Advertisement
Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 48 Commentary, Live Updates

लखनऊ vs मुंबई, 2024 - टी-20 Live Commentary

लखनऊ सुपर जायंट्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 48, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ , Apr 30, 2024
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
145/6 (19.2)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
144/7 (20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    मार्कस स्टोइनिस
    62(45)&1/19(3)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन टी20 लीग के एक नए मैच के साथ जो चेन्नई और पंजाब के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
मार्कस स्टोइनिस को उनके हर्फनमौला प्रदर्शन की वजह से प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया है| इसे हासिल करने के बाद वो काफी खुश नज़र आये| अपने और टिम डेविड के बीच तगड़े खिलाड़ी होने पर कहा कि टिम अधिक बलशाली हैं| अपनी बल्लेबाज़ी पर कहा कि विकेट अच्छी थी| हाँ थोड़ी स्लो हो रही थी लेकिन लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था इस वजह से हमें साझेदारियों की दरकार थी जो हमें मिलती चली गई| जब ऑफ़ स्पिनर गेंदबाजी करने आये तो मैंने उन्हें आड़े हाथ लेने को देखा|
विनिंग कप्तान लोकेश राहुल ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हम इस जीत से बेहद खुश हैं| आगे बताया कि हाँ अंत में मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था लेकिन हमारे पास बल्लेबाज़ थे इस वजह से हम संतुष्ट होकर बैठे थे| आगे कहा कि हमारे गेंदबाजों ने अच्छा काम किया जिसकी वजह से बाद में बल्लेबाजों का काम आसान हो गया| हम अच्छा खेल रहे हैं और मोमेंटम को जारी रखना चाहते हैं| मयंक यादव पर कहा कि उनकी कमर में हलकी सी चोट है इस वजह से मैंने उन्हें कहा कि आप जोखिम नहीं उठाइये| उनके पास काफी प्रतिभा है और जैसे-जैसे वो आगे खेलते जायेंगे उनको काफी कुछ सीखने को मिलेगा|
मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि हम इस हार से काफी निराश हैं| हमने अपनी बल्लेबाज़ी के दौरान शुरुआत में काफी विकेट्स गंवाया जिसकी वजह से हम बड़े स्कोर तक नहीं जा पाए| हमें गेंद को देखना था और उसपर शॉट्स लगाने थे लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए| ऐसा हमारे साथ इस पूरे सीज़न हुआ है| हमने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की पूरी कोशिश की है| इस मुकाबले से हमें काफी कुछ सीखने को मिला है| नेहाल पर कहा कि उन्होंने पिछले साल भी अच्छा किया था और इस साल उन्हें कम मौके मिले लेकिन जब भी मिले उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाया है|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि फिर मार्कस स्टोइनिस और दीपक हूडा (18) संभलकर खेलते हुए टीम के स्कोर को बढ़ाते रहे| कप्तान हार्दिक पंड्या ने दीपक हूडा को आउट कर उनकी पारी को समाप्त किया जिसके बाद स्टोनिस ने रन चेज़ की कमान संभाली और अपनी टीम को जीत के करीब ले गए| इसी बीच मार्कस स्टोइनिस ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| हालांकि मोहम्मद नबी ने आकर स्टोइनिस को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया जिसके बाद खेल रोमांचक हो गया था| वहीँ निकोलस पूरन ने आखरी ओवर में अपनी टीम के लिए विनिंग रन बनाये और लक्ष्य के पार ले गए| इसी बीच मुंबई के लिए हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट निकालकर दिया जबकि मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएटजी और नुवान तुषारा के हाथ 1 -1 सफ़लता लगी| अब इस जीत के बाद लखनऊ की टीम प्ले ऑफ्स में क्वालीफाई करने के और भी नज़दीक पहुँच गई है|
लखनऊ ने एक बार फिर अपने घर में विपक्षी टीम को मात दी है| दो महत्वपूर्ण अंक लखनऊ के खाते में गए| इन दो अंकों के साथ अब उनके 12 पॉइंट्स हो गए हैं और वो अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुँच गई है| 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आई लखनऊ की टीम ने भले ही अपना पहला विकेट 1 रन के स्कोर पर अर्शिन कुलकर्णी (0) के रूप में खो दिया| जिसके बाद कप्तान राहुल (28) ने मार्कस स्टोइनिस (62) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी निभाई और खुद को रन चेज़ में आगे कर दिया| जहाँ कप्तान राहुल ने मिले हुए मौकों पर छक्के चौके लगाए और अपनी टीम को प्रेशर से बाहर निकाला| फिर कप्तान हार्दिक पंड्या खुद गेंदबाज़ी करने आये और उन्होंने लखनऊ के कप्तान लोकेश राहुल को पवेलियन वापस चलता किया|
19.2
1
मोहम्मद नबी To निकोलस पूरन
सिंगल और इसी के साथ लखनऊ ने इस मुकाबले को जीत लिया है| 4 गेंद पहले 4 विकेट से लखनऊ ने इस मुकाबले में बाज़ी मारी है| इस बार रूम बनाकर सामने की तरफ गेंद को चिप किया और नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से एक रन हासिल कर लिया|
19.1
2
मोहम्मद नबी To निकोलस पूरन
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| स्कोर बराबर हो गया है यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 19 : 142/6
10 रन
  • W 18.1
  • 118.2
  • 018.3
  • 1 WD 18.4
  • 218.4
  • 418.5
  • 118.6
न. पूरन
11 (12)
क. पंड्या
1 (1)
ह. पंड्या
4-0-26-2
18.6
1
हार्दिक पंड्या To निकोलस पूरन
सिंगल!! अब 6 गेंद पर 3 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
18.5
4
हार्दिक पंड्या To निकोलस पूरन
चौका! अंदरूनी किनारा लेकर विकटों और कीपर को मिस करते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार निकल गई गेंद चार रनों के लिए| मुकाबला अब पूरी तरह से लखनऊ के पक्ष में जाता हुआ|
18.4
2
हार्दिक पंड्या To निकोलस पूरन
दुग्गी!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया गया| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, दो रन मिल गए|
18.4
wd
हार्दिक पंड्या To निकोलस पूरन
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ से काफी दूर| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
18.3
0
हार्दिक पंड्या To निकोलस पूरन
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कोई रन नहीं हुआ|
18.2
1
हार्दिक पंड्या To क्रुणाल पंड्या
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल किया|
18.1
W
हार्दिक पंड्या To आयुष बदोनी OUT!
आउट!! रन आउट!! डीप पॉइंट से नमन धीर का थ्रो ईशान किशन के पास आया| पहली बार में उन्होंने बेल्स नहीं उड़ाई लेकिन दूसरी बार में भी बेल्स उड़ाते हुए बल्लेबाज़ का काम तमाम कर दिया| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को डीप पॉइंट की तरफ कट किया था| पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरे के लिए भागे थे जहाँ पर बेहतरीन थ्रो की वजह से रन आउट हो गए| बल्लेबाज़ डाईव लगाने के बाद भी क्रीज़ के अंदर नहीं आ सके| अब 11 गेंद पर 12 रन की दरकार है|
ओवर की समाप्ति 18 : 132/5
9 रन
  • W 17.1
  • 017.2
  • 4 LB 17.3
  • 417.4
  • 017.5
  • 117.6
आ. बदोनी
5 (5)
न. पूरन
4 (8)
ग. कोएटज़ी
3-0-29-1
17.6
1
गेराल्ड कोएटज़ी To आयुष बदोनी
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 12 गेंद पर 13 रन की दरकार है| इस बार पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
17.5
0
गेराल्ड कोएटज़ी To आयुष बदोनी
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| इस बार बैक फुट से लगाया गया पुल शॉट लेकिन रन नही हो सका|
17.4
4
गेराल्ड कोएटज़ी To आयुष बदोनी
चौका इस बार बल्ले से आता हुआ| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
17.3
lb
गेराल्ड कोएटज़ी To आयुष बदोनी
लेग बाई के रूप में आई बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ के पैड्स को लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ निकल गई| चार रन मिल गए यहाँ पर|
17.2
0
गेराल्ड कोएटज़ी To आयुष बदोनी
बल्लेबाज़ गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
आयुष बदोनी नए बल्लेबाज़ हैं...
17.1
W
गेराल्ड कोएटज़ी To एश्टन टर्नर OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! गेराल्ड कोएटज़ी यु ब्यूटी!! अब 17 गेंद पर 22 रन की दरकार है| एक बार फिर से मुंबई को मुकाबले में ऊपर आने का मौका मिला है| एश्टन टर्नर महज़ 5 रन बनाकर वापिस लौटे| मुकाबला अभी भी बना हुआ है| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन की गेंद पर शफल करते हुए लैप शॉट लगाने गए| गेंद की लाइन और गति से पूरी तरह से बीट हुए और सीधा ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई ये गेंद और बूम| 123/5 लखनऊ|
ओवर की समाप्ति 17 : 123/4
1 रन
  • 016.1
  • 016.2
  • 116.3
  • 016.4
  • 016.5
  • 016.6
न. पूरन
4 (8)
ए. टर्नर
5 (8)
ज. बुमराह
4-0-17-0
16.6
0
जसप्रीत बुमराह To निकोलस पूरन
एक और डॉट गेंद!! कमाल का ओवर जस्सी के द्वारा यहाँ पर आता हुआ| हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| अब 18 गेंद पर 22 रन की दरकार है|
16.5
0
जसप्रीत बुमराह To निकोलस पूरन
लो फुल टॉस गेंद| स्ट्रेट ड्राइव किया लेकिन सीधा सामने वाली विकटों से जा टकराई बॉल| रन यहाँ भी नहीं मिल पायेगा| अभी तक महज़ 1 ही रन इस ओवर से आया है|
16.4
0
जसप्रीत बुमराह To निकोलस पूरन
एक और डॉट गेंद जस्सी के द्वारा डाली गई है| गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
16.3
1
जसप्रीत बुमराह To एश्टन टर्नर
इस बार सिंगल से ही काम चलाना होगा| सीधे बल्ले से ऑन ड्राइव का इस्तेमाल किया और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
16.2
0
जसप्रीत बुमराह To एश्टन टर्नर
एक और डॉट गेंद जस्सी के द्वारा| बल्लेबाज़ को पूरी तरह से बांधकर रखा हुआ है| सटीक लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
16.1
0
जसप्रीत बुमराह To एश्टन टर्नर
अच्छे टप्पे पर पड़ने के बाद तेज़ रफ़्तार से बाहर की तरफ निकली गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से छोड़ा| रन का मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 16 : 122/4
6 रन
  • 015.1
  • 115.2
  • 115.3
  • 115.4
  • 015.5
  • 2 WD 15.6
  • 115.6
ए. टर्नर
4 (5)
न. पूरन
4 (5)
न. तुषारा
4-0-30-1
15.6
1
नुवान तुषारा To एश्टन टर्नर
सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| 24 गेंद पर 23 रन की दरकार है| इस बार लो फुल टॉस डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.6
wd
नुवान तुषारा To निकोलस पूरन
वाईड के साथ एक अतिरिक्त रन बाई के रूप में आ गया| ऑफ़ स्टम्प के काफी बाहर डाली गई थी गेंद| कम उछाल के साथ कीपर की तरफ गई| कीपर से फम्बल हुआ जिसके बाद एक अतिरिक्त रन मिल गया|
15.5
0
नुवान तुषारा To निकोलस पूरन
प्ले एंड मिस!! बीट हुए बल्लेबाज़| शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
15.4
1
नुवान तुषारा To एश्टन टर्नर
एक और सिंगल यहाँ पर हासिल हुआ है| ऑफ़ साइड पर इस गेंद को कवर्स की तरफ पंच कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
15.3
1
नुवान तुषारा To निकोलस पूरन
धीमी गति की गेंद, गति परिवर्तन| शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया| बड़ा शॉट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी देखने को मिली यहाँ पर|
15.2
1
नुवान तुषारा To एश्टन टर्नर
सिंगल यहाँ पर हासिल हो जाएगा| इस बार मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
15.1
0
नुवान तुषारा To एश्टन टर्नर
डॉट गेंद!! ऑफ़ साइड पर पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
ओवर की समाप्ति 15 : 116/4
13 रन
  • 414.1
  • 614.2
  • 114.3
  • 114.4
  • W 14.5
  • 114.6
ए. टर्नर
1 (1)
न. पूरन
3 (3)
म. नबी
1-0-13-1
14.6
1
मोहम्मद नबी To एश्टन टर्नर
सिंगल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
14.5
W
मोहम्मद नबी To मार्कस स्टोइनिस OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट तिलक वर्मा बोल्ड मोहम्मद नबी| 62 रनों की मार्कस स्टोइनिस की पारी का हुआ अंत| अब 31 गेंद पर 30 रन की दरकार है| सीमा रेखा के ठीक आगे तिलक का एक बढ़िया जज कैच देखने को मिला है| नबी आये और पहले ही ओवर में बड़ी मछली का शिकार कर लिया| ऑफ़ स्पिन गेंद पर दूर से ही शॉट लगाने गए| एक हाथ बल्ले से निकल गया था जिसकी वजह से मिस टाइम हुआ| हवा में गई गेंद जिसे फील्डर ने लपक लिया| 115/4 लखनऊ|
14.4
1
मोहम्मद नबी To निकोलस पूरन
सिंगल से ही काम चलाना होगा यहाँ पर| इस बार स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
14.3
1
मोहम्मद नबी To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
14.2
6
मोहम्मद नबी To मार्कस स्टोइनिस
गगनचुम्भी छक्का!!! 80 मीटर लम्बा!! गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, हीव किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए| अज जल्दी इस मुकाबले को समाप्त करना चाहते हैं लखनऊ के बल्लेबाज़|
14.1
4
मोहम्मद नबी To मार्कस स्टोइनिस
चौका! अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
ओवर की समाप्ति 14 : 103/3
4 रन
  • W 13.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 013.5
  • 113.6
म. स्टोइनिस
51 (41)
न. पूरन
2 (2)
ह. पंड्या
3-0-16-2
13.6
1
हार्दिक पंड्या To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार मिड विकेट की दिशा में खेला गया शॉट| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक ही रन हासिल हुआ| 103/3 लखनऊ, 36 गेंद पर 42 रन की दरकार है|
13.5
0
हार्दिक पंड्या To मार्कस स्टोइनिस
प्ले एंड मिस!! छोटी लेंथ की धीमी गेंद को लेग साइड पर लेकर घूमना चाहते थे बल्लेबाज़ लेकिन लाइन से चकमा खा गए| टप्पा खाकर कीपर तक गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
13.4
1
हार्दिक पंड्या To निकोलस पूरन
सिंगल!! इस बार ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
13.3
1
हार्दिक पंड्या To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल और इसी के साथ मार्कस स्टोइनिस ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया| कमाल की बल्लेबाज़ी अपनी टीम के लिए करते हुए लक्ष्य के पास लेकर जा रहे हैं| ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने थर्ड मैन की दिशा में खेला| सिंगल हासिल हुआ| ड्रेसिंग रूम से उनके लिए तालियाँ बजी हैं|
13.2
1
हार्दिक पंड्या To निकोलस पूरन
लेग स्टंप के बाहर की गेंद पर निकोलस पूरन ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर सिंगल से आपने खता खोला|
निकोलस पूरन नए बल्लेबाज़ हैं...
13.1
W
हार्दिक पंड्या To दीपक हूडा OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट जसप्रीत बुमराह बोल्ड हार्दिक पंड्या| 40 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 18 रन बनाकर दीपक हूडा बने हार्दिक पंडया का दूसरा शिकार| हार्ड लेंथ गेंद थी जिसपर मिड ऑफ़ के ऊपर से शॉट लगाने गए| फील्डर घेरे के अंदर थे इस वजह से उसके ऊपर से शॉट लगाना चाहते थे| सोच सही थी लेकिन गेंद ग़लत चुन लिया| मिस टाइम हुआ और मिड ऑफ़ की तरफ हवा में गई गेंद जिसे जस्सी ने लपक लिया| 99/3 लखनऊ, लक्ष्य से 46 रन दूर|
ओवर की समाप्ति 13 : 99/2
8 रन
  • 412.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 112.4
  • 012.5
  • 112.6
द. हूडा
18 (17)
म. स्टोइनिस
49 (38)
प. चावला
3-0-23-0
12.6
1
पीयूष चावला To दीपक हूडा
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब यहाँ से 42 गेंद पर 46 रन की दरकार है| बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन बटोर लिया|
12.5
0
पीयूष चावला To दीपक हूडा
डॉट गेंद!! इस बार आगे आकर गेंद को खेलने गए थे लेकिन टर्न से चकमा खाए और पैड्स को जाकर लगी गेंद|
12.4
1
पीयूष चावला To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल इस बार भी हासिल होगा| बैक फुट से ऑफ़ साइड पर हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोर लिया|
12.3
1
पीयूष चावला To दीपक हूडा
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
12.2
1
पीयूष चावला To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
12.1
4
पीयूष चावला To मार्कस स्टोइनिस
चौका!!! नज़ाकत भरा शॉट मार्कस के बल्ले से आता हुआ!!! सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ, ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 12 : 91/2
3 रन
  • 111.1
  • 011.2
  • 111.3
  • 011.4
  • 011.5
  • 111.6
म. स्टोइनिस
43 (35)
द. हूडा
16 (14)
ज. बुमराह
3-0-16-0
11.6
1
जसप्रीत बुमराह To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ हुई एक कसे हुए ओवर की समाप्ति| इस बार बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 48 गेंद 54 रन की दरकार है|
11.5
0
जसप्रीत बुमराह To मार्कस स्टोइनिस
सटीक यॉर्कर!! एलबीडबल्यू की अपील हुई लेकिन डाउन द लेग जा रही थी इस वजह से अम्पायर ने दिलचस्पी नहीं दिखाई| फ्लिक शॉट इस गेंद पर नहीं लगा पाए बल्लेबाज़| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
11.4
0
जसप्रीत बुमराह To मार्कस स्टोइनिस
एक और अच्छी गेंद जस्सी के द्वारा| इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| रन का मौका नहीं बन पाया|
11.3
1
जसप्रीत बुमराह To दीपक हूडा
वाइड यॉर्कर!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
11.2
0
जसप्रीत बुमराह To दीपक हूडा
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद को बल्लेबाज़ कट करने गए लेकिन गति से चकमा खा गए| बाकी का कम कीपर ने किया है| कोई रन नहीं हुआ|
11.1
1
जसप्रीत बुमराह To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 88/2
9 रन
  • 1 WD 10.1
  • 110.1
  • 010.2
  • 110.3
  • 010.4
  • 110.5
  • 1 WD 10.6
  • 410.6
द. हूडा
15 (12)
म. स्टोइनिस
41 (31)
ग. कोएटज़ी
2-0-24-0
10.6
4
गेराल्ड कोएटज़ी To दीपक हूडा
चौका! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
10.6
wd
गेराल्ड कोएटज़ी To दीपक हूडा
वाइड! बाउंसर गेंद बल्लेबाज़ के सर के काफी ऊपर से गई जिसे अंपायर वाइड करार दिया|
10.5
1
गेराल्ड कोएटज़ी To मार्कस स्टोइनिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
10.4
0
गेराल्ड कोएटज़ी To मार्कस स्टोइनिस
शॉर्ट बॉल गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने जाने दिया कीपर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
10.3
1
गेराल्ड कोएटज़ी To दीपक हूडा
इस बार बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद को थर्ड मैन की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल किया|
10.2
0
गेराल्ड कोएटज़ी To दीपक हूडा
ऑफ़ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| फीडर वहां तैनात| रन नहीं होगा|
10.1
1
गेराल्ड कोएटज़ी To मार्कस स्टोइनिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
10.1
wd
गेराल्ड कोएटज़ी To मार्कस स्टोइनिस
वाइड! लेग स्टंप के बाहर की गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 10 : 79/2
8 रन
  • 49.1
  • 29.2
  • 09.3
  • 09.4
  • 19.5
  • 19.6
म. स्टोइनिस
39 (28)
द. हूडा
10 (9)
ह. पंड्या
2-0-12-1
9.6
1
हार्दिक पंड्या To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद पर कट किया जिसे डीप मों फील्ड किया गया| एक ही रन मिल पाया| 79/2 लखनऊ, 60 गेंद पर अब 66 रन की दरकार है|
9.5
1
हार्दिक पंड्या To दीपक हूडा
सिंगल!! इस बार गैप में पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
9.4
0
हार्दिक पंड्या To दीपक हूडा
ओहोहो, गुड बॉल!! शार्प बाउंसर| बल्लेबाज़ को आगे आता हुआ देखा और पटक दी गेंद| हूडा उसे समझ ही नहीं पाए और कान के पास से सीटी बजाती हुई कीपर की तरफ निकल गई गेंद|
9.3
0
हार्दिक पंड्या To दीपक हूडा
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|
9.2
2
हार्दिक पंड्या To दीपक हूडा
दुग्गी!! इस बार भी मिड विकेट की दिशा में पुल शॉट लगाकर दो रन ले लिया| डीप में इसे फील्ड कर लिया गया|
9.1
4
हार्दिक पंड्या To दीपक हूडा
चौका! बड़े शॉट के साथ हुई है ब्रेक के बाद शुरुआत!! हार्ड लेंथ गेंद| मिड विकेट की तरफ पुल शॉट खेला| फील्डर नबी ने अपने बाएँ ओर भागते हुए उसे फील्ड करना चाहा लेकिन भरसक प्रयास के बाद भी असफल हुए और चौका मिल गया|
टाइम आउट!! टाइम आउट का हुआ समय!! ढाई मिनट का ब्रेक हुआ यहाँ पर जहाँ अब दोनों ही टीमें अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| लखनऊ ने यहाँ पर 71 तो बना लिए हैं लेकिन 2 अहम विकेट भी खो दिए हैं| अब यहाँ से लखनऊ तेज़ी से जल्द से जल्द लक्ष्य तक पहुंचना चाहेगी तो वहीँ मुंबई की टीम विकेट हासिल कर प्रेशर लखनऊ पर डालना चाहेगी| 
ओवर की समाप्ति 9 : 71/2
10 रन
  • 48.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 28.4
  • 18.5
  • 18.6
द. हूडा
3 (4)
म. स्टोइनिस
38 (27)
प. चावला
2-0-15-0
8.6
1
पीयूष चावला To दीपक हूडा
सिंगल के साथ 10 रनों वाले ओवर की हुई समाप्ति| हूडा ने स्लॉग किया इस बार स्क्वायर लेग की ओर एक रन के लिए| 71/2 लखनऊ, 66 गेंद पर 74 रन की दरकार है|
8.5
1
पीयूष चावला To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! लेग स्पिन गेंद| बैक फुट से इस गेंद को सामने की तरफ लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
8.4
2
पीयूष चावला To मार्कस स्टोइनिस
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर्स की तरफ खेला| पहला रन तेज़ी से लिया| फील्डर गेंद पर आये लेकिन एक बार में उसे लपक नहीं सके जिसकी वजह से दो रन मिल गया|
8.3
1
पीयूष चावला To दीपक हूडा
सिंगल!! लेग स्पिन गेंद| सीधे बल्ले से उसे मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| डीप में गई गेंद जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
8.2
1
पीयूष चावला To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! इस बार स्क्वायर लेग की दिशा में खेला गया स्वीप शॉट| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन ही हासिल हुआ|
8.1
4
पीयूष चावला To मार्कस स्टोइनिस
चौके के साथ हुई ओवर की शुरुआत!! स्लॉग स्वीप शॉट!! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 61/2
4 रन
  • 27.1
  • W 7.2
  • 17.3
  • 07.4
  • 17.5
  • 07.6
द. हूडा
1 (2)
म. स्टोइनिस
30 (23)
ह. पंड्या
1-0-4-1
7.6
0
हार्दिक पंड्या To दीपक हूडा
इस बार कवर्स की दिशा में बल्लेबाज़ ने गेंद खेला लेकिन गैप नहीं मिल सका| कोई रन नहीं हुआ|
7.5
1
हार्दिक पंड्या To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| एक रन मिला|
7.4
0
हार्दिक पंड्या To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का मौका नहीं बना|
7.3
1
हार्दिक पंड्या To दीपक हूडा
सिंगल के साथ दीपक हूडा ने अपना खता खोला है| गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
दीपक हूडा नए बल्लेबाज़ है...
7.2
W
हार्दिक पंड्या To लोकेश राहुल OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट मोहम्मद नबी बोल्ड हार्दिक पंड्या| 58 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| हार्दिक आये और विकेट लाये| मिड विकेट बाउंड्री पर मोहम्मद नबी का एक शानदार कैच देखने को मिला है| सीमा रेखा के ठीक एक दो इंच आगे ही इसे जज किया और लपक लिया| थोड़ा सा चूक होती तो ये छह हो सकता था| 28 रन बनाकर राहुल वापिस लौटे हैं| हार्ड लेंथ गेंद को पिक किया और उसे मिड विकेट की तरफ खेला| हवा में गई गेंद जिसे सीमा रेखा के बाहर जाने से रोकते हुए लपक लिया गया| 59/2 लखनऊ|
7.1
2
हार्दिक पंड्या To लोकेश राहुल
बल्लेबाज़ ने बैक फुट से गेंद को पंच किया और गैप मिल गया| 2 रन मिल गए यहाँ पर|
हार्दिक पंडया अब गेंदबाजी के लिए आये हैं...
ओवर की समाप्ति 7 : 57/1
5 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 46.4
  • 06.5
  • 06.6
म. स्टोइनिस
29 (21)
ल. राहुल
26 (20)
प. चावला
1-0-5-0
6.6
0
पीयूष चावला To मार्कस स्टोइनिस
डॉट बॉल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार रूम बनाकर पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बन सका| 57/1 लखनऊ|
6.5
0
पीयूष चावला To मार्कस स्टोइनिस
डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने इस गुगली गेंद को परख लिया| क्रीज़ में रह कर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
6.4
4
पीयूष चावला To मार्कस स्टोइनिस
चौका! आगे आकर लेग साइड पर शॉट खेलना चाहा| बल्ले के आधे भाग को लगकर फाईन लेग की तरफ गई गेंद और गैप से चार रनों के लिए निकल गई|
6.3
0
पीयूष चावला To मार्कस स्टोइनिस
डॉट गेंद! लेग स्पिन डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| रन का मौका नहीं बन सका|
6.2
0
पीयूष चावला To मार्कस स्टोइनिस
डॉट गेंद!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ|
6.1
1
पीयूष चावला To लोकेश राहुल
सिंगल!! हवा में थी गेंद| शॉर्ट कवर्स पर इस तेज़ शॉट को फील्डर ने रोकना चाहा लेकिन हाथों से लगकर निकल गई गेंद| डीप में गई जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!!! 6 ओवर के बाद 52/1 लखनऊ, लक्ष्य से 93 रन दूर| आक्रामक शुरुआत देखने को मिली है हमें यहाँ पर लखनऊ टीम की बल्लेबाजों द्वारा लेकिन इसी दौरान एक बहुमूल्य विकेट भी गंवाया है| अब यहाँ से गेंदबाजी टीम को काफी टाईट रखकर गेंदबाजी करनी होगी|
ओवर की समाप्ति 6 : 52/1
6 रन
  • 05.1
  • 65.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 05.6
म. स्टोइनिस
25 (16)
ल. राहुल
25 (19)
ज. बुमराह
2-0-13-0
5.6
0
जसप्रीत बुमराह To मार्कस स्टोइनिस
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
5.5
0
जसप्रीत बुमराह To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन नहीं हुआ|
5.4
0
जसप्रीत बुमराह To मार्कस स्टोइनिस
इस बार बल्लेबाज़ ने इस गेंद को डिफेंड करना सही समझा| कोई रन नहीं हुआ|
5.3
0
जसप्रीत बुमराह To मार्कस स्टोइनिस
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
5.2
6
जसप्रीत बुमराह To मार्कस स्टोइनिस
छक्का! विकेट लाइन आती हुई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गेंद को हवा में खिला दिया| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
5.1
0
जसप्रीत बुमराह To मार्कस स्टोइनिस
डॉट के साथ हुई ओवर की शरुआत| बल्लेबाज़ गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| धीमी गति की गेंद से चकमा दे दिया था|
ओवर की समाप्ति 5 : 46/1
20 रन
  • 44.1
  • 14.2
  • 14.3
  • 64.4
  • 44.5
  • 44.6
ल. राहुल
25 (19)
म. स्टोइनिस
19 (10)
न. तुषारा
3-0-24-1
4.6
4
नुवान तुषारा To लोकेश राहुल
चौका! आखिरी तीन गेंद पर 14 रन आये| राहुल ने अब अपना हाथ खोलना शुरू कर दिया है| पैरों पर डाली गई फुल गेंद को मिड विकेट की दिशा में हेलिकॉप्टर शॉट लगाया| एक बड़ा गैप था उस तरफ जहाँ से चार रन हासिल हुआ| 5 के बाद 46/1 लखनऊ|
4.5
4
नुवान तुषारा To लोकेश राहुल
चौका!!! शानदार स्क्वायर कट शॉट चार रन के लिए| राहुल अब सेट हो चुके हैं| सर के पास गेंद को आने दिया, आँखों के सामने खेला गया शॉट!! पॉइंट और कवर्स फील्डर के बीच से, गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रन के लिए|
4.4
6
नुवान तुषारा To लोकेश राहुल
छक्का!!! पहला बड़ा शॉट इस पारी का आता हुआ| टिपिकल राहुल पिक अप शॉट!!! फाइन लेग बाउंड्री की तरफ खेला!!! काफी जल्दी इस तरह की लेंथ को पिक कर लेते हैं| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
4.3
1
नुवान तुषारा To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल!! इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला| गेंदबाज़ द्वारा हाफ स्टॉप हुआ| लॉन्ग ऑन की तरफ गई गेंद जहाँ से एक ही रन मिला|
4.2
1
नुवान तुषारा To लोकेश राहुल
सिंगल लेकर अब दूसरे छोर पर चले गए राहुल| इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया और एक रन हासिल किया|
4.1
4
नुवान तुषारा To लोकेश राहुल
हैट्रिक चौका टीम लखनऊ के लिए आता हुआ| खराब गिर गई ये गेंद लेग स्टम्प की लाइन के बाहर| बल्लेबाज़ राहुल ने उसे फाइन लेग की तरफ फ्लिक किया और गैप से चौका बटोर लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 26/1
15 रन
  • 13.1
  • 1 WD 3.2
  • 13.2
  • 23.3
  • 23.4
  • 43.5
  • 43.6
म. स्टोइनिस
18 (9)
ल. राहुल
6 (14)
ग. कोएटज़ी
1-0-15-0
3.6
4
गेराल्ड कोएटज़ी To मार्कस स्टोइनिस
चौका! कॉपी पेस्ट शॉट यहाँ पर स्टोइनिस के बल्ले से देखने को मिला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया और गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3.5
4
गेराल्ड कोएटज़ी To मार्कस स्टोइनिस
चौका! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाय| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
3.4
2
गेराल्ड कोएटज़ी To मार्कस स्टोइनिस
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट दिशा में फ्लिक किया| 2 रन का मौका बन गया|
3.3
2
गेराल्ड कोएटज़ी To मार्कस स्टोइनिस
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| दो रन का मौका बन गया|
3.2
1
गेराल्ड कोएटज़ी To लोकेश राहुल
लेग स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में खेलकर सिंगल हासिल किया|
3.2
wd
गेराल्ड कोएटज़ी To लोकेश राहुल
वाइड! लेग स्टंप के काफी बाहर की गेंद को अंपायर ने वाइड करार दिया|
3.1
1
गेराल्ड कोएटज़ी To मार्कस स्टोइनिस
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 3 : 11/1
3 रन
  • 1 WD 2.1
  • 02.1
  • 02.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 12.6
म. स्टोइनिस
5 (4)
ल. राहुल
5 (13)
न. तुषारा
2-0-4-1
2.6
1
नुवान तुषारा To मार्कस स्टोइनिस
सिंगल के साथ एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| इस बार हार्ड लेंथ गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला जहाँ से एक ही रन मिल पाया| 3 के बाद 11/1 लखनऊ|
2.5
1
नुवान तुषारा To लोकेश राहुल
सिंगल!! फील्ड के अनुसार गेंदबाजी हो रही है| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव कर दिया| इस शॉट के लिए फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
2.4
0
नुवान तुषारा To लोकेश राहुल
एक और डॉट गेंद!! स्टम्प लाइन पर ही रख रहे हैं गेंद| बल्लेबाज़ राहुल को उसपर शॉट लगाने का मौका नहीं बन पाया| कोई रन नहीं हुआ|
2.3
0
नुवान तुषारा To लोकेश राहुल
इस बार लहराते हुए बाहर की तरफ निकल रही थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| फील्डर ने उसे फील्ड किया| रन का मौका यहाँ भी नहीं बन पाया|
2.2
0
नुवान तुषारा To लोकेश राहुल
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आई है| कवर ड्राइव किया लेकिन गैप नहीं मिला| फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
2.1
0
नुवान तुषारा To लोकेश राहुल
गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| अभी तक मुंबई की तरफ से कसी हुई गेंदबाजी देखने को मिली है|
2.1
wd
नुवान तुषारा To लोकेश राहुल
वाइड!!! लेग स्टम्प के काफी बाहर डाली गई गेंद| ये निश्चित ही एक वाइड होनी चाहिए| जी हाँ| ये वाइड ही है|
ओवर की समाप्ति 2 : 8/1
7 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 21.3
  • 01.4
  • 11.5
  • 41.6
म. स्टोइनिस
4 (3)
ल. राहुल
4 (8)
ज. बुमराह
1-0-7-0
1.6
4
जसप्रीत बुमराह To मार्कस स्टोइनिस
चौका! सटीक यॉर्कर थी| बल्लेबाज़ लगभग उसपर लेट हो गए थे| इन साइड एज लगा और विकटों को मिस करते हुए फाइन लेग बाउंड्री के पार तेज़ी के साथ निकल गई गेंद चार रनों के लिए| सोच सही थी जस्सी की यहाँ पर लेकिन भाग्य का साथ बल्लेबाज़ को मिल गया| 8/1 लखनऊ|
1.5
1
जसप्रीत बुमराह To लोकेश राहुल
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से तेज़ी के साथ फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
1.4
0
जसप्रीत बुमराह To लोकेश राहुल
इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|
1.3
2
जसप्रीत बुमराह To लोकेश राहुल
दुग्गी!! शार्प इन स्विंगर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया| सीमा रेखा पर डाईव लगाकर उसे रोका गया|
1.2
0
जसप्रीत बुमराह To लोकेश राहुल
सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने उसे अपने फॉलो थ्रू में रोक दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|
1.1
0
जसप्रीत बुमराह To लोकेश राहुल
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
दूसरे छोर से गेंद लेकर जसप्रीत बुमराह आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 1/1
1 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 10.3
  • W 0.4
  • 00.5
  • 00.6
म. स्टोइनिस
0 (2)
ल. राहुल
1 (3)
न. तुषारा
1-0-1-1
0.6
0
नुवान तुषारा To मार्कस स्टोइनिस
डॉट के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई| बाकी का काम कीपर ने किया है| 1/1 लखनऊ|
0.5
0
नुवान तुषारा To मार्कस स्टोइनिस
डॉट गेंद यहाँ पर आई है!! ऑफ़ स्टंप के बाहर स्विंग होती गेंद पर बल्लेबाज़ बीट हो गए| कीपर के पास गई गेंद, कोई रन नहीं हुआ|
मार्कस स्टोइनिस नए बल्लेबाज़ हैं...
0.4
W
नुवान तुषारा To अर्शिन कुलकर्णी OUT!
आउट!! एलबीडबल्यू!! फील्डिंग टीम का रिव्यु सफल हो गया यहाँ पर| मुबई को जिस तरह की शुरुआत की दरकार थी वो मिल गई है यहाँ पर| अपनी पहली ही गेंद खेल रहे थे कुलकर्णी और उसपर आउट हो गए| एलबीडबल्यू की अपील थी, अम्पायर ने उसे नॉट आउट दिया, फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया, रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद सीधा जाकर मिडिल स्टम्प को हिट कर रही थी| इस वजह से थर्ड अम्पायर ने भी इसे आउट करार दिया| विकेट लाइन की गेंद पर आगे आकर लेग साइड पर शॉट लगाने गए थे, स्विंग और लेंथ से बीट हुए और बॉल सीधा जाकर फ्रंट पैड्स पर लग गई जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई| 1/1 लखनऊ|
0.3
1
नुवान तुषारा To लोकेश राहुल
सिंगल के साथ इस रन चेज़ में स्कोर बोर्ड का खाता खुला है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर लोकेश राहुल ने कवर्स की तरफ शॉट खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
0.2
0
नुवान तुषारा To लोकेश राहुल
अच्छे टप्पे पर तेज़ रफ़्तार से अंदर की तरफ आई गेंद और बल्लेबाज़ ने उसे बढ़िया तरीके से खेला| रन का मौका नहीं बन पाया|
0.1
0
नुवान तुषारा To लोकेश राहुल
डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! लो फुल टॉस डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| मिड ऑन फील्डर ने उसे फील्ड किया| कोई रन नहीं हुआ|
मैच की जानकारी
  • स्थान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपई एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
  • मौसम साफ़
  • टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच मार्कस स्टोइनिस
  • अंपायर माइकल गौफ, उल्हास गान्धे, केएन अनंथापद्मनाभन
  • रेफ़री डेनियल मनोहर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement