, फील्डर वहां मौजूद जिसके पैरों में लगकर गेंद लॉन्ग ऑफ की ओर गई जहाँ से 2 रन मिल गया| मुंबई को जीत के लिए 18 गेंदों पर 52 रन चाहिए|
16.5
0
दुशमंथा चमीरा To फेबियन ऐलन
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.4
1
दुशमंथा चमीरा To कीरोन पोलार्ड
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेला, एक रन मिला|
16.3
6
दुशमंथा चमीरा To कीरोन पोलार्ड
छक्का!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर पोलार्ड के बल्ले से आते हुए!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए|
16.2
6
दुशमंथा चमीरा To कीरोन पोलार्ड
छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़  द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, आगे आकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाए, और गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर हवा में खेला, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला छा रन|
16.1
1
दुशमंथा चमीरा To फेबियन ऐलन
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल निकाला|
ओवर की समाप्ति 16 : 132/5
7 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • W 15.3
  • 415.4
  • 015.5
  • 115.6
फ. ऐलन
5 (3)
क. पोलार्ड
3 (3)
र. बिश्नोई
4-0-34-1
15.6
1
रवि बिश्नोई To फेबियन ऐलन
कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला| मुंबई को जीत के लिए 24 गेंदों पर 68 रन चाहिए|
15.5
0
रवि बिश्नोई To फेबियन ऐलन
कोई रन नहीं, आउटसाइड थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया|
15.4
4
रवि बिश्नोई To फेबियन ऐलन
चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए|
15.3
W
रवि बिश्नोई To सूर्यकुमार यादव OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! मुंबई को लगा अभी तक का सबसे बड़ा झटका!! सूर्यकुमार यादव 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे| रवि बिश्नोई के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल तो लगाया लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरह से आई नहीं और बल्ले के स्टिकर के पास लगकर हवा में गई जहाँ से कृष्णप्पा गौतम ने कोई गल्तीं नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 127/5 मुंबई|
15.2
1
रवि बिश्नोई To कीरोन पोलार्ड
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.1
1
रवि बिश्नोई To सूर्यकुमार यादव
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 15 : 125/4
5 रन
  • 114.1
  • W 14.2
  • 114.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 114.6
स. यादव
36 (25)
क. पोलार्ड
2 (2)
ज. होल्डर
3-0-21-1
14.6
1
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया| मुंबई को जीत के लिए 30 गेंदों पर 75 रन चाहिए|
14.5
1
जेसन होल्डर To कीरोन पोलार्ड
स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
14.4
1
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
मिड विकेट की ओर सूर्यकुमार ने खेलकर एक रन निकाला|
14.3
1
जेसन होल्डर To कीरोन पोलार्ड
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
कीरोन पोलार्ड अब बल्लेबाज़ी के लिए आए हैं...
14.2
W
जेसन होल्डर To तिलक वर्मा OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!!! मुंबई को लगा चौथा झटका!! जेसन होल्डर के हाथ लगी पहली विकेट| तिलक वर्मा 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे| यॉर्कर लाइन की तेज़ गति से डाली हुई गेंद को समझ नहीं पाए बल्लेबाज़ और उसे डिफेंड करने गए| गेंद और बल्ले का कोई ताल मेल नहीं हो सका और बॉल सीधे ऑफ़ स्टंप्स को लग गई| 121/4 मुंबई|
14.1
1
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला, एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 14 : 120/3
4 रन
  • 013.1
  • 113.2
  • 1 LB 13.3
  • 013.4
  • 213.5
  • 013.6
त. वर्मा
26 (25)
स. यादव
33 (22)
आ. खान
3-0-21-2
13.6
0
आवेश खान To तिलक वर्मा
ऊपर डाली गई गेंद को सामने की ओर बल्लेबाज़ ने खेला, गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा| मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों पर 80 रन चाहिए|
13.5
2
आवेश खान To तिलक वर्मा
फ्लिक किया और फाइन लेग से दो रन हासिल गया|
13.4
0
आवेश खान To तिलक वर्मा
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ अपर कट शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद, कीपर के हाथ में गई|
13.3
lb
आवेश खान To सूर्यकुमार यादव
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली हुई फुलटॉस गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल सीधे पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन बाई के रूप में आया| कीपर के साथ गेंदबाज़ ने किया अपील, अम्पायर सहमत नहीं|
13.2
1
आवेश खान To तिलक वर्मा
लो फुलटॉस गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
13.1
0
आवेश खान To तिलक वर्मा
पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, रन का मौका नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 13 : 116/3
12 रन
  • 412.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 412.5
  • 112.6
त. वर्मा
23 (20)
स. यादव
33 (21)
र. बिश्नोई
3-0-27-0
12.6
1
रवि बिश्नोई To तिलक वर्मा
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया| मुंबई को जीत हासिल करने के लिए 42 गेंदों पर 84 रन चाहिए|
12.5
4
रवि बिश्नोई To तिलक वर्मा
चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बैक फुट से लॉन्ग ऑफ की ओर गैप में शॉट खेला, बॉल गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
12.4
1
रवि बिश्नोई To सूर्यकुमार यादव
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए, एक रन लिया|
12.3
1
रवि बिश्नोई To तिलक वर्मा
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.2
1
रवि बिश्नोई To सूर्यकुमार यादव
लॉन्ग ऑफ की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
12.1
4
रवि बिश्नोई To सूर्यकुमार यादव
चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉर्ट, ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर से काफी दूर रही गेंद, पकड़ने का कोई मौका नहीं उनके पास, गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
ओवर की समाप्ति 12 : 104/3
11 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 411.4
  • 111.5
  • 411.6
त. वर्मा
17 (17)
स. यादव
27 (18)
क. पंड्या
2-0-16-0
11.6
4
क्रुणाल पंड्या To तिलक वर्मा
स्विच हिट और चौका!! ये शॉर्ट काफी बढ़िया खेलते हैं आज कल के बल्लेबाज़ सब यहाँ| थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद को खेला और चौका हासिल किया| कुछ इस तरह के शॉट्स की ज़रुरत है बल्लेबाज़ी टीम को यहाँ पर|
11.5
1
क्रुणाल पंड्या To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! इसी के साथ मुंबई की टीम का 100 रन पूरा हुआ!!! फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
11.4
4
क्रुणाल पंड्या To सूर्यकुमार यादव
चौका!!!! आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला, गैप में गई बॉल तेज़ी के साथ सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
11.3
1
क्रुणाल पंड्या To तिलक वर्मा
लेग साइड की ओर गेंद को खेला, एक रन मिला|
11.2
0
क्रुणाल पंड्या To तिलक वर्मा
टर्न एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
11.1
1
क्रुणाल पंड्या To सूर्यकुमार यादव
कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला|
ओवर की समाप्ति 11 : 93/3
7 रन
  • 110.1
  • 210.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
स. यादव
21 (15)
त. वर्मा
12 (14)
र. बिश्नोई
2-0-15-0
10.6
1
रवि बिश्नोई To सूर्यकुमार यादव
लेग साइड की ओर गेंद को खेला, एक रन मिल गया|
10.5
1
रवि बिश्नोई To तिलक वर्मा
पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
10.4
1
रवि बिश्नोई To सूर्यकुमार यादव
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
10.3
1
रवि बिश्नोई To तिलक वर्मा
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
10.2
2
रवि बिश्नोई To तिलक वर्मा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कट शॉट खेलने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर के दाँए ओर से थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से दो रन मिला|
10.1
1
रवि बिश्नोई To सूर्यकुमार यादव
ऊपर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेला, एक रन आ गया|
ओवर की समाप्ति 10 : 86/3
6 रन
  • 1 LB 9.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
स. यादव
18 (12)
त. वर्मा
8 (11)
क. पंड्या
1-0-5-0
9.6
1
क्रुणाल पंड्या To सूर्यकुमार यादव
लॉन्ग ऑन की तरफ गेंद को खेलकर एक रन पूरा किया|
9.5
1
क्रुणाल पंड्या To तिलक वर्मा
एक और फुलटॉस गेंद तिलक वर्मा के लिए डाली गई, बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड की ओर खेला, एक रन आया|
9.4
1
क्रुणाल पंड्या To सूर्यकुमार यादव
मिड विकेट की ओर गेंद को खेला, एक रन हो गया|
9.3
1
क्रुणाल पंड्या To तिलक वर्मा
फुल टॉस डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
9.2
1
क्रुणाल पंड्या To सूर्यकुमार यादव
ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़े|
9.1
lb
क्रुणाल पंड्या To तिलक वर्मा
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल सीधे पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से एक रन बाई के रूप में आया| कीपर के साथ गेंदबाज़ ने किया अपील, अम्पायर सहमत नहीं|
ओवर की समाप्ति 9 : 80/3
8 रन
  • 48.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 18.4
  • 18.5
  • 18.6
त. वर्मा
6 (8)
स. यादव
15 (9)
म. स्टोइनिस
2-0-13-1
8.6
1
मार्कस स्टोइनिस To तिलक वर्मा
जड़ में डाली गई गेंद जिसे सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक ही रन से सहमत हुए बल्लेबाज़| 9 ओवर के बाद 80/3 मुंबई, 66 गेंदों पर 120 रनों की दरकार|
8.5
1
मार्कस स्टोइनिस To सूर्यकुमार यादव
फुल टॉस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पाया|
8.4
1
मार्कस स्टोइनिस To तिलक वर्मा
पटकी हुई गेंद पर लेग साइड पर पुल लगाया, फील्डर डीप में तैनात लेकिन उनके आगे गिर गई गेंद, एक ही रन मिला|
8.3
0
मार्कस स्टोइनिस To तिलक वर्मा
ऑफ़ स्टम्प की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| गैप नहीं मिल सका|
8.2
1
मार्कस स्टोइनिस To सूर्यकुमार यादव
सिंगल, पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
8.1
4
मार्कस स्टोइनिस To सूर्यकुमार यादव
चौका! ये आया हेलीकॉप्टर शॉट और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 8 : 72/3
10 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 27.3
  • 1 WD 7.4
  • 27.4
  • 27.5
  • 1 WD 7.6
  • 17.6
स. यादव
9 (6)
त. वर्मा
4 (5)
ज. होल्डर
2-0-16-0
7.6
1
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
1 रन, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
7.6
wd
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
वाइड! लेग स्टम्प के बाहर एक और बार डाली गई गेंद, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
7.5
2
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
इस बार भी डबल ही मिलेगा| फुल बॉल को कवर्स की तरफ खेला और रन भाग लिया|
7.4
2
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
बेहतरीन रनिंग विकटों के बीच| कवर्स की तरफ खेलते हुए पहला रन तेज़ी से भागे, दूसरे की मांग और तेज़ी से भागते हुए उसे भी हासिल कर लिया|
7.4
wd
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
वाइड! बाउंसर!! अम्पायर ने उसे वाइड करार दे दिया|
7.3
2
जेसन होल्डर To सूर्यकुमार यादव
कवर्स की दिशा में गेंद को खेला, एक रन लेकर सहमत हुए बल्लेबाज़, कीपर के पास आया थ्रो जहाँ से डी कॉक ने से ग़लती हुई इस वजह से एक अतिरिक्त रन ओवर थ्रो के रूप में मिल गया|
7.2
1
जेसन होल्डर To तिलक वर्मा
सी बार पॉइंट्स की दिशा में गेंद को खेला, गैप से एक रन भाग लिया|
7.1
0
जेसन होल्डर To तिलक वर्मा
कोई रन नहीं, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
ओवर की समाप्ति 7 : 62/3
5 रन
  • 06.1
  • W 6.2
  • 26.3
  • 06.4
  • 16.5
  • 26.6
स. यादव
2 (2)
त. वर्मा
3 (3)
म. स्टोइनिस
1-0-5-1
6.6
2
मार्कस स्टोइनिस To सूर्यकुमार यादव
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| इसी बीच दो फील्डर आपिस में टकरा भी गए बॉल फील्ड करते वक़्त लेकिन अच्छी बात ये है कि किसी को कोई चोट नहीं आई| 62/3 मुंबई|
6.5
1
मार्कस स्टोइनिस To तिलक वर्मा
सिंगल मिलेगा यहाँ पर, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.4
0
मार्कस स्टोइनिस To तिलक वर्मा
कोई रन नहीं, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
6.3
2
मार्कस स्टोइनिस To तिलक वर्मा
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर दो रन ले लिया|
तिलक वर्मा बल्लेबाज़ी करने आए...
6.2
W
मार्कस स्टोइनिस To ईशान किशन OUT!
आउट!!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए ईशान यहाँ पर!! मार्कस स्टोइनिस ने आते ही एक और बड़ी सफलता हासिल की| 13 रन बनाकर ईशान लौटे पवेलियन| विकेट लाइन की गेंद को लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे, शायद गेंद की गति से लेट हो गए शॉट खेलने में इस वजह से बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर मिडिल स्टम्प्स से जा टकराई बॉल और बूम| खुद से काफी ज्यादा निराश दिखे ईशान| 57/3 मुंबई, लक्ष्य से 143 रन दूर|
6.1
0
मार्कस स्टोइनिस To ईशान किशन
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| इसी बीच पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 57/2 मुंबई, जीत के लिए 84 गेंदों पर 143 रन चाहिए| 
ओवर की समाप्ति 6 : 57/2
9 रन
  • 15.1
  • 45.2
  • 45.3
  • 05.4
  • W 5.5
  • 05.6
स. यादव
0 (1)
ई. किशन
13 (15)
आ. खान
2-0-18-2
5.6
0
आवेश खान To सूर्यकुमार यादव
कोई रन नहीं, स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने आए...
5.5
W
आवेश खान To डेवाल्ड ब्रेविस OUT!
आउट!! कैच आउट!! सॉफ्ट डिसमिसल!!! कॉट दीपक हूडा बोल्ड आवेश खान| 31 रनों पर डेवाल्ड की बेहतरीन पारी का हुआ अंत| आवेश के खाते में गई दूसरी विकेट| इस बार अपने लिए रूम बनाकर गेंद को कवर्स के ऊपर से मारने गए, एलिवेशन नहीं मिल सका, फुल टॉस पर शॉट लगाया जो सीधा कवर्स पर खड़े फील्डर हूडा के हाथों में चली गई| लखनऊ ने इस विकेट के साथ ली होगी चैन की सांस| 57/2 मुंबई, लक्ष्य से 143 रन दूर|
5.4
0
आवेश खान To डेवाल्ड ब्रेविस
स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पुल मारने गए लेकिन गति से चकमा खाए| कोई रन नहीं हुआ|
5.3
4
आवेश खान To डेवाल्ड ब्रेविस
चौका! एक और बाउंड्री!! इस बार अम्पायर को डक करना पड़ गया| बाल बाल बचे अम्पायर, अब लगता है उन्हें हेलमेट मंगवा लेना पड़ेगा| वाट अ शॉट!!
5.2
4
आवेश खान To डेवाल्ड ब्रेविस
चौका एक और बेबी एबी की पारी में जोड़ दीजिये!! आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ मारा, दो फील्डरों के बीच से गैप मिला और चौके के साथ मुंबई के 50 रन भी पूरे हुए|
5.1
1
आवेश खान To ईशान किशन
सिंगल, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 5 : 48/1
20 रन
  • 04.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 64.4
  • 5 WD 4.5
  • 44.5
  • 44.6
ड. ब्रेविस
23 (9)
ई. किशन
12 (14)
द. चमीरा
2-0-25-0
4.6
4
दुशमंथा चमीरा To डेवाल्ड ब्रेविस
चौका! ये लीजिये एक और बाउंड्री यहाँ पर आती हुई| बेबी एबी अपना रंग दिखा रहे हैं यहाँ पर| मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की| मुंबई को इसी तरह के शॉट्स की दरकार थी अगर दोनों छोर से लगे तो और भी मजेदार बात होगी| 48/1 मुंबई|
4.5
4
दुशमंथा चमीरा To डेवाल्ड ब्रेविस
चौका! कमाल की बल्लेबाज़ी इस युवा द्वारा!! कड़क पंच!! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
4.5
wd
दुशमंथा चमीरा To डेवाल्ड ब्रेविस
बाउंसर!! वाइड और चौका!! बल्लेबाज़ तो बीट हुए ही साथ ही कीपर भी उसे रोक नहीं पाए और चौका मिल गया| मुंबई इन रनों को दोनों हाथों से लेना पसंद करेगी|
4.4
6
दुशमंथा चमीरा To डेवाल्ड ब्रेविस
छक्का! ओहोहो!!! बेबी एबी शॉट!! कड़क लगाया ये शॉट और पूरे छह रन हासिल हो गए| इस तरह का अगर शॉट लगायेंगे तो मुंबई को निश्चित ही आत्मविश्वास मिलेगा|
4.3
0
दुशमंथा चमीरा To डेवाल्ड ब्रेविस
आउटस्विंगर! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| सुलझी हुई बल्लेबाज़ी देखने को मिल रही है यहाँ पर|
4.2
1
दुशमंथा चमीरा To ईशान किशन
फुल टॉस गेंद, तेज़ी से बल्लेबाज़ की ओर आई, मिड विकेट की दिशा में खेला गया शॉट, डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिला|
4.1
0
दुशमंथा चमीरा To ईशान किशन
पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप नहीं मिल सका|
ओवर की समाप्ति 4 : 28/1
8 रन
  • 13.1
  • 43.2
  • 1 WD 3.3
  • 03.3
  • 13.4
  • 03.5
  • 13.6
ई. किशन
11 (12)
ड. ब्रेविस
9 (5)
र. बिश्नोई
1-0-8-0
3.6
1
रवि बिश्नोई To ईशान किशन
लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को खेला, गैप से सिंगल हासिल किया|
3.5
0
रवि बिश्नोई To ईशान किशन
एक और डॉट गेंद यहं पर आती हुई, कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए|
3.4
1
रवि बिश्नोई To डेवाल्ड ब्रेविस
सिंगल, इस बार बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
3.3
0
रवि बिश्नोई To डेवाल्ड ब्रेविस
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
3.3
wd
रवि बिश्नोई To डेवाल्ड ब्रेविस
वाइड! लेग स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
3.2
4
रवि बिश्नोई To डेवाल्ड ब्रेविस
बाहरी किनारा और चौका! अटैक इज द बेस्ट फॉर्म ऑफ़ डिफेन्स!! इस बार मिड विकेट के ऊपर से मारने गए| टर्न होकर बल्ले का बाहरी किनारा लिया गेंद ने और स्लिप के खाली स्थान से काफी तेज़ी के साथ थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए|
3.1
1
रवि बिश्नोई To ईशान किशन
फुल गेंद को पैर निकालकर कवर्स की दिशा में खेला| एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 3 : 20/1
9 रन
  • 1 WD 2.1
  • 02.1
  • 42.2
  • 02.3
  • W 2.4
  • 42.5
  • 02.6
ड. ब्रेविस
4 (2)
ई. किशन
9 (9)
आ. खान
1-0-9-1
2.6
0
आवेश खान To डेवाल्ड ब्रेविस
डोटी बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की हुई समाप्ति| अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 20/1 मुंबई|
2.5
4
आवेश खान To डेवाल्ड ब्रेविस
चौका! बाउंड्री से खोला अपना खाता| बैकफुट पर जाकर इस गेंद को कवर्स और एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में पंच कर दिया| टाइमिंग शानदार जिस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
अब कौन आएगा? डेवाल्ड ब्रेविस को भेजा गया है...
2.4
W
आवेश खान To रोहित शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट क्विंटन डी कॉक बोल्ड आवेश खान| 6 रनों पर रोहित की पारी का हुआ अंत| आवेश ने दिलाया अपनी टीम को पहला ब्रेक थ्रू| ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, रोहित उसे बल्ले का मुंह खोलकर स्लाइस करने गए लेकिन वहीँ पर किनारा लग गया और कीपर की तरफ गई गेंद जहाँ से एक बढ़िया लो कैच पकड़ा गया| 16/1 मुंबई, लक्ष्य से अभी भी 184 रन दूर|
2.3
0
आवेश खान To रोहित शर्मा
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
2.2
4
आवेश खान To रोहित शर्मा
शानदार पिक अप शॉट!!! रोहित शर्मा एलिगेंस!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा!!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| ज़बरदस्त, बेहतरीन, लाजवाब!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
2.1
0
आवेश खान To रोहित शर्मा
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं|
2.1
wd
आवेश खान To रोहित शर्मा
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 2 : 11/0
5 रन
  • 01.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 01.4
  • 41.5
  • 01.6
ई. किशन
9 (9)
र. शर्मा
2 (3)
द. चमीरा
1-0-5-0
1.6
0
दुशमंथा चमीरा To ईशान किशन
प्ले एंड मिस!! पुल लगाने गए लेकिन शरीर पर जाकर लग गई बॉल| कोई रन नहीं हुआ|
1.5
4
दुशमंथा चमीरा To ईशान किशन
चौका!! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! गेंदबाज़ के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई|
1.4
0
दुशमंथा चमीरा To ईशान किशन
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कट लगाने गए लेकिन बीट हो गए|
1.3
0
दुशमंथा चमीरा To ईशान किशन
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
1.2
1
दुशमंथा चमीरा To रोहित शर्मा
सीधे बल्ले से इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
1.1
0
दुशमंथा चमीरा To रोहित शर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा| कोई रन नहीं|
दूसरे छोर से दुशमंथा चमीरा को लाया गया है...
ओवर की समाप्ति 1 : 6/0
6 रन
  • 40.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 00.6
ई. किशन
5 (5)
र. शर्मा
1 (1)
ज. होल्डर
1-0-6-0
0.6
0
जेसन होल्डर To ईशान किशन
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे गली की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
0.5
1
जेसन होल्डर To रोहित शर्मा
एक और सिंगल!! पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
0.4
1
जेसन होल्डर To ईशान किशन
पैड्स लाइन की गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
0.3
0
जेसन होल्डर To ईशान किशन
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| कोई रन नहीं|
0.2
0
जेसन होल्डर To ईशान किशन
एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!! कोई रन नहीं|
0.1
4
जेसन होल्डर To ईशान किशन
चौका! वाह जी वाह!! बाउंड्री के साथ खुला है खाता| पैड्स लाइन की गेंद को बड़े आराम से फाइन लेग की दिशा में खेला| गैप से बाउंड्री हासिल की|
मैच की जानकारी
  • स्थान ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच लोकेश राहुल
  • अंपायर अनिल चौधरी, -, -
  • रेफ़री शक्ति सिंह
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement