Advertisement
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स, मैच 53 Commentary, Live Updates

कोलकाता vs राजस्थान, 2025 - टी-20 Live Commentary

कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 53, ईडन गार्डन्स, कोलकाता , May 04, 2025
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
206/4 (20.0)
राजस्थान रॉयल्स राजस्थान रॉयल्स
205/8 (20.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    आंद्रे रसेल
    57(25)&0/11(1)
तो क्रिकेट फैन्स, आज के इस मुकाबले से महज इतना ही| अब हम रुख करते हैं शाम के मुकाबले की तरफ जहाँ पंजाब के खिलाफ लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है| आइये अब वहां होगी आपसे मुलाकात|
तभी एक गेंद पर 3 रन चाहिए थे लेकिन बल्लेबाज़ बस एक रन ही ले सके और दूसरे रन के प्रयास में रन आउट हो गए| जिसके कारण कोलकाता की सेना ने 1 रन से मैच को अपने नाम कर लिया| वहीँ गेंदबाज़ी में कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और मोईन अली ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि वैभव अरोड़ा के हाथ 1 सफलता लगी|
ऐसे में दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी हुई| लेकिन हर्षित राणा को गेंदबाज़ी में लगाया गया और उन्होंने हेटमायर को आउट करते हुए साझेदारी का अंत कर दिया| हालाँकि पराग को अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे वो बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में हर्षित का शिकार बन गए और अपने शतक से बस 5 रन दूर रह गए| जिसके बाद अंतिम ओवर में 22 रनों की ज़रुरत थी तब इम्पैक्ट प्लेयर शुभम दुबे (25) दो सिक्स और एक चौका लगाकर अपनी टीम को मुकाबले में ऊपर ला दिया|
ऐसे में एक समय राजस्थान टीम ने बस 71 रनों पर अपने 5 बल्लेबाजों को गंवा दिया था| तभी मैदान पर आए कप्तान रियान पराग (95) ने शानदार बल्लेबाज़ी की और एक तरफ से लगातार बड़े-बड़े शॉट लगाना जारी रखा| वहीं शिमरन हेटमायर (29) ने भी अपने कप्तान का पूरा साथ दिया| तभी मोईन अली गेंदबाज़ी करने आए और शिमरन ने पहली गेंद पर सिंगल लिया जिसके बाद पराग ने पांच गेंदों पर पांच सिक्स लगाकर अपनी टीम को वापिस मैच में ला दिया| हालाँकि अगली ओवर डालने आए वरुण चक्रवर्ती की पहली ही गेंद खेलते हुए पराग ने एक और सिक्स लगाया और लगातार छह गेंदों पर छह सिक्स लगाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के पहले बल्लेबाज़ बन गए|
जिसके बाद अगले ओवर में मोईन अली ने आकर युवा बल्लेबाज़ कुणाल सिंह राठौड़ को डेब्यू मैच में शून्य पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया| वहीं फिर यशस्वी जयसवाल (34) ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाया और अपने कप्तान के साथ मिलकर लक्ष्य की ओर बढ़ने लगे| तभी मोईन अली गेंदबाज़ी करने आए और उन्होंने ख़तरनाक दिख रहे जयसवाल को अपना शिकार बना लिया| ऐसे में विकटों का सिलसिला यहीं पर नहीं रुका और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी का जादू चला ऐसे में एक ही ओवर में ध्रुव जुरेल और वानिंदु हसरंगा को क्लीन बोल्ड करते हुए अपनी टीम को मुकाबले में वापसी करवा दिया|
कोलकाता की सेना ने पहले बल्लेबाज़ी तो बाद में शानदार गेंदबाज़ी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से शिकस्त दे दी है!! इसी के साथ 11 अंको को हाथ में रखते हुए अजिंक्य रहाणे की टीम ने पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर अपनी जगह बना ली है और प्ले ऑफ्स में जाने की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है| हालाँकि इससे पहले जब कोलकाता की सेना ने बल्लेबाज़ी की तो आंद्रे रसेल ने अर्धशतकीय पारी खेली थी| जिसके कारण कोलकाता की टीम ने 207 रनों का विशाल लक्ष्य रियान पराग की सेना के सामने रखा था| जिसको हासिल करने राजस्थान की टीम ने पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी (4) के रूप में बड़ा झटका जल्दी लग गया|
ओवर की समाप्ति 20 : 205/8
20 रन
  • 219.1
  • 119.2
  • 619.3
  • 419.4
  • 619.5
  • W 19.6
श. दुबे
25 (14)
ज. आर्चर
12 (8)
व. अरोड़ा
4-0-50-1
19.6
W
वैभव अरोड़ा To शुभम दुबे OUT!
आउट!! रन आउट!! जीत गई है कोलकाता की टीम!! क्या शानदार मुकाबला देखने को मिला है हमे इस सुपर संडे के पहले मैच में यहाँ पर!! शुभम दुबे ने अच्छी बल्लेबाज़ी की लेकिन पराग की सेना को अजिंक्य रहाणे की आर्मी ने 1 रनों से शिकस्त देते हुए 2 महत्वपूर्ण पॉइंट्स अपने खाते में डाला है| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट लगाया और पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरे के लिए भागे| तभी फील्डर रिंकू सिंह ने वहां पर आकर गेंद को उठाया और वैभव अरोड़ा के हाथों में दिया| जिसके बाद उन्होंने बॉल को स्टंप्स पर लगाया| ऐसे में बल्लेबाज़ क्रीज़ के बाहर ही रह गए थे| तो आउट आया फील्ड अम्पायर का इशारा और कोलकाता की टीम ने जीत का जश्न मनाया|
19.5
6
वैभव अरोड़ा To शुभम दुबे
छक्का!! ये लीजिए अब तो शायद हमें सुपर ओवर ही होता हुआ दिखाई देने वाला है!! शानदार बल्लेबाज़ शुभम दुबे ने की है यहाँ पर!! फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| 1 गेंद पर अब 3 रन चाहिए|
19.4
4
वैभव अरोड़ा To शुभम दुबे
चौका!! शुभम दुबे ने मैच में जान ला दी है यहाँ पर!! कमज़ोर दिल वाले दर्शक इस मैच दे दूर ही रहे!! इस बार पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई गेंद चार रनों के लिए| 2 गेंदों पर अब 9 रनों की दरकार है|
19.3
6
वैभव अरोड़ा To शुभम दुबे
छक्का! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गेंद और बल्ले का बेहतरीन संपर्क हुआ और गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए| राजस्थान को 3 गेंदों पर 13 रनों की दरकार है|
19.2
1
वैभव अरोड़ा To जोफ्रा आर्चर
इस बार थर्ड मैन की ओर गेंद को कट किया और सिंगल मिल| राजस्थान को 4 गेंदों पर 19 रनों की दरकार है|
19.1
2
वैभव अरोड़ा To जोफ्रा आर्चर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला बाउंड्री पर रिंकू सिंह ने इसे रोका| दो रन मिल गया यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 19 : 185/7
11 रन
  • 118.1
  • 218.2
  • 118.3
  • 418.4
  • 218.5
  • 118.6
ज. आर्चर
9 (6)
श. दुबे
8 (10)
आ. रसेल
1-0-11-0
18.6
1
आंद्रे रसेल To जोफ्रा आर्चर
इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा| राजस्थान को 6  गेंदों पर 22 रनों की दरकार है|
18.5
2
आंद्रे रसेल To जोफ्रा आर्चर
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की तरफ गैप में खेला| दो रन मिल गया|
18.4
4
आंद्रे रसेल To जोफ्रा आर्चर
चौका! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई| राजस्थान को 8 गेंदों पर 25 रनों की दरकार है|
18.3
1
आंद्रे रसेल To शुभम दुबे
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| एक रन मिला|
18.2
2
आंद्रे रसेल To शुभम दुबे
इस बार लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में गैप में गेंद को खेला| दो रन का मौका बन गया|
18.1
1
आंद्रे रसेल To जोफ्रा आर्चर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 18 : 174/7
5 रन
  • 117.1
  • 2 NB 17.2
  • 017.2
  • 1 LB 17.3
  • W 17.4
  • 017.5
  • 117.6
ज. आर्चर
1 (2)
श. दुबे
5 (8)
ह. राणा
4-0-41-2
17.6
1
हर्षित राणा To जोफ्रा आर्चर
सिंगल!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
17.5
0
हर्षित राणा To जोफ्रा आर्चर
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
जोफ्रा आर्चर नए बल्लेबाज़ हैं...
17.4
W
हर्षित राणा To रियान पराग OUT!
आउट!! कैच आउट!! राजस्थान टीम को लगता हुआ सबसे बड़ा झटका यहाँ पर!! रियान पराग 95 रन बनाकर पवेलियन लौटे और अपने शतक से बस 5 रन दूर रह गए!! हर्षित राणा के हाथ लगी दूसरी विकेट| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन बाउंड्री की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर वैभव अरोड़ा ने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 173/7 राजस्थान|
17.3
lb
हर्षित राणा To शुभम दुबे
लेग बाई| ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद बल्लेबाज़ के जूते को जा लगी एलबीडबल्यू की अपील हुई लेकिन अम्पायर सहमत नहीं हुए| इसी बीच रन आउट का भी मौका मिला लेकिन चूक गए|
17.2
0
हर्षित राणा To शुभम दुबे
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
17.2
nb
हर्षित राणा To रियान पराग
नो बॉल!! ओवर स्टेप कर गए गेंदबाज़, अगली गेंद फ्री हिट होगी| ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
17.1
1
हर्षित राणा To शुभम दुबे
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 17 : 169/6
5 रन
  • 116.1
  • 116.2
  • 016.3
  • 116.4
  • 116.5
  • 116.6
श. दुबे
4 (5)
र. पराग
94 (43)
स. नरेन
4-0-27-0
16.6
1
सुनील नरेन To शुभम दुबे
मिड ऑफ़ की ओर गेंद को ड्राइव किया गया जहाँ से सिंगल मिल पाया|
16.5
1
सुनील नरेन To रियान पराग
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| ऐसे में बाउंड्री की ओर हवा में गई गेंद और फील्डर ने वहां पर कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके पास एक टप्पा खाकर गई| तभी बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
16.4
1
सुनील नरेन To शुभम दुबे
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
16.3
0
सुनील नरेन To शुभम दुबे
स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
16.2
1
सुनील नरेन To रियान पराग
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
16.1
1
सुनील नरेन To शुभम दुबे
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर फाइन लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
ओवर की समाप्ति 16 : 164/6
9 रन
  • 415.1
  • 115.2
  • 1 WD 15.3
  • 115.3
  • 115.4
  • W 15.5
  • 115.6
श. दुबे
1 (1)
र. पराग
92 (41)
ह. राणा
3-0-37-1
15.6
1
हर्षित राणा To शुभम दुबे
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| सिंगल का मौका बन गया|
शुभम दुबे नए बल्लेबाज़ हैं...
15.5
W
हर्षित राणा To शिमरन हेटमायर OUT!
आउट!! कैच आउट!! कोलकाता की टीम ने मैच में वापसी की है!! इसी बीच 92 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! शिमरन हेटमायर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! हर्षित राणा के हाथ लगी पहली विकेट| बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद पहले हेलमेट को लगी और फिर शॉर्ट थर्ड मैन पर मौजूद फील्डर सुनील नरेन के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| हालाँकि थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक किया तो बल्ले का किनारा लगा हुआ दिखाई दिया| जिसके बाद फील्ड अम्पायर ने आउट का इशारा किया| 163/6 राजस्थान|
15.4
1
हर्षित राणा To रियान पराग
बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
15.3
1
हर्षित राणा To शिमरन हेटमायर
फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
15.3
wd
हर्षित राणा To शिमरन हेटमायर
वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
15.2
1
हर्षित राणा To रियान पराग
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
15.1
4
हर्षित राणा To रियान पराग
चौका!! रियान के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट खेला| ऐसे में गैप में तेज़ी से गई गेंद और रिंकू ने यहाँ पर बॉल को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन असफ़ल रहे|
ओवर की समाप्ति 15 : 155/5
11 रन
  • 214.1
  • 114.2
  • 614.3
  • 114.4
  • 114.5
  • 014.6
श. हेटमायर
28 (21)
र. पराग
86 (38)
स. नरेन
3-0-22-0
14.6
0
सुनील नरेन To शिमरन हेटमायर
नॉट आउट!! फील्डिंग टीम का रिव्यु बर्बाद हो गया!! ऐसे में कैच की अपील थी जिसपर अम्पायर सहमत नहीं दिखे| फील्डिंग टीम ने रिव्यु ले लिया| जिसके बाद रिप्ले में देखने पर पता चला कि गेंद और बल्ले का कोई संपर्क नहीं हुआ था और अल्ट्रा एज ने भी इसे साफ़ कर दिया| इस वजह से नॉट आउट करार दिए गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को लेग साइड की ओर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे बल्लेबाज़ लेकिन बीट हुए| एज नहीं था तो थर्ड अम्पायर ने भी नॉट आउट दिया|
14.5
1
सुनील नरेन To रियान पराग
हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
14.4
1
सुनील नरेन To शिमरन हेटमायर
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
14.3
6
सुनील नरेन To शिमरन हेटमायर
छक्का!! इस बार शिमरन हेटमायर के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! ये बॉल तो सीमा रेखा पार कर गई| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेजा|
14.2
1
सुनील नरेन To रियान पराग
बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
14.1
2
सुनील नरेन To रियान पराग
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| ऐसे में गैप में गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 14 : 144/5
10 रन
  • 113.1
  • 613.2
  • 013.3
  • 013.4
  • 113.5
  • 213.6
श. हेटमायर
21 (18)
र. पराग
82 (35)
व. चक्रवर्ती
4-0-32-2
13.6
2
वरुण चक्रवर्ती To शिमरन हेटमायर
पुश किया गेंद को और डबल हासिल किया|
13.5
1
वरुण चक्रवर्ती To रियान पराग
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
13.4
0
वरुण चक्रवर्ती To रियान पराग
क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
13.3
0
वरुण चक्रवर्ती To रियान पराग
डॉट गेंद!! ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
13.2
6
वरुण चक्रवर्ती To रियान पराग
छक्का!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर रिवर्स स्वीप शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल, बॉल गई सीधा स्टैंड में और मिला सिक्स|
13.1
1
वरुण चक्रवर्ती To शिमरन हेटमायर
कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
ओवर की समाप्ति 13 : 134/5
32 रन
  • 112.1
  • 612.2
  • 612.3
  • 612.4
  • 612.5
  • 1 WD 12.6
  • 612.6
र. पराग
75 (31)
श. हेटमायर
18 (16)
म. अली
3-0-43-2
12.6
6
मोईन अली To रियान पराग
छक्का!! पांच गेंदों पर रियान पराग ने लगाया पांच सिक्स यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गेंद और बल्ले का हुआ शानदार ताल मेल| तभी बॉल गई दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| इस ओवर में आए कुल 32 रन| 13 ओवर के बाद 134/5 राजस्थान रॉयल्स|
12.6
wd
मोईन अली To रियान पराग
वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
12.5
6
मोईन अली To रियान पराग
छक्का!! चार गेंदों पर पराग ने लगाया चार सिक्स यहाँ पर!! ओवरपिच डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई और मैदान के बाहर खडी हुई कार पर बॉल लगी| अम्पायर ने छह रनों का इशारा किया|
12.4
6
मोईन अली To रियान पराग
छक्का!! हैट्रिक सिक्स रियान पराग के बल्ले से देखने को मिला है यहाँ पर!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए|
12.3
6
मोईन अली To रियान पराग
छक्का!! बैक टू बैक सिक्स रियान पराग के बल्ले से आता हुआ!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
12.2
6
मोईन अली To रियान पराग
सिक्स!! शानदार स्लॉग स्वीप!!! इसी के साथ कप्तान रियान पराग ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है!! पैरों पर डाली गई गेंद की लाइन में आये| घुटना टिकाया और स्लॉग किया लेग साइड बाउंड्री की ओर| गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क और गेंद गई सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
12.1
1
मोईन अली To शिमरन हेटमायर
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 12 : 102/5
12 रन
  • 011.1
  • 411.2
  • 411.3
  • 111.4
  • 211.5
  • 111.6
श. हेटमायर
17 (15)
र. पराग
45 (26)
व. अरोड़ा
3-0-30-1
11.6
1
वैभव अरोड़ा To शिमरन हेटमायर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे डीप पॉइंट की दिशा में खेला, सिंगल हासिल हुआ|
11.5
2
वैभव अरोड़ा To शिमरन हेटमायर
दुग्गी!! बल्लेबाज़ ने इस बार हुक शॉट का इस्तेमाल करते हुए दो रन हासिल किया|
11.4
1
वैभव अरोड़ा To रियान पराग
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
11.3
4
वैभव अरोड़ा To रियान पराग
चौका! फुलटॉस गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर शॉट खेला| गेंद सीमा रेखा पार कर गई मिला चार रन यहाँ पर|
11.2
4
वैभव अरोड़ा To रियान पराग
चौका! ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की तरफ खेल दिया| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
11.1
0
वैभव अरोड़ा To रियान पराग
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 11 : 90/5
8 रन
  • 410.1
  • 110.2
  • 110.3
  • 110.4
  • 110.5
  • 010.6
श. हेटमायर
14 (13)
र. पराग
36 (22)
स. नरेन
2-0-11-0
10.6
0
सुनील नरेन To शिमरन हेटमायर
इस बार फ्लिक शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए| कोई रन नहीं हुआ|
10.5
1
सुनील नरेन To रियान पराग
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
10.4
1
सुनील नरेन To शिमरन हेटमायर
बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|
10.3
1
सुनील नरेन To रियान पराग
सिंगल!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.2
1
सुनील नरेन To शिमरन हेटमायर
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की तरफ में खेला| सिंगल मिला|
10.1
4
सुनील नरेन To शिमरन हेटमायर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ़ की दिशा में गैप में खेला| गेंद गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 10 : 82/5
7 रन
  • 29.1
  • 09.2
  • 29.3
  • 19.4
  • 29.5
  • 09.6
र. पराग
34 (20)
श. हेटमायर
8 (9)
व. चक्रवर्ती
3-0-22-2
9.6
0
वरुण चक्रवर्ती To रियान पराग
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
9.5
2
वरुण चक्रवर्ती To रियान पराग
दुग्गी!! ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की दिशा में खेला| दो रन मिल गया यहाँ पर|
9.4
1
वरुण चक्रवर्ती To शिमरन हेटमायर
इस बार बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया|
9.3
2
वरुण चक्रवर्ती To शिमरन हेटमायर
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| दो रन का मौका बन गया|
9.2
0
वरुण चक्रवर्ती To शिमरन हेटमायर
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
9.1
2
वरुण चक्रवर्ती To शिमरन हेटमायर
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ गैप में खेला| दो रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 9 : 75/5
3 रन
  • 08.1
  • 18.2
  • 18.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 08.6
र. पराग
32 (18)
श. हेटमायर
3 (5)
स. नरेन
1-0-3-0
8.6
0
सुनील नरेन To रियान पराग
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
8.5
1
सुनील नरेन To शिमरन हेटमायर
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
8.4
0
सुनील नरेन To शिमरन हेटमायर
इस बार फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| कोई रन नहीं हुआ|
8.3
1
सुनील नरेन To रियान पराग
इस बार लॉन्ग ऑफ़ दिशा में बल्लेबाज़ ने खेलकर सिंगल हासिल किया|
8.2
1
सुनील नरेन To शिमरन हेटमायर
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
8.1
0
सुनील नरेन To शिमरन हेटमायर
ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में खेला, फील्डर वहां तैनात, रन नहीं मिल पाएगा|
ओवर की समाप्ति 8 : 72/5
6 रन
  • 47.1
  • 17.2
  • W 7.3
  • 07.4
  • W 7.5
  • 17.6
श. हेटमायर
1 (1)
र. पराग
31 (16)
व. चक्रवर्ती
2-0-15-2
7.6
1
वरुण चक्रवर्ती To शिमरन हेटमायर
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की तरफ खेला| सिंगल मिल गया|
 शिमरन हेटमायर नए बल्लेबाज़ हैं...
7.5
W
वरुण चक्रवर्ती To वानिंदु हसरंगा OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! एक ही ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने दो बल्लेबाजों का शिकार कर लिया है!! इस बार वानिंदु हसरंगा शून्य पर पवेलियन की तरफ चलते बने| गुड लेंथ पर फिर से डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ परख नहीं सके और डिफेंड करने गए| तभी बल्ले को मिस करती हुई गेंद एक और बार ऑफ स्टंप्स से टकराई| गेंदबाज़ ने विकेट हासिल करने के बाद अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 71/5 राजस्थान|
7.4
0
वरुण चक्रवर्ती To वानिंदु हसरंगा
बल्लेबाज़ गेंद को क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
वानिंदु हसरंगा नए बल्लेबाज़ हैं...
7.3
W
वरुण चक्रवर्ती To ध्रुव जुरेल OUT!
आउट!! क्लीन बोल्ड!! इस दफ़ा ध्रुव जुरेल शून्य पर पवेलियन लौटे!! वरुण चक्रवर्ती के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| ऐसे में बॉल की लाइन और लेंथ को परख नहीं सके| तभी बल्ले को बीट करती हुई बॉल सीधा ऑफ स्टंप पर जा लगी| बल्लेबाज़ निराश होकर पवेलियन की ओर चलते बने| 71/4 राजस्थान|
7.2
1
वरुण चक्रवर्ती To रियान पराग
इस बार हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
7.1
4
वरुण चक्रवर्ती To रियान पराग
चौका!!! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर कट शॉट लगाना चाहते थे बल्लेबाज़| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और अंदर की ओर आई| जिसके बाद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
ध्रुव जुरेल नए बल्लेबाज़ हैं...
ओवर की समाप्ति 7 : 66/3
7 रन
  • 16.1
  • 26.2
  • 16.3
  • 16.4
  • 1 WD 6.5
  • 16.5
  • W 6.6
य. जयसवाल
34 (21)
र. पराग
26 (14)
म. अली
2-0-11-2
6.6
W
मोईन अली To यशस्वी जयसवाल OUT!
आउट!! कैच आउट!! एक और बड़ा झटका यहाँ पर राजस्थान टीम को यहाँ पर लगता हुआ!! यशस्वी जयसवाल 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! मोईन अली के हाथ लगी दूसरी विकेट| आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में फील्डर रिंकू सिंह ने बाउंड्री लाइन से आगे की ओर भागकर सामने की तरफ डाईव लगाया और कैच पकड़ लिया| 66/3 राजस्थान|
6.5
1
मोईन अली To रियान पराग
ऑफ़ स्टंप के बाहर की गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की दिशा में खेला| सिंगल मिल गया यहाँ पर|
6.5
wd
मोईन अली To रियान पराग
वाइड! एक अतिरिक्त रन वाइड के रूप में मिला यहाँ पर|
6.4
1
मोईन अली To यशस्वी जयसवाल
बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
6.3
1
मोईन अली To रियान पराग
इस बार गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन मिला|
6.2
2
मोईन अली To रियान पराग
विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ गैप में खेला| दो रन मिल गए|
6.1
1
मोईन अली To यशस्वी जयसवाल
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
ओवर की समाप्ति 6 : 59/2
13 रन
  • 05.1
  • 45.2
  • 45.3
  • 45.4
  • 05.5
  • 15.6
य. जयसवाल
32 (18)
र. पराग
22 (11)
ह. राणा
2-0-28-0
5.6
1
हर्षित राणा To यशस्वी जयसवाल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया|
5.5
0
हर्षित राणा To यशस्वी जयसवाल
बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
5.4
4
हर्षित राणा To यशस्वी जयसवाल
चौका!! यशस्वी जयसवाल के बल्ले से आती हुई हैट्रिक बाउंड्री!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई छोटी लेंथ की गेंद को जगह बनाकर कीपर के ऊपर से थर्ड मैन की ओर अपर कट शॉट खेला| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल और बॉल गई सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
5.3
4
हर्षित राणा To यशस्वी जयसवाल
चौका!! जयसवाल के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑफ़ की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
5.2
4
हर्षित राणा To यशस्वी जयसवाल
चौका!! इसी के साथ राजस्थान टीम का 50 रन पूरा हुआ यहाँ पर!! जयसवाल के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की ओर पंच किया और चौका बटोरा|
5.1
0
हर्षित राणा To यशस्वी जयसवाल
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास गई गेंद| रन नहीं आ सका|
ओवर की समाप्ति 5 : 46/2
9 रन
  • 04.1
  • 44.2
  • 44.3
  • 04.4
  • 04.5
  • 14.6
य. जयसवाल
19 (12)
र. पराग
22 (11)
व. चक्रवर्ती
1-0-9-0
4.6
1
वरुण चक्रवर्ती To यशस्वी जयसवाल
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
4.5
0
वरुण चक्रवर्ती To यशस्वी जयसवाल
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
4.4
0
वरुण चक्रवर्ती To यशस्वी जयसवाल
पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
4.3
4
वरुण चक्रवर्ती To यशस्वी जयसवाल
चौका! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया पॉइंट की ओर और बाउंड्री हासिल की|
4.2
4
वरुण चक्रवर्ती To यशस्वी जयसवाल
बेहतरीन कट शॉर्ट!!! चौका मिलेगा!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद कवर और पॉइंट फील्डर के बीच से निकल गई| डीप पॉइंट बाउंड्री के पार गोली की रफ़्तार से चार रन के लिए|
4.1
0
वरुण चक्रवर्ती To यशस्वी जयसवाल
डॉट गेंद यहाँ पर देखने को मिला|
ओवर की समाप्ति 4 : 37/2
15 रन
  • 03.1
  • 43.2
  • 1 WD 3.3
  • 63.3
  • 03.4
  • 43.5
  • 03.6
र. पराग
22 (11)
य. जयसवाल
10 (6)
ह. राणा
1-0-15-0
3.6
0
हर्षित राणा To रियान पराग
क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
3.5
4
हर्षित राणा To रियान पराग
चौका!! रियान के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर कीपर के बाँए ओर गई| हालाँकि कीपर ने अपने बाँए ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके दस्तानों में लगकर फाइन लेग बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
3.4
0
हर्षित राणा To रियान पराग
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया|
3.3
6
हर्षित राणा To रियान पराग
छक्का!! कप्तान पराग के बल्ले से आया एक और सिक्स!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
3.3
wd
हर्षित राणा To रियान पराग
वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
3.2
4
हर्षित राणा To रियान पराग
चौका!!! पैड्स लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक किया| गैप में गई बॉल, फील्डर उसके पीछे गए लेकिन गेंद को सीमा रेखा के बाहर जाने से नहीं रोक सके| मिला चार रन|
3.1
0
हर्षित राणा To रियान पराग
ऑन ड्राइव तो किया लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं|
ओवर की समाप्ति 3 : 22/2
13 रन
  • 02.1
  • 62.2
  • 02.3
  • 12.4
  • 02.5
  • 62.6
य. जयसवाल
10 (6)
र. पराग
8 (5)
व. अरोड़ा
2-0-18-1
2.6
6
वैभव अरोड़ा To यशस्वी जयसवाल
छक्का!! यशस्वी जयसवाल के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में स्टैंड्स में गई गेंद चार रनों के लिए|
2.5
0
वैभव अरोड़ा To यशस्वी जयसवाल
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
2.4
1
वैभव अरोड़ा To रियान पराग
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
2.3
0
वैभव अरोड़ा To रियान पराग
क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
2.2
6
वैभव अरोड़ा To रियान पराग
छक्का!! रियान पराग के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा|
2.1
0
वैभव अरोड़ा To रियान पराग
ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 2 : 9/2
4 रन
  • 21.1
  • 11.2
  • 01.3
  • 01.4
  • W 1.5
  • 11.6
र. पराग
1 (1)
य. जयसवाल
4 (4)
म. अली
1-0-4-1
1.6
1
मोईन अली To रियान पराग
गुड लेंथ की गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| एक रन का मौका बन गया|
रियान पराग नए बल्लेबाज़ हैं...
1.5
W
मोईन अली To कुणाल सिंह राठौर OUT!
आउट!! कैच आउट!! पिछली गेंद पर अम्पायर्स कॉल ने बल्लेबाज़ को बचा दिया था तो अब मोईन ने उन्हें कैच आउट करवा दिया है!! इसी बीच अपने डेब्यू मुकाबले में कुणाल सिंह राठौर शून्य पर पवेलियन लौटे हैं!! मोईन अली के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर हवा में शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद मिड ऑन की तरफ गई जहाँ पर फील्डर आंद्रे रसेल ने आसान सा कैच पकड़ा| 8/2 राजस्थान|
1.4
0
मोईन अली To कुणाल सिंह राठौर
नॉट आउट!! इसी बीच अम्पायर्स कॉल हो गया यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से बल्ले को बीट करती हुई शरीर को जा लगी| जिसके बाद गेंदबाज़ और कीपर ने एलबीडबल्यू की अपील किया, जिसको अम्पायर ने मना कर दिया| इसी दौरान अजिंक्य रहाणे ने रिव्यु लिया| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि गेंद लेग स्टंप को किस करती हुई जा रही थी| इसी वजह से नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
1.3
0
मोईन अली To कुणाल सिंह राठौर
आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से मिड ऑफ की ओर खेला| ऐसे में एक टप्पा खाकर गेंद फील्डर के पास गई| रन नहीं आ सका|
1.2
1
मोईन अली To यशस्वी जयसवाल
पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|
1.1
2
मोईन अली To यशस्वी जयसवाल
दुग्गी!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में नो मेंस लैंड में गई गेंद जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
ओवर की समाप्ति 1 : 5/1
5 रन
  • 00.1
  • 10.2
  • 40.3
  • W 0.4
  • 00.5
  • 00.6
क. राठौर
0 (2)
य. जयसवाल
1 (2)
व. अरोड़ा
1-0-5-1
0.6
0
वैभव अरोड़ा To कुणाल सिंह राठौर
डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर खेला| ऐसे में कुणाल रन लेना चाहते थे लेकिन उनके साथी खिलाड़ी ने मना कर दिया|
0.5
0
वैभव अरोड़ा To कुणाल सिंह राठौर
बल्लेबाज़ ने लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए| कोई रन नहीं हुआ|
कुणाल सिंह राठौड़ नए बल्लेबाज़ हैं...
0.4
W
वैभव अरोड़ा To वैभव सूर्यवंशी OUT!
आउट!! कैच आउट!! राजस्थान को लगता हुआ पहला झटका!! इस बार फिर से पहले ही ओवर में वैभव सूर्यवंशी बस 4 रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए| वैभव अरोड़ा के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में पुल शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर हवा में गई गेंद और फील्डर अजिंक्य रहाणे ने शॉर्ट मिड विकेट से उल्टा भगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| 5/1 राजस्थान|
0.3
4
वैभव अरोड़ा To वैभव सूर्यवंशी
चौका!! ऐसे में वैभव सूर्यवंशी ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला है यहाँ पर!! लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के लिए|
0.2
1
वैभव अरोड़ा To यशस्वी जयसवाल
एक रन!! इसी के साथ रन चेज़ की हुई शुरुआत!! यशस्वी जयसवाल ने अपना खाता खोला!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
0.1
0
वैभव अरोड़ा To यशस्वी जयसवाल
डॉट गेंद!! इसी के साथ राजस्थान की पारी की हिस शुरुआत!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
मैच की जानकारी
  • स्थान ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • मौसम साफ़
  • टॉस कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
  • परिणाम कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच आंद्रे रसेल
  • अंपायर Anish Sahasrabudhe (IND), रोहन पंडित, एड्रियन होल्डस्टॉक
  • रेफ़री अमित शर्मा
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement