Advertisement
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद, मैच 3 Commentary, Live Updates

कोलकाता vs हैदराबाद, 2024 - टी-20 Live Commentary

कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइज़र्स हैदराबाद स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 3, ईडन गार्डन्स, कोलकाता , Mar 23, 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
208/7 (20.0)
सनराइज़र्स हैदराबाद सनराइज़र्स हैदराबाद
204/7 (20.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 4 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    आंद्रे रसेल
    64(25)&2/25(2)
तो प्यारे क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात सुपर सन्डे के डबल हेडर के पहले मैच के साथ जो राजस्थान और लखनऊ के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार आंद्रे रसेल को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि जब मेरे बल्ले पर गेंद बेहतर तरह से लग जाती है तो मुझमे काफी आत्मविश्वास आ जाता है| आगे रसेल ने कहा कि पिछले 2 साल से गेंदबाज़ मेरे खिलाफ़ अपनी रणनीतियां बना रहे हैं लेकिन मुझे पता है कि उनकी इस रणनीतियों को कैसे असफ़ल करना है|
विनिंग कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुकाबला जीतकर बात करते हुए कहा कि इस जीत से हम काफी खुश हैं| आगे बताया कि हाँ 17वें ओवर के बाद से मैं थोड़ा परेशान हो गया था| आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए था जहाँ हमें हर्षित पर भरोसा था| उनके पास हीरो बनने का मौका था और उन्होंने वो काम किया| वो शुरुआत में थोड़ा नर्वस थे लेकिन मैंने उनसे बात की और फिर उन्हें विश्वास दिया कि हार जीत अपनी जगह पर है आप बस गेंदबाजी पर ध्यान दीजिये| आंद्रे रसेल पर कहा कि आज जिस तरह से उन्होंने गेंद और बल्ले से कमाल का काम किया उससे टीम को काफी आत्मविश्वास मिला है| जाते-जाते कहा कि जीत के साथ शुरुआत करना अच्छी बात है लेकिन अभी हमें काफी कुछ अच्छा करने की ज़रुरत है|
मुकाबला गंवाकर बात करने आए हैदराबाद टीम के कप्तान पैट कमिंस ने बताया कि ये काफी नज़दीकी मुकाबला था लेकिन हम मैच जीत नहीं सके| आगे कमिंस ने कहा कि हेनरिक क्लासेन काफी शानदार बल्लेबाज़ हैं और उनके द्वारा खेली गई आज की पारी कमाल की थी| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने पर ख़ुश था लेकिन हमने अंत में काफी रन दे दिए थे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
हालाँकि शुरुआत के 16 ओवरों तक कमिंस की टीम के गेंदबाजों ने अच्छा काम किया था लेकिन आखिरी के चार ओवरों में आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह की बल्लेबाज़ी के सामने पूरी तरह से गेंदबाज़ बिखर गए| बल्लेबाज़ी में रसेल ने अपने बल्ले से 64 रन तो लगाए लेकिन फिर गेंदबाजी करते हुए भी 2 बहुमूल्य विकेट हासिल किये और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई| मेरी नज़र में रिंकू और रसेल के बीच हुई 81 रनों की वो महत्वपूर्ण साझेदारी कोलकाता की जीत का अहम सूत्र बनी है| अब यहाँ से देखना दिलचस्प होगा कि इस हार के बाद हैदराबाद की टीम किस तरह से उभरते हुए अपने अगले मुकाबले में प्रदर्शन करती है|
209 रनों का लक्ष्य हैदराबाद के सामने रखा गया था जहाँ एक से बढ़कर एक हार्ड हिटर बल्लेबाज़ थे लेकिन कोलकाता के पास बोर्ड पर अधिक रन्स के साथ-साथ गेंदबाजी के तरकश में कुछ चुनिन्दा तीर भी थे जिन्होंने अपने बनाए हुए टोटल को डिफेंड कर लिया| हालाँकि अंतिम के ओवरों में अब्दुल समद और हेनरिक क्लासेन ने बड़े शॉट्स का नमूना तो पेश किया लेकिन वो भी उनकी टीम की जीत के लिए काफी नहीं था| टॉस जीतकर हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का रन चेज़ करने का फैसला अंत में ग़लत साबित हो गया|
एक और टीम जिसने अपने घरेलु मैदान पर इस सीज़न में अपना पहला मुकाबला जीत लिया है| पहले चेन्नई, फिर पंजाब और अब कोलकाता| कुल तीन मुकाबले हुए जहाँ मेज़बान ने जीता है मुकाबला| आज के दिन कोलकाता ने पहले शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए बोर्ड पर 208 रन बनाए और फिर बाद में स्पिनरों ने अपनी फिरकी के जाल में हैदराबाद के बल्लेबाजों को उलझाए रखा और 4 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया| इस रन चेज़ में हैदराबाद के लिए शुरुआत तो सभी बल्लेबाजों को मिली लेकिन कोलकाता की कसी हुई गेंदबाजी के आगे उनमें से कोई भी अपनी पारी को एक बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया| हाँ क्लासेन भले इसे अंतिम ओवर तक ले गए लेकिन वो फिर गेम को फिनिश करने में नाकामयाब रहे|
हर्षित राणा यु ब्यूटी!! क्या कमाल का आखिरी ओवर डाला है| पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद आखिरी की पांच गेंदों पर हिम्मत नहीं हारी और अपनी टीम को हारा हुआ मुकाबला जिता दिया| हेनरिक क्लासेन (63) और आंद्रे रसेल (64) की पारियों को भी भुलाया नहीं जाएगा लेकिन इस गेंदबाज़ ने जो किया वो सबसे ऊपर है| आंद्रे रसेल के तूफ़ान के आगे बिखर गई हैदराबाद की टीम| ड्रे रस आज कुछ इस अंदाज़ में चले कि विपक्षी टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर भेज दिया|
ओवर की समाप्ति 20 : 204/7
8 रन
  • 619.1
  • 119.2
  • W 19.3
  • 119.4
  • W 19.5
  • 019.6
प. कमिंस
0 (1)
म. येन्सन
1 (1)
ह. राणा
4-0-33-3
19.6
0
हर्षित राणा To पैट कमिंस
डॉट गेंद!! कोलकाता विजयी| इसी के साथ इस दिल को दहला देने वाले मुकाबले का नतीजा सामने आ गया है!! जी हाँ अंतिम गेंद को डॉट करवाते हुए कोलकाता ने हैदाराबाद की टीम को 4 रनों से शिकस्त दे दी है!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ लेग साइड की ओर खेलने गए लेकिन गेंद की गति से चकमा खा गए| जिसके बाद बॉल एक टप्पा खाकर सीधा कीपर के दस्तानों में गई और कोलकाता की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
W
हर्षित राणा To हेनरिक क्लासेन OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट सुयश शर्मा बोल्ड हर्षित राणा| एक बार फिर से मुकाबला घूम गया है| अब 1 गेंद पर 5 रनों की दरकार है| सुयश शर्मा आपने शानदार कैच पकड़ते हुए अपनी टीम के लिए मुकाबले में फिर से जान ला दी है| हर्षित राणा यु ब्यूटी!! इस दबाव में इस तरह की गेंदबाजी करना कोई आसान काम नहीं है| स्लोवर बॉल से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| बड़े शॉट के लिए गए क्लासेन लेकिन धीमी गति की गेंद से चकमा खा गए| आउट साइड एज लेकर शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ गई गेंद जहाँ पीछे भागते हुए फील्डर ने एक शानदार कैच पकड़ लिया| 204/7 हैदराबाद|
19.4
1
हर्षित राणा To मार्को येन्सन
सिंगल!! अब 2 गेंदों पर 5 रन की दरकार है| क्लासेन अब स्ट्राइक पर होंगे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ हीव कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
मार्को येन्सन अब क्रीज़ पर आये हैं| 3 गेंद पर 6 रन की दरकार है...
19.3
W
हर्षित राणा To शाहबाज अहमद OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुकाबला इधर से उधर होता हुआ नज़र आ रहा है!! ये मैच दिल की धड़कन को ऊपर नीचे कर रहा है!! हर्षित राणा के हाथ लगी विकेट!! शाहबाज़ अहमद 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बॉल सीधा बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर खड़े फील्डर श्रेयस अय्यर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 204/6 हैदराबाद| अब जीत के लिए 3 गेंदों पर 6 रनों की दरकार है|
19.2
1
हर्षित राणा To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर धीमी हो गई और बल्ले के निचले भाग को लगकर बल्लेबाज़ के पैड्स से टकराई और ऑफ साइड की तरफ गई| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया| 4 गेंदों पर अब 6 रनों की दरकार है|
19.1
6
हर्षित राणा To हेनरिक क्लासेन
छक्का! अब 5 गेंदों पर 7 रनों की दरकार है| मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया लेकिन अभी भी हैदराबाद गेम में ऊपर है| इस बार पूरी ताक़त से पुल शॉट लगाया गया बॉल सीधा स्टैंड में गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 19 : 196/5
26 रन
  • 618.1
  • 018.2
  • 1 WD 18.3
  • 618.3
  • 618.4
  • 118.5
  • 618.6
श. अहमद
16 (4)
ह. क्लासेन
56 (26)
म. स्टार्क
4-0-53-0
18.6
6
मिचेल स्टार्क To शाहबाज अहमद
छक्का!! शाहबाज़ अहमद के बल्ले से आता हुआ सिक्स!! मुकाबला अब हैदराबाद की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा है!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 6 गेंदों पर अब 13 रनों की दरकार है|
18.5
1
मिचेल स्टार्क To हेनरिक क्लासेन
यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
18.4
6
मिचेल स्टार्क To हेनरिक क्लासेन
छक्का!! एक और सिक्स यहाँ पर हेनरिक क्लासेन के बल्ले से आता हुआ!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 8 गेंदों पर अब 20 रनों की ज़रुरत है|
18.3
6
मिचेल स्टार्क To हेनरिक क्लासेन
छक्का!! मुकाबला यहाँ पर काफी रोमांचक होता हुआ!! हेनरिक क्लासेन ने लगाया एक और सिक्स यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 9 गेंदों पर अब 26 रनों की दरकार है|
18.3
wd
मिचेल स्टार्क To हेनरिक क्लासेन
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
18.2
0
मिचेल स्टार्क To हेनरिक क्लासेन
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था| 10 गेंदों पर 33 रनों की दरकार है|
18.1
6
मिचेल स्टार्क To हेनरिक क्लासेन
छक्का!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| 11 गेंदों पर अब 33 रनों की दरकार|
ओवर की समाप्ति 18 : 170/5
21 रन
  • 617.1
  • 217.2
  • 617.3
  • 117.4
  • 617.5
  • 017.6
श. अहमद
10 (3)
ह. क्लासेन
37 (21)
व. चक्रवर्ती
4-0-55-1
17.6
0
वरुण चक्रवर्ती To शाहबाज अहमद
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेती हुई एक टप्पा खाकर कीपर के पास गई| रन नहीं आ सका| 12 गेंदों पर अब 39 रनों लकी दरकार है|
17.5
6
वरुण चक्रवर्ती To शाहबाज अहमद
छक्का!! शाहबाज़ अहमद ने भी लगा दिया सिक्स!! इस तरह से बल्लेबाज़ी करते रहे तो मुकाबले में कुछ भी बोलना मुश्किल होगा| फ़िलहाल मैच दोनों ही टीमों के लिए बना हुआ है!! आगे डाली गई गेंद को शाहबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला| हवा में गई गेंद सीधा मैदान के बाहर छह रनों के लिए|
17.4
1
वरुण चक्रवर्ती To हेनरिक क्लासेन
आगे डाली गई तेज़ गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
17.3
6
वरुण चक्रवर्ती To हेनरिक क्लासेन
छक्का!! हेनरिक क्लासेन ने लगाया एक और सिक्स यहाँ पर!! गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने खड़े-खड़े लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए| 15 गेंदों पर 46 रनों की दरकार|
17.2
2
वरुण चक्रवर्ती To हेनरिक क्लासेन
दुग्गी!! मिस टाइम हुआ था| लेग साइड पर नो मेंस लैंड में जाकर गिरी ये गेंद| इस बीच बल्लेबाजों ने दो रन भाग लिया|
17.1
6
वरुण चक्रवर्ती To हेनरिक क्लासेन
छक्का! स्लॉट में गेंद तो फिर उसे भेजा सामने वाले प्लाट में!! इस बल्लेबाज़ से बचना काफी मुश्किल होगा| इस बार गेंद को सामने की तरफ मारा, टाइमिंग और ताक़त इतनी शानदार कि गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 17 : 149/5
16 रन
  • 616.1
  • 416.2
  • 116.3
  • 116.4
  • W 16.5
  • 416.6
श. अहमद
4 (1)
ह. क्लासेन
22 (17)
आ. रसेल
2-0-25-2
16.6
4
आंद्रे रसेल To शाहबाज अहमद
चौका! बाउंड्री के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| ऑन साइड की ओर हुक शॉट खेला| बॉल काफी तेज़ी के साथ सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.5
W
आंद्रे रसेल To अब्दुल समद OUT!
आउट!! कैच आउट!! हैदराबाद को लगता हुआ पांचवां झटका!! आंद्रे रसेल के हाथ लगी दूसरी विकेट!! अब्दुल समद 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे| फुलटॉस डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट खेला| बल्ले के ऊपरी भाग को लगकर गेंद सीधा वहां खड़े फील्डर वेंकटेश अय्यर के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| इसी बीच थर्ड अम्पायर ने हाई फुलटॉस गेंद को चेक किया और बताया कि गेंद कमर के ऊपर नहीं थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 145/5 हैदराबाद, 19 गेंदों पर 64 रनों की दरकार है|
16.4
1
आंद्रे रसेल To हेनरिक क्लासेन
भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई बॉल| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
16.3
1
आंद्रे रसेल To अब्दुल समद
सिंगल!! इस बार रसेल ने यॉर्कर लाइन की गेंद डाली| बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
16.2
4
आंद्रे रसेल To अब्दुल समद
चौका!! अब्दुल समद के बल्ले से इस बार आती हुई बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
16.1
6
आंद्रे रसेल To अब्दुल समद
छक्का!! इसी तरह की बल्लेबाज़ी यहाँ पर समद को करनी होगी!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 133/4
5 रन
  • 115.1
  • 015.2
  • 215.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 115.6
अ. समद
4 (7)
ह. क्लासेन
21 (16)
म. स्टार्क
3-0-27-0
15.6
1
मिचेल स्टार्क To अब्दुल समद
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली हुई गेंद को समद ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन निकाला| 24 गेंदों पर 76 रनों की दरकार है|
15.5
1
मिचेल स्टार्क To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! यॉर्कर लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन हासिल किया|
15.4
0
मिचेल स्टार्क To हेनरिक क्लासेन
लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने गए| गेंद की गति से चकमा खा गए| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई बॉल कीपर के पास गई| रन नहीं हुआ|
15.3
2
मिचेल स्टार्क To हेनरिक क्लासेन
शॉर्टपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर 2 रन हासिल किया|
15.2
0
मिचेल स्टार्क To हेनरिक क्लासेन
डॉट गेंद!! छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
15.1
1
मिचेल स्टार्क To अब्दुल समद
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 15 : 128/4
13 रन
  • 114.1
  • 614.2
  • 014.3
  • 614.4
  • 014.5
  • 014.6
ह. क्लासेन
18 (12)
अ. समद
2 (5)
व. चक्रवर्ती
3-0-34-1
14.6
0
वरुण चक्रवर्ती To हेनरिक क्लासेन
एक और प्ले एंड मिस!! अब यहाँ से 30 गेंदों पर 81 रनों की दरकार है| छक्का खाने के बाद अच्छी वापसी चक्रवर्ती ने की है| इस बार ऑफ़ स्टम्प की फुल गेंद पर बल्ला नहीं लगा पाए और बीट हो गए| 15 के बाद 128/4 हैदराबाद|
14.5
0
वरुण चक्रवर्ती To हेनरिक क्लासेन
डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
14.4
6
वरुण चक्रवर्ती To हेनरिक क्लासेन
छक्का! एक और बड़ा शॉट| ये है हेनरिक क्लासेन की क्लास| बैक फुट से सामने की तरफ शॉट लगाया| बल्ले से लगने के बाद गेंद लॉन्ग ऑफ़ फील्डर के ऊपर से होती हुई बाउंड्री लाइन के पार निकल गई छह रनों के लिए| कोलकाता को इस बल्लेबाज़ का विकेट हर हाल में चाहिए होगा|
14.3
0
वरुण चक्रवर्ती To हेनरिक क्लासेन
तेज़ गति से ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
14.2
6
वरुण चक्रवर्ती To हेनरिक क्लासेन
छक्का! स्टैंड एंड डेलिवर!! खड़े-खड़े शॉट लगाया!! जिस काम के लिए जाने जाते हैं क्लासेन वही यहाँ पर दिखाते हुए| गेंदबाज़ के ऊपर से उठाकर मारा सीधा साईट स्क्रीन की तरफ और छह रन प्राप्त किये|
14.1
1
वरुण चक्रवर्ती To अब्दुल समद
सिंगल!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद| लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| टाइम नहीं कर पाए| फील्डर के काफी आगे गिरी गेंद जहाँ से एक रन ही मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 14 : 115/4
4 रन
  • 013.1
  • 113.2
  • 013.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 213.6
ह. क्लासेन
6 (7)
अ. समद
1 (4)
स. शर्मा
2-0-18-0
13.6
2
सुयश शर्मा To हेनरिक क्लासेन
दुग्गी!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| लॉन्ग ऑन बाउंड्री से भागकर मिड विकेट की ओर जाते हुए आंद्रे रसेल ने गेंद को पकड़ा और कीपर की तरफ थ्रो किया| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन पूरा कर लिया| 36 गेंदों पर 94 रनों की दरकार|
13.5
1
सुयश शर्मा To अब्दुल समद
कैच ड्रॉप!! शून्य के स्कोर पर अब्दुल समद को मिला जीवनदान| इसी दौरान नितीश राणा से हुई एक बड़ी चूक साथ ही साथ उनकी उँगलियों में चोट भी आई है| पैड्स पर डाली गई फुल गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की तरफ स्लॉग स्वीप शॉट खेला था| हवा में थी गेंद| फील्डर ने आगे आकर उसे लपकना चाहा लेकिन ठीक तरह से जज नहीं कर पाए| उंगलियों में लगकर आगे गिर गई गेंद जहाँ से एक रन का मौका बन गया|
13.4
0
सुयश शर्मा To अब्दुल समद
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
13.3
0
सुयश शर्मा To अब्दुल समद
एक और डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिली है| टर्न को पढ़ नहीं पा रहे हैं बल्लेबाज़ समद|
13.2
1
सुयश शर्मा To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! तेज़ गति से डाली गई गेंद| हलके हाथों से ऑफ़ साइड पर पुश करते हुए एक रन बटोरा|
13.1
0
सुयश शर्मा To हेनरिक क्लासेन
प्ले एंड मिस!! गुगली गेंद को पढ़ नहीं पाए बल्लेबाज़| लेग स्पिन के लिए खेले लेकिन टर्न होकर अंदर आई बॉल और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 111/4
3 रन
  • 112.1
  • 112.2
  • 112.3
  • 012.4
  • W 12.5
  • 012.6
अ. समद
0 (1)
ह. क्लासेन
3 (4)
स. नरेन
4-0-19-1
12.6
0
सुनील नरेन To अब्दुल समद
नॉट आउट!! अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! एलबीडबल्यू की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया| रिप्ले में देखने पर पता चला कि बॉल मिडिल स्टम्प के ऊपर से किस करती हुई जा रही थी इस वजह से फील्ड अम्पायर के फैसले को मान्यता दी गई| अंदर आती गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करने का प्रयास किया| बल्ले को बीट करती हुई गेंद पैड्स को जा लगी| जिसके बाद ये एलबीडबल्यू की अपील हुई थी| अम्पायर द्वारा नकारने के बाद फील्डिंग टीम ने रिव्यु लिया था जहाँ अंत में नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फैसला|
अब्दुल समद बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
12.5
W
सुनील नरेन To राहुल त्रिपाठी OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट हर्षित राणा बोल्ड सुनील नरेन| पहली विकेट नरेन के खाते में जाती हुई| 20 रन बनाकर राहुल त्रिपाठी वापिस लौटे| डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री पर हर्षित ने पकड़ा कैच| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की तरफ स्लॉग स्वीप किया| बल्ले पर ठीक तरह से चढ़ी नहीं गेंद इस वजह से सीधा फील्डर की गोद में चली गई जहाँ से एक आसान सा कैच पूरा कर लिया गया| 111/4 हैदराबाद|
12.4
0
सुनील नरेन To राहुल त्रिपाठी
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद पर एक कट शॉट लगाने गए लेकिन बीट हो गए| बाक़ी का काम कीपर ने किया| कोई रन नहीं हुआ|
12.3
1
सुनील नरेन To हेनरिक क्लासेन
सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
12.2
1
सुनील नरेन To राहुल त्रिपाठी
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से एक रन हासिल किया|
12.1
1
सुनील नरेन To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लॉन्ग ऑफ की ओर पुश किया और एक रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 12 : 108/3
3 रन
  • 111.1
  • 111.2
  • 011.3
  • W 11.4
  • 011.5
  • 111.6
ह. क्लासेन
1 (2)
र. त्रिपाठी
19 (17)
व. चक्रवर्ती
2-0-21-1
11.6
1
वरुण चक्रवर्ती To हेनरिक क्लासेन
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की तरफ खेलकर एक रन हासिल किया|
11.5
0
वरुण चक्रवर्ती To हेनरिक क्लासेन
लेग स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को बल्लेबाज़ न फ्लिक करने का प्रयास किया| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल सीधा पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल पाया|
हेनरिक क्लासेन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
11.4
W
वरुण चक्रवर्ती To एडन मार्करम OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट रिंकू सिंह बोल्ड वरुण चक्रवर्ती| एक और विकेट का पतन| 18 रन बनाकर एडन मार्करम पवेलियन लौटे हैं| वरुण चक्रवर्ती के नाम आज की पहली सफलता दर्ज हुई है| मिड विकेट बाउंड्री से आगे भागते हुए रिंकू ने एक बढ़िया कैच पकड़ा है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस फुल गेंद पर मिड विकेट की तरफ स्लॉग किया था| ठीक तरह से बल्ले पर नहीं आई गेंद और हवा में फ्लैट गई फील्डर की तरफ जिसे बड़े आराम से लपक लिया गे| इस विकेट के बाद कोलकाता की टीम मुकाबले में काफी ऊपर आ गई है| 107/3 हैदराबाद|
11.3
0
वरुण चक्रवर्ती To एडन मार्करम
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने डिफेंड करते हुए सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
11.2
1
वरुण चक्रवर्ती To राहुल त्रिपाठी
सिंगल!! लेग साइड पर इस गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
11.1
1
वरुण चक्रवर्ती To एडन मार्करम
लेग स्पिन गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को ऑफ़ साइड पर पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 11 : 105/2
6 रन
  • 010.1
  • 210.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 110.6
ए. मार्करम
17 (10)
र. त्रिपाठी
18 (16)
स. नरेन
3-0-16-0
10.6
1
सुनील नरेन To एडन मार्करम
एक और अच्छी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लेग साइड पर खेला| डीप में गई ये गेंद जहाँ से एक रन हासिल हो गया|
10.5
1
सुनील नरेन To राहुल त्रिपाठी
टाईट लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ द्वारा गेंद को स्लॉग किया गया लेकिन नतीजा एक रन|
10.4
1
सुनील नरेन To एडन मार्करम
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
10.3
1
सुनील नरेन To राहुल त्रिपाठी
सिंगल!! इस बार विकेट लाइन पर डाली गई गेंद| स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने एक रन हासिल किया|
10.2
2
सुनील नरेन To राहुल त्रिपाठी
दुग्गी!! ऑफ़ स्पिन गेंद को इस बार बैक फुट से मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप से दो रन हासिल किया|
10.1
0
सुनील नरेन To राहुल त्रिपाठी
प्ले एंड मिस!! पैड्स की गेंद पर लेग साइड पर फ्लिक करना चाहते थे लेकिन टर्न से बीट हो गए| एलबीडबल्यू की छोटी सी अपील थी लेकिन अम्पायर सहमत नहीं थे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु नहीं लिया| अगर फील्डिंग टीम द्वारा लिया जाता तो बल्लेबाज़ मुश्किल में आ सकते थे|
ओवर की समाप्ति 10 : 99/2
14 रन
  • 19.1
  • 69.2
  • 19.3
  • 49.4
  • 19.5
  • 19.6
र. त्रिपाठी
14 (12)
ए. मार्करम
15 (8)
स. शर्मा
1-0-14-0
9.6
1
सुयश शर्मा To राहुल त्रिपाठी
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पॉवर के साथ हवा में शॉट खेला| गेंदबाज़ ने कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बॉल उनके हाथों को लगकर सीधा अम्पायर के पैर में जा लगी| दर्द में नज़र आए अम्पायर यहाँ पर| इसी दौरान फ़िजियो भी भागकर मैदान पर आए हैं| फ़िलहाल 10 ओवर के बाद 99/2 है हैदराबाद, जीत के लिए अभी 60 गेंदों पर 110 रनों की दरकार है|
9.5
1
सुयश शर्मा To एडन मार्करम
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.4
4
सुयश शर्मा To एडन मार्करम
चौका!! एडन मार्करम ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! हैदराबाद की टीम की इसी तरह के शॉट की ज़रुरत है!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को एडन मार्करम ने बैक फुट से डीप कवर की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद चार रनों के लिए|
9.3
1
सुयश शर्मा To राहुल त्रिपाठी
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया|
9.2
6
सुयश शर्मा To राहुल त्रिपाठी
छक्का!! राहुल त्रिपाठी के बल्ले से आता हुआ पहला सिक्स!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| इसी बीच फील्ड अम्पायर ने अपने दोनों हाथों को हवा में उठाकर छह रनों का इशारा किया|
9.1
1
सुयश शर्मा To एडन मार्करम
सिंगल!! लेग स्पिन डाली गई गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक कर दिया| डीप में रसेल तैनात, एक ही रन मिल पायेगा|
ओवर की समाप्ति 9 : 85/2
8 रन
  • 18.1
  • 18.2
  • 28.3
  • 18.4
  • 28.5
  • 18.6
ए. मार्करम
9 (5)
र. त्रिपाठी
6 (9)
स. नरेन
2-0-10-0
8.6
1
सुनील नरेन To एडन मार्करम
सिंगल, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
8.5
2
सुनील नरेन To एडन मार्करम
दुग्गी!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए दो रन हासिल किये|
8.4
1
सुनील नरेन To राहुल त्रिपाठी
कैच ड्रॉप!! राहुल त्रिपाठी को 5 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का लीडिंग एज लेती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर हवा में गई| फील्डर वरुण चक्रवर्ती ने वहां पर कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथों में लगकर ज़मीन पर जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन पूरा किया|
8.3
2
सुनील नरेन To राहुल त्रिपाठी
दुग्गी!! विकेट लाइन की गेंद को त्रिपाठी ने स्क्वायर लेग की ओर खेलकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
8.2
1
सुनील नरेन To एडन मार्करम
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर  मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और एक रन ले लिया|
8.1
1
सुनील नरेन To राहुल त्रिपाठी
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सुयश शर्मा अब कोलकाता के लिए रमनदीप सिंह की जगह पर मैदान पर आये हैं...
ओवर की समाप्ति 8 : 77/2
10 रन
  • 47.1
  • W 7.2
  • 47.3
  • 17.4
  • 07.5
  • 1 LB 7.6
र. त्रिपाठी
2 (6)
ए. मार्करम
5 (2)
आ. रसेल
1-0-9-1
7.6
lb
आंद्रे रसेल To राहुल त्रिपाठी
लेग बाई के रूप में आया एक रन| गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच पैड्स को लगकर गेंद ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 1 रन ले लिया|
7.5
0
आंद्रे रसेल To राहुल त्रिपाठी
शॉर्ट बॉल बाउंसर!! राहुल के कान के पास से सीटी बजाती हुई निकली ये गेंद| इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
7.4
1
आंद्रे रसेल To एडन मार्करम
सिंगल!! इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई थी गेंद| बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए डीप से एक रन हासिल किया|
7.3
4
आंद्रे रसेल To एडन मार्करम
चौका! बाउंड्री के साथ एडन मार्करम ने खोला अपना खाता| लेंथ में जैसे ही छोटी गेंद देखी उसपर पुल शॉट का इस्तेमाल करते हुए मिड विकेट से बल्लेबाज़ ने बाउंड्री बटोरी है|
एडन मार्करम नए बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
7.2
W
आंद्रे रसेल To अभिषेक शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! दूसरा विकेट हैदराबाद की टीम गंवाती हुई यहाँ पर!! अभिषेक शर्मा 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! आंद्रे रसेल के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर अतिरिक्त उछाल के साथ बल्ले का टॉप एज लेती हुई फाइन लेग बाउंड्री की ओर हवा में गई| फील्डर वहां मौजूद थे वरुण चक्रवर्ती जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 71/2 हैदराबाद|
7.1
4
आंद्रे रसेल To अभिषेक शर्मा
चौका!! अभिषेक शर्मा ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर डीप पॉइंट की ओर कट शॉट लगाया| बल्ले को लगकर गेंद सीधा थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 7 : 67/1
2 रन
  • 16.1
  • 06.2
  • 06.3
  • 16.4
  • 06.5
  • 06.6
र. त्रिपाठी
2 (4)
अ. शर्मा
28 (17)
स. नरेन
1-0-2-0
6.6
0
सुनील नरेन To राहुल त्रिपाठी
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
6.5
0
सुनील नरेन To राहुल त्रिपाठी
गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई| बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर बॉल को खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
6.4
1
सुनील नरेन To अभिषेक शर्मा
लेग स्टंप पर डाली गई छोटी गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन निकाला|
6.3
0
सुनील नरेन To अभिषेक शर्मा
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
6.2
0
सुनील नरेन To अभिषेक शर्मा
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
6.1
1
सुनील नरेन To राहुल त्रिपाठी
पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप किया और एक रन ले लिया|
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति| साथ ही साथ टाइम आउट भी ले लिया गया है| 6 के बाद 65/1 हैदराबाद, 84 गेंदों पर 144 रनों की दरकार है| अब यहाँ से दोनों ही टीमों के पास ढाई मिनट का समय है जहाँ से वो अपनी-अपनी रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| हैदराबाद ने इस रन चेज़ में शुरुआत काफी अच्छी की है और उनके पास अभी कई खतरनाक बल्लेबाज़ बाक़ी हैं जो इस रन चेज़ को सफल बना सकते हैं वहीँ दूसरी तरफ कोलकाता ने अपने तुरुप के इक्के सुनील नरेन को अभी तक बचाकर रखा हुआ है| तो दोस्तों अब आगे आने वाला ये मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है| सुनील नरेन को अब गेंद थमा दी गई है|
ओवर की समाप्ति 6 : 65/1
7 रन
  • 25.1
  • 05.2
  • W 5.3
  • 15.4
  • 05.5
  • 45.6
अ. शर्मा
27 (14)
र. त्रिपाठी
1 (1)
ह. राणा
3-0-25-1
5.6
4
हर्षित राणा To अभिषेक शर्मा
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर रूम बनाकर कवर्स की तरफ कट कर दिया और गैप से चार रन हासिल किये| 6 के बाद 65/1 हैदराबाद|
5.5
0
हर्षित राणा To अभिषेक शर्मा
तेज़ गति से डाली गई गेंद| बैक फुट पर जाकर गेंद की लाइन में बल्ले को प्रस्तुत किया और ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पायेगा|
5.4
1
हर्षित राणा To राहुल त्रिपाठी
ओह, शानदार गेंद| छोटी लेंथ की गेंद से बल्लेबाज़ को टेस्ट किया| गेंद की लाइन से खुद को हटाते हुए थर्ड मैन की तरफ गाइड कर दिया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
राहुल त्रिपाठी नए बल्लेबाज़ क्रीज़ पर आये हैं...
5.3
W
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल OUT!
आउट!! कैच आउट!! पहला झटका यहाँ पर हैदराबाद की टीम को लगता हुआ!! मयंक अग्रवाल 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! हर्षित राणा के हाथ लगी पहली विकेट| छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| बल्ले के स्टीकर को लगकर बॉल सीधा वहां खड़े फील्डर रिंकू सिंह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| इसी दौरान गेंदबाज़ ने अपने अंदाज़ में मनाया जश्न| 60/1 हैदराबाद|
5.2
0
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
लेंथ में छोटी डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने अपर कट शॉट खेला| एक टप्पा खाकर बॉल कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
5.1
2
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
दुग्गी!! शॉर्टपिच गेंद को बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर मिड ऑन फील्डर के ऊपर से शॉट खेला| नो मेंस लैंड में जा गिरी बॉल| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 58/0
18 रन
  • 04.1
  • 44.2
  • 64.3
  • 14.4
  • 14.5
  • 64.6
अ. शर्मा
23 (12)
म. अग्रवाल
30 (18)
व. चक्रवर्ती
1-0-18-0
4.6
6
वरुण चक्रवर्ती To अभिषेक शर्मा
छक्का! ओवर की समाप्ति मैक्सिमम के साथ| वरुण चक्रवर्ती को आड़े हाथ ले रहे हैं अभिषेक शर्मा और उसमें पूरी तरह से सफल भी हो रहे हैं| इस बार क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ हीव कर दिया| बल्ले से लगने के बाद सीधा दर्शकों के बीच जाकर गिरी ये गेंद छह रनों के लिए| 5 के बाद 58/0 हैदराबाद|
4.5
1
वरुण चक्रवर्ती To मयंक अग्रवाल
एक और सिंगल यहाँ पर हासिल होता हुआ| इस बार ऊपर रखी गई गेंद पर ऑफ़ ड्राइव किया| डीप से एक रन हासिल कर लिया|
4.4
1
वरुण चक्रवर्ती To अभिषेक शर्मा
सिंगल! इस बार आगे आकर सामने की तरफ पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
4.3
6
वरुण चक्रवर्ती To अभिषेक शर्मा
छक्का!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई!! शानदार स्लॉग स्वीप!! कमाल की बल्लेबाजी, गेंदबाज़ पर दबाव डालने का सबसे बेहतरीन तरीका| पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया मिड विकेट बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
4.2
4
वरुण चक्रवर्ती To अभिषेक शर्मा
चौका!! अभिषेक शर्मा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद पर आगे आकर मिड ऑफ फील्डर के ऊपर से खेलना चाहते थे| इसी बीच गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पॉइंट फील्डर के ऊपर से निकल गई सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
4.1
0
वरुण चक्रवर्ती To अभिषेक शर्मा
नॉट आउट!! बाल-बाल बच गए अभिषेक शर्मा| स्टम्पिंग की अपील थी लेकिन थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में देखने के बाद बताया कि पैर सही समय पर अंदर आ गया था जिसकी वजह से नॉट आउट करार दिए गए| बड़ा शॉट लगाने गए थे और टर्न से पूरी तरह से बीट हुए थे बल्लेबाज़ यहाँ पर| आगे से घूम गई थी गेंद| बिजली की फूर्ती के साथ कीपर ने बेल्स उड़ा दी थी जिसके बाद ये अपील हुई थी|
ओवर की समाप्ति 4 : 40/0
13 रन
  • 13.1
  • 03.2
  • 23.3
  • 63.4
  • 03.5
  • 43.6
म. अग्रवाल
29 (17)
अ. शर्मा
6 (7)
ह. राणा
2-0-18-0
3.6
4
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
चौका! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार लेग साइड पर खेला गया पुल शॉट| गैप मिला और बॉल तेज़ी से सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 4 के बाद 40/0 हैदराबाद|
3.5
0
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
डॉट गेंद!! इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
3.4
6
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
छक्का! ओह, लाजवाब, कमाल, बेमिसाल अपिश शॉट| जितनी तारीफ की जाए उतनी कम| महज़ अपनी टाइमिंग के साथ इस गेंद को पॉइंट बाउंड्री के पार भेज दिया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर अपिश शॉट लगाते हुए अपना शेप होल्ड किया और बल्ले से लगने के बाद गेंद सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी|
3.3
2
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
दुग्गी!! कैच का भरसक प्रयास स्क्वायर लेग बाउंड्री पर अमनदीप के द्वारा लेकिन गेंद उनके काफी आगे गिर गई| बाल-बाल बच गए बल्लेबाज़| लेंथ गेंद को ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फ्लिक किया था और हवा में मार बैठे थे| थोडा और टाइम कर देते तो फील्डर की गोद में चली जाती ये गेंद|
3.2
0
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
डॉट बॉल!! इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|
3.1
1
हर्षित राणा To अभिषेक शर्मा
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 3 : 27/0
10 रन
  • 12.1
  • 42.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 12.5
  • 42.6
म. अग्रवाल
17 (12)
अ. शर्मा
5 (6)
म. स्टार्क
2-0-22-0
2.6
4
मिचेल स्टार्क To मयंक अग्रवाल
चौका! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई|
2.5
1
मिचेल स्टार्क To अभिषेक शर्मा
सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन लिया|
2.4
0
मिचेल स्टार्क To अभिषेक शर्मा
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
2.3
0
मिचेल स्टार्क To अभिषेक शर्मा
फुल लेंथ की डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
2.2
4
मिचेल स्टार्क To अभिषेक शर्मा
बाहरी किनारा और चौका! कीपर ने मौका गंवाया यहाँ पर| अगर उन्होंने हाथ नहीं लगाया होता ये ये स्लिप फील्डर के लिए एक आसान सा कैच होता| कीपर का ग्लव्स लगकर स्लिप फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद और सीमा रेखा के पार चली गई| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को दूर से ही खेलने चले गए थे बल्लेबाज़ जहाँ आउट साइड एज लग गया था|
2.1
1
मिचेल स्टार्क To मयंक अग्रवाल
सिंगल! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 2 : 17/0
5 रन
  • 01.1
  • 41.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 01.5
  • 01.6
अ. शर्मा
0 (2)
म. अग्रवाल
12 (10)
ह. राणा
1-0-5-0
1.6
0
हर्षित राणा To अभिषेक शर्मा
इस बार आउटस्विंग से बल्लेबाज़ चारों खाने चित हो गए!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेलना चाहा लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में और रन नहीं मिल पाया|
1.5
0
हर्षित राणा To अभिषेक शर्मा
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन पाया|
1.4
1
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को लगी एयर शॉर्ट लेग की ओर गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
1.3
0
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
नॉट आउट!! बल्लेबाज़ी टीम का रिव्यु सफल हो गया| सही समय पर मयंक ने रिव्यु लेते हुए खुद को बचा लिया| विकेट्स मिसिंग थी ऐसा रिप्ले में देखने पर पता चल गया| शार्प इनस्विंगर से बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया था| फ्लिक मारने गए थे लेकिन पैड्स पर खा बैठे थे गेंद| जिसके बाद एलबीडबल्यू की अपील हुई थी और अम्पायर ने काफी देर सोचने के बाद उसे आउट करार दिया था| बल्लेबाज़ ने रिव्यु लिया और फैसला उनके हक में गया है|
1.2
4
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
चौका! चिप शॉट से बल्लेबाज़ को मिली बाउंड्री!! मिड ऑफ़ फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
1.1
0
हर्षित राणा To मयंक अग्रवाल
गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर खेलना चाहा लेकिन डिफेंड करने पर मजबूर हुए| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 1 : 12/0
12 रन
  • 00.1
  • 00.2
  • 5 WD 0.3
  • 00.3
  • 20.4
  • 40.5
  • 10.6
म. अग्रवाल
7 (6)
अ. शर्मा
0 (0)
म. स्टार्क
1-0-12-0
0.6
1
मिचेल स्टार्क To मयंक अग्रवाल
सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
0.5
4
मिचेल स्टार्क To मयंक अग्रवाल
चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
0.4
2
मिचेल स्टार्क To मयंक अग्रवाल
दुग्गी!! इस बार शार्प इनस्विंगर डाली गई| बल्लेबाज़ ने रूम बनाकर इसे लेग साइड पर खेला| गैप में गई जहाँ से दो रन मिला|
0.3
0
मिचेल स्टार्क To मयंक अग्रवाल
इस बार तेज़ गति से पड़कर अंदर आई गेंद| लेग साइड पर खेलना चाहा लेकिन शरीर पर खा बैठे बॉल| कोई रन नहीं हुआ|
0.3
wd
मिचेल स्टार्क To मयंक अग्रवाल
वाइड और चौका! शार्प बाउंसर!! लेग स्टम्प के काफी बाहर| कीपर ने फुल स्ट्रेच करते हुए बॉल को अपने दस्तानों में लेना चाहा लेकिन दूर रह गई उनसे गेंद| वाइड के साथ चार रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
0.2
0
मिचेल स्टार्क To मयंक अग्रवाल
प्ले एंड मिस!! बीटे हुए बल्लेबाज़! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| दूर से गेंद को ड्राइव करने गए लेकिन बल्ले से कोई संपर्क नहीं हो सका|
0.1
0
मिचेल स्टार्क To मयंक अग्रवाल
डॉट बॉल के साथ हुई रन चेज़ की शुरुआत!! एंगल से बाहर की तरफ निकलती हुई गेंद पर बल्लेबाज़ ने शॉर्ट कवर्स की तरफ ड्राइव किया| गैप हासिल नहीं हो सका| कोई रन नहीं होगा|
मैच की जानकारी
  • स्थान ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • मौसम साफ़
  • टॉस सनराइज़र्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 4 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच आंद्रे रसेल
  • अंपायर रोहन पंडित, यशवंत बर्डे, ब्रुस ऑक्झेनफोर्ड
  • रेफ़री मनु नैयर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement