Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स, मैच 18 Commentary, Live Updates

मुंबई vs दिल्ली, 2023 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 18, डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई , Mar 20, 2023
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
109/8 (20.0)
दिल्ली कैपिटल्स दिल्ली कैपिटल्स
110/1 (9.0)
दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मरियेन कैप
    2/13(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात डबल हेडर के पहले मैच के साथ जो बैंगलोर और मुंबई के बीच खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मरियेन कैप को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि आज सभी गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया| आगे मरियेन कैप ने कहा कि हमने इस पिच पर जब भी टॉस जीता है तो गेंदबाज़ी ही करना चाहा है क्योंकि यहाँ पर शुरुआत में गेंद स्विंग होती है और मदद भी मिलती है| जाते-जाते मरियेन कैप ने बताया कि मैं अपनी गेंदबाज़ी से ख़ुश हूँ और मैं जितना खेल रही हूँ उतनी ही बेहतर होती जा रही हूँ|
दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये हमारे लिए एक शानदार मुकाबला था| हमने एक बेहतरीन शुरुआत की थी और नतीजा अब हमारे हक में गया है| कैप ने गेंदबाजी में कमाल की शरूआत की जिससे हमें मोमेंटम मिल सका| हमारे गेंदबाजों ने आज अच्छा काम किया और मुंबई जैसी टीम को एक छोटे टोटल पर रोका इस वजह से उनकी तारीफ तो बनती है| इसी बीच उन्हें ऑरेंज कैप भी दिया गया और उसपर कहा कि इसे हासिल करने के बाद मैं बेहद खुश हूँ| रन चेज़ में हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया जो हमें आत्मविश्वास प्रदान करेगा|
मैच गंवाकर बात करने आई मुंबई टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि हमने बोर्ड पर 40 से 45 रन्स कम बनाए| आगे हरमनप्रीत ने कहा कि हम शुरुआती सफलता के इंतज़ार में थे लेकिन दिल्ली ने शानदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की| उन्होंने बताया कि हमने अपने रणनीतियों के हिसाब से गेंदबाज़ी नहीं की और काफी शॉर्ट बॉल डाल बैठे, जिसके कारण दिल्ली के बल्लेबाजों को शॉट लगाने में आसानी हुई| हरमनप्रीत ने ये भी बोला कि अब हमें आगे अच्छी बल्लेबाज़ी करनी होगी|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
अगर इस मुकाबले की बात करें तो आज दिल्ली के गेंदबाजों ने पिच से मिल रही मदद की वजह से मुंबई के बल्लेबाजों को एक बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया| 109 रनों के जवाब में दिल्ली की तरफ से सलामी जोड़ी ने 56 रन जोड़ दिए और रन चेज़ को आसान बना दिया| शफाली कर्म (33) के आउट होने के बाद लैनिंग (32) और कैप्सी (38) ने पारी को सम्भाला और लगातार काउंटर अटैक करते हुए 66 गेंद पहले इस मुकाबले को समाप्त कर दिया| अब यहाँ से इस टीम के पास एक बढ़िया मोमेंटम हासिल हो गया है जबकि मुंबई को वापसी करना आता है ये हम सब जानते हैं|
हालांकि अब उनका अगला मुकाबला बैंगलोर के खिलाफ कल ही होना है जिसे वो हर हाल में जीतना चाहेगी| वहीँ इस मुकाबले को जीतकर दिल्ली की टीम खुद में काफी राहत महसूस करेगी लेकिन काम अभी भी बाक़ी है क्योंकि अंत तक नम्बर-1 पायदान की जंग में कौन आगे जाता है इसको पता करने में अभी समय है| वैसे आज का मुकाबला जीतकर दिल्ली ने पहला पायदान तो हासिल कर लिया है लेकिन क्या उसपर बरकरार रह पाएगी ये देखना अभी बाक़ी है|
विमेंस टी 20 लीग में मुंबई को मिली एक और हार| 9 विकटों से दिल्ली ने मुंबई को दी है शिकस्त| इसी के साथ उन्होंने पॉइंट्स टेबल में अपने भी 10 अंक पूरे कर लिए हैं| दिल्ली और मुंबई अब दोनों के पास 10-10 अंक हो गए| पिछली बार मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ 8 विकटों से मुकाबला जीता था तो इस बार दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 9 विकटों की एक बड़ी जीत हासिल की है| हरमनप्रीत की सेना को इस हार से वैसे तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन अगला मुकाबला जीतकर उन्हें विनिंग मोमेंटम को वापिस हासिल करना होगा|
ओवर की समाप्ति 9 : 110/1
19 रन
  • 68.1
  • 08.2
  • 48.3
  • 68.4
  • 18.5
  • 28.6
म. लैनिंग
32 (22)
ऐ. कैप्सी
38 (17)
स. इशाक
2-0-36-0
8.6
2
सायका इशाक To मेग लैनिंग
दुग्गी!!! इसी के साथ दिल्ली ने मुंबई को 9 विकटों से शिकस्त दे दी है!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर मेग लैनिंग ने बैक फुट से लॉन्ग ऑफ की ओर पुश किया| फील्डर गेंद को पकड़ने आई लेकिन तब तक तेज़ी से दोनों बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन पूरा कर लिया| इसी के साथ पूरी दिल्ली की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
8.5
1
सायका इशाक To ऐलिस कैप्सी
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
8.4
6
सायका इशाक To ऐलिस कैप्सी
छक्का!!! बेहतरीन शॉट यहाँ पर ऐलिस कैप्सी के बल्ले से आता हुआ!! एक और सिक्स लगाने में कामयाब हो गई ऐलिस कैप्सी!! दिल्ली को अब जीत के लिए 3 रनों की दरकार है!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
8.3
4
सायका इशाक To ऐलिस कैप्सी
चौका!!! इसी के साथ दिल्ली की टीम का 100 रन पूरा हुआ!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर कवर और मिड ऑफ फील्डर के बीच से शॉट लगाया| गैप में गई बॉल चार रनों के लिए|
8.2
0
सायका इशाक To ऐलिस कैप्सी
कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
8.1
6
सायका इशाक To ऐलिस कैप्सी
छक्का!!! ऐलिस कैप्सी ने लगाया एक और सिक्स यहाँ पर!!! आगे आकर गेंदबाज़ के ऊपर से बॉल को सामने की ओर खेला| गेंद और बल्ले का हुआ बेहतर ताल मेल| बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 8 : 91/1
2 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 07.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 07.6
म. लैनिंग
30 (21)
ऐ. कैप्सी
21 (12)
ए. कर
1-0-2-0
7.6
0
एमेलिया कर To मेग लैनिंग
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
7.5
1
एमेलिया कर To ऐलिस कैप्सी
आगे की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट लगाकर एक रन लिया|
7.4
0
एमेलिया कर To ऐलिस कैप्सी
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
7.3
0
एमेलिया कर To ऐलिस कैप्सी
आगे आकर कैप्सी ने गेंद को कवर की ओर खेला| रन नहीं मिल पाया|
7.2
1
एमेलिया कर To मेग लैनिंग
मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
7.1
0
एमेलिया कर To मेग लैनिंग
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका|
टाइम आउट का समय हुआ!! 7 ओवर की समाप्ति के बाद 89/1 दिल्ली, 78 गेंदों पर 21 रनों की दरकार| दिल्ली की टीम इसे जल्द से जल्द समाप्त करना चाहेगी जबकि मुंबई पलटन की सोच होगी कि इसे और लम्बा खीचा जा सके| बहरहाल, अब देखते हैं कि ये मुकाबला कितने ओवर में समाप्त हो पाता है|
ओवर की समाप्ति 7 : 89/1
22 रन
  • 66.1
  • 06.2
  • 66.3
  • 66.4
  • 4 B 6.5
  • 06.6
ऐ. कैप्सी
20 (9)
म. लैनिंग
29 (18)
ह. मैथ्यूज़
2-0-27-1
6.6
0
हेली मैथ्यूज़ To ऐलिस कैप्सी
कोई रन नहीं, इस गेंद को मिड ऑन की तरफ ड्राइव कर दिया|
6.5
b
हेली मैथ्यूज़ To ऐलिस कैप्सी
चौका इस बार बाई के रूप में आता हुआ!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने आकर शॉट लगाना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच कीपर से भी गेंद मिस हो गई और गई थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
6.4
6
हेली मैथ्यूज़ To ऐलिस कैप्सी
सिक्स!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर कैप्सी के बल्ले से आता हुआ!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए| बल्लेबाज़ के पाले में गेंद थी जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया| बॉल और बल्ले का संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई|
6.3
6
हेली मैथ्यूज़ To ऐलिस कैप्सी
छक्का!!! एक और बड़ा शॉट ऐलिस कैप्सी के बल्ले से आता हुआ!!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
6.2
0
हेली मैथ्यूज़ To ऐलिस कैप्सी
कोई रन नहीं, बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
6.1
6
हेली मैथ्यूज़ To ऐलिस कैप्सी
छक्का!!! इस बार ऐलिस कैप्सी ने लगाया सिक्स!!! आगे आकर गेंद की लाइन में बल्ले को लाई और लॉन्ग ऑफ बाउंड्री की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा बाउंड्री रू को जा लगी| अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया|
ओवर की समाप्ति 6 : 67/1
8 रन
  • 05.1
  • 15.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 1 WD 5.5
  • 05.5
  • 65.6
म. लैनिंग
29 (18)
ऐ. कैप्सी
2 (3)
इ. वोंग
2-0-20-0
5.6
6
इस्सी वोंग To मेग लैनिंग
छक्का!!! मेग लैनिंग के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!!! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
5.5
0
इस्सी वोंग To मेग लैनिंग
पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| रन नहीं आया|
5.5
wd
इस्सी वोंग To मेग लैनिंग
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
5.4
0
इस्सी वोंग To मेग लैनिंग
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश किया| रन नहीं आ सका|
5.3
0
इस्सी वोंग To मेग लैनिंग
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेला| रन नहीं हो सका|
5.2
1
इस्सी वोंग To ऐलिस कैप्सी
ऊपर डाली गैगेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
5.1
0
इस्सी वोंग To ऐलिस कैप्सी
कोई रन नहीं, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
ओवर की समाप्ति 5 : 59/1
9 रन
  • 64.1
  • 04.2
  • W 4.3
  • 14.4
  • 24.5
  • 04.6
म. लैनिंग
23 (14)
ऐ. कैप्सी
1 (1)
ह. मैथ्यूज़
1-0-9-1
4.6
0
हेली मैथ्यूज़ To मेग लैनिंग
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेला| रन नहीं हुआ|
4.5
2
हेली मैथ्यूज़ To मेग लैनिंग
दुग्गी!! ऊपर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर उसके पीछे गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
4.4
1
हेली मैथ्यूज़ To ऐलिस कैप्सी
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ऐलिस कैप्सी बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई...
4.3
W
हेली मैथ्यूज़ To शफ़ाली वर्मा OUT!
आउट!! स्टंप यस्तिका भाटिया बोल्ड हेली मैथ्यूज़| 56 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 33 रन बनाकर शफ़ाली लौटी पवेलियन| इस बार फ्लाईटेड गेंद से बल्लेबाज़ को छकाया| आगे आकर बड़ा शॉट मारने पर मजबूर किया| गेंद की फ्लाईट से चकमा खाई और बीट हुई| कीपर के पास गई गेंद जहाँ से स्टम्प का मौका बन गया| 56/1 दिल्ली|
4.2
0
हेली मैथ्यूज़ To शफ़ाली वर्मा
अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
4.1
6
हेली मैथ्यूज़ To शफ़ाली वर्मा
छक्का! शफ़ाली ने तय कर लिया है कि वो इस मुकाबले को जल्दी समाप्त करना चाहती है| इस बार स्लॉग स्वीप करते हुए एक बड़ा सिक्स जड़ दिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 50/0
17 रन
  • 43.1
  • 13.2
  • 43.3
  • 2 WD 3.4
  • 13.4
  • 43.5
  • 13.6
श. वर्मा
27 (12)
म. लैनिंग
21 (12)
स. इशाक
1-0-17-0
3.6
1
सायका इशाक To शफ़ाली वर्मा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और एक रन बटोरा| इसी के साथ दिल्ली का 50 रन भी पूरा हुआ|
3.5
4
सायका इशाक To शफ़ाली वर्मा
चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
3.4
1
सायका इशाक To मेग लैनिंग
इस बार गेंद को पढ़ा और गैप में ढकेलते हुए सिंगल हासिल किया|
3.4
wd
सायका इशाक To शफ़ाली वर्मा
वाईड और साथ में एक सिंगल भी मिल जाएगा| लेग स्टम्प लाइन के बाहर थी गेंद| कीपर को भी चकमा दे गई जहाँ से एक सिंगल भी मिल गया|
3.3
4
सायका इशाक To शफ़ाली वर्मा
चौका! एक और बड़ा शॉट शफ़ाली द्वारा सामने की तरफ लगाया गया| एक बड़ा गैप ढून्ढ लिया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया|
3.2
1
सायका इशाक To मेग लैनिंग
इस बार गेंद को गैप में ढकेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
3.1
4
सायका इशाक To मेग लैनिंग
चौका! ये गेंद पॉइंट फील्डर को पार कर गई| एक कड़क कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
ओवर की समाप्ति 3 : 33/0
11 रन
  • 42.1
  • 02.2
  • 12.3
  • 42.4
  • 12.5
  • 12.6
म. लैनिंग
15 (9)
श. वर्मा
18 (9)
न. स्कीवर
2-0-21-0
2.6
1
नताली स्कीवर To मेग लैनिंग
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर एक बार फिर से उसे खेला लेकिन फील्डर ने उसे रोक दिया| 33/0 दिल्ली|
2.5
1
नताली स्कीवर To शफ़ाली वर्मा
सिंगल, इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
2.4
4
नताली स्कीवर To शफ़ाली वर्मा
चौका! छोटी गेंद| वर्मा ने रूम बनाकर उसे लेग साइड पर पुल कर दिया जहाँ से चार रन हासिल हुए|
2.3
1
नताली स्कीवर To मेग लैनिंग
ऑफ़ साइड पर गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
2.2
0
नताली स्कीवर To मेग लैनिंग
फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
2.1
4
नताली स्कीवर To मेग लैनिंग
शानदार फ्लिक शॉट!!! मिड विकेट बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ और बाउंड्री हासिल की|
ओवर की समाप्ति 2 : 22/0
12 रन
  • 41.1
  • 01.2
  • 01.3
  • 41.4
  • 41.5
  • 01.6
श. वर्मा
13 (7)
म. लैनिंग
9 (5)
इ. वोंग
1-0-12-0
1.6
0
इस्सी वोंग To शफ़ाली वर्मा
बेहतरीन फील्डिंग मिड ऑफ़ पर फील्डर द्वारा| अपने दायें ओर डाईव लगाते हुए गेंद को रोका और चौका बचाया| इस बार भी रूम बनाकर शॉट खेला गया था| 22/0 दिल्ली|
1.5
4
इस्सी वोंग To शफ़ाली वर्मा
चौका! इस बार रूम बनाया शफाली ने अपने लिए और धीमी गति की गेंद को परख लिया| नो मेंस लैंड से सीमा रेखा के पार चली गई गेंद|
1.4
4
इस्सी वोंग To शफ़ाली वर्मा
चौका! चिप शॉट!! ऊपर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑन की तरफ चिप कर दिया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से बाउंड्री हासिल हो गई|
1.3
0
इस्सी वोंग To शफ़ाली वर्मा
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुई| कोई रन नहीं हुआ|
1.2
0
इस्सी वोंग To शफ़ाली वर्मा
डॉट गेंद, बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन पाया|
1.1
4
इस्सी वोंग To शफ़ाली वर्मा
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की शुरुआत| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट| बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
दूसरे छोर से गेंद लेकर वोंग आई हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 10/0
10 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 40.3
  • 40.4
  • 10.5
  • 10.6
श. वर्मा
1 (1)
म. लैनिंग
9 (5)
न. स्कीवर
1-0-10-0
0.6
1
नताली स्कीवर To शफ़ाली वर्मा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
0.5
1
नताली स्कीवर To मेग लैनिंग
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
0.4
4
नताली स्कीवर To मेग लैनिंग
शॉट!!! शानदार कट शॉट चार रन के लिए, सर के पास गेंद को आने दिया, आँखों के सामने खेला गया शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए|
0.3
4
नताली स्कीवर To मेग लैनिंग
चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ में आती हुई| ड्राइव किया गेंद को गैप में| बॉल तेज़ी के साथ कवर्स बाउंड्री पार कर गई चार रनों के लिए|
0.2
0
नताली स्कीवर To मेग लैनिंग
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| उछाल से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया|
0.1
0
नताली स्कीवर To मेग लैनिंग
टाईट लाइन से हुई है रन चेज़ की शुरुआत| बल्लेबाज़ उसे बैकफुट से पंच करने गई लेकिन मिस टाइम कर गई| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान डॉक्टर डी.वाई.पाटिल स्टेडियम अकादमी, नवी मुंबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मरियेन कैप
  • अंपायर -, -, -
  • रेफ़री -
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement