Advertisement
Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 70 Commentary, Live Updates

लखनऊ vs बेंगलुरु, 2025 - टी-20 Live Commentary

लखनऊ सुपर जायंट्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 70, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ , May 27, 2025
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
227/3 (20.0)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
230/4 (18.4)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    जितेश शर्मा
    85(33)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस महा मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, अब होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालीफायर-1 मुकाबले के साथ जो पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 29 मई को शाम 07.30 बजे मुल्लानपुर में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मैच जीतकर बात करने आए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के कप्तान जितेश शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार उनकी बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूँ कि मैंने आज इस तरह की पारी खेली है| आगे जितेश ने कहा कि जब विराट भाई आउट हुए तो मैंने संभलकर खेलना शुरू किया और मेरे कोच दिनेश कार्तिक ने मुझे समझाया के आप अंत तक क्रीज़ पर रहकर खेलते रहिये| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं ज़रूर इंजॉय करना चाहूँगा इस मोमेंट को क्योंकि ये मेरे लिए बड़ा पल है| ऐसे में जोश हेज़लवुड के बारे में कहा कि वो फिट हैं और अगले मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे|
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पन्त ने बात करते हुए कहा कि हमने बल्लेबाजी तो अच्छी की लेकिन गेंदबाजी में उम्मीद अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके| हमें गेम में पूरे 40 ओवर अच्छे करने होते हैं| हमने पहले 20 तो अच्छे किये लेकिन बाद के 20 में वो काम नहीं कर सके| अपनी बल्लेबाजी पर कहा कि मैं हर मुकाबले के बाद बेहतर होता जा रहा था और आज मेरा दिन था और मेरे बल्ले से शॉट्स निकल रहे थे| इस सीजन से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है| कुछ दिन के विश्राम के बाद मैं इंग्लैंड के दौरे पर ध्यान दूंगा| बल्लेबाजी यूनिट ने अच्छा काम किया और गेंदबाजी में आवेश खान और दिग्वेश राठी ने अच्छा काम किया है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
एक समय जब बेंगलुरु टीम को 30 गेंदों पर 51 रनों की ज़रुरत थी तब मैदान पर कप्तान जितेश शर्मा (85) मौजूद थे और उन्होंने मिल रहे मौको पर गेंद को हवाई यात्रा करवाया शुरू कर दिया और इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पहला अर्धशतक भी पूरा कर लिया| जबकि उनका पूरा साथ देते हुए मयंक अग्रवाल (41) ने भी बाउंड्री लगाना जारी रखा और अपनी टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ाने लगे| हालाँकि एक समय तो जितेश शर्मा को दिग्वेश सिंह ने कैच आउट करवा दिया था लेकिन तभी थर्ड अम्पायर ने बताया कि दिग्वेश का पैर बॉक्स लाइन को लग गया था| जिसके कारण नो बॉल दे दिया गया और जितेश को एक जीवनदान प्राप्त हो गया| जिसके बाद तो दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की और पांचवें विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को 7 विकटों से जीत के पार पहुँचाया| ऐसे में अब इंडियन प्रीमियर लीग के इस 18वें सीज़न का पहला क्वालीफायर मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच 29 मई को खेला जाएगा|
तभी गेंदबाज़ी करने आए आकाश सिंह ने सेट बल्लेबाज़ फिलिप साल्ट (30) को कैच आउट करवाते हुए टीम को पहली विकेट निकालकर दिया| जिसके बाद मैदान पर आए रजत पाटीदार (14) कुछ खास नहीं कर सके और विलियम ओ रूरकी की गेंद पर पहले पाटीदार कैच आउट हो गए जबकि अगली ही गेंद पर लियाम शून्य पर एलबीडबल्यू होकर पवेलियन लौटे| हालाँकि एक तरफ से विराट कोहली (54) ने समझेदारी के साथ बल्लेबाज़ी की और मिल रहे मौको पर बड़ा शॉट लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया| इसी दौरान लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने आवेश खान के हाथों में बॉल थमाई और उन्होंने किंग कोहली का विकेट निकालकर दिया|
कप्तान जितेश शर्मा के बल्ले से खेली गई 85 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को 6 विकटों से शिकस्त देते हुए 19 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई है!! क्या कमाल की बल्लेबाज़ी विराट कोहली, जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल ने की है यहाँ पर| इसी दौरान 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई जितेश की सेना ने शुरुआत शानदार अंदाज़ में किया और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने तेज़ी से स्कोर बोर्ड को आगे की ओर बढ़ाया| ऐसे में दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई|
18.4
6
आयुष बदोनी To जितेश शर्मा
छक्का!!! इसी के साथ बेंगलुरु की टीम ने अपना सबसे बड़ा रन चेज अंजाम दे दिया है| यह एक अच्छा शॉट है लेग साइड की तरफ। इस गेंद पर बल्लेबाज घुटने के बल नीचे जाते हैं और गेंद को स्क्वायर लेग फील्डर के ऊपर से स्लॉग किया मैक्ससिम्मम के लिए|
18.3
0
आयुष बदोनी To जितेश शर्मा
लीव कर दिया है यहाँ पर!! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
18.2
2
आयुष बदोनी To जितेश शर्मा
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
18.1
1
आयुष बदोनी To मयंक अग्रवाल
सिंगल से इस बार काम चलाया है| ऑफ़ साइड पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 18 : 221/4
21 रन
  • 117.1
  • 417.2
  • 017.3
  • 417.4
  • 617.5
  • 617.6
ज. शर्मा
77 (30)
म. अग्रवाल
40 (22)
ओ रूर्की
4-0-74-2
17.6
6
विलियम ओ रूर्की To जितेश शर्मा
एक और छक्का!! वोहोहो!!! 12 गेंदों पर 7 रनों की दरकार है| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|
17.5
6
विलियम ओ रूर्की To जितेश शर्मा
छक्का!! कप्तान जितेश शर्मा यहाँ पर कप्तानी पारी खेलते हुए दिखाई दिए हैं!! जी हाँ एक और बेहतरीन शॉट जितेश के बल्ले से आता हुआ!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 13 गेंदों पर अब 13 रनों की ज़रुरत है|
17.4
4
विलियम ओ रूर्की To जितेश शर्मा
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 14 गेंदों पर अब 19 रनों की दरकार है|
17.3
0
विलियम ओ रूर्की To जितेश शर्मा
बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पुल शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद और सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं हो सका|
17.2
4
विलियम ओ रूर्की To जितेश शर्मा
चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर थर्ड मैन की ओर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
17.1
1
विलियम ओ रूर्की To मयंक अग्रवाल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 17 : 200/4
11 रन
  • 1 NB 16.1
  • 616.1
  • 116.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 116.5
  • 116.6
म. अग्रवाल
39 (21)
ज. शर्मा
57 (25)
द. सिंह
4-0-36-0
16.6
1
दिग्वेश सिंह To मयंक अग्रवाल
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
16.5
1
दिग्वेश सिंह To जितेश शर्मा
सिंगल, इस बार बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
16.4
0
दिग्वेश सिंह To जितेश शर्मा
इस बार रूम बनाकर गेंद को खेलने गए लेकिन बीट हुए| गेंदबाज ने चतुराई के साथ ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाल दी थी गेंद जिसपर बल्लेबाज बीट हुए हैं|
16.3
1
दिग्वेश सिंह To मयंक अग्रवाल
सिंगल से इस बार काम चलाया है| हार्ड लेंथ गेंद थी, ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
16.2
1
दिग्वेश सिंह To जितेश शर्मा
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गई गेंद| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
16.1
6
दिग्वेश सिंह To जितेश शर्मा
छक्का!!! फ्री हिट गेंद का पूरी तरह से फायदा उठाया और अपने अर्ध शतक तक पहुंचे कप्तान| पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे मिड विकेट के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया है|
16.1
nb
दिग्वेश सिंह To जितेश शर्मा
नो बॉल!!! ओहोहो, जितेश शर्मा को मिला जीवन दान| कैच आउट हो गए थे इस गेंद पर लेकिन फिर पता चला कि ये एक नो बॉल है| गेंदबाज का पिछला पैर क्रीज के साइड लाइन को छू गया था जिसे चेक करने के बाद थर्ड अम्पायर ने वाइड करार दिया है| ये मुकाबले में एक ट्विस्ट आ गया है| इस गेंद पर जितेश ने रिवर्स स्वीप शॉट खेला था जो सीधा पॉइंट फील्डर की गोद में चला गया था| आउट होकर वापिस जाते उससे पहले नो बॉल का साईरन बज गया|
ओवर की समाप्ति 16 : 189/4
12 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 1 WD 15.3
  • 415.3
  • 415.4
  • 015.5
  • 115.6
ज. शर्मा
49 (20)
म. अग्रवाल
37 (19)
आ. खान
3-0-32-1
15.6
1
आवेश खान To जितेश शर्मा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार जड़ में डाली गई गेंद पर जोर से शॉट लगाने गए| मिस टाइम हुआ| लेग साइड पर गई गेंद जहाँ से एक ही रन मिला| अब 24 गेंदों पर 39 रनों की दरकार है|
15.5
0
आवेश खान To जितेश शर्मा
डॉट बॉल!! अच्छी वापसी गेंदबाज के द्वारा हुई है| स्विंग एंड मिस हुआ! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
15.4
4
आवेश खान To जितेश शर्मा
बैक टू बैक चौका जितेश के बल्ले से निकलता हुआ! इनसाइड आउट ओवर कवर!! रूम बनाकर चिप कर दिया गेंद को बाउंड्री की तरफ| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
15.3
4
आवेश खान To जितेश शर्मा
चौका!!! तीर की तरह सीधा!! स्लोवर गेंद को परखा और जड़ दिया है चार| गेंदबाज के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
15.3
wd
आवेश खान To जितेश शर्मा
वाइड!!! शॉर्ट बॉल बाउंसर!! उसपर लैप शॉट लगाना चाहते थे लेकिन काफी ऊपर से निकल गई गेंद| कीपर पन्त नयूसपर वाइड का रिव्यु लिया जो असफल हुआ है|
15.2
1
आवेश खान To मयंक अग्रवाल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
15.1
1
आवेश खान To जितेश शर्मा
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया है|
ओवर की समाप्ति 15 : 177/4
21 रन
  • 414.1
  • 214.2
  • 614.3
  • 414.4
  • 114.5
  • 414.6
म. अग्रवाल
36 (18)
ज. शर्मा
39 (15)
श. अहमद
3-0-39-0
14.6
4
शाहबाज अहमद To मयंक अग्रवाल
चौका! पॉइंट फील्डर से यहाँ पर मिस फील्ड हो गई और गेंद उनके हाथों के बीच से निकल गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया| 177/4 बेंगलुरु| 30 गेंदों पर 51 रनों की दरकार है|
14.5
1
शाहबाज अहमद To जितेश शर्मा
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| स्टम्प लाइन की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए| बल्ले पर नहीं आकर ग्लव्स से लगी गेंद और पॉइंट की तरफ गई जहाँ से एक रन मिला| एलबीडबल्यू की अपील भी की गई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे|
14.4
4
शाहबाज अहमद To जितेश शर्मा
चौका!!! रन चेज में पूरी तरह से बनी हुई है आरसीबी की टीम| इस बार बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग से चौका बटोरा है|
14.3
6
शाहबाज अहमद To जितेश शर्मा
छक्का!!! इन साइड आउट ओवर कवर्स!! लाजवाब हैण्ड आई कॉर्डिनेशन बल्लेबाज़ से देखने को मिला है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर थी जिसे महज़ टाइम किया| क़दमों का इस्तेमाल करते हुए कवर्स के ऊपर से उठाकर मारा छह रनों के लिए| फील्डर वहां पर थे लेकिन महज दर्शक बनकर रह गए|
14.2
2
शाहबाज अहमद To जितेश शर्मा
2 रन मिलेगा यहाँ पर| इस बार लेंथ को परखा और अपने पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और लेग साइड से दो रन बटोरा|
14.1
4
शाहबाज अहमद To जितेश शर्मा
मिस फील्ड और चौका मिल गया!!! क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| सीमा रेखा पर गेंद को रोकने गए विलियम लेकिन चूक गए हैं|
ओवर की समाप्ति 14 : 156/4
17 रन
  • 113.1
  • 313.2
  • 613.3
  • 413.4
  • 113.5
  • 213.6
म. अग्रवाल
32 (17)
ज. शर्मा
22 (10)
ओ रूर्की
3-0-53-2
13.6
2
विलियम ओ रूर्की To मयंक अग्रवाल
दुग्गी!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेलकर तेज़ी से भागकर 2 रन ले लिया|
13.5
1
विलियम ओ रूर्की To जितेश शर्मा
सिंगल!! इसी बीच रन आउट का मौका बन गया था लेकिन गेंदबाज़ थ्रो को पकड़ नहीं सके!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर खेला| हालाँकि जितेश गेंद की तरफ देख रहे थे तभी मयंक सामने से रन लेने को भाग पड़े| तभी जितेश ने नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर दौड़ लगाई| फील्डर ने गेंदबाज़ की तरफ थ्रो किया लेकिन विलियम ओ रूर्की बॉल को पकड़ नहीं पाए और बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए| एक रन मिल गया यहाँ पर|
13.4
4
विलियम ओ रूर्की To जितेश शर्मा
चौका!! इस बार बल्लेबाज़ ने फुलटॉस गेंद को जानबूझकर कीपर के दाँए ओर से स्कूप शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
13.3
6
विलियम ओ रूर्की To जितेश शर्मा
छक्का!! कप्तान जितेश शर्मा के बल्ले से आया सिक्स यहाँ पर!! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी स्टैंड्स में छ रनों के लिए|
13.2
3
विलियम ओ रूर्की To मयंक अग्रवाल
तीन रन!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर शॉट खेला| फील्डर उसके पीछे भागे और गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से रोका|तभी बल्लेबाजों ने भागकर तीन रन ले लिया|
13.1
1
विलियम ओ रूर्की To जितेश शर्मा
ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 139/4
7 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 212.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
ज. शर्मा
10 (6)
म. अग्रवाल
27 (15)
आ. सिंह
4-0-40-1
12.6
1
आकाश सिंह To जितेश शर्मा
सिंगल!! इस दफ़ा बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर एक रन पूरा किया| बेंगलुरु को अब जीत के लिए 42 गेंदों पर 89 रनों की ज़रुरत है|
12.5
1
आकाश सिंह To मयंक अग्रवाल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.4
1
आकाश सिंह To जितेश शर्मा
इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए स्क्वायर लेग की दिश से एक रन हासिल किया|
12.3
2
आकाश सिंह To जितेश शर्मा
दुग्गी!! इस बार लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेलकर बल्लेबाज़ ने दो रन ले लिया|
12.2
1
आकाश सिंह To मयंक अग्रवाल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
12.1
1
आकाश सिंह To जितेश शर्मा
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
ओवर की समाप्ति 12 : 132/4
10 रन
  • 111.1
  • W 11.2
  • 411.3
  • 111.4
  • 211.5
  • 211.6
म. अग्रवाल
25 (13)
ज. शर्मा
5 (2)
आ. खान
2-0-20-1
11.6
2
आवेश खान To मयंक अग्रवाल
एक और दुग्गी!! इस दफ़ा बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| खिलाड़ी से वहां पर हुई मिसफील्ड| बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन पूरा किया|
11.5
2
आवेश खान To मयंक अग्रवाल
दुग्गी!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन हासिल किया|
11.4
1
आवेश खान To जितेश शर्मा
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
11.3
4
आवेश खान To जितेश शर्मा
चौका!! इसी के साथ कप्तान जितेश शर्मा ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेला| ऐसे में फील्डर ने वहां पर आकर गेंद को रोकने का प्रयास किया लेकिन चार रन हो गया|
जितेश शर्मा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
11.2
W
आवेश खान To विराट कोहली OUT!
आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ विराट कोहली की 54 रनों की पारी का हुआ अंत!! आवेश खान के हाथ लगी पहली विकेट| ऊपर डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ सीधे बल्ले से सामने की ओर खेलना चाहते थे| ऐसे में बल्ला हाथ में धूम गया और बल्ले के निचले भाग को लगकर लॉन्ग ऑफ बाउंड्री लाइन की तरफ गई| तभी फील्डर आयुष बदोनी ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 123/4 बेंगलुरु|
11.1
1
आवेश खान To मयंक अग्रवाल
फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 11 : 122/3
7 रन
  • 010.1
  • 010.2
  • 410.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
म. अग्रवाल
20 (10)
व. कोहली
54 (29)
द. सिंह
3-0-25-0
10.6
1
दिग्वेश सिंह To मयंक अग्रवाल
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! इस बार मयंक अग्रवाल ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया| बेंगलुरु को जीत के लिए 54 गेंदों पर 106 रनों की ज़रुरत है|
10.5
1
दिग्वेश सिंह To विराट कोहली
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
10.4
1
दिग्वेश सिंह To मयंक अग्रवाल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
10.3
4
दिग्वेश सिंह To मयंक अग्रवाल
चौका!! शानदार कट शॉट यहाँ पर बल्लेबाज़ द्वारा किसी भी फील्डर को दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने ऑफ स्टंप की गेंद को डीप पॉइंट की ओर गेंद को गैप में खेला| ऐसे में सीमा रेखा पार कर गई बॉल चार रनों के लिए|
10.2
0
दिग्वेश सिंह To मयंक अग्रवाल
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
10.1
0
दिग्वेश सिंह To मयंक अग्रवाल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट थर्ड मैन की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 10 : 115/3
18 रन
  • 49.1
  • 19.2
  • 49.3
  • 49.4
  • 49.5
  • 19.6
म. अग्रवाल
14 (5)
व. कोहली
53 (28)
आ. सिंह
3-0-33-1
9.6
1
आकाश सिंह To मयंक अग्रवाल
क्विक सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई ओवरपिच गेंद| ड्राइव किया मिड ऑफ़ की ओर| तेज़ी से भागे और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
9.5
4
आकाश सिंह To मयंक अग्रवाल
हैट्रिक चौका मयंक के बल्ले से निकलता हुआ! एक अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री बटोरी है|
9.4
4
आकाश सिंह To मयंक अग्रवाल
बैक टू बैक चौका मयंक के बल्ले से आता हुआ! छोटी डाली गई गेंद|फाइन लेग पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
9.3
4
आकाश सिंह To मयंक अग्रवाल
चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
9.2
1
आकाश सिंह To विराट कोहली
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
9.1
4
आकाश सिंह To विराट कोहली
चौका! एक और अर्ध शतक यहाँ पर विराट कोहली के बल्ले से आता हुआ| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 9 : 97/3
7 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 08.3
  • 08.4
  • 48.5
  • 18.6
व. कोहली
48 (26)
म. अग्रवाल
1 (1)
श. अहमद
2-0-18-0
8.6
1
शाहबाज अहमद To विराट कोहली
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया है|
8.5
4
शाहबाज अहमद To विराट कोहली
चिप शॉट और चौका हासिल किया है! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
8.4
0
शाहबाज अहमद To विराट कोहली
डॉट बॉल!! ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
8.3
0
शाहबाज अहमद To विराट कोहली
ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की तरफ खेला| ऐसे में फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका|
8.2
1
शाहबाज अहमद To मयंक अग्रवाल
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
8.1
1
शाहबाज अहमद To विराट कोहली
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
मयंक अग्रवाल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
ओवर की समाप्ति 8 : 90/3
14 रन
  • 17.1
  • 67.2
  • 17.3
  • 47.4
  • 2 WD 7.5
  • W 7.5
  • W 7.6
ल. लिविंगस्टन
0 (1)
व. कोहली
42 (21)
ओ रूर्की
2-0-36-2
7.6
W
विलियम ओ रूर्की To लियाम लिविंगस्टन OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! बैक टू बैक विकेट बेंगलुरु की टीम यहाँ पर गंवाती हुई!! इस बार लियाम लिविंगस्टन शून्य पर पवेलियन लौटे!! ऐसे में अब विलियम ओ रूर्की हैट्रिक पर होंगे| आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद को परख नहीं सके बल्लेबाज़ ने फ्लिक शॉट खेलने गए| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| तभी गेंदबाज़ ने की एलबीडबल्यू की अपील, अम्पायर ने आउट करार दिया| 90/3 बेंगलुरु|
अगले बल्लेबाज़ लियाम लिविंगस्टन हैं...
7.5
W
विलियम ओ रूर्की To रजत पाटीदार OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अब्दुल समद बोल्ड विलियम ओ रूर्की| बड़े विकेट का पतन हुआ है यहाँ पर| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| गति में परिवर्तन किया| उसपर कट शॉट लगाने गए| सीधा फील्डर की तरफ मार बैठे जहाँ कैच को पूरा किया गया है| अपने इस शॉट से काफी निराश दिखे हैं रजत यहाँ पर| 90/2 बेंगलुरु|
7.5
wd
विलियम ओ रूर्की To विराट कोहली
वाईड के साथ में बाई का एक रन भी यहाँ पर आ गया है| पन्त ने अपने बाएँ ओर डाईव लगाकर गेंद को रोका| ग्लव्स से लगकर दूर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
7.4
4
विलियम ओ रूर्की To विराट कोहली
चौका!!! इन साइड आउट ओवर कवर!! फुल गेंद डाली थी वो भी ऑफ़ स्टम्प के बाहर| बल्लेबाज़ ने इसपर अपना हाथ खोला और बाउंड्री बटोरी है| कोहली का क्लासिकल अंदाज देखने को मिला है|
7.3
1
विलियम ओ रूर्की To रजत पाटीदार
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे ऑफ़ साइड की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
7.2
6
विलियम ओ रूर्की To रजत पाटीदार
छक्का! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
7.1
1
विलियम ओ रूर्की To विराट कोहली
सिंगल के साथ ओवर का आगाज हुआ है| पैड्स पर रखी गई गेंद| फ्लिक किया और मिड ऑन से सिंगल हासिल किया है|
ओवर की समाप्ति 7 : 76/1
10 रन
  • 16.1
  • 26.2
  • 16.3
  • 46.4
  • 16.5
  • 16.6
व. कोहली
37 (19)
र. पाटीदार
7 (4)
द. सिंह
2-0-18-0
6.6
1
दिग्वेश सिंह To विराट कोहली
सिंगल के साथ एक महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया है| 76/1 बेंगलुरु|
6.5
1
दिग्वेश सिंह To रजत पाटीदार
गुगली गेंद| मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया| ठीक तरह से बल्ले पर गेंद को नहीं ले पाए| मिस टाइम हुआ, डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन मिला है|
6.4
4
दिग्वेश सिंह To रजत पाटीदार
आउट साइड एज और चौका निकल गया| शरीर के पास की गेंद पर कट शॉट लगाने गए| मोटा किनारा लेकर थर्ड मैन के खाली स्थान की तरफ गई गेंद जहाँ से चार रन मिल गया|
6.3
1
दिग्वेश सिंह To विराट कोहली
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
6.2
2
दिग्वेश सिंह To विराट कोहली
2 रन, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और दो रन हासिल किया|
6.1
1
दिग्वेश सिंह To रजत पाटीदार
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया लेकिन वहां मौजूद फील्डर से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 6 : 66/1
6 रन
  • 05.1
  • 15.2
  • 05.3
  • W 5.4
  • 15.5
  • 45.6
व. कोहली
33 (16)
र. पाटीदार
1 (1)
आ. सिंह
2-0-15-1
5.6
4
आकाश सिंह To विराट कोहली
चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर शॉट खेला| ऐसे में वहां मौजूद खिलाड़ी से हुई मिसफील्ड और गेंद गई सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
5.5
1
आकाश सिंह To रजत पाटीदार
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर बल्लेबाज़ी करने रजत पाटीदार आए हैं...
5.4
W
आकाश सिंह To फिलिप साल्ट OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट दिग्वेश सिंह बोल्ड आकाश सिंह| पहले विकेट का पतन हो गया है यहाँ पर| 61 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 30 रन बनाकर फिलिप साल्ट बने आकाश सिंह का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई स्लोवर बाउंसर गेंद| बल्लेबाज ने उसपर कूदकर शॉट साइड पर शॉट लगाने गए| दूर से ही शॉट खेल बैठे| बल्ले का टो एंड लेकर शॉर्ट कवर्स की तरफ हवा में गई गेंद| फील्डर उसके नीचे आये और कैच को पूरा किया है| 61/1 बेंगलुरु|
5.3
0
आकाश सिंह To फिलिप साल्ट
फुल टॉस गेंद!! इसपर शॉर्ट कवर्स की तरफ शॉट खेला| हवा में गई गेंद लेकिन फील्डर के काफी आगे गिर गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ है|
5.2
1
आकाश सिंह To विराट कोहली
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
5.1
0
आकाश सिंह To विराट कोहली
वाइड लाइन पर डाली गई गेंद| बीट हुए बल्लेबाज! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| बाकी का काम कीपर ने किया है|
ओवर की समाप्ति 5 : 60/0
10 रन
  • 1 WD 4.1
  • 44.1
  • 14.2
  • 04.3
  • 04.4
  • 44.5
  • 04.6
फ. साल्ट
30 (17)
व. कोहली
28 (13)
आ. खान
1-0-10-0
4.6
0
आवेश खान To फिलिप साल्ट
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑन साइड पर इस बार पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
4.5
4
आवेश खान To फिलिप साल्ट
चौका!!! फ्लैट बैटेड शॉट ओवर मिड ऑफ़!! इनफील्ड के ऊपर से इस छोटी गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
4.4
0
आवेश खान To फिलिप साल्ट
शॉर्ट बॉल बाउंसर!! इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ है|
4.3
0
आवेश खान To फिलिप साल्ट
आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|
4.2
1
आवेश खान To विराट कोहली
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| इसपर पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
4.1
4
आवेश खान To विराट कोहली
चौका! कड़क पुल शॉट, पीछे फील्डर था लेकिन उससे काफी दूर रहकर सीमा रेखा के पार निकल गई बॉल| तेज़ गति से शरीर पर डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में लेकर घूम गए थे बल्लेबाज़ और चौका बटोरा|
4.1
wd
आवेश खान To विराट कोहली
वाइड!! डाउन द लेग!! इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
ओवर की समाप्ति 4 : 50/0
11 रन
  • 13.1
  • 43.2
  • 03.3
  • 13.4
  • 13.5
  • 43.6
फ. साल्ट
26 (13)
व. कोहली
23 (11)
श. अहमद
1-0-11-0
3.6
4
शाहबाज अहमद To फिलिप साल्ट
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इसी के साथ बेंगलुरु का 50 रन पूरा हो गया| ये गेंद गैप में निकल गई| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|
3.5
1
शाहबाज अहमद To विराट कोहली
सिंगल से इस बार काम चलाया है| ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
3.4
1
शाहबाज अहमद To फिलिप साल्ट
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से बैक फुट पर जाकर गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
3.3
0
शाहबाज अहमद To फिलिप साल्ट
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
3.2
4
शाहबाज अहमद To फिलिप साल्ट
चौका!!! चिप शॉट!!! अपना शेप होल्ड किया और सीधा मिड ऑन के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
3.1
1
शाहबाज अहमद To विराट कोहली
सिंगल! ऊपर रखी गई गेंद| हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
ओवर की समाप्ति 3 : 39/0
8 रन
  • 12.1
  • 12.2
  • 02.3
  • 42.4
  • 22.5
  • 02.6
फ. साल्ट
17 (9)
व. कोहली
21 (9)
द. सिंह
1-0-8-0
2.6
0
दिग्वेश सिंह To फिलिप साल्ट
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
2.5
2
दिग्वेश सिंह To फिलिप साल्ट
छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बाउंड्री लाइन पर खिलाड़ी से हुई मिसफील्ड और बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
2.4
4
दिग्वेश सिंह To फिलिप साल्ट
चौका!! साल्ट ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल किया| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
2.3
0
दिग्वेश सिंह To फिलिप साल्ट
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
2.2
1
दिग्वेश सिंह To विराट कोहली
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
2.1
1
दिग्वेश सिंह To फिलिप साल्ट
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 2 : 31/0
22 रन
  • 41.1
  • 11.2
  • 41.3
  • 41.4
  • 41.5
  • 1 WD 1.6
  • 41.6
व. कोहली
20 (8)
फ. साल्ट
10 (4)
ओ रूर्की
1-0-22-0
1.6
4
विलियम ओ रूर्की To विराट कोहली
चौका!! इसी के साथ हुई 22 रनों वाली ओवर की समाप्ति!! विराट के बल्ले से आती हुई लगातार बाउंड्री यहाँ पर!! इस बार फिर से छोटी गेंद डाली गई थी| जिसको बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल किया और चार रन हासिल किया| 2 ओवर के बाद 31 बिना किसी नुकसान के बेंगलुरु|
1.6
wd
विलियम ओ रूर्की To विराट कोहली
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
1.5
4
विलियम ओ रूर्की To विराट कोहली
चौका!!! हैट्रिक बाउंड्री विराट के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
1.4
4
विलियम ओ रूर्की To विराट कोहली
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री किंग कोहली के बल्ले से आती हुई यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद पर कवर ड्राइव खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई थर्ड मैन की ओर चार रनों के लिए|
1.3
4
विलियम ओ रूर्की To विराट कोहली
चौका!!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1.2
1
विलियम ओ रूर्की To फिलिप साल्ट
लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
1.1
4
विलियम ओ रूर्की To फिलिप साल्ट
चौका!! इसी के साथ विलियम ओ रूर्की का स्वागत फिलिप साल्ट ने बाउंड्री लगाकर किया है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर और पॉइंट फील्डर के बीच से शॉट खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 1 : 9/0
9 रन
  • 40.1
  • 10.2
  • 00.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 40.6
व. कोहली
4 (4)
फ. साल्ट
5 (2)
आ. सिंह
1-0-9-0
0.6
4
आकाश सिंह To विराट कोहली
चौका!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट मिड विकेट फील्डर के ऊपर से खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
0.5
0
आकाश सिंह To विराट कोहली
एक और डॉट गेंद!! इस दफ़ा फिर से आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ पुश किया| फील्डर की ओर टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं मिला|
0.4
0
आकाश सिंह To विराट कोहली
डॉट गेंद!! इस बार विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर पुश किया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने गेंद को पकड़ा| रन नहीं आ सका|
0.3
0
आकाश सिंह To विराट कोहली
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन नहीं आ सका|
0.2
1
आकाश सिंह To फिलिप साल्ट
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और एक रन मिल गया|
0.1
4
आकाश सिंह To फिलिप साल्ट
चौका!! इसी के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से अम्पायर के ऊपर से शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीमा रेखा की ओर गई चार रनों के लिए|
मैच की जानकारी
  • स्थान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  • मौसम साफ़
  • टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच जितेश शर्मा
  • अंपायर माइकल गौफ, विरेंदर शर्मा, उल्हास गान्धे
  • रेफ़री प.धर्मानि
Advertisement
मैच पोल

मैच कौन जीतेगा?

वर्म
Advertisement