Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटन्स, मैच 57 Commentary, Live Updates

मुंबई vs गुजरात, 2023 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs गुजरात टाइटन्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 57, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , May 12, 2023
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
218/5 (20.0)
गुजरात टाइटन्स गुजरात टाइटन्स
191/8 (20.0)
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 27 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    सूर्यकुमार यादव
    103(49)
तो क्रिकेट फैन्स इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के डबल हेडर के पहले मैच के साथ जो हैदराबाद और लखनऊ के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार स्काई को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया| इसे हासिल करने के बाद उन्होंने बताया कि इस पारी से काफी खुश हूँ| ये जीत हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण थी| हाँ ये मेरी सबसे बेहतरीन टी20 पारी हो सकती है| अपने शॉट पर कहा कि वो मैंने जान बूझकर स्लाइस किया था और ड्यू की वजह से मुझे पता था कि मैं किस तरह के शॉट्स खेल सकता हूँ| इन शॉट्स के लिए मैं नेट्स में काफी अभ्यास करता हूँ और मैच में आकर उसे खेल जाता हूँ|
विनिंग कप्तान रोहित शर्मा ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक अच्छी और महत्वपूर्ण जीत है हमारे लिए| हाँ हम और भी बड़े मार्जिन से जीत सकते थे लेकिन राशिद ने कुछ अलग ही प्रकार की बल्लेबाज़ी की जिसकी तारीफ होनी चाहिए| आगे कहा कि हमारी बल्लेबाज़ी आज अच्छी रही| हमने पहले 15 ओवर में अच्छी गेंदबाजी भी की| ड्यू के रहते हुए गेंदबाजों ने कमाल का काम किया है| स्काई पर कहा कि वो एक शानदार खिलाड़ी हैं| उनका आत्मविश्वास ही उन्हें बड़ा खिलाड़ी बनाता है| उन्होंने ना केवल हमारे लिए बल्कि देश के लिए भी बेमिसाल प्रदर्शन किया है| वो हर मुकाबले में ताज़ा तरीन शुरुआत करते हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
27 रनों की इस जीत के साथ मुंबई ने पॉइंट्स टेबल पर दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किये हैं| टॉस के अलावा आज गुजरात के पक्ष में कुछ भी नहीं गया| पहले बल्लेबाज़ी में स्काई ने शतक जड़ते हुए टीम की जीत की नींव रखी और बाद में गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों पर क़हर बरपाते हुए उन्हें चारो खाने चित कर दिया| फ्लैट पिच पर मुंबई ने टोटल को डिफेंड करते हुए ये बता दिया है कि बल्लेबाज़ी हो या गेंदबाजी हम सबमें अव्वल नंबर पर आते हैं| वो तो भला हो राशिद का जिन्होंने एक आक्रामक पारी खेलते हुए हार के मार्जिन को काफी कम कर दिया| अब यहाँ से मुंबई को दो और अंक चाहिए होंगे ताकि वो प्ले ऑफ्स में अपनी सीट रिज़र्व कर सके|
वहीँ इस जीत के साथ मुंबई का नेट रन रेट भी बेहतर हुआ होगा| टोटल डॉमिनेंस कहा जा सकता है मुंबई पलटन द्वारा| हार्दिक की सेना को अपने शानदार प्रदर्शन की आंधी में उड़ा दिया| एक बार फिर से दूसरी टीमों को यहाँ पर सम्भलकर रहना होगा क्योंकि मुंबई पलटन अब जीत की पटरी पर वापिस आ चुकी है| ऐसा कारनामा इससे पहले काफी बार रोहित एंड आर्मी ने किया है और अब उसी कारनामे को अंजाम देते हुए नज़र आ रही है|
राशिद खान यु ब्यूटी!! पहली पारी में स्काई का जलवा दिखा तो दूसरी पारी में राशिद करामाती खान ने दिखाया अपना दम| 79 रनों की एक रोमांचक पारी हमें राशिद के बल्ले से देखने को मिली| मुंबई ऑन विनिंग ट्रैक!! जीत की दुग्गी पलटन ने लगाई और गुजरात को अपने के घर पर धूल चटाई| पिछली बार गुजरात ने उन्हें अपने घर में मात दी थी और यहाँ मुंबई ने पलटवार करते हुए 27 रनों की शिकस्त दी है| इसी के साथ दो अंक मुंबई के खाते में गए जिसकी बदौलत वो 14 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर पहुँच गई है|
ओवर की समाप्ति 20 : 191/8
20 रन
  • 1 WD 19.1
  • 619.1
  • 019.2
  • 619.3
  • 619.4
  • 019.5
  • 1 WD 19.6
  • 019.6
र. खान
79 (32)
अ. जोसफ
7 (12)
क. कार्तिकेय
3-0-37-2
19.6
0
कुमार कार्तिकेय To राशिद खान
डॉट बॉल!! इसी के साथ मुंबई ने गुजरात को 27 रनों से हरा दिया है| राशिद ने जीत के मार्जिन को काफी कम कर दिया| इस बार बैक फुट से पॉइंट की तरफ पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई|
19.6
wd
कुमार कार्तिकेय To राशिद खान
वाइड! लेग स्टम्प लाइन के बाहर थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
19.5
0
कुमार कार्तिकेय To राशिद खान
कैच ड्रॉप!! लॉन्ग ऑफ़ पर जॉर्डन से हुई चूक| रशीद ने इस गेंद को उठाकर मारा था लेकिन इस बार बीच बल्ले पर आई नहीं बॉल| हवा में गई जिसे लपक नहीं पाते क्रिस|
19.4
6
कुमार कार्तिकेय To राशिद खान
एक और छक्का!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेज दिया|
19.3
6
कुमार कार्तिकेय To राशिद खान
9वां छक्का राशिद के बल्ले से आता हुआ! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा किया|
19.2
0
कुमार कार्तिकेय To राशिद खान
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कट करने गए और बीट हुए|
19.1
6
कुमार कार्तिकेय To राशिद खान
छक्का! उड़ गया राशिद का हेलिकॉप्टर शॉट!! ये तो आला दर्जे की बल्लेबाज़ी हो रही है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को मिड विकेट के पार भेज दिया छह रनों के लिए|
19.1
wd
कुमार कार्तिकेय To राशिद खान
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 19 : 171/8
7 रन
  • 018.1
  • 618.2
  • 118.3
  • 018.4
  • 018.5
  • 018.6
अ. जोसफ
7 (12)
र. खान
61 (26)
क. जॉर्डन
4-0-34-0
18.6
0
क्रिस जॉर्डन To अल्जारी जोसफ
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन गेंदबाज़ ने अपनी गति से चकमा दे दिया| अब 6 गेंद पर 48 रनों की दरकार|
18.5
0
क्रिस जॉर्डन To अल्जारी जोसफ
इस बार बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
18.4
0
क्रिस जॉर्डन To अल्जारी जोसफ
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद| बल्लेबाज़ से दूर रखा और बीट कराया|
18.3
1
क्रिस जॉर्डन To राशिद खान
सिंगल!! इस बार बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
18.2
6
क्रिस जॉर्डन To राशिद खान
छक्का! एक और बड़ा शॉट राशिद द्वारा| ये गेंद 95 मीटर दूर जाकर गिरी है| गुड लेंथ की गेंद पर एक कड़क पुल शॉट लगाया और गेंद को मैदान के दर्शकों के बीच भेजा| हार के मार्जिन को इस बल्लेबाज़ ने काफी कम कर दिया है|
18.1
0
क्रिस जॉर्डन To राशिद खान
कोई रन नहीं, बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लेकिन रन नही हो सका|
ओवर की समाप्ति 18 : 164/8
13 रन
  • 017.1
  • 617.2
  • 017.3
  • 617.4
  • 017.5
  • 117.6
र. खान
54 (23)
अ. जोसफ
7 (9)
क. ग्रीन
1-0-13-0
17.6
1
कैमरन ग्रीन To राशिद खान
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| मिड ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| 12 गेंद पर 55 रनों की दरकार|
17.5
0
कैमरन ग्रीन To राशिद खान
डॉट बॉल!! वाइड दिया था अम्पायर ने जिसे कप्तान रोहित ने रिव्यु किया| अम्पायर ने इसे चेक किया और पाया कि ये बल्लेबाज़ की पहुँच के अंदर थी| वाइड वापिस ली गई|
17.4
6
कैमरन ग्रीन To राशिद खान
छक्का! गुजरात का वन मैन आर्मी| उनके इस लीग के करियर का पहला अर्धशतक| इससे बेहतर पल किसी टीम के लिए नहीं हो सकता| राशिद ऑन फायर| जैसे ही छोटी गेंद देखी उसपर पुल लगा दिया और दूसरे टियर में भेज दिया| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए जोर जोर से तालियाँ बजती हुई| राशिद अपनी इस पारी का आनंद ले रहे हैं|
17.3
0
कैमरन ग्रीन To राशिद खान
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस!! छोटी गेंद पर लैप शॉट लगाने गए लेकिन बीट हुए राशिद|
17.2
6
कैमरन ग्रीन To राशिद खान
छक्का! मिड विकेट के ऊपर से फ्लैट सिक्स लगाया| नेहाल सीमा रेखा पर थे| कैच का प्रयास किया लेकिन बॉल उनके काफी ऊपर से निकल गई छह रनों के लिए|
17.1
0
कैमरन ग्रीन To राशिद खान
शॉर्टपिच गेंद के साथ पूरी तरह से बल्लेबाज़ को चौंकाया| गेंद की लाइन को देखते हुए पुल करने गए लेकिन असफल हुए|
ओवर की समाप्ति 17 : 151/8
15 रन
  • 416.1
  • 616.2
  • 016.3
  • 416.4
  • 116.5
  • 016.6
अ. जोसफ
7 (9)
र. खान
41 (17)
क. जॉर्डन
3-0-27-0
16.6
0
क्रिस जॉर्डन To अल्जारी जोसफ
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए| 151/8 गुजरात, लक्ष्य से 68 रन दूर|
16.5
1
क्रिस जॉर्डन To राशिद खान
सिंगल! मिड विकेट की तरफ गेंद को खेला| फील्डर ने डाईव लगाकर उसे रोका| टीम के लिए तीन रन बचाए|
16.4
4
क्रिस जॉर्डन To राशिद खान
चौका! बढ़िया यॉर्कर!! जड़ में डाली| राशिद ने उसपर बलाल लगाया| फ्रेंच कट हुआ और फाइन लेग बाउंड्री के पार चली गई गेंद| इसी के साथ गुजरात का 150 रन भी पूरा हुआ|
16.3
0
क्रिस जॉर्डन To राशिद खान
इस बार आगे आकर छोटी गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| गैप हासिल नहीं हुआ|
16.2
6
क्रिस जॉर्डन To राशिद खान
छक्का! स्लाइस किया इस बार बाहर की गेंद को थर्ड मैन की तरफ| बल्ले से लगने के बाद सीधा सीमा रेखा के पार जा गिरी गेंद छह रनों के लिए|
16.1
4
क्रिस जॉर्डन To राशिद खान
चौका! छोटी गेंद| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से लपेटा उसे ऑन साइड पर जहाँ से चार रनों का मौका बन गया| काफी तेज़ शॉट राशिद द्वारा देखने को मिला|
ओवर की समाप्ति 16 : 136/8
6 रन
  • 015.1
  • 1 LB 15.2
  • 115.3
  • 015.4
  • 415.5
  • 015.6
अ. जोसफ
7 (8)
र. खान
26 (12)
आ. मधवाल
4-0-31-3
15.6
0
आकाश मधवाल To अल्जारी जोसफ
इस बार गेंदबाज़ ने अपनी गति और लाइन से बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| 24 गेंदों पर 83 रनों की दरकार है|
15.5
4
आकाश मधवाल To अल्जारी जोसफ
चौका! फुल टॉस बॉल!! बल्लेबाज़ ने इसे क्रीज़ में रहकर पंच कर दिया कवर्स की तरफ जहाँ फील्डर का एक भरसक प्रयास था लेकिन चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
15.4
0
आकाश मधवाल To अल्जारी जोसफ
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
15.3
1
आकाश मधवाल To राशिद खान
सिंगल, मिड ऑफ़ की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
15.2
lb
आकाश मधवाल To अल्जारी जोसफ
लेग बाई का रन यहाँ पर आया| पैड्स से लगकर ऑन साइड पर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
15.1
0
आकाश मधवाल To अल्जारी जोसफ
डॉट गेंद! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
ओवर की समाप्ति 15 : 130/8
14 रन
  • 114.1
  • 414.2
  • 614.3
  • 014.4
  • 1 WD 14.5
  • 114.5
  • 114.6
अ. जोसफ
3 (3)
र. खान
25 (11)
ज. बेहरनडोर्फ़
4-0-37-1
14.6
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अल्जारी जोसफ
बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
14.5
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To राशिद खान
इस बार ऑफ़ स्टंप की गेंद को कवर्स की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया|
14.5
wd
जेसन बेहरनडोर्फ़ To राशिद खान
वाइड! बाहर की गेंद को बिना खेले जाने दिया कीपर की तरफ| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
14.4
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To राशिद खान
कोई रन नहीं, बाउंसर का इस्तेमाल| डक किया गया|
14.3
6
जेसन बेहरनडोर्फ़ To राशिद खान
छक्का! एक और बिगी राशिद के बल्ले से आता हुआ| कवर्स की दिशा में खेला गया हवा में शॉट| गेंद सीधा स्टैंड्स में जा गिरी छह रनो के लिए|
14.2
4
जेसन बेहरनडोर्फ़ To राशिद खान
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को थर्ड मैन के ऊपर से खेला| गेंद सीमा रेखा बाहर गई चार रनो के लिए|
14.1
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अल्जारी जोसफ
पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक किया डीप मिड विकेट की तरफ और सिंगल हासिल हो गया|
ओवर की समाप्ति 14 : 116/8
13 रन
  • 013.1
  • W 13.2
  • 113.3
  • 613.4
  • 613.5
  • 013.6
र. खान
14 (7)
अ. जोसफ
1 (1)
क. कार्तिकेय
2-0-17-2
13.6
0
कुमार कार्तिकेय To राशिद खान
डॉट गेंद! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
13.5
6
कुमार कार्तिकेय To राशिद खान
छक्का! इस बार मिड विकेट की तरफ घुटना टिकाते हुए शॉट लगाया| गेंद सीधा स्टैंड्स में जा गिरी छह रनो के लिए|
13.4
6
कुमार कार्तिकेय To राशिद खान
छक्का! ओह!! इनसाइड आउट शॉट का इस्तेमाल करते हुए गेंद को सीधा सीमा रेखा के पार पहुँचाया| बेहतरीन टाइमिंग|
13.3
1
कुमार कार्तिकेय To अल्जारी जोसफ
ऑफ़ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की तरफ प्लेस किया| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
13.2
W
कुमार कार्तिकेय To नूर अहमद OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! आठवां झटका गुजरात की टीम को लगता हुआ| कार्तिकेय के हाथ लगी दूसरी सफलता| महज़ 1 रन बनाकर नूर लौटे पवेलियन| आगे आकर इस गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए थे| गेंद की टर्न से पूरी तरह से बीट हो गए और उन्हें बीट करते हुए स्टम्प्स से जा टकराई बॉल और बूम| 103/8 गुजरात|
13.1
0
कुमार कार्तिकेय To नूर अहमद
डॉट गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| कोई रन नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 13 : 103/7
3 रन
  • W 12.1
  • 112.2
  • 012.3
  • 012.4
  • 212.5
  • 012.6
र. खान
2 (4)
न. अहमद
1 (1)
प. चावला
4-0-36-2
12.6
0
पीयूष चावला To राशिद खान
डॉट बॉल के साथ एक सफल ओवर की समाप्ति हुई| अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
12.5
2
पीयूष चावला To राशिद खान
दुग्गी!! एंगल बल्ले से गेंद को थर्ड मैन की तरफ खेला और गैप से दो रन हासिल किया|
12.4
0
पीयूष चावला To राशिद खान
डॉट बॉल!! फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया| कोई रन नहीं होगा|
12.3
0
पीयूष चावला To राशिद खान
डॉट गेंद!! ड्राइव किया बॉल को कवर्स की और लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| रन नही होगा|
12.2
1
पीयूष चावला To नूर अहमद
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.1
W
पीयूष चावला To राहुल तेवतिया OUT!
आउट! कैच आउट!! कॉट कैमरन ग्रीन बोल्ड पीयूष चावला| गुजरात को लगा एक और बड़ा झटका| राहुल तेवतिया 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| पियूष चावला को मिली विकेट| विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग बॉउंड्री की तरफ हवा में स्वीप शॉट लगाया| दूसरी नहीं हासिल कर पाए, फील्डर वहां मौजूद थे कैमरन ग्रीन जिन्होंने एक शानदार रनिंग कैच पकड़ा| राहुल निराश होकर पवेलियन की तरफ लौट गए| 100/7 गुजरात|
राशिद खान हैं नए बल्लेबाज़...
ओवर की समाप्ति 12 : 100/6
10 रन
  • 611.1
  • 111.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 111.5
  • W 11.6
ड. मिलर
41 (26)
र. तेवतिया
14 (12)
आ. मधवाल
3-0-26-3
11.6
W
आकाश मधवाल To डेविड मिलर OUT!
आउट!! एलबीडब्ल्यू!! आकाश मधवाल को मिली उनकी तीसरी सफलता| अपनी विकेट के साथ-साथ मिलर ने एक रिव्यु भी गंवाया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि डेड प्लम्ब थे बल्लेबाज़| इस बार एंगल से अंदर आती गेंद पर क्रॉस बल्ले से शॉट लगाने गए थे और लाइन और उछाल से पूरी तरह से बीट हुए और फ्रंट पैड्स पर खा बैठे थे जिसके बाद अपील हुई और अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| 100/6 गुजरात|
11.5
1
आकाश मधवाल To राहुल तेवतिया
इस बार बैकफुट से गेंद को पंच किया| एक रन मिलेगा यहाँ पर|
11.4
1
आकाश मधवाल To डेविड मिलर
पुल शॉट लगाया स्क्वायर लेग की तरफ और एक रन हासिल कर लिया|
11.3
1
आकाश मधवाल To राहुल तेवतिया
इस बार पॉइंट की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया|
11.2
1
आकाश मधवाल To डेविड मिलर
बैक फुट से फ्लिक किया मिड विकेट की ओर और सिंगल हासिल किया|
11.1
6
आकाश मधवाल To डेविड मिलर
छक्का! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को एक्स्ट्रा कवर की दिशा में खेला| गेंद बॉउंड्री के पार गई छह रनो के लिए|
ओवर की समाप्ति 11 : 90/5
8 रन
  • 110.1
  • 110.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 410.6
र. तेवतिया
12 (10)
ड. मिलर
33 (22)
प. चावला
3-0-33-1
10.6
4
पीयूष चावला To राहुल तेवतिया
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाते हुए मिड विकेट की तरफ गेंद को हवा में स्लॉग स्वीप किया और गैप से चौका बटोरा| 90/5 गुजरात|
10.5
1
पीयूष चावला To डेविड मिलर
सिंगल!! इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गेंद को जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
10.4
1
पीयूष चावला To राहुल तेवतिया
विकेट लाइन के बीच डाली गई छोटी गेंद| तेवतिया ने उसे लेग साइड पर पुल कर दिया| डीप से एक रन हासिल किया|
10.3
0
पीयूष चावला To राहुल तेवतिया
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
10.2
1
पीयूष चावला To डेविड मिलर
एक और गुगली गेंद!! दूर से ही उसे कवर्स की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल हुआ|
10.1
1
पीयूष चावला To राहुल तेवतिया
गुगली गेंद!! राहुल ने उसे ऑफ़ साइड पर खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 10 : 82/5
5 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
र. तेवतिया
6 (6)
ड. मिलर
31 (20)
क. जॉर्डन
2-0-12-0
9.6
1
क्रिस जॉर्डन To राहुल तेवतिया
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑन साइड पर इस गेंद को पुल करते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन अपने खाते में डाला| धीरे-धीरे स्कोर बोर्ड को आगे बढ़ा रहे हैं दोनों बल्लेबाज़|
9.5
1
क्रिस जॉर्डन To डेविड मिलर
सिंगल!! छोटी लेंथ की गेंद पर मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
9.4
0
क्रिस जॉर्डन To डेविड मिलर
गुड लेंथ गेंद!! बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन बल्ले का अंदरूनी भाग लगकर टप्पा खाने के बाद कीपर तक गई गेंद जहाँ से रन का मौका नहीं बन पाया|
9.3
1
क्रिस जॉर्डन To राहुल तेवतिया
छोटी गेंद!! पुल किया| नीचे की तरफ रखा और मिड विकेट से एक रन हासिल किया|
9.2
1
क्रिस जॉर्डन To डेविड मिलर
बैक वार्ड पॉइंट की तरफ गेंद को खेला और तेज़ी से भागते हुए एक रन हासिल किया|
9.1
1
क्रिस जॉर्डन To राहुल तेवतिया
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 9 : 77/5
18 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 68.3
  • 48.4
  • 28.5
  • 48.6
ड. मिलर
29 (17)
र. तेवतिया
3 (3)
प. चावला
2-0-25-1
8.6
4
पीयूष चावला To डेविड मिलर
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में कट किया| गेंद सीमा पार कर गई चार रनो के लिए|
8.5
2
पीयूष चावला To डेविड मिलर
ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| दो रन मिल गए यहाँ पर|
8.4
4
पीयूष चावला To डेविड मिलर
चौका! महज़ एक पुश था ये लेकिन फिर भी थर्ड मैन बाउंड्री पार कर गई गेंद चार रनों के लिए|
8.3
6
पीयूष चावला To डेविड मिलर
छक्का! झन्नाटेदार शॉट सामने की तरफ जहाँ से गेंद बड़ी आसानी से स्टैंड्स में जाकर गिरी| इस शॉट से मिलर को काफी आत्मविश्वास आया होगा|
8.2
1
पीयूष चावला To राहुल तेवतिया
हलके हाथों से पुश किया| बल्लेबाज़ ने एक रन अपने टीम कहते में जोड़ा|
8.1
1
पीयूष चावला To डेविड मिलर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 8 : 59/5
4 रन
  • W 7.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 17.4
  • 17.5
  • 17.6
ड. मिलर
12 (12)
र. तेवतिया
2 (2)
क. कार्तिकेय
1-0-4-1
7.6
1
कुमार कार्तिकेय To डेविड मिलर
सिंगल! फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
7.5
1
कुमार कार्तिकेय To राहुल तेवतिया
बल्लेबाज़ ने ऑन साइड पर खेला और सिंगल मिल गया यहाँ पर|
7.4
1
कुमार कार्तिकेय To डेविड मिलर
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
7.3
0
कुमार कार्तिकेय To डेविड मिलर
इस बार बल्लेबाज़ ने सामने की तरफ खेला| बॉलर ने फील्ड किया| रन का मौका नहीं बना|
7.2
1
कुमार कार्तिकेय To राहुल तेवतिया
सिंगल! हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
राहुल तेवतिया नए बल्लेबाज़...
7.1
W
कुमार कार्तिकेय To अभिनव मनोहर OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! कुमार कार्तिकेय ने आते ही पहली गेंद पर विकेट हासिल की| मनोहर महज़ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए| गुगली डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ बैठकर स्वीप शॉट लगाने चले गए| गेंद की लाइन से पूरी तरह से चकमा खा गए और बॉल जाकर मिडिल स्टम्प से टकरा गई और बूम| मुंबई ने अब इस मुकाबले को अपने शिकंजे में कस लिया है| 55/5 गुजरात, लक्ष्य से 164 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 7 : 55/4
7 रन
  • W 6.1
  • 16.2
  • 06.3
  • 46.4
  • 16.5
  • 16.6
अ. मनोहर
2 (2)
ड. मिलर
10 (9)
प. चावला
1-0-7-1
6.6
1
पीयूष चावला To अभिनव मनोहर
मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
6.5
1
पीयूष चावला To डेविड मिलर
विकेट लाइन की गेंद को स्क्वायर कट किया और सिंगल हासिल हो गया|
6.4
4
पीयूष चावला To डेविड मिलर
चौका! ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे थर्ड मैन की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
6.3
0
पीयूष चावला To डेविड मिलर
विकेट लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| रन नहीं आ सका|
6.2
1
पीयूष चावला To अभिनव मनोहर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को पॉइंट की तरफ खेलकर एक रन लिया|
नए बल्लेबाज़ अभिनव मनोहर हैं...
क्या ब्रेक के बाद ब्रेक थ्रू आएगी?
6.1
W
पीयूष चावला To विजय शंकर OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! पीयूष चावला आये और वो छाए| अपनी पहली ही गेंद पर इनफॉर्म शंकर को पवेलियन की राह वापिस लौटा दिया| 29 रनों पर शंकर को जाना होगा वापिस| इस बार गुगली गेंद को पूरी तरह से पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़| डिफेंड करने गए लेकिन बोल्ड हो गए| बल्ले और पैड्स के बीच से गेंद निकलकर सीधा मिडिल स्टम्प से टकरा गई| 48/4 गुजरात|
टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का समय जहाँ दोनों टीम रणनीति बनाने को देखेगी| 6 ओवर की समाप्ति के बाद 48/3 है गुजरात, लक्ष्य से अभी भी 171 रन दूर| ये पॉवर प्ले पूरी तरह से मुंबई के पक्ष में जाता दिखा है| अब यहाँ से किलर मिलर के ऊपर काफी कुछ निर्भर करने वाला है|
ओवर की समाप्ति 6 : 48/3
9 रन
  • 15.1
  • 2 LB 5.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 45.5
  • 05.6
ड. मिलर
5 (6)
व. शंकर
29 (13)
क. जॉर्डन
1-0-7-0
5.6
0
क्रिस जॉर्डन To डेविड मिलर
बैक फुट से जाकर बल्लेबाज़ ने ग्लांस शॉट खेलना चाहा लेकिन पैड्स से लगकर कीपर की तरफ गई गेंद जिसे ईशान ने डाईव लगाकर रोक दिया| ये एक डॉट बॉल हुई|
5.5
4
क्रिस जॉर्डन To डेविड मिलर
चौका! छोटी गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| मिलर को यहाँ पर कुछ और बड़े शॉट्स लगातार लगाने होंगे|
5.4
1
क्रिस जॉर्डन To विजय शंकर
इस बार ऑन साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
5.3
1
क्रिस जॉर्डन To डेविड मिलर
सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
5.2
lb
क्रिस जॉर्डन To डेविड मिलर
लेग बाई के रूप में दो रन मिला!!! ऑन साइड पर खेलने का प्रयास था लेकिन गेंद की लाइन से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे| पैड्स को लगते हुए गैप में गई गेंद फाइन लेग की तरफ जहाँ से दो रन मिल गए|
5.1
1
क्रिस जॉर्डन To विजय शंकर
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 5 : 39/3
13 रन
  • 04.1
  • 44.2
  • 44.3
  • 44.4
  • 14.5
  • 04.6
ड. मिलर
0 (2)
व. शंकर
27 (11)
ज. बेहरनडोर्फ़
3-0-23-1
4.6
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To डेविड मिलर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा| 39/3 गुजरात|
4.5
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To विजय शंकर
सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
4.4
4
जेसन बेहरनडोर्फ़ To विजय शंकर
हैट्रिक चौका यहाँ पर आता हुआ| शंकर आज एक अलग ही लय में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
4.3
4
जेसन बेहरनडोर्फ़ To विजय शंकर
बैक टू बैक चौका! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को पॉइंट की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
4.2
4
जेसन बेहरनडोर्फ़ To विजय शंकर
चौका! शंकर के बल्ले से निकला एक और चौका!! इस बार छोटी पटकी हुई गेंद पर पुल कर दिया और लेग साइड से अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
4.1
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To विजय शंकर
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 4 : 26/3
9 रन
  • 43.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 13.4
  • W 3.5
  • 03.6
ड. मिलर
0 (1)
व. शंकर
14 (6)
आ. मधवाल
2-0-16-2
3.6
0
आकाश मधवाल To डेविड मिलर
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
डेविड मिलर नए बल्लेबाज़...
3.5
W
आकाश मधवाल To शुभमन गिल OUT!
आउट!!! क्लीन बोल्ड!! एक और बड़ा झटका गुजरात को लगता हुआ| 6 रन बनाकर गिल लौटे पवेलियन| बल्लेबाज़ के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर क्रॉस बल्ले से शॉट लगाने चले गए| गेंद की गति और लाइन से पूरी तरह से बीट हुए और बॉल सीधा जाकर ऑफ़ स्टम्प को उड़ा गई और बूम| मुंबई पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई| 26/3 गुजरात|
3.4
1
आकाश मधवाल To विजय शंकर
ऑन ड्राइव पर सिंगल हासिल किया| इस बार गुड लेंथ गेंद थी जिसे सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल किया|
3.3
0
आकाश मधवाल To विजय शंकर
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
3.2
4
आकाश मधवाल To विजय शंकर
बैक टू बैक चौका! ये गेंद कवर्स की तरफ गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
3.1
4
आकाश मधवाल To विजय शंकर
चौका! बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर| चार रन मिला| मुंबई के लिए ये बल्लेबाज़ आज एक बड़ा खतरा हो सकता है|
ओवर की समाप्ति 3 : 17/2
6 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • W 2.3
  • 42.4
  • 12.5
  • 02.6
श. गिल
6 (8)
व. शंकर
5 (2)
ज. बेहरनडोर्फ़
2-0-10-1
2.6
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To शुभमन गिल
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं हुआ|
2.5
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To विजय शंकर
सिंगल, इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
2.4
4
जेसन बेहरनडोर्फ़ To विजय शंकर
चौका! बाउंड्री के साथ शंकर ने भी खोला अपना खाता| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को कवर्स के ऊपर से लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
विजय शंकर नए बल्लेबाज़...
2.3
W
जेसन बेहरनडोर्फ़ To हार्दिक पंड्या OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ईशान किशन बोल्ड जेसन बेहरनडोर्फ़| 4 रन बनाकर हार्दिक भी लौटे पवेलियन| मुंबई के हाथ सबसे बड़ी सफलता लग गई| हार्दिक खुद से निराश होकर वापिस लौटे गए| पीछे मुड़कर अम्पायर के फैसले के लिए रुके भी नहीं| कोण से बाहर निकलती गेंद पर सामने की तरफ बड़ा शॉट लगाने गए थे| स्विंग से चकमा खाए और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में गई गेंद| 12/2 गुजरात|
2.2
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To हार्दिक पंड्या
डॉट गेंद, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
2.1
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To शुभमन गिल
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को टैप करते हुए सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 2 : 11/1
7 रन
  • 01.1
  • 21.2
  • 01.3
  • 11.4
  • W 1.5
  • 41.6
ह. पंड्या
4 (1)
श. गिल
5 (6)
आ. मधवाल
1-0-7-1
1.6
4
आकाश मधवाल To हार्दिक पंड्या
चौका! शानदार ड्राइव मिड ऑन की ओर, गैप मिला और गेंद सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
हार्दिक पंड्या नए बल्लेबाज़...
1.5
W
आकाश मधवाल To ऋद्धिमान साहा OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर| साहा को जाना होगा वापिस| आकाश के खाते में गई पहली विकेट| पुल शॉट के दौरान बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को मिस किया और पैड्स पर खा बैठे| गेंदबाज़ द्वारा एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसे अम्पायर ने आउट करार दिया| साहा ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद स्टम्प्स पर जाकर लग रही थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला| 7/1 गुजरात|
1.4
1
आकाश मधवाल To शुभमन गिल
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑन की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
1.3
0
आकाश मधवाल To शुभमन गिल
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
1.2
2
आकाश मधवाल To शुभमन गिल
दुग्गी!! दो रन यहाँ पर आता हुआ| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया दो रनों के लिए|
1.1
0
आकाश मधवाल To शुभमन गिल
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| गेंद की लाइन और गति से पूरी तरह से बीट हुए|
ओवर की समाप्ति 1 : 4/0
4 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 10.3
  • 10.4
  • 10.5
  • 00.6
ऋ. साहा
2 (4)
श. गिल
2 (2)
ज. बेहरनडोर्फ़
1-0-4-0
0.6
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ऋद्धिमान साहा
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा| 4/0 गुजरात|
0.5
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To शुभमन गिल
एक और बार ऑन साइड पर गेंद को खेला| गैप में गई थी गेंद, एक ही रन का मौका बन गया|
0.4
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ऋद्धिमान साहा
सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| गुड लेंथ लाइन की गेंद को गैप में खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
0.3
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To शुभमन गिल
सिंगल के साथ गिल ने भी पहली गेंद पर अपना खाता खोल लिया| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
0.2
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ऋद्धिमान साहा
सिंगल के साथ गुजरात का स्कोर बोर्ड पर खाता खुला है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया|
0.1
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ऋद्धिमान साहा
डॉट गेंद के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई बॉल| रन का मौका नहीं बन सका|
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 27 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यकुमार यादव
  • अंपायर नितिन मेनन, तपन शर्मा, -
  • रेफ़री आर.सोधी
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement