Advertisement
Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स, मैच 7 Commentary, Live Updates

लखनऊ vs चेन्नई, 2022 - टी-20 Live Commentary

लखनऊ सुपर जायंट्स vs चेन्नई सुपर किंग्स स्कोरकार्ड
Share
मैच खत्म   
मैच 7, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई , Mar 31, 2022
लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ सुपर जायंट्स
211/4 (19.3)
चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स
210/7 (20.0)
लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    एविन लुइस
    55(23)
तो दोस्तों इस मुकाबले से महज़ इतना ही, अब हमें दीजिये इजाज़त, कल एक बार फिर से एक नए मुकाबले के साथ आपसे होगी मुलाकात, जो कोलकाता और पंजाब के बीच खेला जाएगा, नमस्कार...
एविन लुईस को मैन ऑफ़ द मैच दिया गया जिसके बाद उन्होंने कहा कि विकेट बहुत अच्छा है और वह इसे भुनाना चाहते थे और उन्होंने ऐसा किया। यह बताता है कि यह बल्लेबाजी करने के लिए एक अच्छा विकेट था और उसने अपने कौशल को निखारा और उसने लाइन के माध्यम से हिट करने की कोशिश की। आगे कहा कि बदोनी एक बहुत ही आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं और उसके पास बहुत प्रतिभा है और अगर वह इसे सरल रखता है, तो वह बहुत दूर तक पहुंचने वाला है। रन बनाना हमेशा अच्छा होता है और वह सिर्फ रन बनाने और अपनी टीम को गौरवान्वित करने की कोशिश करता है।
केएल राहुल ने बात करते हुए कहा कि जीतकर काफी ख़ुशी हो रही है| बिश्नोई पर बोले कि वह कोई है जो आगे बढ़ना और सीखना चाहता है। वह स्पिन कोच के साथ समय बिताते हैं। इसका श्रेय विजय दहिया और गंभीर को जाना चाहिए। आगे कहा कि उनकी बल्लेबाजी शानदार रही है| आगे ये भी कहा कि वो भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार खोज। आप अपने आप को एक दो ओवर दे सकते हैं। एक-दो बाउंड्री मिल जाएं तो यह नसों को शांत कर देती है। हमें वह शुरुआत मिली जो हम बड़े लक्ष्य के लिए चाहते थे। मैंने उसे पहले गेम से पहले कहा था कि वह तीन पर बल्लेबाजी करेगा। लुईस पर कहा कि उनकी टाइमिंग काफी बेहतर हो गई है। खिलाड़ियों को आते और मैच जीतते हुए देखकर अच्छा लगा और यही कप्तान के चेहरे पर मुस्कान ला देता है।
रवींद्र जडेजा ने इस मुकाबले पर बात करते हुए कहा कि हमने बहुत अच्छी शुरुआत की थी, रॉबी और शिवम दुबे शानदार खेल रहे थे। हमारी शुरुआत अच्छी रही, लेकिन फील्डिंग में हमें कैच लपकने होंगे तो मैच जीतेंगे| हमें वो मौके लेने चाहिए थे। काफी ओस थी, गेंद हाथ से नहीं लग रही थी। अगली बार हमें गीली गेंद से अभ्यास करना होगा। हमने शीर्ष छह और बीच के ओवरों में शानदार बल्लेबाजी की। विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा था। एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हमें अपनी योजनाओं पर अमल करने की जरूरत है।
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
16 ओवर तक मुकाबला बराबरी पर था लेकिन आखिरी की 12 गेंदों पर 34 रनों की दरकार हो गई| 19वें ओवर में दुबे ने 25 रन लुटाये और मुकाबले को अपनी टीम से काफी दूर कर दिया| कमाल की बल्लेबाज़ी उस ओवर में एविन लुईस की देखने को मिली और अंतिम के ओवर में युवा आयुष बदोनी ने मुकाबले को फिनिश करते हुए टीम को जीत दिलाई| वैसे तो काफी कुछ चेन्नई के लिए इस मुकाबले में नज़र रखने वाली होगी लेकिन जडेजा का ओवर न डालना क्या उन्हें कहीं ना कहीं महंगा पड़ गया, शायद हाँ| लेकिन दोस्तों यही तो है इस टी20 लीग का रोमांच| 
शिवम दुबे ने पूरे मुकाबले में एक ओवर डाली जो टीम की हार का कारण बन गई| टॉस जीतने के बाद चेज़ करने का फैसला केएल राहुल का आज बिलकुल सही साबित हो गया और दो अंकों के साथ आज उनकी टीम ने अंक तालिका पर अपने पहले अंक प्राप्त किये| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए उथप्पा, दुबे और मोईन की धमाकेदार पारियों की बदौलत चेन्नई ने 20 ओवरों में लखनऊ के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा था| राहुल और डी कॉक ने 99 रनों की बेमिसाल शुरुआत की और टीम को इस रन चेज़ में बनाए रखा या कहिये कि आगे रखा लेकिन जैसे ही राहुल का विकेट गिरा लखनऊ की टीम लड़खड़ाई और साथ ही साथ मनीष पांडे को अपने बहाव में ले गई|
टॉस, पिच ड्यू ये सभी एक अहम भूमिका निभाते हैं एक मुकाबले में लेकिन नफ्स पर संतुलन रखना एक चैंपियन टीम की निशानी होती है| 210 रन बोर्ड पर लगे थे और चेन्नई को इसे डिफेंड करना था वो भी ड्यू के साथ| 11 के आस पास प्रति ओवर का रन रेट था लेकिन शुरूआती ओवरों से इस रन चेज़ में लखनऊ 9 रन प्रति ओवर लेकर चल रहा था जो काफी हद तक ठीक था लेकिन अंतिम समय में चाचा चौधरी धोनी का दिमाग और ड्वेन प्रिटोरियस की बढ़िया गेंदबाजी ने इस मुकाबले को अपनी ओर बनाए रखा लेकिन 19वें ओवर में जो हुआ उससे सभी सन्न रह गए|
एविन लुईस!!! रिमेम्बर द नेम!!! मैच विनिंग पारी खेलते हुए अपनी टीम को अकेले ही जीत की रेखा के पार पहुंचा दिया| कल एक लो स्कोरिंग थ्रिलर था तो और आज एक हाई स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला!! कमाल की है ये लीग, आखिरी ओवरों तक पता नहीं चलता कि जीत किसके पाले में जाने वाली है| लेकिन विकेट के पीछे अगर एमएस धोनी हो तो आप समझ सकते हैं कि मुकाबला काफी हद तक उनकी टीम की ओर झुका होगा ऐसा सभी मानते हैं|
ओवर की समाप्ति 19.3 : 211/4
9 रन
  • 1 WD 19.1
  • 1 WD 19.1
  • 619.1
  • 019.2
  • 119.3
आ. बदोनी
19 (9)
ए. लुइस
55 (23)
म. चौधरी
3.3-0-39-0
19.3
1
मुकेश चौधरी To आयुष बदोनी
सिंगल!! इसी के साथ लखनऊ ने चेन्नई को 3 गेंदों पहले ही 6 विकटों से शिकस्त देते हुए 2 अहम अंक अर्जित कर लिए| ऊपर डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेला, गैप में गई गेंद, एक रन मिल गया|
19.2
0
मुकेश चौधरी To आयुष बदोनी
बैक फुट से लगाया गया करारा पुल शॉट लगाया लेकिन रन नहीं हो सका| लखनऊ को अब जीत के लिए 4 गेंदों पर 1 रन चाहिए|
19.1
6
मुकेश चौधरी To आयुष बदोनी
छक्का!!! इसी के साथ स्कोर बराबर होता हुआ!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने फ्रंटफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई छह रनों के लिए| लखनऊ को अब जीत के लिए 5 गेंदों पर 1 रन चाहिए|
19.1
wd
मुकेश चौधरी To आयुष बदोनी
वाइड!!! एक और अतरिक्त रन यहाँ पर गेंदबाज़ के द्वारा दिया गया!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली हुई गेंद को अम्पायर ने समय लेकर वाइड करार दिया| लखनऊ को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 7 रन चाहिए|
19.1
wd
मुकेश चौधरी To आयुष बदोनी
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया| लखनऊ को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 8 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 19 : 202/4
25 रन
  • 618.1
  • 1 WD 18.2
  • 1 WD 18.2
  • 118.2
  • 218.3
  • 418.4
  • 418.5
  • 618.6
ए. लुइस
55 (23)
आ. बदोनी
12 (6)
श. दुबे
1-0-25-0
18.6
6
शिवम दुबे To एविन लुइस
छक्का!!! इसी के साथ एविन लुइस ने अपना अर्धशतक पूरा किया!! बेहतरीन बल्लेबाज़ी यहाँ पर लुईस के द्वारा देखने को मिली!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड में और मिला सिक्स| लखनऊ को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 9 रन चाहिए|
18.5
4
शिवम दुबे To एविन लुइस
चौका!!! एक और बाउंड्री!!! मुकाबला काफी शानदार होता हुआ यहाँ पर!!! लुईस के बल्ले से आती हुई एक और बड़ी हिट!! ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को सामने की ओर खेला, गेंदबाज़ के सर के ऊपर से गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| 7 गेंदों पर 15 रन चाहिए|
18.4
4
शिवम दुबे To एविन लुइस
चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| लखनऊ को जीत के लिए 8 गेंदों पर 19 रन चाहिए|
18.3
2
शिवम दुबे To एविन लुइस
फुल लेंथ की गेंद को बड़ा शॉट लगाने गए| बल्ले के टॉप एज लेकर गेंद डीप पॉइंट की ओर गेंद गई जहाँ से 2 रन मिला|
18.2
1
शिवम दुबे To आयुष बदोनी
इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
18.2
wd
शिवम दुबे To आयुष बदोनी
वाइड!!! एक और अतरिक्त रन यहाँ पर दुबे के द्वारा दिया गया!!  ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली हुई गेंद को अम्पायर ने समय लेकर वाइड करार दिया|
18.2
wd
शिवम दुबे To आयुष बदोनी
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.1
6
शिवम दुबे To आयुष बदोनी
छक्का! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| लखनऊ को जीत के लिए 11 गेंदों पर 28 रन चाहिए|
शिवम दुबे को धोनी ने थमाई है गेंद और काफी कुछ समझा भी रहे हैं...
ओवर की समाप्ति 18 : 177/4
12 रन
  • 617.1
  • W 17.2
  • 1 WD 17.3
  • 217.3
  • 017.4
  • 217.5
  • 117.6
आ. बदोनी
5 (4)
ए. लुइस
39 (19)
ड. ब्रावो
4-0-35-1
17.6
1
ड्वेन ब्रावो To आयुष बदोनी
ऑफ स्टंप पर डाली गई धीमी गति की गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल लिया| लखनऊ को जीत के लिए 12 गेंदों पर 34 रन चाहिए|
17.5
2
ड्वेन ब्रावो To आयुष बदोनी
यॉर्कर लाइन की गेंद को ऑफ साइड की ओर खेलकर 2 रन निकाला|
17.4
0
ड्वेन ब्रावो To आयुष बदोनी
ऑफ़ स्टम्प की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर को भेद नहीं पाए, कोई रन नहीं हुआ, एक अहम डॉट बॉल|
17.3
2
ड्वेन ब्रावो To आयुष बदोनी
दो रनों की मांग की है लेग साइड पर खेलकर और फ्रेश लेग्स की वजह से उसे हासिल भी कर लेंगे|
17.3
wd
ड्वेन ब्रावो To आयुष बदोनी
वाइड! कैच की अपील लेकिन अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| लेग साइड के बाहर थी गेंद|
अगले बल्लेबाज़ कौन आयेंगे? आयुष  बदोनी को भेजा गया है| 16 गेंद 40 रनों की दरकार...
17.2
W
ड्वेन ब्रावो To दीपक हूडा OUT!
आउट!!! कैच आउट!!! इसी के साथ ड्वेन ब्रावो ने इंडियन टी20 लीग में सबसे अधिक विकेट (171) लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया!!! लसिथ मलिंगा (170 विकेट्स) को पीछे छोड़ा| दीपक हूडा 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुलटॉस डाली गई धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| हवा में गई गेंद लेकिन इतनी दूर नहीं की स्टैंड तक जा सके| फील्डर सर जडेजा ने गेंद के नीचे आकर उसे पकड़ा| 171/4 लखनऊ|
17.1
6
ड्वेन ब्रावो To दीपक हूडा
सिक्स!!! ओहोहोहो बेहतरीन स्ट्रेट ड्राइव!!! झन्नाटेदार शॉर्ट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर साईट स्क्रीन से जा टकराई|
ओवर की समाप्ति 17 : 165/3
9 रन
  • 016.1
  • 1 WD 16.2
  • 1 LB 16.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 616.5
  • 016.6
ए. लुइस
39 (19)
द. हूडा
7 (6)
ड. प्रिटोरियस
4-0-31-2
16.6
0
ड्वेन प्रिटोरियस To एविन लुइस
नॉट आउट!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बड़ा शॉट खेलने गए| गेंद कीपर के पास गई, कैच आउट की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| चेन्नई की कप्तान जडेजा ने लिया रिव्यु| रिप्ले में देखने के बाद पता लगा कि गेंद ने बल्ले का बिना किनारा लिए हुए कीपर के हाथ में गई थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
16.5
6
ड्वेन प्रिटोरियस To एविन लुइस
छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड में और मिला सिक्स|
16.4
1
ड्वेन प्रिटोरियस To दीपक हूडा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर सिंगल लिया|
16.3
0
ड्वेन प्रिटोरियस To दीपक हूडा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.2
lb
ड्वेन प्रिटोरियस To एविन लुइस
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! पुल शॉट मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
16.2
wd
ड्वेन प्रिटोरियस To एविन लुइस
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
16.1
0
ड्वेन प्रिटोरियस To एविन लुइस
लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को फ्लिक करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल सीधे पैड्स को जा लगी|
टाइम आउट का समय!! ढाई मिनट का ब्रेक!! 24 गेंदों पर 55 रनों की दरकार, मुकाबला बी रोमंचक हो गया है...
ओवर की समाप्ति 16 : 156/3
12 रन
  • 115.1
  • 115.2
  • 415.3
  • 1 LB 15.4
  • 415.5
  • 115.6
ए. लुइस
33 (15)
द. हूडा
6 (4)
ड. ब्रावो
3-0-23-0
15.6
1
ड्वेन ब्रावो To एविन लुइस
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
15.5
4
ड्वेन ब्रावो To एविन लुइस
चौका!!! लुईस के बल्ले से बाउंड्री यहाँ पर आई!! लो फुलटॉस गेंद को डीप कवर्स की दिशा में खेला, गैप में गई गेंद मिला चार रन|
15.4
lb
ड्वेन ब्रावो To दीपक हूडा
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|
15.3
4
ड्वेन ब्रावो To दीपक हूडा
चौका!!! दीपक हुडा के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!!! ऊपर डाली गई गेंद को पूरे पॉवर के साथ सामने की ओर खेला, गेंद के बाँए ओर से तेज़ी के साथ गई सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
15.2
1
ड्वेन ब्रावो To एविन लुइस
थर्ड मैन की ओर लुईस ने गाइड किया, एक रन हुआ|
15.1
1
ड्वेन ब्रावो To दीपक हूडा
धीमी गति की गेंद को ऑफ साइड की ओर पुश करते हुए सिंगल निकाला|
ओवर की समाप्ति 15 : 144/3
7 रन
  • 114.1
  • 014.2
  • 114.3
  • W 14.4
  • 114.5
  • 414.6
ए. लुइस
27 (12)
द. हूडा
1 (1)
ड. प्रिटोरियस
3-0-23-2
14.6
4
ड्वेन प्रिटोरियस To एविन लुइस
चौका! बाउंड्री के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| पटकी हुई गेंद पर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी| अब जीत से 67 रन दूर लखनऊ| मुकाबला अब पूरी तरह से टाईट हो गया है|
14.5
1
ड्वेन प्रिटोरियस To दीपक हूडा
ऊपर डाली गई गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|
दीपक हूडा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
14.4
W
ड्वेन प्रिटोरियस To क्विंटन डी कॉक OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट एमएस धोनी बोल्ड ड्वेन प्रिटोरियस| धोनी द्वारा एक बेहतरीन खिला हुआ कैच लपका गया और डी कॉक की पारी का हुआ अंत| 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे| ऑफ़ स्टम्प पर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए लेकिन गति से चकमा खा गए और मिस टाइम शॉट खेल बैठे| सामने की तरफ मारने के चक्कर में हवा में खिल गई बॉल और सबको मना करते हुए क्रीज़ के पास ही धोनी ने कैच का कॉल किया और अंत में उसे लपक भी लिया| 139/3 लखनऊ, लक्ष्य से 72 रन दूर|
14.3
1
ड्वेन प्रिटोरियस To एविन लुइस
इस बार ऊपर की गेंद को लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला, डीप फील्डर ने उसे रोक दिया|
14.2
0
ड्वेन प्रिटोरियस To एविन लुइस
एक और बढ़िया गेंद प्रिटोरियस द्वारा| अपनी धीमी गेंद से बल्लेबाज़ को छकाया| एलबीडबल्यू की अपील हुई लेकिन अम्पायर ने मना कर दिया| लेग साइड पर मारना चाहते थे लेकिन बीट हुए और शरीर पर खा बैठे गेंद|
14.1
1
ड्वेन प्रिटोरियस To क्विंटन डी कॉक
जड़ की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 14 : 137/2
15 रन
  • 1 WD 13.1
  • 413.1
  • 113.2
  • 113.3
  • 113.4
  • 113.5
  • 613.6
ए. लुइस
22 (9)
डी कॉक
60 (43)
त. देशपांडे
4-0-40-1
13.6
6
तुषार देशपांडे To एविन लुइस
छक्का! अबतक ओवर अच्छा चल रहा था लेकिन बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर सिक्स लगाकर इसे महंगा बना दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से खीचकर सामने की तरफ मारा| काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
13.5
1
तुषार देशपांडे To क्विंटन डी कॉक
सिंगल, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
13.4
1
तुषार देशपांडे To एविन लुइस
ओहोहो!! जडेजा ऑन फील्ड!! कमाल की फील्डिंग, तेज़ तर्रार, घोड़े की तरह!! चौका बचाया, एक ही रन दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पूरी ताकत से स्लाइस किया था|
13.3
1
तुषार देशपांडे To क्विंटन डी कॉक
सिंगल, पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
13.2
1
तुषार देशपांडे To एविन लुइस
डीप पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला, फील्डर वहां रखा हुआ है धोनी ने, एक ही रन मिल पायेगा, बढ़िया फील्ड प्लेसमेंट|
13.1
4
तुषार देशपांडे To एविन लुइस
बाहरी किनारा!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| थोड़ा अगर नीचे होता तो अम्बाती के हाथों में आ सकती थी ये गेंद|
13.1
wd
तुषार देशपांडे To एविन लुइस
वाइड! ट्रैम लाइन के बाहर डाली गई गेंद आउट साइड ऑफ़, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 122/2
8 रन
  • 212.1
  • 012.2
  • 112.3
  • 212.4
  • 112.5
  • 212.6
डी कॉक
58 (41)
ए. लुइस
10 (5)
ड. प्रिटोरियस
2-0-16-1
12.6
2
ड्वेन प्रिटोरियस To क्विंटन डी कॉक
एक बार फिर से गेंद को लेग साइड पर गैप में खेला जहाँ से दो रन हासिल कर लिए| 122/2 लखनऊ|
12.5
1
ड्वेन प्रिटोरियस To एविन लुइस
सिंगल!! धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिल पाया|
12.4
2
ड्वेन प्रिटोरियस To एविन लुइस
एक और दुग्गी!! हलके हाथों से कलाईयों का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट की दिशा में खेला जहाँ से 2 रन लिया|
12.3
1
ड्वेन प्रिटोरियस To क्विंटन डी कॉक
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| डीप में फील्डर तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
12.2
0
ड्वेन प्रिटोरियस To क्विंटन डी कॉक
कोण से अंदर लिया गई गेंद, बल्लेबाज़ उसे लेग साइड पर मारने गए लेकिन बीट हुए और शरीर पर खा बैठे गेंद|
12.1
2
ड्वेन प्रिटोरियस To क्विंटन डी कॉक
पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 114/2
8 रन
  • 011.1
  • W 11.2
  • 111.3
  • 111.4
  • 411.5
  • 211.6
ए. लुइस
7 (3)
डी कॉक
53 (37)
त. देशपांडे
3-0-25-1
11.6
2
तुषार देशपांडे To एविन लुइस
बढ़िया रनिंग विकटों के बीच| एक की जगह दो चुरा लिए| हलके हाथों से पॉइंट की तरफ गेंद को पुश किया और गैप से दो रन बटोर लिए| 114/2 लखनऊ|
11.5
4
तुषार देशपांडे To एविन लुइस
खूबसूरत!! कड़ाकेदार!! तेज़ तर्रार शॉट!!! किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं उसे रोकने का और गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा पार कर गई| जबतक फील्डर अपनी पलक झपकते गेंद उनसे दूर निकल गई| एक अब्धिया स्क्वायर ड्राइव हमें देखने को मिला यहाँ पर लुईस द्वारा|
11.4
1
तुषार देशपांडे To क्विंटन डी कॉक
ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई फुल टॉस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|
11.3
1
तुषार देशपांडे To एविन लुइस
ऊपर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर सिंगल लिया|
एविन लुईस बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
11.2
W
तुषार देशपांडे To मनीष पांडे OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट ड्वेन ब्रावो बोल्ड तुषार देशपांडे| एक विकेट के साथ दूसरी भी आती हुई| 5 रन बनाकर मनीष भी लौटे पवेलियन, मिड ऑफ़ पर एक बढ़िया जज कैच पकड़ने के बाद ब्रावो ने अपने अंदाज़ में डांस करते हुए विकेट का जश्न मनाया| फुल बॉल थी आउट साइड ऑफ़, बल्लेबाज़ उसे मिड ऑफ़ के ऊपर से मारने गए| गेंद के नीचे तो आये लेकिन एलिवेशन नही हासिल कर पाए और सीधा मिड ऑफ़ फील्डर को कैच थमा बैठे| चेन्नई अन मुकाबले पर पकड़ बनाती हुई| 106/2 लखनऊ|
11.1
0
तुषार देशपांडे To मनीष पांडे
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 106/1
8 रन
  • 110.1
  • W 10.2
  • 210.3
  • 010.4
  • 210.5
  • 1 WD 10.6
  • 1 WD 10.6
  • 110.6
म. पांडे
5 (4)
डी कॉक
52 (36)
ड. प्रिटोरियस
1-0-8-1
10.6
1
ड्वेन प्रिटोरियस To मनीष पांडे
इस बार धीमी गति से डाली गई गेंद को हलके हाथों से लेग साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोरा|
10.6
wd
ड्वेन प्रिटोरियस To मनीष पांडे
एक और वाइड! बल्लेबाज़ से दूर रखने के चक्कर में अतिरिक्त गेंद डालना होगा अब|
10.6
wd
ड्वेन प्रिटोरियस To मनीष पांडे
वाइड! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
10.5
2
ड्वेन प्रिटोरियस To मनीष पांडे
बढ़िया फील्डिंग लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ| सीधे बल्ले से सामने की तरफ गेंद को खेला था, पहला रन तेज़ी से लिया, फील्डर जबतक डाईव लगाकर बॉल को पिक करते बल्लेबाजों ने दूसरा रन चुरा लिया|
10.4
0
ड्वेन प्रिटोरियस To मनीष पांडे
कवर्स की ओर गेंद को खेला, रन नहीं मिल पाया|
10.3
2
ड्वेन प्रिटोरियस To मनीष पांडे
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को डीप पॉइंट की ओर खेलकर 2 रन ले लिया|
मनीष पांडे बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
10.2
W
ड्वेन प्रिटोरियस To लोकेश राहुल OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट अंबाती रायडू बोल्ड ड्वेन प्रिटोरियस| बढ़िया जज कैच रायडू द्वारा उल्टा भागते हुए फाइन लेग की तरफ| 40 रन बनाकर राहुल लौटे पवेलियन| प्रिटोरियस ने आते ही अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिलाई जिसकी चेन्नई को एक लम्बे समय से दरकार थी| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी ये छोटी गेंद जिसे राहुल घुटनों पर बैठकर लेग साइड पर मारने गए| उछाल के कारण बल्ले का टॉप एज लगा और फाइन लेग की तरफ हवा में खिल गई गेंद| फील्डर घेरे के अंदर से उसके पीछे भागे और एक बढ़िया रनिंग कैच पकड़ा| 99/1 लखनऊ|
10.1
1
ड्वेन प्रिटोरियस To क्विंटन डी कॉक
गुड लेंथ लाइन की गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| एक रन मिल गया|
बॉल को अम्पायरों द्वारा किसी कारणवश बदला गया है...
ओवर की समाप्ति 10 : 98/0
8 रन
  • 19.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 1 WD 9.4
  • 1 WD 9.4
  • 19.4
  • 19.5
  • 19.6
डी कॉक
51 (35)
ल. राहुल
40 (25)
ड. ब्रावो
2-0-12-0
9.6
1
ड्वेन ब्रावो To क्विंटन डी कॉक
यॉर्कर लाइन की गेंद को डीप पॉइंट की ओर गाइड किया, एक रन मिल गया| 60 गेंदों पर 113 रनों की दरकार|
9.5
1
ड्वेन ब्रावो To लोकेश राहुल
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को पुश किया, एक रन आया|
9.4
1
ड्वेन ब्रावो To क्विंटन डी कॉक
सिंगल!!! इसी के साथ क्विंटन डी कॉक ने 17वां अर्धशतक पूरा किया!! फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को पॉइंट की ओर ड्राइव कर दिया एक रन के लिए|
9.4
wd
ड्वेन ब्रावो To क्विंटन डी कॉक
वाइड!! एक और अतरिक्त रन यहाँ पर ब्रावो के द्वारा दिया गया!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली हुई गेंद, अम्पायर ने वाइड करार दिया|
9.4
wd
ड्वेन ब्रावो To क्विंटन डी कॉक
वाइड!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
9.3
1
ड्वेन ब्रावो To लोकेश राहुल
जगह बनाकर गेंद को सामने की ओर खेला, ब्रावो ने गेंद को पकड़ने का प्रयास किया| गेंद हाथ में लगकर लॉन्ग ऑफ की ओर गई, एक रन मिल गया|
9.2
1
ड्वेन ब्रावो To क्विंटन डी कॉक
डीप पॉइंट की ओर गेंद को गाइड किया जहाँ से एक रन हो गया|
9.1
1
ड्वेन ब्रावो To लोकेश राहुल
पैड्स लाइन की गेंद को राहुल ने मिड विकेट की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|
टाइम आउट का समय हुआ| ढाई मिनट का ब्रेक जहाँ चेन्नई की टीम अब दूसरी रणनीति बनाती हुई नज़र आएगी| 66 गेंदों पर 121 रनों की दरकार है लखनऊ को यहाँ पर और उनके हाथों में 10 विकेट शेष हैं, देखते हैं अगले टाइम आउट तक क्या होता है?
ओवर की समाप्ति 9 : 90/0
10 रन
  • 48.1
  • 08.2
  • 08.3
  • 48.4
  • 18.5
  • 18.6
ल. राहुल
37 (22)
डी कॉक
48 (32)
र. जडेजा
2-0-21-0
8.6
1
रवींद्र जडेजा To लोकेश राहुल
जगह बनाकर राहुल ने गेंद को डीप कवर्स की ओर खेला जहाँ से एक रन मिल गया| 9 ओवर के बाद 90 बिना किसी नुकसान के लखनऊ|
8.5
1
रवींद्र जडेजा To क्विंटन डी कॉक
लेग साइड की ओर हलके हाथों से खेलकर सिंगल ले लिया|
8.4
4
रवींद्र जडेजा To क्विंटन डी कॉक
चौका!!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
8.3
0
रवींद्र जडेजा To क्विंटन डी कॉक
विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने रोका|
8.2
0
रवींद्र जडेजा To क्विंटन डी कॉक
कोई रन नहीं, बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप किया लेकिन उससे कुछ फायदा नही हो सका|
8.1
4
रवींद्र जडेजा To क्विंटन डी कॉक
चौका! इससे गेंदबाज़ के हौंसले पस्त हुए होंगे| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
ओवर की समाप्ति 8 : 80/0
14 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 47.3
  • 17.4
  • 67.5
  • 27.6
ल. राहुल
36 (21)
डी कॉक
39 (27)
म. अली
1-0-14-0
7.6
2
मोईन अली To लोकेश राहुल
कैच का मौका था लेकिन बाल बाल बचे बल्लेबाज़ यहाँ पर!!! इस गेंद को हवा में उठाकर मारा, डीप कवर्स की ओर गई गेंद, फील्डर उल्टा भागे लेकिन गेंद हाथ में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
7.5
6
मोईन अली To लोकेश राहुल
छक्का!!! गगनचुम्भी सिक्स!!! ऊपर डाली गई गेंद को आगे आकर बल्लेबाज़ ने गेंद को अपने पाले में किया और उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ खेल दिया, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई स्टैंड में और मिला सिक्स|
7.4
1
मोईन अली To क्विंटन डी कॉक
डीप कवर्स की ओर गेंद को खेलकर सिंगल लिया|
7.3
4
मोईन अली To क्विंटन डी कॉक
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद को जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल लेकिन फील्डर वहां मौजूद नहीं गैप में गई गेंद| टप्पा खाकर गेंद गई सीधे सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन|
7.2
1
मोईन अली To लोकेश राहुल
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
7.1
0
मोईन अली To लोकेश राहुल
फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई|
ओवर की समाप्ति 7 : 66/0
11 रन
  • 16.1
  • 26.2
  • 16.3
  • 66.4
  • 16.5
  • 06.6
डी कॉक
34 (25)
ल. राहुल
27 (17)
र. जडेजा
1-0-11-0
6.6
0
रवींद्र जडेजा To क्विंटन डी कॉक
एलबीडबल्यू की बड़ी अपील, अम्पायर ने नकारा| लेग स्टंप पर डाली हुई गेंद को पुल करने गए| बल्ले पर नहीं आई बॉल सीधे पैड्स को जा लगी, कीपर के साथ गेंदबाज़ ने किया अपील, अम्पायर सहमत नहीं|
6.5
1
रवींद्र जडेजा To लोकेश राहुल
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
6.4
6
रवींद्र जडेजा To लोकेश राहुल
छक्का!! खूबसूरत शॉट राहुल द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल, आगे आकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाए, और गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में खेला, गेंद गई सीधे स्टैंड में और मिला छा रन|
6.3
1
रवींद्र जडेजा To क्विंटन डी कॉक
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
6.2
2
रवींद्र जडेजा To क्विंटन डी कॉक
पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड की ओर खेला जहाँ से 2 रन मिल गया|
6.1
1
रवींद्र जडेजा To लोकेश राहुल
लॉन्ग ऑन की ओर गेंद को खेलकर सिंगल ले लिया|
इसी बीच पॉवर प्ले की हुई समाप्ति!! 6 ओवर के बाद 55/0 लखनऊ, लक्ष्य से अभी भी 156 रन दूर| एक आक्रामक शुरुआत देखने को मिली है हमें इस रन चेज़ में यहाँ पर बल्लेबाज़ी टीम द्वारा, दी कॉक को एक जीवनदान जरूर मिला है देखते है कि वो इसका कितना फायदा उठा पाते हैं...
ओवर की समाप्ति 6 : 55/0
4 रन
  • 25.1
  • 05.2
  • 05.3
  • 05.4
  • 15.5
  • 15.6
ल. राहुल
19 (14)
डी कॉक
31 (22)
ड. ब्रावो
1-0-4-0
5.6
1
ड्वेन ब्रावो To लोकेश राहुल
आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर राहुल ने हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन लिया| 6 ओवर के बाद 55 बिना किसी नुकसान के लखनऊ|
5.5
1
ड्वेन ब्रावो To क्विंटन डी कॉक
इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
5.4
0
ड्वेन ब्रावो To क्विंटन डी कॉक
कोई रन नहीं, आउटसाइड थी गेंद, बल्लेबाज़ ने इसे जाने दिया|
5.3
0
ड्वेन ब्रावो To क्विंटन डी कॉक
कोई रन नहीं, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
5.2
0
ड्वेन ब्रावो To क्विंटन डी कॉक
कैच ड्रॉप!! बड़ा मौका यहाँ पर चेन्नई के हाथ से निकलता हुआ!! क्विंटन डी कॉक को 30 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! ऊपर डाली गई धीमी गति की गेंद को शॉर्ट कवर्स की ओर हवा में खेल बैठे बल्लेबाज़| फील्डर मोईन अली के हाथ में लगकर गेंद ज़मीन पर जा गिरी| बाल बाल बचे डी कॉक यहाँ पर|
5.1
2
ड्वेन ब्रावो To क्विंटन डी कॉक
दुग्गी!!! अच्छी फील्डिंग रुतुराज गायकवाड के द्वारा देखने को मिली, अपनी टीम के लिए 2 रन बचाए| ऊपर डाली गई गेंद को डीप कवर्स की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 51/0
15 रन
  • 44.1
  • 04.2
  • 14.3
  • 44.4
  • 1 WD 4.5
  • 44.5
  • 14.6
डी कॉक
28 (17)
ल. राहुल
18 (13)
म. चौधरी
3-0-30-0
4.6
1
मुकेश चौधरी To क्विंटन डी कॉक
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पैड्स पर डाली गई गेंद,बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए| 5 के बाद 51/0 लखनऊ, एक शानदार शुरुआत|
4.5
4
मुकेश चौधरी To क्विंटन डी कॉक
चौका! इसी के साथ लखनऊ के 50 रन भी पूरे हुए| खराब गेंद ये, आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर|
4.5
wd
मुकेश चौधरी To क्विंटन डी कॉक
वाइड! बाउंसर!! काफी तेज़ी से बल्लेबाज़ के सर के ऊपर से निकली, बल्लेबाज़ झुके और जाने दिया कीपर की तरफ, अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया|
4.4
4
मुकेश चौधरी To क्विंटन डी कॉक
चौका! निकल गई ये गेंद फाइन लेग बाउंड्री की तरफ| पैड्स की गेंद पर कलाइयों का अच्छा इस्तेमाल, गैप मिला और गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा को जाकर किस कर गई|
4.3
1
मुकेश चौधरी To लोकेश राहुल
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड ऑन की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
4.2
0
मुकेश चौधरी To लोकेश राहुल
बढ़िया फील्डिंग प्रिटोरियस द्वारा शॉर्ट थर्ड मैन पर| अपने बाएँ ओर डाईव लगाते हुए गेंद को रोका और एक चौका बचाया| कोण से बाहर निकलती हुई गेंद को राहुल ने स्टीयर कर दिया था|
4.1
4
मुकेश चौधरी To लोकेश राहुल
चौका!! करारा पुल शॉट, पटकी गई गेंद को बैकफुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 4 : 36/0
12 रन
  • 43.1
  • 03.2
  • 43.3
  • 43.4
  • 03.5
  • 03.6
डी कॉक
19 (14)
ल. राहुल
13 (10)
त. देशपांडे
2-0-17-0
3.6
0
तुषार देशपांडे To क्विंटन डी कॉक
डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ| 36/0 लखनऊ, करीब 9 के औसत से रन स्कोर करते हुए|
3.5
0
तुषार देशपांडे To क्विंटन डी कॉक
एलबीडबल्यू की छोटी सी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं| लेग साइड पर हीव करने गए थे लेकिन संपर्क नहीं हुआ और पैड्स पर खा बैठे गेंद| अम्पायर ने अपील के बाद इसे नकारा क्योंकि लेग स्टम्प के काफी बाहर लग रही थी बॉल|
3.4
4
तुषार देशपांडे To क्विंटन डी कॉक
चौका! तीसरा चौका इस ओवर का आता हुआ| ये काफी खराब्गेंद, लेग साइड पर छोटी बॉल जिसे क्विनी ने फाइन लेग बाउंड्री की तरफ पुल कर दिया| सीमा रेखा के ठीक आगे गिरी गेंद, चार रन मिल गए|
3.3
4
तुषार देशपांडे To क्विंटन डी कॉक
चौका! बैकफुट पर जाकर इस गेंद को कवर्स और एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में पंच कर दिया| टाइमिंग शानदार जिस वजह से चार रनों के लिए निकल गई गेंद| डी कॉक ऑन फायर|
3.2
0
तुषार देशपांडे To क्विंटन डी कॉक
कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
3.1
4
तुषार देशपांडे To क्विंटन डी कॉक
चौका! बिलकुल सामने की तरफ, गेंदबाज़ के साथ साथ फ़ील्डर को भी हिलने का मौका नहीं मिल सका| गेंद सरसराते हुए सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 3 : 24/0
13 रन
  • 12.1
  • 02.2
  • 62.3
  • 42.4
  • 02.5
  • 22.6
ल. राहुल
13 (10)
डी कॉक
7 (8)
म. चौधरी
2-0-15-0
2.6
2
मुकेश चौधरी To लोकेश राहुल
पैड्स लाइन की गेंद को बल्ले का मुंह बंद करते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप से दो रन हासिल किया| 24/0 लखनऊ|
2.5
0
मुकेश चौधरी To लोकेश राहुल
इस बार अच्छी लाइन की गेंद थी जिसे सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया गया|
2.4
4
मुकेश चौधरी To लोकेश राहुल
चौका! अब आक्रामक रुख अपनाते हुए कप्तान राहुल!! पॉइंट फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
2.3
6
मुकेश चौधरी To लोकेश राहुल
छक्का! स्लॉट में गेंद थी और बड़े शानदार अंदाज़ में उसे कवर्स बाउंड्री की तरफ डिस्पैच किया| बेहतरीन कवर ड्राइव, हवा में थी लेकिन गैप में गई, करारा छह कह सकते हैं, शानदार फॉर्म में नज़र आते हुए राहुल, किसी भी फील्डर के पास कोई मौका नहीं गेंद को रोकने का, बाउंड्री के ठीक बाहर जाकर गिरी गेंद|
2.2
0
मुकेश चौधरी To लोकेश राहुल
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, मिड ऑफ फील्डर ने गेंद को फील्ड किया|
2.1
1
मुकेश चौधरी To क्विंटन डी कॉक
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 2 : 11/0
9 रन
  • 01.1
  • 01.2
  • 41.3
  • 11.4
  • 4 LB 1.5
  • 01.6
ल. राहुल
1 (5)
डी कॉक
6 (7)
त. देशपांडे
1-0-5-0
1.6
0
तुषार देशपांडे To लोकेश राहुल
हार्ड लेंथ!! पड़कर बाहर की तरफ निकल गई गेंद| बल्लेबाज़ हुए बीट| कोई रन नहीं हुआ| 11/0 लखनऊ|
1.5
lb
तुषार देशपांडे To लोकेश राहुल
लेग बाई के रूप में आया चौका!!! पैड्स की गेंद को फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर फाइन लेग बाउंड्री की तरफ प्रस्थान कर गई गेंद चार रनों के लिए|
1.4
1
तुषार देशपांडे To क्विंटन डी कॉक
इस बार शॉट थर्ड मैन की दिशा में हलके हाथ से खेलकर एक रन पूरा किया, बड़ा शॉर्ट खेलने का जोखिम नहीं उठाया इस गेंद पर, चालाकी भरी बल्लेबाज़ी|
1.3
4
तुषार देशपांडे To क्विंटन डी कॉक
चौका! शॉर्ट आर्म जैब!! शॉटपिच डाली गई गेंद को पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ, बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए, आक्रमकता दिखाई है बल्लेबाज़ ने यहाँ पर, गेंदबाज़ पूरी तरह से दबाव में, अगली गेंद क्या होगी?
1.2
0
तुषार देशपांडे To क्विंटन डी कॉक
एक और बार उसी दिशा में खेला गया शॉट लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
1.1
0
तुषार देशपांडे To क्विंटन डी कॉक
फुल लेंथ गेंद को मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| गैप हासिल नहीं हो पाया|
दूसरे छोर से तुषार देशपांडे को सौंपी गई है गेंद..
एक टाईट शुरुआत चेन्नई द्वारा...
ओवर की समाप्ति 1 : 2/0
2 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 00.5
  • 10.6
डी कॉक
1 (3)
ल. राहुल
1 (3)
म. चौधरी
1-0-2-0
0.6
1
मुकेश चौधरी To क्विंटन डी कॉक
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन के लिए|
0.5
0
मुकेश चौधरी To क्विंटन डी कॉक
कोई रन नहीं, पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
0.4
0
मुकेश चौधरी To क्विंटन डी कॉक
लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
रन लेने के दौरान केएल राहुल के पैर से जूता निकल गया था जिसके कारण मैच रोक दिया गया...
0.3
1
मुकेश चौधरी To लोकेश राहुल
सिंगल के साथ राहुल का खाता खुला!! इसी बीच रन लेने के दौरान राहुल के दाहिने पैर का जूता भी खुल गया जिसकी वजह से ये रन उन्होंने लंगड़ाते हुए पूरा किया| डी कॉक ने फिर जूता उठाकर दिया|
0.2
0
मुकेश चौधरी To लोकेश राहुल
गुड लेंथ गेंद!! एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!!
0.1
0
मुकेश चौधरी To लोकेश राहुल
अच्छा स्टार्ट मुकेश द्वारा| बाउंसर के साथ किया अपनी गेंदबाजी का आगाज़| बल्लेबाज़ राहुल ने इसे जाने दिया कीपर की तरफ, कोई रन नहीं|
मैच की जानकारी
  • स्थान ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
  • मौसम साफ़
  • टॉस लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकटों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच एविन लुइस
  • अंपायर रॉड टकर, विरेंदर शर्मा, यशवंत बर्डे
  • रेफ़री जवागल श्रीनाथ
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement