Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच 12 Commentary, Live Updates

मुंबई vs कोलकाता, 2025 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 12, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , Mar 31, 2025
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
121/2 (12.5)
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
116 (16.2)
मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    अश्विनी कुमार
    4/24(3)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे लखनऊ में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार अश्विनी कुमार को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मेरे लिए काफी बड़ी बात है कि मैंने डेब्यू मुकाबले में ही टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करते हुए ये इनाम जीता है| आगे अश्विनी ने कहा कि मैच से पहले मैं थोड़ा नर्वस था लेकिन अब काफी ख़ुश हूँ| जाते-जाते उन्होंने अपने परिवार वालो से पंजाबी में बोला कि मैं आगे भी बेहतर खेल दिखाते हुए अपने गाँव का नाम रौशन करूँगा और टीम को जीत दिलाने की कोशिश करूंगा|
विनिंग कप्तान हार्दिक पंड्या ने बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से काफी खुश हैं| इस तरह की जीत की हमें सख्त दरकार थी जो हमें मोमेंटम दे सके| आगे कहा कि घर पर हमने जिस तरह का प्रदर्शन किया इसमें पूरी टीम को श्रेय जाता है| अश्वनी ने जिस तरह की गेंदबाज़ी की है वो काबिले तारीफ है| इस मैच से पहले हमने अभ्यास मुकाबला खेला था जहाँ अश्वनी ने शानदार गेंदबाजी की और उसी को देखकर हमें लगा कि आज उन्हें मौका देना चाहिए| एक तो वो बाएँ हाथ के गेंदबाज़ हैं और उनके पास काफी विविधताएं भी हैं| रायन पर कहा कि उनके फॉर्म में आने से टीम को काफी फायदा पहुंचा है|
मैच गंवाकर बात करने आए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि बल्लेबाज़ी के लिए पिच शानदार थी और यहाँ पर 180 से 190 रनों का लक्ष्य बेहतर हो सकता था लेकिन हमने बल्लेबाज़ी अच्छी नहीं की है| आगे रहाणे ने कहा कि हमने पॉवर प्ले में ही चार बल्लेबाजों को गंवा दिया और साझेदारी नहीं बना सके जिसके कारण हम मैच में पीछे रह गए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अब अगले मैच में बेहतर करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
आंद्रे रसेल ने आकर अपने पहले ओवर में रोहित का विकेट लिया लेकिन उसके बाद रिकेलटन और विल जैक्स (16) की जोड़ी ने पलटन को रन चेज़ की पटरी पर बनाए रखा और 45 रन जोड़ते हुए फिनिशिंग लाइन के पास ले गए| इसके बाद रसेल ने आकर एक बार फिर से गेंद से अपना कमाल दिखाया और जैक्स को पवेलियन की राह वापिस लौटाया| तब मुंबई को जीत के लिए महज़ 26 रनों की दरकार थी और फिर स्काई ने आकर रायन के साथ टीम का भार संभाला और ये सुनिश्चित किया कि अब यहाँ से बिना कोई विकेट गिरे टीम लक्ष्य के पार जा सके| 43 गेंद पहले मुंबई ने इस मुकाबले में बड़ी जीत हासिल की| इससे एक बड़ा फायदा ये हुआ कि एमआई का जो रन रेट माइनस में था उसे काफी हद तक सुधार लिया|
मुंबई की शानदार गेंदबाजी की बदौलत केकेआर महज़ 116 रनों पर ही सिमट गई| गेंद से अच्छा काम करने के बाद एमआई को अब बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना था| 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा (13) और रायन रिकेलटन (62) की जोड़ी ने पहले तो सम्भलकर खेला और फिर सेट होने के बाद पॉवर प्ले के अंदर 46 रन जोड़ दिए और टीम को एक शानदार शुरुआत प्रदान कर दी|
पहले गेंदबाजी करते हुए उन्होंने केकेआर जैसी खतरनाक बल्लेबाज़ी लाइन अप वाली टीम को महज़ 116 रनों पर समेट दिया| इस दौरान युवा अश्वनी कुमार ने अपने 3 ओवरों में महज़ 24 रन देकर 4 विकेट लिए और बल्लेबाज़ी टीम की कमर तोड़ दी| उनके अलावा चाहर को 2 जबकि बोल्ट, हार्दिक, विग्नेश और सैंटनर सभी को 1-1 विकेट हासिल हुई| कोलकाता की तरफ से अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाये और फिर अंतिम के ओवरों में रमनदीप ने 22 रन बनाते हुए टीम को 100 के आंकड़े के पार पहुंचाया|
टोटल डॉमिनेंस मुंबई इंडियंस द्वारा!! इस बड़ी जीत की बदौलत आखिरी पायदान से छलांग लगाते हुए छठे पायदान पर जा बैठी है मुंबई की टीम| इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 8 विकटों से मात देते हुए दो अंक हासिल किया है| इस जीत के साथ एमआई ने अपने तीसरे मुकाबले में जीत का खाता खोला है| टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपने होम ग्राउंड पर रन चेज़ करने का फैसला किया था जो बिलकुल सही साबित हो गया| कप्तान हार्दिक के इस फैसले को उनके गेंदबाजों ने पूरी तरह से सही साबित किया|
ओवर की समाप्ति 12.5 : 121/2
16 रन
  • 412.1
  • 412.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 612.5
स. यादव
27 (9)
र. रिकेलटन
62 (41)
आ. रसेल
2.5-0-35-2
12.5
6
आंद्रे रसेल To सूर्यकुमार यादव
छक्का!! इसी के साथ स्काई के बल्ले से आता हुआ विनिंग शॉट!! ऐसे में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स टीम को 8 विकटों से शिकस्त दे दी है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को स्काई ने फाइन लेग की ओर फ्लिक शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| जिसके बाद पूरी मुंबई की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
12.4
1
आंद्रे रसेल To रायन रिकेलटन
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर पुश करते हुए एक रन हासिल किया|
12.3
1
आंद्रे रसेल To सूर्यकुमार यादव
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.2
4
आंद्रे रसेल To सूर्यकुमार यादव
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री स्काई के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर कीपर के ऊपर से थर्ड मैन की ओर अपर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| मुंबई को अब जीत के लिए 4 रन चाहिए|
12.1
4
आंद्रे रसेल To सूर्यकुमार यादव
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 105/2
8 रन
  • 111.1
  • 411.2
  • 111.3
  • 011.4
  • 111.5
  • 111.6
स. यादव
12 (5)
र. रिकेलटन
61 (40)
स. नरेन
3-0-32-0
11.6
1
सुनील नरेन To सूर्यकुमार यादव
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11.5
1
सुनील नरेन To रायन रिकेलटन
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.4
0
सुनील नरेन To रायन रिकेलटन
इस बार बल्लेबाज़ यहाँ पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
11.3
1
सुनील नरेन To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! इस बार फिर से लेग साइड की ओर स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया|
11.2
4
सुनील नरेन To सूर्यकुमार यादव
चौका!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
11.1
1
सुनील नरेन To रायन रिकेलटन
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 97/2
8 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • W 10.4
  • 010.5
  • 610.6
स. यादव
6 (2)
र. रिकेलटन
59 (37)
आ. रसेल
2-0-19-2
10.6
6
आंद्रे रसेल To सूर्यकुमार यादव
छक्का!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फाइन लेग की ओर अपना पसंदीदा शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
10.5
0
आंद्रे रसेल To सूर्यकुमार यादव
डॉट गेंद!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
10.4
W
आंद्रे रसेल To विल जैक्स OUT!
आउट!! कैच आउट!! बड़े विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| 45 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 16 रन बनाकर विल जैक्स बने आंद्रे रसेल का दूसरा शिकार| लक्ष्य से अब 26 रन दूर मुंबई इंडियंस| शॉर्ट कवर्स पर रहाणे ने अपने दाहिने तरफ फुल लेंथ डाईव लगाकर कैच को पूरा किया| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई फुल लेंथ गेंद| जैक्स ने उसपर पैर निकालकर कवर्स की तरफ हवा में ड्राइव कर दिया| ऐसे में फील्डर ने अपने दाएं और छलांग लगाते हुए कैच को दोनों हाथों से लपका| 91/2 मुंबई इंडियंस|
10.3
0
आंद्रे रसेल To विल जैक्स
प्ले एंड मिस!! शानदार आउट स्विंगर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| रूम बनाकर ड्राइव करने का प्रयास लेकिन स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
10.2
1
आंद्रे रसेल To रायन रिकेलटन
हार्ड लेंथ गेंद| रिकेलटन ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला| डीप लॉन्ग ऑन पर उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
10.1
1
आंद्रे रसेल To विल जैक्स
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
ओवर की समाप्ति 10 : 89/1
16 रन
  • 69.1
  • 09.2
  • 69.3
  • 19.4
  • 29.5
  • 19.6
व. जैक्स
15 (14)
र. रिकेलटन
58 (36)
स. नरेन
2-0-24-0
9.6
1
सुनील नरेन To विल जैक्स
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया एक रन ले लिया| मुंबई को अब जीत के लिए 60 गेंदों पर 28 रनों की दरकार है|
9.5
2
सुनील नरेन To विल जैक्स
दुग्गी!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हलके हाथों से पुश करते हुए तेज़ी से 2 रन पूरा कर लिया|
9.4
1
सुनील नरेन To रायन रिकेलटन
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
9.3
6
सुनील नरेन To रायन रिकेलटन
छक्का!! रायन रिकेलटन ने लगाया इस ओवर का दूसरा सिक्स!! इस बार तो फुल लेंथ की गेंद डाली गई थी| ऐसे में बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पूरे पॉवर के साथ शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर बॉल सीधा मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए|
9.2
0
सुनील नरेन To रायन रिकेलटन
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं आ सका|
9.1
6
सुनील नरेन To रायन रिकेलटन
छक्का!! इसी के साथ रायन रिकेलटन ने अपना अर्धशतक पूरा किया यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 9 : 73/1
3 रन
  • 08.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 08.6
व. जैक्स
12 (12)
र. रिकेलटन
45 (32)
व. चक्रवर्ती
3-0-12-0
8.6
0
वरुण चक्रवर्ती To विल जैक्स
इस बार टर्न हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया| मुंबई को अब जीत के लिए 66 गेंदों पर 44 रनों की दरकार है|
8.5
1
वरुण चक्रवर्ती To रायन रिकेलटन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
8.4
0
वरुण चक्रवर्ती To रायन रिकेलटन
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
8.3
1
वरुण चक्रवर्ती To विल जैक्स
ऊपर डाली गई गेंद को विल जैक्स ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया|
8.2
1
वरुण चक्रवर्ती To रायन रिकेलटन
सिंगल!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
8.1
0
वरुण चक्रवर्ती To रायन रिकेलटन
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा हुआ| ढाई मिनट का समय जहाँ दोनों टीम अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएगी| 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई पलटन ने 8 ओवरों में एक विकेट के नुक्सान पर 70 रन बना लिए हैं| अब जीत से महज़ 47 रन दूर है पलटन| अब देखना ये है कि पलटन इसे कितना जल्दी समाप्त कर पाती है|
ओवर की समाप्ति 8 : 70/1
8 रन
  • 17.1
  • 07.2
  • 67.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 07.6
व. जैक्स
11 (10)
र. रिकेलटन
43 (28)
स. नरेन
1-0-8-0
7.6
0
सुनील नरेन To विल जैक्स
ऑफ़ स्पिन गेंद!! लाइन में आकर उसे डिफेंड कर दिया| फील्डर ने उसे फील्ड किया| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
7.5
0
सुनील नरेन To विल जैक्स
नॉट आउट!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने पैर निकालकर डिफेंड करना चाहा| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| ऐसे में एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु ले लिया| तभी थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि गेंद लेग स्टंप्स को किस करती हुई जा रही थी| इसी वजह से थर्ड अम्पायर का भी फ़ैसला नॉट आउट आया|
7.4
1
सुनील नरेन To रायन रिकेलटन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
7.3
6
सुनील नरेन To रायन रिकेलटन
छक्का!! रायन रिकेलटन के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
7.2
0
सुनील नरेन To रायन रिकेलटन
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
7.1
1
सुनील नरेन To विल जैक्स
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
सुनील नरेन गेंदबाज़ी करने आए हैं...
ओवर की समाप्ति 7 : 62/1
7 रन
  • 06.1
  • 06.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 46.6
र. रिकेलटन
36 (25)
व. जैक्स
10 (7)
व. चक्रवर्ती
2-0-9-0
6.6
4
वरुण चक्रवर्ती To रायन रिकेलटन
चौका!! रायन रिकेलटन के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया की ओर और बाउंड्री हासिल की|
6.5
1
वरुण चक्रवर्ती To विल जैक्स
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.4
1
वरुण चक्रवर्ती To रायन रिकेलटन
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
6.3
1
वरुण चक्रवर्ती To विल जैक्स
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन निकाला|
6.2
0
वरुण चक्रवर्ती To विल जैक्स
एक और डॉट गेंद!! क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
6.1
0
वरुण चक्रवर्ती To विल जैक्स
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 6 : 55/1
11 रन
  • 1 NB 5.1
  • 15.1
  • W 5.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 65.5
  • 15.6
व. जैक्स
8 (3)
र. रिकेलटन
31 (23)
आ. रसेल
1-0-11-1
5.6
1
आंद्रे रसेल To विल जैक्स
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से थर्ड मैन की ओर गाइड करते हुए एक रन हासिल किया|
5.5
6
आंद्रे रसेल To विल जैक्स
छक्का!!! ड्रेसिंग रूम से सेट होकर आये हैं जैक्स| छोटी गेंद इस बल्लेबाज़ को काफी पसंद है| इस बार बैक ऑफ़ लेंथ बॉल आई| इसपर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
5.4
1
आंद्रे रसेल To रायन रिकेलटन
सिंगल से इस बार काम चलाया है| इस बार बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
5.3
1
आंद्रे रसेल To विल जैक्स
सिंगल के साथ अपना खाता खोला है!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
विल जैक्स अगले बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...
5.2
W
आंद्रे रसेल To रोहित शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुंबई को लगता हुआ पहला बड़ा झटका!! रोहित शर्मा 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! आंद्रे रसेल के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा मिड ऑफ पर मौजूद फील्डर हर्षित राणा के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कैच पकड़ते हुए ख़ुशी का इज़हार किया| 46/1 मुंबई इंडियंस|
5.1
1
आंद्रे रसेल To रायन रिकेलटन
सिंगल!! फ्री हिट गेंद का फ़ायदा नहीं उठा सके बल्लेबाज़ यहाँ पर!! गुड लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद लॉन्ग ऑन की तरफ गई जहाँ से एक रन मिल गया|
5.1
nb
आंद्रे रसेल To रायन रिकेलटन
नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो बॉल करार दिया| बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 44/0
2 रन
  • 04.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 04.6
र. शर्मा
13 (11)
र. रिकेलटन
29 (20)
व. चक्रवर्ती
1-0-2-0
4.6
0
वरुण चक्रवर्ती To रोहित शर्मा
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| आर्म बॉल थी, टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई| सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेलना चाहा| इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
4.5
1
वरुण चक्रवर्ती To रायन रिकेलटन
सिंगल!! टर्न होकर बल्लेबाज़ के लिए अंदर आई गेंद| बैक फुट से उसे लॉन्ग ऑन की तरफ पंच किया जहाँ से एक रन मिल गया|
4.4
0
वरुण चक्रवर्ती To रायन रिकेलटन
बढ़िया शॉट लेकिन गैप हासिल नहीं हो सका| स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं मिलेगा|
4.3
1
वरुण चक्रवर्ती To रोहित शर्मा
पैड्स पर डाली गई फुल गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
4.2
0
वरुण चक्रवर्ती To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!! लेग साइड पर पुल शॉट लगाने गए| बल्ला पहले चल गया| शरीर से लगकर फिर उलटे बल्ले से लगी और पॉइंट की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
4.1
0
वरुण चक्रवर्ती To रोहित शर्मा
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
ओवर की समाप्ति 4 : 42/0
14 रन
  • 03.1
  • 43.2
  • 63.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 43.6
र. रिकेलटन
28 (18)
र. शर्मा
12 (7)
ह. राणा
2-0-28-0
3.6
4
हर्षित राणा To रायन रिकेलटन
बेहतरीन ऑफ़ ड्राइव!!! चौका मिलेगा!!! लो फुल टॉस गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ के दाएँ तरफ| मिड ऑफ़ फील्डर से काफी दूर रही गेंद| किसी के पास रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
3.5
0
हर्षित राणा To रायन रिकेलटन
फुलर लेंथ गेंद| लेग साइड पर खेलने गए| स्विंग हुई, आउट साइड एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| रन का कोई मौका नहीं बन सका|
3.4
0
हर्षित राणा To रायन रिकेलटन
शानदार आउटस्विंगर!! बीट हुए बल्लेबाज़! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
3.3
6
हर्षित राणा To रायन रिकेलटन
छक्का!!! ये एक बड़ा शॉट रायन रिकेलटन के बल्ले से आता हुआ| शॉर्ट पिच गेंद थी यहाँ पर| अपनी पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया| बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
3.2
4
हर्षित राणा To रायन रिकेलटन
चौका!!! शानदार शॉट!! ये तो गेंदबाज़ की बेईज्ज़ती जैसी बात हो गई| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधा उसी दिशा में मार दिया जहाँ से वो आई थी|
3.1
0
हर्षित राणा To रायन रिकेलटन
प्ले एंड मिस!! हार्ड लेंथ गेंद| जोर से बल्ला चलाया| बीट हुए और शरीर पर जाकर लगी गेंद| एलबीडबल्यू की अपील हुई, अम्पायर ने नकार दिया| पिचिंग आउट साइड लेग थी|
ओवर की समाप्ति 3 : 28/0
13 रन
  • 22.1
  • 42.2
  • 62.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 12.6
र. रिकेलटन
14 (12)
र. शर्मा
12 (7)
स. जॉनसन
2-0-14-0
2.6
1
स्पेंसर जॉनसन To रायन रिकेलटन
क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए| 28/0 मुंबई|
2.5
0
स्पेंसर जॉनसन To रायन रिकेलटन
हार्ड लेंथ गेंद| लेग साइड पर शॉट लगाने गए| गति से चकमा खाए और शरीर से जा टकराई बॉल| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
2.4
0
स्पेंसर जॉनसन To रायन रिकेलटन
स्विंग एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गई थी बॉल| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हो सका|
2.3
6
स्पेंसर जॉनसन To रायन रिकेलटन
आउट साइड एज और छक्का निकल गया!!! काफी जोर से इस गेंद पर बल्ला चलाया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी गेंद| लेग साइड पर बल्ला चलाने गए| बाहरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद छह रनों के लिए|
2.2
4
स्पेंसर जॉनसन To रायन रिकेलटन
चौका!!! रायन रिकेलटन के बल्ले से पहली बाउंड्री आई है| फुलर लेंथ गेंद| आड़े बल्ले से शॉट लगाया| इनर हाफ को लगकर लेग साइड पर गई गेंद और गैप से सीमा रेखा के पार चली गई|
2.1
2
स्पेंसर जॉनसन To रायन रिकेलटन
दुग्गी!! हवा में थी गेंद लेकिन पॉइंट फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से दो रन बटोर लिया है|
ओवर की समाप्ति 2 : 15/0
14 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 11.3
  • 1 WD 1.4
  • 11.4
  • 3 NB 1.5
  • 61.5
  • 21.6
र. शर्मा
12 (7)
र. रिकेलटन
1 (6)
ह. राणा
1-0-14-0
1.6
2
हर्षित राणा To रोहित शर्मा
2 रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोका, हाफ स्टॉप हुआ| दूर गई गेंद, गैप से दो रन मिल गए|
1.5
6
हर्षित राणा To रोहित शर्मा
छक्का!!! फ्री हिट का पूरा फायदा हिटमैन ने उठाया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर लो फुल टॉस गेंद| सामने की तरफ शॉट लगाया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए| अब यहाँ से चल पड़ी है रोहित की गाड़ी|
1.5
nb
हर्षित राणा To रोहित शर्मा
नो बॉल!! ओवर स्टेप कर बैठे राणा| हालाँकि सटीक यॉर्कर थी| रोहित ने उसे खोदकर मिड विकेट की तरफ मारा| डीप में गई गेंद| फील्डर उसके पीछे भागे, बल्लेबाजों ने भागकर दो रन ले लिया| अब अगली गेंद फ्री हिट होने वाली है| स्ट्राइक पर होंगे हिटमैन|
1.4
1
हर्षित राणा To रायन रिकेलटन
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने लो फुल टॉस गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
1.4
wd
हर्षित राणा To रायन रिकेलटन
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| स्विंग होते हुए निकली| बल्लेबाज़ के काफी दूर से गई जिसे वाइड करार दिया गया|
1.3
1
हर्षित राणा To रोहित शर्मा
सिंगल!! लो फुल टॉस थी गेंद| ऑन साइड पर इस गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
1.2
0
हर्षित राणा To रोहित शर्मा
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए इस गेंद को लेग साइड पर मोड़ने गए| बल्ले को मिस करने के बाद पैड्स को जाकर लगी| ऑन साइड पर गई, रयान को रन चाहिए था लेकिन रोहित ने मना कर दिया|
1.1
0
हर्षित राणा To रोहित शर्मा
ओह, शानदार इन स्विंगर| लहराते हुए अंदर की तरफ आई| रोहित उसे डिफेंड करने गए| स्विंग से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए ऑफ़ स्टम्प के पास से निकल गई गेंद कीपर की तरफ|
दूसरे छोर से गेंद लेकर हर्षित राणा आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 1/0
1 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 00.6
र. रिकेलटन
0 (5)
र. शर्मा
1 (1)
स. जॉनसन
1-0-1-0
0.6
0
स्पेंसर जॉनसन To रायन रिकेलटन
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| पहले ओवर से आया एक रन|
0.5
0
स्पेंसर जॉनसन To रायन रिकेलटन
इस बार भी गेंद ने पड़ने के बाद काँटा बदला| अंदर की तरफ आई| सीधे बल्ले से खेलने गए और पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है|
0.4
0
स्पेंसर जॉनसन To रायन रिकेलटन
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
0.3
0
स्पेंसर जॉनसन To रायन रिकेलटन
वाओ वाट आ बॉल!! एक आउट स्विंगर तो दूसरी इन स्विंगर आई| बल्लेबाज़ को चकमा देते हुए कीपर के दाएं और गई जहाँ डीकॉक ने फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए उसे रोका और चौका बचाया|
0.2
0
स्पेंसर जॉनसन To रायन रिकेलटन
ओह!! इस बार बल्लेबाज़ को स्विंग से बीट कराने में कामयाब हुए| आउट साइड एज के काफी पास से गई गेंद कीपर की तरफ|
0.1
1
स्पेंसर जॉनसन To रोहित शर्मा
सिंगल के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ है| पैड्स पर डाली गई थी गेंद| रोहित ने उसे लेग साइड पर बड़े आराम से खेला और गैप से एक रन हासिल किया है|
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच अश्विनी कुमार
  • अंपायर Saidharshan Kumar (IND), सैय्यद खालिद, नितिन मेनन
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement