Advertisement
कोलकाता नाइट राइडर्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच 1 Commentary, Live Updates
कोलकाता vs बेंगलुरु, 2025 - टी-20 Live Commentary
मैच समाप्त
मैच 1, ईडन गार्डन्स, कोलकाता
, Mar 22, 2025

174/8
(20.0)

177/3
(16.2)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकटों से हराया
% Chance to Win
कोलकाता
बेंगलुरु
Inn Break
-
-
प्लेयर ऑफ द मैचक्रुणाल पंड्या3/29(4)
तो क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात इंडियन प्रीमियर लीग के पहले डबल हेडर गेम के साथ जहाँ पहला मुकाबला सनराइज़र्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद में खेला 03.30 बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शाम 07.30 बजे चेन्नई में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रुणाल पंड्या को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मैंने अपनी गेंदबाज़ी में बस लेंथ और लाइन को सही रखने की कोशिश किया जिसमे मुझे सफलता प्राप्त हुई| आगे क्रुणाल ने कहा कि बल्लेबाज़ जब बड़ा शॉट लगा रहे थे तो मैं अपनी गेंदबाज़ी में कभी तेज़ तो कभी धीमी बॉल करते हुए उन्हें चकमा देने की कोशिश कर रहा था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मैं आरसीबी में खेलकर काफी ख़ुश हूँ और इस टीम के समर्थक कमाल के हैं|
आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने मुकाबला जीतने के बाद बात करते हुए कहा कि हम इस तरह की शुरुआत से काफी संतुष्ट हैं| आगे बताया कि कप्तानी का दबाव था लेकिन आज मेरा दिन था| सुयश शर्मा की गेंदबाजी पर कहा कि वो काफी रन्स लुटा चुके थे लेकिन उस समय पर रसेल का विकेट काफी अहम था| क्रुणाल और सुयश की गेंदबाजी हमारे लिए काफी कारगर साबित होगी| ये भी बताया कि विराट भाई हमेशा से ही मेरी हौंसला अफजाई करते आये हैं और आज भी उन्होंने मुझे काफी अच्छे से समझाया है|
मैच गंवाकर बात करने आए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि हमने काफी अच्छा खेल दिखाया था ख़ासकर 13वें ओवर तक लेकिन जैसे ही साझेदारी टूटी विकटों के गिरने का सिलसिला बरकरार हो गया| आगे रहाणे ने कहा कि इस पिच पर 200 रनों का स्कोर बेहतर होता लेकिन हम आज वहां तक नहीं पहुँच पाए| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम अपने अगले मैच में बेहतर करने की कोशिश करेंगे|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
टॉस जीतकर बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का पहले गेंदबाजी करने का फैसला इस महा मुकाबले में सही साबित हुआ| इस अहम मुकाबले में इस फ्रेश पिच पर उन्होंने रन चेज़ करने का सोचा था और उनकी रणनीति थी कि केकेआर को कम स्कोर पर रोका जाएगा और गेंदबाजों ने ऐसा काम किया भी| पहले बल्लेबाज़ी करते हुए कोलकाता ने पहले ओवर में ही क्विंटन डी कॉक का विकेट गँवा दिया| उसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे (56) और सुनील नरेन (44) ने वहां से काउंटर अटैक किया और 10 ओवर के भीतर 103 रनों की साझेदारी करते हुए बड़े स्कोर की नींव रख दी| वहां से लगा कि केकेआर का स्कोर 200 से काफी ऊपर जाएगा तब वहां से आरसीबी के गेंदबाजों के कमाल का फाइट बैक दिखाया और उन्हें 174 रनों पर ही रोक दिया| क्रुणाल पंड्या इस दौरान अपनी टीम के लिए गेंदबाजी में तुरुप के इक्के साबित हुए| वहीँ फिर 175 रनों के लक्ष्य का पीछा जिस तरह से बेंगलुरु ने किया उससे उन्हें आगे आने वाले मुकाबलों में काफी आत्मविश्वास आएगा|
अपने ही मैदान पर 174 रनों को डिफेंड नहीं कर पाई केकेआर की टीम| 175 रनों की इस रन चेज़ में पहले तो विराट कोहली (59) और फिलिप साल्ट (56) की जोड़ी ने 95 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को लक्ष्य के पास पहुँचाने का काम किया तो बाद में कप्तान रजत ने 16 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेलते हुए टीम की जीत सुनिश्चित की है| कोलकाता की बल्लेबाज़ी में शुरुआत तो धमाकेदार हुई लेकिन बाद के दस ओवरों में बेंगलुरु के गेंदबाजों ने तगड़ी वापसी की और एक समय 200 के पार जा रहे स्कोर को महज़ 174 रनों पर ही रोक दिया|
इंडियन प्रीमियर लीग के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु ने जीत के साथ अपने सफ़र का आगाज़ किया है| 18वें सीज़न के इस पहले मुकाबले में आरसीबी ने 7 विकटों से कोलकाता नाईट राइडर्स को मात दी है| दो महत्वपूर्ण अंक रजत पाटीदार और उनकी टीम के खाते में दर्ज हो गया है| शानदार शुरुआत रजत के लिए इस सीज़न हुई है| पहले उन्होंने इस ईडन गार्डन्स मैदान पर टॉस जीता और बाद में बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को सही साबित करते हुए मैच भी जीता|
ओवर की समाप्ति 16.2 : 177/3
10 रन
- 616.1
- 416.2
ल. लिविंगस्टन
15 (5)
व. कोहली
59 (36)
स. जॉनसन
2.2-0-31-0
16.2
4
स्पेंसर जॉनसन To लियाम लिविंगस्टन
चौका!! इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 7 विकटों से शिकस्त दे दी है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर तेज़ शॉट लगाया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इसी दौरान आरसीबी टीम के सभी खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया|
16.1
6
स्पेंसर जॉनसन To लियाम लिविंगस्टन
छक्का!! लियाम लिविंगस्टन के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| कड़क शॉट के बाद गेंद गई सीधा दर्शकों के बीच छह रनों के लिए| अब जीत के लिए आरसीबी को 2 रन चाहिए|
ओवर की समाप्ति 16 : 167/3
10 रन
- 115.1
- 415.2
- W 15.3
- 415.4
- 015.5
- 115.6
ल. लिविंगस्टन
5 (3)
व. कोहली
59 (36)
व. अरोड़ा
3-0-42-1
15.6
1
वैभव अरोड़ा To लियाम लिविंगस्टन
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को लियाम ने खेलकर एक रन लिया| ऐसे में अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के 24 गेंदों पर बस 8 रनों की दरकार है|
15.5
0
वैभव अरोड़ा To लियाम लिविंगस्टन
गुड लेंथ पर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने पुल शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद की गति को परख नहीं सके बल्लेबाज़| तभी बल्ले के अंदरूनी किनारा लेकर बॉल एक टप्पे के साथ कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं हुआ|
15.4
4
वैभव अरोड़ा To लियाम लिविंगस्टन
चौका!!! इसी के साथ लियाम लिविंगस्टन ने बाउंड्री लगाकर अपना खाता खोला!! शानदार पुल शॉट यहाँ पर लगाते हुए बल्लेबाज़| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को मिड विकेट की दिशा में पुल लगाया| बल्ले और गेंद का हुआ सही ताल मेल| टप्पा खाकर गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
लियाम लिविंगस्टन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
15.3
W
वैभव अरोड़ा To रजत पाटीदार OUT!
आउट!! कैच आउट!! कप्तान रजत पाटीदार 34 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे हैं!! वैभव अरोड़ा के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां मौजूद फील्डर रिंकू सिंह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने आसान सा कैच पकड़ा| 162/3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जीत के लिए अब 13 रन चाहिए|
15.2
4
वैभव अरोड़ा To रजत पाटीदार
चौका!! रजत पाटीदार ने लगाया एक और बाउंड्री!! इस बार पटकी हुई गेंद को फाइन लेग की ओर खेला| गैप में गई गेंद एक टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
15.1
1
वैभव अरोड़ा To विराट कोहली
बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
ओवर की समाप्ति 15 : 157/2
19 रन
- 114.1
- 414.2
- 414.3
- 214.4
- 414.5
- 414.6
र. पाटीदार
30 (14)
व. कोहली
58 (35)
ह. राणा
3-0-32-0
14.6
4
हर्षित राणा To रजत पाटीदार
चौका!! एक और बेहतरीन शॉट कप्तान पाटीदार के बल्ले से आती हुई!! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया पॉइंट की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| आरसीबी जीत से बस 18 रन्स दूर है|
14.5
4
हर्षित राणा To रजत पाटीदार
बाउंड्री!! रजत पाटीदार ने लगाया इस ओवर का तीसरा चौका! ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद पर करारा कट किया| बाहें खोलने का मौका मिला और पूरा फायदा उठाया| गेंद पॉइंट फील्डर के दाँए ओर से निकल गई चार रन के लिए|
14.4
2
हर्षित राणा To रजत पाटीदार
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक किया| ऐसे में फील्डर ने आकर गेंद को रोका| बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
14.3
4
हर्षित राणा To रजत पाटीदार
चौका!! बैक टू बैक बाउंड्री पाटीदार के बल्ले से आती हुई!! शानदार फ्लिक शॉट!!! शॉर्ट फाइन लेग फील्डर के ऊपर से बाउंड्री लगाया!! पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
14.2
4
हर्षित राणा To रजत पाटीदार
चौका!! कप्तान रजत पाटीदार के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने एक्स्ट्रा कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
14.1
1
हर्षित राणा To विराट कोहली
सिंगल!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
ओवर की समाप्ति 14 : 138/2
11 रन
- 113.1
- 613.2
- 113.3
- 113.4
- 113.5
- 113.6
व. कोहली
57 (34)
र. पाटीदार
12 (9)
स. नरेन
4-0-27-1
13.6
1
सुनील नरेन To विराट कोहली
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 36 गेंद पर 37 रन की दरकार है| सीधे बल्ले से ऑन साइड पर इस गेंद को खेला और एक रन हासिल किया है|
13.5
1
सुनील नरेन To रजत पाटीदार
छोटी लेंथ पर डाली गई गेंद| स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, डीप से एक रन मिला है|
13.4
1
सुनील नरेन To विराट कोहली
इस बार बल्लेबाज़ विराट ने भी गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया है|
13.3
1
सुनील नरेन To रजत पाटीदार
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
13.2
6
सुनील नरेन To रजत पाटीदार
छक्का!!! कप्तान के बल्ले से एक गगनचुम्भी शॉट आया है| ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद मिड विकेट की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए|
13.1
1
सुनील नरेन To विराट कोहली
पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|
ओवर की समाप्ति 13 : 127/2
8 रन
- 012.1
- 012.2
- 212.3
- 112.4
- 412.5
- 112.6
व. कोहली
54 (31)
र. पाटीदार
4 (6)
ह. राणा
2-0-13-0
12.6
1
हर्षित राणा To विराट कोहली
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार विराट ने आगे आकर ऑफ़ साइड पर गेंद को गैप में खेला और तेज़ी से भागते हुए एक रन हासिल कर लिया है| 42 गेंदों पर 48 रनों की दरकार है|
ओहो!! बीच मैदान पर एक दर्शक भागकर आ गए हैं जिसे ग्राउंड स्टाफ़ मैदान के बाहर ले जा रहे हैं|
12.5
4
हर्षित राणा To विराट कोहली
चौका!!! स्मैश थ्रू कवर्स!! विराट कोहली का अर्ध शतक इस कड़क शॉट के साथ पूरा हुआ है| लाजवाब ड्राइव, गैप में गेंद को खेला| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई चार रनों के साथ| इसी के साथ पूरे स्टेडियम में उनके इस पचास की गूँज सुनाई दी है|
12.4
1
हर्षित राणा To रजत पाटीदार
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| बल्लेबाज़ रजत ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
12.3
2
हर्षित राणा To रजत पाटीदार
दो रन आसानी से मिल जाएगा यहाँ पर| पैड्स की फुल गेंद को ऑन साइड पर फ्लिक किया| गैप में गई गेंद| फील्डर गेंद से दूर थे गेंद जिसका फायदा उठाते हुए बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
12.2
0
हर्षित राणा To रजत पाटीदार
एक और प्ले एंड मिस हुआ है! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| गति और स्विंग से चकमा खा गए हैं|
12.1
0
हर्षित राणा To रजत पाटीदार
इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
ओवर की समाप्ति 12 : 119/2
4 रन
- 111.1
- 111.2
- 111.3
- W 11.4
- 011.5
- 111.6
र. पाटीदार
1 (2)
व. कोहली
49 (29)
स. नरेन
3-0-16-1
11.6
1
सुनील नरेन To रजत पाटीदार
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11.5
0
सुनील नरेन To रजत पाटीदार
डॉट गेंद!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
रजत पाटीदार बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
11.4
W
सुनील नरेन To देवदत्त पडिक्कल OUT!
आउट!! कैच आउट!!! कॉट रमनदीप सिंह बोल्ड सुनील नरेन| दूसरे विकेट का पतन हुआ है| देवदत्त पडिक्कल 10 रन बनाकर सुनील नरेन का पहला शिकार बने हैं| सोच सही थी बल्लेबाज़ पडिक्कल के द्वारा लेकिन शॉट में ताक़त नहीं लगा पाए| इस बार विकटों के बीच डाली गई गेंद को आगे आकर मिड विकेट की तरफ हीव तो किया| बल्ले पर तो आई गेंद लेकिन दूरी नहीं हासिल कर सके| मिड विकेट बाउंड्री के काफी आगे फील्डर ने कैच को लपक लिया है| 118/2 बेंगलुरु|
11.3
1
सुनील नरेन To विराट कोहली
सिंगल से यहाँ पर काम चलाया है| विराट ने स्लॉग किया इस बार मिड विकेट की ओर एक रन के लिए|
11.2
1
सुनील नरेन To देवदत्त पडिक्कल
पैड्स पर रखी गई गेंद को बड़े आराम से लेग साइड पर मोड़ा और गैप से एक रन हासिल किया है|
11.1
1
सुनील नरेन To विराट कोहली
सिंगल से ओवर का आगाज़ हुआ है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर रखी गई गेंद| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
ओवर की समाप्ति 11 : 115/1
11 रन
- 110.1
- 110.2
- 610.3
- 110.4
- 110.5
- 110.6
व. कोहली
47 (27)
द. पडिक्कल
9 (8)
व. चक्रवर्ती
4-0-43-1
10.6
1
वरुण चक्रवर्ती To विराट कोहली
क्विक सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे पॉइंट की ओर, आँखों ही आँखों में इशारा किया| तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| चतुराई भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा| 115/1 बेंगलुरु|
10.5
1
वरुण चक्रवर्ती To देवदत्त पडिक्कल
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
10.4
1
वरुण चक्रवर्ती To विराट कोहली
इस बार सिंगल से काम चलाया है| पैड्स पर रखी गई गेंद| बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
10.3
6
वरुण चक्रवर्ती To विराट कोहली
झन्नाटेदार छक्का विराट के बल्ले से आता हुआ!!! सीधा गेंद जाकर स्टैंड्स में गिरी!!! बेहतरीन, लाजवाब, ज़ोरदार शॉट, गेंदबाज़ गेंद को देखते ही रह गए, खराब गेंद नहीं थी लेकिन बल्लेबाज़ विराट जिस मूड में नज़र आ रहे हैं कहना मुश्किल है कि गेंदबाज़ दबाव में नहीं होगा|
10.2
1
वरुण चक्रवर्ती To देवदत्त पडिक्कल
सिंगल!! इस बार विकेट लाइन के बीच डाली गई गेंद| सीधे बल्ले से मिड ऑन की दिशा में खेला| गैप से एक रन हासिल किया है|
10.1
1
वरुण चक्रवर्ती To विराट कोहली
सिंगल के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई थी गेंद| पॉइंट की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
ओवर की समाप्ति 10 : 104/1
8 रन
- 19.1
- 09.2
- 19.3
- 19.4
- 19.5
- 49.6
द. पडिक्कल
7 (6)
व. कोहली
38 (23)
स. नरेन
2-0-12-0
9.6
4
सुनील नरेन To देवदत्त पडिक्कल
चौका!! पडिक्कल के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर शॉट खेला| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
9.5
1
सुनील नरेन To विराट कोहली
सिंगल!! ऐसे में रन आउट का मौका बन गया था लेकिन फील्डर के द्वारा थ्रो बेहतर नहीं हो सका!! इस बार बैक फुट से विराट ने गेंद को मिड विकेट की ओर खेला और पहला रन तेज़ी से लेने के बाद दूसरे के लिए आवाज़ लगाई| ऐसे में पडिक्कल अपने क्रीज़ से आगे आ गए लेकिन फिर विराट ने रन लेने से मना कर दिया| जिसके बाद फील्डर ने गेंद को उठाया और कीपर के बाँए ओर थ्रो किया लेकिन तब तक बल्लेबाज़ क्रीज़ में आ गए थे| एक रन ही मिल पाया|
9.4
1
सुनील नरेन To देवदत्त पडिक्कल
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर खेलकर एक रन लिया|
9.3
1
सुनील नरेन To विराट कोहली
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
9.2
0
सुनील नरेन To विराट कोहली
लेग स्टंप की गेंद को विराट फ्लिक करने गए लेकिन गेंद की लाइन को परख नहीं सके| ऐसे में बॉल पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
9.1
1
सुनील नरेन To देवदत्त पडिक्कल
सिंगल!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 9 : 96/1
5 रन
- 48.1
- 08.2
- W 8.3
- 08.4
- 08.5
- 18.6
द. पडिक्कल
1 (3)
व. कोहली
36 (20)
व. चक्रवर्ती
3-0-32-1
8.6
1
वरुण चक्रवर्ती To देवदत्त पडिक्कल
सिंगल के साथ एक सफल ओवर की हुई है समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल बटोर लिया है| 9 के बाद 96/1 बेंगलुरु|
8.5
0
वरुण चक्रवर्ती To देवदत्त पडिक्कल
शार्प टर्न!! आगे से घूम गई गेंद और डिफेन्स को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
8.4
0
वरुण चक्रवर्ती To देवदत्त पडिक्कल
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लाइन में आकर खेलना चाहा लेकिन टर्न से पूरी तरह से चकमा खा गए|
इम्पैक्ट प्लेयर देवदत्त पडिक्कल अगले बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
8.3
W
वरुण चक्रवर्ती To फिलिप साल्ट OUT!
आउट!! कैच आउट!! आरसीबी टीम को लगता हुआ पहला बड़ा झटका!! फिलिप साल्ट 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! वरुण चक्रवर्ती के हाथ लगी पहली विकेट| ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने ओवर कवर्स शॉट खेलने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधा शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में गई| ऐसे में फील्डर स्पेंसर जॉनसन ने अपने बाँए ओर भागकर कैच पकड़ा| हालाँकि गेंद फील्डर की उँगलियों में फंस गई जिसे उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को दिखाया| 95/1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु|
8.2
0
वरुण चक्रवर्ती To फिलिप साल्ट
बीटेन! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
8.1
4
वरुण चक्रवर्ती To फिलिप साल्ट
चौका!! फिलिप साल्ट के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से लेग साइड की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद गैप में गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 8 : 91/0
5 रन
- 1 LB 7.1
- 07.2
- 17.3
- 17.4
- 17.5
- 17.6
फ. साल्ट
52 (28)
व. कोहली
36 (20)
स. नरेन
1-0-4-0
7.6
1
सुनील नरेन To फिलिप साल्ट
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सस्ते ओवर की समाप्ति!! इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
7.5
1
सुनील नरेन To विराट कोहली
बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
7.4
1
सुनील नरेन To फिलिप साल्ट
बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
7.3
1
सुनील नरेन To विराट कोहली
छोटी गेंद को इस बार विराट ने लेग साइड की ओर खेला और एक रन लिया|
7.2
0
सुनील नरेन To विराट कोहली
लेग स्टंप पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉर्ट फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
7.1
lb
सुनील नरेन To फिलिप साल्ट
लेग बाई के रूप में मिला एक रन!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप करना चाहा| गेंद और बल्ले का ताल मेल नहीं हो सका| इसी बीच बॉल पैड्स को लगकर लेग साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में एक रन मिला|
ओवर की समाप्ति 7 : 86/0
6 रन
- 06.1
- 46.2
- 16.3
- 06.4
- 16.5
- 06.6
व. कोहली
34 (17)
फ. साल्ट
50 (25)
व. चक्रवर्ती
2-0-27-0
6.6
0
वरुण चक्रवर्ती To विराट कोहली
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
6.5
1
वरुण चक्रवर्ती To फिलिप साल्ट
सिंगल!! इसी के साथ फिलिप साल्ट ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए डेब्यू करते हुए अर्धशतक पूरा किया!! शानदार बल्लेबाज़ी अभी तक करते हुए दिखाई दिए हैं साल्ट यहाँ पर!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.4
0
वरुण चक्रवर्ती To फिलिप साल्ट
डॉट गेंद!! गुड लेंथ पर डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील की लेकिन अम्पायर ने नकारा|
6.3
1
वरुण चक्रवर्ती To विराट कोहली
पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलकर एक रन लिया|
6.2
4
वरुण चक्रवर्ती To विराट कोहली
चौका!! विराट के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री यहाँ पर!! स्पिनर के खिलाफ बल्लेबाज़ का पसंदीदा शॉट| घुटना टिकाते हुए स्लॉग स्वीप किया और गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजने में कामयाब हुए| मिला चार रन यहाँ पर|
6.1
0
वरुण चक्रवर्ती To विराट कोहली
विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
रनों की बरसात के बीच में टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया है| 175 रनों के इस रन चेज़ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली है धमाकेदार शुरुआत| विराट कोहली (29) और फिलिप साल्ट (49) की सलामी जोड़ी ने पॉवर प्ले का पूरी तरह से फायदा उठाते हुए 80 रन जोड़ दिए हैं| अब यहाँ से 84 95 रनों की दरकार है| फिलहाल तो केकेआर के गेंदबाज़ फीके साबित हुए हैं लेकिन अभी भी वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन का जादू चलना बाकी है|
ओवर की समाप्ति 6 : 80/0
5 रन
- 05.1
- 15.2
- 05.3
- 15.4
- 25.5
- 15.6
व. कोहली
29 (13)
फ. साल्ट
49 (23)
ह. राणा
1-0-5-0
5.6
1
हर्षित राणा To विराट कोहली
सिंगल!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|
कैच पकड़ने के दौरान रमनदीप सिंह को लगी है चोट| फिजियो मैदान पर आये हैं और उनका इलाज जारी है...
5.5
2
हर्षित राणा To विराट कोहली
दुग्गी!! इसी बीच कैच पकड़ने का शानदार प्रयास रमनदीप सिंह द्वारा किया गया!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया| ऐसे में गेंद आउटस्स्विंग हुई और बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पॉइंट और थर्ड मैन बाउंड्री के बीच में गिरी| तभी थर्ड मैन बाउंड्री लाइन से आगे की ओर भागकर आए फील्डर रमनदीप सिंह ने आगे की ओर डाईव लगाया लेकिन गेंद उनके आगे टप्पा खा गई| तभी बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन ले लिया|
5.4
1
हर्षित राणा To फिलिप साल्ट
लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन लिया|
5.3
0
हर्षित राणा To फिलिप साल्ट
बल्लेबाज़ यहाँ पर गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|
5.2
1
हर्षित राणा To विराट कोहली
सिंगल!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| ऐसे में गेंद एक टप्पा खाकर गेंदबाज़ की तरफ गई जहाँ से हर्षित राणा ने बॉल को पकड़ने का प्रयास किया| तभी बॉल एक टप्पे के साथ हाथ को लगी और कवर की तरफ चली गई| बल्लेबाजों ने भागकर फिर एक रन लिया|
5.1
0
हर्षित राणा To विराट कोहली
इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
क्या हर्षित राणा अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिला पायेंगे?
ओवर की समाप्ति 5 : 75/0
17 रन
- 64.1
- 64.2
- 04.3
- 14.4
- 04.5
- 44.6
फ. साल्ट
48 (21)
व. कोहली
25 (9)
स. जॉनसन
2-0-21-0
4.6
4
स्पेंसर जॉनसन To फिलिप साल्ट
चौका!! बाउंड्री के साथ हुई महंगे ओवर की समाप्ति| इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को काफी लेट कट करते हुए गैप से चौका बटोरा| 17 रन इस ओवर से आये हैं| 5 के बाद 75/0 आरसीबी|
4.5
0
स्पेंसर जॉनसन To फिलिप साल्ट
बैक फुट पंच!!!! गुड लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
4.4
1
स्पेंसर जॉनसन To विराट कोहली
सिंगल!! वाओ एक कड़क पुल शॉट विराट के द्वारा स्क्वायर लेग की तरफ खेला गया था जिसे रमनदीप सिंह ने रोक दिया| इस छोटी गेंद पर पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
4.3
0
स्पेंसर जॉनसन To विराट कोहली
गुड लेंथ गेंद!! मिड ऑन की दिशा में खेला| मिस टाइम हुआ, खुद इ निराश दिखे हैं विराट यहाँ पर|
4.2
6
स्पेंसर जॉनसन To विराट कोहली
छक्का!!! बैक टू बैक सिक्स यहाँ पर विराट के बल्ले से आता हुआ| क्लासिकल शॉट लॉन्ग ऑफ़ की तरफ| फुल बॉल का पूरी तरह से फायदा उठाया जा रहा है विराट के द्वारा| गेंद सीधा सीमा रेखा के पार जाकर गिरी है|
4.1
6
स्पेंसर जॉनसन To विराट कोहली
छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
ओवर की समाप्ति 4 : 58/0
21 रन
- 13.1
- 23.2
- 43.3
- 63.4
- 43.5
- 43.6
फ. साल्ट
44 (19)
व. कोहली
12 (5)
व. चक्रवर्ती
1-0-21-0
3.6
4
वरुण चक्रवर्ती To फिलिप साल्ट
चौका!!! बाउंड्री के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर बेहतरीन टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए फ्लिक किया बाउंड्री लाइन की ओर जहाँ से चार रन मिला| 58/0 बेंगलुरु|
3.5
4
वरुण चक्रवर्ती To फिलिप साल्ट
चौका!!! जी हाँ एक और बाउंड्री| इस बार लॉन्ग ऑफ़ नहीं बल्कि लॉन्ग ऑन को निशाना बनाया है| फुलर बॉल का पूरी तरह से फायदा उठा रहे हैं फिलिप यहाँ पर|
3.4
6
वरुण चक्रवर्ती To फिलिप साल्ट
छक्का!!! रन्स बहते हुए यहाँ पर| पॉवर प्ले का पूरी तरह से फायदा उठा रहे हैं बल्लेबाज़ साल्ट| फुल बॉल थी, सामने की तरफ काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी छह रनों के लिए|
3.3
4
वरुण चक्रवर्ती To फिलिप साल्ट
चौका!!! वरुण चक्रवर्ती पर अब पूरी तरह से साल्ट का काउंटर अटैक हुआ है| इस बार इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की है|
3.2
2
वरुण चक्रवर्ती To फिलिप साल्ट
2 रन हासिल हो जाएगा यहाँ पर| ऑफ़ स्पिन गेंद थी, पड़कर अंदर आई| ऑन साइड पर फ्लिक किया और स्क्वायर लेग से दो रन हासिल कर लिया है|
3.1
1
वरुण चक्रवर्ती To विराट कोहली
टैप एंड रन के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| बैक फुट से सामने की तरफ हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा है|
ओवर की समाप्ति 3 : 37/0
20 रन
- 42.1
- 62.2
- 12.3
- 42.4
- 12.5
- 42.6
फ. साल्ट
24 (14)
व. कोहली
11 (4)
व. अरोड़ा
2-0-32-0
2.6
4
वैभव अरोड़ा To फिलिप साल्ट
अपर कट शॉट और चौका निकल गया! छोटी डाली गई थी गेंद| पॉइंट के ऊपर से खेला गया शॉट| बल्लेबाज़ ने गेंद का इंतज़ार किया और कट किया पॉइंट के ऊपर से चार रनों के लिए| 3 के बाद 37/0 आरसीबी|
2.5
1
वैभव अरोड़ा To विराट कोहली
विराट कोहली स्पेशल कवर ड्राइव जिसे रोक दिया गया| कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव किया| फील्डर से वहां पर मिस फील्ड हुई जिसका फायदा उठाते हुए सिंगल लिया गया|
2.4
4
वैभव अरोड़ा To विराट कोहली
चौका!!! विराट कोहली स्पेशल!! इस बार चहल कदमी की है| आगे आकर लगाया गया फ्लिक शॉट| बॉल सीधा मिड विकेट की ओर सीमा रेखा पार कर गई| चौका मिला|
2.3
1
वैभव अरोड़ा To फिलिप साल्ट
सिंगल से बल्लेबाज़ ने यहाँ पर काम चलाया है| फिलिप साल्ट ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया है|
2.2
6
वैभव अरोड़ा To फिलिप साल्ट
छक्का!!! बिग ओवर अलर्ट!! स्टैंड एंड डेलिवर!! काफी शानदार शॉट लॉन्ग ऑन की तरफ| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी ताक़त के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए| अच्छी शुरुआत इस रन चेज़ में आरसीबी को मिली है|
2.1
4
वैभव अरोड़ा To फिलिप साल्ट
चौका!! बाउंड्री के साथ ओवर का आगाज़ हुआ है| इस बार मिड ऑन फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया बाउंड्री की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 2 : 17/0
5 रन
- 01.1
- 01.2
- 41.3
- 01.4
- 01.5
- 1 LB 1.6
फ. साल्ट
9 (10)
व. कोहली
6 (2)
स. जॉनसन
1-0-4-0
1.6
lb
स्पेंसर जॉनसन To फिलिप साल्ट
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! तेज़ गति से डाली गई हार्ड लेंथ गेंद| गति से चकमा खाए साल्ट| पुल लगाना चाहा लेकिन बल्ला लेट चला बैठे और शरीर को लगकर ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से लेग बाई का एक रन मिल गया| 17/0 बेंगलुरु|
1.5
0
स्पेंसर जॉनसन To फिलिप साल्ट
बढ़िया यॉर्कर गेंद! अच्छा पंच शॉट खेला फ्रेंटफुट से लेकिन गेंदबाज़ के पास गई बॉल जहाँ उसे फील्ड किया गया| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
1.4
0
स्पेंसर जॉनसन To फिलिप साल्ट
लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
1.3
4
स्पेंसर जॉनसन To फिलिप साल्ट
चौका!!! लाजवाब ड्राइव फिलिप साल्ट के द्वारा| इस बार गैप में गेंद को खेला है| बॉल तेज़ी से सीधे कवर्स की ओर से सीमा रेखा के बाहर चली गई|
1.2
0
स्पेंसर जॉनसन To फिलिप साल्ट
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| फिर से प्ले एंड मिस हुआ है| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| स्विंग से चकमा खाए|
1.1
0
स्पेंसर जॉनसन To फिलिप साल्ट
स्विंग एंड मिस!! आउट स्विंगर के साथ की है शुरुआत!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| बाकी का काम कीपर ने किया है| कोई रन नहीं होगा|
दूसरे छोर से स्पेंसर जॉनसन गेंदबाज़ी करने आए हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 12/0
12 रन
- 40.1
- 1 WD 0.2
- 00.2
- 00.3
- 10.4
- 40.5
- 20.6
व. कोहली
6 (2)
फ. साल्ट
5 (4)
व. अरोड़ा
1-0-12-0
0.6
2
वैभव अरोड़ा To विराट कोहली
2 रन के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई थी गेंद| विराट ने फ्रंटफुट से गेंद को डिफेंड किया जहाँ से दो रन मिल गए| 12/0 बेंगलुरु|
0.5
4
वैभव अरोड़ा To विराट कोहली
चौका!!! बाउंड्री के साथ विराट ने खोला है अपना खाता| काफ़ी आत्मविश्वास के साथ कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फ्रंट फुट से फ्लिक शॉट खेला गया| मिड विकेट पर फील्डर का भरसक प्रयास था| डाईव लगाकर गेंद को रोकना चाहा लेकिन हाथों से लगकर सीमा रेखा से टकरा गई गेंद और चौका मिल गया|
0.4
1
वैभव अरोड़ा To फिलिप साल्ट
क्विक सिंगल!!! मिडिल स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे शॉर्ट ऑन विकेट की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया|
0.3
0
वैभव अरोड़ा To फिलिप साल्ट
इस बार लहराते हुए बाहर की तरफ निकल रही थी गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| रन का मौका यहाँ भी नहीं बन पाया|
0.2
0
वैभव अरोड़ा To फिलिप साल्ट
शानदार पंच शॉट खेला गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|
0.2
wd
वैभव अरोड़ा To फिलिप साल्ट
वाइड!!! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| कीपर क्विंटन ने अपने बाएँ ओर फुल स्ट्रेच डाईव लगाते हुए उसे रोका| टीम के लिए चार रन्स बचाए| वाइड का एक रन आया|
0.1
4
वैभव अरोड़ा To फिलिप साल्ट
चौका!!! बाउंड्री के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ है| स्मैशड थ्रू कवर्स| शानदार टाइमिंग और प्लेसमेंट| क्रीज़ में रहकर बल्लेबाज़ ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और चौका बटोरा| किसी फील्डर को हिलने तक का मौका नहीं मिला शॉट इतना करारा था|

Type
Overs
Batsmen
- फिलिप साल्ट
- विराट कोहली
- देवदत्त पडिक्कल
- रजत पाटीदार
- लियाम लिविंगस्टन
- जितेश शर्मा
- टिम डेविड
- क्रुणाल पंड्या
- रसिख दार
- जोश हेजलवुड
- यश दयाल
- सुयश शर्मा
Bowlers
मैच की जानकारी
- स्थान ईडन गार्डन्स, कोलकाता
- मौसम साफ़
- टॉस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
- परिणाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकटों से हराया
- प्लेयर ऑफ द मैच क्रुणाल पंड्या
- अंपायर Abhijeet Bengeri (IND), Vinod Seshan (IND), जयरमन मदनगोपाल
- रेफ़री प्रकाश भट्ट