Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 12 Commentary, Live Updates

मुंबई vs चेन्नई, 2023 - टी-20 Live Commentary

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 12, वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई , Apr 08, 2023
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
157/8 (20.0)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
159/3 (18.1)
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    रवींद्र जडेजा
    3/20(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के डबल हेडर गेम के साथ जिसका पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे गुजरात और कोलकाता के बीच खेला जाएगा| जबकि दूसरा मैच 7:30 बजे हैदराबाद और पंजाब के बीच होगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रवींद्र जडेजा को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद जडेजा ने बताया कि पिच पर गेंद हरकत कर रही थी जिसका मैंने फ़ायदा उठाया| आगे जडेजा ने कहा कि मैंने लाइन और लेंथ पर खास ध्यान दिया क्योंकि कभी गेंद स्किड कर रही तो कभी टर्न हो रही थी|
विनिंग कप्तान एमएस धोनी ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि ये एक शानदार जीत है हमारे लिए| हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि हमने दीपक को पहले ही ओवर में गंवा दिया था लेकिन उसके बाद मगाला ने बढ़िया काम किया| मेरे अनुसार स्पिनर्स ने मैच को बनाया और अंत में मगाला और प्रिटोरियस ने अच्छा काम किया| हमें तुषार पर काफी भरोसा है और उनका डोमेस्टिक सीज़न काफी अच्छा गया था| उन्होंने भी यहाँ पर शानदार वापसी की है और जिस तरह से रोहित को आउट किया वो उनकी शैली है| मैंने और रहाणे ने बात की थी और बल्लेबाज़ी में क्या करना है उसपर प्लान बनाया था| हर मुकाबला जीतना अच्छा होता है| यहाँ पर हर टीम क्वालीफायर में जाना चाहती है लेकिन हम हर एक गेम को जीतने पर ध्यान देते हैं|
मैच गंवाकर बात करने आए मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हमने बोर्ड पर करीब 30 से 40 रन्स कम बनाया| आगे रोहित ने कहा कि हमारी बल्लेबाज़ी बीच के ओवरों में सही नहीं हो सकी| पिच तो बल्लेबाज़ी के लिए बेहतर थी लेकिन चेन्नई के स्पिनर्स ने बेहतरीन गेंदबाज़ी की| जाते-जाते उन्होंने ये भी बताया कि हमने लास्ट सीज़न भी शुरुआती मुकाबले गंवाए थे लेकिन हम वहीँ टीम हैं जिसने 5 बार इस ट्रॉफी को जीता है और अब हम अपने अगले मुकाबले में बेहतर करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
फिर इस रन चेज़ में बल्लेबाजों ने कमाल का काम किया और साझेदारी निभाते हुए बड़ी समझदारी के साथ मुकाबले को समाप्त किया| डेवोन कांवे के शुरूआती झटके के बाद इस रन चेज़ में अजिंक्य रहाणे (61) ने उनकी भूमिका पूरी तरह से निभाई| बेबाक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए उन्होंने गायकवाड (40) के साथ मिलकर 82 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को जीत की पटरी पर ला दिया| उसके बाद शिवम दुबे (28) ने भी अकलमंदी से बल्लेबाज़ी करते हुए बिना जोखिम लिए गेम को आगे बढ़ाया| ऋतुराज एक छोर पकड़कर खड़े रहे और सिंगल डबल करते टीम को लक्ष्य के पास ले गए| अंत में रायडू (20) के साथ मिलकर उन्होंने गेंद 11 पहले टीम को फिनिशिंग लाइन के पार पहुंचा दिया|
वैसे मेरी नज़र में आज जीत के हीरो रहे हैं चेन्नई के स्पिन गेंदबाज़| हाँ शुरुआत के ओवरों में तुषार देशपांडे ने कमाल का काम किया था लेकिन मैच जडेजा और सैंटनर की स्पिन जोड़ी ने मिलकर बनाया है| मुंबई का मध्यक्रम काफी तगड़ा था और उस बल्लेबाज़ी लाइन अप को इस मैदान पर महज़ 157 रनों पर रोकना आसान बात नहीं है|
चेन्नई हुई विजय रथ पर सवार जबकि मुंबई के हाथ लगी एक और हार| लगातार दो मुकाबले अब पलटन ने गंवा दिए हैं लेकिन हम सबको काफी अच्छी तरह से पता है कि ये टीम शानदार वापसी करना जानती है| दूसरी तरफ धोनी एंड आर्मी के लिए ये एक बेहतरीन जीत कही जायेगी जिससे उनको काफी आत्मविश्वास भी आएगा क्योंकि मुंबई में आकर मुंबई को हराना कोई मामूली बात नहीं होती|
18.1
4
अरशद खान To अंबाती रायडू
चौका!!! इसी के साथ चेन्नई की टीम ने मुंबई को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए| जिसके बाद चेन्नई टीम के सभी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया|
18.1
wd
अरशद खान To ऋतुराज गायकवाड
वाइड!! इसी के साथ बाई के रूप में भी आया एक रन!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद पर कीपर ने अपने दाँए ओर डाईव लगाकर रोकने का प्रयास किया| ईशान के हाथों में लगकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन बल्लेबाजों ने भागकर ले लिया| इसी दौरान अम्पायर ने वाइड का इशारा किया|
ओवर की समाप्ति 18 : 153/3
13 रन
  • 417.1
  • 1 WD 17.2
  • 417.2
  • 217.3
  • 017.4
  • 117.5
  • 117.6
ऋ. गायकवाड
40 (36)
अ. रायडू
16 (15)
ज. बेहरनडोर्फ़
3-0-24-1
17.6
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! मिड विकेट की ओर गेंद को खेलकर बल्लेबाज़ ने एक रन लिया| चेन्नई को अब जीत के लिए 5 रन चाहिए|
17.5
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अंबाती रायडू
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
17.4
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अंबाती रायडू
अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
17.3
2
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अंबाती रायडू
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|
17.2
4
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अंबाती रायडू
आउट साइड एज और चौका!!! रन्स आने से मतलब हैं चाहे जैसे भी आये| अंबाती रायडू के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का सोचा लेकिन बल्ले का मुंह जल्दी से बंद कर बैठे इस वजह से बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गैप में गई चार रनों के लिए|
17.2
wd
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अंबाती रायडू
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जाने दिया कीपर की ओर| लेग अम्पायर ने वाइड करार दिया|
17.1
4
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अंबाती रायडू
चौका!!! अंबाती रायडू के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!!! आगे आकर लो फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| अब 17 गेंद पर 14 रन की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 17 : 140/3
5 रन
  • 016.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 116.6
अ. रायडू
5 (10)
ऋ. गायकवाड
39 (35)
क. कार्तिकेय
4-0-24-1
16.6
1
कुमार कार्तिकेय To अंबाती रायडू
आगे आकर गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन हासिल किया| चेन्नई की टीम को 18 गेंदों पर 18 रनों की दरकार है|
16.5
1
कुमार कार्तिकेय To ऋतुराज गायकवाड
बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.4
1
कुमार कार्तिकेय To अंबाती रायडू
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से बड़े आराम से सिंगल हासिल कर लिया|
16.3
1
कुमार कार्तिकेय To ऋतुराज गायकवाड
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
16.2
1
कुमार कार्तिकेय To अंबाती रायडू
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
16.1
0
कुमार कार्तिकेय To अंबाती रायडू
कोई रन नहीं, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 16 : 135/3
1 रन
  • 015.1
  • 015.2
  • 015.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 015.6
ऋ. गायकवाड
37 (33)
अ. रायडू
2 (6)
प. चावला
4-0-33-1
15.6
0
पीयूष चावला To ऋतुराज गायकवाड
डॉट गेंद!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पंच किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हो सका| चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंदों पर 23 रनों की दरकार है|
15.5
1
पीयूष चावला To अंबाती रायडू
आगे आकर गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
15.4
0
पीयूष चावला To अंबाती रायडू
एक और डॉट गेंद!!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
15.3
0
पीयूष चावला To अंबाती रायडू
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
15.2
0
पीयूष चावला To अंबाती रायडू
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
15.1
0
पीयूष चावला To अंबाती रायडू
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का मन बनाया| बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जा लगी| रन नहीं हो सका|
ओवर की समाप्ति 15 : 134/3
9 रन
  • 014.1
  • W 14.2
  • 114.3
  • 614.4
  • 014.5
  • 214.6
ऋ. गायकवाड
37 (32)
अ. रायडू
1 (1)
क. कार्तिकेय
3-0-19-1
14.6
2
कुमार कार्तिकेय To ऋतुराज गायकवाड
दुग्गी!!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|
14.5
0
कुमार कार्तिकेय To ऋतुराज गायकवाड
कोई रन नहीं, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
14.4
6
कुमार कार्तिकेय To ऋतुराज गायकवाड
छक्का!!! गायकवाड के बल्ले से आता हुआ बड़ा शॉट!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
14.3
1
कुमार कार्तिकेय To अंबाती रायडू
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
14.2
W
कुमार कार्तिकेय To शिवम दुबे OUT!
आउट!!! प्ले डाउन!!! चेन्नई को लगा बड़ा झटका!!! सेट बल्लेबाज़ शिवम दुबे 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! कुमार कार्तिकेय के हाथ लगी सफ़लता!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई गेंद सीधा ऑफ स्टंप्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने विकेट लेने के बाद मनाया जश्न| 125/3 चेन्नई|
14.1
0
कुमार कार्तिकेय To शिवम दुबे
फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
ओवर की समाप्ति 14 : 125/2
13 रन
  • 613.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 413.5
  • 013.6
ऋ. गायकवाड
29 (29)
श. दुबे
28 (24)
ऋ. शौकीन
2-0-19-0
13.6
0
ऋतिक शौकीन To ऋतुराज गायकवाड
डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
13.5
4
ऋतिक शौकीन To ऋतुराज गायकवाड
चौका! जैसे ही छोटी लेंथ की गेंद देखी उसपर जमकर प्रहार कर दिया| ऑन साइड पर खेला गया पुल शॉट और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार निकल गई|
13.4
1
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
सिंगल से एक बार फिर से काम चलाया है| ये समझदारी भरी बल्लेबाज़ी है पहली गेंद पर बड़ा हिट लगाने के बाद| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
13.3
1
ऋतिक शौकीन To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!! छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया गया और एक रन हासिल कर लिया गया|
13.2
1
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
छक्का लगाने के बाद अब समझदारी से सिंगल ले लिया| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.1
6
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
झन्नाटेदार छक्का!!! सीधा गेंद जाकर स्टैंड्स में गिरी!! दुबे को बड़े हिट्स के लिए भेजा गया था और वही काम कर भी रहे हैं मौका देखते हुए| आगे की गेंद पर ज़ोरदार शॉर्ट था ये| गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 13 : 112/2
4 रन
  • 012.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 112.6
श. दुबे
20 (21)
ऋ. गायकवाड
24 (26)
क. कार्तिकेय
2-0-10-0
12.6
1
कुमार कार्तिकेय To शिवम दुबे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| दुबे ने उसे लेग साइड पर मोड़ा और एक रन भाग लिया| 42 गेंदों पर 46 रनों की दरकार है अब|
12.5
0
कुमार कार्तिकेय To शिवम दुबे
इस बार जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं होगा|
12.4
1
कुमार कार्तिकेय To ऋतुराज गायकवाड
इस बार ड्राइव कर दिया गेंद को ऑफ़ साइड पर और एक रन के लिए भाग खड़े हुए|
12.3
1
कुमार कार्तिकेय To शिवम दुबे
सिंगल यहाँ भी आ जायेगा| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
12.2
1
कुमार कार्तिकेय To ऋतुराज गायकवाड
बड़ा शॉट तो नहीं लेकिन सिंगल से यहाँ पर काम चलाया जा रहा है| इस बार बैक फुट से लेग साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12.1
0
कुमार कार्तिकेय To ऋतुराज गायकवाड
इस बार कवर्स की दिशा में खेला गेंद को लेकिन फील्डर को नहीं भेद पाए|
ओवर की समाप्ति 12 : 108/2
6 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 011.3
  • 411.4
  • 011.5
  • 011.6
श. दुबे
18 (18)
ऋ. गायकवाड
22 (23)
ऋ. शौकीन
1-0-6-0
11.6
0
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
डॉट बॉल के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर टर्न होकर बाहर जा रही थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड ऑफ़ की तरफ खेला, गैप हासिल नहीं हो पाया| कोई रन नहीं हुआ|
11.5
0
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
11.4
4
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
चौका! छोटी लेंथ की गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे काफी जल्दी पिक कर लिया| मिड विकेट की तरफ पुल किया और दो खिलाड़ियों के बीच से गैप हासिल हो गया| धीरे धीरे लक्ष्य के पास जाती हुई चेन्नई की टीम|
11.3
0
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
11.2
1
ऋतिक शौकीन To ऋतुराज गायकवाड
सीधे बल्ले से मिस ऑन की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
11.1
1
ऋतिक शौकीन To शिवम दुबे
सिंगल से काम चलाया जा रहा है यहाँ पर| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 102/2
5 रन
  • 210.1
  • 010.2
  • 010.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
श. दुबे
13 (13)
ऋ. गायकवाड
21 (22)
क. ग्रीन
3-0-20-0
10.6
1
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में ड्राइव कर दिया| डीप से एक रन बटोरा| 54 गेंदों पर 56 रनों की दरकार है|
10.5
1
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
इस बार जड़ में डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से सामने की तरफ उसे पुश करते हुए एक रन के लिए भागे और पूरा कर लिया|
10.4
1
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
समझदारी से इस बार सिंगल ले लिया| आगे निकलकर मिड ऑफ़ की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
10.3
0
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
फुल बॉल!! सीधे बल्ले से मिड ऑफ़ की तरफ खेला जहाँ से रन का मौका नहीं बन सका|
10.2
0
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
गुड लेंथ गेंद| बैकफुट से उसे कवर्स की तरफ खेला| फील्डर वहां पर तैनात, कोई रन नहीं होगा|
10.1
2
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
दुग्गी!! दुबे के खिलाफ़ लगातार बाउंसर डाली जा रही है गेंद| इस बार उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से बड़ी आसानी से दो रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 10 : 97/2
11 रन
  • 49.1
  • 09.2
  • 19.3
  • 49.4
  • 19.5
  • 19.6
श. दुबे
9 (8)
ऋ. गायकवाड
20 (21)
प. चावला
3-0-32-1
9.6
1
पीयूष चावला To शिवम दुबे
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.5
1
पीयूष चावला To ऋतुराज गायकवाड
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9.4
4
पीयूष चावला To ऋतुराज गायकवाड
चौका!!! गायकवाड के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए|
9.3
1
पीयूष चावला To शिवम दुबे
सिंगल!! डीप पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
9.2
0
पीयूष चावला To शिवम दुबे
कोई रन नहीं, अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन फील्डर के पास गई बॉल|
9.1
4
पीयूष चावला To शिवम दुबे
चौका!!! शिवम दुबे ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट लगाया| गेंद तेज़ी से गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 9 : 86/2
4 रन
  • 08.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 28.4
  • 08.5
  • 18.6
श. दुबे
3 (4)
ऋ. गायकवाड
15 (19)
क. ग्रीन
2-0-15-0
8.6
1
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
शॉर्टपिच डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
8.5
0
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं मिल सका|
8.4
2
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
मिड विकेट की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर 2 रन ले लिया|
8.3
0
कैमरन ग्रीन To शिवम दुबे
छोटी लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
8.2
1
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिली यहाँ पर|
8.1
0
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
लेग स्टम्प लाइन की गेंद| फ्लिक मारने गए लेकिन पैड्स पर खा बैठे| कीपर की तरफ गई गेंद, कोई रन नहीं हो सका|
शिवम दुबे अब क्रीज़ पर आयेंगे...
ओवर की समाप्ति 8 : 82/2
8 रन
  • 17.1
  • 27.2
  • 17.3
  • 47.4
  • 07.5
  • W 7.6
अ. रहाणे
61 (27)
ऋ. गायकवाड
14 (17)
प. चावला
2-0-21-1
7.6
W
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे OUT!
आउट!!! कैच आउट!! चेन्नई की टीम को लगा दूसरा झटका!!! पीयूष चावला के हाथ लगी विकेट!!! 82 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!!! अजिंक्य रहाणे 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का बेहतर ताल मेल नहीं हो सका| बॉल सीधा लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर खड़े फील्डर सूर्यकुमार यादव के हाथों में गई| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 82/2 चेन्नई|
7.5
0
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
कवर की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| रन नहीं मिल सका|
7.4
4
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
चौका!!! अजिंक्य के बल्ले से आती हुई यहाँ पर बाउंड्री!!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड विकेट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
7.3
1
पीयूष चावला To ऋतुराज गायकवाड
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
7.2
2
पीयूष चावला To ऋतुराज गायकवाड
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन बटोरा|
7.1
1
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
ओवरपिच गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 7 : 74/1
6 रन
  • 16.1
  • 16.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 16.5
  • 16.6
अ. रहाणे
56 (23)
ऋ. गायकवाड
11 (15)
क. कार्तिकेय
1-0-6-0
6.6
1
कुमार कार्तिकेय To अजिंक्य रहाणे
मिड विकेट की ओर गेंद को रहाणे ने खेलकर एक रन लिया|
6.5
1
कुमार कार्तिकेय To ऋतुराज गायकवाड
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
6.4
1
कुमार कार्तिकेय To अजिंक्य रहाणे
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.3
1
कुमार कार्तिकेय To ऋतुराज गायकवाड
आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
6.2
1
कुमार कार्तिकेय To अजिंक्य रहाणे
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिटा|
6.1
1
कुमार कार्तिकेय To ऋतुराज गायकवाड
आगे निकलकर मिड ऑफ़ की ओर पंच करते हुए एक रन हासिल किया|
मुंबई के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टिम डेविड की जगह कुमार कार्तिकेय मैदान पर आए हैं...
ओवर की समाप्ति 6 : 68/1
13 रन
  • 15.1
  • 45.2
  • 45.3
  • 15.4
  • 25.5
  • 15.6
ऋ. गायकवाड
8 (12)
अ. रहाणे
53 (20)
प. चावला
1-0-13-0
5.6
1
पीयूष चावला To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल!!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने गेंद को इस बार लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
5.5
2
पीयूष चावला To ऋतुराज गायकवाड
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
5.4
1
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
5.3
4
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
चौका!!!! इसी के साथ अजिंक्य रहाणे ने इंडियन टी20 लीग के इस सीज़न का सबसे तेज़ अर्धशतक जड़ दिया!! मात्र 19 गेंदों पर ही रहाणे ने अपना 50 रन्स पूरा किया!!! बेहतरीन अन्दर में आज बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं रहाणे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.2
4
पीयूष चावला To अजिंक्य रहाणे
चौका!!! अजिंक्य रहाणे के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! आगे डाली गई स्पिन गेंद पर बल्लेबाज़ नेएक्स्ट्रा कवर की ओर ड्राइव किया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
5.1
1
पीयूष चावला To ऋतुराज गायकवाड
ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 55/1
11 रन
  • 14.1
  • 14.2
  • 64.3
  • 14.4
  • 1 WD 4.5
  • 04.5
  • 14.6
ऋ. गायकवाड
4 (9)
अ. रहाणे
44 (17)
क. ग्रीन
1-0-11-0
4.6
1
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
सिंगल के साथ हुई एक और बढ़िया ओवर की समाप्ति जिससे 11 रन आये| पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की दिशा में फ्लिक किया और एक रन हासिल किया| 5 के बाद 55/1 चेन्नई, लक्ष्य से अब 103 रन दूर|
4.5
0
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
4.5
wd
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
वाइड!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद, दिशा से भटके| अम्पायर ने बाहें फैलाते हुए वाइड का इशारा किया| एक अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़ा|
4.4
1
कैमरन ग्रीन To अजिंक्य रहाणे
सिंगल, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
4.3
6
कैमरन ग्रीन To अजिंक्य रहाणे
छक्का! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो गई| इस बार शॉट गेंद पर छक्के का ही पता लिखा था और बल्लेबाज़ ने उसे उसी पते पर भेज भी दिया है| फुल गेंद को लेग साइड पर मार देना ये अलग कला है और उसमें माहिर हैं ये बल्लेबाज़|
4.2
1
कैमरन ग्रीन To ऋतुराज गायकवाड
इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
4.1
1
कैमरन ग्रीन To अजिंक्य रहाणे
सिंगल से ओवर की शुरुआत की है| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
ओवर की समाप्ति 4 : 44/1
23 रन
  • 63.1
  • 43.2
  • 43.3
  • 43.4
  • 43.5
  • 13.6
अ. रहाणे
36 (14)
ऋ. गायकवाड
2 (6)
अ. खान
2-0-29-0
3.6
1
अरशद खान To अजिंक्य रहाणे
सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया| 44/1 चेन्नई|
3.5
4
अरशद खान To अजिंक्य रहाणे
ओह!! प्योर क्लास!!! बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! चौथा लगातार चौका!!! ओवरपिच गेंद, ड्राइव किया गेंदबाज़ की तरफ| किसी के पास रोकने का कोई मौका नहीं वहां पर और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| गेंदबाज़ अब यहाँ पर हैरान परेशान नज़र आ रहे हैं|
3.4
4
अरशद खान To अजिंक्य रहाणे
ओह रहाणे यु ब्यूटी!! इस खिलाड़ी की क्लास का कोई जवाब ही नहीं है| एक और चौका इस ओवर में जड़ दिया| इस बार अपना पसंदीदा कट शॉट खेला और बड़े आराम से गैप बाउंड्री अर्जित कर ली है|
3.3
4
अरशद खान To अजिंक्य रहाणे
एक और चौका इस ओवर से आता हुआ! ये है रहाणे की क्लास| शानदार प्लेसमेंट देखने को मिला| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोरे|
3.2
4
अरशद खान To अजिंक्य रहाणे
बेहतरीन कट शॉट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| रहाणे को बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद फील्डर के बाईं ओर से तेज़ी से निकल गई| डीप कवर बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
3.1
6
अरशद खान To अजिंक्य रहाणे
छक्का! एक और पुल शॉट रहाणे के बल्ले से आया जो मैक्सीमम दे गया| इस बल्लेबाज़ के खिलाफ छोटी गेंद डालना अब खतरे से खाली नहीं होगा|
ओवर की समाप्ति 3 : 21/1
9 रन
  • 22.1
  • 02.2
  • 62.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 02.6
ऋ. गायकवाड
2 (6)
अ. रहाणे
13 (8)
ज. बेहरनडोर्फ़
2-0-11-1
2.6
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ऋतुराज गायकवाड
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन नहीं मिल पाया| 21/1 चेन्नई|
2.5
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To ऋतुराज गायकवाड
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी पटकी हुई गेंद को बिना खेले जाने दिया कीपर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
2.4
1
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अजिंक्य रहाणे
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
2.3
6
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अजिंक्य रहाणे
छक्का! पहला मैक्सीमम इस पारी में आता हुआ| रहाणे ने अपना हाथ खोला है यहाँ पर| इस बार छोटी पटकी हुई गेंद पर पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
2.2
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अजिंक्य रहाणे
डॉट गेंद, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन का मौका नहीं बन सका|
2.1
2
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अजिंक्य रहाणे
दुग्गी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 2 : 12/1
6 रन
  • 1 WD 1.1
  • 11.1
  • 11.2
  • 1 WD 1.3
  • 01.3
  • 11.4
  • 11.5
  • 01.6
ऋ. गायकवाड
2 (4)
अ. रहाणे
4 (4)
अ. खान
1-0-6-0
1.6
0
अरशद खान To ऋतुराज गायकवाड
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| तेज़ गति से शरीर पर डाली गई गेंद| रन का मौका नहीं बन सका|
1.5
1
अरशद खान To अजिंक्य रहाणे
एक और बार ऑन साइड पर रखी गई गेंद| लेग साइड पर उसे मोड़ दिया जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
1.4
1
अरशद खान To ऋतुराज गायकवाड
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे फाइन लेग की तरफ ग्लांस कर दिया| फील्डर डीप में तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
1.3
0
अरशद खान To ऋतुराज गायकवाड
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद|
1.3
wd
अरशद खान To ऋतुराज गायकवाड
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
1.2
1
अरशद खान To अजिंक्य रहाणे
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ रहाणे ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
1.1
1
अरशद खान To ऋतुराज गायकवाड
क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
1.1
wd
अरशद खान To ऋतुराज गायकवाड
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 1 : 6/1
6 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 00.3
  • W 0.4
  • 20.5
  • 4 LB 0.6
अ. रहाणे
2 (2)
ऋ. गायकवाड
0 (0)
ज. बेहरनडोर्फ़
1-0-2-1
0.6
lb
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अजिंक्य रहाणे
चौका!! लेग बाई के रूप में मिला रन| लेग स्टंप पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ फ्लिक करने गए| बल्ले और गेंद में कोई संपर्क नहीं हुआ और पैड्स को लगती हुई बॉल कीपर के बाँए ओर से गई फाइन लेग बाउंड्री के बाहर चार रनों के लिए|
0.5
2
जेसन बेहरनडोर्फ़ To अजिंक्य रहाणे
दुग्गी!!! इसी के साथ अजिंक्य रहाणे ने अपना खाता खोला!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
अजिंक्य रहाणे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
0.4
W
जेसन बेहरनडोर्फ़ To डेवोन कॉनवे OUT!
आउट!! बोल्ड!! प्ले डाउन हो गए बल्लेबाज़ डेवोन यहाँ पर|  जेसन बेहरनडोर्फ़ के नाम पहली सफलता दर्ज हुई| बिना खाता खोले जाना होगा वापिस| ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद पर टैप एंड रन का प्रयास था| बल्ले से लगने के बाद गेंद विकटों की तरफ आ गई और बूम| मुंबई को जिस तरह की शुरुआत की दरकार थी वो यहाँ पर मिल गई है| 0/1 चेन्नई|
0.3
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To डेवोन कॉनवे
एक और प्ले एंड मिस!! इस बार छोटी लेंथ की गेंद को लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं होगा|
0.2
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To डेवोन कॉनवे
बढ़िया आउटस्विंगर| पड़ने के बाद शेप पकड़ते हुए बाहर की तरफ मूव की और बल्लेबाज़ को पोरोई तरह से चकमा दे गई| कोई रन नहीं हुआ|
0.1
0
जेसन बेहरनडोर्फ़ To डेवोन कॉनवे
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर और रन चेज़ की शुरुआत| इस बार ऑफ़ साइड के बाहर थी गेंद जिसे जाने दिया कीपर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान वानखेड़े स्टेडियम, मुम्बई
  • मौसम साफ़
  • टॉस चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच रवींद्र जडेजा
  • अंपायर -, क्रिस गॅफने, अनिल चौधरी
  • रेफ़री डेनियल मनोहर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement