Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 27 Commentary, Live Updates

मुंबई vs चेन्नई, 2021 - T20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 27, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली , May 01, 2021
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
219/6 (20.0/20)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
218/4 (20.0/20)
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    कीरोन पोलार्ड
    87(34)&2/12(2)
दोस्तों तो कैसा लगा आपको आज का मुकाबला जहाँ मुंबई ने चेन्नई को 4 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अहम अंक अपने नाम कर लिया| अभी के लिए बस इतना ही, अब कल एक बार फिर से आपसे होगी मुलाकात इस लीग के एक और डबल हेडर मुकाबले में हमे साथ जहाँ पहला मैच दोपहर 3.30 बजे हैदराबाद और राजस्थान के बीच दिल्ली के मैदान पर खेला जायेगा| तो दूसरा मुकाबला  शाम 7.30 बजे पंजाब और दिल्ली के बीच अहमदाबाद के ग्राउंड पर होगा| तबतक के लिए रखिये अपना ख़याल और हमें दीजिये इजाज़त, नमस्कार...
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार हासिल करने के बाद कीरोन पोलार्ड ने कहा कि खुश हूँ कि आज अपनी टीम के लिए एक मैच विनिंग पारी खेल सका| इसके बाद उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया| अपनी गेंदबाजी पर पहले बात करते हुए बोले कि वो लगातार बड़े शॉट्स लगा रहे थे लेकिन मेरी धीमी गति की गेंदों ने यहाँ पर कमाल किया| फिर अपनी बल्लेबाज़ी पर बोले कि जब हमारे गेंदबाज़ यहाँ रन खा रहे थे तो मुझे लगा कि वो ज्यादा बेहतर होकर यहाँ रन खा गए तो सामने वाले भी खा सकते हैं| मैंने शुरुआत में अपनी रेंज की गेंदों को चुनकर बड़े हिट लगाए और फिर बाद में जब बल्ले पर गेंद आने लगी तो मैं हर बॉल को हिट लगाने गया| ये भी कहा कि गेंदबाजों के लिए ये काफी टफ मैदान है जिसे मैं समझ सकता हूँ|
मैच जीतने के बाद बात करने आये मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि मुझे ख़ुशी हो रही है कि हमने आज के मैच को इस तरह से जीत लिया| आगे रोहित ने कहा कि पोलार्ड के द्वारा ऐसी बल्लेबाज़ी की उम्मीद रहती है और आज उनके इस अंदाज़ में खेलने की टीम को अहम ज़रुरत थी| जैसा कि उन्होंने करके भी दिखाया| जाते-जाते रोहित ने कहा कि क्रुणाल पंड्या को टीम में खिलाना एक अतरिक बल्लेबाज़ और ऑफ स्पिनर की जगह को पूरा करता है| वो इस तरह के बल्लेबाज़ है जो किसी भी समय आपको रन बनाकर दे सकते हैं| साथ ही गेंदबाज़ी में भी विकेट चटकाने में महारथ रखते हैं|
मुकाबला गंवाने के बाद बात करने आये एमएस धोनी ने कहा कि ये एक बेहतरीन विकेट थी| फर्क बस इतना था दोनों ही टीमों के बीच कि हमने एक अहम मोमेंट पर कैच टपकाए जो हार का कारण बना| आगे कहा कि जो हम करना चाहते हैं वो भी इस छोटे मैदान पर हम उससे ऑफ़ टारगेट रहे| हाँ इससे तकलीफ होती है लेकिन ऐसा होता रहता है, कभी आप क्लोज़ मुकाबला जीतते हैं तो कभी हारते हैं| उम्मीद करता हूँ कि आज के इस प्रदर्शन से गेंदबाजों ने काफी कुछ सीखा होगा| धोनी ने ये भी कहा कि हम छोटी छोटी बातों का ख्याल रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं|
माही के लगातार जीत का सिलसिला यहीं पर रुकता हुआ| 218 रनों को डिफेंड करना में चूके धोनी| इसी बीच धोनी ने कुल 6 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया| जिसमे से उनके लिए सैम करन ने 3 अहम विकेट निकालकर दिए| उनका साथ देते हुए रवीन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और मोईन अली के हाथ 1-1 विकेट आई| हालाँकि ऐसा नही था कि माही मुकाबले को नही जीत सकते थे लेकिन कुछ कैच ड्रॉप तो ख़राब गेंदबाज़ी के कारण 218 रनों के बड़े स्कोर को डिफेंड नही कर पाए|
तो क्विंटन डी कॉक (38) भी अपना विकेट मोईन अली को दे बैठे| एक समय ऐसा लग रहा था कि धोनी की सेना मुंबई पर विजय पा लेगी| लेकिन अभी मैदान पर आना बाकी था पोलार्ड का तूफ़ान| क्रुणाल पंड्या (32) के साथ मिलकर पोलार्ड ने 89 रनों की अहम साझेदारी करते हुए मैदान के हर तरफ बड़े-बड़े हिट लगाए| हालाँकि क्रुणाल सैम की गेंद पर एलबीडबल्यू हो गए| बड़े भाई के जाने के बाद ग्राउंड पर आया छोटा भाई हार्दिक पंड्या (16) जिन्होंने आते ही शॉट लगाना शुरू कर दिया लेकिन वो भी एक बड़ा हिट लगाने के फ़िराक में अपना विकेट सैम को सौंप गए| अंत में कीरोन पोलार्ड नाबाद (87) ने बड़े-बड़े हिट लगाते हुए 8 बार गेंद को मैदान के बाहर भेजा| जिसके बाद अंतिम ओवर में 16 रन मुंबई को जीत के लिए चाहिए थे तब पोलार्ड ने अपने दम पर छक्के और चौके लगाकर टीम को लक्ष्य तक पहुँचाया|
पोलार्ड ने मुंबई के दुनिया हिला देने के दावें को सही साबित कर दिया| मुंबई ने इस लीग में सबसे बड़े रन चेज़ हो कर लिया हासिल| वाह भाई पोलार्ड वाह जैसा आप ने अपने बल्ले से यहाँ बिग शो सभी को दिखाया वो भोलाए नही भोला जायेगा| कीरोन पोलार्ड की तूफ़ानी पारी के दम पर मुंबई ने अंतिम गेंद पर मुकाबले को 4 विकटों से  जीतकर अपने लिए एक इतिहास लिख दिया| 219 रनों के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर आई मुंबई की टीम ने शुरुआत अंदाज़ में किया| पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों 71 रन जोड़े| हालाँकि इसी बीच पहला झटका हिट मैन शर्मा (35) के रूप में मुंबई को लगा| जिसके कुछ देर बाद ही स्काई भी 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए|
ओवर की समाप्ति 20 : 219/6
16 रन
  • 019.1
  • 419.2
  • 419.3
  • 019.4
  • 619.5
  • 219.6
क. पोलार्ड
87 (34)
ध. कुलकर्णी
0 (0)
ल. एनगिडी
4-0-62-0
19.6
2
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
दो रन!! इसी के साथ मुंबई ने 4 विकेट से जीत लिया मुकाबला!!! सबसे सफल और बड़ी रन चेज़ मुंबई द्वारा!!! ओहोहो, दुनिया हिलाकर रख दी है यहाँ पर| ये है वो दिग्गज खिलाडी जिससे पूरी दुनिया खौफ खाती है और क्यों ये आज की इस पारी ने बता दिया| दो रनों के साथ पोलार्ड ने एक नामुमकिन मुकाबले को जीतकर मुमकिन बना दिया| आखिरी गेंद जड़ में डाली गई थी जिसे मिड विकेट की तरफ ढकेला, पहला रन तेज़ी से लिया, दूसरे के लिए आँख बंद करके भागे और अंत में उसे पूरा भी कर लिया| वाह भाई वाह, मज़ा ही आ गया|
19.5
6
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
छक्का अब 1 गेंद 2 रनों की दरकार!!! अब मुकाबला मुंबई की ओर झुक गया है| लो फुल टॉस गेंद को लेकर स्क्वायर लेग की तरफ पुल कर दिया और छह रन हासिल कर लिए|
19.4
0
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
डॉट बॉल!! मुंबई को जीत के लिए 2 गेंदों पर 8 रन चाहिए| जड़ में डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| फील्डर वहां मौजूद| लेकिन पोलार्ड ने नही लिया रन|
19.3
4
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
चौका!! एक और बाउंड्री!!! अब 3 गेंद 8 रनों की दरकार| हाई फुल टॉस!!! फान लेग की तरफ उसे लेकर घूम गए और गेंद बाउंड्री लाइन पार कर गई|
19.2
4
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
चौका!!! मुंबई को अब जीत के लिए 4 गेंदों पर 12 रन चाहिए| जड़ में डाली गई गेंद को पोलार्ड ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| फील्डर पीछे मौजूद नही गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
19.1
0
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
लो फुल टॉस!! मिड विकेट की तरफ खेला लेकिन रन नहीं लिया| 5 गेंद 16 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 19 : 203/6
15 रन
  • 618.1
  • 618.2
  • 218.3
  • W 18.4
  • 118.5
  • W 18.6
ज. नीशम
0 (1)
क. पोलार्ड
71 (28)
स. करन
4-0-34-3
18.6
W
सैम करन To जेम्स नीशम OUT!
आउट!! कैच आउट!! अब 6 गेंद 16 रनों की दरकार!!! मुकाबला अभी भी बना हुआ है क्योंकि पोलार्ड अभी भी क्रीज़ पर| करन ने किया अपना इस ओवर का दूसरा शिकार, नीषम बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए| लो फुल टॉस गेंद पर लैप शॉट लगाने गए लेकिन सीधा स्क्वायर लेग फील्डर की गोद में मार बैठे गेंद| 203/6 मुंबई|
18.5
1
सैम करन To कीरोन पोलार्ड
बेहतरीन यॉर्कर!!! लेग साइड पर पोलार्ड ने इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
18.4
W
सैम करन To हार्दिक पंड्या OUT!
आउट!! कैच आउट!! ट्विस्ट इन टेल!!! 16 रन बनाकर हार्दिक लौट गए पवेलियन| अब 8 गेंद 17 रनों की दरकार!!! सामने की तरफ गेंद को उठाकर मारा लेकिन हार्दिक को एलिवेशन नहीं मिल पाया और फील्डर फाफ ने इस बार कोई ग़लती नहीं करते हुए पकड़ा एक आसान सा कैच|
18.3
2
सैम करन To हार्दिक पंड्या
मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को हलके हाथों से खेला जहाँ से दो रन मिल गए|
18.2
6
सैम करन To हार्दिक पंड्या
एक और छक्का!!! इस बार कुंगफू पंडया!!! लेंथ बॉल को बड़े शानदार तरीके से गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ मार दिया जहाँ से पूरे के पूरे छह रन मिल गए|
18.1
6
सैम करन To हार्दिक पंड्या
छक्का!!! लेंथ बॉल!! ऑफ़ स्टम्प पर आकर हार्दिक ने सामने की तरफ इस गेंद को मारा वो भी बैकफुट से| गेंद बल्ले से लगने के बाद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी|
ओवर की समाप्ति 18 : 188/4
17 रन
  • 117.1
  • 1 WD 17.2
  • 617.2
  • 417.3
  • 217.4
  • 217.5
  • 1 WD 17.6
  • 017.6
क. पोलार्ड
70 (27)
ह. पंड्या
2 (3)
श. ठाकुर
4-0-56-1
17.6
0
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
डॉट बॉल!! धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ ने इस बार पोलार्ड ने चकमा दे दिया| 12 गेंद 31 रनों की दरकार|
17.6
wd
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
वाइड!! बाउंसर डाली गई गेंद!!! अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
17.5
2
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
हवा में गेंद!! मिड विकेट पर फाफ उसके नीचे!! एक आसान सा कैच टपका दिया| ओहोहो!! फाफ ये आपने क्या कर दिया, अब पोलार्ड और भी खतरनाक हो जायेंगे| कैच ड्रॉप किया जहाँ से दो रन भी दे दिया| छोटी लेंथ की गेंद को पुल मारने गए थे लेकिन ठीक तरह से बल्ले पर आई नहीं थी ये गेंद|
17.4
2
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
पुल किया लेग साइड पर इस गेंद को जहाँ से दो रन मिल गए|
17.3
4
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
चौका!! इस बार भी गेंद को सामने की तरफ मारा!! एक बार फिर से लॉन्ग ऑफ़ फील्डर वहां पर हिल भी नहीं पाए| बाप रे बाप!! क्या मार रहा है ये बल्लेबाज़|
17.2
6
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
छक्का!!! ओहोहो!! ताक़तवर शॉट!! बिलकुल सामने की तरफ| गेंद जाकर लगी सीधा साईट स्क्रीन पर| फ्लैट सिक्स!!! ऊपर डाली गई गेंद को जिस ताक़त से मारा फील्डर हिल भी नहीं पाए|
17.2
wd
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
नॉट आउट!! साथ में ये एक वाइड भी हो गई| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को पोलार्ड कवर्स के ऊपर से खेलने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर की ओर गई| एलबीडबल्यू की हुई अपील| अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद धोनी ने लिया रिव्यु थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि बल्ले को नही लगकर गई थी गेंद| डॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
17.1
1
शार्दूल ठाकुर To हार्दिक पंड्या
लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को हीव किया जहाँ से एक रन मिल पाया| 17 गेंद 47 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 17 : 171/4
2 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • W 16.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 016.6
क. पोलार्ड
56 (22)
ह. पंड्या
1 (2)
स. करन
3-0-19-1
16.6
0
सैम करन To कीरोन पोलार्ड
डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल और बेहतरीन ओवर की समाप्ति| इस ओवर से महज़ 2 रन और एक बड़ी विकेट आई| इस गेंद को लेग साइड पर फ्लिक करने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन पैड्स पर जा लगी गेंद|
16.5
1
सैम करन To हार्दिक पंड्या
पैरों पर डाली गई गेंद को हार्दिक ने मिड विकेट की तरफ मारा, एक ही रन मिल पाया|
16.4
0
सैम करन To हार्दिक पंड्या
एक अहम डॉट बॉल धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया|
हार्दिक पंड्या अब क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं...
16.3
W
सैम करन To क्रुणाल पंड्या OUT!
आउट!!! एलबीडबल्यू आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर मुंबई को लगता हुआ| 89 रनों की अहम साझेदारी का हुआ अंत| क्रुणाल पंड्या 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे| सैम करन के साथ लगी पहली विकेट| यॉर्कर लाइन की डाली हुई गेंद जिसको मिड विकेट की ओर खेलने गए बल्लेबाज़| गेंद इतनी तेज़ी से पैड्स को जा लगी कि क्रुणाल पंड्या को गेंद पाता ही नही लगा| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने आउट करार दिया| 170/4 मुंबई|
16.2
1
सैम करन To कीरोन पोलार्ड
ऑफ स्टंप पर डाली गई जड़ में गेंद को पोलार्ड ने कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|
16.1
0
सैम करन To कीरोन पोलार्ड
यॉर्कर लेंथ की डाली हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
ओवर की समाप्ति 16 : 169/3
16 रन
  • 615.1
  • 015.2
  • 415.3
  • 115.4
  • 115.5
  • 415.6
क. पंड्या
32 (22)
क. पोलार्ड
55 (19)
ल. एनगिडी
3-0-46-0
15.6
4
लुंगी एनगिडी To क्रुणाल पंड्या
चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 24 गेंदों पर 50 रनों की दरकार| मुकाबला पूरी तरह से मुंबई की ओर झुकता हुआ| लेंथ में धीमी गति से डाली गई गेंद को लेग साइड पर उठाकर मारा| स्क्वायर लेग बाउंड्री पर रुतुराज से हुई एक बड़ी चूक और गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
15.5
1
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
छोटी डाली गई गेंद को पोलार्ड ने पुल कर दिया स्क्वायर लेग की तरफ जहाँ से एक रन का मौका मिल गया|
15.4
1
लुंगी एनगिडी To क्रुणाल पंड्या
ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई वाइड यॉर्कर!! कवर्स की दिशा में डाली गई गेंद जहाँ से एक रन मिल पायेगा|
15.3
4
लुंगी एनगिडी To क्रुणाल पंड्या
चौका!!! एक और बाउंड्री इस ओवर से हासिल करते हुए पंड्या| लेग स्टंप के काफ़ी बाहर डाली गई गेंद को क्रुणाल ने फाइन लेग की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल सीधे सीमा रेख के बाहर, मिला चार रन|
15.2
0
लुंगी एनगिडी To क्रुणाल पंड्या
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को शॉट लगाने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|
15.1
6
लुंगी एनगिडी To क्रुणाल पंड्या
छक्का!!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल लगाने गए| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद काफ़ी ऊँची फाइन लेग की दिशा में गई सीधे स्टैंड में जहाँ से मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 15 : 153/3
23 रन
  • 1 WD 14.1
  • 614.1
  • 414.2
  • 1 WD 14.3
  • 414.3
  • 414.4
  • 1 WD 14.5
  • 114.5
  • 114.6
क. पंड्या
17 (17)
क. पोलार्ड
54 (18)
श. ठाकुर
3-0-39-1
14.6
1
शार्दूल ठाकुर To क्रुणाल पंड्या
डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ इस गेंद को खेला जहाँ से सिंगल आया| 23 रन इस ओवर से आया| मुंबई पोलार्ड की पारी के दम पर मुकाबले में ऊपर आती हुई|
14.5
1
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर सिंगल लिया|
14.5
wd
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
वाइड!!! एक और बार ऑफ स्टंप के बाहर दल बैठे शार्दुल| जिसको अम्पायर ने वाइड करार दिया|
14.4
4
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
चौका!!! इसी के साथ पोलार्ड ने इस सीज़न का सबसे तेज़ अर्धशतक भी लगा दिया है| वाह जी वाह!! महज़ 17 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक| टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद और वो यहाँ पर आती हुई| छोटी लेंथ की गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग की तरफ जहाँ से गोली की रफतार से निकल गई गेंद चार रनों के लिए|
14.3
4
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
चौका!!! एक और बाउंड्री यहाँ पर इस ओवर से पोलार्ड हासिल करते हुए| ऑफ स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की दिशा में खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की दिशा में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
14.3
wd
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
वाइड!! फुल आउट साइड ऑफ़!!! अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|
14.2
4
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
चौका!!! बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर पोलार्ड के बल्ले से देखने को मिल रही है| ओवरपिच गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही संपर्क| फील्डर वहां मौजूद जिसके हाथ से निकलती हुई गेंद सीधे गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
14.1
6
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
छक्का!!! 103 मीटर लम्बा सिक्स!! पोलार्ड के बल्ले से आता हुआ एक और बिग हिट!!! आगे डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर पूरे पॉवर के साथ खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| बॉल गई सीधे तारा मंडल में मिला सिक्स|
14.1
wd
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
पोलार्ड के तूफ़ान के बीच टाइम आउट का हुआ समय!! 14 ओवर की समाप्ति के बाद 130/3 मुंबई, 36 गेंदों पर 89 रनों की दरकार| जबतक पोलार्ड क्रीज़ पर है कोई भी स्कोर मुश्किल नहीं, फिलहाल वो 13 गेंदों पर 35 रन बनाकर खेल रहे हैं और आज टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद...
ओवर की समाप्ति 14 : 130/3
16 रन
  • 113.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 613.4
  • 613.5
  • 113.6
क. पोलार्ड
35 (13)
क. पंड्या
16 (16)
ल. एनगिडी
2-0-30-0
13.6
1
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में पुश करते हुए सिंगल लिया| अगली ओवर में भी पोलार्ड शो रहेंगा जरी| मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों पर 89 रन चाहिए|
13.5
6
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर गिरी स्टैंड्स में!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉर्ट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए| खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा| पोलार्ड पॉवर!!!
13.4
6
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
छक्का!!! पोलार्ड के पॉवर से एक बार फिर से गेंद ने किया हवाई यात्रा!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
13.3
1
लुंगी एनगिडी To क्रुणाल पंड्या
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कवर्स की ओर चिप शॉट खेला जहाँ से एक रन हो गया|
13.2
1
लुंगी एनगिडी To कीरोन पोलार्ड
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल करते हुए सिंगल लिया|
13.1
1
लुंगी एनगिडी To क्रुणाल पंड्या
गुड लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 114/3
20 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 612.3
  • 012.4
  • 612.5
  • 612.6
क. पोलार्ड
21 (9)
क. पंड्या
14 (14)
र. जडेजा
3-0-29-1
12.6
6
रवींद्र जडेजा To कीरोन पोलार्ड
छक्का!! पिछली 4 गेंदों में तीसरा!! ये है पोलार्ड पॉवर!!! सर जाडेजा भी उनका शिकार बनते हुए| मुंबई को कुछ इसी तरह के शॉट्स की अहम दरकार है| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े खड़े ही लॉन्ग ऑन बाउंड्री के पार मार दिया|
12.5
6
रवींद्र जडेजा To कीरोन पोलार्ड
छक्का!!! इस ओवर से पोलार्ड के द्वारा आता हुआ दूसरा बिंग शॉट| लेग स्टंप पर जाकर बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप के बाहर डाली हुई गेंद को कवर्स फील्डर के ऊपर से खेला| बल्ले पर सही तरह से आई गेंद और गई सीधे स्टैंड में और मिला छक्का|
12.4
0
रवींद्र जडेजा To कीरोन पोलार्ड
इस बार रूम बनाकर मारने गए थे लेकिन ठीक तरह से पोलार्ड के बल्ले पर आई नहीं गेंद|
12.3
6
रवींद्र जडेजा To कीरोन पोलार्ड
छक्का!!! पोलार्ड शॉ हुआ शुरू| आगे डाली गई गेंद को पोलार्ड में लॉन्ग ऑफ फील्डर के ऊपर से खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| जिसके बाद बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
12.2
1
रवींद्र जडेजा To क्रुणाल पंड्या
इस गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से लेग साइड पर मोड़ा और रन हासिल किया|
12.1
1
रवींद्र जडेजा To कीरोन पोलार्ड
लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ इस गेंद को खेला| हवा में थी लेकिन जाजेडा के हाथों के बीच से निकल गई गेंद| फील्डर बिलकुल सामने था जिसकी वजह से एक ही रन मिला वरना ये बाउंड्री हो जाती|
ओवर की समाप्ति 12 : 94/3
10 रन
  • 611.1
  • 011.2
  • 011.3
  • 211.4
  • 111.5
  • 111.6
क. पोलार्ड
2 (4)
क. पंड्या
13 (13)
श. ठाकुर
2-0-16-1
11.6
1
शार्दूल ठाकुर To कीरोन पोलार्ड
जड़ में डाली गई गेंद को पोलार्ड ने निकलकर लेग साइड की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद, एक रन हुआ|
11.5
1
शार्दूल ठाकुर To क्रुणाल पंड्या
ऑफ साइड की ओर खेलकर पंड्या ने सिंगल लिया|
11.4
2
शार्दूल ठाकुर To क्रुणाल पंड्या
बैकफूट से डीप कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने पंच किया| जडेजा ने डीप पॉइंट से भगाकर गेंद को डीप कवर्स की ओर जाते हुए फील्ड किया| इसी बीच बल्लेबाजों ने 2 रन लिया|
11.3
0
शार्दूल ठाकुर To क्रुणाल पंड्या
एक और डॉट बॉल!! इस बार स्लोवर बाउंसर से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| कट लगाने गए थे लेकिन बीट हुए पंड्या|
11.2
0
शार्दूल ठाकुर To क्रुणाल पंड्या
प्ले एंड मिस!!! ऑफ़ स्टम्प पर जाकर लेग साइड पर इस गेंद को पुल मारने गए और बीट हुए|
11.1
6
शार्दूल ठाकुर To क्रुणाल पंड्या
छक्का!!! शार्दुल आये और पंड्या ने अपना हाथ खोला| क्रुणाल पंड्या के बल्ले से निकलती हुई बिंग हिट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से खड़े-खड़े सामने की ओर पंच किया| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क| बॉल गेंदबाज़ के ऊपर से गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स|
ओवर की समाप्ति 11 : 84/3
3 रन
  • 010.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
क. पंड्या
4 (8)
क. पोलार्ड
1 (3)
र. जडेजा
2-0-9-1
10.6
1
रवींद्र जडेजा To क्रुणाल पंड्या
सिंगल के साथ जड्डू के एक कसे हुए ओवर की हुई समाप्ति| बल्लेबाज़ ने इसे मिड ऑन की ओर पुश कर दिया जहाँ से सिंगल हासिल हुआ| 84/3 मुंबई, 54 गेंद 135 रनों की दरकार|
10.5
1
रवींद्र जडेजा To कीरोन पोलार्ड
लेंथ बॉल!! बैकफुट से पोलार्ड ने इसे लॉन्ग ऑन की तरफ पंच कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
10.4
1
रवींद्र जडेजा To क्रुणाल पंड्या
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
10.3
0
रवींद्र जडेजा To क्रुणाल पंड्या
आगे डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही मिला|
10.2
0
रवींद्र जडेजा To क्रुणाल पंड्या
पैड्स लाइन की गेंद को स्वीप मारने गए थे बल्लेबाज़ लेकिन गेंद की टर्न से चूके और पैड्स पर खा बैठे|
10.1
0
रवींद्र जडेजा To क्रुणाल पंड्या
सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ इस गेंद को खेला लेकिन गैप नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 10 : 81/3
1 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 09.3
  • W 9.4
  • 09.5
  • 09.6
क. पोलार्ड
0 (2)
क. पंड्या
2 (3)
म. अली
1-0-1-1
9.6
0
मोइन अली To कीरोन पोलार्ड
डॉट बॉल के साथ हुई मोइन के एक शानदार और सफल ओवर की हुई समाप्ति| विकेट लाइन की गेंद को सीधे बल्ले से खेला, रन नहीं आया|
9.5
0
मोइन अली To कीरोन पोलार्ड
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
अब कौन होंगे अगले बल्लेबाज़? कीरोन पोलार्ड या हार्दिक पंडया!!!
9.4
W
मोइन अली To क्विंटन डी कॉक OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! सॉफ्ट डिसमिसाल!! मुंबई को लगता हुआ एक और बड़ा झटका| क्विंटन डी कॉक 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे| मोईन अली के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलने गए| बॉल टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का लीडिंग एज लेती हुई सीधे गेंदबाज़ की ओर हवा में गई जहाँ से कोई गलती नही करते हुए मोईन अली ने पकड़ा कैच| 81/3 मुंबई|
9.3
0
मोइन अली To क्विंटन डी कॉक
आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया|
9.2
1
मोइन अली To क्रुणाल पंड्या
इस बार चतुराई के साथ गेंद को लेग साइड पर फ्लिक कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
9.1
0
मोइन अली To क्रुणाल पंड्या
फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर ऑफ़ साइड पर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 9 : 80/2
6 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 18.3
  • W 8.4
  • 18.5
  • 28.6
डी कॉक
38 (26)
क. पंड्या
1 (1)
र. जडेजा
1-0-6-1
8.6
2
रवींद्र जडेजा To क्विंटन डी कॉक
दो रन के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन बटोरा|
8.5
1
रवींद्र जडेजा To क्रुणाल पंड्या
ऊपर डाली गई ऑफ स्पिन गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
क्रुणाल पंडया बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
8.4
W
रवींद्र जडेजा To सूर्यकुमार यादव OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और झटका मुंबई को लगता हुआ| 3 रन बनाकर स्काई लौटे पवेलियन| जाडेजा ने अपने पहले ही ओवर में हासिल की एक बड़ी विकेट| शानदार कैच विकेट के पीछे माही द्वारा| ऑफ़ स्टम्प की गेंद को टर्न के साथ ऑफ़ साइड पर खेलने गए| अंदरूनी किनारा लेकर सीधा धोनी के दस्तानों में चली गई गेंद| एक शार्प कैच धोनी द्वारा| 77/2 मुंबई|
8.3
1
रवींद्र जडेजा To क्विंटन डी कॉक
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल अपने नाम किया|
8.2
1
रवींद्र जडेजा To सूर्यकुमार यादव
आगे डाली गई गेंद को स्काई ने स्वीप करने का प्रयास किया| बल्ले का टॉप एज लेती हुई गेंद लेग साइड की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद लेकिन एक टप्पा खाकर गेंद उनके हाथ में पहुंची| इसी बीच एक रन हो गया|
8.1
1
रवींद्र जडेजा To क्विंटन डी कॉक
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेलकर सिंगल लिया|
रवीन्द्र जाडेजा को थमाई गई है गेंद...
ओवर की समाप्ति 8 : 74/1
6 रन
  • 17.1
  • 17.2
  • 17.3
  • W 7.4
  • 17.5
  • 27.6
स. यादव
2 (1)
डी कॉक
34 (23)
श. ठाकुर
1-0-6-1
7.6
2
शार्दूल ठाकुर To सूर्यकुमार यादव
दो रनों के साथ स्काई ने खोला अपना खाता| पैड्स की गेंद को बड़े आराम से मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| गैप मिला, जाडेजा जबतक गेंद पर आते, बल्लेबाजों ने दूसरा रन चुरा लिया| एक सफ़ल ओवर हुआ समाप्त जहाँ रोहित का एक बड़ा विकेट भी आया| 74/1 मुंबई|
7.5
1
शार्दूल ठाकुर To क्विंटन डी कॉक
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी और शॉर्ट थर्ड मैन की ओर टप्पा खाकर गई| फील्डर ने गेंद को पकड़ा| इसी बीच बल्लेबाजों ने एक रन पूरा कर लिया|
सूर्यकुमार यादव बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
7.4
W
शार्दूल ठाकुर To रोहित शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! 71 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 35 रन बनाकर रोहित शर्मा लौटे पवेलियन| ये एक शानदार स्टार्ट है जिसे नीचे के बल्लेबाजों को आगे लेकर जाना होगा| मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गए थे ऊपर की गेंद को रोहित लेकिन उसी दौरान बल्ला हाथ में ही खुल गया| कवर्स की दिशा में चली गई गेंद जहाँ रुतुराज ने पकड़ा एक आसान सा कैच| 71/1 मुंबई|
7.3
1
शार्दूल ठाकुर To क्विंटन डी कॉक
ऑफ़ स्टम्प पर जाकर मिड विकेट की दिशा में इस गेंद को हीव कर दिया| फील्डर द्वारा एक बेहतरीन फील्डिंग, दो रनों को सिंगल में तब्दील कर दिया|
7.2
1
शार्दूल ठाकुर To रोहित शर्मा
पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
7.1
1
शार्दूल ठाकुर To क्विंटन डी कॉक
ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने पॉइंट की तरफ कट कर दिया जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 7 : 68/0
10 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 46.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 1 WD 6.6
  • 26.6
र. शर्मा
34 (22)
डी कॉक
31 (20)
द. चाहर
4-0-37-0
6.6
2
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
रोहित शर्मा द्वारा किया गया कदमो का इस्तेमाल| दीपक चाहर ने डाली फुल टॉस गेंद| जिसको रोहित ने मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया| फील्डर पीछे मौजूद लेकिन तेज़ी से 2 रन लेने में हुए कामयाब बल्लेबाज़|
टाइम आउट का हुआ समय!!! 7 ओवर की समाप्ति के बाद 68/0 मुंबई, 78 गेंदों पर 151 रनों की दरकार| एक शानदार शुरुआत हुई है इस रन चेज़ में अब देखना है कि ये सलामी जोड़ी उसे किस तरह से आगे लेकर जाती है| विकेट के पीछे माही का भी दिमाग चल रहा होगा...
6.6
wd
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
वाइड!!! लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
6.5
0
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को डिफेंड करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
6.4
1
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|
6.3
4
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
चौका!!! फुल टॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद फील्डर पीछे मौजूद नही| गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
6.2
1
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
6.1
1
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
ऊपर डाली गई गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| 6 ओवर के बाद 58 बिना किसी नुकसान के रोहित की पलटन| जीत के लिए अभी भी मुंबई को 84 गेंदों पर 161 रन चाहिए| फ़िलहाल क्रीज़ पर रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक टिके हुए है| चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी को अभी भी पहली विकेट की तलाश...
ओवर की समाप्ति 6 : 58/0
14 रन
  • 65.1
  • 15.2
  • 15.3
  • 15.4
  • 45.5
  • 15.6
डी कॉक
25 (17)
र. शर्मा
31 (19)
ल. एनगिडी
1-0-14-0
5.6
1
लुंगी एनगिडी To क्विंटन डी कॉक
इस बार धीमी गति की गेंद को मिड ऑफ़ पर पुश करते हुए चतुराई के साथ सिंगल हासिल किया| एक शानदार मुकाबला इस रन चेज़ में होता हुआ| 58/0 मुंबई|
5.5
4
लुंगी एनगिडी To क्विंटन डी कॉक
चौका!! मिड ऑन की दिशा में गैप हासिल करते हुए पुल शॉट लगाया और बाउंड्री अपने खाते में डाली| बड़ी समझदारी के साथ गैप को ढूंढकर गेंद उसी जगह मार रहे और रन हासिल कर रहे|
5.4
1
लुंगी एनगिडी To रोहित शर्मा
एक और बार धीमी गति की गेंद जिसे लेग साइड पर रोहित ने खेला और चतुराई के साथ सिंगल हासिल किया|
5.3
1
लुंगी एनगिडी To क्विंटन डी कॉक
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बैकवर्ड पॉइंट की तरफ खेला जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
5.2
1
लुंगी एनगिडी To रोहित शर्मा
लेग साइड पर इस गेंद को पुल किया जहाँ से एक रन का मौका बन पाया|
5.1
6
लुंगी एनगिडी To रोहित शर्मा
छक्का!!! गगनचुम्भी छक्का!!! मैक्सिमम के साथ लुंगी का किया है स्वागत!!! ओहोहोहो! 87 मीटर लम्बा, लेंथ बॉल, गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई|
ओवर की समाप्ति 5 : 44/0
4 रन
  • 14.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 14.5
  • 14.6
र. शर्मा
23 (16)
डी कॉक
19 (14)
द. चाहर
3-0-27-0
4.6
1
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
आगे डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
4.5
1
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल करते हुए सिंगल लिया|
4.4
0
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर रिवर्स पुल शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|
4.3
0
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर के पास गई गेंद, रन नही मिला|
4.2
1
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|
4.1
1
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर पुल लगाने गए| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद मिड विकेट की ओर एक टप्पा खाकर मोईन अली के हाथ में गई| इसी बीच एक रन बल्लेबाजों ने ले लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 40/0
10 रन
  • 13.1
  • 13.2
  • 03.3
  • 43.4
  • 43.5
  • 03.6
र. शर्मा
21 (14)
डी कॉक
17 (10)
स. करन
2-0-17-0
3.6
0
सैम करन To रोहित शर्मा
डॉट बॉल के साथ हुई एक और अच्छे ओवर की समाप्ति जहाँ से 10 रन आये| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप नहीं मिल पाया| 4 में 40/0 मुंबई|
3.5
4
सैम करन To रोहित शर्मा
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को रोहित ने मिड विकेट की ओर पुल किया| गैप में गई गेंद फील्डर उसके पीछे भागे लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नही रोक सके| बॉल गई सीधे सीमा रेखा के पार मिला चार रन|
3.4
4
सैम करन To रोहित शर्मा
चौका!! इस बार बल्ले के उपरी हिस्से से लगने के बाद गेंद थर्ड मैन बाउंड्री के पार निकल गई चार रनों के लिए| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर मारने गए| गेंद ऊपर आई और बल्ले के उपरी हिस्से से लगकर थर्ड मैन बाउंड्री की तरफ निकल गई|
3.3
0
सैम करन To रोहित शर्मा
छोटी लेंथ की गेंद को पुल मारने गए थे रोहित लेकिन अधिक गति से आई गेंद और बल्ले के निचले हिस्से से लग गई|
3.2
1
सैम करन To क्विंटन डी कॉक
पैड्स लाइन पर डाली गई फुल टॉस गेंद को लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
3.1
1
सैम करन To रोहित शर्मा
बैकफूट से डीप कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने पंच किया जहाँ से सिंगल आया|
ओवर की समाप्ति 3 : 30/0
15 रन
  • 42.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 62.6
डी कॉक
16 (9)
र. शर्मा
12 (9)
द. चाहर
2-0-23-0
2.6
6
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
छक्का!!! मैस्किमम के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक और बड़ा ओवर मुंबई के लिए आता हुआ| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए लेग साइड पर गेंद को खेलना चाहा| बल्ले के उपरी हिस्से लगने के बाद फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद| 3 ओवर की समाप्ति के बाद 30/0, एक शानदार शुरुआत|
2.5
1
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील रोहित शर्मा के ख़िलाफ़| अम्पायर ने उसे आउट करार दिया| रोहित ने काफी देर सोचने के बाद रिव्यु लिया...
2.4
0
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
नॉट आउट!!! मुंबई का रिव्यु हुआ सफ़ल| बाल बाल बचे यहाँ पर रोहित शर्मा| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक करने गए| बॉल की लाइन में नही आ सके जिसके कारण बॉल पैड्स पर खा बैठे| एलबीडबल्यू की हुई बड़ी अपील अम्पायर ने आउट करार दिया| रोहित ने लिए रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में देखा तो पता लगा कि गेंद बल्ले का बाहरी किनारा को हलकी सी लगती हुई पैड्स को लगी थी| जिसके बाद थर्ड अम्पायर का आया फ़ैसला नॉट आउट रहे बल्लेबाज़|
2.3
0
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने देखा और सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
2.2
4
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
चौका! चीकी शॉर्ट!! जान बूझकर रोहित द्वारा थर्ड मैन की तरफ खेला गया शॉट!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद, आखिरी समय में बल्ले का मुंह खोलते हुए गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड किया, फील्डर ने उसे रोकना चाहा लेकिन गेंद काफी तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई|
2.1
4
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
चौका!!! फुल लेंथ की डाली हुई गेंद को कवर्स की दिशा में खेलने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद स्लिप फील्डर के दाँए ओर से गई थर्ड मैन की दिशा में सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
ओवर की समाप्ति 2 : 15/0
7 रन
  • 01.1
  • 41.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 11.5
  • 1 WD 1.6
  • 01.6
डी कॉक
10 (8)
र. शर्मा
3 (4)
स. करन
1-0-7-0
1.6
0
सैम करन To क्विंटन डी कॉक
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| एक और बार बल्लेबाज़ से दूर रखा गेंद को और ड्राइव कराया| फील्डर वहां पर तैनात थे जहाँ से गैप नहीं मिल पाया| 2 के बाद 15/0 मुंबई, एक सधी हुई शुरुआत|
1.6
wd
सैम करन To क्विंटन डी कॉक
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.5
1
सैम करन To रोहित शर्मा
रोहित ने इस गेंद को कवर्स की तरफ पुश कर दिया| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
1.4
1
सैम करन To क्विंटन डी कॉक
गुड लेंथ की गेंद को मिड ऑफ़ की तरफ पुश किया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
1.3
0
सैम करन To क्विंटन डी कॉक
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गाइड किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नही आया|
1.2
4
सैम करन To क्विंटन डी कॉक
चौका!!! एक और बाउंड्री क्विंटन के बल्ले से आती हुई| पहले लैप शॉट लगाने गए थे, गेंदबाज़ ने दिशा बदली और बल्लेबाज़ ने अपने टैलेंट से उस गेंद को स्क्वीज़ कर दिया डीप पॉइंट बाउंड्री की तरफ जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई गेंद||
1.1
0
सैम करन To क्विंटन डी कॉक
फुल लेंथ की गेंद| आगे से स्विंग कराने गए| बल्लेबाज़ ने उसे ड्राइव किया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ खेल बैठे|
सैम करन दूसरे छोर से गेंदबाज़ी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 8/0
8 रन
  • 40.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 1 WD 0.4
  • 00.4
  • 20.5
  • 00.6
र. शर्मा
2 (3)
डी कॉक
5 (3)
द. चाहर
1-0-8-0
0.6
0
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!!! इसी के साथ पहले ओवर से आए मात्र 8 रन| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑन फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
0.5
2
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक करते हुए तेज़ी से 2 रन लिया|
0.4
0
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई आउट स्विंग गेंद को ड्राइव करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला|
0.4
wd
दीपक चाहर To रोहित शर्मा
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके, अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया, एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
0.3
1
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर सिंगल लिया|
0.2
0
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
बैकफुट से बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हुआ|
0.1
4
दीपक चाहर To क्विंटन डी कॉक
पहली गेंद पहला चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया लेग साइड बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
मैच की जानकारी
  • स्थान अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 4 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच कीरोन पोलार्ड
  • अंपायर केएन अनंथापद्मनाभन, सी.के. नंदन, क्रिस गैफ़नी
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement