Advertisement
Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस, मैच 60 Commentary, Live Updates

कोलकाता vs मुंबई, 2024 - टी-20 Live Commentary

कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस स्कोरकार्ड
Share
मैच समाप्त   
मैच 60, ईडन गार्डन्स, कोलकाता , May 11, 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स कोलकाता नाइट राइडर्स
157/7 (16.0)
मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस
139/8 (16.0)
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच
    वरुण चक्रवर्ती
    2/17(4)
तो प्यारे क्रिकेट फैन्स आज के इस मुकाबले से महज़ इतना ही| अब हमें दीजिये इजाज़त, एक बार फिर से कल होगी आपसे मुलाकात सुपर संडे के डबल हेडर के पहले मैच के साथ जो चेन्नई और राजस्थान के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा| तब तक के लिए रखिये अपना ख़याल, नमस्कार...
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार वरुण चक्रवर्ती को उनकी बेहतरीन गेंदबाज़ी के लिए दिया गया जिसके बाद उन्होंने बताया कि मुझे काफी ख़ुशी हुई जब मैंने रोहित भाई को आउट किया| आगे चक्रवर्ती ने कहा कि मुझे विकेट से काफी मदद मिल रही थी और मैं उसी का फ़ायदा उठाने को देख रहा था| जाते-जाते उन्होंने बोला कि मेरी गेंदबाज़ी में काफी सुधार आया है|
विनिंग कप्तान श्रेयस अय्यर ने यहाँ पर बात करते हुए कहा कि जीत के बाद काफी अच्छा महसूस हो रहा है| हम क्वालीफाई कर गए जो बेहद ख़ुशी की बात है लेकिन हम आगे भी जीत के इस मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेंगे| आगे कहा कि सभी खिलाड़ी शानदार तरीके से अपना काम कर रहे हैं| हाँ हमने टॉस गंवाया था लेकिन मेरा मानना है कि जो टीम अच्छा खेलेगी जीत उसकी होगी| उन्होंने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन हमने बीच के ओवरों में मुकाबले पर पकड़ बनाई| हर्षित को आखिरी ओवर देने पर कहा कि मैं उस गेंदबाज़ को गेंद थमाता हूँ जो उस ख़ास दिन पर अच्छा कर रहा हो|
मैच गंवाकर बात करने आए मुंबई टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने बताया कि हमने शुरुआत तो बेहतर अंदाज़ में किया था और हमारे बल्लेबाज़ रन भी तेज़ी से बना रहे थे लेकिन बीच के ओवरों में पिच से हरकत होनी शुरू हो गई और हम विकेट गंवाते चले गए| आगे हार्दिक ने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छा काम किया है| जाते-जाते उन्होंने बोला कि हम इस सीज़न बेहतर क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं|
पुरस्कार वितरण समारोह अबसे कुछ ही देर में होगा, बने रहिये हमारे साथ...
इसके बाद तो मानो मुंबई के बल्लेबाज़ विकेट पर टिक ही नहीं पाए| इस बीच सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने आकर अपने स्पेल में बल्लेबाजों पर पूरी तरह से लगाम लगा दी और साथ ही साथ विकेट्स भी हासिल करते चले गए| इन दोनों ने मिलकर अपने 7 ओवरों में महज़ 38 रन ही दिए और 3 विकेट निकाले| ये स्पेल मुंबई की रेन चेज़ में फर्क पैदा कर गया| उनके अलावा रसेल ने कुछ रन्स तो दिए लेकिन दो बड़े विकेट लेकर मुंबई को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया| अंत में तिलक वर्मा और नमन धीर ने कुछ आक्रामक शॉट लगाया लेकिन 18 रन से वो लक्ष्य के पीछे रह गए|
इस दौरान एक छोर से वेंकटेश अय्यर (42) समझदारी के साथ बड़ा शॉट लगाते हुए गेम को आगे ले गए जबकि दूसरी तरफ से नितीश राणा (33), आंद्रे रसेल (24) रिंकू सिंह (20) और रमनदीप सिंह (17) की पारियों की बदौलत कोलकाता बोर्ड पर 157 रन लगाने में कामयाब हो पाई| 158 रनों के इस रन चेज़ में मुंबई को उनकी सलामी जोड़ी ने 65 रनों की बेहतरीन शुरुआत दिलाई| यहाँ से ऐसा लगा कि मुंबई इस मुकाबले को काफी जल्दी समाप्त कर देगी लेकिन फिर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती ने अपने-अपने ओवर में दोनों ही सलामी बल्लेबाजों का विकेट लेकर मुकाबले को घुमा दिया|
शुरुआत में बारिश के बाद ये विकेट तेज़ गेंदबाजों के लिए थोड़ी मददगार साबित हो गई थी| मुंबई के गेंदबाजों का इसका बढ़िया फायदा उठाया और कोलकाता की खतरनाक सलामी जोड़ी को महज़ 10 रनों के भीतर पवेलियन वापिस भेज दिया| इस बीच इनफॉर्म सुनील नरेन के साथ-साथ फिलिप साल्ट भी आज सस्ते में लौट गए| उसके कुछ देर बाद कप्तान श्रेयस भी आज कुछ ख़ास नहीं कर सके और अंशुल कम्बोज का शिकार बन गए|
इंडियन टी20 लीग साल 2024 के प्ले ऑफ्स में पहुँचने वाली पहली टीम बनी कोलकाता| दर्शक खुश, टीम का खैमा खुश| ईडन गार्डन्स के इस मैदान पर हर तरफ तालियाँ ही बजती हुई नज़र आ रही हैं| अब देखना ये है कि क्वालीफाई करने के बाद कोलकाता अपने कुल मुकाबले खेलते हुए कितने अंकों तक जा सकती है| बारिश से बाधित 16-16 ओवरों के इस मुकाबले में कोलकाता ने मुंबई को 18 रनों से मात दी है| टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला मुंबई के कप्तान हार्दिक पंडया का ग़लत साबित हो गया|
ओवर की समाप्ति 16 : 139/8
3 रन
  • W 15.1
  • 115.2
  • W 15.3
  • 015.4
  • 115.5
  • 115.6
अ. कंबोज
2 (2)
प. चावला
1 (2)
ह. राणा
3-0-34-2
15.6
1
हर्षित राणा To अंशुल कंबोज
सिंगल!! इसी के साथ कोलकाता ने मुंबई की टीम को 18 रनों से शिकस्त दे दी है| साथ ही साथ वो प्ले ऑफ्स में अपनी जगह बनाने वाली इस सीज़न की पहली टीम बन गई है| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड ऑन की ओर खेलकर एक रन लिया| इसी दौरान कोलकाता की पूरी टीम ने जीत का जश्न मनाया|
15.5
1
हर्षित राणा To पीयूष चावला
सिंगल!! गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर हलके हाथों से खेलकर एक रन हासिल किया|
15.4
0
हर्षित राणा To पीयूष चावला
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद की गति और लाइन से बीट हो गए बल्लेबाज़| इसी बीच बॉल सीधा कीपर के दस्तानों में गई| रन नहीं आ सका|
पीयूष चावला अगले बल्लेबाज़ अब क्रीज़ पर आये हैं...
15.3
W
हर्षित राणा To तिलक वर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट फिलिप साल्ट बोल्ड हर्षित राणा| एक और विकेट का पतन हुआ| 17 गेंदों पर 32 रन बनाकर तिलक वर्मा वापिस लौट गए| अब 3 गेंद पे 21 रनों की दरकार है| हर्षित राणा के नाम दूसरी सफलता दर्ज हो गई| इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर कट शॉट लगाने गए लेकिन गति और उछाल से चकमा खा गए| आउट साइड एज लेकर कीपर की तरफ गई गेंद जिसे बड़े आराम से लपक लिया गया| 137/8 मुंबई|
15.2
1
हर्षित राणा To अंशुल कंबोज
सिंगल!! अब 4 गेंद पर 21 रन की दरकार है| अंशुल ने इस गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला और तेज़ी से रन ले लिया|
15.1
W
हर्षित राणा To नमन धीर OUT!
आउट!! कैच आउट!! मैच फिर से पलटता हुआ नज़र आ रहा है!! हर्षित राणा के हाथ लगी विकेट!! नमन धीर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर पटकी गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की तरफ हवा में शॉट लगाया| बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद सीधा फील्डर रिंकू सिंह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 136/7 मुंबई|
ओवर की समाप्ति 15 : 136/6
19 रन
  • 1 WD 14.1
  • 114.1
  • 614.2
  • 014.3
  • 614.4
  • 414.5
  • 114.6
न. धीर
17 (5)
त. वर्मा
32 (16)
आ. रसेल
3-0-34-2
14.6
1
आंद्रे रसेल To नमन धीर
सिंगल!! हवा में थी गेंद लेकिन फील्डर गेंद के निचे नहीं पहुँच पाए!! इस बार स्कूप शॉट का इस्तेमाल करते हुए थर्ड मैन की दिश से एक रन हासिल किया| मुंबई को अब जीत के लिए 6 गेंदों पर 22 रनों की दरकार है|
14.5
4
आंद्रे रसेल To नमन धीर
चौका!!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| हवा में गई बॉल गैप में टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर, मिला चार रन| मुंबई को अब जीत के लिए 7 गेंदों पर 23 रनों की दरकार है|
14.4
6
आंद्रे रसेल To नमन धीर
छक्का!! नमन धीर ने लगा दिया है एक और सिक्स यहाँ पर!! इस बार पैड्स लाइन पर डाली गई लो फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर खेला| बीच बल्ले को लगकर गेंद मैदान के बाहर गई छह रनों के लिए| मुंबई को अब जीत के लिए 8 गेंदों पर 27 रनों की दरकार है|
14.3
0
आंद्रे रसेल To नमन धीर
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई यॉर्कर गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| आंद्रे रसेल ने खुद ही भागकर बॉल को पकड़ा| रन नहीं हुआ|
14.2
6
आंद्रे रसेल To नमन धीर
छक्का!! मुकाबला काफी रोमांचक होता हुआ यहाँ पर!! नमन धीर ने लगाया सिक्स!! बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा| मुंबई को अब जीत के लिए 10 गेंदों पर 33 रनों की दरकार है|
14.1
1
आंद्रे रसेल To तिलक वर्मा
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की तरफ खेलकर एक रन लिया|
14.1
wd
आंद्रे रसेल To तिलक वर्मा
वाइड!!! बाउंसर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ पुल शॉट खेलने गए| बल्ले पर नहीं आई गेंद, कीपर के हाथ में गई| अम्पायर ने दिया वाइड यहाँ पर|
ओवर की समाप्ति 14 : 117/6
16 रन
  • 413.1
  • 613.2
  • 013.3
  • 413.4
  • 113.5
  • W 13.6
न. वधेरा
3 (3)
त. वर्मा
31 (15)
ह. राणा
2-0-31-0
13.6
W
हर्षित राणा To नेहाल वधेरा OUT!
आउट!! रन आउट!! नेहाल वधेरा के द्वारा खेली गई 3 रनों की पारी यहाँ पर हुई समाप्त!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेलकर पहला रन तेज़ी से पूरा किया जिसके बाद दूसरे के लिए भागे| इसी बीच फील्डर मिचेल स्टार्क ने गेंद को कीपर की तरफ थ्रो किया और फिलिप साल्ट ने बॉल को पकड़कर स्टंप्स पर लगाया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक करने के बाद बताया कि बल्लेबाज़ क्रीज़ से काफी बाहर रह गए थे| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 117/6 मुंबई, जीत के लिए 12 गेंदों पर 41 रनों की दरकार है|
13.5
1
हर्षित राणा To तिलक वर्मा
सिंगल!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाकर एक रन हासिल किया|
13.4
4
हर्षित राणा To तिलक वर्मा
चौका!! एक और बेहतरीन शॉट तिलक वर्मा के बल्ले से देखने को मिला!! बाउंड्री हासिल करने के लिए कलात्मक शॉट! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ कटर को परखा और रिवर्स स्वीप करते हुए थर्ड मैन से चौका बटोरा|
13.3
0
हर्षित राणा To तिलक वर्मा
डॉट गेंद!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड ऑन की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
13.2
6
हर्षित राणा To तिलक वर्मा
छक्का!! तिलक वर्मा के बल्ले से आता हुआ इस बार बड़ा शॉट!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
13.1
4
हर्षित राणा To तिलक वर्मा
चौका!! तिलक वर्मा के बल्ले से आती हुई बाउंड्री!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर स्वीप शॉट तेज़ गेंदबाज़ के खिलाफ़ लगाया| गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
ओवर की समाप्ति 13 : 101/5
9 रन
  • W 12.1
  • 1 WD 12.2
  • 112.2
  • 412.3
  • 112.4
  • 112.5
  • 112.6
त. वर्मा
16 (10)
न. वधेरा
2 (2)
आ. रसेल
2-0-15-2
12.6
1
आंद्रे रसेल To तिलक वर्मा
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की तरफ खेलकर एक रन निकाला| मुंबई को अब जीत के लिए 18 गेंदों पर 57 रनों की दरकार है|
12.5
1
आंद्रे रसेल To नेहाल वधेरा
सिंगल!! इसी के साथ मुंबई टीम का 100 रन पूरा हुआ!! एक बार फिर से हवा में थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर और पॉइंट फील्डर के बीच से शॉट खेला| एक टप्पा खाकर फील्डर के पास गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
12.4
1
आंद्रे रसेल To तिलक वर्मा
सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई धीमी गति की गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| हवा में ज़रूर गई थी गेंद लेकिन नो मेंस लैंड में जा गिरी| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
12.3
4
आंद्रे रसेल To तिलक वर्मा
चौका!!! हवा में थी गेंद| स्क्वायर लेग से फील्डर तेज़ी से इस कैच के लिए भागे लेकिन उससे काफी दूर रह गई| डाईव भी रमनदीप ने लगाई लेकिन असफल हुए| सीमा रेखा के पार चली गई गेंद|
12.2
1
आंद्रे रसेल To नेहाल वधेरा
सिंगल!! फाइन लेग की तरफ इस गेंद पर एक पुल शॉट खेला| कीपर से उसके नीचे भागे लेकिन गेंद से दूर रह गए| दो रन एक रन मिल गया|
12.2
wd
आंद्रे रसेल To नेहाल वधेरा
वाइड!!! शार्प बाउंसर| बल्लेबाज़ के काफी ऊपर| लीव कर दिया उसे| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
12.1
W
आंद्रे रसेल To टिम डेविड OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुंबई की आधी टीम अब पवेलियन की ओर वापिस लौट गई है!! आंद्रे रसेल के हाथ लगी दूसरी विकेट!! टिम डेविड शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बल्ले के स्टीकर के पास लगकर गेंद हवा में गई| फील्डर श्रेयस अय्यर वहां पर मौजूद थे जिन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 92/5 मुंबई|
ओवर की समाप्ति 12 : 92/4
4 रन
  • 011.1
  • 111.2
  • 1 WD 11.3
  • 111.3
  • W 11.4
  • 011.5
  • 1 LB 11.6
ट. डेविड
0 (2)
त. वर्मा
10 (7)
व. चक्रवर्ती
4-0-17-2
11.6
lb
वरुण चक्रवर्ती To टिम डेविड
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करना चाहा| बल्ले पर नहीं आई गेंद और पैड्स को लगकर ऑफ साइड की तरफ गई| गेंदबाज़ ने एलबीडबल्यू की अपील किया लेकिन अम्पायर ने नकारा| इसी बीच बल्लेबाजों ने भागकर एक रन पूरा कर लिया|
11.5
0
वरुण चक्रवर्ती To टिम डेविड
विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
टिम डेविड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
11.4
W
वरुण चक्रवर्ती To हार्दिक पंड्या OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट वैभव अरोड़ा बोल्ड वरुण चक्रवर्ती| एक और विकेट का पतन हुआ| हार्दिक पंड्या महज़ 2 रन बनाकर वापिस लौट गए हैं| लेग स्पिन डाली गई गेंद| हार्दिक ने उसपर आड़े बल्ले से बड़ा शॉट लगाना चाहा| टर्न और उछाल से चकमा खा गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर पॉइंट की तरफ हवा में चली गई गेंद जिसे फील्डर ने बड़े आराम से लपक लिया| अपने इस शॉट से काफी निराश दिखे कप्तान यहाँ पर| कोलकाता इस विकेट के बाद मुकाबले पर पकड़ बनाती हुई नज़र आ रही है| 91/4 मुंबई|
11.3
1
वरुण चक्रवर्ती To तिलक वर्मा
सिंगल! इस बार सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है| इस गेंदबाज़ को सम्भालकर खेला जा रहा है|
11.3
wd
वरुण चक्रवर्ती To तिलक वर्मा
वाइड! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्ला तो चलाया लेकिन बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|
11.2
1
वरुण चक्रवर्ती To हार्दिक पंड्या
सिंगल!! इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| हार्दिक ने उसपर मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
11.1
0
वरुण चक्रवर्ती To हार्दिक पंड्या
इस बार ऑफ़ स्टम्प लाइन पर डाली गई थी गेंद| बैक फुट से कवर्स की तरफ पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया!! 11 ओवर की समाप्ति के बाद 88/3 है मुंबई, जीत के लिए अभी भी 30 गेंदों पर 70 रनों की दरकार है| फ़िलहाल क्रीज़ पर कप्तान हार्दिक पंड्या का साथ तिलक वर्मा दे रहे हैं और अपनी टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ा रहे हैं| ऐसे में देखना होगा कि कोलकाता टीम के कप्तान किस सोच के साथ यहाँ से गेंदबाज़ी में बदलाव करते हैं|
ओवर की समाप्ति 11 : 88/3
7 रन
  • 110.1
  • 410.2
  • 010.3
  • 1 LB 10.4
  • W 10.5
  • 110.6
ह. पंड्या
1 (1)
त. वर्मा
9 (6)
आ. रसेल
1-0-6-1
10.6
1
आंद्रे रसेल To हार्दिक पंड्या
सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर की ओर खेलकर एक रन लिया|
हार्दिक पंड्या बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
10.5
W
आंद्रे रसेल To सूर्यकुमार यादव OUT!
आउट!! कैच आउट!! कॉट रमनदीप सिंह बोल्ड आंद्रे रसेल| 11 रन बनाकर पवेलियन वापिस लौट गए स्काई| ये बड़ी विकेट कोलकाता के हाथ लग गई है| इस बार स्क्वायर लेग बाउंड्री पर एक बढ़िया कैच देखने को मिला है| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद पर लेग साइड की तरफ शॉट लगाया| बल्ले पर तो ठीक तरह से आई लेकिन फ्लैट चली गई फील्डर की तरफ जिसे लपक लिया गया| अपने इस शॉट से काफी निराश दिखे हैं स्काई| 87/3 मुंबई, लक्ष्य से 71 रन दूर|
10.4
lb
आंद्रे रसेल To तिलक वर्मा
लेग बाई के रूप में आया सिंगल!! शरीर पर लगकर ये गेंद लेग साइड पर गई जहाँ से एक रन का मौका बन गया है|
10.3
0
आंद्रे रसेल To तिलक वर्मा
डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बीट हुए बल्लेबाज़! शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया|
10.2
4
आंद्रे रसेल To तिलक वर्मा
चौका! इनसाइड आउट ओवर कवर!! तिलक ने रूम बनाकर चिप कर दिया गेंद को बाउंड्री की तरफ| टाइमिंग इतनी शानदार थी कि गेंद बड़े आराम से सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए|
10.1
1
आंद्रे रसेल To सूर्यकुमार यादव
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| कट शॉट इस गेंद पर खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
ओवर की समाप्ति 10 : 81/2
5 रन
  • 09.1
  • 19.2
  • 19.3
  • 29.4
  • 09.5
  • 19.6
स. यादव
10 (12)
त. वर्मा
5 (3)
व. चक्रवर्ती
3-0-14-1
9.6
1
वरुण चक्रवर्ती To सूर्यकुमार यादव
सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| अब 36 गेंद पर 77 रनों की दरकार है| पैरों की इस गेंद को मिड विकेट की तरफ फ्लिक किया और सिंगल हासिल किया| 10 के बाद 81/2 मुंबई|
9.5
0
वरुण चक्रवर्ती To सूर्यकुमार यादव
कैरम बॉल!! स्काई ने ध्यान से उसे पढ़ा और सीधे बल्ले से डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ है|
9.4
2
वरुण चक्रवर्ती To सूर्यकुमार यादव
दुग्गी!! पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा| फील्डर गेंद के पीछे भागे लेकिन तब तक बल्लेबाजों ने दो रन चुरा लिया|
9.3
1
वरुण चक्रवर्ती To तिलक वर्मा
एक और सिंगल!! फुल गेंद को तिलक ने मिड विकेट की दिशा में खेला| डीप में उसे फील्ड किया गया जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
9.2
1
वरुण चक्रवर्ती To सूर्यकुमार यादव
सिंगल से इस बार काम चलाना होगा| स्काई ने बैक फुट से ऑन साइड पर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
9.1
0
वरुण चक्रवर्ती To सूर्यकुमार यादव
ओह शार्प टर्न!! उछाल से बच गए सके| गुगली के लिए खेले लेकिन कैरम बॉल थी जिसे पढ़ नहीं पाए| बल्ले को बीट करते हुए कीपर तक गई गेंद|
ओवर की समाप्ति 9 : 76/2
5 रन
  • 08.1
  • 08.2
  • 48.3
  • 08.4
  • 18.5
  • 08.6
त. वर्मा
4 (2)
स. यादव
6 (7)
स. नरेन
3-0-21-1
8.6
0
सुनील नरेन To तिलक वर्मा
डॉट बॉल के साथ नरेन के एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| इस बार कवर ड्राइव किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया| कोई रन नहीं हो पाया| 76/2 मुंबई, 42 गेंद पर 82 रन की दरकार है|
8.5
1
सुनील नरेन To सूर्यकुमार यादव
सिंगल इस बार हासिल हो पायेगा| पैरों की फुल गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
8.4
0
सुनील नरेन To सूर्यकुमार यादव
ऑफ़ साइड पर इस बार हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला| बाकी का काम कीपर ने कर दिया है|
8.3
4
सुनील नरेन To सूर्यकुमार यादव
चौका! अभी ही मैंने कहा था कि स्काई कट शॉट मिस नहीं करते और देखिये लगा ही दिया है|इस बार एक अच्छा कट शॉट खेला! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है|
8.2
0
सुनील नरेन To सूर्यकुमार यादव
प्ले एंड  मिस!! गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कट शॉट लगाते हुए काफी कम बीट होते हैं स्काई|
8.1
0
सुनील नरेन To सूर्यकुमार यादव
डॉट बॉल!! बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 8 : 71/2
6 रन
  • 07.1
  • 17.2
  • 17.3
  • 07.4
  • W 7.5
  • 47.6
त. वर्मा
4 (1)
स. यादव
1 (2)
व. चक्रवर्ती
2-0-9-1
7.6
4
वरुण चक्रवर्ती To तिलक वर्मा
चौका! बाउंड्री के साथ तिलक ने खोला अपना खाता| रिवर्स लैप शॉट इस गेंद पर खेला और गैप से चार रन हासिल किया| दबंग अंदाज़ में तिलक ने की है शुरुआत|
अगले बल्लेबाज़ तिलक वर्मा अब क्रीज़ पर आये हैं...
7.5
W
वरुण चक्रवर्ती To रोहित शर्मा OUT!
आउट!! कैच आउट!! दूसरा झटका यहाँ पर मुंबई की टीम को लगता हुआ!! वरुण चक्रवर्ती के हाथ लगी पहली सफ़लता!! रोहित शर्मा 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे| लेग स्टंप पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न सीधी रही और बल्ले का टॉप एज लेती हुई शॉर्ट फाइन लेग फील्डर की तरफ हवा में गई| इसी बीच फील्डर सुनील नरेन ने अपने आगे की तरफ भागकर कैच पकड़ा| 67/2 मुंबई|
7.4
0
वरुण चक्रवर्ती To रोहित शर्मा
लेग स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर बल्ले को बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| रन नहीं आ सका|
7.3
1
वरुण चक्रवर्ती To सूर्यकुमार यादव
सिंगल!! ऑफ साइड की ओर गेंद को स्काई ने खेलकर एक रन हासिल किया|
7.2
1
वरुण चक्रवर्ती To रोहित शर्मा
सिंगल से इस बार काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
7.1
0
वरुण चक्रवर्ती To रोहित शर्मा
प्ले एंड मिस!! लेग स्टम्प लाइन की इस गेंद पर रोहित ने रिवर्स स्वीप शॉट खेलना चाहा लेकिन टर्न से बीट हुए और शरीर पर जा लगी गेंद|
ओवर की समाप्ति 7 : 65/1
3 रन
  • 06.1
  • 16.2
  • 26.3
  • 06.4
  • W 6.5
  • 06.6
स. यादव
0 (1)
र. शर्मा
18 (20)
स. नरेन
2-0-16-1
6.6
0
सुनील नरेन To सूर्यकुमार यादव
डॉट बॉल के साथ हुई एक कसे हुए और सफल ओवर की समाप्ति| स्काई ने कैरम गेंद को परखा और डिफेंड करते हुए सम्मान दिया| 65/1 मुंबई|
स्काई हैं नए बल्लेबाज़|
6.5
W
सुनील नरेन To ईशान किशन OUT!
आउट!! कैच आउट!! मुंबई को लगा पहला झटका!! ईशान किशन 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे!! सुनील नरेन के हाथ लगी पहली विकेट| आगे आकर बल्लेबाज़ ने स्पिन गेंद को मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| बल्ले के निचले भाग को लगकर गेंद सीधा वहां खड़े फील्डर रिंकू सिंह के हाथों में गई जहाँ से उन्होंने कोई गलती नहीं करते हुए पकड़ा कैच| 65/1 मुंबई|
6.4
0
सुनील नरेन To ईशान किशन
डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाने का प्रयास किया लेकिन गेंद की गति और लाइन को परख नहीं सके| इसी बीच बल्ले को बीट करती हुई गेंद उनके हाथों पर जा लगी| रन नहीं मिल सका|
6.3
2
सुनील नरेन To ईशान किशन
दुग्गी!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर स्वीप शॉट लगाकर 2 रन ले लिया|
6.2
1
सुनील नरेन To रोहित शर्मा
सिंगल ओवर थ्रो के रूप में आता हुआ!! आगे डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने रिवर्स स्वीप शॉट लगाया| फील्डर के पास टप्पा खाती हुई गई गेंद| इसी बीच फील्डर ने कीपर की तरफ बॉल को थ्रो किया| फिलिप साल्ट को चकमा देती हुई गेंद निकल गई लॉन्ग ऑन की ओर जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन ले लिया|
6.1
0
सुनील नरेन To रोहित शर्मा
डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से थर्ड मैन की ओर कट शॉट खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन का मौका नहीं मिल पाया|
टाइम आउट का समय हुआ है यहाँ पर| ढाई मिनट का ब्रेक दोनों ही टीमों के पास है जहाँ से वो इस मुकाबले में अपने आगे के लिए रणनीति बनायेंगे| 158 रनों के इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत शानदार हुई है| 6 ओवर में रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी ने मिलकर 62 रन जड़ दिए हैं| इस बीच रोहित जहाँ समय लेकर खेल रहे हैं वहीँ ईशान सभी गेंदबाजों को आड़े हाथ ले रहे हैं| इससे में दबाव अब कोलकाता के स्पिनर्स पर होगा| देखते हैं कि अब आगे क्या होने वाला है| मुकाबला फिलहाल बराबरी पर कहा जाएगा|
ओवर की समाप्ति 6 : 62/0
3 रन
  • 15.1
  • 05.2
  • 15.3
  • 05.4
  • 05.5
  • 15.6
र. शर्मा
17 (18)
ई. किशन
38 (19)
व. चक्रवर्ती
1-0-3-0
5.6
1
वरुण चक्रवर्ती To रोहित शर्मा
सिंगल के साथ चक्रवर्ती के एक सस्ते ओवर की हुई समाप्ति| महज़ 3 ही रा इस ओवर से आये हैं| रोहित ने इस गेंद को कवर्स की दिशा में खेला और गैप से एक रन हासिल किया|
5.5
0
वरुण चक्रवर्ती To रोहित शर्मा
नॉट आउट!! कोलकाता टीम का रिव्यु हुआ असफ़ल!! गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर तेज़ी से अंदर की ओर आई और बल्ले को बीट करती हुई सीधा पैड्स को जा लगी| एलबीडबल्यू की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| फील्डिंग टीम के कप्तान ने लिए रिव्यु| जिसके बाद थर्ड अम्पायर ने रिप्ले में चेक किया तो पता लगा कि बॉल लेग स्टंप्स को मिस करती ऊपर से जा रही थी| नॉट आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला|
5.4
0
वरुण चक्रवर्ती To रोहित शर्मा
डॉट गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ ने बैक फुट से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने खुद ही भागकर गेंद को पकड़ा| रन का मौका नहीं मिल सका|
5.3
1
वरुण चक्रवर्ती To ईशान किशन
इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
5.2
0
वरुण चक्रवर्ती To ईशान किशन
छोटी लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| रन नहीं मिल पाया|
5.1
1
वरुण चक्रवर्ती To रोहित शर्मा
गुड लेंथ पर पटकी गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुश करते हुए एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 5 : 59/0
13 रन
  • 14.1
  • 04.2
  • 04.3
  • 24.4
  • 44.5
  • 64.6
ई. किशन
37 (17)
र. शर्मा
15 (14)
स. नरेन
1-0-13-0
4.6
6
सुनील नरेन To ईशान किशन
छक्का!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| बीच बल्ले को लगकर गेंद सीधा दर्शकों के बीच गई छह रनों के लिए|
4.5
4
सुनील नरेन To ईशान किशन
चौका!! ईशान किशन के बल्ले से आती हुई एक और बाउंड्री!!! अच्छी गेंद लेकिन बेहतरीन शॉट| रॉंग वन थी जिसे बल्लेबाज़ ने जल्दी पिक कर लिया| रिवर्स स्वीप किया कवर्स की ओर और बाउंड्री हासिल की|
4.4
2
सुनील नरेन To ईशान किशन
दुग्गी!! पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर गैप में खेलकर तेज़ी से 2 रन ले लिया|
4.3
0
सुनील नरेन To ईशान किशन
गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड ऑन की ओर हवा में शॉट खेला| एक टप्पा खाकर बॉल फील्डर के हाथों में गई| रन नहीं आया|
4.2
0
सुनील नरेन To ईशान किशन
ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने ड्राइव करने का प्रयास किया| गेंद टप्पा खाकर टर्न हुई और बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर पैड्स को जा लगी| रन नहीं मिल पाया|
4.1
1
सुनील नरेन To रोहित शर्मा
सिंगल!! पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर स्वीप शॉट खेलकर एक रन लिया|
ओवर की समाप्ति 4 : 46/0
15 रन
  • 03.1
  • 43.2
  • 43.3
  • 03.4
  • 03.5
  • 1 WD 3.6
  • 63.6
ई. किशन
25 (12)
र. शर्मा
14 (13)
ह. राणा
1-0-15-0
3.6
6
हर्षित राणा To ईशान किशन
छक्का!!! बड़े शॉट के साथ हर्षित के महंगे ओवर की हुई समाप्ति जहाँ से 15 रन आये| बैक फुट से लगाया गया फ्लिक शॉट| गेंद बल्ले को लगकर सीधा सीमा रेखा के बाहर गई| अम्पायर ने हाथ उठाकर किया छक्के का इशारा| बल्लेबाज़ के इलाके में डाल बैठे थे गेंद जिसका फायदा किशन ने उठाया| 46/0 मुंबई, एक शानदार शुरुआत हुई है यहाँ पर|
3.6
wd
हर्षित राणा To ईशान किशन
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई स्विंग होती हुई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव किया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|
3.5
0
हर्षित राणा To ईशान किशन
एक और डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला| बाकी का काम फील्डर ने किया है|
3.4
0
हर्षित राणा To ईशान किशन
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, धीमी गति से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
3.3
4
हर्षित राणा To ईशान किशन
चौका!!! एक और बाउंड्री ईशान के बल्ले से आती हुई| इस बार एंगल से बाहर निकलती गेंद पर जोर से बल्ला चलाया| बल्ले का उपरी किनारा लेकर थर्ड मैन की तरफ गैप में गेंद जहाँ से चार रन हासिल किया|
3.2
4
हर्षित राणा To ईशान किशन
चौका!!! छोटी गेंद थी| संतुलन में नहीं थे ईशान लेकिन फिर भी पुल शॉट खेला| गैप में गिरी गेंद और सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
3.1
0
हर्षित राणा To ईशान किशन
स्क्वायर ड्राइव!! फुल लेंथ लाइन पर डाली गई स्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर पॉइंट की दिशा में खेला| फील्डर को भेद नहीं पाए| रन का कोई मौका नहीं बन पाया|
ओवर की समाप्ति 3 : 31/0
14 रन
  • 02.1
  • 5 NBB 2.2
  • 1 WD 2.2
  • 62.2
  • 02.3
  • 02.4
  • 02.5
  • 22.6
र. शर्मा
14 (13)
ई. किशन
11 (6)
व. अरोड़ा
2-0-16-0
2.6
2
वैभव अरोड़ा To रोहित शर्मा
दो रनों के साथ एक लम्बे और महंगे ओवर की हुई समाप्ति| ऊपर डाली गई इस गेंद को रोहित ने लॉन्ग ऑफ़ की तरफ चिप किया| घेरे के अंदर से फील्डर उसके पीछे भागे| सीमा रेखा के आगे रोका जहाँ से दो रन ही मिला| 3 के बाद 31/0 मुंबई|
2.5
0
वैभव अरोड़ा To रोहित शर्मा
एक और स्विंग एंड मिस!! इस बार भी ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद पर बजा शॉट रोहित लगाने गए और बीट हो गए|
2.4
0
वैभव अरोड़ा To रोहित शर्मा
प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने ऑफ़ स्टम्प के बाहर की इस छोटी गेंद पर जोर से बल्ला घुमाया और बीट हुए| कीपर तक गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|
2.3
0
वैभव अरोड़ा To रोहित शर्मा
गुड लेंथ लाइन पर डाली गई इन स्विंगर गेंद| रोहित उसे डिफेंड करने गए| स्विंग होकर अंदर आई और ग्लव्स को लगकर शरीर पर गई गेंद|
2.2
6
वैभव अरोड़ा To रोहित शर्मा
छक्का!! है फुल टॉस गेंद| रोहित लेकर उसे लेग साइड पर घूम गए| बल्ले पर ठीक तरह से तो नहीं ले पाए लेकिन छह रनों तक जाने के लिए टाइमिंग काफी थी| फ्री हिट का पूरा फायदा हिट मैन ने उठा लिया|
2.2
wd
वैभव अरोड़ा To रोहित शर्मा
वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के काफी बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे लीव कर दिया| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है| फ्री हिट जारी है|
2.2
nb+b
वैभव अरोड़ा To रोहित शर्मा
नो बॉल और साथ में बाईज के रूप में आया चौका| स्विंग होकर दूसरी पिच पर चली गई गेंद जिसे अम्पायर ने लेग अम्पायर के साथ चेक किया और नो करार दिया| अब अगली गेंद फ्री हिट होने वाली है| स्विंग होकर टप्पा खाने के बाद ये गेंद कीपर और शॉर्ट थर्ड मैन के बीच से निकली और सीमा रेखा के पार चली गई|
2.1
0
वैभव अरोड़ा To रोहित शर्मा
डॉट बॉल!! शार्प इनस्विंगर| पड़कर अंदर आई गेंद जिसपर रोहित फ्लिक शॉट लगाने गए| स्विंग से चकमा खाए और बल्ले को मिस करने के बाद पैड्स को जा लगी गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
ओवर की समाप्ति 2 : 17/0
11 रन
  • 01.1
  • 41.2
  • 01.3
  • 11.4
  • 21.5
  • 41.6
ई. किशन
11 (6)
र. शर्मा
6 (6)
म. स्टार्क
1-0-11-0
1.6
4
मिचेल स्टार्क To ईशान किशन
चौका!! बाउंड्री के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस गेंद पर अच्छा कट शॉट खेला| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पॉइंट की ओर कट किया और बाउंड्री हासिल की है| 2 के बाद 17/0 मुंबई|
1.5
2
मिचेल स्टार्क To ईशान किशन
दुग्गी!! बढ़िया फील्डिंग डीप पॉइंट पर रमनदीप द्वारा| अपने दाहिने तरफ स्लाइड करते हुए गेंद को रोका और चौका बचाया| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की फुल गेंद पर स्लाइस किया गया था|
1.4
1
मिचेल स्टार्क To रोहित शर्मा
सिंगल!! इन स्विंगर गेंद पर सामने की तरफ काफी लेट इस गेंद को खेला| स्विंग होने दिया था| उसके बाद सीधे बल्ले से खेला और एक रन हासिल किया|
1.3
0
मिचेल स्टार्क To रोहित शर्मा
इस बार टाईट लाइन की गेंद को बैक फुट से रोहित ने खेला| शॉर्ट फाइन लेग फील्डर की तरफ गई गेंद जहाँ से रन का मौका नहीं बन पाया|
1.2
4
मिचेल स्टार्क To रोहित शर्मा
चौका!!! पैड्स की गेंद पर फ्लिक किया और टाइमिंग के साथ मिड विकेट से चौका हासिल किया| कलाइयों का इस्तेमाल रोहित ने किया और अपने लिए बाउंड्री हासिल की है|
1.1
0
मिचेल स्टार्क To रोहित शर्मा
इनस्विंगर थी ये गेंद| पड़कर अंदर आई| बल्लेबाज़ ने पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|
दूसरे छोर से गेंद लेकर मिचेल स्टार्क आये हैं...
ओवर की समाप्ति 1 : 6/0
6 रन
  • 10.1
  • 00.2
  • 10.3
  • 00.4
  • 40.5
  • 00.6
ई. किशन
5 (4)
र. शर्मा
1 (2)
व. अरोड़ा
1-0-6-0
0.6
0
वैभव अरोड़ा To ईशान किशन
वाइड लाइन पर डाली गई गेंद| पड़कर बाहर की तरफ स्विंग हुई| ईशान ने उसे लीव करते हुए कीपर के दस्तानों में जाने दिया है| 6/0 मुंबई|
0.5
4
वैभव अरोड़ा To ईशान किशन
चौका!!! पहली बाउंड्री इस रन चेज़ से आती हुई| इनस्विंगर थी बॉल| मिड विकेट की तरफ इसपर शॉट खेला| गैप था उस तरफ जहाँ से चार रनों के लिए निकल गई बॉल|
0.4
0
वैभव अरोड़ा To ईशान किशन
प्ले एंड मिस!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| खेलने का प्रयास, स्विंग से चकमा खा गए बल्लेबाज़| कीपर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं, कोई नुक्सान नहीं हुआ|
0.3
1
वैभव अरोड़ा To रोहित शर्मा
सिंगल के साथ रोहित शर्मा ने खोला अपना खाता| आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|
0.2
0
वैभव अरोड़ा To रोहित शर्मा
बढ़िया गेंद!! एक बढ़िया एंगल से बल्लेबाज़ को बीट करते हुए कीपर के दस्तानों में गई| बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
0.1
1
वैभव अरोड़ा To ईशान किशन
मिड ऑन पर मिस फील्ड हुई स्टार्क से यहाँ पर जिसकी वजह से एक रन के साथ रन चेज़ का आगाज़ हुआ है| स्विंग हुई गेंद| ईशान ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| फील्डर से ख़ता होने के बाद बल्लेबाज़ का खाता खुल गया|
मैच की जानकारी
  • स्थान ईडन गार्डन्स, कोलकाता
  • मौसम साफ़
  • टॉस मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
  • परिणाम कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया
  • प्लेयर ऑफ द मैच वरुण चक्रवर्ती
  • अंपायर उल्हास गान्धे, -, माइकल गौफ
  • रेफ़री डेनियल मनोहर
Advertisement
मैच पोल

कौन जीतेगा मैच?

वर्म
Advertisement