Live मैच
Advertisement
लखनऊ सुपर जायंट्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद, मैच 61 Commentary, Live Updates
लखनऊ vs हैदराबाद, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 61, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
, May 19, 2025

205/7
(20.0)

206/4
(18.2)
सनराइज़र्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकटों से हराया
% Chance to Win
लखनऊ
हैदराबाद
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचअभिषेक शर्मा59(20)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के एक नए मैच के साथ जो राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम 07.30 बजे दिल्ली में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अभिषेक शर्मा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया है| इसे हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि मैच के बाद मैंने दिग्वेश से बात की और चीजों को सुलझा लिया| आज हम एक बड़े स्कोर का पीछा कर रहे थे तो मैंने और अथर्व ने बात की थी कि शुरुआत में गेंद को देखना है और फिर अपने शॉट्स लगाने हैं| अगर आपको एक बड़ा टोटल चेज करना होता है तो पॉवर प्ले को अच्छा करना होता है|
मुकाबला जीतने के बाद बात करने आये सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि हम इस जीत से खुश हैं| आगे कहा कि हम और जीत अपने पाले में डालना चाहते थे लेकिन ऐसा हो ना सका| विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी| ईशान मलिंगा काफी अच्छे गेंदबाज हैं और वो आगे और भी बेहतर कर सकते हैं| बल्लेबाजी में हम अपनी रणनीति के अनुसार खेलना चाहते हैं| जाते-जाते कह गए कि हम जीत के साथ इस सीजन को समाप्त करना चाहेंगे ताकि आगे आने वाले साल में उसका आत्म विश्वास हमारे साथ रहे|
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पन्त ने बात करते हुए कहा कि ये हमारे लिए अच्छा सीजन नहीं रहा| काफी सारी इंजरी भी रही जिसकी वजह से गेंदबाजी डिपार्टमेंट कुछ हद तक कमजोर हुआ| ये क्रिकेट का गेम अनोखा है कभी आपकी तरफ जाता है और कभी नहीं| हमारे पास काफी अच्छी बल्लेबाजी पॉवर है| पहले हाफ में हमने अच्छा किया लेकिन दूसरे हाफ में थोड़ा सा लड़खड़ा गए| जाते-जाते जहा कि हम इस सीजन को बेहतर तरीके से समाप्त करना चाहेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
वहीँ फिर अपने शानदार अंदाज़ में खेलते हुए अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक जड़ दिया| तभी गेंदबाज़ी करने आये दिग्वेश सिंह ने अभिषेक शर्मा को आउट कर उनकी पारी को समाप्त कर दिया| जिसके बाद ईशान किशन (35) भी दिग्वेश सिंह का निशाना बन गए और पवेलियन लौट गए| बल्लेबाज़ी करने आए हेनरिक क्लासेन (47) और कामिंडु मेंडिस (32) ने पारी को संभाला और मिले हुए मौकों पर छक्के चौके लगाकर स्कोर बोर्ड को चलाते रहे| अंत में कामिंडु मेंडिस रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए ऐसे में नितीश रेड्डी ने अपनी टीम के लिए विनिंग रन बनाये और पैट कमिंस की सेना ने मैच को अपने नाम कर लिया जिसके बाद फिर हैदराबाद की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया|
पहले शानदार गेंदबाज़ी और फिर बेहतरीन बल्लेबाज़ी के दम पर हैदराबाद ने लखनऊ की टीम को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है| 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई हैदराबाद की टीम ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में किया| हालांकि हैदराबाद ने अपना पहला विकेट अथर्व ताइडे (13) के रूप में दूसरे ही ओवर में गवां दिया था| जहाँ उसके बाद बल्लेबाज़ी करने आए ईशान किशन (35) और अभिषेक शर्मा (59) के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई| ऐसे में पॉवर प्ले के समाप्त होने तक हैदराबाद ने एक विकेट के नुक्सान पर 72 रन बना दिए थे|
इन्डियन प्रीमियर लीग के 61वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकटों से शिकस्त दे दी है| दो अंक एसआरएच के खाते में दर्ज हो गए हैं| इन दो अंकों के साथ जाते-जाते हैदराबाद की टीम ने लखनऊ के लिए क्वालिफिकेशन की राह में रोड़ा पैदा कर दिया| वहीँ इस लीग में अच्छी शुरुआत के बाद लखनऊ की गाड़ी अब डीरेल हो गई है और प्ले ऑफ्स की रेस से बाहर हो गई है|
ओवर की समाप्ति 18.2 : 206/4
5 रन
- 418.1
- 118.2
न. रेड्डी
5 (2)
अ. वर्मा
5 (2)
ओ रूर्की
2.2-0-31-1
18.2
1
विलियम ओ रूर्की To नीतीश कुमार रेड्डी
क्विक सिंगल के साथ मुकाबला हुआ समाप्त!!! 6 विकेट से हैदराबाद ने जीता ये मुकाबला| मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे कवर पॉइंट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| फील्डर जबतक गेंद पर आते तब तक बल्लेबाजों ने रन पूरा कर लिया था|
18.1
4
विलियम ओ रूर्की To नीतीश कुमार रेड्डी
आउट साइड एज और चौका निकल गया| लो फुल टॉस गेंद थी| ड्राइव करने गए| एज लेकर थर्ड मैन के खाली स्थान के पार निकल गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 18 : 201/4
14 रन
- 417.1
- 417.2
- W 17.3
- 117.4
- 117.5
- 417.6
अ. वर्मा
5 (2)
न. रेड्डी
0 (0)
श. ठाकुर
4-0-39-1
17.6
4
शार्दूल ठाकुर To अनिकेत वर्मा
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
चोटिल होकर कामिंदु मेंडिस मैदान के बाहर चले गए हैं| नीतीश कुमार रेड्डी अब क्रीज पर आये हैं...
17.5
1
शार्दूल ठाकुर To कामिंदु मेंडिस
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ खेला, फील्डर वहां मौजूद थे पूरन जिनके आगे से एक रन चुरा लिया| फील्डर से थ्रो हुआ लेकिन अतिरिक्त रन नहीं मिला|
17.4
1
शार्दूल ठाकुर To अनिकेत वर्मा
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, एक रन हासिल हुआ|
अनिकेत वर्मा नए बल्लेबाज़ हैं...
17.3
W
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट ऋषभ पंत बोल्ड शार्दूल ठाकुर| बड़े विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| फील्ड अम्पायर ने यहाँ पर थर्ड अम्पायर की मदद ली थी और वहां रिप्ले में देखने पर ये पाया गया कि एज लगा हुआ था और उसके बाद कीपर के दस्तानों में गई थी गेंद| वाइड यॉर्कर गेंद थी, दूर से उस पर बल्ला लगा बैठे थे| जिसके बाद कैच की अपील हुई थी| 47 रन बनाकर हेनरिक क्लासेन वापिस लौट गए हैं| 195/4 हैदराबाद|
17.2
4
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
चौका! एक बार फिर फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| टप्पा खाकर गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| हैदराबाद को 16 गेंदों पर 11 रनों की दरकार है|
17.1
4
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
चौका! फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में गैप में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 187/3
8 रन
- 116.1
- 116.2
- 116.3
- 116.4
- 216.5
- 1 WD 16.6
- 116.6
ह. क्लासेन
39 (25)
क. मेंडिस
31 (20)
आ. दीप
3-0-33-0
16.6
1
आकाश दीप To हेनरिक क्लासेन
हार्ड लेंथ गेंद| बैक फुट से लॉन्ग ऑन की तरफ पंच किया| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो पाया| 18 गेंद 19 रन की दरकार है अब|
16.6
wd
आकाश दीप To हेनरिक क्लासेन
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
16.5
2
आकाश दीप To हेनरिक क्लासेन
दुग्गी!! बैक ऑफ़ लेंथ गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
16.4
1
आकाश दीप To कामिंदु मेंडिस
वाइड यॉर्कर!! प्लेस किया उसे बैक वार्ड पॉइंट की तरफ| फील्डर जबतक गेंद पर आते बल्लेबाजों ने भागकर एक रन चुरा लिया|
16.3
1
आकाश दीप To हेनरिक क्लासेन
एक और सिंगल!! स्लोवर बाउंसर डाली| हेनरिक क्लासेन ने उसे नीचे रखते हुए मिड विकेट की तरफ पुल कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
16.2
1
आकाश दीप To कामिंदु मेंडिस
सिंगल यहाँ भी मिला है| बैक ऑफ़ लेंथ गेंद थी| इसपर पुल शॉट लगाने गए| इन साइड एज लेकर पैड्स पर लगी और ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन हासिल हुआ है|
16.1
1
आकाश दीप To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! फुलर लेंथ गेंद थी| सीधे बल्ले से पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 16 : 179/3
8 रन
- 115.1
- 115.2
- 215.3
- 115.4
- 215.5
- 115.6
ह. क्लासेन
34 (21)
क. मेंडिस
29 (18)
आ. खान
3-0-25-0
15.6
1
आवेश खान To हेनरिक क्लासेन
सिंगल के साथ एक और सस्ते ओवर की हुई है समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया| 24 गेंद पर 27 रन की दरकार है|
15.5
2
आवेश खान To हेनरिक क्लासेन
2 रन हासिल होगा| सटीक यॉर्कर थी| लेग साइड पर उसे मोड़ा| गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन भागने का मौका बना लिया|
15.4
1
आवेश खान To कामिंदु मेंडिस
बैक ऑफ़ लेंथ गेंद| हुक शॉट का इस्तेमाल किया और एक रन हासिल हुआ है|
15.3
2
आवेश खान To कामिंदु मेंडिस
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर| शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप से दो रन मिले|
15.2
1
आवेश खान To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
15.1
1
आवेश खान To कामिंदु मेंडिस
सिंगल !! स्लोवर बाउंसर डाली गई गेंद| मिड विकेट की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 171/3
6 रन
- 014.1
- 114.2
- 214.3
- 114.4
- 114.5
- 114.6
क. मेंडिस
25 (15)
ह. क्लासेन
30 (18)
श. ठाकुर
3-0-25-0
14.6
1
शार्दूल ठाकुर To कामिंदु मेंडिस
महज 6 रन इस ओवर से आया है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| प्लेस किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया| 30 गेंद पर 35 रन की दरकार है|
14.5
1
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
स्लोवर बाउंसर!! इस बार मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट, जहाँ से एक रन मिला|
14.4
1
शार्दूल ठाकुर To कामिंदु मेंडिस
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
14.3
2
शार्दूल ठाकुर To कामिंदु मेंडिस
2 रन मिलेगा यहाँ पर| टॉप एज लेकर कीपर के ऊपर से निकल गई गेंद| पन्त उसके पीछे भागे और स्लाइड करते हुए उसे रोका जहाँ से दो रन हासिल हुआ है| पुल शॉट के दौरान टॉप एज लग गया था|
14.2
1
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े मिड ऑफ़ की तरफ पंच कर दिया| गैप से एक रन हासिल कर लिया है|
14.1
0
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
डॉट बॉल!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 165/3
17 रन
- 413.1
- 413.2
- 413.3
- 213.4
- 113.5
- 1 WD 13.6
- 113.6
ह. क्लासेन
28 (15)
क. मेंडिस
21 (12)
द. सिंह
4-0-37-2
13.6
1
दिग्वेश सिंह To हेनरिक क्लासेन
सिंगल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने क्रीज में रहकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से सिंगल हासिल किया है| 36 गेंद पर 41 रन की दरकार है|
13.6
wd
दिग्वेश सिंह To हेनरिक क्लासेन
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर की गेंद जिसे अम्पायर ने वाइड करार दिया| बल्लेबाज ने उसे लीव कर दिया था|
13.5
1
दिग्वेश सिंह To कामिंदु मेंडिस
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
13.4
2
दिग्वेश सिंह To कामिंदु मेंडिस
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
13.3
4
दिग्वेश सिंह To कामिंदु मेंडिस
हैट्रिक चौका!!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ| गैप मिला और बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
13.2
4
दिग्वेश सिंह To कामिंदु मेंडिस
मिस फील्ड और चौका निकल गया| मिड विकेट बाउंड्री पर अपने दायें ओर जाते हुए बिश्नोई ने उसे रोकना चाहा लेकिन स्लिप कर गए और गेंद उनके पीछे से निकल गई चार रनों के लिए|
13.1
4
दिग्वेश सिंह To कामिंदु मेंडिस
चौका! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने गूगली को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा|
ओवर की समाप्ति 13 : 148/3
6 रन
- 112.1
- 112.2
- 112.3
- 212.4
- 012.5
- 112.6
क. मेंडिस
6 (7)
ह. क्लासेन
27 (14)
श. ठाकुर
2-0-19-0
12.6
1
शार्दूल ठाकुर To कामिंदु मेंडिस
क्विक सिंगल!! स्लोवर बाउंसर थी, उसपर पुल शॉट लगाया| मिड विकेट की तरफ गई गेंद जहाँ से एक ही रन हासिल हो पाया| 42 गेंद 58 रनों की दरकार है|
12.5
0
शार्दूल ठाकुर To कामिंदु मेंडिस
स्लोवर गेंद!! ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन फील्डर ने उसे फील्ड कर लिया| रन नही हुआ|
12.4
2
शार्दूल ठाकुर To कामिंदु मेंडिस
2 रन ही हासिल हो पायेगा यहाँ पर| फुलर लेंथ गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर दो रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से दो रन मिल गया है|
12.3
1
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
स्लोवर बाउंसर!! स्क्वायर लेग की तरफ पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया है|
12.2
1
शार्दूल ठाकुर To कामिंदु मेंडिस
फुलर लेंथ गेंद!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| सिंगल से ही काम चलाया है|
12.1
1
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
1 रन, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 142/3
9 रन
- 611.1
- 111.2
- W 11.3
- 011.4
- 011.5
- 211.6
क. मेंडिस
2 (3)
ह. क्लासेन
25 (12)
द. सिंह
3-0-20-2
11.6
2
दिग्वेश सिंह To कामिंदु मेंडिस
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और दो रन मिल गया|
11.5
0
दिग्वेश सिंह To कामिंदु मेंडिस
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
11.4
0
दिग्वेश सिंह To कामिंदु मेंडिस
बल्लेबाज़ ने फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
कामिंडु मेंडिस नए बल्लेबाज़ हैं...
11.3
W
दिग्वेश सिंह To ईशान किशन OUT!
आउट!! बोल्ड!! एक और विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| दिग्वेश सिंह ने ये विकेट लेकर अपनी टीम को गेम में वापसी कराई है| 35 रन बनाकर ईशान किशन बने दिग्वेश सिंह का दूसरा शिकार| गूगली से गच्चा खा गए| रॉंग वन को पढ़ नहीं पाए और बोल्ड हो गए| रिवर्स स्वीप शॉट खेलना चाहते थे| टर्न से चकमा खाए और बल्ले को मिस करते हुए ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई ये गेंद और बूम| 140/3 हैदराबाद|
11.2
1
दिग्वेश सिंह To हेनरिक क्लासेन
ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई गेंद| इसपर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
11.1
6
दिग्वेश सिंह To हेनरिक क्लासेन
छक्का!!! क्लासेन स्पेशल! बैक फुट पर छक्का लगाना इस बल्लेबाज की ताक़त है| छोटी गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई|
ओवर की समाप्ति 11 : 133/2
13 रन
- 410.1
- 110.2
- 110.3
- 410.4
- 110.5
- 210.6
ई. किशन
35 (27)
ह. क्लासेन
18 (10)
श. ठाकुर
1-0-13-0
10.6
2
शार्दूल ठाकुर To ईशान किशन
2 रन मिलेगा यहाँ पर| छोटी डाली गई गेंद| लेग साइड पर पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया|
10.5
1
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
सिंगल !! ऑफ़ साइड पर पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
10.4
4
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
टॉप एज और चौका निकल गया!! पुल शॉट लगाने गए, उछाल को परख नहीं पाए| टॉप एज लगा, कीपर के ऊपर से बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई| गेंदबाज ने अपनी लाइन और गति से बल्लेबाज को चकमा तो दिया लेकिन भाग्य का साथ बल्लेबाज को मिल गया|
10.3
1
शार्दूल ठाकुर To ईशान किशन
सिंगल!! एक और बार फुलर लेंथ गेंद डाली गई जिसपर कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन हासिल किया है| समझदारी भरा क्रिकेट जारी है|
10.2
1
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर एक रन निकाला है|
10.1
4
शार्दूल ठाकुर To हेनरिक क्लासेन
चौका!!! खराब गेंद ये, आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर|
ओवर की समाप्ति 10 : 120/2
3 रन
- 19.1
- 09.2
- 09.3
- 09.4
- 19.5
- 19.6
ह. क्लासेन
8 (6)
ई. किशन
32 (25)
आ. खान
2-0-17-0
9.6
1
आवेश खान To हेनरिक क्लासेन
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
9.5
1
आवेश खान To ईशान किशन
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
9.4
0
आवेश खान To ईशान किशन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेलना चाहा लेकिन गेंद बल्ले का एज लगकर टप्पा खाकर कीपर की तरफ गई| रन का मौका नहीं बन सका|
9.3
0
आवेश खान To ईशान किशन
प्ले एंड मिस!! इस बार शॉर्ट बॉल बाउंसर डाली गई गेंद| पुल शॉट लगाने गए ईशान लेकिन गति और उछाल से चकमा खाए| बल्ले को मिस करते हुए हेलमेट से जा टकराई गेंद| फिजियो मैदान पर आये हैं कनकशन टेस्ट के लिए|
9.2
0
आवेश खान To ईशान किशन
अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|
9.1
1
आवेश खान To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है|
ओवर की समाप्ति 9 : 117/2
14 रन
- 08.1
- 48.2
- 18.3
- 28.4
- 18.5
- 68.6
ई. किशन
31 (21)
ह. क्लासेन
6 (4)
ए. मार्करम
1-0-14-0
8.6
6
एडन मार्करम To ईशान किशन
छक्का!! बड़े शॉट के साथ हुई ओवर की समाप्ति| फुल गेंद थी, बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा| 117/2 हैदराबाद|
8.5
1
एडन मार्करम To हेनरिक क्लासेन
फुल बॉल!! सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|
8.4
2
एडन मार्करम To हेनरिक क्लासेन
2 रन मिलेगा यहाँ पर, इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग की दिश से दो रन हासिल किया है|
8.3
1
एडन मार्करम To ईशान किशन
1 रन, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.2
4
एडन मार्करम To ईशान किशन
चौका!!! बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग से चौका बटोरा|
8.1
0
एडन मार्करम To ईशान किशन
ऑफ़ स्पिन गेंद!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 8 : 103/2
5 रन
- 07.1
- 17.2
- W 7.3
- 17.4
- 17.5
- 27.6
ह. क्लासेन
3 (2)
ई. किशन
20 (17)
द. सिंह
2-0-11-1
7.6
2
दिग्वेश सिंह To हेनरिक क्लासेन
2 रन मिल जाएगा यहाँ पर, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
7.5
1
दिग्वेश सिंह To ईशान किशन
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
7.4
1
दिग्वेश सिंह To हेनरिक क्लासेन
सिंगल के साथ हेनरिक क्लासेन ने खोला अपना खाता| बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|
हेनरिक क्लासेन नए बल्लेबाज़ हैं...
7.3
W
दिग्वेश सिंह To अभिषेक शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट शार्दुल ठाकुर बोल्ड दिग्वेश सिंह राठी| हैदराबाद को लगा एक बड़ा झटका| अभिषेक शर्मा 59 रन बनाकर पवेलियन की तरफ लौटते हुए| दिग्वेश सिंह के हाथ लगी विकेट| ऑफ़ स्टंप के बाहर की गुगली गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में हवा में खेला| मिस टाइम हो गया था| फील्डर वहां मौजूद थे शार्दुल ठाकुर जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए आगे भागकर पकड़ा कैच| 99/2 हैदराबाद|
7.2
1
दिग्वेश सिंह To ईशान किशन
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
7.1
0
दिग्वेश सिंह To ईशान किशन
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक जहाँ दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 7 ओवरों की समाप्ति के बाद 98/1 हैदराबाद, लक्ष्य से 108 रन दूर|फिलहाल क्रीज़ पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी टिकी हुई है जिनके कन्धों पर टीम को अब आगे ले जाने की बड़ी ज़िम्मेदारी होगी| महज 18 गेंदों पर अपना अर्ध शतक पूरा करते हुए अभिषेक ने अपनी टीम को इस रन चेज में काफी ऊपर ला दिया है| वहीँ गेंदबाजी टीम चाहेगी कि जल्द से जल्द इनका विकेट हासिल किया जाए|
ओवर की समाप्ति 7 : 98/1
26 रन
- 1 WD 6.1
- 06.1
- 16.2
- 66.3
- 66.4
- 66.5
- 66.6
अ. शर्मा
59 (19)
ई. किशन
18 (14)
र. बिश्नोई
1-0-26-0
6.6
6
रवि बिश्नोई To अभिषेक शर्मा
ओहोहो!!! छक्कों का चौका लगा है यहाँ पर अभिषेक शर्मा के बल्ले से| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का एक और बार बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| मिस विकेट पर फील्डर ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे|
6.5
6
रवि बिश्नोई To अभिषेक शर्मा
हैट्रिक छक्का!!! इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| बल्लेबाज़ ने घुटना टिकाया और सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई गेंद छह रनों के लिए|
6.4
6
रवि बिश्नोई To अभिषेक शर्मा
छक्का! बैक टू बैक सिक्स अभिषेक शर्मा के बल्ले से आता हुआ यहाँ पर| इस बार गूगली गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में शॉट लगाया और गेंद सीधा स्टैंड्स में जा गिरी, मिला छह रन यहाँ पर|
6.3
6
रवि बिश्नोई To अभिषेक शर्मा
छक्का! आगे आकर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ़ की ओर शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई गेंद छह रनों के लिए|
6.2
1
रवि बिश्नोई To ईशान किशन
इस बार बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की दिशा में खेला और सिंगल हासिल हो गया|
6.1
0
रवि बिश्नोई To ईशान किशन
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
6.1
wd
रवि बिश्नोई To ईशान किशन
वाइड! ऑफ़ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 72/1
14 रन
- 1 WD 5.1
- 45.1
- 45.2
- 05.3
- 1 WD 5.4
- 25.4
- 15.5
- 15.6
ई. किशन
17 (12)
अ. शर्मा
35 (15)
आ. खान
1-0-14-0
5.6
1
आवेश खान To ईशान किशन
पैड्स पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन हासिल हुआ|
5.5
1
आवेश खान To अभिषेक शर्मा
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया है यहाँ पर| गाइड किया इसे कवर्स की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
5.4
2
आवेश खान To अभिषेक शर्मा
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
5.4
wd
आवेश खान To अभिषेक शर्मा
वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
5.3
0
आवेश खान To अभिषेक शर्मा
स्विंग एंड मिस!! पूरी तरह से बीट हुए बल्लेबाज| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| आगे आकर शॉट लगाना चाहते थे लेकिन सफल नहीं हुए|
5.2
4
आवेश खान To अभिषेक शर्मा
एक और चौका! इस बार आगे आकर इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है| गेंदबाज की सोच से खेल रहे हैं अभिषेक|
5.1
4
आवेश खान To अभिषेक शर्मा
चौका!!! कड़क पुल शॉट, पीछे फील्डर था लेकिन उससे काफी दूर रहकर सीमा रेखा के पार निकल गई बॉल| तेज़ गति से शरीर पर डाली गई गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में लेकर घूम गए थे बल्लेबाज़ और चौका बटोरा|
5.1
wd
आवेश खान To अभिषेक शर्मा
वाइड!!! डाउन द लेग डाली गई गेंद| ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
ओवर की समाप्ति 5 : 58/1
6 रन
- 04.1
- 44.2
- 04.3
- 14.4
- 04.5
- 14.6
अ. शर्मा
24 (10)
ई. किशन
16 (11)
द. सिंह
1-0-6-0
4.6
1
दिग्वेश सिंह To अभिषेक शर्मा
गुगली गेंद पर सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
4.5
0
दिग्वेश सिंह To अभिषेक शर्मा
डॉट बॉल!! आउटसाइड ऑफ़ थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ| अभिषेक ने सोचा कि ये वाइड होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं| कोई रन नहीं|
4.4
1
दिग्वेश सिंह To ईशान किशन
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
4.3
0
दिग्वेश सिंह To ईशान किशन
शार्प टर्न!! बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
4.2
4
दिग्वेश सिंह To ईशान किशन
चौका!!! लेंथ में छोटी डाली गई गुगली गेंद| मिड विकेट की तरफ पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
4.1
0
दिग्वेश सिंह To ईशान किशन
डॉट बॉल! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
ओवर की समाप्ति 4 : 52/1
12 रन
- 03.1
- 43.2
- 63.3
- 13.4
- 03.5
- 13.6
ई. किशन
11 (7)
अ. शर्मा
23 (8)
ओ रूर्की
2-0-26-1
3.6
1
विलियम ओ रूर्की To ईशान किशन
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में गाइड किया| एक रन का मौका बन गया|
3.5
0
विलियम ओ रूर्की To ईशान किशन
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
3.4
1
विलियम ओ रूर्की To अभिषेक शर्मा
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
3.3
6
विलियम ओ रूर्की To अभिषेक शर्मा
छक्का! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में हवा में शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई गेंद छह रनों के लिए|
3.2
4
विलियम ओ रूर्की To अभिषेक शर्मा
चौका! विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की तरफ हवा में खेला| पूरन ने कैच के प्रयास में डाइव लगाई लेकिन गेंद से दूर रह गए| इसी बीच गेंद सीमा रेखा के बाहर गई चार रनों के लिए|
3.1
0
विलियम ओ रूर्की To अभिषेक शर्मा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 3 : 40/1
17 रन
- 42.1
- 1 WD 2.2
- 62.2
- 12.3
- 02.4
- 42.5
- 1 WD 2.6
- 02.6
ई. किशन
10 (5)
अ. शर्मा
12 (4)
आ. दीप
2-0-25-0
2.6
0
आकाश दीप To ईशान किशन
लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
2.6
wd
आकाश दीप To ईशान किशन
वाइड!!! साथ में नॉट आउट भी रहेगा| फील्डिंग टीम द्वारा वाइड का रिव्यु लिया गया था जो असफल हुआ| रिप्ले में देखने पर पता चला कि ये गेंद लेग स्टम्प के बाहर से होकर जा रही थी जहाँ पर ना ही बल्ला लगा था और ना ही शरीर| अंत में अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
2.5
4
आकाश दीप To ईशान किशन
चौका! गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में गैप में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
2.4
0
आकाश दीप To ईशान किशन
इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
2.3
1
आकाश दीप To अभिषेक शर्मा
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
2.2
6
आकाश दीप To अभिषेक शर्मा
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
2.2
wd
आकाश दीप To अभिषेक शर्मा
वाइड! एक अतिरिक्त रन वाइड के रूप में आया यहाँ पर|
2.1
4
आकाश दीप To अभिषेक शर्मा
चौका! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 23/1
14 रन
- 01.1
- 41.2
- 41.3
- W 1.4
- 01.5
- 61.6
ई. किशन
6 (2)
अ. शर्मा
1 (1)
ओ रूर्की
1-0-14-1
1.6
6
विलियम ओ रूर्की To ईशान किशन
छक्का! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में हवा में शॉट खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई गेंद छह रनों के लिए|
1.5
0
विलियम ओ रूर्की To ईशान किशन
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ|
ईशान किशन नए बल्लेबाज़ हैं...
1.4
W
विलियम ओ रूर्की To अथर्व तायडे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट दिग्वेश सिंह बोल्ड विलियम ओ रूर्की| पहले विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| विलियम ओ रूर्की को आईपीएल में पहली विकेट मिली है| शरीर लाइन पर डाली गई गेंद को आड़े बल्ले से लेग साइड पर हीव करने गए| बल्ले का मुंह जल्दी बंद कर बैठे इस वजह से लीडिंग एज लेकर थर्ड मैन की तरफ गई गेंद| फील्डर ने अपने आगे की तरफ आते हुए एक बढ़िया रनिंग कैच पकड़ा है| 17/1 हैदराबाद|
1.3
4
विलियम ओ रूर्की To अथर्व तायडे
बैक टू बैक चौका अथर्व के बल्ले से आता हुआ! शानदार प्लेसमेंट| बल्लेबाज़ ने गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल करते हुए गेंद को थर्ड मैन की ओर गाइड कर दिया और चार रन बटोर लिया है|
1.2
4
विलियम ओ रूर्की To अथर्व तायडे
आउट साइड एज और चौका निकल गया! ऑफ़ स्टम्प के बाहरव वाली गेंद पर दूर से ड्राइव करने गए जहाँ एज लग गया| चार रनों के लिए निकल गई गेंद|
1.1
0
विलियम ओ रूर्की To अथर्व तायडे
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! हार्ड लेंथ गेंद थी|आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
ओवर की समाप्ति 1 : 9/0
9 रन
- 00.1
- 1 WD 0.2
- 00.2
- 40.3
- 10.4
- 10.5
- 1 WD 0.6
- 1 LB 0.6
अ. तायडे
5 (5)
अ. शर्मा
1 (1)
आ. दीप
1-0-8-0
0.6
lb
आकाश दीप To अथर्व तायडे
एलबीडबल्यू की अपील हुई जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| उछाल के साथ-साथ मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| स्विंग होकर अंदर आई बॉल, फ्लिक करने गए लेकिन बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी| ऑन साइड पर गई जहाँ से लेग बाई का एक रन मिल गया| फील्दिन्ग्तीम ने रिव्यु का सोचा लेकिन लिया नहीं|
0.6
wd
आकाश दीप To अथर्व तायडे
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| वाइड का इशारा अम्पायर की तरफ से आया है|
0.5
1
आकाश दीप To अभिषेक शर्मा
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
0.4
1
आकाश दीप To अथर्व तायडे
टैप एंड रन!! बल्लेबाज ने फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से एक रन मिल गया|
0.3
4
आकाश दीप To अथर्व तायडे
चौका!! बाउंड्री के साथ अथर्व तायडे ने अपना खाता खोला है| इस बार क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये|
0.2
0
आकाश दीप To अथर्व तायडे
डॉट बॉल!! बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नही हो सका|
0.2
wd
आकाश दीप To अथर्व तायडे
वाइड!!! खाता खुल गया है टीम का यहाँ पर| बल्लेबाज से काफी दूर रखी गई गेंद| लीव कर दिया उसे और वाइड करार दी गई है|
0.1
0
आकाश दीप To अथर्व तायडे
डॉट बॉल के साथ हुई है शुरुआत!! पैड्स पर रखी गई गेंद| क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

Type
Overs
Batsmen
- अथर्व तायडे
- अभिषेक शर्मा
- ईशान किशन
- हेनरिक क्लासेन
- कामिंदु मेंडिस
- अनिकेत वर्मा
- नीतीश कुमार रेड्डी
- पैट कमिंस
- हर्षल पटेल
- हर्ष दुबे
- जीशान अंसारी
- ईशान मलिंगा
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
- मौसम साफ़
- टॉस सनराइज़र्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम सनराइज़र्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक शर्मा
- अंपायर Swaroopanand Kannur (IND), माइकल गौफ, विरेंदर शर्मा
- रेफ़री प.धर्मानि